Loading

29 December 2010

24 December 2010

शिक्षा : english learning भाग १

जाने अनजाने बहुत सारे  अंग्रेजी शब्द  हमारी आपकी जिन्दगी में चुपके से प्रवेश कर चुके है . इसलिए अब इंग्लिश सीखना पहले के मुकाबले अब काफी आसान है

तो पहले उन शब्दों का ध्यान कर लेते है और बाद में उसे हमारी बोलचाल से जोड़कर आपको बताएँगे कि अंग्रेजी भी कितनी आसान है

***************
आने जाने के साधन :

आना : come 
जाना : गो  go
रुकना : स्टॉप stop
इंतज़ार करना : वेट wait
आगमन (जैसे रेल ,बस ,हवाई जहाज या किसी आदमी का  या मौसम का ) : अररीवल arrival
गमन (जैसे रेल ,बस ,हवाई जहाज या किसी आदमी का  या मौसम का ) : दी पारचार  departure


बस का bus   रेल का ट्रेन train
हवाई जहाज़ का   एरो प्लेने aero plane ( एयर मतलब हवा)
पानी के जहाज़ का शिप ship
रेल के डब्बे को          कोच   coach
पहिये को  व्हील wheel


पटरी को रेल rail और जिस गाड़ी में हम दिल्ली जाते है उसे रेल गाड़ी  या  ट्रेन कहते है

23 December 2010


अध्यापक संघ की बैठक सम्पन्न
 
ओढ़ां न्यूज़
    राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ 949 ओढ़ां की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक प्रधान सतनाम कुंडर की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओढ़ां में आयोजित की गई। 
    बैठक में बजट की कमी के कारण दो माह से प्राथमिक अध्यापकों का वेतन न निकलने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में वर्ष 2000 में भर्ती हुए प्राथमिक शिक्षकों के प्रति विभाग द्वारा पदोन्नति मामले में हो रहे अन्याय के प्रति भी रोष प्रकट किया गया और निर्णय लिया गया कि राज्य कार्यकारिणी से मिले आदेशानुसार 23 दिसंबर को शाम तीन बजे लघु सचिवालय सिरसा में धरना दिया जाएगा और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। बैठक में अध्यापकों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान दलबीर सिंह कुंडर एवं जिला उपप्रधान महावीर मल्हान ने कार्य कारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ की कार्य प्रणाली से परिचित करवाया और भावी संघर्ष हेतु तैयार रहने को प्रेरित करते हुए बताया कि उक्त धरने में सैकड़ों की संख्या में प्राथमिक शिक्षक भाग लेंगे। 
    बैठक में खंड उपप्रधान मलकीत सिंह, महासचिव कुलवंत सोनी, कोषाध्यक्ष बलबीर लूना, संगठन सचिव रमेश कांसल, आडिटर बजरंग दास, भूरा सिंह, उज्जल सिंह, बलदेव सिंह, कृष्णा, कमलेश सहारण, सत्यनारायण गर्ग, संदीप शर्मा, हरपाल सिंह, विजय गोदारा और तरसेम गर्ग सहित अनेक अध्यापक उपस्थित थे।
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुखद समापन
 
 ओढ़ां न्यूज़
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां के शिक्षण सत्र 2010-11 के अंतर्गत चल रहे 21 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सुखद समापन हो गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के 10 स्कूलों को चुना गया जिनमें महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने पढ़ाया।
    इन में से राजकीय उच्च विद्यालय आनंदगढ़ में प्रवक्ता बिमला साहू, राजकीय मिडल स्कूल रोहिडांवाली में प्रवीण लता, राजकीय उच्च विद्यालय खयोवाली में प्रवक्ता राजरानी, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पन्नीवाला मोटा में डॉ. रघुवीर सिंह, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ओढ़ां में दीप्ति रेडू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां में सुषमा रानी, माता हरकी देवी सीनियर सैकंडरी स्कूल ओढ़ां में डॉ. सुभाषचंद्र, राजकीय ब्वायज प्राथमिक पाठशाला ओढ़ां में सोनू गुप्ता तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओढ़ां में प्रीती अध्यक्ष रही। इन समापन कार्यक्रमों में स्कूल के विद्यार्थियों को पेंसिलें एवं रबड़ बांटी गई एवं सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को धन्यवाद पत्र दिए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता स्याल ने सभी स्कूलों को सहयोग देने हेतु धन्यवाद दिया।