Loading

29 April 2011

समाचार News (1) 29.04.2011

मुख्य समाचार :-
  • एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल के कारण विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित। करीब अस्सी उड़ाने रद्द। दिल्ली उच्च न्यायालय का एयर इंडिया के हड़ताली पायलट संगठनों  को नोटिस। पूछा-हड़ताल खत्म करने के न्यायालय के आदेश के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ क्यों न की जाए अवमानना कार्रवाई।
  • लोकलेखा समिति के २१ में से ग्यारह सदस्यों ने किया टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले की रिपोर्ट का मसौदा खारिज।
  • भारत और पाकिस्तान बिजली और पेट्रोलियम उत्पादों के आपसी व्यापार में लाएंगे तेजी।
  • और इंडियन ओपन सुपर सिरीज बैडमिन्टन टूर्नामेंट में सौरव वर्मा और आर एम वी गुरूसाई दत्त पुरूष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में।
-------------
 एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल से विमान सेवायें बुरी तरह प्रभावित हैं और करीब ८० उड़ाने रद्द हो गई हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने हड़ताल खत्म करने के अपने आदेशों की अवहेलना के लिये हड़ताली पायलटों को आड़े हाथों लेते हुये नोटिस जारी किये हैं। ये नोटिस पायलट यूनियन के दफ्‌तर में दिये गये और यूनियन के पदाधिकारियों से पूछा गया है कि  अदालत की अवमानना के मामलें में उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाये।
 सरकार ने कहा है कि जब तक पायलट अपनी हड़ताल खत्म नहीं करते उनसे कोई बातचीत नहीं की जायेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री व्यालार रवि ने नई दिल्ली में संवाददाताओं बताया कि एयर इंडिया हवाई यातायात सुचारू रखने के प्रयास कर रहा है और ५० प्रतिशत उड़ाने चलाई जा रही हैं। इससे पहले श्री रवि ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल को हड़ताल से उत्पन स्थिति की जानकारी दी। हमारे संवाददाता ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि एयर इंडिया यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए अगले पांच दिनों तक घरेलू उड़ानों की कोई नई बुकिंग नहीं करेगा।
 चेन्नई से हमारी संवाददाता ने खबर दी है कि पायलटों की हड़ताल के मद्देनजर एयर इंडिया प्रबंधन ने कई वैकल्पिक व्यवस्था की है।

चैन्नई एयरपोर्ट से एयर इंडिया की विभिन्न जगहाओं जाने वाली उड़ानों को मिला दिया गया है और भेजा जा रहा है। दिल्ली, मुम्बई, और  पोर्टब्लयर के लिए उड़ानों को साथ कर दिया गया है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि चैन्नई से दिल्ली जाने वाली उड़ान हैदराबाद में रुकेगी। सुबह दो बजे से सात बजे जाने वाली उड़ानों को एक साथ करके उड़ाया गया। कोच्ची विशाखापतनम और कोलम्बो की आज की उड़ाने अपने निर्धारित समय में ही उड़ेंगी। एयर इंडिया के यात्रियों को आज उड़ान के लिए बॉडिंग पासेस दे दिये गए हैं। चैन्नई में एस जॉय के साथ दिल्ली से मैं अर्चना साह।
 मुंबई से हमारी संवाददाता ने बताया है कि पायलटों की हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही हैं

एयर इंडिया के पायलटों के हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहने की वजह से मुम्बई हवाई अड्डे पर यात्रियों को आज भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह मुम्बई से गोआ, दिल्ली, त्रिवेन्द्रम, इन्दौर, कोलकाता, बैंगलुरू और चैन्नई जाने वाली करीब सात उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। बहरहाल हड़ताल से प्रभावित यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को देखकर मध्य और पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेने चलाने का फैसला किया है। मध्य रेलवे ने आज तथा कल के लिए मुम्बई और हैदराबाद के बीच दो विशेष ट्रेनों की सुविधा की है। वहीं पश्चिम रेलवे ने मुम्बई और दिल्ली के बीच राजधानी जैसे विशेष ट्रेन की सुविधा की है। स्वीटी कोठारी आकाशवाणी समाचार मुम्बई।
-------------
 लोक लेखा समिति की कल हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच कर रही इस समिति के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी द्वारा तैयार रिपोर्ट के मसौदे को इक्कीस सदस्यों में से ग्यारह ने नामंजूर कर दिया। बैठक में हंगामे की वजह से डॉक्टर जोशी बीच मे ही चले गये। बाद में उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि जब  सत्ता प+क्ष के सदस्यों ने उन्हें बोलने नहीं दिया तो उन्होंने बैठक स्थगित कर दी।
  सत्ताधारी गठबंधन के सांसदों ने बाद में कांगे्रस के   सैफुददीन सोज को समिति का नया अध्यक्ष चुन लिया। श्री सोज ने मत विभाजन  का प्रस्ताव पेश किया और मसौदा रिपोर्ट को नामंजूर कर दिया। श्री सोज ने बाद में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि वे इस पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे।
 वरिष्ठ पत्रकार इन्दर मल्होत्रा ने लोकलेखा समिति की बैठक में हंगामे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

आज का दिन जो है यह भारतीय पार्लियामेंट के इतिहास में शर्म की बात है देखियेगा कि हाउस में जो कुछ भी होता रहा हो लेकिन पार्लियामेंट बड़े आराम से काम करती थी तरीके से ढंग से उचित तौर से काम करती थीं उसको तबाह कर दिया गया है और यह बार बार होगा। इसके जिम्मेवार दोनों हैं मुरली मनोहर जोशी साहब और उनकी पार्टी उन्होंने शुरू किया उनके साथ-साथ ये जो कांग्रेस और डीएनके मेम्बरों ने जो रवैया अख्तियार किया वो उतना ही बुरा था।
-------------
 राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने साम्प्रदायिक और जातीय दंगों को रोकने संबंधी विधेयक के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है। प्रस्तावित विधेयक अनुसूचित जातियों, जनजातियों तथा धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों पर हमलों से निपटने के प्रावधान भी शामिल हैं। विधेयक में दंगों के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने को अपराध माना गया है और सरकारी लोगों को जवाबदेह बनाने का प्रावधान है। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि विधेयक के मसौदे को सार्वजनिक करते हुए इस पर जनता के विचार आमंत्रित किये जायेंगे जिन पर २५ मई को होने वाली परिषद की बैठक में विचार किया जायेगा।
-------------
 निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसे पता है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में काला धन बहाया जा रहा है और वह दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। कोलकाता में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया के साथ बातचीत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस वाई कुरैशी ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के अब तक हुये तीन चरणों के दौरान साढे+ सात करोड़ रुपये से ज्यादा धन जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मतदान से जुड़े कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

अलायदाह इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भी था क्योंकि उन्हें मालूम है कि इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के वजह से कितनी आसानी हो गई है। खासतौर से कोई ये कन्सर्न था कि इल्लिटरेट में जो लोग हैं उनको कृपया मशीन का फायदा या नुकसान क्या होता है। जीपीएस सिस्टम एंड एसएमएस बेहद मोनिट्रिंग वगैरह ये हमने उन्हें बताया उन्होंने बड़ी दिलचस्पी दिखाई। हमारे वो जो डेलेबल इंक है जो उंगली पर निशान लगाने वाली उसमें उनको दिलचस्पी है और वोटर एजूकेशन पर खास जोर था कि लोगों में शिक्षा कैसे की जाएगी।
-------------
 इस बीच, पश्चिम बंगाल में  कोलकाता और उत्तर चौबीस परगना के दो मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान चल रहा है। कोलकाता के बलियाघाट और उत्तर चौबीस परगना के अशोक नगर क्षेत्र के एक-एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान हो रहा है। उधर, चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस चरण में तिरसठ सीटों पर तीन मई को मतदान होगा।
-------------
 आकाशवाणी से आप हर घंटे समाचार बुलेटिन सुन सकते हैं। मोबाइल फोन पर ताजा समाचार जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें न्यूज और भेज दें-५ ६ ७ ६ ७ ४ ४  पर
-------------
 भारत और पाकिस्तान बिजली और पेट्रोलियम उत्पादों के आपसी व्यापार के कदम उठाने पर सहमत हो गये है। नई दिल्ली में जारी सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारत के वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर और पाकिस्तानी वाणिज्य सचिव ज+फर महमूद के बीच दो दिन की बातचीत के दौरान आपसी व्यापार से जुड़े १९ फैसले लिए गये। दोनों देशों ने एक दूसरे के उत्पादों पर शुल्क में रियायत देने के लिए वरीयता व्यापार व्यवस्था शुरू करने की संभावनाएं पता लगाने पर भी सहमति व्यक्त की।
-------------
 देश में परमाणु बिजली घरों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी - आई ए ई ए के सुरक्षा जांच दल को बुलाने का फैसला किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यह पहला मौका है जब भारत आई ए ई ए की सुरक्षा और ऑडिट टीम को आमंत्रित  करेगा।
-------------
 राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल मॉरिशस की पांच दिन की सरकारी यात्रा के बाद स्वदेश वापस आ गयी हैं। इससे पहले पोर्टलुईस में भारत-मॉरिशस व्यापार मंच की बैठक में श्रीमती पाटिल ने आर्थिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और मज+बूत बनाने की आवश्यकता पर ज+ोर दिया।
 हमारे संवाददाता ने राष्ट्रपति की मारिशस यात्रा को सफल बताया है।

राष्ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटील ने कहा है कि उनकी मॉरिशस यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और व्यापक आधार मिला है, जो भारत और मॉरिशस दोनो के लिए फायदेमंद है। राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा के दौरान मॉरिशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ कई द्विपक्षीय क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मसलो पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने जहां भारत और मॉरिशस के बेहद पुराने संबंधों को भी याद किया। वहीं मॉरिशस के सांस्कृतिक स्थलों पर पहुंचकर दरअसल दोनों देशों के बीच कायम भावनात्मक रिश्तों के अटूट होने का संदेश भी दिया। यात्रा के अंतिम दिन आयोजित भारत-मॉरिशस व्यापार सम्मेलन में भी व्यापार को नया विस्तार देने पर जोर दिया गया। संजय प्रताप सिंह आकाशवाणी समाचार दिल्ली।
-------------
 नई दिल्ली में इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में सौरभ वर्मा और गुरू सांई दत्त क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ वर्मा ने जबरदस्त उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त जापान के केनिची टेगो ज्ञम्छप्ब्भ्प् ज्।ळव् को हराया।
-------------
 नयी दिल्ली के फिरोज+शाह कोटला मैदान में आईपीएल के लीग मैच में कल रात कोलकाता नाईट राईडर्स ने डेल्ही डेयर डेविल्स को १७ रनों से हरा दिया।
-------------
 सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना २७५ रुपये की उछाल के साथ बाईस हजार चार सौ सत्तर रुपये के नये रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। दुनिया भर के बाजारों में सोने की बढ़ती कीमतों और आगामी अक्षय तृतीया और शादियों के मौसम को देखते हुए सोने के दाम काफी बढ़ गये है। चांदी का भाव भी तीन हजार चार सौ रुपये की बढ़त के साथ ७२ हजार पर पहुंच गया है।
-------------
 अमरीका में देश के दक्षिण हिस्सों में आये भयंकर आंधी तूफान में २८० से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति ओबामा ने तूफान में लोगों की मौत को दर्दनाक बताते हुए कहा है कि प्रभावित लोगों की मद्द के लिए हर सम्भव काम किया जायेगा।
-------------
 आज के समाचार पत्रों की सुर्खियों

नजर लागी तोरे बड़े-बड़े ट्रांजैक्शन पर-नवभारत टाइम्स के पहले पृष्ठ पर बॉक्स में छपी इस खबर के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग अब ज्यादा रास्तों से पकड़ेगा टैक्स चोरी। बैंक खाते, डेबिट कार्ड, फिक्स्ड डिपोजिट, बैंक ड्राफ्ट और प्रोपर्टी की खरीद-फरोख्त, इन सभी पर सरकार पैनी नजर रखने जा रही है।
 लड़ाकू विमान सौदे से अमरीका बाहर, भारत ने दिया सबसे बड़ा  झटका, राजदूत टिमोथी रोमर का इस्तीफा-इस समाचार को पंजाब केसरी, दैनिक ट्रिब्यून और देशबंधु ने विस्तार से प्रकाशित किया है।
 टू-जी स्पैक्ट्रम मामले में लोकलेखा समिति-पीएसी की बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच मसौदा रिपोर्ट से जुड़ी खबरें भी आज के लगभग सभी समाचारपत्रों ने अलग-अलग सुर्खियों से दी हैं।
 राजधानी के पीरागढ़ी इलाके की एक जूता-चप्पल फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड में अनेक लोगों के मारे जाने को हिंदुस्तान ने अपनी पहली खबर बनाया है। इसी समाचार को नई दुनिया, वीर अर्जुन और हरिभूमि ने भी महत्व दिया है।
 मीडिया से पहली बार मुखातिब श्री सत्यसाईं ट्रस्ट के सदस्यों का ये खुलासा अमर उजाला के बॉटम स्प्रेड में छपा है-सत्यसाईं ने न बनाया वारिस, न लिखी कोई वसीयत। बकौल दैनिक भास्कर-जल्द तय होगा सत्यसाईं का उत्तराधिकारी।
 सात हजार करोड़ रुपए की लागत से गंगा नदी को राष्ट्रीय गंगा नदी घाटी प्राधिकरण से साफ कराने की परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी राष्ट्रीय सहारा के पहले पन्ने पर है।
 राजस्थान के भरतपुर में पांच हजार लीटर नकली देशी घी से भरा एक मिनी टैंकर जब्त किए जाने और इसके चालक तथा मुनीम की गिरफ्तारी राजस्थान पत्रिका की बड़ी खबर है।
 ब्रिटेन के राजकुमार और उनकी मंगेतर की शादी को इकनॉमिक टाइम्स लिखता है-विलियम-केट की शादी में दुनिया दीवानी। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है-आज होगा ब्रिटेन की गलियों में डिस्को और भांगड़ा।
 आज हिंदुस्तान के बॉटम स्प्रेड में छपी ये खबर भी ध्यान अपनी ओर खींचती है-ज्यादा कैल्शियम से हड्डियां मजबूत, पर दिल होगा कमजोर।
 इसके अलावा आज के अखबारों में छपी कुछ और अहम सुर्खियां हैं-हरियाणा में हुए एक सड़क हादसे में १२ छात्रों की मौत, सुप्रीम कोर्ट का फैसला-सरकारी डॉक्टर भी अब बिना झिझक अपना निजी क्लिनिक चला सकेंगे, मध्य प्रदेश में जेनेटिकल मॉडीफाइड फसलों के ट्रायल पर रोक, समाजसेवी अन्ना हजारे का स्वास्थ्य खराब, फोन से संबोधित करेंगे रैलियां और हिमाचल प्रदेश का चिलगोजा सबसे श्रेष्ठ।

THE HEADLINES:
  • Air India operations severely affected with around 80 flights cancelled due to strike by pilots; Delhi High Court issues notice to striking pilots' union and associations asking why contempt proceedings should not be initiated to violation of its order to call off the agitation.
  • Eleven of the 21 members of  Public Accounts Committee reject the draft on 2G Scam. 
  • India and Pakistan to step up initiative to boost trade of electricity and petroleum products.
  • Sourabh Verma and RMV Gurusai Datt enter the quarterfinals of the Men's Singles in the Indian Open Super Series tournament.
[]><><><[]
Air India operations have been severely affected   with around 80 flights being cancelled due to strike by pilots.  The Delhi High Court castigated striking Air India pilots for defying its order to immediately call off the agitation and issued notices to their union's office bearers seeking replies as to why contempt of court proceedings should not be initiated against them.
Government ruled out any possibility of resuming dialogue with the striking pilots till they call off their strike. Briefing reporters in New Delhi yesterday, Civil Aviation Minister Vyalar Ravi said that Air India is trying to maintain air traffic and fifty percent of the domestic flights are being operated.
Earlier in the day, the Minister briefed the Prime Minister and the cabinet over the issue. Spokesperson of Air India, Kanwaljeet Ratan told reporters that the organisation is trying to make alternative arrangement for the passengers.
We tried to organise things in a manner so that least inconvenience to the passengers and run the operation as smooth as possible in the given scenario.
Alternative arrangements have also been made at the Chennai airport for the stranded passengers. A report from AIR correspondent:
At Chennai Airport - Air India flights scheduled to Delhi, Mumbai and Port Blair have been combined and sent.  Sources at the Airport say that one flight from Chennai to Delhi will stop over at Hyderabad.  Flights scheduled to Mumbai at 2 and 7 a.m. this morning have been combined and sent.  Flight to Kochi, Visakhapatnam and Colombo is also scheduled for the day.  Air India passengers are provided boarding passes for the scheduled flights.  S. Joy reporting from Chennai.
AIR Mumbai correspondent reports that Passengers are facing inconvenience as the strike entered third day today.
Passengers at Mumbai airport continued to face inconvenience as the Air India pilot’s strike entered third day today. Around 7 flights were cancelled in Mumbai this morning including flights to Goa, Delhi,Trivendrum, Indore, Kolkata, Bengaluru and Chennai. Meanwhile, the Central and Western railways have decided to run additional services to help those air passengers affected by the crippling Air India pilots’ strike. The Central Railway will run two special trains between Mumbai and Hyderabad while the Western Railway will run a Rajdhani-type special train between Mumbai and New Delhi.  Sweety Kothari, AIR News, Mumbai.
[]><><><[]
The Public Accounts Committee meeting remained inconclusive yesterday.  Eleven out of 21 members of the Committee  rejected the draft report on 2-G scam prepared by the Chairman of the Committee, Dr. Murli Manohar Joshi. The Committee was scheduled to submit its report by Saturday. Dr.M M Joshi left the meeting after unprecedented scenes were witnessed. Nine members of BJP, JD(U), BJD and AIADMK too left the proceedings after departure of MM Joshi.  Later Dr. Joshi told reporters that  he adjourned the meeting after he was not allowed to speak  by the ruling party members. Noted Political Analyst, Inder Malhotra describes the outcome of the discussion as disappointing.
Parliament's prestige, authority and dignity has been brought down consistently for a long time by its own members.  The Parliamentary Committees so far were functioning with due propriety that has ended in a set one of the first possible precedent.  I think the Chairman of the Committee Murli Manohar Joshi and his party are responsible but, then so are the Congress and DMK and other members who reacted also in a most unbecoming and inacceptable manner.
[]><><><[]
The National Advisory Council (NAC) has finalised a draft bill to tackle communal violence including attacks against SC and ST members and religious and linguistic minorities. 
The draft Prevention of Communal and Targeted Violence (Access to Justice and Reparations) Bill also seeks to hold public officials accountable for failure of command responsibility which has been made an offence. A meeting of the NAC, presided by the chairperson Sonia Gandhi, has decided to put the draft bill in public domain to invite comments which could be considered at the next meeting on 25th May. The NAC also  decided  to identify steps to tackle corruption through various reforms.
[]><><><[]
The Election Commission has said that it is alive to the problem of black money flowing into assembly elections in West Bengal and has promised to take severe action against the culprits.  Briefing the media after meeting top state officials in Kolkata, Chief Election Commissioner S.Y. Qureshi said that so far over seven and a half crore rupees have been seized in the first three phases of elections.
In West Bengal, repolling has started in two booths in Kolkata and North 24 Pargana district. The repoll is taking place in one booth in Belaghata constituency in Kolkata while another one is at Ashok Nagar seat in North 24 Pargana district. The Election Commission ordered repolling in these polling booths following technical snag in the Electronic Voting Machine where election was held in the third phase on Wednesday. 
Meanwhile, campaigning for fourth phase of elections is going on in full swing. The election in this phase will take place in 63 seats covering Howrah, Hooghly, East Midnapore and parts of Bardhawan district on the 3rd of next month.
[]><><><[]
The CWG Organising Committee has ordered an internal enquiry to trace those responsible for wiping out crucial vigilance related information from the computer of its Chief Vigilance Officer. OC Chief Executive Officer Jarnail Singh told reporters in New Delhi yesterday that necessary action will  be  taken accordingly. However, he maintained, there was no loss of data from the incident as it was alternatively saved on a different computer. According to the official, information on the computer of Gurjot Kaur, an Indian Defence Accounts Service Officer, was illegally removed from the system on the 24th of April. The information was regarding tenders, correspondences and findings of investigating agencies like CBI, CVC, CAG, Income Tax department and Enforcement Directorate among others over alleged irregularities in several Games related projects.
[]><><><[]
To  ensure complete safety of nuclear power plants in the country, the government has decided to invite the operational safety  review team of the International Atomic Energy Agency, IAEA. This is the first time that India will be  inviting the safety and audit team of the IAEA. The government expects a comprehensive environmental impact assessment study of the first two nuclear reactors at Jaitapur to be completed when they are operational in 2019. The National Environmental Engineering Research Institute had earlier conducted an environmental impact assessment study and had said the nuclear power plant would have no impact on the ecology of the region. Nuclear energy accounts for a mere three per cent of India's present power generating capacities. The government aims to raise this to 13 per cent by 2030.
[]><><><[]
India and Pakistan have agreed to initiate steps for trade of electricity and petroleum products between them.  An official document released in New Delhi said that India's Commerce Secretary Rahul Khullar and his Pakistani counterpart Zafar Mahmood made 19 decisions relating to bilateral trade during the two-day talks. They also expressed the intent to explore the feasibility of entering into a preferential trade arrangement by extending tariff concessions on products of interests to both the countries. Recognizing that facilitation of business visas was essential for expansion of trade, it was agreed that the private sector, through officially recognised joint chambers, would be involved in this regard.
[]><><><[]
President Pratibha Devisingh Patil has said both India and Mauritius have decided to convene the next meeting of the joint working group on the double taxation avoidance agreement. Speaking to reporters on board the special aircraft on her way back home from Mauritius, Mrs Patil said both the countries are of the view to expand the area of trade and economic cooperation. AIR correspondent who covered the President’s visit reports both the countries have agreed to enhance exchanges in the fields of higher education, information technology, tourism, hospitality, culture and people to people contacts.
During her five-day State Visit to Mauritius, President Mrs Patil in her discussions with the top leadership of the country raised India's concerns over piracy in the Indian Ocean. Mrs Patil said the two countries can continue to work together in responding to security threats at sea. Mauritian Prime minister Dr Navinchandra Ramgoolam appreciated India's role in helping Mauritius in combating piracy at high seas. In her address to the National Assembly of Mauritius,  President Patil identified terrorism as a threat to global peace and called for combating it effectively. While addressing a meeting of the India-Mauritius Business Forum, she emphasised the need to realize the full potential of bi-lateral trade. The successful visit of the President to Mauritius is unfolding of a new era with identification of new areas of partnership.  With Sanjay Pratap Singh, Souvagya Kar, AIR News, Delhi.
[]><><><[]
In the United States,  devastating  tornadoes and storms have claimed more than 280 lives in southern part of the country .President Obama has described the loss of lives in violent storms across the southern United States as heart-breaking. 
The  National Weather Service said, it is nearly 40 years since so many people have been killed by tornadoes. Forecasters are warning of more storms in the east.
[]><><><[]
At least 50 people are reported to have been shot dead  in the city of Dara  in southern Syria during continuing protests against the Government of President Bashar al-Assad. Reports speak of bodies lying in the streets because it is too dangerous to retrieve them.
[]><><><[]
Young shuttlers Sourabh Verma and RMV Gurusai Datt have continued their rampaging run in the Indian Open Super Series.  At the Siri Fort Complex in New Delhi yesterday, both the players notched up wins in the second round to reach the quarterfinals of the men's singles. Sourabh continued his giant-killing spree with a 21-19 18-21 21-11 upset win over seventh seeded  Kenichi Tago of Japan,  while Gurusai sent Yuhan Tan of Belgium packing to a 21-13 14-21 21-13 defeat.
[]><><><[]
NEWSPAPERS HEADLINES
The story of the PAC rejecting the the draft 2G report by vote at its meeting has figured prominently on the front pages of all major newspapers today. "PAC report in limbo as UPA MPs oppose it, Joshi says no to vote" reads a headline in The Times of India. Under the headline, "UPA coup leaves Joshi battered", Hindustan Times reports that backed by BSP, SP, Congress led 9-member group rejects the committee's findings. Mail Today under the caption, "Joshi outwits cocky Congress" reports that the Congress has claimed Saifuddin Soz has been appointed new PAC chief and hopes the speaker will reject the 2G report on procedural grounds.
The Air India pilots' strike has also been widely covered on the front pages by most major dailies. "Strike at Air India gets bigger, no bookings till May 3" reports The Asian Age. Under the headline, "Air India pilots' strike enters the second day", The Hindu reports that 80 flights, most of them in the domestic sector were being cancelled or curtailed.
The news of US ambassador to India, Timothy Roemer's announcement to quit his post has been reported by The Times of India under the headline, "Roemer quits day after US loses jet deal". Reporting under the caption, "Day after India turns down US aircraft bids, envoy quits", Hindustan Times reports that the announcement comes a day after Delhi rejected two American bids for its 10 billion dollar aircraft deal.
And finally, the news of the royal wedding of Prince William and Kate Middleton today is splashed on the front pages of many prominent newspapers. "WillKat say their "I do's" today, reports the Hindustan Times while The Tribune headlines it under "All set for fairytale Royal wedding".

