Loading

23 January 2014

समाचार


  • दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों ने अपने खातों की सीएजी जांच के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर कार्रवाई करने का दबाव।
  • वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम को उम्मीद - वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहेगी।
  • रांची में सीबीआई अदालत ने चारा घोटाला मामले में १९ लोगों को दोषी ठहराया।
  • ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्स डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लिएंडर पेस और सानिया मिजर्+ा आज अपने-अपने जोड़ीदार के साथ मैच खेलेंगे।
-----
दिल्ली की तीन बिजली वितरण कंपनियों- बी.एस.ई.एस राजधानी, बी.एस.ई.एस यमुना और टाटा पॉवर दिल्ली डिस्ट्रब्यूशन लिमिटेड ने अपने खातों की सी.ए.जी जांच कराने के राज्य सरकार के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। इन कंपनियों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार का यह फैसला कानून सम्मत नहीं है। बी.एस.ई.एस. ने कहा है कि कानून की जिस धारा के तहत सीएजी, जांच का फैसला किया गया है उसके तहत सी.ए.जी. के पास निजी कंपनियों के खातों की जांच का अधिकार नहीं है। इन कंपनियों का कहना है कि वे स्वतंत्र लेखा परीक्षण का स्वागत करती हैं लेकिन ये कानून के तहत होना चाहिए।
-----
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ती जा रही है। विरोधी पक्ष और महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी की आलोचना करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के नाम पर दो दिन का धरना दिया था लेकिन मंत्री के मुद्दे पर वे दोहरा मापदण्ड अपना रहे हैं।

कुछ महिला संगठनों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी दिल्ली में अफ्रीकी महिलाओं के उत्पीड़न और उन पर रंगभेदी टिप्पणियों के आरोपों के कारण दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि वे इस घटना के मद्देनजर श्री भारती पर कार्रवाई करें।
-----
वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आश्वासन दिया है कि अमरीका में फेडरल रिज+र्व के बॉण्ड खरीदने की प्रक्रिया बंद करने के असर से निपटने के लिए भारत तैयार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि की दर पांच प्रतिशत रहेगी और उसके बाद यह छह प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। दावोस में कल विश्व आर्थिक मंच में उन्होंने कहा कि भारती अर्थव्यवस्था स्थिर हो गई है और वह फिर से उच्च आर्थिक वृद्धि के पथ पर लौट रही है और कदम-दर-कदम आठ प्रतिशत की दर तक पहुंच जाएगी।
-----
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि वर्ष २००५ के पहले जारी सभी नोटों को ३१ मार्च, २०१४ के बाद पूरी तरह वापस ले लिया जाएगा। पहली अप्रैल से लोग बैंकों में जाकर इन नोटों को बदल सकते हैं। अगले निर्देश तक बैंक इन नोटों के बदले दूसरे नोट उपलब्ध कराएंगे। लोग वापस लिए जाने वाले नोटों को आसानी से पहचान सकते हैं क्योंकि वर्ष २००५ से पहले जारी किए गये इन नोटों के पीछे वर्ष नहीं लिखा है। पहली जुलाई से पांच सौ रूपये और एक हजार रुपये के दस से अधिक नोटों को बदलने के लिए अपना पहचान पत्र और निवास का प्रमाण देना होगा। वरिष्ठ आर्थिक विशेषज्ञ अंशुमन तिवारी ने बताया कि इस फैसले का मकसद काले धन पर लगाम कसना है।

इसके दो मकसद हैं पहला मकसद तो ये है कि इससे बड़े पैमाने पर जो कालाधन है उसे रखने वालों में हडबड़ी मचेगी और दूसरा जो उसकी नकली करंसी भारत में बडे पैमाने पर इसकी शिकायते कई जगह से आती रहीं है और पुलिस की और खुफिया एजेंसियों की कार्रवाही में नकली करंसी पकड़ी जाती रही है उसे रोकने में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
-----
असम सरकार ने पड़ोसी राज्यों के जिला प्रशासनों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करने का फैसला किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कल गुवाहाटी में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में लिया गया। असम सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा से जुड़े मुद्दों और उग्रवाद की समस्याओं पर नियमित रूप से चर्चा करेगी। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला भी किया गया कि नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।

उधर, पुलिस ने इन ख़बरों के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है कि उल्फा के दो खूंखार उग्रवादी गणतंत्र दिवस से पहले किसी घटना को अंजाम देने के लिए गुवाहाटी में प्रवेश कर गए हैं।
-----
गणतंत्र दिवस परेड का पूर्ण पूर्वाभ्यास आज नई दिल्ली में विजय चौक से लालकिला तक होगा। परेड सवेरे नौ बजकर पचास मिनट पर विजय चौक से शुरू होगी और राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लालकिला पहुंचेगी।
विजय चौक पर सवेरे पांच बजे से वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं है, जबकि रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड़ पर सवेरे नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक यातायात बंद रहेगा।

केन्द्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दोपहर साढ़े बारह बजे तक बंद रहेंगे। तिलक ब्रिज पर रेल यातायात सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर बारह बजे तक स्थगित रहेगा।
-----
आकाशवाणी के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचार सुनने के लिए किसी भी एंड्रॉय्‌ड मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से ऑल इंडिया रेडियो न्यूज एप्लीकेशन डाउनलोड करें। यह सेवा निःशुल्क है।
-----
झारखंड में रांची में सी बी आई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले में १९ लोगों को दोषी ठहराया है। इनमें जनता दल यूनाइटेड के अयोग्य ठहराए गए सांसद जगदीश शर्मा भी शामिल हैं।

बहुचर्चित चारा घोटाले के लंबित पड़े मामले में अब एक के बाद एक फैसले आने लगे हैं। झारखंड के गोड्डा कोषागार से संबंधित चारा घोटाले के एक मामले में सी बी आई की विशेष अदालत ने कल तत्कालीन पब्लिक अकाउन्ट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित १९ आरोपियों को दोषी ठहराया। बाद में अदालत ने दोषी पाए गए इनमें से सात अभियुक्तों को तीन वर्ष की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया। बाकी १२ दोषी पाए गए आरोपियों की सजा पर २४ जनवरी पर सुनवाई होगी। राजेश सिन्हा, आकाशवाणी समाचार, रांची।

