Loading

06 April 2011

प्रादेशिक समाचारः-05.04.2011 news

मुख्य समाचारः

*  जन स्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने अधिकारियों को गर्मियों के दौरान पीने वाले पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
*  जनगणना 2011 के अनंतिम आकड़ों के अनुसार हरियाणा  में फरीदाबाद जिलें में सबसे ज्यादा और पंचकुला जिलें में सबसे कम जनसंख्या रिकार्ड की गई है।
*  पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया है कि पिछले वर्ष जाट आंदोलन के दौरान हिसार दंगों के दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे रिपोर्ट पेश करें।
*  गुरूद्वारा चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्हों की सूची जारी कर दी है।

    हरियाणा की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने गर्मियों के दौरान पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की आज चंडीगढ़ बैठक ली। बैठक में श्रीमती किरण चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिजली कनैक्शन के लंबित मामले बढ़ रहे है जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में जलस्वास्थ्य के जलघर संचालित नहीं हो पा रहे है। उन्होंने कहा कि गर्मियों का समय तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को लाभान्वित करने के लिए सभी जनस्वास्थ्य के जलघरों में बिजली कनैक्शन जारी करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने होंगे।

    जनगणना 2011 के अंतिम आकड़ो के अनुसार हरियाणा के सभी जिलो की तुलना में जिला फरीदाबाद में 17 लाख 98 हजार 954 की सर्वाधिक जनसंख्या रिकार्ड की गई हैं जबकि पंचकुला में पांच लाख 58 हजार 890 की न्यूनतम जनसंख्या दर्ज की गई है। जनगणना अभियान हरियाणा की निदेशक श्रीमती नीरजा शेखर ने आज चंड़ीगढ़ एक प्रैस सम्मेलन में अंतिम आकड़े जारी करते हुए बताया कि जिला गुड़गांव में एक दशक में 73.93 की सर्वाधिक वृद्धि दर दर्ज की गई है। जबकि मेवात में ये दर 37.94 और फरीदाबाद में 31.75 रिकार्ड की गई है। 

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में गुड़गांव को छोड़कर शेष सभी जिलों ने वर्ष 1991-2011 की तुलना में वृद्धि दर में कमी दर्शाई हैं शेष हरियाणा की तुलना में एन सी आर क्षेत्र विशेषकर गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात एवं पलवल ने अधिक वृद्धि दर्शाई है। पंचकुला में भी अधिक वृद्धि रही। इस बार पंचकूला में जनसंख्या वृद्धि में अधिकतम कमी आई है जोकि 50.91 प्रतिशत से घटकर 19.32 प्रतिशत हुई है।

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री सतपाल सांगवान ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि राजस्व हानि को रोकने के लिये यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में रजिस्ट्रिया, खास मुख्त्यारनामा तथा जमीन बेचने के लिये किये गए समझौते के अनुरूप हों। आज चंडी़गढ़ में राजस्व मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आम मुख्यारनामा, खास मुख्यारनामा तथा जमीन बेचने के लिए किये गए समझौते पंजीकृत किये जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दस्तावेजों के पंजीकृत करवाए बिना रजिस्ट्रियां न की जाएं।

    विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। करनाल मे आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होनें कहा कि विधायकों को अनुशासन और सदन में कार्यवाही की सही जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण देने पर विचार किया जा रहा है। जिसके लिए उनकी लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से बात हो चुकी है। इससे जहां सदन का समय बचेगा वहीं जनप्रतिनिधियों को सही ढंग से अपनी बात रखने का अवसर भी मिलेगा। 

    प्ंाजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि पिछले वर्ष 13-14 सिंतबर के दौरान दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है। जस्टिस टी पी मान व एम एम कुमार की न्यायालय खंडपीठ ने कहा है कि इस मामलें में प्राथमिकी दर्ज की गई और चलान भी पेश किया गया लेकिन कोई गिरफतारी क्यों नही की गई। उच्च न्यायालय ने इस मामलें में अगली सुनवाई इस महीने की 8 तारीख को रखी है।

    गुरूद्वारा चुनाव आयोग द्वारा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों का पंजीकरण किया जाना है। इसके लिए आयोग द्वारा चुनाव चिंहों की सूची जारी की है। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजीकरण कराने वाली पार्टियों को इस सूची में दर्ज चुनाव चिंह ही आलाट किए जाएंगे। गुरूद्वारा चुनाव के लिए पंजीकरण करवाने वाली पार्टियों गुरूद्वारा चुनाव आयोग के सचिव के कार्यालय कोठी नम्बर 23, 8ए चंडीगढ़ में नाम व पते सहित तथा पदाधिकारियों का विवरण देते हुए अपनी पंसद के प्राथमिकता के आधार पर तीन चुनाव चिन्हों सहित आवेदन करे। ये आवेदन एसोसिएशन या पार्टी के रूल व नियमों के मेमोरेंडम सहित देने होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में भाग लेने वाली पार्टियों निर्धारित नियमों के अनुसार गुरूद्वारा चुनाव आयोग को आवेदन करें।

    हरियाणा सरकार शीघ्र हिसार के प्लाट बायोटैक्नोलोजी केंद्र में बीजो और औषधीय वनस्पति की डी एन ए जांच की सुविधा मुहैया करवाएगी। जिससे नकली और जैनेटिक बदलाव के साथ तैयार किए गए बीजों की बेचने वाली कम्पनियों के खिलाफ कारवाई में मदद मिलेगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि इससे पहले ऐसी जांच के लिए बीजो को बाहर भेजना पड़ता था अब किसानों और राज्यों की एजेंसियों को यह सुविधा प्रदेश में कुछ शुल्क देकर मुहैया होगी।
-----------------------------------

समाचार News (3) 05.04.2011

मुख्य समाचार :
  • जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का, भ्रष्टाचार से निपटने के लिए जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू।
  • सीबीआई ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के निकट सहयोगी सादिक बाचा की मौत का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। 
  • संसद की लोक लेखा समिति ने टू-जी स्पेक्ट्रम मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष अनिल अंबानी और कुछ अन्य दूरसंचार कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की।
  • निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम से ४३ करोड़ रुपये की नकदी और वस्तुएं जब्त की।
  • दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी पांच सौ रुपये के उछाल के साथ, ५७ हजार पांच सौ रुपये प्रति किलोग्राम हुई।   और
  • गैरी कर्स्टन ने व्यक्तिगत कारणों से भारतीय क्रिकेट टीम के कोच का पद छोड़ा। कुमार संगकारा ने वन-डे और ट्वेंटी-२० में श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी।
-----
जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार से असरदार  तरीके से निपटने के लिए व्यापक जन लोकपाल विधेयक लाने की मांग को लेकर आज नई दिल्ली में जन्तर-मन्तर पर आमरण अनशन शुरू किया। उनके इस अभियान में पूर्व आई पी एस अधिकारी किरण बेदी, सूचना अधिकार कार्यकर्ता अरविन्द केजरीवाल और सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश भी शामिल हुए। विभिन्न वर्गो के सैंकड़ो लोगों ने पदयात्रा भी निकाली। यह पदयात्रा इंडिया गेट से शुरू होकर जन्तर-मन्तर पहुची। श्री हजारे ने संवाददाताओं से बातचीत मे कहा कि वे अपना अनशन तब तक जारी रखेंगे, जब तक सरकार, जन लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए अधिकारियों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों की समिति बनाने पर सहमत नहीं होती।

