Loading

16 February 2011

एक हजार गांवों में सभी तरह का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा



सिरसा, 16 फरवरी। प्रदेश के ग्रामीण अंचल में छुपी खेल प्रतिभाओं की तलाश कर उन्हें तराशने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेश के एक हजार गांवों में सभी तरह का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा। यह बात खेल विभाग कार्यभार देख रहे हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव श्री प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने आज स्थानीय राजकीय नैशनल कॉलेज की 54वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाडिय़ों को ईनाम वितरित करने के पश्चात संबोधित करते हुए कही।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक गांवों में खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर 20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। प्रदेश में 187 खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमें से 124 खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके है। शीघ्र ही इनके रखरखाव व ग्राउंड मैन की नियुक्तियां भी कर दी जाएगी। इसके साथ-साथ अच्छे खेल प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई नई खेल नीति के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीघ्र ही सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई खेल नीति के तहत स्पैट टेलेंट हैंट योजना क्रियान्वित की गई है। इस योजना के दूसरे चरण में पूरे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं का चयन किया जा रहा है जिन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किया जाएगा और स्पैट के तहत चयन किए गए खिलाडिय़ों को 1500 से 2000 तक मासिक वजीफा भी दिया जाएगा। वजीफा की राशि खिलाडिय़ों के सीधे बैंक खातों में डालने के लिए डायरेक्ट टू एथलीट नामक योजना भी आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मैडल प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को नकद राशि के साथ-साथ नौकरियां भी दी जा रही है। चालू वर्ष के दौरान राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाडिय़ों को राज्य सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपए के ईनाम दिए गए और एशियाई खेलों में पदक विजेता खिलाडिय़ों को आठ करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की गई। सरकार की इस योजना से प्रदेश का खेल जगत और अधिक विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पदक विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ कोचों को भी राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं, नई खेल नीति के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाड में भाग लेने वाले हरियाणा के सभी खिलाडिय़ों को दो-दो लाख रुपए की राशि सम्मान स्वरुप दी है।
    उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की है कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाए क्योंकि राज्य सरकार द्वारा नकद ईनामों के साथ-साथ खिलाडिय़ों को नौकरियां मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत जहां खिलाड़ी धनराशि से मालामाल हुए है वहीं खिलाडिय़ों के गांव को भी विकसित किया जा रहा है। स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों गांव को 51 लाख रुपए, रजत पदक विजेता खिलाडिय़ों के गांव को 31 लाख रुपए तथा कांस्यपदक विजेता खिलाडिय़ों के गांव को 21 लाख रुपए की राशि गांव के विकास के लिए मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने खिलाडिय़ों का आह्वान किया कि वे कभी भी जीवन में हार न माने और खेल के मैदान में अपना पसीना यूं ही बहाते रहे एक ना एक दिन उनकी मेहनत रंग लाएगी और वे पदक जीतने में कामयाबी हासिल करेंगे। उन्होंने स्थानीय कॉलेज में खेल गतिविधियों को विकसित करने के लिए एक लाख रुपए की राशि अनुदान के रुप में देने की घोषणा की और अन्य कॉलेज की समस्याओं के  बारे में राज्य सरकार से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती सुमन गुलाब ने मुख्य संसदीय सचिव का स्वागत किया और कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। कॉलेज के प्राध्यापक श्री बलदेव सिंह ने भी कॉलेज की खेल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान श्री मलकीत सिंह खोसा, कुलदीप गदराना, भूपेश मेहता, अनिल खोड़, आनंद बियानी व कॉलेज के पूर्व एथलीट सरदार दीदार सिंह, सुखचैन सिंह भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
             इस खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-
ऊंची कूद, लोंग जम्प और 43100 दौड़, डिस्कस थ्रो में प्रथम, जैवलिन और हैमर थ्रो में द्वितीय स्थान पर बूटा सिंह रहे। शॉटपुट,जैवलीन थ्रो, हैमर थ्रो में गुरु मंगत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरु मंगत सिंह ट्रीपल जम्प में द्वितीय और डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400, 1500, 200, 800 मीटर दौड़ में प्रथम विनोद कुमार और 43100 में द्वितीय रहे। इसी प्रकार कुलदीप सुथार ने 500 मीटर दौड़, 43100 दौड़ में प्रथम व 10 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। कुलविंद्र ने 43100 दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। हाई जम्प खेल प्रतियोगिता में भीम सिंह ने द्वितीय व हजारा सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में प्रथम, 1500, 43100, 800 मीटर दौड़ में द्वितीय रहे। शंकर लाल ने शॉटपुट में द्वितीय, 5000 मीटर, 43100 दौड़ में संदीप प्रथम व सुरेश ने थ्री लैगड़ दौड़ में प्रथम, 1600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से राकेश कुमार  43100 दौड़ में प्रथम, राज कुमार 1600 मीटर दौड़ में प्रथम, लखविंद्र सिंह 43100 दौड़ में द्वितीय तथा प्रदीप कुमार 43100 दौड़, बैक रेस में प्रथम व 400 मीटर दौड़ में द्वितीय रहे। तजिंद्र गिल ने 43100 दौड़ में द्वितीय, अनिल कुमार डिस्कस थ्रो में द्वितीय, पवन कुमार 43100 दौड़ में द्वितीय व जगबीर 43100 दौड़ में द्वितीय स्थान पर रहे। इसके साथ-साथ भोजराज थ्री लैगड़ खेल में प्रथम, बैक रेस में द्वितीय तथा जगदीप व करण थ्री लैगड़ खेल में द्वितीय रहे।
    लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता में 100, 1500 मीटर दौड़, हाई जम्प, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, 43100 दौड़ में सुरभि ने प्रथम व 200 मीटर, 400 मीटर व स्कीपिंग रेस में द्वितीय स्थान हासिल किया। 200, 400, 800 मीटर,  43100 दौड़ व स्कीपिंग दौड में कृष्णा ने प्रथम व 100 मीटर, 1500 मीटर, शॉटपुट, लोंग जम्प में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सुमन 43100 दौड़ में द्वितीय, दलविंद्र कौर 43100 दौड़, डिस्कस थ्रो व लोंग जम्प में द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार सीमा व ममता ने 43100 दौड़ में द्वितीय, प्रभजोत ने 43400 दौड़ में प्रथम, 43100 दौड़  व 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर रही। इसी कड़ी में 43400 दौड़ में रजनी द्वितीय, मोनिका ने 43400 दौड़, 43100 दौड़  में प्रथम व जैवलीन थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कर्मजीत कौर ने हाई जम्प, 43400 दौड़  में द्वितीय, बिंदू 43400 मीटर दौड़ व थ्री लैगड़ दौड़ में प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार रेणु बाला डिस्कस थ्रो में प्रथम, हरजिंद्र कौर डिस्कस थ्रो में द्वितीय व शकुंतला, मंजू ने थ्री लैगड़ दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।

No comments:

Post a Comment