इससे पहले चाईबासा कोषागार घोटाले में श्री शर्मा को अक्टूबर में चार वर्ष की सजा सुनाई गई थी। श्री शर्मा को इसके बाद लोकसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा था।
-----
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने राज्य के प्रस्तावित बंटवारे से संबंधित आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक का कड़ा विरोध किया है। विधानसभा में इस विधेयक पर कल चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इससे राज्य के सभी क्षेत्रों पर विपरीत असर पड़ेगा। उनका वक्तव्य आज भी जारी रहेगा।

इस बीच, विधेयक के बारे में सदस्यों की राय भेजने के लिए राष्ट्रपति द्वारा विधानसभा को दी गई समय-सीमा आज समाप्त हो रही है।

तेलंगाना राज्य के गठन के लिए आंध्रप्रदेश को दो हिस्सों में बांटने के लिए प्रस्तावित आंध्रप्रदेश पुनर्गठन विधेयक पिछले साल १२ दिसंबर को राज्य विधानसभा में भेजा गया था। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने राष्ट्रपति के पत्र के साथ पर विचार कर छह हफ्तों के भीतर अपना जवाब दे। लेकिन बंटवारे को लेकर अधिकांश बड़ी पार्टियों के बीच मतभेद और हंगामे के कारण दोनों सदनों में पिछले हफ्ते तक भी इस विधेयक पर कोई सकारात्मक चर्चा नहीं की जा सकी। चर्चा के दौरान सत्तारूढ कांगे्रस और तेलुगूदेशम के बीच मतभेद उभरकर सामने आये। अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है कि विधेयक पर सदन में मतदान होगा या नहीं। हैदराबाद से लक्ष्मी की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से मैं कुमार राधारमन।
-----
भारत, सीरिया संकट के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने स्विट्ज+रलैंड में मोंत्रा में सीरिया पर आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सभी पक्षों से २०१२ के जिनेवा घोषणा-पत्र के अनुसार सीरिया संकट का राजनीतिक समाधान तलाशने की अपील की है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि भारत, सीरिया की जनता के हित में इस सम्मेलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का इच्छुक है।

सीरिया संकट के हल के लिए भारत का पक्ष रखते हुए विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने सीरियाई लोगों के नेतृत्व में लगातार बातचीत की पुरजोर वकालत की। उन्होंने २०१२ के जेनेवा समझौते के जरिए समाधान ढूंढने पर बल दिया जिसमें संघर्ष-विराम और बातचीत के बाद चुनाव का प्रावधान है। भारत ने सीरिया में इस्लामी जेहादी आतंकियों के विस्तार पर चिंता जताई और कहा कि मसले का सैनिक हल संभव नहीं है। सलमान खुर्शीद ने जोर देकर कहा कि सीरिया और क्षेत्र में स्थिरता भारत के लिए अहम है क्योंकि ऊर्जा सुरक्षा, पूंजी निवेश और प्रवासी भारतीय इस इलाके में भारत की जरूरतों के प्रतीक हैं। अतुल तिवारी, आकाशवाणी समाचार, मॉन्ट्रयो।
-----
आज नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की ११७वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में मुख्य कार्यक्रम दार्जलिंग में आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों और गोरखा क्षेत्रीय प्रशासन के सदस्य के साथ मौजूद रहेंगी। कोलकाता में भी नेता जी की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
-----
कश्मीर घाटी में पिछले २४ घंटो के दौरान भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। हमारे संवाददाता ने ख़बर दी है कि देश के बाकी हिस्सों से घाटी का संपर्क अब भी कटा हुआ है।

इस मौसम के अब तक के इस सबसे भारी हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सिविल हवाई अड्डे से कल सभी उड़ाने रद्द की गई जबकि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजगार्म पर यातायात आज दूसरे दिन भी स्थगित है। श्रीनगर शहर में बिजली सप्लाई आंशिक तौर पर बहाल हो गई है पर अनेक सड़कों पर से बर्फ हटाने के काम में कल लगातार हिमपात से बाधा आई। मौसम विभाग ने आज दोपहर से मौसम में बेहतरी आने की भविष्यवाणी की है। यह हिमपात कृषि और पर्यटन के लिए अच्छा माना जा रहा है। मुशताक अहमद तांत्रे, आकाशवाणी समाचार, श्रीनगर।
-----
हिमाचल प्रदेश में कल रूक-रूक कर हुई बारिश और बर्फबारी के साथ बेहद ठंडी हवाएं चलने से राज्य में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। हमारे संवाददाता के अनुसार बर्फबारी से आस-पास की घाटियों में ठंड बढ़ गई है।

राज्य में लोग हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सामना कर रहे हैं। निचले इलाकों में वर्षा और राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में मध्यम से भारी हिमपात से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। विभिन्न जिलों के बर्फ से ढके इलाकों में राज्य परिवहन की अनेक बसें व अन्य निजी वाहन फंस गए हैं। शिशु शर्मा शांतनु, आकाशवाणी समाचार, शिमला।
-----
आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस के मिक्स्ड डबल्स के सेमी-फाइनल मुकाबलों के लिए आज लिऐंडर पेस और डेनियला हंतुचोवा क्ंदपमसं भ्ंदजनबीवअं का मुकाबला डेनियला नेस्टर और क्रिस्टिना की जोड़+ी से होगा। एक अन्य मैच में सानिया मिजर्+ा और होरी टेकऊ भ्वतपं ज्मबंन की जोड़ी जूलिया जार्जस श्रनसपं ळमवतहमे और ऐसाम-उल-हक कुरैशी ।पेंउ.नस.भ्ुं.फनतमेीप के साथ खेलेंगी।
-----
समाचार पत्रों से
२००५ से पहले के नोट वापस लेने का रिजर्व बैंक का फैसला, दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर गृहमंत्री की टिप्पणी और दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को हटाने की बढ़ती मांग आज के अखबारों की सुर्खियां हैं।
दैनिक जागरण की सुर्खी है-अरविंद के अमर्यादित बोल पर गृहमंत्री ने खोया संयम।
खिड़की एक्सटेंशन छापेमारी को लेकर सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग को पहली सुर्खी बनाते हुए हिंदुस्तान लिखता है-कानून मंत्री पर कानूनी कटार। राष्ट्रीय सहारा का कहना है-सोमनाथ मुश्किल में। नवभारत टाइम्स की हेडलाइन है-सरकार को घेरने की चौतरफा कोशिश।
पश्चिम बंगाल में एक कंगारू अदालत के फैसले के बाद आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक खबर और चारा घोटाले में १९ को दोषी करार दिए जाने का समाचार जनसत्ता के पहले पन्ने पर है।
मुजफ्फरनगर दंगों की जांच उत्तर प्रदेश से बाहर कराने की मांग दैनिक जागरण में है। बिजली कंपनियों के कैग ऑडिट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचने और नर्सरी दाखिलों पर नए दिशानिर्देशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए निजी स्कूलों के याचिका दायर किए जाने का समाचार हिंदुस्तान सहित कई अखबारों में है।
सांसदों को दिए जाने वाले दोहरे यात्रा भत्ते को बंद कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर होने को अधिकार अखबारों ने शीर्षक दिया है-केंद्र बताए क्यों दिया जा रहा है सांसदों को दोहरा यात्रा भत्ता।
सुनंदा पुष्कर की आत्महत्या और हत्या संबंधी अटकलों को खारिज करने वाले उनके बेटे का बयान भी कुछ अखबारों में है।
नई दुनिया और नवभारत टाइम्स में एक चौंकाने वाली खबर है-दिल्ली के सूचना आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया, डीटीसी के छह सौ ड्राइवर नहीं पहचानते रंग। साथ ही आयुक्त ने यह भी कहा-कार्रवाई में असमर्थ हूं।
दिल्ली नगर निगम में नेताओं और अफसरों की टेबल पर फूल सजाने में सालाना ६० लाख रुपए की फिजूलखर्ची की खबर नई दुनिया और दैनिक जागरण में है।
दिल्ली के चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन के छह शावकों को जन्म देने की खुश खबरी कई अखबारों ने दी है।
-----

