Loading

14 April 2011

14 अप्रैल से जन—जागरण अभियान

सिरसा
कांग्रेस कि दमनकारी, जनविरोधी एंव आम आदमी के लिये अहितकारी नीतियों के खिलाफ जनता को लामबंद करने के लिये भाजपा महिला मोर्चा पूरे देश में 14 अप्रैल से जन—जागरण अभियान चलाने जा रही है। हरियाणा में इस अभियान का शुभारंभ महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्षा रेणू शर्मा तथा हरियाणा की प्रभारी दिगविजय दिक्षित सिरसा के ओढां से करेंगी। इस अभियान के तहत महिला मोर्चा की पदाधिकारी एंव सक्रीय कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भय, भ्रष्टाचार, मंहगाई, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, टू-जी स्पैक्ट्रम, कॉमन वैल्थ, आदर्श हाउसिंग सोसाईटी, ईसरो घोटाला तथा भूमि अधिग्रहण के नाम पर चल रहे अरबों के खेल को तथ्यों सहित जनता के बीच जाकर रखेंगी।
यह जानकारी देते हुये भाजपा के जिला महासचिव सतीश जग्गा ने बताया की कल ओढां में होने वाले कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, जिला उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मांगेआना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा किफायत यादव सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment