Loading

22 April 2011

समाचार News (1) 22.04.2011

मुख्य समाचार :-
  • १२वीं योजना में सरकारी कार्यक्रमों को नया स्वरूप देने का प्रस्ताव, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान, आर्थिक विकास दर नौ से साढ़े नौ प्रतिशत रखने का लक्ष्य।
  • केंद्र गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की सूची तैयार करने के लिए इस वर्ष जून से नया सर्वेक्षण कराएगा।
  • पाकिस्तान में कराची में एक जुआघर में हुए विस्फोट में १९ लोगों की मौत।
  • अमरीका ने लीबिया में कर्नल मुअम्मर गद्दाफी की सेना के खिलाफ ड्रोन हमलों की मंजूरी दी।
...................................
 बारहवीं पंचवर्षीय योजना में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर विशेष रूप से  ध्यान देते हुए नौ से साढे नौ प्रतिशत की विकास दर का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सतत विकास के लिए सरकारी कार्यक्रमों को नया स्वरूप देने का भी प्रस्ताव है। वर्ष २०१२ से २०१७ की इस योजना में शत प्रतिशत प्रौढ़ साक्षरता के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य पर खर्च को, सकल घरेलू उत्पाद के एक दशमलव तीन प्रतिशत से बढ़ाकर कम से कम दो से ढाई प्रतिशत करने का भी प्रस्ताव है। नई दिल्ली में पूर्ण योजना आयोग की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि बारहवीं पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य अधिक तीव्रगामी, समग्र और सतत विकास होना चाहिये। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करना जरूरी है, जहां मौजूदा नीतियों और कार्यक्रमों के नतीजे नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा कि देश को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

 प्रधानमंत्री ने योजना आयोग से ताजा आंकड़ों के आधार पर गरीबी का अनुमान तैयार करने और लोगों के विचार विमर्श के लिए इसे जल्द उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि गंभीर सूखे और वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद ११वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर आठ दशमलव दो प्रतिशत हो जायेगी। डॉक्टर सिंह ने कहा कि  स्कूलों में दाखिलों के मामले में लड़कियों की संख्या बढ़ी है लेकिन फिर भी यह ग्यारहवीं योजना के लक्ष्य से कम है।
  आयोग की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विकास किये जाने की जरूरत है। आयोग ने पहली बार सैंकड़ों सामाजिक विशेषज्ञों सहित सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ इंटरनेट से सम्पर्क किया।
...................................

 सरकार, गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की सूची बनाने के लिए एक और सर्वेक्षण करायेगी। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री विलासराव देशमुख ने संवाददाताओं से बातचीत में स्वीकार किया कि इस सूची में कई फर्जी नाम हैं और मौजूदा प्रणाली में खामियां हैं। उन्होंने बताया कि नया सर्वेक्षण इस वर्ष जून से शुरू किया जायेगा। श्री विलासराव ने बताया कि इसमें यह सुनिश्चित किया जायेगा कि नई सूची में किसी प्रकार की विसंगति न हो।
...................................

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान कल शाम समाप्त हो गया। दूसरे चरण में नादिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों के पचास निर्वाचन क्षेत्रों में कल वोट डाले जाएंगे। इस चरण में दो सौ तिरानवे उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं।
    ...................................

 आध्रप्रदेश में कड़प्पा और पुलीवेनदुला की विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव का प्रचार धीरे-धीरे तेजी पकड़ रहा है। कल नाम वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद कड़प्पा सीट पर कुल ४२ उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं जबकि पुलिवेनदुला सीट से २५ उम्मीदवार अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं। इन दोनों ही सीटों के लिए अगले महीने की आठ तारीख को वोट डाले जाएंगे। कड़प्पा के चुनाव अधिकारी ने बताया कि कड़प्पा से वाई एस आर कांग्रेस के उम्मीदवार वाई एस जगनमोहन रेड्डी और पुलिवेनदुला से उम्मीदवार श्री रेड्डी की माता वाई एस विजयलक्ष्मी को एक ही चुनाव चिन्ह्‌ आवंटित किया है।
...................................

 निर्वाचन आयोग ने कड़प्पा लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए दो और केन्द्रीय पे्रक्षकों की तैनाती की है। कड़प्पा की लोकसभा और पुलिवेनदुला की विधानसभा सीट के लिए पहले ही छह केन्द्रीय पे्रक्षक तैनात हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवर लाल ने कल शाम हैदराबाद में पत्रकारों को बताया कि पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में केन्द्रीय प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। हाल ही में यहां से एक करोड़ तिहत्तर लाख रूपये की बेनामी रकम मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने यह कदम उठाये हैं।
...................................

 दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों की न्यायिक हिरासत १४ दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें खेलों के आयोजन के लिए एक स्विस कंपनी को १०७ करोड़ रूपये का ठेका देने में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्‌तार किया गया है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश तलवंत सिंह ने कल आयोजन समिति के पूर्व महासचिव ललित भनोट और पूर्व महानिदेशक वी०के० वर्मा की न्यायिक हिरासत पांच मई तक बढ़ा दी।
...................................

 उच्चतम न्यायालय ने कल केंद्र सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि  काले धन के मुद्दे पर उसकी जांच केवल एक व्यक्ति हसन अली खां पर ही क्यों केंद्रित है और ऐसे  अन्य लोगों का नाम क्यों नहीं बताया गया। न्यायालय ने सरकार की आलोचना  करते हुए कहा कि इस बारे में सरकार को हर पहलू से पूरी जांच करनी चाहिये और इसमें किसी प्रकार  की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। न्यायालय ने कहा है कि सबसे जरूरी बात विदेशों में बैंकों में जमा धन के स्रोत का खुलासा करना है, क्योंकि यह धन आतंकवादियों का हो सकता है  या फिर मादक पदार्थो की तस्करी से कमाया गया हो सकता है।
...................................
आकाशवाणी से आप हर घंटे समाचार बुलेटिन सुन सकते हैं। मोबाइल फोन पर ताजा समाचार जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें न्यूज और भेज दें - ५ ६ ७ ६ ७ ४ ४ पर ।
...................................

 पाकिस्तान में कराची में एक गैर कानूनी जुआघर में हुए विस्फोट में कम से कम १९ लोगों की मौत हो गई और ४५ लोग घायल हो गए। शहर के घास मंडी इलाके के इसी जुआघर में कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला भी किया । इस जुआघर को एक आपराधिक गिरोह चला रहा था और हमले के समय वहां काफी गहमा-गहमी थी। पुलिस ने बताया कि विस्फोट रिमोंट कंट्रोल से किया गया। पुलिस ने हमले के लिये जिहादी उग्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री सगीर अहमद ने विस्फोट में मरने वालों की संख्या १६ बतायी लेकिन एक समाचार चैनल ने बताया कि १९ लोगों की मौत हुई है। इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इकबाल महमूद ने संवाददाता को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि हमलावरों ने बम  क्लब में एक मेज के नीचे रखा था।

 अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लीबिया के शासक कर्नल मोअम्मर गद्दाफी की सेना के खिलाफ हथियारबंद ड्रोन हमलों की मंजूरी दे दी है। अमरीका के रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने पेंटागन में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे गठबंधन सेनाओं की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। नेटो सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी जनरल जेम्स कार्टराइट ने कहा कि कल जिन ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया, वे खराब मौसम के कारण कामयाब नहीं रहे। उन्होंने कहा कि ये ड्रोन इस किस्म के थे जिनका इस्तेमाल आबादी वाले इलाकों में किया जा सकता है।
 इस बीच, गठबंधन सेनाओं की हमले बढ़ाने की धमकियों के बावजूद गद्दाफी की सेनाएं मिसराता में बागियों से पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं। मिसराता अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कल लड़ाई में कम से कम नौ बागी मारे गए।

 सिक्किम में उत्तरी सिक्किम जिले की बर्फीली पहाड़ियों से कल सुबह से लापता सेना के हेलीकाप्टर को खोजने के लिए जोरशोर से प्रयास जारी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि शाम को खराब मौसम के कारण अभियान में रूकावट आई थी, उसे फिर शुरू कर दिया गया है।

 श्री सत्य साइर्ंं बाबा की हालत और बिगड़ गई है। सत्य साईं इन्स्टीट्यूट ऑफ हायर मेडिकल सांइसेस के निदेशक डॉ. ए एन सफाया ने बताया कि सांई बाबा के सभी महत्वपूर्ण अंगों पर इलाज का असर नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि सांई बाबा को वेन्टीलेटर पर रखा गया है और उनके अंगों को सक्रिय करने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। पुट्टापर्ती नगर में सांई बाबा के चिंतित भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और धारा १४४ लागू की गई है। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरणकुमार रेड्डी ने हैदराबाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में स्थिति की समीक्षा की।
...................................

 आज दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पृथ्वी को हरा-भरा रखने और पर्यावरण जागरूता के अनेक कार्यक्रम किये गये हैं। इस साल वृक्षा-रोपण तथा पर्यावरण के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जायेगा। पृथ्वी दिवस हर साल २२ अप्रैल को भारत समेत दुनिया के १७५ देशों में मनाया जाता है।
...................................

 देश और दुनिया में इसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहा है। राजधानी दिल्ली और अन्य जगहों पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं में ईसा मसीह के कष्टों और उनके बलिदानों को याद करते हुए उनके उपदेशों का स्मरण किया जा रहा है।
...................................

 आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में कल मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को ४८ रन से हरा दिया। किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित २० ओवर में सात विकेट पर १९५ रन बनाए। शॉन मार्श ने ७१ और पॉल वालथाटी ने ४६ रन का योगदान दिया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम सात विकेट पर १४७ रन ही बना सकी।
...................................

 भारत की अंडर १५ फुटबॉल टीम डल्लास कप फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अमरीका के टेक्सास में अंतिम ग्रुप मैच में भारत की टीम में सॉकर्स एफसी टीम को एकमात्र गोल से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम छह अंकों के साथ ग्रुप जी में शीर्ष पर रही।
...................................
आज के समाचार पत्रों की सुर्खियों

 सिविल सर्विस डे के मौके पर कल प्रधानमंत्री का यह ऐलान कि भ्रष्टाचार की चुनौती से सख्ती से निपटेगी सरकार और मॉनसून सत्र में पेश होगा लोकपाल विधेयक आज के सभी अखबारो की बड़ी खबर है। इसके अलावा लोकपाल बिल मसौदा समिति के सह अध्यक्ष शांति भूषण से सम्बद्ध सीडी विवाद से जुड़ी खबरों को भी आज के समाचार पत्रों ने अलग-अलग सुर्खियों से प्रकाशित किया है।
 काले धन की जांच को बनेगी विशेष टीम, इस समाचार को महत्व देते हुए हिन्दुस्तान ने इसे विस्तार से छापा है।
 अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका टाइम मैगजिन द्वारा जारी सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची के अनुसार-विश्व के ५२ वें प्रभावशाली व्यक्ति हैं धोनी। दैनिक भास्कर के मुताबिक अब टाइम ने भी किया धोनी को सलाम। देशबंधु लिखता है-टाइम ने भी माना धोनी खास।
 गुजरात के गांधी नगर में पहली बार हुए महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत नवभारत टाइम्स, नई दुनिया  और वीर अर्जुन के पहले पन्ने पर है।
 पंजाब के जालंधर में एक होटल मालिक के बेटे की हत्या जनसता,  दैनिक ट्रिब्यून और पंजाब केसरी के मुखपृष्ठ पर है।
 पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक ज्वेलर की हत्या कर देने के बाद लाखों रुपए लूट कर फरार हो जाने की खबर अमर उजाला और राष्ट्रीय सहारा में छपी है।
 देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सस्ती आवास ऋण योजनाएं बंद करने की खबर को हरिभूमि ने पहले पृष्ठ पर जगह दी है।
 आर्थिक खबरों पर नजर डालें तो इकोनॉमिक टाइम्स में छपी ये खबर ध्यान खींचती है-कीमतें बढ़ने के बाद घरेलू निवेशकों पर सोने का चला सिक्का। गहनों की बजाए सोने के सिक्के खरीदने का चलन।
 सस्ती होंगी कैंसर की ७० दवाएं'-बिजनेस भास्कर की बड़ी खबर है।
 इसके अलावा आज की कुछ और खास-खास सुर्खियां हैं- जमानत पर फैसला टल जाने के कारण टू जी स्पेक्ट्रम मामले के पांच आरोपी २६ अप्रैल तक रहेंगे जेल में।  उत्तर प्रदेश में  बाराबंकी जिले की एक बैंक में एक करोड़ रुपए चाट गई दीमक। सी बी आई ने दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और हैदराबाद में चल रहे मानव तस्करी मामले का भंडाफोड़ किया।
 यमुना में पानी छोड़ेगी केन्द्र सरकार, ताजेवाला और वजीराबाद बैराज से छोड़ा जाएगा पानी। निगरानी के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित। सत्यम मामले में गोपाल कृष्णन्‌ और गुप्ता की जमानत रद्द। बांग्लादेश में नौका डूबने से २८ लोगों की मौत, ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों का होगा टी बी टैस्ट, निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा को अंडर वर्ल्ड की धमकी और चांदी ने छुई नई ऊंचाइयां।