NEWS

  • Private Power distribution companies in National Capital approach High Court against authority of CAG to audit their accounts.
  • Delhi Chief Minister under pressure to take action against Law Minister Somnath Bharti.
  • Finance Minister P Chidambaram expects 5 per cent growth during current fiscal.
  • CBI court in Ranchi convicts 19 persons in Fodder scam case.
  • Leander Paes and Sania Mirza along with their partners to fight for Semi Final berth in Mixed Doubles today.
<><><> 
Three power distribution companies of Delhi, BSES Rajdhani, BSES Yamuna and Tata Power Delhi Distribution Limited, TPDDL have moved the Delhi High Court challenging the City Government’s decision to get their accounts audited by the Comptroller and Auditor General, the CAG. These companies contended that the move of the Arvind Kejriwal government lacks legal sanctity. BSES stated that Section 20 of the CAG Act under which the present audit is sought to be done does not empower the CAG to conduct audit of private companies. The new government had on January 7 ordered a CAG audit.
<><><> 
Delhi Law Minister Somnath Bharti seems to be headed for trouble as the senior leadership of the Aam Aadmi Party is pressing Chief Minister Arvind Kejriwal to take action against him. Senior leader Prashant Bhushan said, nobody will support Bharti's uncivilized language. The four African women allegedly harassed by Somnath Bharti and his supporters have identified the minister from video footage and newspaper clippings. They recorded their statement before a Metropolitan Magistrate on Tuesday. In their complaint, they said they were slapped, threatened and subjected to racist remarks.
On the charges leveled against Mr Bharti for carrying out a raid with his supporters against African nationals in connection with the alleged drug and prostitution racket in South Delhi, Party spokesperson Dilip Pandey said, a Judicial inquiry is already underway and the party will honour its outcome.
<><><> 
The Reserve Bank of India has said that all bank notes issued prior to 2005 will be completely withdraw after March 31st this year. It has asked the public to approach banks for exchanging these notes from the 1st April this year. Banks will provide exchange facility for these notes until further communication. In a press release, it has also clarified that the notes issued before 2005 will continue to be legal tender. The apex bank said the notes issued before 2005 do not have on them the year of printing on the reverse side. Business correspondent Anshuman Tiwari told AIR that the move is expected to unearth black money held in cash.
This move is primarily targeted to the manifestations of black money and since 2005 RBI has started printing date of printing on each currency note which they put on the back side of notes. However, withdrawn note will not be seen as illegal. People have to speak to branch and get them exchange with the new series of the note. For sure,RBI will create a lot of panic among the black money holder and also to the people who are facilitating fake currency.
<><><> 
Andhra Pradesh Chief Minister Kiran Kuamr Reddy has strongly opposed the Reorganisation Bill that proposed bifurcation of the state. Speaking on the Bill during the debate in the state Assembly yesterday, he said bifurcation will harm the interests of all regions of the state. His speech will continue today as it was inconclusive last evening.
Our correspondent reports that the time limit given by the President of India to the State Assembly by which it should send Members’ views over the Reorganisation Bill will come to an end today.
The Andhra Pradesh Reorganisation Bill to facilitate formation of separate Telangana state had been sent to the state Assembly on 12th of December last year. The union home ministry had sent the Bill from the President of India asking the state assembly to consider the Reorganisation Bill and send its views in six weeks. The Assembly could not start the constructive debate over the bill till last week mainly due to continuous disturbances in both the houses of legislature. The ruling Congress and main opposition Telugu Desam Party expressed divided opinion. It is yet to be made clear whether a voting over the bill will take place on the floor of the House or not. A decision is expected today whether to extend the deadline. Lakshmi, Airnews, Hyderabad.
<><><> 
In Jharkhand, a special CBI court in Ranchi has convicted 19 fodder scam case accused, including disqualified JD(U) MP Jagdish Sharma pertaining to fraudulent withdrawal of 1.16 crore rupees from the Godda treasury in the 1990s. More from our correspondent: 
Judgment on various cases related to fodder scam have started coming now, one after another. In a case related to fraudulent withdrawal from Godda treasury of Jharkhand, a special CBI court has convicted 19 accused including the then PAC chairman Jagdish Sharma. Seven of them were sentenced 3 year imprisonment with fine, and the sentencing of remaining 12 would take place on 24th January. Rajesh Sinha /AIR NEWS/ RANCHI.
<><><> 
Finance Minister P Chidambaram has assured global investors that India is prepared to face the impact of US Fed tapering. He also said that the country is poised to clock a 5 per cent growth in the current fiscal and over 6 per cent a year after. Addressing the World Economic Forum meeting in Davos yesterday, he said, the Indian economy has stabilized and it is poised to return to a high growth path and step by step we will go back to an 8 per cent growth rate. Talking about the impact of calibrated tapering of bond purchases by the US Federal Reserve, Chidambaram said India has done a lot of preparatory work.
<><><> 
India backs a peaceful negotiated settlement of the crisis in Syria. Addressing the first international conference on Syria in the Swiss city of Montreaux, External Affairs Minister Salman Khurshid urged all the sides to strive for a political solution on the lines of the Geneva communique of 2012. More on this from our correspondent:
India's stand on resolving the crisis in Syria has been marked by pragmatism. External Affairs Minister Salman Khurshid emphasized importance of Syria led inclusive dialogue process leading to the implementation of 2012 Geneva Conference which calls for ceasefire and negotiation followed by elections. He shared India's concern over the rise of Jehadist elements and said there can not be a military solution to the crisis in Syria. Mr. Khurshid said, India is willing to play it's role in successful conclusion of Geneva Conference .Atul Tiwary, AIR News, Montreaux.
<><><> 
External Affairs Minister Salman Khurshid met his US counterpart John Kerry on the sidelines of the international conference in Montreaux. This was the highest level meeting between the two countries after the recent Devyani Khobragade issue, that created tensions between the two countries. A senior State Department official said, Mr. Kerry and Mr. Khurshid discussed their shared commitment to moving the relationship forward and returning to a close partnerships on strategic, security and economic issues.
<><><> 