समाचार News (3) 28.04.2011

मुख्य समाचार : -
  • टू-जी स्पैक्ट्रम पर लोक लेखा समिति की आज की बैठक बेनतीजा रही। इक्कीस में से ११ सदस्यों ने रिपोर्ट का मसौदा खारिज किया।
  • एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल वापस होने पर ही सरकार उनसे बातचीत करेगी। एयर इंडिया की ६० उड़ानें आज दूसरे दिन रद्द।
  • तापी गैस पाइपलाइन का काम अगले साल शुरू होकर २०१५ तक पूरा होगा।
  • पूर्ण निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम तीन चरणों की तैयारियों की समीक्षा की।
  • सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा २८३ जिलों में ८०० से अधिक एफ.एम. रेडियो स्टेशन बनाये जायेंगे।
  • दक्षिणी अमरीका में आंधी तूफान में १९३ मरे। अकेले अलबामा में १२८ की मौत।
  • भारतीय ओपन सुपर सीरिज+ बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरूषों के सिंगल्स में सौरभ वर्मा और आर.एम.वी. गुरूसांई दत्त क्वार्टर फाइनल में।
-----
लोक लेखा समिति की आज हुई बैठक बेनतीजा रही। टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच कर रही इस समिति के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी द्वारा तैयार रिपोर्ट के मसौदे को इक्कीस सदस्यों में से ग्यारह ने नामंजूर कर दिया। समिति को अपनी रिपोर्ट शनिवार को सौंपनी थी। अप्रिय स्थिति बनने की वजह से डाक्टर जोशी बैठक बीच मे ही छोड़कर चले गये। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी, जनता दल- यूनाइटेड, बीजू जनता दल और आल इंडिया अन्ना डीएमके पार्टी के सदस्य भी बैठक से चले गये। बाद में डाक्टर जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि जब सत्ता प+क्ष के सदस्यों ने उन्हें बोलने नहीं दिया तो उन्होंने बैठक स्थगित कर दी।
बाद में सत्ताधारी गठबंधन के सांसदों ने कांगे्रस के सैफुददीन सोज को समिति का नया अध्यक्ष चुन लिया। श्री सोज ने मत विभाजन का प्रस्ताव पेश किया और मसौदा रिपोर्ट को नामंजूर कर दिया। समाजवादी गठबंधन के सांसदों में कांगे्रस के सात, डीएमके पार्टी के दो और समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी का एक-एक सदस्य है।
श्री सोज ने बाद में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि वे इस पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे।
कांगे्रस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि चूंकि इस मुद्दे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बना दी गयी है इसलिये अब लोक लेखा समिति को खत्म कर देना चाहिये। उन्होंने यह रिपोर्ट बाहर से तैयार कराने का आरोप लगाया और कहा कि संयुक्त संसदीय समिति इस मुद्दे की पूरी जांच करेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी गठबंधन, लोक लेखा समिति की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि समिति में सत्ताधारी गठबंधन के सदस्यों को बड़े सरकारी अधिकारियों और उदयोगपतियों से पूछताछ पर तो कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जब प्रधानमंत्री कार्यालय और अटार्नी जनरल से पूछताछ की बात हुई तो उन्होंने कार्यवाही में रूकावट डालनी शुरू कर दी।
वरिष्ठ पत्रकार इन्दर मल्होत्रा ने आकाशवाणी से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया इन शब्दों में व्यक्त की।

बाइट-इन्दर मल्होत्रा ३० सै०
आज का दिन जो है यह भारतीय पार्लियामेंट के इतिहास में सबसे अफसोस का दिन है शर्म की बात है देखियेगा कि हाउस में जो कुछ भी होता रहा हो लेकिन पार्लियामेंट बड़े आराम से काम करती थी तरीके से ढंग से उचित तौर से काम करती थीं आज उसको तबाह कर दिया गया है और यह बार बार होगा। इसके जिम्मेवार दोनों हैं मुरली मनोहर जोशी साहब और उनकी पार्टी उन्होंने शुरू किया उनके साथ-साथ ये जो कांग्रेस और डीएनके मेम्बरों ने जो रवैया अख्तियार किया वो उतना ही बुरा था।
-----
सरकार ने एयर इंडिया के पायलटों से तब तक बातचीत फिर शुरू करने की संभावना से इंकार किया है जब तक वे हड़ताल समाप्त नहीं करते। नागर विमानन मंत्री व्यालार रवि ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि एयर इंडिया अपनी उड़ानें जारी रखने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पचास प्रतिशत घरेलू उड़ानें चलाई जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री और केबिनेट को जानकारी दी।
हमारे संवाददाता ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि एयर इंडिया अगले पांच दिन तक घरेलू उड़ानों के लिये नई बुकिंग नहीं करेगी। मुख्य श्रम आयुक्त ने पायलटों के संघ और प्रबंधन के साथ बैठक की ,
लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका । श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास जारी हैं। उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें उड़ान रद्द करने की सूचना नहीं दी गयी और हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद ही इसका पता चला। दिल्ली उच्च न्यायालय ने आंदोलनकारी पायलटों से कहा है कि वे व्यापक जनहित में हड़ताल खत्म कर दें, लेकिन पायलटों का कहना है कि वे हड़ताल जारी रखेंगे। पायलट समान वेतन, एयर इंडिया के शीर्ष प्रबंधकों को हटाने और कथित कुप्रबंधन की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
-----
एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण स्थानों के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार ये गाड़ियां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कोलकाता और मुम्बई के लिएं आज से चलाई जा रही हैं।
-----
चार देशों की तापी पाइप लाइन परियोजना से संबंधित संचालन समिति की बैठक में गैस बेचने के बारे में अधिकतर मुद्दो ंपर सहमति बन गयी है, लेकिन ईंधन के मूल्य और परिवहन शुल्क के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका हैं। नई दिल्ली मे इस बैठक में तुर्कमेनिस्तान ,अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के तेलमंत्रियों ने भाग लियां। बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि गैस बिक्री और खरीद समझौते की शर्तो पर सहमति बन गयी है। आज की बैठक में जिन मुद्दों का समाधान नहीं हो सका, उन पर १३ और १४ मई को काबुल में होने वाली बैठक में फिर विचार किया जायेगा।
यह पाइप लाइन अफगनिस्तान-ईरान सीमा से पाकिस्तान और अफगानिस्तान होती हुई भारत के पंजाब में फाजिल्का पहुंचेगी। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इस पाइप लाइन का निर्माण अगल्रे वर्ष शुरू होना है।

यह परियोजना मध्य एशिया और दक्षिण एशिया के बीच पारस्परिक लाभ और उन्नति का एक स्थायी उदाहरण है जिसके तहत आपसी क्षेत्रीय सहयोग के लिए लम्बी साझेदारी होगी। एशियाई विकास बैंक परियोजना को सफल बनाने के लिए सबसे ज्यादा फंड उपलब्ध करायेंगा। इस पाइप लाइन का मकसद तुर्कमेनिस्तान से भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को गैस की आपूर्ति करना है। योजना के अनुसार ३८ मिलियन स्टैंण्डर्ड क्यूवीक मीटर प्रति भारत को ३० साल तक मिलेगा। भारत में ऊर्जा की बढ़ती हुई मांग को यह परियोजना आने वाले वर्षों में दो अंकों की आर्थिक विकास दर को हासिल करने में सहायक होगी। विनायक दत्त के साथ मैं दीपेन्द्र आकाशवाणी समाचार दिल्ली।
-----
निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि वह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में कालेधन की समस्या के प्रति सज+ग है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस वाई कुरेशी ने कोलकाता में राज्य के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया को बताया कि चुनाव के पहले तीन चरणों में अब तक साढ़े सात करोड़ रुपये बरामद किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आयोग इस बात पर मुख्य रूप से ध्यान दे रहा है कि उम्मीदवार और राजनीतिक दल निर्धारित खर्च से ज्यादा धन खर्च न करे, लेकिन काफी भारी मात्रा में धन के लेनदेन के मामलों को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और वित्तीय खुफिया एजेंसियों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पश्चिम मेदनीपुर, बंकुरा और पुरूलिया जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में काफी बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया जायेगा। श्री कुरेशी ने बताया कि एक विशेष उपाय के रूप में मतगणना पूरी होने के दस दिन बाद तक भी सुरक्षाबल तैनात रहेंगे।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोग ने बैठक की और मतदान से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर उनके विचारों की जानकारी ली।

कट-शंभु चौधरी ३७ सै०
चुनावी प्रक्रिया के मध्य में चुनाव आयोग का यह दौरा न केवल मतदाताओं में समुचित विश्वास जगाने का एक प्रयास था बल्कि अगले दिन कठिन दौर के चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतमाजात की समीक्षा भी की गई। पहले तीन चरणों में पिछले विधानसभा से ज्यादा और जबर्दस्त बोटिंग पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने वोटरों से खासकर कमजोर तपको के मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने का आहवान किया। संतोष की बात यह है कि दलगत आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों ने भी चुनाव आयोग की भूमिका की प्रशंसा की। आकाशवाणी समाचार के लिए कोलकाता से अर्जित चक्रवर्ती के साथ मैं शंभुनाथ चौधरी।
-----
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिसम्बर १९९५ में पुरूलिया में हथियार गिराने के मामले में ताजा खुलासे से इस बात की और पुष्टि होती है कि पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे की सरकार को अस्थिर करने के लिए हिंसा का सहारा लेने की यह सुनियोजित साजिश थी। पार्टी पोलित ब्यूरो के बयान में कहा गया है कि केंद्र को स्पष्ट करना चाहिये कि उसने ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी द्वारा इस बारे में दी गयी जानकारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मांग की है कि यूपीए सरकार इसकी जांच का तत्काल आदेश दे। दोनों दलों ने मामले के प्रमुख आरोपी किम डेवी और सजा पाने वाले पीटर ब्लीच के एक निजी चैनल को दिये इंटरव्यू पर ये बातें कही हैं।
----
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेट और पोटाष युक्त उर्वरकों पर सबसिडी में बढोत्तरी को मंजूरी दे दी है। इससे इन उर्वरकों की घरेलू कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। चालू वित्तवर्ष में इससे एक खरब रुपये का बोझ सरकार पर पड़ेगा। वर्ष २०११-१२ में इसके लिए साढ़े ३३ अरब रुपये का प्रावधान किया गया था। इससे किसानों को सस्ते दामों पर उर्वरक मिल सकेंगे।
आर्थिक मामलों की केबिनेट समिति - सी सी ई ए ने सिक्किम को छोड़कर अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापक मलेरिया नियंत्रण परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस परियोजना पर चार अरब १७ करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। एक अन्य फैसले में सी सी ई ए ने गंगा नदी को साफ करने की एक परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजना पर ७० अरब रुपये के खर्च का अनुमान है।
-----
सूचना और प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी ने आज बताया कि जल्दी ही तीसरे चरण में देश के २८३ जिलों में आठ सौ से ज्यादा एफ एम रेडियो स्टेशन शुरू किये जायेंगे। आज नई दिल्ली में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सरकार जल्दी ही तीस उपग्रह टी वी चैनलों को मंजूरी देगी। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करने से आम लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों की सही जानकारी मिलने लगी है।
-----
दक्षिण पूर्व अमरीका में आये तूफानों से कम से कम २०० लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अधिकारियो ंने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य अलाबामा में १२८ लोगों की मृत्यु हुई है। अलाबामा राज्य के टुस्कालुसा शहर में कल शाम १५ लोगों की मौत हो गयी। टेनेसी, मिसिसिप्पी, जॉर्जिया और वर्जिनिया में काफी तबाही की खबरें हैं।
-----
आर्थिक जगत की खबरों के साथ अम्बरीष सक्सेना।

कट-अम्बरीष सक्सेना ३३ सै०
मुंबई शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स १५७ अंक लुढ़क कर १९ हजार २९२ अंकों पर आ गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्‌टी ४८ अंक गिरकर पांच हजार सात सौ ८५ अंकों पर बंद हुआ। रुपये में आज कोई बदलाव नहीं हुआ एक डॉलर का मूल्य ४४ रुपये ४३ पैसे पर बना रहा। राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना २७५ रुपये चढ़कर २२ हजार ४७० रुपये प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई पर जा पहुंचा। चांदी तीन हजार चार सौ रुपये बढ़कर ७२ हजार प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।
-----
नई दिल्ली में इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन में पुरूष सिंगल्स में सौरभ वर्मा और गुरू सांई दत्त ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। डबल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी है।
कट-लवलीन
पुरूष सिंगल्स में दो खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, वहीं पी. कश्यप को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। सौरभ ने उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त जापान के केनिची टेगो
ज्ञम्छप्ब्भ्प् ज्।ळव् को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां सौरभ का मुकाबला दुनिया के नम्बर एक खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई स्म्म् ब्भ्व्छळ ॅम्प्से होगा। गुरू सांई दत्त क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के युन ह्‌यू ल्न्छ भ्न् से खेलेंगे। सौरभ और गुरू सांई दत्त के लिए क्वार्टर फाइनल में कठिन चुनौती हो सकती है। पी. कश्यप को तौफीक हिदायत ने पराजित किया।
डबल्स में मेजबान देश की सभी जोड़ियां दूसरे दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। पहले दौर में बाई हासिल करने वाली ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी हो या प्रादन्या और पी ज्योत्सना की जोड़ी दोनों ही हार गए। मिक्सड डबल्स में भी दोनों भारतीय जोड़ियों का यही हाल रहा।
-----
आईपीएल ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज फिरोजशाह कोटला मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मैच में डेल्ही डेयर डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ताजा समाचार मिलने तक १२ वें ओवर में दो विकेट पर ८२ रन बना लिए हैं।
-----
बी सी सी आई के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करके उन्हें विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर वाला बैट भेट किया। बी सी सी आई अध्यक्ष शशांक मनोहर, सचिव एन श्रीनिवासन और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें बैट भेट किया।
-----
THE HEADLINES

  • The Public Accounts Committee meeting on 2G scam remains inconclusive; 11 of the 21 members reject the draft report on the scam.
  • Government rules out possibility of resuming dialogue with the striking Air India pilots till they call off their agitation; 60 Air India flights cancelled on the second day. 
  • Construction work of TAPI Gas Pipeline to begin next year and completed by 2015.
  • Full bench of the Election Commission review poll preparedness for the last three phases of West Bengal Assembly election.
  • Over 800 FM Radio Stations covering 283 districts to be set up soon, says Information and Broadcasting Minister.
  • Tornadoes and storms claim over 200 lives in Southern United States; 128 in Alabama alone.
  • Sourabh Verma and RMV Gurusai Datt enter the quarterfinals of the Men's Singles in the Indian Open Super Series tournament.
||<><><>||
The Public Accounts Committee meeting today remained inconclusive.  Eleven out of 21 members of the Committee rejected the draft report on 2-G scam prepared by the Chairman of the Committee, Dr. Murli Manohar Joshi. The Committee was scheduled to submit its report by Saturday. Dr.M M Joshi left the meeting after unprecedented scenes were witnessed. Nine members of BJP, JD(U), BJD and AIADMK too left the proceedings after departure of MM Joshi.  Later Dr. Joshi told reporters that  he adjourned the meeting after he was not allowed to speak  by the ruling party members. Earlier, Congress MP Saifuddin Soz  moved a resolution seeking a vote on the adoption of the draft report. Subsequently ruling coalition MPs elected Congress member Saifuddin Soz as next chairman who put the resolution to vote and rejected the draft.  Noted Political Analyst, Inder Malhotra describes the outcome of today's discussion as disappointing.
<><><>
The government today ruled out any possibility of resuming dialogue with the striking pilots till they call off their strike. Briefing reporters in New Delhi today, Civil Aviation Minister Vyalar Ravi said that Air India is trying to maintain air traffic and fifty percent of the domestic flights are being operated. Earlier in the day, the Minister briefed the Prime Minister and the cabinet over the issue. 60 flights were cancelled on the second day of strike today. Our Correspondent quoting official sources reports,  the national carrier will not make any fresh bookings for domestic flights in the next five days to avoid inconvenience to passengers. The Chief Labour Commissioner held discussions with the management and the union but nothing came out from the meetings. The Labour Minister Mallikarjun Kharge told reporters in New Delhi that conciliation proceedings are going on. Spokesperson of Air India, Kanwaljeet Ratan told reporters that despite such situation, the organisation is trying to make alternative arrangement for the passengers.
          The Air India Management has de-recognised the Indian Commercial Pilot's Association, ICPA and its offices in various cities were  sealed. Flyers at several airports bore the brunt of the strike with some complaining that they were not informed about the status of their flights and some coming to know about the flight cancellations only after reaching airports. Delhi High Court has asked the agitating pilots to call off their strike in larger public interest. But the striking pilots say they will continue their stir.  
<><><>
In order to clear extra rush of passengers due to Air India Pilots' strike, the Ministry of Railways has decided to run special trains on important sectors. A press release said Northern Railways has planned two pairs of special trains for Kolkata and  Mumbai today from New Delhi Railway Station.
<><><>
Four nations involved in Turkmenistan-Afghanistan-Pakistan-India, TAPI,  pipeline today reached an agreement on most of the terms on which gas will be sold but price of fuel and transit fee remained unresolved. Officials said in New Delhi after the conclusion of the steering committee meeting that terms of the Gas Sale and Purchase Agreement (GSPA) were agreed at a ministerial meeting.  The unresolved issues will again come up for discussions in another meeting of the oil ministers of these countries in Kabul on 13 and 14 of May. Oil Minister S Jaipal Reddy said at the meeting that there are issues that need to be addressed. He added that they decided regarding the price of gas, security of the pipeline, certainly of gas supply, transit fee and setting up of the consortium.
The pipeline will traverse 1,650 km of Afghan and Pakistani territories from the Afghanistan-Iran border before entering India at Fazilka, in the state of Punjab. Our correspondent reports  that the construction of the pipeline is due to start in 2012 and be completed and operational by the end of 2015.
 The Project would be an enduring example of regional cooperation, bringing together Central Asia and South Asia in a long partnership for mutual benefit and advancement.  The Asian Development Bank (ADB) is the Lead Development Partner of the project, which envisages supply of gas from Turkmenistan's oil field in its South to Afghanistan, Pakistan and India.  As per the plan, 38 million standard cubic metres per day of gas would be supplied to both India and Pakistan for 30 years while 14 mmscmd would be bought by Afghanistan.With growing demand for energy in India, the operation of the project will help realise the double digit growth in the coming years. With Vinayak Dutt, Vijay Raina, air news delhi .
<><><>
The government today hiked subsidy on two important fertilisers -- Di-Ammonium Phosphate and Muriate of Potash to prevent a rise in their domestic prices following a surge in global rates.  The additional burden of subsidy is estimated to be about  10,000 crore for the current financial year after the government raised the benchmark price level for fixing subsidy for these nutrients. The Cabinet accorded approval to the proposals. 
 Similarly Cabinet Committee on Economic Affairs  approved the proposal for an intensified Malaria Control project for seven North Eastern states  to control the disease . The project will be carried out under the National Vector Borne Disease Control Program with support from Global Funds for Aids at an estimated to cost over 417 crore rupees. In another decision the CCEA cleared the Project for cleaning of River Ganga to be implemented by the National Ganga River Basin Authority. The project is estimated to cost of 7000 crore rupees.  
<><><>
The Election Commission today said that it is alive to the problem of black money flowing into assembly elections in West Bengal and promised to take severe action against the culprits.  Briefing the media, after meeting the top state officials in Kolkata, the Chief Election Commissioner Mr. S.Y. Qureshi said that so far over seven and a half crore rupees have been seized in the first three phases of elections.  In reply to a question on the alleged unaccounted money detected in Trinamool's account Mr. Qureshi said, explanation has already been sought from the party and RBI was also urged to submit a report in this regard.  On the issue of objectionable language used during campaign, he said such incidents are unfortunate and Election Commission has taken cognizance of it.  Dwelling on the issue of poll preparedness for the remaining three phases, the Chief Election Commissioner said force availability will be more intensive as Maoist infested districts of West Midnapore, Bankura and Purulia are going to polls in these phases. Dr. Qureshi informed that as a special measure, central forces will stay for 10 more days even after the counting of the votes. A report from our Correspondent:
          The visit of the full Election Commission in the midway of the poll process was an exercise not only to instill full confidence among voters but also to issue necessary direction for proper security arrangements in the remaining three phases.  The Chief Election Commissioner Dr.S.Y. Qureshi expressed satisfaction over the huge turn out in the first three phases and appealed to the voters to come out without fear to cast their ballots.  The silver lining is that all political parties also complimented the commission for the good show.  With Shambu Nath Choudhary, this is Arijit Chakraborty, AIR News, Kolkata.
<><><>
Information and Broadcasting Minister Ambika Soni today said that over 800 FM Radio Stations across 283 districts would be rolled out soon. Talking to reporters in New Delhi today, Mrs. Soni added that Government will approve the pending thirty satellite TV channels promptly. She also said that setting up of Community Radio Stations in far-flung remote areas had ensured people at the grassroots to get sensitized with quality information about various the government programmes.
<><><>
The situation in Dhanbad is under control and the district administration is reviewing the situation constantly.
<><><>
In Odisha, people are celebrating the 163rd birth anniversary of Utkal Gourav Madhusudan Das today. Utkal Gourab Madhusudan Das, popularly called as ''Madhu Babu'', had played a major role in the formation of Odisha as a separate state in 1936. Governor MC Bhandare, Chief Minister Naveen Patnaik, a galaxy of state ministers and people across different sections of the society paid rich tribute at the statue of ''Madhu Babu'' at Bhubaneswar.
<><><>
AND NOW SOME NEWS FROM THE BUSINESS WORLD
 
Falling for the fourth straight session, the Sensex at the Bombay Stock Exchange dropped 157 points, or 0.8 percent, to 19,292, today, on concerns about inflation, and high crude oil prices. The rupee ended flat, at 44.43 against the dollar.  Gold climbed 275 rupees, to a new record high of 22,470 rupees per ten grams in Delhi. And US crude oil futures fell 4 cents, to just under 113 dollars a barrel, Pradeep Kumar, AIR News                      
<><><>
Tornadoes and storms in south-eastern United States have killed over 200 people. Officials said in Alabama, the worst-hit state, 128 have died - including 15 killed by a tornado that devastated the city of Tuscaloosa. Deaths and widespread devastation are also reported in Tennessee, Mississippi, Georgia and Virginia. The US National Weather Service has preliminary reports of nearly 300 tornadoes since the storm began on Friday, including more than 130 yesterday alone.
<><><>
Young shuttlers Sourabh Verma and RMV Gurusai Datt have continued their rampaging run in the Indian Open Super Series.  At the Siri Fort Complex in New Delhi today, both the players notched up wins in the second round to reach the quarterfinals of the men's singles. Sourabh continued his giant-killing spree with a 21-19 18-21 21-11 upset win over seventh seeded  Kenichi Tago of Japan,  while Gurusai sent Yuhan Tan of Belgium packing to a 21-13 14-21 21-13 defeat. However, India number one P Kashyap lost against world number two Taufik Hidayat in straight games 21-17 21-19.
<><><>
In today's IPL match at the Feroz Shah Kolta ground in  Delhi,  Kolkata Knight Riders were 105 for 4 in 15 overs against  Delhi Daredevils, when reports last came in. So far, both the teams have played six games each.   However, the Kolkata team are better placed with six points and are standing fifth in the points table.  The Delhi team have only four points, and are now at the bottom of the table in the ten-team competition.

28 April 2011

प्रादेशिक समाचारः-28.04.2011

मुख्य समाचारः
* हरियाणा में घरौंडा एवं सिरसा में खोले गये फल सब्जी उत्कृष्टता केंद्रों की तर्ज पर 11 और ऐसे केंद्र खोले जायेंगे।
* यमुनानगर जिले में कॉलेज बस व ट्रक की सीधी भिड़त में बारह व्यक्तियों के मारे जाने का समाचार।
* हरियाणा में अब तक लगभग 52 लाख मीट्रिक टन गेहॅू की खरीद की गई।
* भारतीय कुश्ती महासंघ ने सीनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिये सात महिला पहलवानों सहित 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिनमें से अधिकांश हरियाणा से है।

हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया ने कहा है कि प्रदेश में भारत सरकार ओर इजरायल के सहयोग से करनाल के घरौडा और सिरसा के मंगयाना में स्थापित किये गये सब्जी एवं फल के उत्कृष्टता केंद्रों जैसे 11 और केंद्र खोले जायेंगे। जिन पर 25-25 लाख रूपये की लागत आयेगी। श्री पहाड़िया ने कहा कि इजरायल की कृषि तकनीक का अध्ययन राज्य में कृषि के विकास के लिए सराहननीय कदम है और कृषि तथा इसके सहायक धंधों को किसानों के लिये लाभकारी बनाने हेतु इनका आधुनिक ढंग से विकास बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इजरायल से खेती बाड़ी में खारे पानी के उपयोग की तकनीक का आयात किया जायगा और इसके लिये एक कार्य समूह बनाया जा चुकी है जो वहां के जल संरक्षण व खेती में खारे पानी के उपयोग का अध्ययन करेगा। इससे पूर्व राज्यपाल को इजरायल दौरे की जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कृषि क्षेत्र के विकास के लिये इजरायल का पूरा सहयोग दिया जायगा और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुये वहां की कृषि मंत्री दो मई को घरौडा का दौरा करेंगी।

