Loading

15 June 2011

प्रादेशिक समाचार-15.06.2011


आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* मारूति सुजुकी इंडिया के मानेसर प्लांट में आज 12 वें दिन भी कर्मचारियों की
हड़ताल जारी हैं।
* सिरसा और फतेहाबाद में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मार कर बाल
मजदूरी के 40 से भी अधिक मामले पकड़े गए।
* मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पुलिस की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण की
वीडियो रिकॉर्डिग करने के निर्देश दिए है।
* स्ंात कबीर की 613 वीं जयंती आज देश के विभिन्न भागों में मनाई जा रही है।
देश में कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया के मानेसर प्लांट में
आज 12 वें दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी हैं। कंपनी के अनुसार मंगलवार तक
दस हजार 200 कारों का निर्माण प्रभावित हुआ, जिससे पांच सौ दस करोड़ रूपये का
नुकसान हुआ है।
कल हरियाणा के श्रम विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के प्रबधकों और हड़ताली
कर्मचारियों के साथ कई बार अलग अलग बैठकें की। इसके बावजूद सभी पक्षो की
निर्धारित संयुक्त बैठक नहीं हो सकी। मारूति सुजुकी कर्मचारी यूनियन के नाम से नये
यूनियन की मान्यता की मांग को लेकर मजदूर इस महीने की चार तारीख से हड़ताल पर
है।

श्रम विभाग की एक टीम ने सिरसा और फतेहाबाद में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर
छापे मार कर बाल मजदूरी के 40 से भी अधिक मामले पकड़े और इन प्रतिष्ठानों के
मालिको के खिलाफ शिकायत दर्ज की। गत दिवस फतेहाबाद में कई दुकानों की जांच
के दौरान 24 बाल मजदूर और सिरसा में 17 बाल मजदूर काम करते पाए गए।
संयुक्त श्रम आयुक्त श्याम सुदंर शर्मा ने बताया कि बाल श्रम के खिलाफ यह अभियान
इस महीने की 20 तारीख तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में पुलिस की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण
की वीडियो रिकॉर्डिग करना अनिवार्य करने के निर्देश दिए है। कल चंडीगढ़ में वरिष्ठ
पुलिस अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में श्री हुड्डा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि
नई भर्ती किए गए पुलिस कर्मियो के प्रशिक्षण के लिए अनुबंध पर सेवा निवृत पुलिस
अधिकारियों की सेवाएं ली जा सकती है।
श्री हुड्डा ने कहा कि 100 नंबर पर की गई शिकायतों को तुरंत और शिष्टाचार पूर्वक
उत्तर दिया जाना चाहिए और इसके लिए जरूरत पड़ने पर पुलिस कर्मियों के लिए
विशेष प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाने चाहिए।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण ने सभी ग्रामीण व शहरी बिजली उपभोक्ताओं को प्रति
दिन 24 घंटे बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए कॉल सैंटर की
स्थापना की गई है। इसके तहत उपभोक्ता टोल फ्री टेलीफोन नम्बर 18001801615 पर
बिजली नहीं होने की शिकायतें दर्ज करवा सकते है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज चंडीगढ़ में बताया कि शिकायत प्राप्त करने पर ऑपरेटर
द्वारा बिजली कटौती के कारण के बारे में बताया जाएगा कि बिजली आपूर्ति, लोड शैडिग
या ब्रेक डाउन के कारण बंद है। साथ ही बिजली चालू होने के समय के बारे में बताया
जाएगा। बिजली चालू होने के उपरांत ऑप्रेटर द्वारा टेलीफोन कर शिकायतकर्ता की
संतुष्टि के बारे में पूछा जाएगा।

आज रात पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इलाहाबाद के जवाहर तारामंडल के निदेशक प्रमोद पांडे
ने बताया कि रात 11 बजकर 53 मिनट से चंद्रग्रहण लगना शुरू होगा और कल सुबह 3
बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण की अवधि लगभग 101 मिनट की
होगी जो रात 12 बजकर 52 मिनट से रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। श्री पांडे ने
बताया कि पिछले कई दशक में इतनी लम्बी अवधि का पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं देखा गया है
और इसे खुली आंखो से देखने में कोई नुकसान नही है।

स्ंात कबीर की 613 वीं जयंती आज देश के विभिन्न भागों में मनाई जा रही है। उनकी
जन्मभूमि वाराणसी में कबीर पंथ पर गोष्ठियों सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में संत कबीर दास के क्रॉंतिकारी और धर्म निरपेक्ष विचारों के साथ साथ
उनकी कविताओं और भजनों के लिए उन्हें याद किया गया । महान संत ने जमाने की
जातियां और धर्म में मौजूद रूढ़िवादी विचारों को तोड़ते हुए अपने विचारों को जन जन
तक पहुॅचाया और एक नई सामाजिक चेतना दी। पंजाब के जालंधर में एक राज्यस्तरीय
समारोह आयोजित किया जा रहा है। संत कबीर ने सामाजिक कुरीतियों पर कई दोहों
की रचना की जिनमें से 237 दोहे, गुरू ग्रन्थ साहिब में शामिल किए गए।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिहं हुडडा ने अपने संदेश में कहा कि
निर्गुण भक्ति के कवि संत कबीर दास, महान समाज सुधारक थे । उन्होने अपनी
रचनाओं के माध्यम से जीवन के श्रेष्ठ मूल्यों की स्थापना की और भक्ति रस की अमृत
धारा प्रवाहित की। उन्होने यह भी कहा कि उनकी वाणी जगत की अमूल्य आध्यात्मिक
धरोहर है।

फतेहाबाद तहसील में राजस्व विभाग सं संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए 18 जून
व 25 जून को लोक अदालतों का आयोजन किया जायेगा।
उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने बताया कि न्याय जनता का अधिकार है और यह उन्हें
शीघ्र व सुलभ मिलना चाहिए। इस कड़ी में 18 जून को गांव भिरड़ाना के पंचायत घर में
सुबह 10 बजे लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में गांव
भिरड़ाना और निकटवर्ती गंाव वासियों की शिकायतें निपटाई जायेंगी। 25 जून को गांव
बीघड़ में लोक अदालत लगाई जायेगी जिसमें गांच बीघड़, गताना, घारनियां , चिदंड़,
सहित आस पास के गांवों से जुड़े मामलों का निपटारा किया जायेगां।

No comments:

Post a Comment