Loading

22 January 2014

भारत ने पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर व्यापार और बस सेवा स्थगित किए जाने के सिलसिले में पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया।

  • उत्तराखंड विधानसभा ने नया लोकायुक्त विधेयक पारित किया।
  • भारतीय रिजर्व बैंक की विशेषज्ञ समिति का नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को मौद्रिक नीति का आधार बनाने का सुझाव।
  • पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में एक बम विस्फोट में ईरान से लौट रहे २२ शिया जायरीन की मौत।
  • भारत के साथ दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में २२वें ओवर में न्यूजीलैंड के दो विकेट पर ११९ रन।
-------
भारत ने सीमापार व्यापार बंद करने और श्रीनगर-मुजफ्फराबाद तथा रावलकोट-पुंछ के बीच चलने वाली बस सेवाओं को रोके जाने के सिलसिलें में कल पाकिस्तान के कार्यकारी उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय बुलाकर एक सख्त राजनयिक संदेश दिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान विभाग के प्रभारी सयुक्त सचिव रूद्रेंद्र टंडन ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त मन्सूर अहमद खान को तलब किया था।

नशीली दवाओं की तस्करी के सिलसिले में एक पाकिस्तानी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान ने उसकी रिहाई की मांग करते हुए जवाबी कार्रवाई में २७ भारतीय ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है।
-------
जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में एक पाकिस्तानी ट्रक ड्राइवर के गिरफ्तारी के बाद नियंत्रण रेखा पर आपसी व्यापार और बस सेवा स्थगित होने पर प्रमुख राजनीतिक दलों ने चिंता व्यक्त की है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय सीमा में आए ट्रकों के लिए दरवाजे भी नहीं खोले। उनका कहना था कि पहले गिरफ्तार ड्राइवर को छोड़ा जाए।
-------
उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के विरोध के बावजूद नया लोकायुक्त विधेयक पास कर दिया गया है। विपक्षी विधायकों ने विधेयक पर मतदान के दौरान वॉकआउट किया। नया विधेयक भुवन चन्द्र खंडूरी की भाजपा सरकार द्वारा पारित उत्तराखंड लोकायुक्त कानून का स्थान लेगा। हमारे संवाददाता के अनुसार नया लोकायुक्त विधेयक संसद में पारित लोकपाल और लोकायुक्त विधेयक के अनुरूप है।

विधानसभा के विशेष सत्र में कल विपक्ष के वॉकआउट के बावजूद उत्तराखंड लोकायुक्त बिल पास कर दिया गया। विपक्ष ने बिल को कमजोर व खामियों से भरा बताया है। इस नये बिल के अनुसार कार्यरत न्यायाधीश, सेवानिवृत न्यायाधीश या उच्च न्यायालय का न्यायाधीश प्रदेश का लोकायुक्त होगा। लोकायुक्त व उसके सदस्यों का चयन मुख्यमंत्री की पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा किया जायेगा। लोकायुक्त के अतिरिक्त चार सदस्यीय पैनल होगा जिसमें कि ५० परसेंट न्यायिक सेवा, ५० परसेंट अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक या महिलायें होंगी। इस नये बिल के अनुसार अन्य किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश का कोई भी विधायक लोकायुक्त का सदस्य नहीं होगा।संजीव सुंदरयाल, आकाशवाणी समाचार, देहरादून ।
-------
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली में अपना दो दिन का धरना समाप्त कर दिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस के उन कर्मियों को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया जिनके खिलाफ वे कार्रवाई चाहते थे। मालवीय नगर थाने के एसएचओ और पहाड़गंज के पीसीआर वैन प्रभारी को छुट्टी पर भेज दिया गया है। धरना समाप्त करने की घोषणा करते हुए श्री केजरीवाल ने इसे दिल्ली की जनता की जीत बताया। उनका कहना था कि वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और दिल्ली पुलिस को दिल्ली की सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे।

एलजी महोदय ने कहा है, गणतंत्र दिवस की पवित्रता और राष्ट्रीय सुरक्षा के चुनौती के मद्देनजर मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ धरना खत्म करें। उन्होंने हमारी मांगे आंशिक तौर पर मानी हैं। हम ए.ली. साहब की अपील का सम्मान करते हैं। दिल्ली पुलिस को दिल्ली के लोगों और दिल्ली की चुनी हुई सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए यह एक बहुत ठोस कदम है।

कल आम आदमी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता नई दिल्ली में रेलभवन के बाहर धरना स्थल पर जमा हो गए थे। पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प के बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आईं। धरना समाप्त होने के बाद पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, और रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं।

विभिन्न राजनीतिक दलों ंने इस आंदोलन की तीखी आलोचना की है जबकि आम आदमी पार्टी ने इसे आम आदमी के हित में बताया है।
-------
देश में रसोई गैस वितरक पोर्टेबिलिटी सुविधा आज से शुरू हो रही है। अब कोई भी उपभोक्ता अपने इलाके में अपनी पसंद की गैस कंपनी का वितरक चुन सकता है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि सरकार रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या जल्द ही नौ से बढ़ाकर १२ कर देगी।

अभी हम सब्सिडी वाले नौ सिलेंडर दे रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि यह संख्या पर्याप्त नहीं है। इसलिए सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या ९ से बढ़ाकर १२ करने का प्रस्ताव मैंने मंत्रिमंडल के पास भेज दिया है, जिस पर इस हफ्ते फैसला लिया जा सकता है।

श्री मोइली ने कहा कि इस फैसले से सरकार का खर्च ४० अरब रूपये बढ़ जाएगा और सब्सिडी की कुल राशि बढ़कर प्रतिवर्ष ५० हजार करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगी।
-------
केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर को उनकी मौत का कारण होने की संभावना के बाद दिल्ली पुलिस को, मामले की जांच, हत्या या आत्महत्या के कोण से करने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच कर रहे एस.डी.एम. आलोक शर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विचार करने के बाद यह आदेश दिया।
-------
आकाशवाणी के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचार सुनने के लिए किसी भी एंड्रॉय्‌ड मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से ऑल इंडिया रेडियो न्यूज एप्लीकेशन डाउनलोड करें। यह सेवा निःशुल्क है।
------
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने कहा है कि मौद्रिक नीति बनाने के लिए नया उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अपनाया जाना चाहिए। इस समिति ने मुद्रास्फीति का लक्ष्य भी ४ प्रतिशत निर्धारित किया है। इसमें दो प्रतिशत वृद्धि या कमी हो सकती है। समिति ने ये भी सुझाव दिया है कि मौद्रिक नीति के बारे में निर्णय लेने का दायित्व गर्वनर की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति को सौंपा जाना चाहिए।

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर अरिजीत पटेल की अध्यक्षता में समिति ने कहा है कि इन सिफारिशों का उद्देश्य मुद्रास्फीति की जमीनी अपेक्षाओं को सुधारना है। समिति ने स्पष्ट किया है कि मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक का प्राथमिक उद्देश्य है और इस बारे में उसके प्रदर्शन के लिए उसे जवाबदेह ठहराया जा सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने सिंतबर में इस समिति का गठन किया था। इस समिति का मुख्य उद्देश्य मौद्रिक नीति को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए हुए उसके मौजूदा प्रारूप में संशोधन करना तथा उसे मजबूत करना था।
-------
अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर चार दशमलव छह प्रतिशत रहने वाली है। मुद्राकोष ने कहा है कि मॉनसून की अच्छी बरसात और निर्यात बढ़ने से भारत में वृद्धि तेज हुई है। इसका अनुमान है कि निवेश के समर्थन में मजबूत ढांचागत नीतियों से वृद्धि की रफ्तार और बढ़ेगी।
-------
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्यक्ष डॉक्टर के. राधाकृष्णन और भारतीय अंतरिक्ष मिशन द्वारा जुलाई २०१३ के बाद सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई परियोजना निदेशकों और प्रमुख अधिकारियों के साथ बातचीत की। डॉक्टर मनमोहन ंिसंह ने इस भव्य उपलब्धि के लिए समूची इसरो टीम की सराहना की।
-------
जाने माने तेलगु फिल्म अभिनेता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित ए. नागेश्वर राव का आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। वे नब्बे वर्ष के थे। उन्होंने सात दशक के अपने फिल्मी करियर में ढाई सौ से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। वे पिछले कई दिनों से कैंसर से पीड़ित थे।
-------
पाकिस्तान में अशांत ब्लूचिस्तान प्रांत में कल ईरान से लौट रहे शिया जायरीन की बस को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में कम से कम २२ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट मस्तुंग जिले के दरीनगढ इलाके में पाकिस्तान-ईरान राजमार्ग पर हुआ। विस्फोट के साथ गोलीबारी भी की गयी। अधिकारियों ने कहा कि हमले में कम से कम २० लोग घायल भी हुए हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लश्कर-ए-झांगवी ने इस बस पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
     -------
सीरिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से स्विट्जरलैंड के मोंत्रां में हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान-की-मून इसकी अध्यक्षता करेंगे। ४० से ज्यादा देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्यौरा हमारे संवाददाता से-

जेनेवा शांति सम्मेलन एक ऐसे समय हो रहा है जब सीरिया सरकार पर युद्ध अपराध के नये आरोप सामने आये हैं। ईरान के इस सम्मेलन में हिस्सा लेने पर गतिरोध बना हुआ है और सीरिया सरकार और विपक्ष सम्मेमलन के एजेंडे को लेकर आमने-सामने हैं। सममेलन का उद्देश्य है सीरिया के संकट का राजनीतिक हल निकालना। विपक्षी गठबंधन का कहना है कि सम्मेलन की सीरिया में राजनीतिक बदलाव आना चाहिए और राष्ट्रपति शासन किसी भी नयी सरकार का हिस्सा नहीं होंगे। जबकि सीरिया सरकार का कहना है कि आतंकवादियों का खात्मा अहम मुद्दा है और राष्ट्रपति असद सरकार नहीं छोड़ेंगे। अतुल तिवारी, आकाशवाणी समाचार, मोंत्रां, स्विटरलैंड।
   -------
न्यूजीलैंड ने भारत के साथ दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ताजा समाचार मिलने तक २६ ओवर में २ विकेट पर १३६ रन बना लिए हैं।

हैमिल्टन में आज भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच जीत चुका है।
   -------
ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सानिया मिर्जा और रोमानिया के होरिया तिकाऊ मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उनका मुकाबला पाकिस्तान के एसामुल हक़ कुरैशी और जर्मनी की जूलिया जॉर्जिज+ के साथ होगा।
पुरूष डबल्स क्वार्टर फाइनल में लिएंडर पेस और राडेक स्टेपानिक की जोड़ी मिशेल लोदरा और निकोलस माहुथ से खेलेगी।
------
समाचार पत्रों से
आज, अखबारों के पहले पन्ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के धरना खत्म करने और उससे पहले के तमाम घटनाक्रम को बयां कर रहे हैं। जनसत्ता ने शीर्षक दिया है-बीच का रास्ता, आंशिक मांग मानी। नवभारत टाइम्स ने चुटकी ली है-धरने को छुट्टी पर भेजा गया। राष्ट्रीय सहारा ने कहा-क्रेजी वॉर खत्म। और पंजाब केसरी के शब्द हैं-सड़क से हटी केजरी सरकार।
अखबारों के मुखपृष्ठ पर मृत्यु दंड के पंद्रह दोषियों को राहत का समाचार भी सुर्खियों में है। दैनिक जागरण ने लिखा है-दया याचिका निपटाने में देरी पर सुप्रीम कोर्ट का एतिहासिक फैसला। दैनिक भास्कर ने एतिहासिक फैसले के महत्व को बॉक्स में दिया है।
प्रधानमंत्री की अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से मुलाकात और उनके कामकाज की प्रशंसा देशबंधु की अहम खबर है।
विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार के नीतिगत बदलावों को बिजनेस भास्कर ने शीर्षक दिया है-तत्परता मायाराम पैनल के समक्ष विचाराधीन प्रस्ताव की सिफारिशें इस महीने आ सकती है।
राजस्थान पत्रिका ने श्रीनगर में पुलिस द्वारा लश्कर के पांच आतंकवादियों की खबर को बड़ी सफलता शीर्षक से लिखा है।
दैनिक भास्कर ने अमरीका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को इंटरनेट से उपभोक्ताओं तक टीवी सिग्नल पहुंचाने वाले एन्टीना बनाने में मिली सफलता की खबर पर लिखा है-अमरीकी कंपनियों की नींद उड़ी, एन्टीना बैन करने कोर्ट पहुंची कंपनियां।
मौसम के तेवर भी अखबारों के मुख पृष्ठ पर हैं। राजधानी में कल रूक-रूक कर हुई बारिश और उत्तर भारत में पहाड़ों पर आज भी बर्फबारी का अनुमान अमर उजाला में है।
   -------

NEWS

  • India summons Acting High Commissioner of Pakistan in connection with suspension of trans LoC trade and bus services by Islamabad.
  • Uttrakhand Assembly passes new Lokayaukata Bill.
  • RBI expert panel suggests adoption of new consumer price Index for anchoring the Monetary policy.
  • In Pakistan, 22 Shia pilgrims returning from Iran killed in a bomb explosion in Balochistan province.
  • New Zealand were 132 for 2 in 28 overs in second one dayer against India. 
{}<><><>{}
India has summoned the Acting High Commissioner of Pakistan in connection with suspension of the Srinagar-Muzaffarabad and the Rawalakot-Poonch bus services by Pakistani authorities and delivered a strong diplomatic message. High Commissioner Mansoor Ahmed Khan was summoned by Rudrendra Tandon, Joint Secretary, in-charge of the Pakistan division, Ministry of External Affairs in New Delhi yesterday.
External Affairs Ministry spokesperson Syed Akbaruddin said in a tweet that both countries are working towards resolving the matter of stoppage of trans-LoC trade and bus services through diplomatic channels. Mr Akbaruddin said, it was surprising that Pakistan chose to hold hostage trans-border trade and bus services which bring immense humanitarian benefits across the border for the sake of saving those who indulge in the drug trade.
Meanwhile, in Jammu and Kashmir, major political parties have expressed concern over suspension of cross LoC trade and bus services due to a stand off over the arrest of a Pakistani driver for his alleged involvement in smuggling of narcotics. Pakistan suspended trade and bus services and detained 28 truck drivers from Jammu & Kashmir who had crossed the command post with their vehicles on 16th of January. 
{}<><><>{}
The Uttarakhand Assembly has passed a new Lokayukta Bill despite the opposition's protest. Opposition MLAs staged a walkout from the Assembly during voting on the Bill as the new Bill replaces the Uttarakhand Lokayukta Act passed by the previous BJP government headed by BC Khanduri. Our correspondent reports that the new Lokayukta Bill is in line with the Lokpal and Lokayuktas Bill passed by the Parliament.
 According to the new Lokayukta Bill, the Lokayukta will be created in the state and headed by a practising or retired judge or Chief Justice of the High Court. The head of the Lokayukta and its members will be appointed by a five-member selection committee headed by the Chief Minister.  Besides the head, there will be four members on the panel out of which 50 per cent will be from the judiciary and 50 per cent from SC/ST/OBC, minorities or women. As per provisions of the legislation, no member of a legislature of any other state or Union territory can be a member of the Lokayukta body. Sanjiv Sundariyal, AIR News, Dehradun.
{}<><><>{}
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal called off his 2-day dharna in the heart of the national capital after Delhi Police personnel against whom he had sought action were sent on leave. Under the compromise, the SHO of Malviya Nagar and the PCR van in-charge of Paharganj have been sent on leave. The standoff drew to a close following Lt Governor Najeeb Jung's appeal to Mr Kejriwal asking him to end his agitation in view of the high significance of Republic Day and concerns of national security. Announcing the decision to end the stir, Mr Kejriwal described it a victory of the people pledging that he will continue to press for full statehood to Delhi and make the Delhi Police accountable to the city government.
Four metro stations - Patel Chowk, Central Secretariat, Udyog Bhavan and Race Course were reopened after the end of the stir last evening.
{}<><><>{}
The Congress has reconstituted its  team of spokespersons and television panelists in view of the next  General Election.  Union Ministers P Chidambaram, Salman Khurshid, Ghulam Nabi Azad, Anand Sharma and party General Secretary Mukul Wasnik have been made senior spokespersons of the party. It has also appointed a 13-member team of spokespersons, which includes Union Ministers Shashi Tharoor and Jyotiraditya Scindia and leaders  Shobha Oza and Randip Singh Surjewala. Rajya Sabha MP Abhishek Manu Singhvi is  back as spokesperson while Bhakta Charan Das has been dropped.  Meem Afzal, who was one of the national spokespersons of AICC media team has been accommodated in the 24-member Congress team of television panelists. Union Ministers Manish Tewari and Rajiv Shukla are also among the television panelists. 
{}<><><>{}
The Government will introduce the Inter-company LPG portability facility from today. This was announced by Petroleum and Natural Gas Minister M Veerappa Moily in New Delhi yesterday. Under the portability scheme, a consumer can opt for the distributor of his choice within a cluster of LPG distributors in his or her area.
The Minister also said that the Government will increase the number of subsidised LPG cylinders from nine to twelve per household soon.  He said, the Cabinet  is likely to consider a decision in this regard this week. Mr. Moily said, the decision will cost 4000 crore rupees and the total subsidy will go up to 50,000 crore rupees per annum.
                  
We are now giving nine cylinders on subsidy, after our vice-president of AICC Rahul Gandhi said, nine is not enough. I have moved the cabinet to increase nine to 12. May be this week, this will be done.
Earlier, Mr Moily launched a scheme  in New Delhi for sale of 5 kg LPG cylinder at market prices. These Cylinders will be made available at selected  petrol pumps in the city. The costumers are required to show only an identity card to avail the service.  The scheme has already been launched in Mumbai, Chennai, Kolkata, Hyderabad and Bangalore. It is beneficial for migratory population such as students, IT professionals and BPO employees.
{}<><><>{}
An expert panel set up by the Reserve Bank of India has said that the central bank should adopt the new consumer price index for anchoring the monetary policy. The committee also set the inflation target at 4 per cent with a band of plus or minus two per cent around it. It also suggested that monetary policy decision making should be vested in a Monetary Policy Committee (MPC) which should be headed by the Governor.
The panel headed by RBI Deputy Governor Urjit Patel said the recommendation is intended to better ground inflation expectations by making clear that inflation is the RBI's primary objective and that it expected to be held accountable for its performance in this regard.
The panel said that consistent with the Fiscal Responsibility and Budget Management (Amendment) Rules, 2013, the government needs to ensure that its fiscal deficit as a ratio to GDP is brought down to 3 per cent by 2016-17.
{}<><><>{}
In Pakistan, at least 22 Shia pilgrims returning from Iran were killed when their bus was targeted with a bomb in the restive Balochistan province yesterday. Officials said, the blast occurred on the Pakistan-Iran highway in Dareen Garh area of Mastung district. It was followed by firing. Twenty others were injured. Security forces cordoned off the area and the injured were taken to a nearby hospital. Lashkar-e-Jhangvi has claimed the responsibility for the attack on the pilgrims bus.       
Earlier in the day, a noted Shia playwright was shot at and was injured by unidentified gunmen in the eastern city of Lahore.
Buses carrying Shia pilgrims have been repeatedly targeted in desolate areas of Balochistan in recent years.
{}<><><>{}
The International Peace Conference on Syria gets underway at Montreux in Switzerland today. UN Secretary General Ban Ki Moon will chair the event. Over 40 countries and international organizations are attending the conference. Our correspondent reports that External Affairs Minister Salman Khurshid is representing India at the event.
The Geneva-II peace conference is being held in the backdrop of fresh allegations of war crime against Syrian regime, row over participation of Iran and conflicting views on the agenda by the Syrian regime and the opposition. The Conference is aimed at finding a political solution to the crisis in Syria. The rebel opposition group says, a political transition should be the outcome and President Assad must not be a part of the future Syrian Regime. On the other hand the Syrian regime says that the focus should be on fighting terrorism and departure of President Assad is non negotiable. Atul Tiwary, AIR News, Montreux, Switzerland.
{}<><><>{}
In Nepal, medical services continue to be disrupted as doctors have remained on strike since Sunday in support of the fasting Dr. Govind KC who has been on hunger strike since the past twelve days. Dr. Govind KC, a senior doctor of the Tribhuvan Teaching Hospital in Kathmandu, has been demanding an end to political interference in the medical sector. A report from our correspondent:
Dr Govind  KC. has refused to withdraw from his ongoing hunger strike  saying that he wants proper implementation of the order  even after the Chairman of the Council of Ministers Khil Rraj Regmi met him last evening  in hospital after issuing directives to the  Tribhuvan University not to implement the order of appointing  Dr. Sashi Sharma as the dean of the institute of medicine. More than 100  doctors at Tribhuvan University have signed a mass resignation letter. Jane Namchu, AIR News, Kathmandu.
{}<><><>{}
New Zealand were 156 for two in 30.5 overs against India in second one dayer in Hamilton, a shortwhile ago. Earlier, India captain Mahendra Singh Dhoni won the toss and elected to bowl first.
India have decided to field an unchanged side for this match while experienced seamer Kyle Mills has been drafted into the New Zealand XI in place of pacer Adam Milne.
New Zealand have taken one-nil lead in the five match one day cricket series.               
{}<><><>{}

NEWSPAPER HEADLINES

  • Most papers have photographs of the two-day AAP dharna in Delhi - of milling crowds and CM Arvind Kejriwal leaving in his car after calling off his agitation. "Defused, until the next time" - says the Indian Express.
  •  The Pioneer reports that the Congress remains in two minds about pulling out of the AAP government in Delhi. While a section of the party favours immediate withdrawal, another section has opposed such a move till at least the Lok Sabha elections.
  • Another major story is of the Apex Court ruling that the death penalty of a convict can be commuted to life imprisonment due to delays by government in taking a decision on mercy petitions or due to mental illness. The Supreme Court yesterday commuted to life imprisonment the death penalty for 15 condemned prisoners languishing in jails for several years including four convicted from Veerappan's band, writes the Asian Age.
  • The Hindu reports that the IMF is slightly more optimistic this year about the global and US economies. It forecasts that the world economy will grow 3.7% in 2014 & the US economy by 2.8% while India is likely to post a 4.6 percent growth during the current fiscal.
  •  "Airfares down 50% if you book now". Hindustan Times writes that most domestic carriers have cut fares by more than half, in an attempt to fill seats during the lean season.
  •  Mail Today tells us that unaided private schools in Delhi have moved the Supreme Court over nursery admission after their plea was dismissed by the High Court seeking a stay on nursery admission guidelines issued by Delhi Lt. Governor Najeeb Jung.
  • And finally, Times of India warns us that working night shifts causes "chaos" in the DNA of a person's body  & may result in long term health problems on account of disruption of the natural body clock, according to scientists of the University of Surrey in the UK.
{}<><><>{}
  • Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal calls off his Dharna; Two police officials asked to go on leave till completion of the probe.

  • Supreme Court rules that delay in deciding mercy plea can be ground for commuting death sentence; 15 death convicts gets life term.
  • Sub-Divisional Magistrate directs Delhi police to investigate murder or suicide angles of Sunanda Pushkar's death.
  • Rupee depreciates 26 paisa against the dollar at 61.88; Sensex gains 46 points.
  • Two months state of emergency imposed in Thai capital Bangkok.
  • Four-time champion Novak Djokovic makes exit from the Australian Open Tennis.
  • India take on New Zealand in the 2nd one dayer at Hamilton tomorrow.
[]<><><>[]
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal has called off his dharna after the Delhi police personnel against whom he had sought action were sent on leave. The standoff drew to a close following Lt Governor Najeeb Jung's appeal to Mr Kejriwal asking him to end his agitation in view of high significance of Republic Day and concerns of national security. Announcing the decision to end the stir, Mr Kejriwal termed it as a victory of the people pledging that he will continue to press for full statehood to Delhi and make Delhi police accountable to the city government.
Lt. Governor said that in view of the sanctity of the Republic Day and the challenge of the security of the country, Chief Minister should withdraw protest. He has agreed to our demands partially. We respect his appeal . In order to make the Delhi Police accountable to the elected government of Delhi, it is a concrete step.
In view of the agitation, metro stations in Central Delhi remained closed for two days, causing inconvenience to common people. All roads leading to the protest site were cordoned off. Our correspondent reports, people can now heave a sigh of relief with the standoff between the Centre and the Delhi government being over.
It was a day with unusual and dramatic developments unfolding with every passing hour. The second day of dharna commenced with Chief Minister Arvind Kejriwal holding a janta darbar from his own car to listen to grievances of the Delhiites. The first half of the second episode of dharna was a reflection of yesterday's events. But at around four in the afternoon, tension spilled at the venue as scuffles broke out between the Delhi Police and the Aam Aadmi Party workers. Later, in the evening, normalcy returned to the area with the prevailing impasse finally resolved and agitators moving back towards their homes. Zakir Malik AIR, News,Delhi
The agitation had evoked sharp criticism from various quarters.
Congress leader and Information and Broadcasting Minister Manish Tewari criticized Kejriwal for threatening to lead his protest to Rajpath which he said could disrupt Republic Day celebrations. Talking to reporters Mr Tewari said, it is also the responsibility of Delhi Government to make the celebrations successful.
On the other hand, describing the protest as a joint operation of AAP and Congress, BJP leader Prakesh Javadekar said, Kejriwal has insulted the army jawans by his comments on Republic Day celebrations and the protest is an attempt to divert attention from corruption issues. He asked Kejriwal to apologise for his comments.
CPI(M) has also criticized Kejriwal for raising the issue of Delhi Police's accountability to defend his Law Minister and AAP supporters who targeted African women. The party Polit Bureau in a statement, said it is improper for the Chief Minister to cover up what it called illegal activities of the ministers by citing the wider problem of police accountability.
However, defending the agitation, the AAP leader Gopal Rai said, the protest was in the interest of the common man. He claimed that the Central Government caused inconvenience to the people by closing metro stations and creating traffic snarls by blocking important road crossings.
Home Ministry had asked Delhi Police to observe restraint while dealing with AAP workers. However,
scuffle took place between Police personnel and AAP supporters and police had to resort to lathicharge when they tried to break through barricades at Raisina roundabout in the evening. About a dozen people, including protesters, police and media personnel, suffered minor injuries.
Delhi Police Commissioner B S Bassi also had two rounds of meeting with Home Minister Sushilkumar Shinde at North Block to brief him about the situation. Prime Minister Dr. Manmohan Singh also met President Pranab Mukherjee this evening.
[]<><><>[]
Four metro stations in the central Delhi has been reopened after calling off the agitation by Chief Minister Arvind Kejriwal. The stations are
Patel Chowk, Central Secretariat, Udhyog Bhavan and Race Course.
[]<><><>[]
The Supreme Court today held that death sentence of a condemned prisoner can be commuted to life imprisonment on the ground of delay on the part of the government in deciding the mercy plea. Commuting death sentence of 15 death row inmates to life term, including four aides of forest brigand Veerappan, the apex court also ruled that a death convict suffering from mental insanity and schizophrenia, cannot be hanged.
We spoke to Supreme Court Senior Advocate Amit Khemka -
When we are talking about death convict, when we are taking about life imprisonment, when we are talking about punishment, convicting or sentencing somebody. There should be some mechanism when the Judge also takes into consideration as to what is going to happen to the family and Law also should take care of these people. You may convict a person, you may sentence a person but you have to take care of not only him. It is not enough that he is given the bread and butter. It is also the state responsibility that the kids and the family of these people are also taken care of so that they do not go wayward.
Today's judgement may have implications in various cases, including the petitions filed by three death row convicts in the Rajiv Gandhi assassination case who have challenged the President's rejection of their mercy plea less than three years ago.Framing guidelines on disposal of mercy petitions and execution of death sentence, a bench headed by Chief Justice P Sathasivam ruled that convicts given death sentence must be informed about the rejection of their mercy pleas and should be given a chance to meet their family members before they are executed.
The bench also said that execution of death sentence should be carried out only 14 days after rejection of the mercy plea.
[]<><><>[]
Delhi Police was today directed to investigate murder or suicide angles in the death of Sunanda Pushkar, the wife of Union Minister Sashi Tharoor after the autopsy pin-pointed poisoning as the reason for her death.
The Sub-Divisional Magistrate Alok Sharma, who is handling the case, gave this directive to the police after considering the autopsy report. It also mentioned over a dozen injury marks on both her hands as well as a minor bruise on her left cheek. However, the report ruled out death due to these injuries. In a report to the police, SDM, who has recorded the statement of Sunanda's brother, son and Mr Tharoor, said that no family member is suspected of any foul play in the death.
Doctors at AIIMS who conducted autopsy on Sunanda had said her death was sudden and unnatural and it was caused by drug overdose which in other words could be called drug poisoning.
52-year-old Sunanda was found dead in a 5-star hotel in South Delhi on Friday night.
[]<><><>[]
Congress has reconstituted its teams of spokespersons and television panelists in view of next general elections. Union Ministers P Chidambaram, Salman Khurshid, Ghulam Nabi Azad, Anand Sharma and party general secretary Mukul Wasnik have been made senior spokespersons of the party. The party has also appointed a 13-member team of spokespersons which includes Union Ministers Shashi Tharoor and Jyotiraditya Scindia and party leaders Shobha Oza and Randip Singh Surjewala.Rajya Sabha MP Abhishek Manu Singhvi is back as spokesperson while Bhakta Charan Das has been dropped. Union Ministers Manish Tewari and Rajiv Shukla have been accommodated in the 24-member Congress team of television panelists.
[]<><><>[]
Former Trinamul Congress MP Mr. Somen Mitra has joined Congress today. Mr. Mitra who was elected from Diamond Harbour Parliamentary Constituency of West Bengal in last Lok Sabha Election has tendered his resignation to the Lok Sabha speaker Mrs. Meira Kumar earlier this month. Mr. Mitra said that he will fight to regain the lost glory of the Party in the state.
[]<><><>[]
Government will introduce the Inter-company LPG portability facility from tomorrow. Petroleum and Natural Gas Minister
M Veerappa Moily on the sidelines of a function in New Delhi, said under the portability scheme, a consumer can opt for the distributor of his choice within a cluster of LPG distributors in his or her area. He also said the union Cabinet is likely to consider the decision on increasing the number of subsidised LPG cylinders from nine to twelve per household this week. Mr. Moily said, decision will cost 4000 crore rupees and the total subsidy will go upto 50,000 crore rupees per annum.
Earlier, Mr. Moily launched a scheme in New Delhi for sale of 5 kg LPG cylinder at market price. Cylinders will be made available at selected petrol pumps in the city.
[]<><><>[]
The Reserve Bank today proposed that unclaimed bank deposits, estimated at over 3,500 crore rupees, be utilised for education and awareness of depositors.
As per the proposal, the banking sector deposits which have not been claimed for 10 years or more will be transferred to 'Depositor Education and Awareness Fund Scheme'.
[]<><><>[]
THE BUSINESS WORLD
Rising for the second straight day, the Sensex at the Bombay Stock Exchange gained 46 points, or 0.2 percent, to close at 21,251, amid firm regional Bourses, today. The Nifty climbed 10 points, to 6,314.
Stock markets in Japan, China, Hong Kong, South Korea and Singapore rose between 0.2 percent and 1 percent. The rupee declined 26 paise, to a one-week closing low of 61.88 against the dollar.
Gold fell 20 rupees, to 30,180 rupees per ten grams in Delhi. Silver lost 350 rupees, to 44,900 rupees per kilo.
And Brent crude oil futures climbed above 107 dollars per barrel, but U.S. crude slipped 9 cents, to 94.28 dollars a barrel. Pradeep Kumar, AIR News.
[]<><><>[]
7th Jaipur Literature Festival concluded today. About 240 writers from 15 countries including two Nobel Prize winners Amartya Sen and Harold Warmus participated in this 5 day event.
Festival concluded with a debate on Democracy Dialogue. Murli. Murli Manohar Joshi, Shazia Ilmi and S R Farooqi expressed their views in this session. Earlier a special session on Jaipur Gharana of music was also attended by music lovers of Pink city. Ashok Vajpeyi,and Madhu Bhatt Tailang participated in this session. Madhu Bhatt Tailang is associated with Jaipur Gharana. During the festival issues related to contemporary writing,fiction,history,cinema,art and writing for youth were widely discussed by eminent writers and thinkers. More than 2 lakh people visited literature festival during 5 days. Anurag Bajpayee, AIR NEWS, Jaipur.
[]<><><>[]
The Thai government has imposed a 60-day state of emergency from tomorrow in Bangkok and surrounding provinces to help contain the protesters who have blocked parts of the capital. Anti-government protesters have stormed the streets of Bangkok to try and force Prime Minister Yingluck Shinawatra to step down.
[]<><><>[]
The Stanislas Wawrinka ended the reign of four-time Australian Open champion Novak Djokovic with a stunning quarter-final victory. The Swiss eighth seed won 2-6 6-4 6-2 3-6 9-7 to set up a semi-final against Tomas Berdych, and gain revenge for an epic five-set defeat by Djokovic in the fourth round last year. It was the first loss for Djokovic under the guidance of new coach Boris Becker and brings to an end a winning streak of 28 matches on tour and 25 matches over three years in Melbourne.
[]<><><>[]
Second one dayer between India and New Zeland will be played at Hamilton tomorrow . The hosts are one - nil ahead in the five one day match series.
Meanwhile, New Zealand suffered a setback in the ongoing series after pace sensation Adam Milne was ruled out owing to a torn abdominal muscle. Medium-pacer Hamish Bennett has been called up as his replacement in the Black Caps' squad, which won the first ODI of the five-match series in Napier on Sunday.
[]<><><>[]

समाचार :-


  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धरना वापस लिया। दो पुलिस अधिकारियों को जांच समाप्त होने तक छुट्टी पर भेजा गया।
  • उच्चतम न्यायालय ने कहा-दया याचिका पर फैसले में देरी के आधार पर मौत की सजा पाए कैदी की सजा आजीवन कारावास में बदली जा सकती है। १५ कैदियों की सजा को आजीवन कारावास में बदला।
  • सुनन्दा की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश।
  • थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दो महीने की आपात स्थिति की घोषणा।
  • सेंसेक्स ४६ अंक बढ़कर २१ हजार २५१ पर बंद। रुपया, डालर के मुकाबले २६ पैसे कमजोर, एक डालर की कीमत ६१ रुपए ८८ पैसे हुई।
  • चार बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर।
  • भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच कल हेमिल्टन में।
------
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के उन अधिकारियों को छुट्टी पर भेजने के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया है जिनके खिलाफ श्री केजरीवाल ने कार्रवाई करने की मांग की थी। श्री केजरीवाल से गणतंत्र दिवस के महत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों को देखते हुए अपना धरना समाप्त करने की उपराज्यपाल नजीब जंग की अपील के बाद गतिरोध समाप्त हुआ। धरना समाप्त करने की घोषणा करते हुए श्री केजरीवाल ने इसे जनता की जीत बताया और कहा कि वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए लगातार दबाव बनाते रहेंगे।

ए.ली. महोदय ने कहा है। गणतंत्र दिवस की पवित्रता और राष्ट्रीय सुरक्षा के चुनौती के मद्देनजर मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ धरना खत्म करें। उन्होंने हमारी मांगे आंशिक तौर पर मानी है। हम ए.ली. साहब की अपील का सम्मान करते हैं। दिल्ली पुलिस को दिल्ली के लोगों और दिल्ली की चुनी हुई सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए यह एक बहुत ठोस कदम है।

इससे पहले विभिन्न वर्ग के लोगों ने श्री केजरीवाल के आन्दोलन की कड़ी आलोचना की है। सूचना और प्रसारण मंत्री तथा कांगे्रस नेता मनीष तिवारी ने, राजपथ पर विरोध प्रदर्शन करने की श्री केजरीवाल की धमकी के लिए उनकी आलोचना की थी। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की भी है। उन्होंने श्री केजरीवाल के इन प्रदर्शनों को भारतीय संविधान के प्रति अवमानना करार दिया।

२६ जनवरी की जिम्मेवारी सिर्फ क्या भारत सरकार की ही बनती है। क्या २६ जनवरी की जिम्मेवारी उन लोगों की नहीं बनती जिन्होंने भारत के संविधान के ऊपर कसम खाकर शपथ ली है।

श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को शहर की सड़कों पर अराजकता फैलाने के लिए नहीं चुना है, बल्कि चुनाव वायदों को पूरा करने के लिए चुना है। दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता, प्रकाश जावेड़कर ने प्रदर्शन और धरनों को आम आदमी पार्टी और कांगे्रस का संयुक्त चाल बताते हुए कहा कि श्री केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह पर टिप्पणी कर सेना के जवानों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन लोगों का अत्याचार से ध्यान हटाने का प्रयास है। उन्होंने श्री केजरीवाल से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है।

आम आदमी को परेशानी हो रही हैं, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने संविधान और सेना का अनादर किया है। २६ जनवरी परेड के मायने क्या है? मायने ये हैं कि इस अवसर पर देश हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को सलामी देता हैं। यह गर्व का दिन है इस दिन हमने लोकतांत्रिक संविधान अपनाया और इसे आज+ादी के दिन की तरह याद किया जाता है। वह २६ जनवरी के महत्व को कम करना चाहते हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केजरीवाल के धरने के विरोध में उसी स्थल पर अपना अलग धरना दिया। पार्टी का कहना है कि आम आदमी पार्टी सरकार अपने वायदे पूरे करने में विफल रही है। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी श्री केजरीवाल की अपने एक मंत्री और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बचाव के लिए दिल्ली पुलिस की जवाबदेही का मुद्दा उठाने के लिए आलोचना की है।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि यह आम आदमी के हित में था। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र सरकार ने मैट्रो स्टेशनों को बंद कर और महत्वपूर्ण सड़क चौराहों पर यातायात रोककर लोगों के लिए असुविधा पैदा की।

गृह मंत्रालय ने पुलिस से आम आदमी के साथ निपटने में संयम बरतने को कहा था। हालांकि पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उस समय झड़प हुई जब कार्यकर्ताओं ने शाम के रायसीना रोड चौराहे पर बेरीकेड तोड़ने की कोशिश की। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें प्रदर्शनकारियों, पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों सहित लगभग एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आईं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी. एस. बासी ने स्थिति के बारे में गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे के साथ दो बार बातचीत की। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज शाम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भेंट की।
------
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के धरना समाप्त करने के बाद मध्य दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं। ये स्टेशन हैं-- पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और रेस कोर्स।
------
उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि मौत की सजा पाए कैदी की दया याचिका पर फैसले में देरी के आधार पर उसकी सजा आजीवन कारावास में बदली जा सकती है। न्यायालय ने अपने इस फैसले से चन्दन तस्कर वीरप्पन के चार साथियों सहित मौत की सजा पाए १५ कैदियों की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है। उच्चतम न्यायालय ने ये भी फैसला दिया कि पागलपन और सिज+ोफ्रेनिया से पीड़ित मृत्युदंड पाये कैदी को फांसी नहीं दी जा सकती। आज के इस फैसले से राजीव गांधी हत्याकांड सहित विभिन्न मामलों में मौत की सजा पाये लोगों पर असर पड़ेगा। पीठ ने यह भी कहा कि दया याचिका नामंजूर किए जाने के १४ दिन के भीतर फांसी दे दी जानी चाहिए। आकाशवाणी से बातचीत में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित खेमका ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को सही बताया।