A full dress rehearsal of the Republic day parade will take place today from Vijay Chowk to the Red Fort in New Delhi. The parade which will start at 9.50 AM from Vijay Chowk, will proceed to the Red Fort passing through Rajpath, India Gate ,Tilak Marg and the Netaji Subhash Marg. Traffic is not being allowed at Vijay Chowk while movement of vehicles will be closed at Rafi Marg, Janpath and Mansingh Road from 9 AM to 12 noon. To facilitate uninterrupted movement of the parade, the Delhi Traffic Police have advised motorists to avoid the parade route and to take alternative routes to reach their destinations. As per the advisory, the Central Secretariat and Udyog Bhawan metro stations will remain closed upto 12.30 P.M.
<><><> 
A Cold wave has gripped northern India as temperatures dips further in many parts of the region.In Himachal Pradesh, biting Cold sweeping the hills and valleys, further intensified as parts of the state received intermittent rain and snow accompanied by high velocity icy winds yesterday. A report:
People in the state are facing bone chilling cold wave conditions. The fresh rainfall in the lower parts and moderate to heavy snowfall in many other places including capital Shimla. Several state transport buses and other vehicles have been stuck in the snowbound areas in different districts. The authorities in Lahaul-Spiti have advised people to remain alert due to possibility of landslides and snow storm. Shishu Sharma Shantal, AIR News, Shimla.
In the Kashmir valley, normal life continues to be affected following heavy snowfall during the last 24 hours. Our correspondent reports that the valley remained cut off from the rest of the country. 
The heaviest snowfall of the season has thrown life out of Srinagar-Jamumu national highway is closed for traffic for the 2nd consecutive day. In Srinagar city power has been partially restored. Efforts of the administration in snow clearance has been hampered. Met office has said that the weather will improve from today. Expert says the snow fall is going to be good for Horticulture and Agriculture. MusHtaq Ahmed TantrAy, Air NEWS, SRINAGAR.
<><><> 
In Australian Open today, Indo-Slovakian pair of Leander Paes and Daniela Hantuchova will clash with French-Canadian duo of Kristina Mladenovic and Daniel Nestor for a semi final berth in Mixed Doubles. In another Quarter Final match in the Mixed doubles category Sania Mirza and her Romanian partner Horia Tecau will clash with German Julia Goerges and Pakistani Aisam-ul-Haq-Qureshi. In Men's Singles Semifinal today, Czech Tomas Berdych will clash with Stanislas Wawrinka of Switzerland. In women's singles Canadian Eugenie Bouchard ranked 30 will take on world number 4 Chinese Li Na in first Semifinal today and other semi final will be played between Polish Agnieszka Radwanska and Dominika Cibulkova of Slovakia.
[]><><><[]
NEWSPAPER HEADLINES
  • Five foreign nationals - 2 from Uganda and 3 from Nigeria - recording their statements before a magistrate against Delhi Law Minister Somnath Bharti accusing him, of leading and instigating a mob against them in Delhi on the night of 15-16 January is prominently covered by the Press. "Pressure on AAP to remove Bharti" is the Asian Age's lead.
  • The Indian Express cautions - "Check your cash, pre 2005 notes will not work after July" - as the RBI has announced that it will withdraw all currency notes issued before 2005 after March 31. Hindustan Times writes that anybody with such notes can get these exchanged in any bank after April 1st.
  • The Asian Age reports that Sunanda Pushkar's son Shiv Menon has implied that his mother died due to an unfortunate combination of media stress, tension and a wrong mix of different medications.
  • The Pioneer informs us that bringing Delhi's private power distribution companies under the CAG scanner is turning out to be a distant dream for CM Arvind Kejriwal, as the three distribution companies have approached the Delhi High Court challenging the CAG's authority to audit their finances.
  • Energy starved Pakistan is looking at buying electricity from India - writes the Tribune - with Pakistan PM Nawaz Sharif's cabinet approving the signing of an MOU on electricity trade with India.
  • According to Mail Today the Capital has turned into a nursery for touts milking desperate parents of 3 and 4 year olds who want their children educated at good schools. For Rs. 6,000, touts are providing 'Economically Weaker Section' certificates - to avail of the 25% quota for the poor in nursery admissions says the paper.
  • And finally, the Times of India informs us that the humble hair clip has now been transformed by a US based couple into a 'crime fighting gadget for women', that can detect an attack and record evidence - all while contacting emergency services.
[]><><><[]

22 January 2014

समाचार :

  • दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के धरने के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की।
  • दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग ने जोर पकड़ा।
  • जाने माने तेलगु फिल्म अभिनेता ए नागेश्वर राव का हैदराबाद में निधन।
  • सीरिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से स्विट्जरलैंड के मोंत्रां में ।
  • न्यूजीलैंड के साथ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारत मुश्किल स्थिति में।
  • विश्व की नम्बर दो खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेन्का ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर। लियेंडर पेस डबल्स क्वार्टर फाइनल में हारे।
-----
दिल्ली पुलिस ने रेल भवन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दायर की है। धरने के दौरान अति सुरक्षा वाले इलाके में आम आदमी के समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़पें हुई। इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को काम करने से रोकने और इसके लिए जानबूझ कर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाए जाने का मामला कल रात संसद भवन थाने में दर्ज कराया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों का धरना समाप्त होने के बाद यह एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल के हस्तक्षेप और मालवीय नगर थाने के एसएचओ और पहाड़गंज में पीसीआर वैन प्रभारी को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेजे जाने के बाद धरना खत्म करने का फैसला किया गया। श्री अरविंद केजरीवाल ने ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की थी।
-----
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के स्वास्थ्य की जॉंच आज गाजियाबाद के एक अस्पताल में की गई। डॉक्टरों को दिखाने के बाद श्री केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया कि वे लगातार सर्दी, जुकाम और कफ की शिकायत के बाद अस्पताल में जॉंच कराने आए थे।
-----
कुछ महिला संगठनों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी दिल्ली में अफ्रीकी महिलाओं के उत्पीड़न और उन पर रंगभेदी टिप्पणियों के आरोपों के कारण दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने    मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि वे इस घटना के मद्देनजर श्री भारती  पर कार्रवाई करें। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा है कि श्री भारती को कानून अपने हाथ में लेने के आरोप में नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी इस मामले के मद्देनजर श्री भारती को इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।