आठ दिन में नहीं होगा लगभग तीन-चार महीने का समय लगेगा हम जानते हैं। तो हम लोग कहां सिर्फ आप यह डिसिजन ले लों कि लोकपाल बिल का आधे आपके लोग आधे हमारे लोग और ड्राफ्ट बनाना शुरू कर दो बस। देश की जनता को यह यकीन होगा की  अब यह कानून बनने वाला है।
कांग्रेस ने  अन्ना हजारे से अपील की है कि वे अपना आमरण अनशन समाप्त कर दें। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि श्री हजारे का विरोध लोकतांत्रिक लेकिन अनावश्यक है क्योंकि सरकार लोकपाल कानून बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
उधर, भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि सरकार को इन सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करनी चाहिए और जन लोकपाल विधेयक पर विचार के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। पार्टी ने श्री हजारे से आग्रह किया है कि वे अपना अनशन खत्म कर दें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी अन्ना हजारे से अनशन तोड़ने की अपील की है। पिछले महीने हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री ने अन्ना हजारे का यह सुझाव मान लिया था कि मंत्रियों की एक उपसमिति लोकपाल विधेयक के मसौदे पर विचार के लिए जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करे।
 रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में इस उप समिति ने अन्ना हजारे के सहयोगियों से मुलाकात की थी। लेकिन बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला था, क्योंकि कार्यकर्ता इस बात पर अड़े रहे कि सरकार उनके मसौदे को ही स्वीकार करे।
---
 अन्ना हजारे के समर्थन में आज मुंबई में भी बडी संख्या में लोग ऐतिहासिक आजाद मैदान में एकत्रित हुये। कई कार्यकर्ताओं ने उपवास शुरू किया। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा कि वयोवृद्ध अन्ना हजारे के ऐतिहासिक आमरण अनशन ने महात्मा गांधी के अहिंसात्मक दर्शन की  ताकत को एक बार फिर उजागर कर दिया है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के पास गैरसरकारी संगठनों ने प्रचार सामग्री बांटी।
 सवेरे शिवाजी पार्क से आजाद मैदान तक मोटरसाइकिल और कारों की बड़ी रैली में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
--
 सीबीआई ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के निकट सहयोगी सादिक बाचा की मौत का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।  बाचा को पिछले महीने की १६ तारीख को चेन्नई में उनके आवास पर रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया था। सूत्रों के अनुसार जांच का काम सीबीआई को सौंपने की अधिसूचना तीन दिन के अन्दर जारी करने के उच्चतम न्यायालय के कल के निर्देश के बाद ऐसा किया गया है। सीबीआई ने ३८ वर्षीय बाचा से टू जी स्पेक्टम आवंटन मामले मे ंपूछताछ की थी। बाचा की पत्नी का कहना है कि जांच का दबाव नहीं सहन कर पाने के कारण उसने आत्महत्या कर ली थी।
---
 रिलायंस कम्युनिकेशन्स के चेयरमैन अनिल अंबानी और कुछ अन्य दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि आज संसद की लोक लेखा समिति के सामने पेश हुए। उनसे, टू जी स्पेक्टम आवटन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले मे पूछताछ की गई। श्री अंबानी से स्वान टेलीकॉम के साथ  संबंधों दोहरी टेक्नोलॉजी के लाइसेंस प्राप्त करने में तरफदारी जैसे मुददों पर लगभग दो घंटे पूछताछ की गई। लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि श्री अंबानी ने कुछ सवालों को छोडकर बाकि के स्पष्ट जवाब दिये। श्री जोशी ने बताया कि एटिसलाट के प्रतिनिधि अतुल झाम्ब, डी बी टेलीकॉम के विनोद गोयंका, एस टैल के श्रीनिवासन, यूनीटेक के संजय चन्द्रा और टेलेनौर के चार्ल्स वुडवर्थ से भी  पूछताछ की गई।

इन चारों ही लोगों के साथ मुख्य बात यह थी कि इनके खिलाफ सीएजी ने इनजिबिलिटी का कि यह कानूनी तौर पर नियमानुसार इन्हें लाइसेंस नहंी मिलने चाहिए थे। क्योंकि बहुत सी अनिमितताएं इन्होंने बरती थी। उन अनिमितताओं का उन्होंने अपनी तरफ से जवाब दिया। लेकिन जो बहुत से मिनिस्ट्री के और सीएजी के कथन से मेल नहीं खाता। यह बात लगभग इन सभी कंपनियों के साथ थी । एक सी ही गलतियां की है हरेक ने और कमेटी पूरी तौर से इसकी जांच कर रही है।
-----
 इस बीच, लोक लेखा समिति ने कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी के इस कथित बयान को गंभीरता से लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी पर लगाम कसनी चाहिए। डॉक्टर जोशी ने संवाददाताओं से बातचीत मे कहा कि समिति इस बयान की सच्चाई का पता लगा रही है और इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
-----
 निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम से आज तक करीब ४३ करोड़ रूपये की नकदी और वस्तुए जब्त की हैं। चुनाव में अवैध रूप से धन के इस्तेमाल का पता लगाने के आयोग  के अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है।
 तमिलनाडु से २८ करोड़ ३९ लाख रूपये जब्त किए गए हैं। पश्चिम बंगाल से पांच करोड़ रूपये और असम से करीब चार करोड़ रूपये बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग ने चुनाव वाले राज्यों में नकद राशि के लेनदेन पर निगरानी रखने के लिए करीब सत्तर दल बनाए हैं। चुनाव में धन बल के इस्तेमाल को रोकने के संबंध में आयोग ने वाहनों और संबंधित लोगों के मकानों की तलाशी के लिए उड़नदस्ते भी बना दिए हैं।
-----
 असम में बरखला, करीमगंज दक्षिण और अलगपुर विधानसभा क्षेत्रों के तीन मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान होगा। इन तीनो मतदान केंद्रों में कल पहले चरण के दौरान मतदान हुआ था।
 मुख्य चुनाव अधिकारी हेमन्त नरजारे ने आज बताया कि मतदान में गड़बड़ी और इवीएम में आई खराबी के कारण इन केंद्रों पर पुनर्मतदान जरूरी हो गया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि राज्य में दूसरे चरण में ६४ विधानसभा क्षेत्रों में ग्यारह अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये  प्रचार तेजी पकड रहा है।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने छायगांव, माजबझ और रोवा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान शांति के साथ राज्य का चौमुखी विकास हुआ है। भाजपा के शाहनवाज हुसैन और शत्रुध्न सिंहा और स्मिता ईरानी ने यह दावा कि भाजपा सरकार राज्य के गरीबों का कल्याण कर सकती है। असम गणपरिषद के प्रफुल्ल कुमार मोहंटा ने मतदाताओं से राज्य में स्थिर सरकार के लिए वोट देने के लिए अपील की।
-----
 पुड्डूचेरी विधानसभा चुनाव के लिए आज  प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांगे्रस विकास के मामलों पर राजनीति नहीं करती और यह भेदभाव किये बिना कि राज्य में किस पार्टी की सरकार है ,सभी राज्यों को समान महत्व देती है। पुड्डूचेरी में आज शाम एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने धर्मनिरपेक्षता की मजबूत नींव डाली है और अल्पसंख्यकों में आत्म विश्वास पैदा किया है। केंद्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि देश के युवाओं की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि वे देश का भविष्य है। श्रीमती गांधी ने कहा कि पुड्डूचेरी देश में ऐसी अकेली जगह है जहां स्थानीय छात्रों को  चिकित्सा शिक्षा मुफत प्रदान की जाती है।
-----
 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना चुनाव घोषणा पत्र  जारी किया। पार्टी ने राज्य में गरीबी की रेखा से नीचे रह रहे लोगों के लिए महीने में एक रूपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से पांच किलोग्राम गेंहू और एक रूपये ५० पैसे प्रति किलो के हिसाब से पांच किलोग्राम चावल देने का वादा किया है। पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने आज कोलकाता में घोषणा पत्र जारी करते हुए गरीबी की रेखा से नीचे रह रहे लोगों की सूची में संशोधन करने का आश्वासन दिया और कहा कि इसका लाभ लक्षित लोगों तक पहुंचना चाहिये। घोषणा पत्र में यह भी कहा गया है कि उदयोगों के लिए ली गयी जमीन के मालिकों को उचित मुआवजा मिलना चाहिये।
-----
 भारत और थाईलैंड २०१४ तक द्विपक्षीय व्यापार को दुगुना करने पर सहमत हो गये हैं। दोनों देशों ने सेवाओं और निवेश सहित द्विपक्षीय व्यापार समझौते करने का निश्चय किया।
     थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेच्छाछिवा ने दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढावा देने के लिये अपने नागरिकों के भारत पहुंचने पर वीजा दिये जाने का आग्रह किया। उन्होंने उदयोगपतियों के साथ नई दिल्ली में अपनी बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने इस मुददे को विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के सामने रख दिया है। एक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि उनका देश पिछले वर्ष राजनीतिक उथल पुथल के कठिन दौर से गुजरा लेकिन उनके देश में विदेशी पर्यटकों की रिकार्ड संख्या एक करोड साठ लाख दर्ज की गयी जिसमें से आठ लाख भारतीय थे। उदयोगपतियों के साथ बैठक में उन्होंने भारतीय कंपनियों को अपने देश में निवेश के लिये आमं+त्रित किया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देश में कुशल विशेषज्ञ उपलब्ध हैं और वह भारत के साथ सहयोग करना चाहते हैं।
   भारत यात्रा पर आये थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दवाओं के निर्माता और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी है और थाईलैंड का चिकित्सा उपकरण तथा आपूर्ति व्यापार वार्षिक ८० करोड अमरीकी डालर है।
    वाणिज्य मंत्री आनन्द शर्मा ने नई दिल्ली में थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेच्छाछिवा के साथ व्यापार बैठक में कहा कि इस समझौते में निवेश, सेवायें और माल कारोबार शामिल है। भारत इस वर्ष के अंत तक बातचीत पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
-----
 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने व्यक्तिगत कारणों से कोच का पद छोड़ दिया है। पिछले तीन वर्षों से भारतीय क्रिकेट टीम की उपलब्धियों से खुश निवर्तमान कोच गैरी कर्स्टन ने मुंबई में आज अपनी विदाई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिस टीम को उन्होंने तीन साल तक संवारा उसे अलविदा कहना सबसे मुश्किल विदाइयों में से एक है। कार्यकाल बढ़ाने की पेशकश ठुकरा चुके कर्स्टन ने कहा कि फिलहाल उनकी कोच के तौर पर किसी टीम से जुड़ने की कोई योजना नहीं है और वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।
-----
  विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भारत से हार के बाद कुमार संगकारा ने श्रीलंका की एकदिवसीय और ट्वेंटी-२० टीम की कप्तानी से त्याग पत्र दे दिया है। हालांकि वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ आगामी श्रृंखलाओं तक अस्थायी तौर पर टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।
 इस बीच, संगकारा इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल के चौथे सत्र में डेक्कन चार्जर्स के कप्तान होंगे, जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की कप्तानी संभालेंगे।
-----
   दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के ददसारा गांव में सुरक्षा बलों और पुलिस के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना आतंकवादी मारा गया है। हमारे संवाददाता ने पुलिस उप-महानिरीक्षक के हवाले से बताया है कि मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर और सेना का एक जवान शहीद हो गया।