THE HEADLINES:
  • 12th Plan proposes re-designing of government programmes with focus on health and education ; sets a target of 9 to 9.5 percent economic growth .
  • Centre  to conduct a new survey for listing  below Poverty Line families from June this year.
  • In Pakistan, at least 19 people killed in an explosion at a gambling den in Karachi.
  • US approves the use of armed Predator drones in Libya against forces loyal to Col. Muammar Gaddafi.
<><><>
The 12th Five Year Plan proposes re-designing of government programmes for sustainable growth and aims at achieving 9 to 9.5 per cent growth with focus on health and education. Targeting 100 per cent adult literacy, the next Plan from 2012 to 2017, proposes to increase expenditure on health from 1.3 per cent to at least 2 to 2.5 per cent of GDP. Addressing the full Planning Commission meeting yesterday in New Delhi the Prime Minister Dr. Manmohan Singh said the 12th Plan objective must be faster, more inclusive and sustainable growth. Outlining the need to identify critical areas where existing policies and programmes are not delivering results, Dr. Singh called for strengthening or even restructuring them. He said, the country needs to tackle new challenges which call for new initiatives.
I specifically asked the commission to examine challenges relating to energy, water and urbanisation which are likely to become more severe.
The Prime Minister asked Planning Commission and Finance Ministry to work in close cooperation on the availability of resources for the 12th Plan, consistent with the objective of ensuring fiscal viability.
<><><>
The Government will conduct a new survey for listing Below Poverty Line families. Talking to reporters in New Delhi yesterday, Rural Development and Panchayati Raj Minister Vilasrao Deshmukh conceded that there are lapses in the present system and many bogus names are included in the BPL list. He said that the new survey to be started from June this year will ensure that there are no discrepancies in the list. 
<><><>
In West Bengal, the 2nd phase of Assembly elections will take place in three districts of Murshidabad, Nadia and Birbhum tomorrow. Over 93,33,000 voters will decide the fate of 293 candidates. Altogether 28 general observer, 8 expenditure observer and one police observer have been engaged to monitor the election process. Adequate security arrangements have been made to ensure free and fair voting.
AIR correspondent analyses the election scene:
Out of 50 seats in three districts, 36 were won by the Left Front in the last Assembly election in 2006, while rest of the seats went in favour of Trinamool Congress and Congress. But in Lok Sabha elections in 2009 situation has changed.  The Opposition combine Trinamool Congress and Congress grabbed large areas in Red Bastion. Agriculture versus Industries, land acquisition, unemployment and overall development of the state are key issues of election in three South Bengal districts also.  Arijit Chakraborty, AIR News, Kolkata.            
<><><>
In Andhra Pradesh, the Election Commission has appointed two more central observers for Kadapa Lok Sabha bye election. This is in addition to the six central observers already appointed for the bye elections being held for Kadapa Lok Sabha and Pulivendula Assembly segments on the 8th of next month. State Chief Electoral Officer Bhanwarlal told reporters last evening in Hyderabad that this is the first time the Commission has appointed the highest number of central observers in a Parliamentary Constituency. He said keeping in view the recent seizure of huge amount of unaccounted cash to the tune of 1.73 crore rupees and the constituency history, the Election Commission has taken this decision. AIR correspondent reports that the Bye election is being held for both the constituencies following resignation by the sitting members.
Besides huge number of Independents, State Health Minister D L Ravindra Reddy from the ruling Congress Party and Rajya Sabha member Mysoora Reddy from the opposition Telugu Desam Party are among the candidates in Kadapa. Y S Jaganmohan Reddy who launched YSR Congress party recently is seeking reelection from Kadapa. His Mother Y S Vijayamma, the widow of late Chief Minister Y S Rajasekhara Reddy is also seeking reelection from Pulivendula Assembly segment. After resigning to the state Cabinet, Y S Vivekananda Reddy, brother of the late Congress leader, is contesting the bye election from the ruling party. LAKSHMI, AIR NEWS, HYDERABAD.       
<><><>
A Delhi court has extended by 14 days the judicial custody of two former top officials of CWG Organising Committee. They were arrested in connection with alleged irregularities in awarding 107 crore rupees contract to a Swiss firm for providing logistic support for the sporting event. Special CBI Judge Talwant Singh yesterday extended the judicial custody of Organizing committee's former Secretary-General Lalit Bhanot and its ex-Director General V K Verma till 5th of next month.
<><><>
In Pakistan, at least 19 people were killed and about 45 injured in an explosion at an illegal gambling den in the port city of Karachi yesterday  which was also attacked by armed men in one of the city's old areas, Ghas Mandi.  Officials say, the den was operated by a criminal gang.  It was bristling with activity when the attack took place.  Police say, the device was detonated by remote control.  Police have accused Jihadi militants for the attack.
The health minister of the Sindh province, Sagheer Ahmed put the number of casualties at 16 but a news channel reported that 19 people had been killed in the explosion.
<><><>
The US President Barack Obama has approved the use of armed Predator drones in Libya against forces loyal to Col. Muammar Gaddafi.  This was disclosed by Defence Secretary Robert Gates at a Pentagon news conference. He said it will give international coalition forces some precision capability.  General James Cartwright, Vice Chairman of the Joint Chiefs of Staff, however said the first predator flights launched yesterday had to come back because of bad weather.
In another development, the British Prime Minister David Cameron  said that NATO is  not moving toward deployment of ground troops in Libya despite the decision by several European nations to send military staff to assist rebel forces.
<><><>
The External Affairs Minister Mr. S.M Krishna now on a visit to Nepal will  lay the foundation stone for the construction of the Integrated Check post and a road project at Birgunj.
The integrated Check post is being built with Indian assistance of about 87 crore rupees. The road project is part of the first phase of Terai road projects which is being built with Indian assistance of 805 crore rupees. These projects aim to strengthen the cross border connectivity between India and Nepal to facilitate better people to people contacts and economic opportunities for the people of Nepal.
<><><>
In Sikkim, a massive search operation is on in the snow clad hills of North Sikkim district to find the Army helicopter which went missing yesterday morning. AIR Gangtok correspondent reports that the search operation which had to be abandoned due to inclement weather in the evening has been resumed :
Four rescue teams consisting of twenty two persons each are working hard to trace out the missing chopper,Three of them had returned to their base at around five thirty in the evening while the fourth one returned at around six. The chopper with two Leutinent Colonels-cum-Pilots and two Naiks on board had snapped its communication links about an hour after taking off from Sevoke Army base near Siliguri in West Bengal. The Army sources at Lachung in the North Sikkim district told that the Advance Light Helicopter(ALH),'Dhruv' of Army Aviation Corps ,coming from Sevoke, had taken off from the Lachung ,after a brief halt, for Yume Samdong near Indo-China boarder and then lost contact due to a bad weather. VINAY RAJ TEWARI, AIR NEWS, GANGTOK
<><><>
The health condition of Sri Satya Saibaba has further deteriorated and continues to be very critical. Satya Sai Institute of Higher Medical Sciences Director Dr A N Safaya says, all his vital organs are showing very poor response to treatment. He said, Saibaba continues to be on ventilator and vigorous efforts are on  to revive the functioning of his organs. Security has been strengthened and section 144 imposed in Puttaparthi town as thousands of worried devotees are offering special payers for Sai Baba’s health and are reaching Puttaparthi to pay respects to their spiritual guru.  Andhra Pradesh Chief Minister N. Kiran Kumar Reddy reviewed the situation with senior police officials in Hyderabad.
<><><>
In Uttar Pradesh, the state government has issued recovery certificates against 12 sugar mills delaying payments to farmers and commission to Sugarcane societies. According to official sources out of 125 sugar mills, which operated in the current crushing season, only 62 have made cent per cent payments to farmers. The government has issued stern directive to 31 mills to clear their dues within the stipulated time.
<><><>
Good Friday is being observed by Christians across the country and abroad today.  Special services are being organised in churches in the capital and elsewhere to meditate upon the suffering of Jesus Christ  and the seven versus uttered by Him from the Cross.  Traditional fasting and prayers are being observed by Christians.
<><><>
The theme of the Earth Day being celebrated throughout the world today is a billion acts of Green aiming at generating environmental awareness. The thrust this year will be on planting trees, engaging women leaders in the creation and development of global green economy and roping in Olympic and professional athletes into the environmental movement.
Earth day is celebrated on April 22nd every year across 175 countries, including India.
<><><>
Kings XI Punjab thrashed Rajasthan Royals by 48 runs in their Indian Premier League Cricket match at PCS Stadium at Mohali last night.  Shaun Marsh was adjudged man of the match for his excellent batting performance.
Brief Scores:
Kings XI Punjab: 195 for seven in 20 overs .
Rajasthan Royals: 147 for seven in 20 overs.
<><><>
India's Under-15 football team has entered the quarterfinals of the Dallas Cup in the United States.  In their last group match in Texas, the Indian team defeated a formidable Sockers FC Under-15 side by a solitary goal.     Mohanna scored the match-winner. By virtue of this win, the Indian side topped Group Gwith six points and will next play FC Golden State in the last eight stage.
<><><>
The Nigerian  Electoral Commission has postponed elections in two Northern States to Thursday next after violence that followed the country's recent presidential poll.  The head of the Commission Attahiru Jega said, Governorships  and State Assembly elections in Kaduna and  Bochi states would be postponed to allow tempers to cool down.
<><><>
NEWSPAPERS HEADLINES
The controversies surrounding the joint committee for drafting the Lokpal Bill are the focus on the front pages of dailies.  "Bhushans in fix: CD not doctored, says government lab" is the headline in The Asian Age.  Under the headline, "Public expert vs private expert: Government lab says Bhusan CD legit" The Indian Express writes that as per Prashan Bhushan, the Government lab's findings are contrary to the findings of two private labs.  The Hindu headline quotes Arvind Kejrival as saying "Shanti Bhusan won't quit panel" and the headline in The Pioneer reads, "Anna camp wants SC-backed probe."
The headline in The times of India states, "Stung by Digvijay, Santosh Hegde wants to quit Lokpal Bill Panel".
The Prime Minister's promise to introduce the Lokpal Bill in Parliament this monsoon session, in his address on Civil Services Day, is the headline in The Tribune.
Many dailies have prominently reported on their front pages, the Supreme Court's observation on black money issue.  "Is every government agency sleeping on black money probe, asks Supreme Court" is the headline in The Times of India.   "SC wants SIT probe into black money", headlines The Statesman.
Commenting on the deteriorating condition of the spiritual leader, The Tribune writes, "Misty-eyed devotees pray for Sathya Sai Baba."
The Congress win in the first civic polls in Gandhinagar has been described by The Statesman as a "setback for Modi."
The Pioneer has reported that Murli Manohar Joshi, who's heading Parliament's Public Accounts Committee on 2G, is firm on submitting the report by April 30th.
Referring to the jailing of five top corporate bigwigs arrested in the 2G telecom scam, the headline in The Indian Express reads, "Jail no. 1 request rejected, it's Ward No. 4, Jail No. 3 for 2G accused."
And finally, Mumbai's dabbawallas are making waves internationally.  Business Line reports that the dabbawallas are in the running for "World's best company" title, in a promotion launched in Queensland, Australia.
[]><><><[]