यमुनानगर जिले में जगाधरी पौंटा साहिब सड़क पर छछरौली के पास एक कॉलेज की बस व ट्रक के बीच हुई सीधी भिड़त में बारह व्यक्तियों के मारे जाने का समाचार है जबकि पहले आरंभिक समाचारों में मरने वालों की संख्या अधिक बताई जा रही थी पर सरकारी पृष्टि के अनुसार मरने वालों की संख्या 12 है और एक व्यक्ति अभी
तक लापता है। हमारे यमुनानगर संवाददाता अरविंद शर्मा ने समाचार दिया है कि इस दुर्घटना में 29 व्यक्ति घायल हुये है जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा पांच घायलों को पी जी आई चंडीगढ़ भेजा गया हैं मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घटाना स्थल को दौरा किया और मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुये उन्होंने मरने वालों के परिवार जनों को 1-1 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 25-25 हजार रूपये तथा अन्य घायलों को 10-10 हजार रूपये देने तथा घायलों का इलाज मुफत कराने की घोषणा भी की। केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने भी अस्पताल पहुॅच कर घायलों का हाल चाल जाना।

हरियाणा सरकार ने सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों का एक डाटा बेस तैयार करने का निर्णय लिया है। एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में चल रहे सभी निजी शिक्षण संस्थाओं का डाटा बेस बनाने का मुख्य उद्देश्य इन संस्थानों से संबंधित विभिन्न मामलों का शीघ्र निपटान लाना है। ऐसे सभी संस्थानों को एक यूनीक आई डी कोड दिया जायगा और संस्थान अपना प्रस्ताव या मामला प्रेषित करते समय इसी कोड का इस्तेमाल करेंगे।

हरियाणा की विभिन्न मंडियों में अब तक कुल 51 लाख 76 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहॅू आया है और मंडियों में आई सारी गेहॅू विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीद ली गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि कुल आवक में से 51 लाख 74 हजार टन से अधिक गेहॅू की खरीद 6 सरकारी खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा है जिस पर 50 रूपये का बोनस भी दिया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि साढ़े 6 लाख टन की आमद से सिरसा जिला अग्रणी बना हुआ है।

हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बताया है कि राज्य की खाप पंचायतों की गतिविधियॉ गैरकानूनी रोकथाम गतिविधि अधिनियम के दायरें में नही आती है। इस संबंध में राज्य के गृह संयुक्त सचिव वी पी वत्स ने न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगाई और अगस्टीन जॉर्ज मसीह की खण्डपीठ के सामने एक हलफनामा दायर किया। न्यायालय ने इस वर्ष गत पांच जनवरी को सरकार से पूछा था कि सरकार ने राज्य की खाप पंचायतों द्वारा दिए जाने वाले फरमानों के कारण हो रही हिंसा को रोकने के लिए कोई नीति बनाई है या बनाने जा रही है। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि वह कानून के अंतर्गत उन लोगों से निपटेगी, जो हिंसा के लिए लोगों को उकसाते है।
’
भारतीय कुश्ती महासंघ ने सीनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें सात महिला पहलवान भी शामिल हैं संघ के एक प्रवक्ता पे हिसार में बताया है कि प्रतियोगिता मई में ताशकंद में होगी। इसके लिये संघ ने एन आई एस पटियाला और सोनीपत में ट्रांयल किये थे। भारत की जिस महिला टीम का चयन हुआ है उसमें तीन बहनों सहित चार पहलवान हरियाणा की है। तीन बहनें प्रियंका, बबीता व गीता है जबकि अन्य का नाम साक्षी हैं पुरूष वर्ग की फ्री स्टाल में हरियाणा के सात सदस्य हैं जिनके नाम राहुल, रजनीश, प्रवीण राणा, दीपक, नवीन, मौसम और नरेश शामिल है। ग्रीकों रोमन स्टाइल में भी आठ पहलवान हरियाणा से हैं ये है राजेंद्र, अनिल, संदीप, राजेश कुमार, महिपाल सिंह, अमित कुमार व ऋषिपाल।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि असाहित्य समाज का दर्पण है और साहित्याकार समाज को दिशा दिखाने में सहम भूमिका निभाते है। आज अपने निवास पर वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार कमलेश भारतीय के कथा संग्रह दरवाजा कौन खोलेगा का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित साहित्य प्रेमियों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कमलेश अपनी कथा संग्रह के माध्यम से सामाजिक समस्या को उजागर करते है वे अब तक हिंदी साहित्य को आठ कथा संग्रह दे चुके है और हिसार में दैनिक ट्रिब्यून के मुख्य संवाददाता है।

भाखड़ा डैम के निर्माण के समय अधिग्रहीत भूमि के हिमाचली विस्थापितों को हिसार फतेहाबाद सिरसा जिलों के 13 गांवों में पुर्नस्थापन के बाद भी कई मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। आज इन परिवारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सिरसा के उपायुक्त श्री युद्धवीर सिंह ने भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं की जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल के साथ आये हिमाचल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राम नाथ शर्मा ने उपायुक्त को बताया कि यी पुर्नस्थापित परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और गांवों में इनकों दिये गये भूखंडों पर जबरन कब्जे किये जा रहे है और भूखंडों पर मकान बना कर रह रहे परिवारों को अभी तक मल्कियत का हक भी नही दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि अर्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिये हिमाचल वासियों को वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं की तरह उनके बच्चों को भी सुविधायें दी जाये।

मेवात से विधायक अहमद ने कहा है कि पेंशन वितरण प्रणाली के तहत पेंशन पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से प्रदेश में बायोमीट्रिक कार्ड प्रणाली के तहत पेंशन बांटी जाएगी। नूंह में लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने बताया कि मेवात में इस कार्य को यूनियन बैंक आफ इंडिया करने जा रही है। अब तक लगभग 20 हजार पेंशनर्स की फोटोग्राफी की जा सुकी है। जिनमें से लगभग दस हजार कार्ड बनाकर लाभार्थियों में वितरित किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से केवल पेंशन धारक ही अपनी पेंशन ले सकेगा।

मुंबई परमाणु उर्जा विभाग के जन जागरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञाानिक स्वपनेस कुमार मल्होत्रस ने आज हिसार कृषि विश्वविद्याालय में विाान साक्षरता उत्सव मेले के उद्घाटन समारोह में कहा कि हरियाणा में भारत सरकार के परमाणू उर्जा विभाग द्वारा स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर आधारित सात सात सौ मेगावाट की चार इकाइयां स्थापित की जायेंगी और झज्जर में ग्लोबल सेंटर फॉर न्यूक्लीयर तथा गुरू जम्मेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में संेटर फॉर रेडिऐंशन इकोलोजी स्थापित किया जायगा।