आज दोपहर के डेढ़ बजे शुरू हुई इस झड़प में हिजबुल मुजाहुद्दीन गूप्त का एक कमांडर सज्जाद अहमद डार मारा गया जबकि डीआईजी के अनुसार मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस बल का एक सब-इंस्पेक्टर सत्यजन नरबू और सेना का एक जवान भी मारा गया। मुठभेड़ की जगह से एक बंदूक और कुछ गोलीबारी भी बरामद किया गया। डीआईजी ने कहा कि मारा गया मिलिट्रेंट प्राल इलाके में काफी अरसे से सक्रिय था।
---
 श्री सत्य साईबाबा की स्वास्थ्य स्थिति आज सुबह से ही स्थिर है। आज शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में श्री सत्य साई इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर मेडीकल साइंसेस के निदेशक ए एन सफाया ने कहा है कि अब भी वे वेन्टीलेटर और डायलेसिस पर हैं। संस्थान के निदेशक के अनुसार श्री सत्य साईं बाबा के सभी महत्वपूर्ण अंग करीब-करीब सामान्य तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।
-----
 मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज १५ अंक घटकर १९ हजार ६८७ पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्‌टी दो अंक बढकर पांच हजार ९१० पर पहुंच गया। एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रूख देखने को मिला। एक डालर की तुलना में रूपया १७ पैसे मजबूत होकर लगभग पांच महीने के उच्चतम स्तर ४४ रूपये ४२ पैसे पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ३० रूपए बढकर २१ हजार १५० रूपए प्रति दसग्राम पर बंद हुआ जबकि चांदी ५०० रूपए बढकर ५७ हजार ५०० रूपए प्रति किलोग्राम की नई उंचाई पर पहुंच गई।
------

THE HEADLINES:
  • Social activist Anna Hazare begins his fast-unto-death, demanding enactment of comprehensive Jan Lokpal Bill to check corruption.
  • CBI registers case and begins probe into death of Sadiq Batcha, a close aide of former Telecom Minister, A Raja.
  • Parliament’s Public Accounts Committee questions Reliance Communications Chairman Anil Ambani and top officials of other telecom companies in the 2G spectrum scam.
  • Election Commission seizes 43 crore rupees in cash and kind in poll-bound states of Tamil Nadu, West Bengal and Assam. 
  • Silver zooms 500 rupees to reach all-time high of 57,500 rupees per kilogram in Delhi.
  • And in Cricket:  Gary Kirsten quits as Coach of Indian cricket team on personal grounds; Kumar Sangakkara steps down as captain of Sri Lanka's ODI and T20 teams.
||<><><>||
Noted Social activist, Anna Hazare, today began his fast-unto-death in the national capital, demanding enactment of a comprehensive Jan Lokpal Bill to give wider powers to the to check corruption. Other important personalities who joined him, included former IPS officer Kiran Bedi, RTI activist Arvind Kejriwal and social worker Swami Agniwesh. Hundreds of people from all walks of life participated in the campaign which started from the India Gate lawns and concluded at Jantar Mantar.  Talking to reporters, Mr Hazare said that he will continue his fast till the  government agrees to form a joint committee comprising of  citizens and intellectuals alongwith officials to draft the Jan Lokpal Bill.

Supporting the campaign, the BJP today said that the Government should hold talks with social activists and call an all party meeting to discuss the modalities of the Jan Lokpal Bill. The Party however urged Hazare to end his fast.
The Prime Minister's office also appealed to Hazare to abandon his hunger strike.
||<><><>||
A large number of people from various parts of Mumbai today gathered at the historic Azad Maidan to support social activist Anna Hazare’s agitation for the demand to involve civil society in formulation of the anti-graft Lokpal Bill. Many activists too started fast and addressed large number of people. A huge rally of bikes and cars starting from Shivaji Park to Azad Maidan was also organised in the morning.
||<><><>||
Congress today appealed Anna Hazare to withdraw his fast unto death on the Lokpal Bill issue. Talking to the reporters in New Delhi today, party spokesperson Manish Tewari said that Hazare's way of protest is democratic but unnecessary as the government is already working on the legislation. He said the the social activist should engage with the government to work on the Bill.
||<><><>||
The  CBI today registered a case and began a probe into the death of Sadiq Batcha, a close aide of former Telecom Minister A Raja who has been arrested in the multi-crore spectrum allocation scam. The agency has started its investigations in the mysterious death of Batcha who was found hanging at his home in Chennai on March 16th. CBI sources said that the action came after the Supreme Court's direction to the government yesterday to issue within three days a notification for handing over the investigations to CBI.
||<><><>||
The CBI today carried out searches at 20 premises of DDA and CPWD officers besides that of a private firm, Jubilee Sports, in connection with alleged irregularities in laying of synthetic turf for lawn bowl event during the Commonwealth Games. Our correspondent reports that teams of CBI sleuths swooped down at the locations in New Delhi and Noida, after registering a fresh case of criminal conspiracy under IPC and Prevention of Corruption Act.
||<><><>||
Reliance Communications Chairman Anil Ambani and representatives of some telecom companies today appeared before Parliament’s Public Accounts Committee, PAC which quizzed them in connection with alleged irregularities in 2G spectrum allocation. Mr Ambani was questioned for nearly two hours on various aspects including the allegations that his group received favours in getting dual technology license and his links with Swan Telecom. Briefing the media, the Chairman of the PAC, Dr Murli Manohar Joshi said, Ambani was frank in his answers except on a couple of questions, where he referred to being named in the CBI chargesheet in the Supreme Court. Mr Joshi said, Atul Jhamb of Etisalat, Vinod Goenka of DB Telecom , S-Tel Representative Mr Srinivasan, Sanjay Chandra of Unitech and Charles Woodworth of Telenor were also questioned extensively regarding spectrum allocation and related matters. Mr Joshi said, as pointed out by the Comptroller and Auditor General in its report, all these companies were not eligible for licenses as there were several irregularities at different stages.
||<><><>||
Parliament's Public Accounts Committee, PAC has taken a serious note of the reported statement by Congress spokesperson Manish Tiwari saying that BJP  should reign in the Chairman of the Committee, Dr.Murli Manohar Joshi. Briefing the Media, Dr.Joshi said that Committee is verifying the authenticity of the statement and based on that, appropriate steps will be taken. He was responding to queries about the role of JPC and PAC probing the same matter of 2-G spectrum allocation scam and any conflict of interest there of.
||<><><>||
The Election Commission has seized about 43 crore rupees in cash and kind till today in the poll-bound states of Tamil Nadu, West Bengal and Assam. This is part of the drive by the Commission to unearth unaccounted money being used in polls.  Among the three states, 28 crore 39 lakh rupees have been recovered from Tamil Naidu. The Income Tax department has formed around 70 teams to monitor movement of hard cash in the poll-bound states.
||<><><>||
Thailand Prime Minister Abhisit Vejjajiva today sought VISA on arrival to their tourists in India, to boost two-way travel. Thailand Prime Minister Abhisit Vejjajiva told reporters after his meeting with industry leaders in New Delhi, that he raised the issue with external affairs minister S M Krishna. During his meeting with capitans of industry, he invited investments from Indian companies.  Thai Prime Minister said that his country has shortage of skilled manpower and would seek cooperation in this area with India. He said that India is a world leader in the manufacture of drugs and in modern health care. The two countries have already abolished the duties on 82 items under an 'Early Harvest Scheme'  launched in 2004. Commerce and Industry Minister Anand Sharma said that India is committed to concluding negotiations with Thailand for a free trade pact by this year-end, a step which will help in doubling bilateral trade by 2014. Thai Prime Minister this evening held delegation level talks with his Indian counterpart Dr. Manmohan Singh. Official sources said that Coordinated patrolling in the sea to deal with piracy, expansion in trade ties and greater Thai investment in the infrastructure remained at the centre of the discussions. The Thai Prime Minister is leaving for home later tonight.
||<><><>||
In Kashmir valley,  a top militant commander of Hizbul Mujaheddin was killed in an encounter with the police and security forces at Dadsara village of Pulwama District in South Kashmir. Our correspondent quoting DIG police of South Kashmir, reports that during the encounter, a Sub-Inspector of Jammu & Kashmir police and  Army personnel also laid down their lives.
||<><><>||
In Assam, repolling has been proposed in three polling stations in Barkhala, Karimganj South and Algapur assembly constituencies in the state. Polling was held in these booths during the first phase of elections yesterday. The Chief Electoral Officer Hemanta Narzary today said that repolling was necesisted due to malpractices and non- functioning of EVMs . Mr. Narzary told that electorates boycotted polls in 40 polling stations in four assembly constituencies. In one remote polling booth in Margherita assembly constituency only one person excercised his right of franchise. AIR correspondent reports that the poll campaiging is gaining momentum in 64 constituencies where polling will be held on April 11 during concluding phase of elections in the state . Stalwarts of the major political parties are in the field keeping their banner high.
||<><><>||
Kannada writer S L Bhyrappa was today chosen for the prestigious Saraswati Samman for his novel 'Mandra'.  The award, constituted by K K Birla Foundation, consists of 7.50 lakh rupees, a citation and a plaque. An official press release said, the works published in 22 Indian languages during 2000-2009 were considered for  the 20th Saraswati Samman.
||<><><>||
The health condition of Sri Satya Saibaba continues to be stable as he was in the morning. In a health bulletin issued this evening, Sri Satya Sai Institute of Higher Medical Sciences' Director, A N Safaya said, he is still on assisted ventilator and on slow dialysis process.
||<><><>||
Gary Kirsten, the man who guided the Indian team in fulfilling its long time dream of winning a World Cup, today officially announced his decision in Mumbai to quit as the Coach of the Indian team. Terming the three-year stint with Team India as a tremendous experience, Gary said that he felt honoured the way he was accepted by Indians despite being a foreigner. He declined to take any other career option in the near future as he wants to spend more time with his family.
||<><><>||
Kumar Sangakkara has stepped down as captain of Sri Lanka's ODI and T20 teams three days after his side's defeat to India in the final of the ICC Cricket World Cup.   He has, however, offered to continue to lead the Test side on an interim basis for the upcoming series against England and Australia if it is considered helpful for the new captain.
||<><><>||
The BJP today supported the demand to confer Bharat Ratna to batting maestro Sachin Tendulkar. Briefing reporters in New Delhi today, party leader Mukhtaar Abaas Naqvi said that the Indian Cricket team has done the nation proud by winning the World Cup and it is an opportune time to honour the cricket legend Sachin with the country's highest Civilian honour. Earlier in the day, Maharashtra Chief Minister Prithviraj Chavan had said that his government will recommend to the Centre that Tendulkar should be given the Bharat Ratna, in view of his outstanding contribution to the game of cricket and also for winning the world cup title.
||<><><>||
The  Information and Broadcasting Minister Mrs Ambika Soni has condoled the death of  Ajit Bhattarcharjea, a veteran journalist and renowned editor who passed away yesterday. In her condolence message, Mrs  Soni said that the Print Media will  always remember Mr Bhattacharjea for his invaluable contribution
||<><><>||