प्रादेशिक समाचारः-21.04.2011

मुख्य समाचारः
* हरियाणा सरकार ने मेवात जिले के 503 गांवों में लगभग 206 करोड़ रूपये की राजीव गांधी पेयजल संवर्धन परियोजना लागू की।
* भारत में अपनी किस्म का पहला अत्याधुनिक पाक संस्थान पिंजौर में स्थापित किया जायगा।
* राज्य चुनाव कार्यालय ने गुड़गांव नगर निगम के आम चुनावों और जींद व झज्जर के नगरपालिका उपचुनाव की घोषणा कर दी है।
* इनैलो ने वैट दरें व सर्कल दरें बढ़ाने पर सरकार की आलोचना की है।

हरियाणा सरकार ने मेवात जिले के पानी कमी वाले 503 गांवों में 205 करोड़ 91 लाख रूपये की राजीव गांधी पेयजल संवर्धन परियोजना लागू की है जिसके तहत वर्ष 2019 की संभावित आबादी को ध्यान में रखते हुये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति 55 लीटर पेयजल उपलब्ध कराया जायगा। सरकारी प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया कि परियोजना की 75 पतिशत लागत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड उपलब्ध करायेगा तथा शेष 25 फीसदी राज्य सरकार वहन करेगी। नलकूप क्षेत्र के तहत नगीना, फिरोजपुर झिटका, पुन्हाना, ताहडू तथा नूंह खंडों के 245 गांवों को लाया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित मेवात कनाल को रिवाड़ी में से घुमाकर निकालने के फैसले का मेवात के किसानों ने कड़ा विरोध किया है और इसके विरोध में किसान नेता सहाबुद्दीन ने कहा है कि इस फैसले से साफ है कि सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव अपने क्षेत्र को लाभ पहुंचा रहे है और मेवात के साथ पक्षपात कर रहे हैं जिसे मेवात के किसान बिल्कुल बर्दाशत नही करेंगे। जिले को लाभ तभी पहुंचेगा जब इसे सीधा मेवात के लिये लाया जाय।

हरियाणा सरकार ने भारत में अपनी किस्म का पहला अत्याधुनिक संस्थान पिजौर में स्थापित करने की योजना बनाई है और सार्वजनिक निजी भागीदारी कार्यक्रम के तहत 16 परियोजनाओं की पहचान की है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार पर्यटन मंत्री श्री ओम प्रकाश जैन ने आज ऋषि केश में उत्तरी राज्यों के दूसरे क्षेत्रीय पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन में यह जानकारी दी है। सार्वजनिक निजी भागीदारी में पर्यटन होटल परियोजना विकसित करने हेतु एक व्यापक पट्टा नीति तैयार की गई है जिसके तहत सरकारी जमीन 11 वर्ष की अल्पावधि तथा 33 वर्ष तक की दीर्घाविधि के लिये पट्टे पर दी जा सकती है।

परिवार की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाले जाड़ो को प्रोटेक्शन देने वाले केंद्रो के बारे अब रेडियों पर प्रचार किया जायगा। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई च जस्टिस सूर्यंकांत की खंडपीठ ने चंडीगढ़ प्रशासन व हरियाणा पंजाब को कहा है कि इन सेंटरों के प्रचार के लिये रेडियों के एफ एम चैनलों का प्रयोग किया जाय।

हाल की जनगणना से मिले बच्चों के गिरते लिंगानुपात दर के दृष्टिगत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि वो भूंण हत्या को रोकने के लिए लिंग निर्धारण करने वाले परीक्षणों पर पाबंदी को सख्ती से लागू करें। क्ेंद्रीय स्वास्थ्य सचिव चंद्र मौली ने नई दिल्ली में उन राज्यों के साथ बैठक की जहॉ लिंगानुपात में अत्यधिक कमी आई हैं सरकारी सूत्रों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, गुतरात, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र व झारखंड के स्वास्थ्य सचिवों ने बैठक में भाग लिया।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम गुड़गांव के सभी वार्डो के आम चुनाव नगर परिषद जींद के वार्ड नम्बर 30 और नगर पालिका झज्जर के वार्ड नम्बर चार के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया हैं राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धर्मवीर ने बताया है कि मतदान 15 मई को शाम चार बजे तक होगा। नामांन आकंत्रित करने की सूचना कल प्रकाशित की जायगी और इन्हें 28 अप्रैल से दो मई तक दाखिल किया जा सकता है। नामांकन वापस लेने की तारीख चार मई है।

