Loading

22 July 2017

प्रियंका, पूनम, मीरां, ममता, ईशा, सुमन और माधुरी ने लगाए 25 पौधे

जुलाई माह में जन्मी बेटियों ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन
ओढ़ां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में शुक्रवार को जुलाई माह में जन्मी बेटियों का जन्मदिन उनके हाथों पौधारोपण करवाकर मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित गांव के सरपंच बाबूराम गैदर ने बेटियों को अपना आशीर्वाद देते हुए पेड़ पौधों को जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने जन्मदिवस के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसका पालन पोषण भी करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित करते हुए कहा कि इस विषय में परिजनों, पड़ोसियों व परिचितों को भी पौधारोपण को लेकर जागरूक किया जाना चाहिए।
हिन्दी व्याख्याता पवन देमीवाल ने बताया कि जुलाई माह में जन्मी कक्षा बारहवीं की प्रियंका, दसवीं की पूनम, मीरा, ममता, आठवीं की ईशा, सुमन और छठी की माधुरी सहित सात बेटियों ने अपना जन्मदिन पौधे लगाकर मनाया। बेटियों के नाम व कक्षा की नेम प्लेट भी पौधों के साथ लगाई गई। बेटियों ने कहा कि वे जब तक विद्यालय में पढ़ेंगी तब तक इन पौधों का पालन-पोषण व सरंक्षण करेंगी। बेटियों ने कहा कि वे स्वयं को आनंदित व गौरवांवित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रतिवर्ष अपना जन्मदिन पौधे लगाकर मनाएंगी। इस अवसर पर विद्यालय में जामून, नीम और शहतूत आदि कुल 25 पौधे लगाए गए। देमीवाल ने पेड़ पौधों के लाभ व महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ पौधे कुदरत का वो अनमोल उपहार हैं जो हमें जीवनदान ही नहीं बल्कि फल, फूल, लकड़ी, ऑक्सीजन, हरियाली, भोजन व ईंधन भी देते हैं। पेड़ पौधे ही वायु व ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करते है, इन्हीं से वर्षा होती है, ये हमें अनेक बीमारियों से बचाते है तथा ये हमारी पृथ्वी को रंगीन बनाते है। अत: पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करते हुए इनकी उचित देखभाल भी करनी चाहिए। इस मौके पर सरपंच बाबूराम गैदर, दुग्ध शीतकरण स्टेशन गोरीवाला के प्रबंधक सुनील नेहरा, प्रधानाचार्य अमनपाल, बुटा सिंह, पवन देमीवाल, विजयपाल, बलविन्द्र सिंह, राजेश जैन, रोहताश, गणपतराम, विजय भांभू, प्रीतम सिंह, अजीत सिंह, हरपाल सिंह, विनोद सोनी, नीलकिरण शर्मा, सरोज बाला और बलजीत कौर सहित सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

08 July 2017

जीएसटी को लेकर मन में कोई भ्रांति ना पालें व्यापारी : गोपाल शरण गर्ग

ओढ़ां
जीएसटी को लेकर व्यापारी वर्ग में पाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने तथा व्यापारियों की अन्य समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर ओढ़ां पहुंचने पर हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग का निगरानी कमेटी के चेयरमैन पवन गर्ग ओढ़ां सहित क्षेत्र के व्यापारियों व नेताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर युवा व्यापारी नेता सतिंद्र गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गोपाल शरण गर्ग ने जीएसटी के बारे में सरल शब्दों में जानकारी देते हुए व्यापारियों में फैली भ्रांतियों को दूर किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों तथा व्यापारियों द्वारा किए गए सवालों का जवाब देकर उनकी शंकाओं को भी दूर किया।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि जीएसटी अर्थात गुड्स एंड सर्विस टैक्स को लेकर व्यापारी मन में किसी तरह की भ्रांति न रखें क्योंकि इससे उनको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। अब से पहले केंद्र और राज्य सरकार की ओर से व्यापारियों पर उत्पाद शुल्क, सेवा कर, वैट, सीएसटी, प्रवेश कर और मनोरंजन कर सहित 17 प्रकार के अलग-अलग टैक्स लगते थे जिन्हें जमा करने के लिए व्यापारी दफ्तरों के चक्कर काटकर परेशान होते थे। अप्रत्यक्ष कर प्रणाली से उनकी जटिलताएं दूर होंगी क्योंकि वस्तु और सेवाओं पर एक समेकित कर लगेगा। एक जुलाई से पूरे देश में एकीकृत कर प्रणाली लागू हो गई है जिसकी पूरी व्यवस्था ऑनलाइन है अत: व्यापारियों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था के लागू होने पर मन में भ्रांति का होना स्वाभाविक है। लेकिन भ्रांतियां दूर होने पर पता चलेगा कि जीएसटी से कितना फायदा हो रहा है। उनके अलावा एडवोकेट रमेश साहूवाला, बजरंग गर्ग अग्रोहा व सतिंद्र गर्ग ने भी जीएसटी के बारे में अपने विचार रखे।
इस अवसर पर निगरानी कमेटी के चेयरमैन पवन गर्ग ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां बलराज सिंह मलेठिया, पंचायत समिति चेयरमैन मनोज शर्मा, मुखत्यार सिंह, पिरथीचंद, अमरनाथ, लीलूसिंह, प्रेम शर्मा, लभुराम, कुलदीप कुमार, जगदीश व बलकरण सिंह चोरमार, जगतार सिंह, जसपाल तगड़, नरेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण बेरवाल, भूषण गोयल, बॉवी गोयल और कृष्ण गोयल सहित अनेक व्यापारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