देखिए सुर्प्रीम कोर्ट ने आज एक बहुत महत्वपूर्ण बात यह कही कि जिन लोगों को बहुत दिनों से जो लोग इंतजार कर रहे हैं अपने सेंटेंस को एग्जुयुट होने का ये जो डिले है। ये अपने आप में एक कारण है कि उनको...डेथ सेंटेंस को लाइफ इनप्रेजेंट में कम्युट कर दिया जाए क्योंकि ऐसा व्यक्ति दो बार उसको सजा मिलती है। एक तो वो ऑल रेडी इनप्रिजेंट हैं और दूसरा वो इस प्रेशर में इम्प्रिजंेंट है कि पता नहीं कब मेरा वो दिन आ जाएगा और आरटिक्ल २१ सहारा कोर्ट ने लिया। उन्होंने कहा कि ये लाइफ ऐंड लिब्रिटी के अग्रेस्ट है।
------
सरकार घरेलू गैस सिलेंडरो की संख्या शीघ्र ही नौ से बढ़ाकर १२ कर देगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल इसी हफ्ते इस विषय पर निर्णय लेगा। श्री मोइली ने कहा कि इस फैसले से सरकार का खर्च ४० अरब रूपये बढ़ जाएगा और सब्सिडी की कुल राशि बढ़कर प्रतिवर्ष ५० हजार करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगी। पेट्रोलियम मंत्री ने घोषणा की कि कल से घरेलू गैस की कंपनी की अदला बदली शुरू हो जाएगी। इस योजना के तहत कोई भी उपभोक्ता अपने इलाके के गैस वितरकों में से अपनी पसंद का वितरक चुन सकता है।

इससे पहले, श्री मोइली ने नई दिल्ली में बाजार मूल्य पर पांच किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडरों की बिक्री की शुरूआत की। ये सिलेंडर शहर के चुनिंदा पेट्रोल पम्पों पर उपलब्ध होंगे। यह योजना मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और बैंगलौर में पहले ही शुरू हो चुकी है।
------
केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर को उनकी मौत का कारण होने की संभावना के बाद दिल्ली पुलिस को, मामले की जांच, हत्या या आत्महत्या के कोण से करने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच कर रहे एस.डी.एम. आलोक शर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विचार करने के बाद यह आदेश दिया। सुनंदा पुष्कर के दोनों हाथों पर लगभग एक दर्जन चोट के निशान थे। साथ ही उनके बायें गाल पर खरोच के निशान थे।
हालांकि रिपोर्ट में इन चोटों के कारण मृत्यु की संभावना से इंकार किया गया है।
------
तृणमूल कांगे्रस के पूर्व सांसद सोमेन मित्रा आज कांगे्रस में शामिल हो गए। श्री मित्रा ने आरोप लगाया कि राज्य की कानून व्यवस्था बहुत खराब हो गई और विशेषतौर से महिलाओं के उत्पीड़न के मामले खतरनाक स्तर तक बढ़ गये हैं।
------
कंपनी मामलों के केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट ने आज राजस्थान कांगे्रस समिति के अध्यक्ष का काम संभाला। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद पार्टी जनता की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करेगी।
------
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और शहरों को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार शहरी क्षेत्र में गरीबी दूर करने की योजनाओं के अमल में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए दिए गए हैं।
------
सातवां जयपुर साहित्य उत्सव आज समाप्त हो गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि उत्सव में १५ देशों के लगभग ं२४० लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता- अमर्त्यसेन और हारोल्ड वारमस ने भी पांच दिन तक चले इस उत्सव में भाग लिया।
------
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक और उसके आसपास के इलाकों में कल से दो महिनों के लिए आपात स्थिति की घोषणा कर दी गयी है। गृह उपमंत्री विसरन टेपटीरावत (टपेंतद ज्मबींजममतूंंजद्ध ने आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्षी नेता सुथेप थाउगसुबान (ैनजीमच ज्ींनहेनइंदद्ध के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन को हटाने की सरकार की कोई योजना नहीं है।
------
आर्थिक जगत की खबरें 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज ४६ अंक बढ कर २१ हजार २५१ पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्‌टी भी दस अंक बढ़कर छह हजार ३१४ पर पहुंच गया। रूपया आज डालर के मुकाबले २६ पैसे कमजोर हुआ और एक डालर की कीमत ६१ रूपए ८८ पैसे दर्ज हुई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना २० रूपए सस्ता होकर ३० हजार १८० रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी साढ़े तीन सौ रूपए सस्ती हो कर ४४ हजार ९०० रूपये प्रति किलो दर्ज हुई।
------
चार बार के चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष सिंगल्स से बाहर हो गये हैं। मेलबर्र्न में र्क्वाटर फाइनल में एक बडे उलटफेर में जोकोविच को स्विटजरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने हराया। सेमीफाइनल में वावरिंका का मुकाबला चेक गणराज्य के टामस बेर्दिच से होगा।
------
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच कल हेमिल्टन में खेला जायेगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े छह बजे शुरू होगा। पांच एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड़ पहला मैच २४ रन से जीतकर एक-शून्य से आगे है।
------

21 January 2014

फोन पर मैं हर वक्त ऑनलाइन रहती थी

social media in daily life
स्मार्ट फ़ोन की लत

70 फीसदी अमरीकी सुबह उठकर परिजनों को देखने के बजाय सबसे पहले अपना फ़ोन चेक करते हैं।

48 फीसदी लोग वीकेंड और पारिवारिक छुट्टियों के दौरान लगातार फ़ोन पर रहते हैं।

44 फीसदी लोगों ने ये माना कि उनका फ़ोन अगर कहीं खो जाए तो वे ‘बेहद तनाव’ में आ जाएंगे।
''फ़ोन पर मैं हर वक्त ऑनलाइन रहती थी। काम से जब भी फुर्सत मिलती थी मैं सबसे पहले ये देखती थी कि रितेश क्या कर रहे हैं। अरेंज्ड मैरिज है लेकिन हमने फेसबुक पर ही एकदूसरे को पसंद किया था...लेकिन शादी तय होने के बाद अचानक मुझे लगा कि सब कुछ गलत हो रहा है...वो मुझे कहते थे कि मैं ट्रेनिंग में हूं लेकिन उस दौरान व्हाट्स ऐप पर लगातार ऑनलाइन दिखते थे...मुझे हर छोटी-बड़ी बात अपने दोस्तों को रितेश को बताना अच्छा लगता है लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि फेसबुक पर मेरा चैट पढने यानी 'सीन' का नोटिफ़िकेशन आने के बाद भी वो काफी देर से जवाब देते थे। रितेश को लेकर मैं हर वक्त बेहद इंसिक्योर महसूस करने लगी।।’’