यह बात कन्फर्म हो गई है कि वो वहां थे। जो हाई कोर्ट ने ऑर्डर किया था कि अननोन पर्सन के नाम एफआईआर की जाए। उसके बाद वो सीडी देखेगी और वो लड़कियां खुद कन्फर्म करेंगी कि इसमें कौन-कौन था। उसमें यह कन्फर्म हो गया कि भारती जी थे और स्टेट कमीशन ने इस केस को टेकअप कर लिया है। स्टेट कमीशन की रिपोर्ट आ जाये इसके बाद हम इसे टेकअप करेंगे।

एक अन्य घटनाक्रम में दिल्ली महिला आयोग ने युगाण्डा की महिलाओं को परेशान करने के आरोप में श्री भारती को सम्मन जारी किये हैं। कांग्रेस की महिला शाखा की अध्यक्ष शोभा ओझा ने श्री भारती की इस कार्रवाई को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उनपर कार्रवाई की मांग की है।

कानून मंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए। सही तरीके से इस मामले में जांच कर उन्हें सजा देनी चाहिए। उन लड़कियों को बचाने वाले पुलिस कर्मियों को सजा के तौर पर छुट्टी पर भेज दिया गया है। इससे निश्चित तौर पर पुलिस का मनोबल गिरेगा।  

उधर दिल्ली के परिवहन मंत्री  सौरभ भारद्वाज ने श्री भारती का बचाव करते हुए कहा है कि वे जांच को प्रभावित नहीं कर सकते। उन्होंने दावा किया कि ये अफ्रीकी महिलाएं अवैध गतिविधियों में लिप्त थी। स्थानीय लोगों से इसकी पुष्टि की जा सकती है। जिन अफ्रीकी महिलाओं की पिटाई की गई थी उनमें से एक ने श्री भारती पर आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया, उनकी अगुवाई श्री भारती कर रहे थे। इस महिला ने कल मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि खिड़की एक्सटेंशन इलाके में अफ्रीकी महिलाओं के मकान पर श्री भारती के नेतृत्व में कथित छापेमारी की घटना से यह विवाद पैदा हुआ हैं। इन महिलाओं पर मादक पदार्थों और वेश्यावृति की धंधा चलाने का आरोप लगाया गया था। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया मामला मेहरौली थाने में स्थानान्तरित कर दिया है क्योंकि यह इलाका इसी थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। पहले इसे मालवीय नगर थाने में दर्ज किया गया था।
-----
केरल में कोझिकोड की विशेष अतिरिक्त सत्र अदालत ने टी.पी. चंद्रशेखरन हत्या मामले में १२ लोगों को दोषी करार दिया है। २४ अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है। जिन पर आरोप तय किए गए हैं, उनमें ४ मई, २०१२ को कोझिकोड के वल्लीकाड में रेवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी के नेता टी.पी.चंद्रशेखरन की गला काटकर हत्या करने वाला सात सदस्यों का गिरोह भी शामिल है। दोषी पाए गए अन्य लोगों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय नेता के.सी.रामचंद्रन और पी.के.कुंजनन्दन भी है। सज+ा की घोषणा कल की जाएगी।
-----
जाने माने तेलगु फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित ए. नागेश्वर राव का आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। वे नब्बे वर्ष के थे। वे पिछले कई दिनों से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने सात दशक के अपने फिल्मी करियर में ढाई सौ से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उनके पुत्र नागार्जुन भी जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने बताया कि श्री राव का अंतिम संस्कार कल किया जाएंगा। उनके पार्थिव शरीर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियों में जनता के दर्शनार्थ रखा गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने श्री राव के देहान्त पर शोक व्यक्त किया है। ट्वीट पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि श्री राव का देहान्त एक बहुत बड़ी क्षति है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी उनके देहान्त पर शोक व्यक्त किया है।
-----
भारत ने श्रीनगर मुजफ्फराबाद और रावलकोट पुंछ के बीच चलने वाली बस सेवाओं को रोके जाने के सिलसिले में कल पाकिस्तान के कार्यकारी उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय बुलाकर एक सख्त राजनयिक संदेश दिया। विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान विभाग के प्रभारी सयुक्त सचिव रूद्रेंद्र टंडन ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त मन्सूर अहमद खान को तलब किया था।     विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अकबरूदीन ने नई दिल्ली में कहा कि दोनों देश नियंत्रण रेखा के आर पार रूके हुए व्यापार और बस सेवाओं को फिर से चालू करने के लिए कूटनीतिक माध्यम से हल करने का प्रयास कर रहे है।

यह बहुत आश्चर्यजनक है कि नशीली दवाओं की तस्करी में पकड़े गए  एक व्यक्ति के लिए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के आर-पार व्यापार और आवाजाही को रोकने का फैसला किया है। इस व्यापार और आवाजाही से  जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत फायदा होता था। विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस मामले को हल करने के लिए राजनयिक स्तर पर काम कर रहे हैं।
-----
असम में कल ग्वालपाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में उल्फा का एक कट्टर उग्रवादी मारा गया है। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ लखीमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनडोबा में हुई। एक रिपोर्ट-