समाचार News (2) 05.04.2011

मुख्य समाचार :
  • टू जी स्पैक्ट्रम मामले में लोकलेखा समिति ने रिलायंस कम्युनिकेशन्स के अध्यक्ष अनिल अंबानी से पूछताछ की।
  • राष्ट्रमण्डल खेलों में घोटाले के सिलसिले में दिल्ली और नोएडा में डीडीए तथा सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर सीबीआई के छापे।
  • समाजसेवी अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार से निपटने के लिए लोकपाल विधेयक लाने में देरी के विरोध में नई दिल्ली में अनशन शुरू।
  • दिल्ली पुलिस ने पायलट लाइसेंस के लिए जाली मार्कशीट इस्तेमाल करने के आरोप में अहमदाबाद में एक पायलट सहित दो व्यक्ति पकड़े।
  • आइवरी कोस्ट में एलासाने ओआत्रा के सैनिको का आबिदजान में राष्ट्रपति लॉरे गबागो के निवास पर कब्जा।
  • रूस से विशेष विकिरण उपचार पोत भेजने का जापान का अनुरोध। ओनागावा में भारतीय दल के राहत कार्य जारी।
  • सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में उछलने के बाद सौ अंक से अधिक गिरा।


------------
 संसद की लोकलेखा समिति ने टू-जी स्पैक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितता की छानबीन के सिलसिले में आज रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष अनिल अम्बानी से पूछताछ की है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता में समिति ने एटिसलाट डीबी टैलीकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल झंब से भी पूछताछ की है। आज बाद में एस-टैल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिक दास और यूनिटैक वायरलैस के प्रबंध निदेशक सिगवे बै्रक भी समिति के सामने पेश होंगे। कल टाटा सन्स के अध्यक्ष रतन टाटा और कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया से पूछताछ की गई थी।
------------
 केन्द्रीय जांच ब्यूरो राष्ट्रमंडल खेलों में कथित घोटालों की छानबीन के सिलसिले में आज दिल्ली और नोएडा में बीस स्थानों पर छापे मार रहा है। हमारे संवाददाता ने सीबीआई सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण और केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जुबली स्पोर्ट्‌स प्राइवेट लिमिटेड के आवासीय और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली जा रही है। सीबीआई ने राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में नौ मामले भी दर्ज किए हैं।
------------
जानेमाने समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार से असरदार ढंग से निपटने के लिए लोकपाल विधेयक लाने में कथित देरी के विरोध में आज नई दिल्ली में जंतर मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके साथ किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल और स्वामी अग्निवेश सहित कई हस्तियों ने भी उपवास रखा है। ये लोग पहले राष्ट्रपिता की समाधि राजघाट गए और फिर इंडिया गेट से पदयात्रा करते हुए जंतर मंतर पहुंचे। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने श्री हजारे से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। अपील में कहा गया है कि सात मार्च को प्रधानमंत्री, विधि मंत्री और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री अन्ना हजारे और उनके साथ मुलाकात के दौरान डॉक्टर मनमोहन सिंह ने श्री हजारे का यह सुझाव मान लिया था कि लोकपाल विधेयक के उनके प्रारूप पर मंत्रियों की एक उप समिति समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श करेगी।
 श्री हजारे ने यह प्रारूप प्रधानमंत्री को सौंपा था। रक्षा मंत्री के नेतृत्व में उप समिति ने श्री हजारे के साथियों से चर्चा की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका, क्योंकि उन लोगों की जिद थी कि सरकार प्रारूप को ज्यों का त्यों स्वीकार कर ले।
------------
मुम्बई में बहुत से लोग श्री अन्ना हजारे के समर्थन में आजाद मैदान में भूख हड़ताल कर रहे हैं। आज सुबह मोटर साइकिलों और कारों की एक विशाल रैली दादर में शिवाजी पार्क से दक्षिण मुम्बई में आजाद मैदान पहुंची। जागरूक नागरिक मंच मे मयंक गांधी का कहना है कि बहुत से लोग घर या दफ्‌तर में उपवास रख रहे हैं, जबकि कइयों ने एसएमएस और ई-मेल से समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि शाम को छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन के आसपास परचे बांटे जाएंगे, ताकि लोगों को भ्रष्टाचार की समस्या और लोकपाल विधेयक की जरूरत के बारे में जागरूक किया जा सके।
------------
नागर विमानन महानिदेशालय से पायलट लाइसेंस लेने के लिए फर्जी अंक तालिका जमा कराने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद में एक पायलट सहित दो और व्यक्तियों को गिरफ्‌तार किया है। इस आरोप में अब तक कुल ११ लोग गिरफ्‌तार किए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त अशोक चांद ने नई दिल्ली में आकाशवाणी को बताया कि इनमें से पांच पायलट दिल्ली पुलिस ने गिरफ्‌तार किए हैं, जबकि दो को राजस्थान पुलिस ने जयपुर में पकड़ा है। विमानन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी और तीन दलालों को भी पकड़ा जा चुका है। ये गिरफ्‌तारियां महानिदेशालय की इस शिकायत की छानबीन के बाद की गईं कि एक व्यक्ति ने पायलट लाइसेंस लेने के लिए फर्जी अंक तालिका दी थी।
पिछले सप्ताह के अंत में पुलिस ने निजी एयरलाइंस इंडिगो के अभिनव कौशिक को गिरफ्‌तार किया था।
------------
गोवा विधानसभा मे आज विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यो ने कार्यवाही मे बाधा डाली क्योकि अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव की उनकी माग को नहीं माना।  भाजपा के सदस्य शिक्षा मंत्री अतानासियो मोनसेरेट से शनिवार को मुंबई हवाई उड्डे पर स्वीकृति राशि से अधिक विदेशी और भारतीय मुद्रा रखने के कारण कस्टम अधिकारियों द्वारा पूछताछ किये जाने को लेकर स्थगन प्रस्ताव रखने की मांग कर रहे थे। तीन दिन के बाद आज सदन की बैठक फिर शुरू होने पर विपक्ष के नेता मनोहर पारिकर ने ये मुद्दा उठाया और कहा कि ये एक बहुत गंभीर बात है कि किसी राज्य के शिक्षा मंत्री को देश से बाहर पैसा ले जाते हुए पकडा जाय। उन्होंने कहा कि सदन को प्रश्नकाल स्थगित करके स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करनी चाहिए। लेकिन अध्यक्ष प्रताप सिंह राणे ने उनकी मांग पर विचार नहीं किया। इस पर विपक्षी सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए और अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही ढाई बजे तक स्थगित कर दी।
------------
असम विधानसभा के लिए कल पहले चरण में ६२ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। अब इस महीने की ११ तारीख को दूसरे चरण के मतदान की तैयारी चल रही है। इस चरण में असम के निचले क्षेत्रों के १४ जिलों और बोडोलैंड स्वायत्तशासी परिषद में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में ४७ महिला प्रत्याशियों सहित कुल ४९६ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हमारे गुवाहाटी संवाददाता ने खबर दी है कि चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।
राहुल गांधी ने चौगांव, राहा और मजबत में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। भाजपा के शत्रुन सिन्हा शाहनवाज से और स्मृति इरानी भी चुनावी सभा में व्यस्त है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने भी पिछले तीन दिनों में सीपीआईएम उम्मीदवारों के लिए प्रचार किए। इधर असमगण परिषद के वरिष्ठ नेता भी चुनावी प्रसार में लगे हुए है।
------------
 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए कुल ३६४ उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इस चरण में १८ अप्रैल को उत्तर बंगाल के छह जिलों की ५४ सीटों पर मतदान होगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं।

