Loading

05 February 2020

दिव्यांग बच्चों के बारे में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में दिव्यांग बच्चों के बारे में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे खंड के राजकीय प्राथमिक व राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के मुखियाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रमजीत सिंह प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां की। उन्होंने विद्यालय स्तर पर दिव्यांगों को आ रही समस्याओं के बारे में बताया।
संबोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी ओढां हरमेल सिंह
इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी ओढां हरमेल सिंह ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए दिव्यांगों के बारे में अपने समस्त अनुभव बताए एवं उनके लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक कार्यालय की तरफ से अमित देव निरीक्षण हेतु उपस्थित हुए। उन्होंने समग्र शिक्षा परियोजना द्वारा दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। रिसोर्स पर्सन के तौर पर प्रवक्ता मनोविज्ञान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालावाली, हरप्रीत सिंह एवं रचना देवी विशेष अध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी डबवाली से उपस्थित हुए। हरप्रीत सिंह ने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 के बारे में विस्तार से बताया। रूपिंद्र सिंह ने अधिगम अक्षमता के बारे में विस्तार से बताया। रचना देवी ने कक्षा कक्ष में दिव्यांगों को आने वाली समस्याओं के निदान के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापकों को अध्यापकों ने दिव्यांगों के लिए अपने अनुभव संजय किए।

No comments:

Post a Comment