Loading

19 March 2018

परिवार ही नहीं देश के लिए भी कार्य करें युवा : जगदीश चोपड़ा

राजकीय इंजीनियिरिंग कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित
ओढ़ां न्यूज
चौधरी देवीलाल राजकीय इंजीनियिरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन पर्यटन विभाग के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने किया। जगदीश चोपड़ा के कॉलेज पहुंचने पर पर कॉलेज के निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. वजीर सिंह व कॉलेज कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ माटी कला बोर्ड के चेयरमैन गुरूदेव सिंह राही भी मौजूद थे। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, गिद्दा, गीत, चुटकले, रागनियां व लोगीतों द्वारा उपस्थितजनों का स्वस्थ मनोरंजन किया गया। 





इस अवसर पर जगदीश चोपड़ा ने पूर्व छात्रों को संबोंधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच को आत्मसात करते हुए अपने परिवार ही नहीं देश के लिए भी काम करो। वर्तमान समय में देश के समक्ष भ्रष्टाचार सबसे बड़ी चुनौती है जिसमें नेताओं का भी हाथ है तथा इस चुनौती का देश की युवा शक्ति ही सामना कर सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए तकनीकी शिक्षा की उन्नति और विकास के लिए अनेक योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने सरकार की तरफ  से समय समय पर हर सम्भव सहायता का आश्वासन छात्रों व कॉलेज प्रशासन को दिया। इस अवसर पर पूर्व छात्र सम्मेलन के चेयरमैन डॉ. विकास गुप्ता ने कॉलेज के पूर्व छात्रों से आह्वान किया कि वे कॉलेज की उन्नति व विकास के लिए योगदान देते हुए छात्रों की ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के लिए कार्यरत रहें। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कॉलेज प्रशासन को विश्वास दिलाया कि वे कॉलेज की उन्नति के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने कॉलेज के निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. वजीर सिंह का आभार जताया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुशील बाना व अन्य स्टाफ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कॉलेज प्रशासन द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन पर कॉलेज प्राध्यापक व स्टॉफ  सदस्य डॉ. मीना कुमारी, डॉ. त्रिलोक रंजन मुदगिल, पवन कंबोज, प्रियंका हांडा, पुनीत चावला, भुपेंद्र सिंह, सचिन दहिया, हरीश कुमार, रूबी सथियाला, विक्रम, रजनी कंबोज, डॉ. श्याम सुन्दर, गौरव सिंह सिसोदिया, सीमा रानी, जयवीर सिंह, परविन्द्र सिंगला, देवेन्द्र पाल, देवेन्द्र दलाल, ताराचन्द, सुरेन्द्र मेहता, सुनील मेहता, राजेन्द्र देवरथ और वेद प्रकाश सहित सभी स्टॉफ  सदस्य मौजूद रहे।

दो सड़क हादसों में चालक सहित दो घायल

ओढ़ां न्यूज
ओढ़ां में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल हो गए। पहले हादसे में नैशनल हाइवे नंबर नौ डबवाली रोड पर नई अनाज मंडी के निकट एक महिंद्रा कैंपर गाड़ी के एक ट्रैक्टर से टकराने तथा सिरसा रोड पर पैट्रोल पंप के निकट एक मिलिट्री ट्रक के एक पत्थर से टकरा जाने के कारण दोनों सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल हो गए।

नई अनाज मंडी के निकट महिंद्रा कैंपर गाड़ी के ट्रैक्टर नंबर एसआर 23 डी 8189 से टकराने के कारण ट्रैक्टर के दो हिस्सों में टूट गया तथा ट्रैक्टर चालक गुरसेवक सिंह पुत्र नछतर सिंह को चोटें आई हैं। वहीं दूसरी और नैशनल हाइवे पर ही सिरसा रोड पर पैट्रोल पंप के निकट हिसार नागौर जा रहा मिलिट्री का ट्रक एक पत्थर से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वहां काम कर रहे एक मजदूर अमर सिंह पुत्र हरनाम जगदीश ठाकुर निवासी गांव बमोरी उतरप्रदेश घायल हो गया। सूचना पाकर दुर्घटनास्थल पर पहुंची ओढ़ां पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि ने बताया कि जांच की जा रही है।

इंजीनियरिंग कॉलेज की द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

ओढ़ां न्यूज
चौधरी देवीलाल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में चल रही द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिनमें कॉलेज के विद्यार्थीयों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए मैच खेले।


