Loading

07 April 2017

चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथी पर दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

ओढ़ां
किसान, मजदुर व कमेरे वर्ग के मसीहा जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथी पर कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई।
उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पन्नीवाला मोटा कॉलेज परिसर में इंदरपाल सहारण, मंदर सिंह सरां, राजा राम कस्वां, हरिराम ओड जिला परिषद मैम्बर, केवल मल्हान, अजयपाल कस्वां, मनीराम डूडी, राजेंद्र सहारण, राहुल डूडी, उग्रसेन ओढां, गुरमैल सिंह सालमखेड़ा, प्रदीप बेनीवाल, रवि मल्हान, राममूर्ति बाना, आत्मा राम, महावीर गोदारा, गुरनाम सिंह, रणजीत खीचड़, हरिसिंह सहारण, ओमप्रकाश सोनी आदि कार्यकर्ताओ ने उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए।

दो दिवसीय तकनीकी एंव सास्ंकृतिक कार्यक्रम शुरू

ओढ़ां
चौ. देवीलाल राजकीय इंजिनियरिंग व तकनीकी सस्ंथान पन्नीवाला मोटा में दो दिवसीय तकनीकी एंव सास्ंकृतिक कार्यक्रम कोगनाइजेंस 2017 का शुभारंभ निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. वजीर सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को सभी प्रकार के तकनीकी, सास्ंकृतिक एवं कला आदि पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में तकनीकी प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता तथा सास्ंकृतिक व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जैसे कि रंगोली, पोस्टर मेंकिंग, पेपर सेमिनार, तर्कविर्तक, प्रश्नोतरी, कविता प्रतियोगिता तथा नृत्य व गायन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इस मौके पर निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. वजीर सिंह सहित डॉ. सजंय दहिया, वेद प्रकाश, डॉ. मीना कुमारी, सचिन दहिया, डॉ. विकास गुप्ता, अशोक गर्ग, माणिक गोयल, शशी दहिया और पुनीत चावला सहित सस्ंथान के सभी गणमान्य सदस्य व विद्यार्थी मौजूद थे।

ओढ़ां में बस स्टेंड का निर्माण कार्य शुरू न होने को लेकर ग्रामीणों में रोष

ओढ़ां
ओढ़ां में बस स्टेंड के निर्माण का कार्य अभी शुरू न होने को लेकर ग्रामीणों में रोष पाया जा रहा है जबकि मुख्यमंत्री ने अपने डबवाली दौरे के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे कि सभी अड़चनों को दूर कर ओढ़ां में शीघ्र बस स्टेंड का निर्माण किया जाए। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने सिरसा आगमन पर मुख्यमंत्री ने ओढ़ां में बस स्टेंड बनाने को मंजूरी दी थी लेकिन उसके एक वर्ष तक कुछ न किए जाने पर गत 18 दिसंबर को डबवाली में आयोजित विकास रैली में उनके द्वारा इस विषय में निर्देश दिए जाने के उपरांत अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए ओढ़ां में बस स्टेंड निर्माण हेतु ग्राम पंचायत द्वारा हरियाणा राज्य परिवहन निगम को लीज पर दी गई 6 कनाल भूमि का हरियाणा रोडवेज सिरसा के जीएम रामकुमार, असिस्टेंट रामचंद्र और कनिष्ठ अभियंता अंकुर कुमार पर आधारित टीम ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां बलराज सिंह मलेठिया के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सतिंद्र गर्ग ओढ़ां की उपस्थिति में निरीक्षण करते हुए बताया था कि नक्शा बनते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी तथा शीघ्र ही ओढ़ां में भव्य बस स्टेंड का भवन बनकर तैयार हो जाएगा लेकिन साढ़े तीन माह बीत जो के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कल मुख्यमंत्री पुन: सिरसा दौरे पर आ रहे हैं तथा ओढ़ांवासी इस मांग को लेकर पुन: उनसे मिलने जा रहे हैं।