पहाड़ के मुख्य दल गोरखा जन मुक्ति दल मोर्चा से दार्जिलिंग कालंगपुंग विधानसभा के लिए चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को टेबल चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया है, जबकि करसांग विधानसभा सीट में इस पार्टी के उम्मीदवार को मोमबत्ती चिन्ह प्रदान किया गया है। इसी तरह अखिल भारतीय गोरखा लीग के उम्मीदवारों को कालंगपुंग और दार्जिलिंग में मोमबत्ती चुनाव चिन्ह दिया गया है, जबकि इसी दल के -- उम्मीदवार को टेबल चिन्ह प्रदान किया गया है। चुनाव चिन्ह को लेकर मतदाताओं में कोई भ्रांति उत्पन्न हो, इसलिए मोर्चा नेतृत्व जिला चुनाव अधिकारी से तीनों सीटों पर मोर्चा को एक ही चुनाव चिन्ह प्रदान किये जाने की मांग कर रहे हैं।
------------
केरल में मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में तेजी से प्रचार कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अनेक उम्मीदवार कई दौर का प्रचार पूरा कर चुके हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य वाले राज्य में इस बार चुनाव प्रचार पहले से भिन्न है। अपनी चुनावी सभाओं में वाममोर्थी के नेता और मुख्यमंत्री बी.एस अच्युतानन्दन अपने सिहासी विरोधियों को घेरने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं। उधर कांग्रेस सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए श्री अच्युतानन्दन और उनके बेटे को निशाना बना रही है। जबकि भाजपा दोनों ही मोर्चो पर विकास की उपेक्षा के आरोप की आड़ के साथ राज्य में बेहतर राजनीतिक भविष्य की तलाश में है। इस बीच चुनाव आयोग ने पेड न्यूज के साथ ही राजनीतिक दलों की चुनावी खर्चों पर निगरानी बढ़ा दी है। इन सबके बीच मतदाताओं में जागरूकता के लिए अन्य कार्यक्रमों के साथ ही जादू के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री ए के एंटनी ने आज त्रिशूर जिले में पुडुक्कड, ओलूर और चलाक्कुडी में जन सभाओं में एलडीएफ शासन की आलोचना की। उनका कहना था कि अगर यूडीएफ सत्ता में आया तो कानून और व्यवस्था सुधारने तथा राज्य के विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सीपीएम और जमाते इस्लामी नेताओं के बीच कथित बातचीत से कोई हैरानी नहीं होती, क्योंकि वो पार्टी पहले भी ऐसे हथकंडे अपना चुकी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रात कोच्चि पहुंच रही हैं। वे कल हेयरपाड और त्रिशूर में तथा कोझिकोड में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।
------------
 लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने उम्मीद जतायी है कि भारतीय जनता पार्टी केरल विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलेगी। कोजीकोड में आज पत्रकारों से उन्होंने कहा कि पार्टी केरल में प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। श्रीमती स्वराज ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाला एल डी एफ और कांग्रेस नेतृत्व वाला यू डी एफ, केरल की जनता के हितैषी नहीं हैं।
------------
 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला डीएमके और अन्ना डीएमके पार्टी के नेतृत्व वाले दो बड़े राजनीतिक गठबंधनों के बीच है। लेकिन पर्यटन के गढ़, दूरदराज के दक्षिणी जिले कन्याकुमारी की स्थिति अलग है। पिछले चुनाव में कन्याकुमारी जिले में दो सीटें कांग्रेस और तीन डीएमके ने जीती थीं।