30 June 2017

शिकायतकर्ता को परेशानी ना हो और पूरा न्याय मिले : पवन गर्ग

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निपटारा किया
ओढ़ां
हलका डबवाली व कालांवाली से सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निपटारा स्थानीय पंचायतघर में किया गया। इस अवसर पर निगरानी कमेटी हलका डबवाली के अध्यक्ष पवन गर्ग ओढ़ां, हलका कालांवाली के अध्यक्ष नरेश गग, पंचायतीराज व राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित दोनों हलकों के सीएम विंडो शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पवन गर्ग ओढ़ां ने अधिकारियों को कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करते हुए ये सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता को बेवजह परेशानी ना उठानी पड़े तथा उसे पूरा न्याय मिले। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को कार्यालयों के चक्कर ना काटने पड़ें तथा वे न्याय से संतुष्ट हों। अपनी शिकायतों का निपटारा होने पर शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता का इजहार किया। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर भेजी गई उनकी शिकायतों की सुनवाई की गई तथा उनकी शिकायतों को जितनी जल्दी हल किया गया इसकी उम्मीद तो उन्हें भी नहीं थी। इस मौके पर ओढ़ां मंडल अध्यक्ष सतिंद्र गर्ग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां बलराज सिंह मलेठिया, एससीपीओ भूपसिंह, गोरीवाला के नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र और कानूनगो मनोहर लाल सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक व शिकायतकर्ता उपस्थित थे।

दयासुख स्किल प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया

प्रधानमंत्री कौशल विकास एंव कुशल भारत अभियान के अंतर्गत

ओढ़ां
आज दयासुख मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पन्नीवाला मोटा में प्रधानमंत्री कौशल विकास एंव कुशल भारत अभियान के अंतर्गत दयासुख स्किल प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व  मंत्री जगदीश नेहरा जी ने शिरकत की। दयासुख मेमोरियल में प्राचार्य शीशपाल कस्वां ने कहा कि दयासुख स्किल प्रशिक्षण संस्थान में तीन प्रकार के कोर्स रिटेलर, कटिंग एंड सेविंग, एनिमल हेल्थ चल रहे है। जगदीश नेहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच है कि देश के हर युवा को उसके हुनर के मुताबिक कार्य मिले। उन्होंने कहा कि आजकल सरकारी नौकरिया मिलना कठिन है लेकिन इस योजना के बाद हर युवा को हुनर के मुताबिक कार्य मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की सोच है कि बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तो देश प्रगति की तरफ अग्रसर होगा। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए ग्राम सुधार युवा मण्डल के उपाध्यक्ष प्रवीण कस्वां तथा अध्यक्ष भजनलाल ने उपस्थितिजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज भारत में युवाओं की प्रतिशतता विश्व में सबसे अधिक हैं, हमारी जनसंख्या का लगभग 65 फीसदी हिस्सा युवा वर्ग हैं। आज हमें इस युवा शक्ति का अपने हुनर तथा प्रतिभा को पहचानते हुए आगे बढऩा होगा।
इस कार्यक्रम में सरपंच सतबीर कस्वां, पूर्व सपरंच श्रवण कुमार डूडी, गऊशाला प्रधान आदराम सहारण, इंद्रपाल सहारण, जगतपाल सहारण, प्रहलाद सिंह कस्वां नम्बरदार, पृथ्वी राज डूडी पंच, देवीलाल गोदारा, महेंद्र लुटासरा, प्रशिक्षक महेंद्र पुनिया, अनिल यादव, राकेश, विक्रम, दीपक, गोल्डन स्टार युवा क्लब से कार्तिक बेनीवाल, ग्राम सुधार युवा मंडल तथा ओलिंपिक फुटबॉल एवं स्पोर्ट्स युवा क्लब से भजनलाल, प्रवीण कस्वां, विजय सोढ़ी, सुरेश सोनी, शांतनु, शंकरलाल, विकाश, सोनू और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