मोबाइल इंटरनेट की दुनिया में जहां आप और आपका मोबाइल है, वहीं आपकी सेवा में हाज़िर हैं फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स ऐप यानी सोशल मीडिया का हर मंच।

‘कॉन्सटेंट कनेक्टिविटी’
आमना और रितेश के रिश्ते की शुरुआत फेसबुक पर मैसेजिंग से हुई है, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उनका नया-नवेला रिश्ता ‘कॉन्सटेंट कनेक्टिविटी’ की भेंट चढ़ता जा रहा है।

फेसबुक पर आमना की सेल्फ़ीज़ (खुद अपने हाथों ली गई अपनी तस्वीर) और उनपर उमड़ पड़ने वाले लाइक्स रितेश को असहज बनाते थे और रितेश कब, कहां, किस समय, किस काम में व्यस्त है इसकी जानकारी पाने के लिए आमना को जासूसी की नहीं बल्कि फेसबुक पर लॉग-इन करने भर की देर थी। सोशल मीडिया की सच्चाई उनके लिए आपसी बातचीत से बढ़कर हो गई थी।

आमना और रितेश, नाम कोई भी हो ये कहानी किसी न किसी तरह हर उस व्यक्ति की ज़िंदगी का हिस्सा है जिनके लिए अब असल ज़िंदगी से असली है सोशल मीडिया पर उनकी ज़िंदगी।

डेस्कटॉप कंप्यूटर से उठकर सोशल मीडिया अब मोबाइल के ज़रिए हर वक्त हमारे साथ है। लेकिन तकनीक के इस बदलाव ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को हमारी ज़िंदगी को भी बदल दिया है।

दुनिया की हर अच्छाई में अब हम पलक झपकते शामिल हैं क्योंकि फ़ोन पर फेसबुक है और माहौल ‘बदलने’ के लिए बस एक अदद लाइक की दरकार है।। दुनिया की हर बुराई पर हमारी एक राय है जिसे पोस्ट करते ही दिल बेचैन है ये जानने के लिए कि बहस कितनी बड़ी हुई।

'नारसिसिज़्म'
सोशल मीडिया विशेषज्ञों के शब्दों में कहें तो मिलेनियल 'नारसिसिज़्म' यानी इस भुलावे में जी रहे हैं कि पूरी दुनिया की नज़र हमपर है। यही वजह है कि हम केवल अपने खूबसूरत और सबसे खुशनुमा सच को ही तराशकर लोगों के सामने रखना चाहते हैं।
online














ट्रैवलिंग के बेहद के शौकीन सौगत गुप्ता ने 2010 में अपने फ़ोन पर इंटरनेट की सुविधा ली। जल्द ही देश-दुनिया के छिपे-अनजाने कोनों से उनकी तस्वीरें 'रीयल टाइम' में फेसबुक पर आने लगीं। लोग उनके इस शौक के दीवाने हुए और जल्द ही सौगत ने अपनी ट्रैवलिंग वेबसाइट शुरु की। अब ये उनके लिए कमाई का ज़रिया भी है लेकिन इस सब के बीच एक चीज़ है जो उन्हें लगातार परेशान करती है।

''मैं अब कहीं भी जाता हूं तो ये सोचकर तस्वीरें लेता हूं कि ये फेसबुक पर ये कितनी लोकप्रिय होंगी। दिमाग़ हर वक्त एक अच्छे स्टेटस मैसेज की तलाश में रहता है। एक समय तो ऐसा आ गया था जब मैं उन दोस्तों से नाराज़ होने लगा जो मेरे स्टेटस मैसेज नज़रअंदाज़ कर देते थे। अब थोड़ा संभल गया हूं।''

ऑनलाइन रहने की लत
स्मार्टफोन के इस्तेमाल और ‘कॉन्सटेंट कनेक्टिविटी’ के ज़रिए हर वक्त ऑनलाइन रहने की लत पर हार्वर्ड बिज़नस स्कूल में हुए एक अध्ययन के मुताबिक 70 फीसदी अमरीकी सुबह उठकर अपने परिजनों को देखने के बजाय सबसे पहले अपना फ़ोन चेक करते हैं।

वहीं 48 फीसदी लोग वीकेंड और पारिवारिक छुट्टियों के दौरान लगातार फ़ोन पर रहते हैं। अध्ययन में शामिल 44 फीसदी लोगों ने ये माना कि उनका फ़ोन अगर कहीं खो जाए तो वे ‘बेहद तनाव’ में आ जाएंगे।

लेकिन फ़ोन से मिली ‘कॉन्सटेंट कनेक्टिविटी’ की इस सुविधा ने क्या हमें बेहद असुरक्षित बना दिया है? क्या ज़िंदगी का हर छोटा-बड़ी लम्हा अब हम सोच-समझकर नहीं बल्कि एक तरह के आवेग में जीते हैं।

एक ज़माने में अपनी बात कहने के लिए चिठ्ठियों का सहारा लिया जाता था तब मन में उठी बात और दूसरे तक उसे पहुंचाने के बीच एक लंबा अंतराल था। इस बीच हम अपने ख्याल से कई से बार बात करते थे, एक पोस्टकार्ड के भीतर उसे ढालने के लिए शब्दों की कांट-छांट से गुजरते थे, कागज़-पेन ढूंढने और टिकट का जुगाड़ करने में कुछ वक्त बीतता था और फिर तैयार होती थी वो चिठ्ठी जो सिर्फ़ उनके हाथ में होगी जो इतने क़रीब हैं कि उनके लिए इस लंबी प्रक्रिया से गुज़रना अच्छा लगे।

लेकिन आज फेसबुक-ट्विटर और सोशल मीडिया के रुप में हर वक्त एक पोस्ट बॉक्स हमारे साथ चलता है जिसने सोचने और लिखने की दूरी को खत्म कर दिया है। बतकही अब कमान से निकले उस तीर की तरह है जिसका वापस लौटना मुमकिन नहीं। कुलमिलाकर ये आवेग यानी 'इम्पल्सिवनेस' हमसे जो न कराए वो कम है!

सोशल मीडिया बनाम 'इम्पल्सिवनेस'
सुनंदा पुष्कर का मामला बेहद ताज़ा है लेकिन ‘कॉन्सटेंट कनेक्टिविटी’ के चलते हथियार बन गए मोबाइल फ़ोन पर आवेग का शिकार होने वालों की सूची दिन पर दिन लंबी होती जा रही है।

इस बदलाव को हम रोक तो नहीं सकते लेकिन ज़रूरत है दो घड़ी रुककर ये सोचने की कि हमारी रोज़मर्रा ज़िंदगी अपनी चाल से चलने के बजाय भागते-दौड़ते हमारे सोशल नेटवर्क के बीच कहीं हांफ़ने तो नहीं लगी।