इनैलो ने हुड्डा सरकार द्वारा गेहॅू, दालों, सरसों, कपास, तेल व लोहे से बनी वस्तुओं पर वैट की दर 25 फीसदी बढ़ाये जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापिस लिये जाने की मांग की है। पार्टी महासचिव व डबवाली से विधायक डाक्टर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा में कर मुक्त बजट पेश करने की खोखली घोषणा करने वाली हुड्डा सरकार जनविरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व हुड्डा सरकार ने प्रदेश में सर्कल दरों में 50 से 70 प्रतिशत तक वृद्धि और गरीबों पर भी गृहकर लगाने की घोषणा कर दी थी। उनकी पार्टी इन सभी जन विरोधी फैसलों का डटकर विरोध करती है।

भाजपा के प्रदेश महासचिव वीर कुमार यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा हाउस टैक्स के बाद जनता पर संपत्तिकर थोपना गलत है और सरकार जब हर दिन नये टैक्स लगा रही है तो बिना टैक्स वाले बजट का क्या औचित्य हैं। आज रिवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने बजट में कोई नया कर नहीं लगाने की बात कही थी और आरोप लगाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कल भिवानी स्थित विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दो करोड़ 37 लाख रूपये की लागत से नवनर्मित सर्वपल्ली डाक्टर राधा कृष्णन स्कूल का लोकार्पण करेंगे। बोर्ड सचिव शेखर विद्यार्थी के अनुसार यह स्कूल श्रीराम स्कूल नई दिल्ली एवं गुड़गांव के सहयोग से चलाया जायगा। जहॉ अमेरिकी मनोवैज्ञानिक जॉन डैनी के सिद्धातों पर बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जायगा। इस स्कूल में नर्सरी से कक्षा चार तक तथा नवीं और 11 वीं कक्षा में प्रवेश दिया जायगा। स्कूल के सारे कमरे षटकोणीय है और पूरी इमारत भूकम्प प्रतिरोधी है।

मुख्य सचिव श्रीमती उर्वशी गुलाटी ने आज नारनौल के ऐतिहासिक स्थल जलमहल का दौरा कर इसके संरक्षण के लिये ओर प्रयास करने तथा बरसात के मौसम में जब पानी अतिरिक्त हो तो इसे पानी से भर कर इसका जलस्तर ऊंचा उठाने के निर्देश दिये ताकि गुमनामी झेल रहा यह पर्यटक स्थल हरियाणा की शान बने। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग दस तक फोर लेन हो जाने के बाद इस स्थल के लोकप्रिय हो जाने की आशा जताते हुये इसके आसपास भी सफाई रखने और स्थानीय लोगों का ग्रुप बनकार इसके संरक्षण की जिम्मेवारी उन्हें सौंपने को कहा।

देश के कृषि विश्वविद्यालययों के वित्त नियंताओं के दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी हिसार कृषि विश्वविद्यालय करेगा। विश्वविद्यालय के वित्त नियंता नवीन जैन ने बताया है कि 29 अप्रैल से शुरू हो रहे सम्मेलन में करीब 55 वित्त नियंता भाग लेंगे और वित्त प्रबंधक पर गहन चर्चा करेंगे। यह पहली बार है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने इसके आयोजन की जिम्मेवारी हिसार को दी है। विश्वविद्यालयों का लगभग 10 करोड़ का बजट है। चार वर्ष बाद हो रहे सम्मेलन के लिये ई प्रशासन, बेहतर तालमेल, अल्प व्ययी प्रशासन आदि महत्वपूर्ण मुद्दे विचार हेतु रखे गये है।

समाचार News (3) 21.04.2011

मुख्य समाचार : -

  • १२वीं पंचवर्षीय योजना में सरकारी कार्यक्रमों को नया स्वरूप देने का प्रस्ताव। आर्थिक विकास दर नौ प्रतिशत से बढ़कर साढ़े नौ प्रतिशत करने का लक्ष्य।
  •  प्रधानमंत्री ने कहा, देश में भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए कारगर व्यवस्था बनाने के लिए सरकार के प्रयास तेज। लोकपाल विधेयक संसद के मानसून सत्र में पेश किया जायेगा।
  •  सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की सूची बनाने के लिए इस वर्ष जून से एक नया सर्वेक्षण करायेगी।
  •  उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा- काले धन के मुद्दे पर उसकी जांच केवल एक व्यक्ति पर ही क्यों केंद्रित।
  •  विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कहा- भारत, नेपाल को बहुदलीय लोकतंत्र की स्थापना और स्थिरता लाने में, सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध ।
  • दिल्ली में चांदी दो हजार तीन सौ रूपये के जबरदस्त उछाल के साथ ६८ हजार छह सौ रूपये प्रति किलो पहुंची।
-----
बारहवीं पंचवर्षीय योजना में स्वास्थ्य और शिक्षा पर अधिक ध्यान देने के साथ, नौ से साढे नौ प्रतिशत विकास दर का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सतत विकास के लिए सरकारी कार्यक्रमों को नया स्वरूप देने का प्रस्ताव है। दो हजार बारह से दो हजार सत्रह की इस योजना में शत प्रतिशत प्रौढ़ साक्षरता और स्वास्थ्य पर खर्च को, सकल घरेलू उत्पाद के एक दशमलव तीन प्रतिशत से बढ़ाकर कम से कम दो से ढाई प्रतिशत करने का भी प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली में पूर्ण योजना आयोग की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बारहवीं पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य अधिक तीव्रगामी, समग्र और सतत विकास होना चाहिये। डाक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करना जरूरी है, जहां मौजूदा नीतियों और कार्यक्रमों के नतीजे नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहियें। प्रधानमंत्री ने विशेषकर योजना आयोग से कहा कि वह ऊर्जा, जल और शहरीकरण जैसी चुनौतियों का अध्ययन करे। उन्होंने १२वीं पंचवर्षीय योजना के लिए संसाधनों के बारे में योजना आयोग और वित्त मंत्रालय को मिलकर काम करने को कहा। डाक्टर सिंह ने कहा कि संसाधनों की कमी के दौर में, इनके दक्षतापूर्ण इस्तेमाल और निजी निवेश से सार्वजनिक संसाधनों को बढाने पर जोर दिया जाना चाहिये।

-----
प्रधानमंत्री ने कहा है कि भ्रष्टाचार से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संसद के मॉनसून सत्र में लोकपाल विधेयक लाया जाएगा। आज नई दिल्ली में छठे सिविल सेवा दिवस का उद्घाटन करते हुए डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि लोगों में यह धारणा बढ़ती जा रही है कि भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कानून, व्यवस्थाएं और प्रक्रियाएं प्रभावी नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार पर काबू पाने की कारगर व्यवस्था बनाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और प्रबुद्ध नागरिकों के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति लोकपाल विधेयक के मसौदे पर काम कर रही है।

बाइट-पी एम २६ सै०
लोकपाल बिल को अन्तिम रूप देने के लिए मंत्री और नागरिक समाज के लोग जुटे हुए है। हमें उम्मीद है कि इस बिल को हम संसद के मानसून सत्र में रख देंगे, न्यायिक जबावदेही और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वालों को भी संरक्षण देने के लिए दो बिल संसद से पहले ही पेश किया जा चुका है, हम संयुक्त राष्ट्र संघ के भ्रष्टाचार विरोधी घोषणापत्र का जल्द अनुमोदन करेंगे।
इसके अलावा मंत्रियों की एक समिति भी इस बारे में कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाने पर विचार कर रही है और उसकी रिपोर्ट जल्दी मिलने की उम्मीद है।

-----
लोकपाल विधेयक की संयुक्त मसौदा समिति के सदस्य संतोष हेगड़े ने कहा है कि वे समिति में प्रबुद्ध नागरिकों के प्रतिनिधियों को बदनाम करने के अभियान से उन्हें दुख पहुंचा है और वे समिति से हटने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने बंगलुरू में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये गये अभियान को कमजोर करने के लिये ऐसा किया जा रहा है।

----
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि समिति में प्रबु+द्ध वर्ग का कोई भी सदस्य इस्तीफा नहीं देगा। प्रबुद्ध वर्ग के एक प्रतिनिधि पर लगाये जा रहे आरोपों के मद्देनजर उन्होंने यह बात कही है।

-----
दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों की न्यायिक हिरासत १४ दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें खेलों के आयोजन के लिए एक स्विस कंपनी को १०७ करोड़ रूपये का ठेका देने में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्‌तार किया गया है।

-----
उच्चतम न्यायालय ने आज केंद्र सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि काले धन के मुद्दे पर उसकी जांच केवल एक व्यक्ति हसन अली खां पर ही क्यों केंद्रित है और ऐसे अन्य लोगों का नाम क्यों नहीं बताया गया । न्यायालय ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस बारे में सरकार को हर पहलू से पूरी जांच करनी चाहिये और सरकार को इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। न्यायालय ने कहा है कि सबसे जरूरी बात विदेशों में बैंकों में जमा धन के स्रोत का खुलासा करना है, क्योंकि यह धन आतंकवादियों का हो सकता है या फिर मादक पदार्थो की तस्करी से कमाया गया हो सकता है। न्यायालय ने महा अधिवक्ता से कहा कि वे इस मुददे पर विशेष जांच दल बनाने के बारे में सरकार से निर्देश प्राप्त करें। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

-----

सरकार, गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की सूची बनाने के लिए एक और सर्वेक्षण करायेगी। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री विलासराव देशमुख ने संवाददाताओं से बातचीत में स्वीकार किया कि इस सूची में कई फर्जी नाम हैं और मौजूदा प्रणाली में खामियां हैं। उन्होंने बताया कि नया सर्वेक्षण इस वर्ष जून से शुरू किया जायेगा। श्री विलासराव ने बताया कि इसमें यह सुनिश्चित किया जायेगा कि नई सूची में किसी प्रकार की विसंगति न हो।

-----
सरकार ने गेहूं की खरीद पर इस मौसम में एक हजार एक सौ २० रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर पचास रुपये का प्रोत्साहन बोनस देने का फैसला किया है। उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि ये राशि तभी जारी की जाएगी जब राज्य सरकारें इसे कर के दायरे से बाहर रखेगी। केन्द्र ने राज्य सरकारों और भारतीय खाद्य निगम को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि समूची खरीद प्रक्रिया के दौरान उन सभी किसानो को बोनस का भुगतान किया जाए जिनसे गेहूं खरीदा जाएगा।

-----
सरकार शीघ्र ही निर्यात में वृद्धि की व्यापक रणनीति तैयार करेगी। सरकार २०१४ तक निर्यात को दोगुना बढ़ाकर उसे ४ खरब ५० अरब डॉलर तक ले जाना चाहती है। आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनन्द शर्मा ने कहा कि नीति का प्रारूप तैयार है और अगले दो हफ्तों में इसकी कार्ययोजना तैयार हो जाएगी। प्रारूप में अन्य बातों के अलावा प्रौद्योगिकी विकास कोष की स्थापना और नये बाजारों पर विशेष जोर दिया गया है।

-----
नौ अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर आठ दशमलव सात-चार प्रतिशत हो गई। इससे पिछले हफ्ते मे मंहगाई की ये दर आठ दशमलव, दो-आठ प्रतिशत थी। समीक्षा वाले सप्ताह के दौरान फल, पिछले वर्ष के मुकाबले २५ दशमलव दो-पांच प्रतिशत मंहगे हो गये जबकि अंडा, मांस और मछली की कीमतों मे १४ दशमलव नौ-छह प्रतिशत की वृद्धि हुई।


लगातार तीसरे सत्र बढ़त दर्ज करते हुए मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज १३१ अंक ऊपर १९ हजार ६०२ पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी ३३ अंक बढ़कर पांच हजार ८८५ पर जा पहुंचा।
रूपया आज डॉलर के मुकाबले चार पैसे कमजोर हुआ और एक डॉलर की कीमत ४४ रूपये ३७ पैसे दर्ज हुई।
नए रिकार्ड स्थापित करने का सिलसिला जारी रखते हुए चांदी आज दिल्ली में दो हजार ३०० रूपये के उछाल से ६८ हजार ६०० रूप्ये प्रतिकिलो के ताजा रिकार्ड स्तर पर जा पहुंची। सोने का मूल्य २२ हजार ६० रूपये प्रति दस ग्राम पर ज्यों का त्यों बना रहा।

-----
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो गया। दूसरे चरण में नादिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों के पचास निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में दो सौ तिरानवे उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर आरोप लगाये।

कोलकाता और बिहू में लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी के श्री लाल कृष्ण आडवाणी ने वाममोर्चे की सख्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि ३४ साल के वाम शासन में कोई परिवर्तन नहीं आया। बीजेपी अध्यक्ष नितिन गड़करी ने वाम मोर्चे की खामियों को दोहराया। ममता बैनर्जी कोलकाता में एक जनसभा में कहा कि वाममोर्चे के सरकार में गरीबों को कोई तबज्जो नहीं दी गई है। श्री प्रणब मुखर्जी कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए यह कहा कि राज्य की आर्थिक व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। सीपीएम के प्रकाश कारत ने कहा कि इन चुनाव में काले धन का भरपूर उपयोग हो रहा है। सुदीप बैनर्जी आकाशवाणी समाचार कोलकाता।

-----
आंध्रप्रदेश में लोकसभा की कडप्पा और विधानसभा की पुलीवेंदुला सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज नाम वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के बाद कडप्पा में ४२ और पुलीवेंदुला में पच्चीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं।

-----
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने विधानपरिषद की सीट के उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। चुनाव ४ मई को होगा। कांग्रेस के संजय दत्त ने श्री चव्हाण के चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।

-----
जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत दस ब्लॉक में आज ७८ प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए। हमारे श्रीनगर संवाददाता ने खबर दी है कि मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण रहा।

