Loading

14 April 2011

प्रादेशिक समाचारः-13.04.2011

मुख्य समाचारः
* हरियाणा सरकार इजराईल की भान्ति जल संरक्षण प्रणाली तथा कृषि के लिए खारे पानी के उपयोग संबंधी अध्ययन करवाने के लिए कार्यदल गठित करेगी।
* हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी ने आज पंजाबी के सत्रह साहित्यकारों को सम्मानित किया है।
* हरियाणा में इस वर्ष पर्यटन विकास कार्यों पर दो सौ करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
* हरियाणा में चकबन्दी व जमा बंदी की समस्याओं के समाधान के लिए गांव स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा।

    हरियाणा सरकार इजराईल की भान्ति जलसंरक्षण प्रणाली तथा कृषि के लिए खारे पानी के उपयोग संबंधी अध्ययन करवाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए है। उनके नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आज कल इजराईल के दौरे पर है। उन्होंने इस संबंध में एक कार्य दल के गठन के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने वहां के अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र जल भंडार तथा जैविक कृषि फार्म का दौरा करने के बाद कहा है कि हरियाणा सरकार कृषि तथा बागवानी अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों और कृषि स्नातकों को इजराईल में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करेगी। इसमें एक समय पर 25 से 40 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है। अभी भी भारत के विभिन्न क्षेत्रों के 45 छात्र, इस केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे है। इस की स्थापना विदेश तथा कृषि मंत्रालयों तथा अरावा परिषद के संयुक्त उद्यम के रूप में 1994 वें में की गई थी।

    हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी ने आज पंजाबी के सत्रह साहित्यकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री हर मोहिन्दर सिंह चट्ठा ने वर्ष 2010 के लिए पंजाबी साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए कहाः- इस अवसर पर श्री चट्ठा ने हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों के तहत संत तरण सिंह वहमी पुरस्कार राशि 51 हजार रूपए से बढ़ाकार एक लाख रूपए करने की घोषणा भी की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाक्टर के के खंडेलवाल ने सरकार की ओर से पंजाबी के विकास के लिए सरकार के कदमों की जानकारी दी और बताया कि प्रदेश की जनसंख्या का एक बड़ा भाग पंजाबी भाषा से जुड़ा हुआ है। समारोह को सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक शिवरमण गौंड और पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सी आर मौदगिल ने भी संबोधित किया। समारोह के दौरान 2010 का हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार सिरसा के मास्टर अमरीक सिंह को दिया गया जबकि महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार श्रीमति अरकमल कौर, बाबा शेख फरीद पुरस्कार डाक्टर जीवन बख्शी को, संततरण सिंह वहमी पुरस्कार गुरबख्श सिंह सैनी को तथा लोक गायक पुरस्कार रेशम सिंह अनमोल को दिया गया। स्वर्गीय डाक्टर अमरजीत सिंह कांग को डेढ़ लाख रूपए के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आठ साहित्यकारों को पुस्तक पुरस्कार देकर तथा तीन कहानीकारों को कहानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया और मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जनमानस को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि डाक्टर अम्बेडकर द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए कार्यो को भुलाया नही जा सकता । युवाओं को उनके नक्शे कदम पर चलने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उनके विचार आज के दौर में भी प्रांसगिक है।

    हरियाणा में डाक्टर अम्बेडकर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए चालू वित्त वर्ष में अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण के कार्यक्रमों पर 261 करोड़ 56 लाख रूपए खर्च होंगे। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 68 करोड़ रूपए अधिक है। सनमानिक न्यायमंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने डाक्टर अम्बेडकर की 120 वी जयतीं पर बताया है कि सामाजिक क्षेत्र के लिए लगभग 49 प्रतिशत बजट राशि का प्रावधान है। सराहनीय कार्य करने वाली पंचायत को 50 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

    हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चालू वित्त वर्ष में 200 करोड़ रूपए खर्च होगे। इसमें से 33 करोड़ रूपए कीकर ताल तथा पिंजौर पर्यटन केंद्र के विकास पर खर्च किए जाएंगे। करनाल में पत्रकारों के साथ बातचीत में पर्यटन और परिवहन मंत्री श्री ओम प्रकाश जैन ने बताया है कि सभी 46 परिसरों और 600 कमरों के नवींकरण का काम जल्दी ही पूरा किया जाएगा। श्री जैन ने बताया कि निष्क्रिय बसों के स्थान पर हर महीने एक सौ नई बसें परिवहन बेड़े में शामिल की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सहकारी गैर सरकारी भागीदारी में अगले डेढ़ महीने में करनाल में अत्याधिक बस अड्डे का निर्माण होगा तथा करनाल में आधुनिक पर्यटन केंद्र के निर्माण हेतु 33 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
    राजस्व चकबंदी तथा आपदा प्रबंधन मंत्री श्री सतपाल सांगवान ने कहा है कि चकबंदी तथा बंदी की समस्याएं शीघ्र ही दूर हो जाएंगे। संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में गठित दल, गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। श्री सांगवान भिवानी जिले के दादरी स्थित बाढ़ड़ा हल्के के गावों में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 8 मई को दादरी में होने वाली मुख्यमंत्री की विश्वास रैली के संबंध में लोगों से विचार विमर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चकबंदी व जमाबंदी की समस्या से निपटने के लिए गांव तथा कस्बा स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री रंजीव दलाल और श्री राम स्कूल फाउडेंशन की चेयरपरसन श्रीमती मंजु भारत राम ने गुड़गांव के भोंडसी गांव स्थित पुलिस प्रशिक्षण एवं खोज केंद्र में श्री राम पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने की घोषणा की है। हरियाणा पुलिस विभाग और श्री राम फाउडेंशन ने इस बारे एक समझौता पत्र पर दस्तखत किए है।

    हरियाणा के वित्त एवं सिचाई मंत्री श्री अजय सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश की भूमि अधिग्रहण निति बहुत अच्छी है लेकिन अभी भी इस में सुधार की सम्भावना है। सरकार नहरी पानी अंतिम छोर तक पहुचाने के लिए कृत संकल्प है। रिवाड़ी में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि का्रगेस सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप 70 छोरों तक पानी पहुचा कर शेष 20 पर भी शीघ्र पानी मिलने लगेगा।

    आज हरियाणा की शिक्षा तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने अंबाला में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की हरियाणा शाखा के प्रशिक्षण केंद्र भवन की आधारशिला रखी है। इस पर 70 लाख रूपए खर्च होगा। यहां दृष्टिहीनों को कौशल कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीमती भुक्कल ने भवन के निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की अनुदान राशि जारी करते हुए कहा कि विकलांगों के लिए छात्रवृति बढ़ाने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि संघ को प्रत्येक स्तर पर सहयोग दिया जाएगा। संघ राष्ट्रीय महासचिव हरियाणा संघ के महासचिव जागे राम ने संघ के प्रति सहयोग के लिए श्रीमती भुक्कल का आभार प्रगट किया।

    मोहाली में खेले जा रहे आई पी एल फोर के एक मैच में चिन्नई सुपर किंग्ज की टीम ने 11 पंजाब को जीत के लिए 189 दौड़ो का लक्ष्य दिया है। धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुरली विजय ने सर्वाधिक 86 रन बनाए।

    उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अम लेने सन् 2010-11 के दौरान लगभग डेढ़ लाख घरों का निरीक्षण करके बिजली चोरी के 33 हजार 310 मामलों का पता लगाया है। पिछले वर्ष लगभग 21 हजार मामले पकड़े थे। चंडीगढ़ में यह जानकारी देते हुए निगम के एक प्रवक्ता ने बताया है कि दोषी उपभोक्ताओं पर लगभग 52 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया गया है और पौने 24 करोड़ रूपए की वसूली हो चुकी है। 9 हजार से अधिक मामलों में पुलिस के पास शिकायत दर्ज की गई है।
------------------------------------

No comments:

Post a Comment