कन्याकुमारी सीट पर डीएमके के उम्मीदवार और आज के पर्यटन मंत्री सुरेश राजन चुनाव लड़ रहे हैं, जहां इनका मुकाबला एआईएडीएन के और बीजेपी के उम्मीदवारों से है। वहीं भिलावनकोडू विधानसभा क्षेत्र से सीपीएम ने अपने वर्तमान विधायक लिमारोज को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। कन्याकुमारी के जिला मुख्यालय नागर कोइल में बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कोन राधाकृष्णन का डीएमके और एआईएडीएमके के साथ मुकाबला है।
------------
 तिरुचिरापल्ली पश्चिम की निर्वाचन अधिकारी संगीता के नेतृत्व में एक दल ने आज एक वाहन की छत पर बोरों में बंद पांच करोड़ ११ लाख रुपये की नकदी जब्त की। इस रकम का कोई हिसाब-किताब नहीं था। इस दल को सुराग मिला था कि मतदाताओं में बांटने के लिए यह रकम ले जाई जा रही है। उसके बाद छापा मारकर रकम जब्त कर ली गई और आयकर अधिकारियों को सौंप दी गई। विधानसभा चुनाव के दौरान धन बल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने की मुहिम में राज्य में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पहली बार इतनी बड़ी रकम पकड़ी है।
------------
 केन्द्रीय केबिनेट मंत्री और रांची से कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय को पार्टी कार्यकर्ताओं और झारखंड महिला कांग्रेस की नेता आभा सिन्हा के साथ अब से कुछ देर पहले रांची में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को धुर्वा थाना  लाया गया है। श्री सहाय और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता रांची के इस्लाम नगर इलाके में अनाधिकृत कब्जा हटाने के अभियान के विरोध में धरना दे रहे थे।
 राज्य में झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर एक महीने से भी पहले से अनाधिकृत कब्जे हटाने का अभियान चल रहा है और कई पुराने कब्जे खत्म कर दिए गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दल इससे बेघर लोगों को दोबारा बसाने की मांग कर रहे हैं।
------------
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेच्छाछिवा  ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह के साथ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने की व्यवस्था के बारे में आज शाम अपनी बातचीत का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के साथ व्यापार, निवेश और पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहता है। श्री वेच्छाछिवा भारत की एक दिन की यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका रस्मी स्वागत किया गया।
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शिष्टमंडल स्तर की बातचीत में अंतर्राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक बातचीत होगी। समुद्री लूटेरों से निपटने के लिए समुद्र में समन्वित गश्त, व्यापार संबंध बढ़ाने और बुनियादी ढांचे विशेष रूप से पर्यटन के क्षेत्र में थाईलैंड का निवेश बढ़ाने के बारे में मुख्य रूप से चर्चा होगी।
दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए जल्दी ही व्यापक मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौता होने की उम्मीद है। दोनों के बीच पिछले वर्ष व्यापार में ३४ प्रतिशत वृद्धि हुई और यह छह अरब साठ करोड़ डॉलर से अधिक हो गया।
थाइलैंड के प्रधानमंत्री अपनी भारत यात्रा के दौरान विदेशमंत्री एस एम कृष्णा और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत करेंगे । वे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलने जायेंगें और भारतीय उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगें। प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह आज शाम शिष्टमंडल स्तर की बातचीत के बाद विशिष्ट अतिथि के सम्मान में भोज देंगे।                                              
------------
 ब्रसल्स में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के बारे में बातचीत सम्पन्न होने से पहले कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की व्यापार और आर्थिक संबंध समिति इसकी समीक्षा करेगी। दोनों पक्षों के मुख्य वार्ताकार समझौते के मसौदे को अन्तिम रूप देने के लिए आज दूसरे दिन अपना विचार विमर्श जारी रखे हुए हैं। दोनों पक्षों के अधिकारी मोटर वाहनों और उनके कल पुर्जों और शराब के लिए अपने बाजार खोलने तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकारों और सेवाओं जैसे प्रमुख मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने में लगे हैं। हमारे संवाददाता ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दोनों पक्ष जून २००७ में व्यापक व्यापार और निवेश समझौते के लिए शुरू हुई बातचीत के १२ प्रमुख मुद्दों में से चार पर सहमत हो गए हैं।
यूरोपीय संघ चाहता है कि भारत पूरी तरह तैयार या यहां पर लाकर जोड़ी जाने वाली कारों की इकाइयों के लिए शुल्क या तो पूरी तरह समाप्त कर दे या उसमें जबर्दस्त कटौती करे, लेकिन भारतीय वार्ताकार घरेलू कार उद्योग के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मांग को नहीं मान रहे हैं। यूरोपीय संघ यह भी चाहता है कि भारत खुदरा, बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाओं में सीधे विदेशी निवेश सहित अपने सेवा क्षेत्र को खोले।
 वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर इस समझौते पर यूरोपीय संघ के वाणिज्य सचिव से बातचीत करने के लिए इस सप्ताह ब्रसल्स जाने वाले हैं।
------------
जापान ने रूस से विकिरण खत्म करने वाला वह विशेष जहाज मंगवाया है, जो परमाणु पनडुब्बियों से परमाणु सामग्री निकालता है। जापानी मीडिया के अनुसार फुकुशिमा परमाणु बिजलीघर के इंजीनियर रेडियोधर्मी जल समुद्र में छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं, क्योंकि वहां बेहद रेडियोधर्मी जल को रखने की और जगह नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए ही रूस से मदद मांगी गई है। सुजुरान नाम का यह विकिरण खत्म करने वाला जहाज फुकुशिमा बिजलीघर की तरल परमाणु सामग्री को ठोस रूप दे देगा।
------------
 भारत के राष्ट्रीय आपदा सहायता बल के ४६ सदस्यों का एक दल जापान में भूकम्प और त्सुनामी से बुरी तरह तबाह इलाके में लापता लोगों की तलाश में मदद कर रहा है। इस दल ने अब तक कई शव, नकदी और दूसरा कीमती सामान निकालने में मदद की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दल को मियागी प्रान्त में सबसे ज्यादा तबाह कस्बों में राहत और तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस समय यह दल ओनागावा कस्बे में काम कर रहा है।
------------
 खबर है कि आइवरी कोस्ट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यताप्राप्त राष्ट्रपति अलासाने ओआत्रा की वफादार सेनाओं ने आबिदजान में वर्तमान राष्ट्रपति लॉरेन गबाबो के निवास पर कब्जा कर लिया है। श्री ओआत्रा के प्रवक्ता के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि श्री गबाबो घर में थे या नहीं।
ु संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गबाबो की सेनाओं ने नागरिकों पर मोर्टार, रॉकेट से छोड़े जाने वाले गोलों और भारी मशीनगनों की मार बढ़ा दी है। शहर में पांच दिन की लड़ाई में लाखों नागरिक फंसे हुए हैं। श्री गबाबो पद छोड़ने से इंकार कर रहे हैं, हालांकि नवम्बर के राष्ट्रपति चुनाव के संयुक्त राष्ट्र अनुमोदित परिणाम में श्री ओआत्रा को विजयी घोषित किया गया है।
------------
अफगानिस्तान में आज सैंकड़ो छात्र काबुल विश्वविद्यालय के सामने एकत्र हुए और हाल में अमरीका में पवित्र कुरान जलाये जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अमरीका विरोधी प्रदर्शनों के पांचवें दिन आज छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की। ये छात्र अमरीका सरकार से पादरी टैरी जोन्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे जिनकी देखरेख में बीस मार्च को कुरान की प्रति जलाई गई थी। इन छात्रों ने इस घटना को अमानवीय और दुनिया भर के मुसलमानों के खिलाफ निंदनीय कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि वे तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे जब तक पादरी को कानून में कटघरे में नहीं लाया जाता। अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित दुनिया भर के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। चार दिनों के प्रदर्शनों के दौरान संयुक्त राष्ट्र के सात विदेशी कर्मचरियों सहित कम से कम २३ लोग मारे गए हैं और करीब डेढ सौ पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हुए हैं। राष्ट्रपति हामिद करजई ने अमरीका के राष्ट्रपति और संसद से इस घटना की निंदा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस तरह की घटनाएं फिर न हों।
------------
बम्बई शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आज सेन्सेक्स में ६८ अंक की वृद्धि हुई। अब से कुछ देर पहले सेन्सेक्स ८० अंक की गिरावट के साथ १९ हजार ६२१ पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी २१ अंक गिरकर ५ हजार ८८७ पर आ गया।
------------
सरकार युवाओं के प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए देशभर में दस हजार से अधिक मेंटर युवा क्लब बनाने पर विचार कर रही है। खेल और युवा मामलों के मंत्री अजय माकन ने मणिपुर में युवा रोजगार कौशल परियोजना का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री माकन ने कहा कि इस परियोजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का अपना काम धंधा शुरू करने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
------------
क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक विजय के बाद सचिन तेदुलकर को भारत रत्न देने की महाराष्ट्र सरकार की लंबे समय से की जा रही मांग ने और जोर पकड़ लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण ने आज राज्य विधानसभा को सूचित किया कि उनकी सरकार केन्द्र से सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट और विश्व कप जीतने में उनके महान योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की सिफारिश करेगी।
------------
भारतीय क्रिकेट टीम के निवर्तमान कोच गैरी कर्स्टन ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम से विदा लेना उनके लिए बहुत ही कठिन हो रहा है लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि वे भारतीय क्रिकेट को बहुत ही अच्छी स्थिति में छोड़कर जा रहे हैं। गैरी कर्स्टन ने मुम्बई में अपने विदाई संवाददाता सम्मेलन में बहुत ही भावुक होकर यह बात कही। दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन तीन साल भारतीय टीम के कोच रहे और इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम को टैस्ट रैकिंग में पहले नम्बर तक पहुंचाया और २८ वर्षों बाद भारत ने क्रिकेट विश्व कप जीता। कर्स्टन अपना कार्यकाल बढ़ाये जाने की पेशकश नामंजूर कर चुके हैं।
------------
 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी ने २०१५ से विश्व कप प्रतियोगिता के लिए टीमों की संख्या १४ से घटाकर दस करने के अपने फैसले की पुष्टि की है। इस फैसले के बाद २०११ के विश्व कप में इंग्लैंड को हराने वाली टीम आयरलैंड अगली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेगी। केवल आईसीसी के पूर्ण सदस्य भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ही चार वर्ष बाद अगले विश्व कप में भाग ले सकेंगे। २०१९ के क्रिकेट विश्व कप के लिए दस टीमों का फैसला क्वालीफाइंग राउंड से होगा। मुम्बई में आईसीसी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में १२ टीमों की प्रतियोगिता की संभावना पर भी विचार किया गया, लेकिन बोर्ड ने ंअपने पहले के ही निर्णय पर कायम रहने का फैसला किया। इस बार क्रिकेट विश्व कप में आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के अलावा आयरलैंड, केन्या, कनाडा और नीदरलैंड्स ने भाग लिया था।
------------
 आईपीएल के बर्खास्त आयुक्त ललित मोदी ने कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन के कारण उनका पासपोर्ट रद्द करने के फैसले के खिलाफ विदेश  मंत्रालय में अपील दायर की है। ललित मोदी के वकील ने बताया कि मुख्य पासपोर्ट अधिकारी के सामने यह अपील दायर की गई है। इसमें मुम्बई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा उनका पासपोर्ट रद्द किये जाने को चुनौती दी गई है। मोदी इस समय लंदन में है।
------------
 कृतज्ञ राष्ट्र आज स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की १०४ वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उप राष्ट्रपति मो० हामिद अंसारी, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई केन्द्रीय मंत्रियों ने दिल्ली में उनकी समाधि समता स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं ने संसद के सैंट्रल हॉल में बाबू जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन चढ़ाये। इस उपलक्ष्य में एक शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है। आज शाम एक स्मृति व्याख्यान का भी आयोजन किया जाएगा।
------------
बाबू जगजीवन राम की जयंती के सिलसिले में सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थान मानवता अभियान द्वारा कल नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने किया। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आमंत्रित कवियों ने राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव, समतामूलक समाज की स्थापना और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर कविता पाठ किया। इस मौके पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक और मानवता अभियान के अध्यक्ष एम.के गांधी ने भी अपने विचार रखे।
------------
श्री सत्य सांईबाबा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। श्री सत्य सांई इंस्टीट्यूट ऑफ हायर मेडीकल साइसेंज अस्पताल के निदेशक ए.एन. सफाया ने बताया है कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार है, लेकिन अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सांई बाबा अभी होश में हैं। उन्हें फेफड़ों में तकलीफ के कारण पिछले महीने की २८ तारीख को पुट्टापार्थी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 इस बीच अस्पताल के आसपास और पुट्टापार्थी हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है,क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सत्य साईं बाबा का हालचाल जानने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। अस्पताल के आसपास धारा १४४ लगा दी गयी है। आन्धप्रदेश के मुख्यमंत्री एन.किरण कुमार रेड्डी सांईबाबा का हालचाल जानने के लिए वहां पहुंच रहे हैं।
------------
चैत्र नवरात्रों में जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णोदेवी की पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए कल से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पिछले वर्ष २०१० के पहले तीन महीनों के मुकाबले इस वर्ष माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने वालों की संख्या ४७ हजार अधिक है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पिछले वर्ष १४ लाख ९९ हजार के मुकाबले इस वर्ष १५ लाख ४६ हजार श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।
नवरात्र के पहले दो दिनों में ७५ हजार के करीब श्रद्धालुओं ने कटरा पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। श्रीमाता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड और पुलिस के अधिकारियों ने नवरात्रों के शेष दिनों में श्रद्धालुओं के रश को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं। इस बीच जम्मू शहर जो कि मंदिरों के शहर नाम से भी प्रसिद्ध है में माता के मंदिरों को बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में जा रहे हैं और वो माता के दर्शनों के लिए लम्बी कतारों में खड़े अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
------------