गणराज्य दिवस के पूर्व सुरक्षाबलों ने पूरे प्रदेश में गश्त बढ़ा दी है। कार्बी अंगलोंग जिले में कल पुलिस ने कार्बी नेशनल लिबरेशन आर्मी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्‌तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक मुगध्या महन्ता ने कहा है कि गिरफ्‌तार किये गए उग्रवादियों से हथियार भी बरामद की गई है।  मानस प्रतिम शर्मा, आकाशवाणी समाचार, गुवाहाटी।
-----
असम में सोनितपुर जि+ले के पबोही चायबागान के अपहृत प्रबंधक को कल रात सुरक्षित छुड़ा लिया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बन्दूकधारियों ने १६ जनवरी को भरत सिंह राठौर का उनके बंगले से अपहरण कर लिया था। कल रात उन्हें जिंगिंया पुलिस थाने के भरालीजुली इलाके से छुड़ाया गया।
-----
सीरिया के बारे में  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से स्विट्जरलैंड के मोंत्रां में हो रहा है।  सम्मेलन शुरू होने से सिर्फ २४ घंटे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान-की-मून ने ईरान को भेजा गया निमंत्रण वापस ले लिया। अमरीका, सऊदी अरब और सीरियाई विपक्षी गठबंधन ने इस सम्मेलन में ईरान को आमंत्रित किए जाने पर आपत्ति की थी। सीरियाई विपक्षी गठबंधन ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान इस सम्मेलन में हिस्सा लेगा, तो वह उससे हट जाएगा। सम्मेलन में भारत सहित ४० देशों को आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सीरियाई संकट के समाधान के बारे में भारत का दृष्टिकोण पेश करने के लिए सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

जेनेवा शांति सम्मेलन एक ऐसे समय हो रहा है जब सीरिया सरकार पर युद्ध अपराध के नये आरोप सामने आये हैं। ईरान के इस सम्मेलन में हिस्सा लेने पर गतिरोध बना हुआ है और सीरिया सरकार और विपक्ष सम्मेमलन के एजेंडे को लेकर आमने-सामने हैं। सममेलन का उद्देश्य है सीरिया के संकट का राजनीतिक हल निकालना। विपक्षी गठबंधन का कहना है कि सम्मेलन की सीरिया में राजनीतिक बदलाव आना चाहिए और राष्ट्रपति शासन किसी भी नयी सरकार का हिस्सा नहीं होंगे। जबकि सीरिया सरकार का कहना है कि आतंकवादियों का खात्मा अहम मुद्दा है और राष्ट्रपति असद सरकार नहीं छोड़ेंगे। अतुल तिवारी, आकाशवाणी समाचार, मोंत्रां, स्विटरलैंड
-----
विश्व आर्थिक मंच की २२वीं बैठक स्विटजरलैंड में दाओस में जारी है।  इस वर्ष का विषय है-विश्व का पुर्ननियोजन। इस सम्मेलन का उद्देश्य निर्धन और धनी देशों के बीच अन्तर को खत्म करना है। यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब वैश्विक व्यवस्था के मंदी से उबरने के संकेत मिल रहे हैं। इसमें भारत का नेतृत्व वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि तीन दिन के इस सम्मेलन में विकसित और विकासशील देशों के बीच असमानता को कम करने के उपाय सुझाये जा सकेंगे।
-----
बम्बई शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स ७५ अंक गिरकर २१ हजार १७७ पर आ गया। लेकिन बाद में इसमें बढ़त दर्ज की गई।  अब से कुछ देर पहले यह .२४ . अंकों की वृद्धि के साथ २१ हजार २७५ पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरूआती कारोबार में ६ अंक लुढ़क कर ६ हजार ३०८ हो गया। लेकिन बाद में इसमें वृद्धि हुई अब से कुछ देर पहले यह १० अंकों की वृद्धि के साथ ६ हजार ३२४ पर था। अंतर बैंक विदेशी विनिमय मुद्रा बाजार में शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में १० पैसे की गिरावट आई। एक डॉलर की कीमत ६१ रूपये ९८ पैसे बोली गयी। कल रूपये में २६ पैसे की गिरावट आई थी और डॉलर के मुकाबले इसकी कीमत एक सप्ताह में सबसे कम ६१ रूपये ८८ पैसे हो गई।
-----
विश्व की दूसरे नम्बर की टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका मेलबर्न में आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की अग्निएसज्का रडवांस्का ने अजारेंका को १-६, ७-५, ०-६ से हराया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबूकोआ, सिमोना हैलेप को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उधर पुरूष सिंगल्स में विश्व के पहले नम्बर के खिलाड़ी रफेल नडेल भी सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। उन्होंने बल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को ३-६, ७-६, ७-६, ६-२ से हराया। पुरूष डबल्स क्वार्टर फाइनल में लिएन्डरपेस और राडेक स्टेपनिक की जोड़ी को, माइकल लोडरा और निकोलस महुट की फ्रांसीसी जोड़ी ने ६-२, ७-६ से हराया। अब भारतीय खिलाड़ी केवल मिक्स्ड डबल्स में ही चुनौती दे सकते हैं। लिएन्डरपेस, रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपनी-अपनी जोड़ीदारों के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं।
-----
हैमिल्टन में न्यूजीलैण्ड ने दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को २९७ रन का लक्ष्य दिया है। ताजा समाचार मिलने तक भारत ने ३७वे ओवर में ५ विकेट पर २२६ रन बना लिए हैं। कई बार हुई बारिश की वजह से मैच को ४२ ओवर का कर दिया गया है। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड से बल्लेबाजी करने को कहा। पांच मैंचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड एक शून्य से आगे है।
-----
कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हमारे श्रीनगर संवाददाता ने खबर दी है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा बारामूला-बनिहाल रेल सेवा बंद कर दी गई है।

पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई है। हिमपात कल रात शुरू हुआ और मौसम विभाग के अनुसार हिमपात और वर्षा का सिलसिला अगले ३६ घंटों तक जारी रहने की संभावना है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर टनल इलाके में दो फीट से ज्यादा बर्फ गिरी है। ऊंचाई वाले इलाकों में परसियां गिरने की चेतावनी जारी की गई है और कश्मीर विश्वविद्यालय ने आज और कल होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित की हैं।  मुश्ताक अहमद तांत्रे, आकाशवाणी समाचार, श्रीनगर।
-----
इधर, राजधानी दिल्ली में आज सवेरे भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान १२ डिग्री सैल्सियस हो गया। कल सुबह साढ़े आठ बजे से आज सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में चार दशमलव आठ मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। दिन का तापमान १७ डिग्री सैल्सियस रहने की संभावना है।
-----
दक्षिण अफ्रीका की एक खदान में २९ दशमलव ६ कैरेट का दुर्लभ नीला हीरा मिला है। पेट््रा डायमण्डस कंपनी के अनुसार ÷÷कुल्लीनान÷÷ हीरा खान से ये हीरा मिला है। कंपनी के महानिदेशक के अनुसार इस अनूठे हीरे की कीमत आमतौर पर बीस लाख डॉलर प्रति कैरेट से कम नहीं होती है।
-----
पिछले माह अंटार्कटिक में गहरे बर्फीले समुद्र में फंसे रूसी अनुसंधान जहाज से बचाकर निकाले गए यात्री अंततः आस्ट््रेलिया सुरक्षित पहुंच गए हैं। ये शोध यात्री वहां बुरी तरह फंस गए थे।  ५२ वैज्ञानिकों और पर्यटकों को कई प्रयासों के बाद विमान के जरिए अकेडमिक शोकलस्की से आस्ट््रेलियाई जहाज में पहुंचाया गया था। लेकिन इस बारे में अभी कई सवाल अनसुलझे हैं कि इस अत्यधिक ख़र्चीले अंतर्राष्ट््रीय बचाव मिशन के लिए भुगतान कौन करेगा।
-----

