Loading

11 January 2011

सभी विद्यालय 15 जनवरी तक बंद रहेंगे

सिरसा, 10 जनवरीजिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा किरण ग्रोवर ने बताया कि जिला के सभी विद्यालय जो सीबीएसई/आईसीएसई/हरियाणा बोर्ड से संबंधित है वे सभी विद्यालय आगामी 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक सर्दी के कारण 15 जनवरी तक अपने विद्यालयों में छुट्टी करना सुनिश्चित करे।
    उन्होंने बताया कि जिले का यदि कोई भी स्कूल इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसकी मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने  जिला के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे इन मामलों की रिपोर्ट उनके कार्यालयों के जिला मुख्यालयों पर तुरंत भिजवाएं।

कोचिंग संस्थाओं का सूचीकरण करने के लिए आवेदन आमंत्रित

सिरसा, 10 जनवरी। राज्य के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रवेश कोर्सों में प्रवेश परीक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने हेतु कोचिंग संस्थाओं का सूचीकरण करने के लिए अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह आवेदन आगामी 15 जनवरी से पूर्व विभाग के कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए।
    यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिन संस्थाओं का कोचिंग देने के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव रहा हो और संस्थाओं की वार्षिक टर्नओवर 10 लाख रुपए हो, वे संस्थाएं सूचीकरण हेतु आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा उक्त वर्गों के विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवा में प्रोबेशनरी ऑफिसर, एचसीएस, आईएएस, मैडीकल कोर्सों व अन्य सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए निशुल्क कोचिंग दिलवाई जाती है।
    उन्होंने बताया कि सूचीकरण के लिए संस्थाओं की प्रति वर्ष कम से कम 35 प्रतिशत सफलता दर होनी चाहिए यानी संबंधित संस्था से कोचिंग प्राप्त 35 प्रतिशत विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी की परीक्षाओं में सफल हुए हो। संस्थाओं द्वारा अपने आवेदन में कोर्स की अवधि प्रति विद्यार्थी फीस का विवरण भी दर्शाना होगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संस्थाओं को कोचिंग की 30 प्रतिशत राशि की पहली किश्त शुरु में ही प्रदान कर दी जाएगी। इसके साथ-साथ दूसरी किश्त यानी 70 प्रतिशत राशि संतुष्टी पूर्ण कोचिंग संपन्न होने के बाद जारी की जाएगी। विभाग द्वारा संस्थाओं का सूचीकरण उनके दर्शाए गए रिकार्ड की मैरिट के आधार पर किया जाएगा।
    प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 2011 में विभिन्न प्रतियोगि परीक्षाओं में कोचिंग देने के लिए प्रदेश की छह संस्थाओं का चयन किया गया है जिसमें प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य सेवाओं की परीक्षाओं के लिए अभिमन्युस आईएसएस स्टडी सर्कल, चंड़ीगढ़, भारतीय प्रशासनिक सेवा की मेन और प्राथमिक परीक्षा की कोचिंग के लिए आईएएस स्टडी सर्कल, चंड़ीगढ़, बैंकिंग सेवा व एसएससी की प्रतियोगी परीक्षा के लिए  एक्सीलैंट सिविल अकादमी, करनाल, बैंकिग सेवा के लिए एस्स.एस्स कंप्यूटर, पानीपत व एआईईईई/ एलईईटी परीक्षा की कोचिंग हेतु हरियाणा इंस्ट्ीयूट इंफोरमेशन टैक्नोलॉजी, अंबाला सिटी का चयन किया गया है।

कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा

सिरसा, 10 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 15 जनवरी को जिला के गांव नेजिया खेड़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 16 जनवरी को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से संबंधित मामलों का सुलझाने  के  लिए नेजिया खेड़ा में ही ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
    यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नरेश कुमार सिंघल ने बताया कि जागरुकता शिविर में आमजन को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जुड़े सभी प्रकार पहलुओं की विस्तृत रुप से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा नरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों, कामगारों तथा नरेगा संचालित एजेंसियों के बीच किसी प्रकार के मामलों का निपटारा करने के लिए लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में पंजीकरण, जॉब कार्डस, बेरोजगार भत्ता, मजदूरों द्वारा किए गए कार्यों की पैमाईश, मस्टर रोल्स, कार्य का बटवारा, मजदूरी, कार्य स्थान पर दी जाने वाली सुविधाओं, बैंक और पोस्ट ऑफिस के खातों से संबंधित सभी तरह के मामलों की सुनवाई की जाएगी और उपरोक्त बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

भजन संध्या आयोजित की गई

सिरसा, 10 जनवरी (): स्थानीय घंटाघर चौक स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में दिवगंत साहित्यकार रमेश चंद्र शालिहास की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर भजन संध्या आयोजित की गई। इस अवसर पर मारुति भजन मंडल की ओर से करीब आधी रात तक अनेक मधुर भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित श्री गोपाल शास्त्री व सुभाष शर्मा ने रमेश चंद्र शालिहास के साहित्य व उनके द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में महेश शर्मा, सुरेश शर्मा, बागेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और आह्वान किया कि शास्त्री के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। इस मौके पर महावीर मिश्र, पवन वशिष्ठ, जैन शर्मा व शालिहास के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण से हुआ।

श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना

सिरसा, 10 जनवरी (): श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में पंडित जगदीश चंद्र शास्त्री संस्कृत पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। इस पुस्तकालय  के भवन के निर्माण के लिए शास्त्री परिवार की ओर से एक लाख रुपए की राशि दी गई है। यह उदघोषणा वरिष्ठ संस्कृत विद्वान पं. जगदीश चंद्र शास्त्री की श्रद्धाजंलि सभा में उनके परिवार की ओर से उनके सुपुत्र प्रमोद मोहन गौतम व राजीव मोहन गौतम ने की। उन्होंने बताया कि भवन के बाद पुस्तकालय में अनेक दुर्लभ संस्कृत साहित्य उपलब्ध करवाने के लिए भी एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। श्रद्धाजंलि सभा में उपस्थित वरिष्ठ संस्कृत साहित्यकार श्रीगोपाल शास्त्री, पूरन मुद्गल, रूप देवगुण, राजकुमार निजात, जगदीश चोपड़ा, होशियारी लाल शर्मा, राधे श्याम शर्मा, रेणू शर्मा तथा संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य द्रोण प्रशाद कोईराला ने उन्हें इस पुस्तकालय की स्थापना का सच्ची श्रद्धाजंलि बताते हुए कहा कि इससे शास्त्री के सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा और संस्कृत पढऩे व शोध करने वाले विद्याॢथयों को लाभ होगा। इस सभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता श्रीमती सुषमा स्वराज, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला तथा हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डा. रामेश्वरदत्त शास्त्री के शोक संदेशों का वाचन किया गया। श्री शास्त्री को श्रद्धाजंलि देने वाली श्री ब्राह्मण सभा, श्री सनातन धर्म सभा, ब्राह्मण युवक परिषद, बजरंग दल, विश्व ङ्क्षहदू परिषद, हरियाणा संस्कृत अध्यापक संघ तथा अन्य सभी राजनैतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने संस्कृत पुस्तकालय की स्थापना को प्रेरणादायी कदम बताया। इस पुस्तकालय का निर्माण इसी वर्ष शुरु हो जाएगा और आगामी एक वर्ष की भीतर यह पुस्तकालय विधिवत शुरु होगा।