THE HEADLINES:
  • Parliament's Public Accounts Committee questions Reliance Communications Chairman Anil Ambani and others in the 2G spectrum allocation scam.
  • CBI conducts searches in offices and residences of  DDA and CPWD officials in Delhi and Noida  in connection with the Commonwealth Games probe.
  • Social worker Anna Hazare on hunger strike  in New Delhi to protest against  delay in bringing a Lokpal Bill to effectively deal with corruption.
  • Delhi Police arrest two persons including a pilot from Ahmedabad for allegedly using forged marksheets to procure licence.
  • In Ivory Coast, residence of entrenched ruler Laurent Gbagbo in Abidjan captured by forces loyal to Alassane Ouattara.
  • Japan asks  Russia to send a special radiation treatment ship to decommission nuclear submarines; Indian team from National Disaster Response Force continues to provide relief in the town of Onagawa.
  • Sensex erases early gains;  loses more than 100 points in afternoon trade.
||<><><>||
 Reliance Communications Chairman Anil Ambani was today questioned by Parliament's Public Accounts Committee,PAC, in connection with alleged irregularities in the 2G spectrum allocation.  Atul Jham Etisalat DB Telecom CEO was also questioned by the panel headed by senior BJP leader Murli Manohar Joshi. The PAC had yesterday quizzed  Chairman Ratan Tata and corporate lobbyist Niira Radia in connection with the 2G spectrum scam. S-Tel CEO Shamik Das and Unitech Wireless Managing Director Sigve Brekke are also scheduled to appear before the PAC later in the day.
||<><><>||
 The Central Bureau of Investigation is today carrying out searches at 20 locations in Delhi and Noida  in connection with the Commonwealth Games probe.
Our correspondent quoting CBI sources reports, searches are being conducted at residential and officials premises of Delhi Development Authority and Central Public works department  officials and Jubilee Sports private limited. The CBI has also registered  ninth case in connection with the probe into alleged irregularities in the conduct of the Commonwealth Games.
||<><><>||
Noted Social worker ,Anna Hazare, today started his hunger strike  at Jantar Mantar in the national capital  to protest against the reported delay in bringing a Lokpal Bill to effectively deal with corruption.  Other important personalities who joined him in the fast include Kiran Bedi, Arvind Kejriwal and Swami Agniwesh.  They first went to Rajghat, the Samadhi of the Father of Nation and later started  their campaign from the India Gate lawns which  concluded at Jantar Mantar.  A large number of  people participated in the rally. People in Mumbai have come forward to show their support for social activist Anna Hazare’s agitation for the demand to involve civil society in formulation of the anti-graft Lokpal Bill. Pledging support for Hazare’s fast unto death campaign in Delhi, many activists also sat on fast at Azad Maidan in Mumbai. The Prime Minister's office appealed Hazare to abandon his hunger strike.
||<><><>||
  Two more persons, including a pilot, were arrested in Ahmedabad by Delhi Police for allegedly using forged marksheets to procure license from the country's airline regulator, Directorate General of Civil Aviation,  DGCA. With this, the total number of arrests in such cases has risen to 11. Ashok Chand, Deputy Commissioner of Police told AIR in New Delhi with this, five pilots have been arrested by Delhi Police while two others have been apprehended by Rajasthan Police in Jaipur in connection with the racket. A senior DGCA official and three touts were also arrested in this case earlier.
||<><><>||
Just five days left for active campaigning for the assembly election a never before political tussle is underway in Kerala. An aggressive Congress led UDF is attacking the ruling LDF from all sides for its alleged failure to bring about development. As tit for tat LDF blames Congress and the Centre for corruption and escalating prices of essential items. In the midst of this BJP, offering Modi model development in Kerala, is confident of opening account in the state assembly.
Democratic process of god’s on country is on a different mode these days. A few days left for active campaigning, to win over the voters political parties seem to forget norms of dignified politics. While the front line campaigner of ruling LDF, Chief Minister V.S. Achuthanandan, levels allegations against all political opponents, UDF is targeting Chief Minister and his son for misuse of office. At the same time, BJP denounce LDF and UDF saying both fronts are least interested in Kerala’s development. Meanwhile, Election Commission has further stepped up monitoring of poll related expenses and paid news phenomenon. To create further awareness among voters a special magic programme will be unveiled at the intiative of the Commission.
||<><><>||
 Union Minister Mr A K Antony addressed a few election campaign meetings at Pudukkad, Ollur and Chalakkudi in Thrissur district today.  Meanwhile, Congress President Sonia Gandhi will be arriving in Kochi tonight to participate in the election campaign meetings of the UDF. Leader of the Opposition in the Lok Sabha Sushma Swaraj expressed the hope that BJP will open account in the Kerala Assembly in the coming elections.
||<><><>||
In Tamilnadu,  the assembly elections are by and large  be divided into two major political blocks lead by DMK and AIADMK. But remote southern district and hub of religious tourism Kanya Kumari certainly has a different story. Our Correspondent reports that in the last assembly elections the Congress won two seats and DMK had won three seats from Kanyakumari district.   
 Traditionally it was an old bastion of congress party but in recent years the BJP and CPM have also made inroads in this famous centre of religion. The state tourism Minster and existing DMK MLA Suresh Rajan is facing tough challenge from AIADMK and BJP candidates from kanyakumari assembly segment. The left CPM place its existing MLA Leema Roise once again from Vilavancodu constituency. The ex central Minster and BJP candidate Pon Radhakrishnan is giving tough challenge to DMK and AIADMK candidates from district headquarters and assembly constituency Nagercoil. 
||<><><>||
The Chief electoral officer of Tamil Nadu Mr.Praveen Kumar has said that the election commission is stepping up security measures for ten thousand polling booths in the state.Speaking to newspersons in Chennai, the CEO said that large amount of cash and non cash items are being seized through out the State.
||<><><>||
A team led by Tiruchirapalli West Electoral Officer and RDO Sangeetha seized unaccounted cash amounting to  five crore eleven lakhs rupees packed in gunny bags atop an omni bus today. Acting on a tip off that money is being transferred to be distributed among the voters; the team seized the money and handed it over to IT officials. This is the highest amount to be retrieved in the State by the Election Commission officials as part of curbing influence of money during elections.
||<><><>||
In West Bengal,  altogether 364 candidates are in the fray for first phase of assembly elections in the state. During this phase, election will take place for 54 seats  covering 6 north Bengal districts on 18th of this month. Meanwhile filling of nomination are on for second and third phase of polls also.
||<><><>||
In Assam, campaigning for the second phase of Assembly elections are in full swing.  64 constituencies comprising 14 districts in lower part of Assam and the bodoland territorial Council are to be covered in this phase of elections on 11th of this month.  Our Correspondnet reports that the leaders of almost all the political parties are rushing to different constituencies.
The All India Congress general secretary and Lok Sabha Member Rahul Gandhi addressed three election rallies at Chaygaon, Majbat and Raha constituencies today within a span of two and a half hour. The Delhi Chief Minister Shiela Dixit is also addressing two election meetings at Guwahati today. Senior Bharatiya Janata Party leaders Shahnawaz Hussain, Film stars- Shatrughan Sinha and Smriti Irani are also addressing a series of meetings for the party in the poll-bound constituencies today. The Tripura Chief Minister Manik Sarkar is campaigning for the CPI (M) Party in the State. Due to strict implementation of model code of conduct and expenditure monitoring by the Election Commission, the campaign by the candidates mainly limited to public meetings, House-to-house campaign, distribution of leaf-lets and street-corner meetings. Wall writing, postering and campaigning by mike is hardly noticed.
||<><><>||
The health condition of Sri Satya Saibaba  continues to be critical. In the latest health bulletin issued this morning, Sri Satya Sai Institute of Higher Medical Sciences Director, A N Safaya said his condition continued to be same as yesterday. However he said the level of consciousness has improved. Stating that his vital systems are in stable condition, the Director said Saibaba is still on assisted ventilator and on slow dialysis process. The spiritual leader was admitted to hospital at Puttaparthi following lung congestion on 28th of last month.