जम्मू कश्मीर में कुल मिलाकर ७९ प्रतिशत मतदान हुआ है। पर जम्मू क्षेत्र के पांच ब्लॉकों की तुलना में घाटी के सोगांत, कुपवाड़ा, बुनियारोड़ी और चारूडा ब्लॉकों में अधिक यानी ८६ और ८२ फीसद मतदान हुआ। घाटी के अन्य दो ब्लॉकों गांघबल और पुलगांव में भी ७० और ७५ प्रतिशत मतदान हुआ है। जम्मू क्षेत्र के पांच ब्लॉकों में भी ७० से ८० प्रतिशत मतदान हुआ है। १६ चरणों में हो रहे पंचायती चुनाव में लोगों की बढ़चढ़कर भागेदारी से इस संवेदनशील राज्य में बेहतरी और बदलाव की आशा पैदा हो रही है। मुश्ताक अहमद तांत्रे आकाशवाणी समाचार श्रीनगर।

-----
महाराष्ट्र के आंतकवाद-निरोधी दस्ते-ए.टी.एस. ने आज आरोप-पत्र दाखिल किया, जिसमें कहा गया है कि अभिनव भारत के सदस्य प्रवीण मुतालिक २००८ में मालेगांव विस्फोट का मुख्य षडयंत्रकारी था। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे। ए.टी.एस. ने मुतालिक को इस साल ३१ जनवरी को कर्नाटक के बेलगाम जिले में गोकक शहर से गिरफ्‌तार किया था।

-----
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो कट्टर आतंकवादी मारे गए। सरकारी सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना पर राष्ट्रीय रायफल्स, सी.आर.पी.एफ. और पुलिस ने जिले के केशवान वन क्षेत्र में आज तड़के संयुक्त अभियान शुरू किया, जिसमें ये आतंकवादी मारे गए।

-----
सिक्किम की बर्फीली पहाड़ियों में सेना के एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की तलाश जारी है। यह हेलीकॉप्टर आज सुबह से लापता है। हमारे गंगटोक संवाददाता ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि हेलीकॉप्टर में दो लेफि्‌टनेंट कर्नल-सह-पायलट और दो नायक सवार थे।

-----
भारत, नेपाल को बहुदलीय लोकतंत्र की स्थापना और स्थिरता लाने के लिए उसकी परिवर्तन की प्रक्रिया में आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी काठमांडु संवाददाता ने खबर दी है कि नेपाल की दो दिन की यात्रा पर गये विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने बताया कि नेपाल के नेताओं ने शांति प्रक्रिया में मदद के लिए भारत की सराहना की और लोकतंत्र की मजबूती के लिए समर्थन जारी रखने को कहा।

विदेश मंत्री ने भारत नेपाल के विकास और शांति प्रक्रिया पर कटिबद्धता दोहरई है। नेपाल को हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिलाया। भारत और नेपाल के बीच पुराने और लम्बे संबंध हैं। एक स्थिर शांति और धनी नेपाल भारत के लिए भी अच्छा है। जेनाम चू आकाशवाणी समाचार।
विदेश मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल ने आश्वासन दिया कि नेपाल सुरक्षा के बारे में भारत की सभी चिंताओं का समाधान करेगा और अपने देश से भारत विरोधी गतिविधियों की अनुमति नहीं देगा।

-----
बंगलादेश में कल रात एक यात्री नौका के पलटने की दुर्घटना में मरने वालों की संख्या २७ हो गई है। कई यात्रियों के लापता होने की खबर है। यह दुर्घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे, ढाका से लगभग १०९ किलोमीटर दूर ब्रह्‌मणबरिया के सरैल उपाजिला में मेघना नदी में हुई।

-----
आई. पी. एल. ट्वेंटी-ट्वेंटी टूर्नामेंट में आज मोहाली में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने ताजा समाचार मिलने तक ११ ओवर में २ विकेट पर ११८ रन बना लिए हैं।
टूर्नामेंट में कल दो मुकाबले होंगे। कोलकाता में
कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से होगा। वहीं मुंबई में मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे।