NEWS


  • Delhi Police files FIR against unknown persons in connection with Chief Minister Arvind Kejriwal's dharna in New Delhi.
  • Demand for the resignation of Delhi Law Minister Somnath Bharti grows.
  • Legendary Telugu film actor Nageswar Rao is dead.
  • International Peace Conference on Syria gets underway in Switzerland.
  • India face uphill task in the second one day Cricket match against New Zealand.
  • World Number Two Victoria Azarenka crashes out of the Australian Open Tennis tournament; Leander Paes loses in Doubles quarterfinals.
<><><> 
Delhi Police has filed an FIR against unknown persons in connection with Chief Minister Arvind Kejriwal's dharna at Rail Bhavan in New Delhi. The dharna witnessed violent scuffles between Aam Aadmi party supporters and police personnel in the high-security area where prohibitory orders were in place.Police sources said, the case was registered at Parliament Street Police station last night for obstructing public servants in discharge of duty and voluntarily causing grievous hurt to prevent them from performing duty.
Our correspondent reports, the registration of FIR comes after Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and his Cabinet colleagues called off their two-day dharna held to seek action against certain Delhi Police officials. The stalemate finally ended after the Lt. Govenor intervened in the matter and Malviya Nagar SHO and PCR van in charge of Paharganj have been sent on leave till the completion of inquiry. Mr Kejriwal had demanded suspension of five officials for alleged dereliction of duty.
<><><> 
Women's organisations have demanded resignation of Delhi Law Minister Somnath Bharti for his alleged racist remarks and harassment meted out to African nationals. They have written to Chief Minister Arvind Kejriwal, seeking action against Bharti for his alleged role in an incident in a south Delhi locality, last week. Chairperson of National Commission for Women, Mamta Sharma told media in New Delhi that Somnath Bharti should have resigned on moral grounds, for taking law into his hands. She said, the Chief Minister should also have taken note of the case and asked Bharti to resign from his post.
"The High Court had ordered that FIR should be lodged against an unknown person, and that it will review the CD and the girls themselves will confirm who all were there. It has been confirmed that Somnath Bharti was present. The State Commission has taken up this case."
In another development, Delhi Women Commission has issued summons to Bharti for his role in the alleged harassment of Ugandan women. Congress Women's wing head Shobha Oza described Somnath Bharti's act as irresponsible and sought action against him. 
"FIR has to be registered against the Law Minister. Proper, thorough investigation has to be done and he should be punished. Police, the cops who tried to protect these girls have be penalised, they have been sent on leave. This will definetely demoralise the police."
Defending his Cabinet colleague, Delhi Transport Minister Saurabh Bhardwaj said, there is no reason that Bharti can influence the probe. He claimed that illegal activities were taking place in the locality which can be testified from the local residents.       Meanwhile, one of the Ugandan women allegedly assaulted in the incident, has accused Somnath Bharti of having led the group that barged into her house and attacked them. She recorded her statement before a Magistrate yesterday.
Our correspondent reports, the controversy surrounding Somanth Bharti was triggered after a raid was allegedly led by him in Khirki Extension locality in a house occupied by African nationals. They were accused of running a drug and prostitution racket in the area.  Meanwhile, the Delhi police has shifted the case registered against unknown persons in connection with alleged harassment of African nationals in a South Delhi locality, to Mehrauli police station. The incident site falls under the jurisdiction of Mehrauli police station. Initially, the case was registered at Malviya Nagar police station.
<><><> 
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal underwent tests at a hospital in Ghaziabad after suffering severe bouts of cough. After being examined by the doctors, Mr Kejriwal told reporters that he came to the hospital to get treatment for continuous cough.
<><><>
Legendary Telugu film actor and Producer Akkineni Nageswar Rao died in Hyderabad during early hours today. He was 90. Dadasaheb Phalke Award recipient Nageswar Rao was battling cancer and under treatment for the past few months. His son Nagarjuna who is a leading actor, told reporters this morning that his father had spoken to family members last night and died in sleep. Recently Nageswar Rao underwent a surgery for intestinal cancer. He is survived by three daughters and two sons. More from our correspondent:
"Popularly called as ANR, Nageswar Rao, who enjoyed stardom on par with NT Ramarao, was one of the stars of the black and white era of films in the country. He soon shot to fame as all time hits like Batasari, Devadas, Premnagar, Tenali Ramakrishnudu and Mayabazar earned him millions of fans across the state and outside too. He acted in nearly 300 films including folk, mythological and social subjects. His body is kept at his Annapurna studios for people to pay their last respects. Several personalities from both film and political fields have condoled his death. The last rites will be performed tomorrow. LAKSHMI, AIR NEWS, HYDERABAD."
<><><> 
Information and Broadcasting Minister Manish Tewari has condoled the passing away of Nageswar Rao. In a tweet, Mr Tewari said, Rao's demise is a great loss to the creative arts.  BJP President Rajnath Singh also condoled Rao's death. Mr Singh wrote on Twitter that Nageshwar's contribution to Indian cinema will always be cherished.                 
<><><> 
In Kerala, the special additional sessions court in Kozhikode today found guilty 12 persons in TP Chandrashekharan murder case. 24 other accused were acquitted by the court. Those convicted include the seven-member gang which hacked to death the Revolutionary Marxist Party leader Chandrashekaran at Vallikad in Kozhikode district on May 4th  2012. Others found guilty include local leaders of the CPIM, K C Ramachandran and P K Kunjanandan. Three other local CPIM leaders were acquitted in the case. The quantum of punishment will be pronounced tomorrow.
<><><> 
In Assam, one top ULFA cadre was killed in an encounter with security forces in Goalpara district yesterday. Police said that the encounter occurred at Pandoba under Lakhipur police station and an area commander of the anti-talk militant outfit was gunned down. More from our correspondent:
"Security forces have beefed up security measures in the state in the wake of the Republic day. As a result, three leaders of Karbi militant groups were arrested in Karbi Anglong district. Karbi Anglong SP, Mugdhya Jyoti Mahanta said, Commander -in- Chief of the Karbi National Liberation Army Martin Bey along with two cadres was apprehended by security forces at Diphu town. Police also recovered arms and ammuniations from them. In another development, the abducted manager of Pabhoi tea estate in Sonitpur district was rescued last night safely. Unidentified miscreants abducted the manager on 16th of this month. MANAS PRATIM SARMA, AIR NEWS, GUWAHATI."
<><><> 
The international conference on Syria has begun in the Swiss city of Montreaux, a shortwhile ago. More than 40 countries and international organisations are attending the conference organised by United Nations. The UN Secretary General Ban Ki Moon is chairing the conference aimed at finding a political solution to the crises in Syria. For the first time since the conflict began, the Syrian regime and the rebel opposition will be seen face to face at the conference.  The Syrian Opposition coalition is attending the conference but the Jehadist groups and Syrian Nation Council are boycotting the conference.  External Affairs Minister Salman Khurshid is representing India at the Conference. India has long maintained that a Syrian led inclusive dialogue process keeping in mind the legitimate aspirations of the Syrian people will help resolve the crisis. Nearly three year long conflict in Syria has claimed more than one lakh 30 thousand lives so far and displaced over nine million Syrians. More from our correspondent:
 "Geneva peace conference is being held in the backdrop of fresh election of war crime against Syrian regime, row over participation of Iran and conflicting views on the agenda by the Syrian regime and opposition. Conference is aimed at finding a political solution to the crisis in Syria. The rebel opposition says, a political transition should be outcome and President Assad won't be a part of it. The Syrian regime says, focus should be on fighting terrorism and departure of President Assad is non negotiable. Atul Tiwary, AIR News, Montreux, Switzerland."
<><><> 
India summoned the Acting High Commissioner of Pakistan in connection with suspension of the Srinagar-Muzaffarabad and the Rawalakot-Poonch bus services by Pakistani authorities and delivered a strong diplomatic message. Acting High Commissioner Mansoor Ahmed Khan was summoned by Rudrendra Tandon, Joint Secretary, in-charge of the Pakistan division, Ministry of External Affairs in New Delhi yesterday. Talking to reporters in New Delhi, External Affairs Ministry spokesperson Syed Akbaruddin said that it was surprising that Pakistan chose to hold hostage trans-border trade and bus services which bring immense humanitarian benefits across the border for the sake of saving those who indulge in the drug trade.
"We find it surprising that for the sake of persons indulging in drug trafficking, Pakistan had chosen to hold hostage trans LoC trade and travel which brings immense humanitarian benefits to the people of Jammu and Kashmir. Officials of the Ministry of External Affairs are working to resolve the matter through diplomatic channels."
The suspension of cross LoC trade and bus services was caused due to a stand off over the arrest of a Pakistani driver allegedly involved in smuggling narcotics to the Kashmir valley. Pakistan suspended trade and bus services and detained 28 truck drivers from Kashmir who had crossed over to POK with their vehicles on the 16th of this month. The Pak authorities have also not opened the gate for their own truckers who had crossed to this side on the same day, insisting that the arrested driver should be released first.Meanwhile, in Jammu and Kashmir, major political parties have expressed concern over suspension of cross LoC trade and bus services.
<><><> 
Chasing 297 for victory, India were 200 for 4 in 33 overs against New Zealand in the rain-marred 42-over a side, second cricket one dayer at the Seddon Park in Hamilton, when reports last came in.  Earlier, MS Dhoni won the toss and put the Kiwis in to bat. Rain played spoilsport twice and the match was reduced to 42-overs a side. The hosts then made 271 for 7 in the stipulated overs, and because of the Duckworth-Lewis method, the visitors were given an upscale target of 297. Kane Williamson top scored for the Kiwis with 77, while Ross Taylor, Corey Anderson and Martin Guptill also made valuable contributions. Mohammed Shami bagged the maximum of 3 wickets for Team India. New Zealand are currently leading the 5-match series, 1-0.
<><><> 
In yet another shocker at the Australian Open Tennis tournament, World Number Two Victoria Azarenka of Belarus today crashed out of the first Grand Slam of the season at Melbourne. In the Women's Singles quarterfinals, Azarenka lost to Poland's Agnieszka Radwanska, 1-6, 7-5, 0-6. Slovakia's Dominica Cibukova today made it to semifinal, beating Simona Halep, 6-3, 6-0 in the other quarterfinal. For a place in the final, Radwanska will take on Cibulkova, while China's Li Na will meet Eugenie Bouchard of Canada.Top players like World Number One Serena Williams, Maria Sharapova, Novak Djokovic and David Ferrer have already bowed out of the tournament.
In the Men's Singles, World Number One Rafael Nadal today stormed into the semi-finals beating Grigor Dimitrov of Bulgaria, 3-6, 7-6, 7-6, 6-2. Meanwhile, Leander Paes and his Czech partner Radek Stepanek today lost in the quarterfinals, ending India's campaign in the Men's Doubles. The lower ranked French pair of Michael Llodra and Nicolas Mahut defeated the sixth seeded Indo-Czech duo, 6-2, 7-6. The Indian challenge is now left in the Mixed Doubles category only. Leander Paes, Rohan Bopanna and Sania Mirza, with their team-mates, have already made it to the quarterfinals.
<><><>

आजमाए ये उपाय

आजमाए ये उपाय

कनेक्शन स्पीड, एक्टिवेशन टाइम, रिपेयर टाइम, बिलिंग या किसी और दिक्कत की� शिकायत आप सर्विस प्रोवाइडर या pgportal.gov.in पर कर सकते हैं। क्वालिटी के मापदंड पर खरा नहीं उतरने पर कंपनी पर जुर्माना लग सकता है। 

अगर ब्रॉडबैंड कंपनी जिस स्पीड पर सर्विस देने का दावा करती है और आपको लगता है कि कंपनी उस स्पीड पर सर्विस नहीं दे रही है तो आप इसे भी जांच सकते हैं। आप www.speedtest.net जैसे इंडिपेंडेंट टेस्ट मीटर से स्पीड माप सकते हैं।

www.speedtest.net पर जा कर begin test पर क्लिक करके डाउनलोड स्पीड पता लगा सकते हैं। साथ में ping test के जरिए जान सकते हैं कि किसी वेबसाइट से कनेक्शन के लिए कितना समय लग रहा है।