District police have imposed Section 144 near the hospital to control people who are gathering in large numbers. Meanwhile, putting on hold his proposed visit to Puttaparthy, Andhra Pradesh Chief Minister N Kiran Kumar Reddy has reviewed the situation from Hyderabad. Later, Revenue Minister Raghuveera Reddy told reporters that the state Government has sent Principal Secretary Finance L V Subrahmaniam to take all required measures and coordinate with the Trust at Puttaparthy. A team of doctors has also been rushed from Hyderabad. Camping in Puttaparthy, Principal Secretary Health P V Ramesh has been coordinating all medical teams. Stating that the Government has left no stone unturned to improve the health condition of the spiritual leader, the minister has appealed to people to maintain calm and not to get anxious. He assured that transparency would be maintained about Saibaba’s health condition.
||<><><>||
In Ivory Coast,  the residence of  entrenched ruler Laurent Gbagbo in Abidjan  has been captured. Reports say,  forces loyal to Alassane Ouattara, the country's internationally recognised president, said they had taken the building after a day of fierce combat. A spokesman for Mr Ouattara, Patrick Achi, said it was not yet clear whether Mr Gbagbo had been inside. UN Secretary General Ban Ki-moon said the attacks were ordered to defend civilians and were not a declaration of war on Mr Gbagbo. He said Mr Gbagbo's forces had stepped up the use of mortars, rocket-propelled grenades and heavy machine-guns against civilians.
||<><><>||
Japan has asked Russia to send a special radiation treatment ship used to decommission nuclear submarines. Japanese media reported the move since the engineers at the Fukushima Daiichi nuclear plant were forced to release radioactive water into the sea after it ran out of storage capacity for more highly contaminated water. The floating radiation treatment plant  called Suzuran will solidify contaminated liquid waste from the country's crippled nuclear power plant. Meanhwile, the Operator of theTokyo Electric Power Co,TEPCO, said today that it started paying condolence money to local governments to aid people evacuated from around its stricken plant.
||<><><>||
A 46-member Indian relief and rehabilitation team has recovered bodies and valuables during its relief and rehabilitation work in the disaster hit north east of Japan.  An External Affairs Ministry release says that delegation has been deployed in the earthquake and Tsunami hit areas of that country.  The team belongs to National disaster response force and has been assigned relief work in the worst affected towns of Miyagi Prefecture.  The release says that the team is presently working in the town of Onagawa.
||<><><>||
The British Prime Minister David Cameron has arrived in Pakistan for talks . He is seeking a fresh start in relations with Islamabad, nine months after accusing it of turning a blind eye to terrorism.   This is his first trip to Pakistan since taking office in May 2010. Prime Minister Cameron will meet President Asif Ali Zardari  and also hold talks with Prime Minister Yousuf Raza Gilani during his visit.
||<><><>||
The Libyan government has said it is open to any political reform but Muammar Gaddafi must stay in power to avoid a new Iraq or Somalia.A spokesman told media that Colonel Gaddafi was a unifying figure, and insisted his forces only targeted armed rebels, not civilians.The Libyan leader has reportedly appeared in public in Tripoli. Meanwhile, evacuees from the besieged city of Misrata accused pro-Gaddafi forces of atrocities against civilians.  Fighting has continued in the east of the country where the rebels have been trying to regain ground lost in recent days, and coalition aircraft attacked military vehicles believed to belong to Col Gaddafi's forces.
||<><><>||
The US Federal Aviation Administration,FAA, today said it will order inspections of some 175 older Boeing 737s worldwide. The move comes following a fuselage rupture which forced a Southwest Airlines flight into an emergency landing.The aviation watchdog said in a statement that the FAA will issue an emergency directive tomorrow.
||<><><>||
Ahead of concluding India-European Union talks on the  free trade agreement in Brussels, the Prime Minister's Trade and Economic Relations Committee will review the issue in New Delhi tomorrow.  The chief negotiators of the two countries are continuing their discussions on the second day today to finalise the draft. Officials from both sides have remained engaged in resolving difference on key issues like opening of markets in auto and auto components, wines and spirits, and intellectual property rights and services.
||<><><>||
Reversing all its initial gains, the Sensex at the Bombay Stock Exchange stood 98 points, or 0.5 percent in negative territory, at 19,604, in afternoon deals, a short while ago, after losing more than 150 points at one stage. The market fell on profit-booking by investors, after a recent sharp rally, and as global crude oil prices hovered around two-and-a-half year highs, raising inflation and interest rate worries.
||<><><>||
The  rupee appreciated by 18 paise to 44.41 rupees against the dollar in early trade today. It had closed at  44.59 rupees against the greenback in the previous session. Dealers said,  the strengthening of rupee was supported by capital inflows and a higher opening in the stock market.
||<><><>||
World oil prices were lower in Asian trade today. New York's light sweet crude was down 23 cents to 108.24 dollars per barrel while Brent North Sea crude fell seven cents to 120.99 dollars per barrel.
||<><><>||
National Maritime Day is being celebrated today. In Gujarat, all major and minor ports are celebrating National Maritime Day. Our correspondent reports that country's first major port Kandla has registered highest traffic handling record of 82 million tonnes during the last financial year in the country.
||<><><>||
In UP, the festival of Chaiti Chand and birthday celebration of Lord Jhuley Lal are being observed with full religious fervour by the Sindhi community today. The Jhuley Lal temples across the state have been colourfully decorated and religious processions were taken out.
||<><><>||
Several functions are being organised across the country to pay tributes to freedom fighter and  Former Deputy Prime Minister Babu Jajivan Ram on his 104th Birth Anniversary today.  Vice President Mohammad Hamid Ansari, Lok Sabha Speaker Miera Kumar, UPA Chairperson Sonia Gandhi  and several Union Ministers offered floral tributes at his samadhi -Samata Sthal in Delhi.
||<><><>||
Sacked IPL Commissioner Lalit Modi has appealed to the Ministry of External Affairs against its decision to revoke his passport for alleged foreign exchange violations. Modi's lawyer said his client had filed an appeal before the Chief Passport Officer challenging revocation of his passport by Mumbai's Regional Passport office.
||<><><>||
After Team India’s historic win of the cricket world cup, Maharashtra government’s long time demand of giving a Bharat Ratna to India’s iconic player Sachin Tendulkar has gained momentum. Maharashtra Chief Minister Prithviraj Chavan today informed the state assembly that his government is going to recommend to the centre that Tendulkar should be given the highest civilian award, in view of his outstanding contribution to the game of sport and also for winning the world cup title.
||<><><>||
An Emotional outgoing India coach Gary Kirsten today said that bidding adieu to the Indian team is one of the hardest goodbyes he has ever had to say but he was satisfied to leave Indian cricket in a healthy state.
||<><><>||
The International Cricket Council has confirmed its decision to cut team numbers for the World Cup from 14 to 10 starting with the 2015 tournament. It means there is no place for Ireland, who beat England in the 2011 World Cup.
||<><><>||
Government plans to set up over 10 thousand Mentor Youth Clubs across the country for training and skill development of the youth. Youth Affairs and Sports Minister Ajay Maken announced this, after inaugurating the Youth Employability Skill, Project in Manipur.
||<><><>||
Thai Prime Minister Abhisit Vejjajiva says he is looking forward to discussions with his Indian counterpart,  Dr. Manmohan Singh this evening to energise mechanisms to meet the security challenges. Thai Prime Minister said that his visit will further strengthen the strategic partnership between the two countries.  
Thai Prime Minister in his delegation level talks with his Indian counterpart will discuss wide range of issues of  international, regional and  mutual concern.  Coordinated patrolling in the sea to deal with piracy, expansion in trade ties and greater Thai investment in the infrastructure particularly in the tourism will be the focus of discussion in the talks.  Comprehensive free trade area agreement is expected to be inked soon between the two countries  to expand the trade basket.
||<><><>||
In Jammu and Kashmir, pilgrimage to holy cave shrine of Mata Vaishno Devi ji has gone up by 47,000 during first three months of this year as compared to 2010. A heavy rush of pilgrims is being witnessed since yesterday. About 75 thousand pilgrims have arrived at Katra, the base camp of Mata Vaishnodevi Shrine.
||<><><>||