-----

THE HEADLINES:
  • 12th  Plan  proposes re-designing of government programmes ; sets a target of 9 to 9.5 percent economic growth.
  • Prime Minister says government accelerating efforts to create systemic response to curb  graft practices in the country; Lokpal Bill to be brought in the monsoon session of Parliament.
  • Centre  to conduct a new survey for listing  below Poverty Line families from June this year.
  • Supreme court questions  Centre's investigation into  black money issue ; asks why probe  focused only on one individual.
  • India  committed to help Nepal  in its transition to a stable multi-party democracy, says External affairs Minister S.M Krishna.
  •  Silver zooms 2,300 rupees, to a fresh high of 68,600 rupees per kilo in Delhi.
||<><><>||
The 12th Five Year Plan targets 9 to 9.5 per cent economic growth with focus on health and education. It has also proposed re-designing of government programmes for sustainable growth. Aiming at 100 per cent adult literacy, the next Plan, 2012-17, proposes to increase expenditure on health from 1.3 per cent to at least 2 to 2.5 per cent of GDP. Addressing the full Planning Commission meeting today in New Delhi the Prime Minister Dr. Manmohan Singh said that the 12th Plan objective must be faster, more inclusive and also sustainable growth. Outlining the need to identify the critical areas where existing policies and programmes are not delivering results, Dr. Singh called for strengthening or even restructuring them. Dr. Manmohan Singh, however , added  that in a scenario of resource constraint, focus must be on efficiency of resource utilisation as well as supplementing public resources with private investment.
||<><><>||
Prime Minister Manmohan Singh has said that Lokpal bill will be brought  in the monsoon session of parliament to effectively tackle corruption . Addressing 6th Civil services day function in New Delhi Dr. Singh noted that there is a growing feeling in the people that  laws, systems and procedures are not effective in dealing with corruption. He asserted that government is accelerating its efforts to create a systemic response to curb graft practices in the country. Prime Minister said work is on to  finalise the Lokpal Bill .
||<><><>||
Disheartened by the smear campaign, Karnataka Lokayuktha Justice Santosh Hegde said he is pondering over the idea of disengaging from the Joint Draft Committee on Lokpal Bill. Speaking to a few media persons in Bangalore today, Lokayuktha Hegde expressed aversion at the smear campaign against civic society members in the Committee. He said that there is no doubt that there is an attempt to derail the anti-Corruption drive initiated by Social activist Anna Hazare.
||<><><>||
In Jammu and Kashmir two hardcore militants of Lashkar-e-Toiba were killed in a fierce gunbattle with security forces in Kishtwar district today morning. According to official sources, acting on a specific information about the presence of militants, a joint operation party of Rashtriya Rifles, CRPF and police launched a cordon and search operation in Keshwan forest belt in the district early this morning.
Finding the security forces approaching toward them, the hiding militants believed to be three in number, started firing indiscriminately, which was also effectively retaliated by the troops. In the ensuing gunfight which lasted several hours, two militants got killed who have been identified as Sultan and Jan Mohmmad, both residents of Kishtwar district. The third militant managed to escape from the site of encounter. According to DIG Udhampur-Doda range, Mr. M.K.Sinha , apart from their involvement in many militant activities, the duo was also involved in the killing of a police head constable recently in Kishtwar district. One AK rifle, two magazines, one Chinese grenade have so far been recovered from the site of encounter.R. K. Raina AIR NEWS Jammu
||<><><>||
Over 79% polling was recorded in the ten blocks of Jammu and Kashmir which went to polls in the third phase of Panchayat elections today. In Jammu division the polling was held in 5 blocks  Satwari block of Jammu district, Purmandal and Ghagwal blocks of Samba district, Ramnagar and Dudu Basantgarh blocks of Udhampur district. The highest 82 percent polling has been recorded in the Purmandal block of district Samba while the lowest 73 percent polling occurred in Ramnagar block of district Udhampur. Our Srinagar correspondent reports that higher voter turn out in five blocks of Kashmir division indicates growing interest and fate of people in the democratic process.
||<><><>||
In West Bengal campaigning for the second phase of Assembly Elections came to an end this evening . The election will take place in 50 seats spread over three districts of Murshidabad, Nadia and Birbhum next Saturday. Over 93 lakh 33 thousand electorate will decide the fate of 293 candidates.
||<><><>||
The health condition of Sri Satya Saibaba continues to be very critical. Our correspondent reports
a pal of gloom has descended over Puttaparthi in the wake of reports about critical health condition of Satya Sai Baba. But his condition began deteriorating since last evening with liver dys-function and persistent low blood pressure. A team of doctors comprising eminent doctors and experts in different medical fields both from home and abroad are making vigorous efforts to recommence the functioning of his organs. The spiritual leader, who has millions of followers world over has been under the treatment for multi organ dysfunction at the super specialities hospital at Puttaparthi since 28th of last month. Meanwhile, security has been beefed up and section 144 has been imposed in Puttaparthi Town. M. S. LAKSHMI AIR NEWS/HYDERABAD
||<><><>||
Food inflation rose to 8.74 per cent for the week ended April 9 from 8.28 per cent in the previous week. During the week under review, fruits became dearer by 25.25 per cent on year-on-year, while egg, meat and fish were 14.96 per cent more expensive. Cereals' prices went up by 4.48 per cent on an annual basis and, rice and wheat became expensive by 2.08 per cent and 1.31 per cent, respectively. Onions became expensive by 8.28 per cent year-on-year. Vegetables overall became dearer by 1.53 per cent. Pulses, however, bucked the trend and witnessed a decline in prices of 5.67 per cent.
||<><><>||
Government will conduct a new survey for listing Below the  Poverty Line families. Talking to reporters in New Delhi today, Rural Development and Panchayati Raj Minister Vilasrao Deshmukh conceded that there are lapses in the present system and many bogus names are included in the BPL list. He said that the new survey to be started from June this year will ensure that there are no discrepancies in the list. 
||<><><>||
Silver appears to be on a golden path on price front; Gold is reigning  supreme , this and other business news in this capsule.
Rallying for the third straight session, the Sensex at the Bombay Stock Exchange gained 131 points, or 0.7 percent, to 19,602, amid firm global markets, today. The Nifty rose 33 points, or 0.6 percent, to 5,885. Stock markets in Japan, China, Hong Kong, South Korea and Singapore gained between 0.7 percent and 1.4 percent. The rupee weakened 4 paise, to 44.37 against the dollar. Continuing its record-setting spree, silver zoomed 2,300 rupees, to a fresh record high of 68,600 rupees per kilo in Delhi. Gold remaind unchanged at 22,060 rupees per ten grams. But in the global markets, gold rallied to another all-time peak, above 1,508 dollars an ounce. And US crude oil futures rose 48 cents, to 111.93 dollars a barrel, while London’s Brent crude crossed 124 dollars a barrel.Pradeep Kumar for AIR News)        
||<><><>||
The Supreme court today asked the central government to explain why its investigation in black money issue  is focused only on one individual Hasan Ali Khan,the stud farm owner and why no other name has come out of those who have stashed money in overseas banks. Criticising Centre's probe, the apex court said the investigation into the issue required complete and full-fledged involvement of government.It said the most important question was about the disclosure of source of money stashed in foreign banks which may be terror money or money coming from drug peddling. The court was hearing a petition filed by noted lawyer Ram Jethmalani and some former bureaucrats seeking the court's direction to the government to bring back black money stashed by Indian nationals in foreign banks.
||<><><>||
India remains committed to providing all assistance that Nepal requires in it’s transition to a stable, inclusive, multi-party democracy. In a interaction with the media in Kathmandu today, the visiting External affairs Minister Mr. S.M Krishna said during his meetings with the Nepal’s President Dr. Ram Baran Yadav and Prime Minister Jhala Nath Khanal, and the delegation level talks with Deputy Prime minister Bharat Mohan Adhikari he was briefed about the progress being made towards completing the peace process and drafting of the new constitution. The Minister said the Prime Minister Khanal has assured to address all India’s security concerns and would not allow Nepalese territory to be used for any anti- India activity. The External Affairs Minister is on a two-dayvisit to Nepal . He is leading a seven member delegation to Nepal which includes Foreign Secretary Mrs. Nirupama Rao.
||<><><>||
In Bangladesh, twenty seven people have died after a passenger launch capsized in the river Meghna last night in Sarail upazila of Brahmanbaria which is about 109 kilometers away from Dhaka. Brahmanbaria Deputy Commissioner Mohammed Abdul Mannan told All India Radio Correspondent in Dhaka that twenty seven bodies were recovered till Thursday evening which included seven women and two children.

(V/C senthil )
         
 The ill fated passenger ferry which left from Bhairab capsized in the early hours of the morning on Thursday. More than seventy passengers were reported to be on board when the tragedy struck. Most of the passengers were asleep when the launch sank after hitting the wreck of a goods-laden cargo vessel that had sunk a couple of days ago. A few of the passengers managed to swim ashore, but most of them were trapped in the ill fated double-decker ferry leading to casualties. Bangladesh Inland Water Transport Authority’s salvage vessel Rustom has reached the accident site to help in the search operations which are likely to continue tomorrow.
 
Afghan army, backed by NATO-led forces clamied to have, killed 65 militants during military operation in Baraki Barak district of Logar province, south of capital Kabul. Baraki Barak district chief Mohammad Rahim Amin today said army troops backed by international forces conducted the operation in Sajawand village of Baraki Barak district late last night.
||<><><>||
Indonesian police today arrested six people suspected to be behind a series of recent parcel-bombs in Jakarta. The national police spokesman Anton Bachrul Alam told reporters about the arrest of six people. He said the police was still investigating their possible links with terror groups. The book bombs were sent to several addresses but no one was killed.Another parcel bomb was found this morning near a church in Serpong on the outskirts of Jakarta.
||<><><>||
In Sikkim, a search operation is  on in the snow clad hills of North Sikkim district to trace out an Army helicopter  which went missing this morning. Quoting  sources, our Gangtok correspondent reports that the chopper with two Leutinent Colonels-cum-Pilots and two Naiks on board snapped its communication links about an hour after taking off from Sevoke Army base near Siliguri in West Bengal.
||<><><>||
In the IPL Twenty20 cricket match now under way at Mohali,  Kings Eleven Punjab were 169 for 2 in 15 overs,  against Rajasthan Royals, a short while ago. So far, the Punjab team have collected four points from three games.   The Rajasthan team till now have earned Five points from their five encounters.
||<><><>||
India's Under-15 football team has entered the quarterfinals of the Dallas Cup in the United States.  In their last group match in Texas, the Indian team defeated a formidable Sockers FC U-15 side by a solitary goal. 
||<><><>||
Hockey India has selected 34 probables for the seventh FIH Women's Champions Challenge I tournament at Dublin, Ireland. The selection was made today after a two-day trial at the Major Dhyan Chand National Stadium in New Delhi.
||<><><>||