सीएचसी ओढ़ां में ढाई घंटे डाक्टर की प्रतीक्षा करते रहे मरीज

ओढ़ां
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ां में बृहस्पतिवार को सवा 11 बजे तक किसी भी डाक्टर के ड्युटी पर न पहुंचने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र में 60 के लगभग मरीजों द्वारा इस विषय में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार शर्मा को बताया गया तो उन्होंने सीएमओ सूरजभान कंबोज से बात की तो सीएमओ ने कहा कि वे डाक्टरों से संपर्क करके 10 मिनट में भेज देंगे। तब कहीं जाकर साढ़े 11 बजे डाक्टर सुमित जैन स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और सुबह 9 बजे से बैठे हुए मरीजों की सुध ली। प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि ओढ़ां सहित आसपास के अनेक गांवों से पहुंचे मरीजों में 2 दर्जन से ज्यादा महिलाएं भी शामिल थी जिन्हें ढाई घंटे तक डाक्टर की प्रतीक्षा करने के बाद लंबी लाईन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि ओढ़ां में नियुक्त चार चिकित्सकों में से एकमात्र सुमित जैन ही हैं जो सारा काम संभाल रहे हैं जबकि वे केवल नेत्र विशेषज्ञ हैं।
इस विषय में एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग से संपर्क करना चाहा तो उनसे बात नहीं हो सकी। उसके बाद जब नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुमित जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गत रात्रि वे साढ़े नौ बजे तक ड्युटी पर थे जिस कारण वे आज लेट आ पाए तथा आते ही उन्होंने सभी मरीजों की जांच करके उन्हें दवा दे दी है।

पिपली, जंडवाला, दादू व जलालआना में बनेंगी इंटरलॉक गलियां

सर्वसम्मति से चुने गए पंचायत समिति सदस्यों को विकास हेतु 2-2 लाख रूपये
ओढ़ां
स्थानीय खंड कार्यालय में पंचायत समिति ओढ़ां की बैठक चेयरमैन मनोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अधिकारी बलराज सिंह मलेठिया ने खंड के अनेक गांवों में इंटरलॉक गलियां बनाने बारे जानकारी दी। पंचायत समिति के पास जो साढ़े 12 लाख रूपो  की राशी आई है उसमें से पंचायत समिति द्वारा गांव पिपली में 2 लाख 45 हजार 191 रूपये, जंडवाला में 3 लाख 20 हजार 400 रूपये, दादू में एक लाख 75 हजार 314 रूपये तथा जलालआना में एक लाख 73 हजार 251 रूपये की लांगत से इंटरलॉक गलियां बनाई जाएंगी। चेयरमैन मनोज शर्मा ने बताया कि तीन गांवों चोरमार, कालांवाली व सिंघपुरा जहां पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया था में विकास हेतु 2-2 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने गांवों के जोहड़ों में पानी भरे जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी पंचायत समिति सदस्यों को छह छह कुर्सियां भी प्रदान की गई।
इस बैठक में आईटीआई के प्रिंसिपल राजकुमार ने आईटीआई में करवाए जा रहे कोर्सों की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा दी जा रही अनेक सुविधाओं के बारे में बताया। खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ां ने सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाएं। पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सक डॉ. विनोद मित्तल ने पशुओं की विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि पशुओं का समय समय पर चैकअप करवाते रहें। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सभी गांवों में नंदीशाला खोली जाए ताकि बेसहारा पशुओं को आश्रय मिलने के साथ साथ बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों पर भी अंकुश लगाया ा सके। सीडीपीओ सुरेंद्रपाल कौर ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है वहां व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर पंचायत समिति चेयरमैन मनोज शर्मा, वाइस चेयरमैन बलकार सिंह, सरूची रानी दादू, सिमरन जीत कौर, संदीप कौर, बीबो कौर, दलजीत सिंह, मदन लाल, जसकरण सिंह और लेखाकार बिकर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।