खेलों में 5000, 400 व 200 मीटर दौड, बैडमिंटन, टेबल टैनिस, शतरंज, सर्कल कबडडी, फु टबाल और खो खो आदि के मुकाबलों में विद्यार्थीयों ने खेल की भावना से खेलते हुए अपनी योग्यता का लोहा मनवाया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. वजीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि खेलों से विद्यार्थियों का मनोरंजन के साथ साथ में उनका शारीरिक विकास और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। खेलों के अंतिम दिन 15 के लगभग टीमों ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी सुशील बाना ने बताया कि कॉलेज में समय-समय पर खेलों का आयोजन करवाया जाता है जिनमें विद्यार्थी अपनी रूची के अनुसार विभिन्न खेलों में भाग लेते है। इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक व स्टॉफ  सदस्य मीना कुमारी, विकास गुप्ता, ऋुति आर्य, मानिक गोयल, अशोक गर्ग, डॉ. श्याम सुन्दर, गौरव सिंह सिसोदिया, रजनी कंबोज, सीमा रानी, सुनील मेहता, सुरेंद्र मेहता, ताराचन्द, देवेन्द्र दलाल, राजेंद्र देवरथ, सचिन दहिया, पुन्नीत चावला, संजय दहिया, वेदप्रकाश, रूबरिंद्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह व अन्य स्टॉफ  सदस्य मौजूद रहे।
खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन फु टबाल मैच में पहले स्थान पर सिविल इंजीनियरिंग व द्वितीय स्थान पर मकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की टीम रही और तृतीय स्थान पर कम्पूटर साइंस की टीम रही। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में ई ई की राजू रानी प्रथम, सीई की संस्कृति द्वितीय व ईई की काजल तृतीय, लड़कों की 400 मीटर दौड़ में 1.02.1 सेकिंड के साथ ईसीई के राहुल प्रथम, 1.02.4 सेकिंड के साथ नवीन द्वितीय व 1.03.4 सेकिंड के साथ अंकित तृतीय, 800 मीटर दौड़ में 4.2 मिनट के साथ ईई की राजू रानी प्रथम, 4.8 मिनट के साथ सीई की संस्कृति द्वितीय, 4.24 मिनट के साथ सीई की ऊषा तृतीय रही। चैस में एमई चतुर्थ वर्ष के शुभम प्रथम, एमई तृतीय वर्ष के प्रवेश द्वितीय व एमई तृतीय वर्ष के प्रवीण तृतीय, बैडमिंटन ब्वायज डबल में ईई के अमोलक व विजय प्रथम और सीई के शुभम व हिमांशू द्वितीय, बैडमिंटन सिंगल गल्र्ज में सीई द्वितीय वर्ष की शिवानी प्रथम और सीई चतुर्थ वर्ष की आयुशी द्वितीय, टेबल टैनिस गल्र्ज में सीई द्वितीय वर्ष की शिवानी प्रथम, एमई तृतीय वर्ष की अंबिका द्वितीय व सीई तृतीय वर्ष की ऊषा तृतीय, लड़कियों की लंबी कूद में 3.05 मीटर के साथ ईई की राजू रानी प्रथम, 3.00 मीटर के साथ ईई की काजल द्वितीय व 2.90 मीटर के साथ ईई की रिंकी तृतीय तथा लड़कों की ऊंची कूद में 4.9 मीटर के साथ ईई के सुरेश प्रथम, 4.8 मीटर के साथ ईसीई के अभिषेक द्वितीय एवं 4.7 मीटर के साथ एमई के प्रमोद तृतीय स्थान पर रहे।

शनिदेव मंदिर में सातवां हवन यज्ञ व भंडारा आयोजित

ओढ़ां न्यूज
स्थानीय गऊशाला रोड पर स्थित ओढ़ां के इच्छापूर्ण भगवान शनिदेव मंदिर में चैत्र मास कृष्ण पक्ष शनैश्चराय अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए तीन दिवसीय अखंड तेलधारा के दौरान सातवां हवन यज्ञ व भंडारा आयोजित किया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित दीपक कुमार भृगुवंशी द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में मुख्य यजमान रमेश गर्ग सहित सहित सभी उपस्थितजनों ने आहुति डाली। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया तथा भजन गायिका राधा सोनी एंड पार्टी द्वारा भजन कीर्तन आयोजित किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर रमेश गर्ग, शिव गर्ग, रतन गर्ग, वेदप्रकाश गोयल, बॉवी गोयल, संदीप गोयल, महावीर गोदारा, वजीर मलकाना, सुनील थोरी, प्रवीण वर्मा, मांगेराम थोरी, राकेश वर्मा, अजीत गोदारा, यश भार्गव, मोहित भार्गव, पप्पी वर्मा, जरनैल सिधू और राजेश थोरी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

सीएम विंडों पर आई दर्जन भर शिकायतों को निपटाया

एक सप्ताह ओढ़ां और एक सप्ताह डबवाली में होती है बैठक
ओढ़ां न्यूज
सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निपटान के लिए विधानसभा हलका डबवाली की निगरानी समिति की बैठक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में चेयरमैन पवन गर्ग ओढ़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में उनके अलावा आइटी प्रभारी अशोक बांसल नौरंग, एमीनेंट सिटीजन सतीश गर्ग, कमेटी सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष मुखत्यार सिंह और मीडिया प्रभारी जसपाल तगड़ सहित अन्य सदस्य व शिकायतकर्ता तथा वभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन पवन गर्ग ने बताया कि निगरानी समिति की हर सप्ताह होने वाली बैठक में हलका डबवाली के विभिन्न गांवों से आने वाली शिकायतों के निपटान के लिए शिकायतकर्ताओं व अधिकारियों के सहुलियत के लिए साप्ताहिक बैठक एक सप्ताह ओढ़ां में तथा दूसरे सप्ताह डबवाली में आयोजित की जाती है। आज की बैठक में गंगा, डबवाली व गदराना सहित अन्य गांवों से प्राप्त नहरी विभाग, मनरेगा, पटवारखाना, बैंक और पंचायतीराज आदि विभागों से संबंधित दर्जन भर शिकायतों का निपटारा किया गया।