26 June 2017

समाचार:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बीच आज रात आपसी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता।
  • वॉलस्ट्रीट जर्नल में छपे लेख में श्री मोदी ने कहा-भारत और अमरीका के मिलकर काम करने से दुनिया को हमेशा फायदा हुआ। कहा-भारत के सुधरे आर्थिक परिवेश में अमरीकी व्यापारियों के लिए निवेश की अपार संभावनाएं।
  • नई शिक्षा नीति बनाने के लिए प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक केकस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में समिति गठित।
  • भारतीय रेल तीस प्रमुख रेलगाडि़यों में यात्री सुविधाओं में सुधार करेगी।
  • इराकी सेना मोसूल शहर को आईएस आतंकवादियों के कब्जे से छुड़ाने के लिए और आगे बढ़ी।
  • देश भर में ईद-उल-फितर का हर्षोल्लास।
  • औरविश्व जूनियर निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारतीय निशानेबाज यशस्विनी सिंह देसवाल को दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिला।
---------------------------------------------------
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प आज देर रात प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। बातचीत से पहले दोनों नेताओं की व्हाइट हाउस में बैठक होगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक होगी। अमरीका के राष्ट्रपति श्री मोदी के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन करेंगे।
दोनों नेताओं की बैठक से पहले अमरीका के विदेश मंत्री रैक्स टिलर्सन और रक्षा मंत्री जिम मेटीस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
---------------------------------------------------
प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि अमरीका और भारत दोनों के लिए लाभकारी होगी। वॉशिंगटन में अमरीकी उद्योगपतियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि अमरीकी कंपनियों के पास इस भागीदारी में योगदान के अपार अवसर हैं।
प्रधानमंत्री ने बैठक में न्यूनतम सरकार अधिकतम प्रशासन के सिद्धांत का उल्लेख किया।
---------------------------------------------------
प्रधानमंत्री ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक ने साबित कर दिया है कि सामान्य तौर पर धैर्य बरतने वाला भारत भी अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है। अमरीका की राजधानी वाशिंगटन के निकट वर्जीनिया में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में श्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा विश्व व्यवस्था के अनुसरण में विश्वास रखता है।
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए भारत को पसंदीदा जगह बताते हुए प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को इसके लिए आमंत्रित किया। श्री मोदी ने भारतीय समुदाय को आश्वासन दिया कि सरकार देश में विकास की तेज गति के साथ विकसित भारत का उनका सपना पूरा करेगी।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जो सपने आपने देखे हैंआपके रहते हुए उन सपनों को पूरा करते हुए देखते जाना है और उसका सीधा-सादा कारण है। आप भी हिन्दुस्तान में थेआप भी अमेरिका में हैं। लेकिन आपकी शक्तिआपका सामर्थ्य वही हिन्दुस्तानी हुआ लेकिन सानुकुल वातावरण मिलते ही आप इतने फले-फूलेइतने फले-फूले कि अमेरिका को भी फलने-फूलने में आप बहुत बड़े सहायक बन गए।
---------------------------------------------------
वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपे लेख में प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत और अमरीका के मिलकर काम करने से विश्व को हमेशा फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि कम लागत वाला डेंगू का टीका विकसित करनेगुरूत्वाकर्षण तरंगों और सुदूर ग्रहों के अध्ययन साइबर स्पेस के मानक तय करनेभारत प्रशांत क्षेत्र में मानवीय आधार पर सहायता और आपदा राहत उपलब्ध कराने तथा अफ्रीका में शांति सैनिकों को प्रशिक्षण देने जैसे विभिन्न उद्देश्यों की भागीदारी से समूची दुनिया को लाभ हुआ है।
श्री मोदी ने कहा कि भारत और अमरीका आतंकवादी ताकतों और नस्लवादी विचारधारा के खतरों से निपटने के लिए रक्षा क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं। भारत 40 साल से आतंकवाद से जूझ रहा है और इस बुराई को जड़ से मिटाने के अमरीकी संकल्प में हम पूरा सहयोग करेंगे।
श्री मोदी ने कहा कि स्मार्ट शहरों के विकासहवाई अड्डोंबंदरगाहों और सड़क तथा रेल नेटवर्क के व्यापक आधुनिकीकरण और किफायती मकान उपलब्ध कराने जैसे सभी योजनाएं कोरे सरकारी वायदे नहीं हैइन्हें 2022 तक पूरा किया जाएगा।       
---------------------------------------------------
राष्ट्रपति चुनाव में एन डी ए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद उत्तराखंड के सांसदों और विधायकों का समर्थन मांगने के लिए आज देहरादून पहुंचे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री कोविंद ने सभी से राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें समर्थन देने की अपील की।
श्री रामनाथ के आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। श्री कोविंद उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर श्री कोविंद ने उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर उनसे आगामी चुनाव में सहयोग मांगा। उत्तराखंड विधानसभा में 71 विधायकों में से 57 विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के हैं। वर्तमान में उत्तराखंड से पांच सांसद भी भारतीय जनता पार्टी के हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 17 जुलाई 2017 को प्रस्तावित है। संजीव सुंदरियालआकाशवाणी समाचारदेहरादून।
---------------------------------------------------
सरकार ने नई शिक्षा नीति तैयार करने के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिक केकस्तूरी रंगन की अध्यक्षता में नौ सदस्यों का पैनल गठित किया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय  की विज्ञप्ति के अनुसार पैनल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी केजेअलफॉन्से कणमथण्नम भी लिए गये हैं जिन्होंने केरल के कोट्टयम और एर्णाकुलम जिलों में शत-प्रतिशत साक्षरता प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। मध्य प्रदेश में महु के बाबा साहब अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्ववि़द्यालय के कुलपति रामशंकर कुरील भी पैनल के सदस्य हैं। उन्हें कृषि विज्ञान और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। 
---------------------------------------------------
राजधानी और शताब्दी रेलगाड़ियों में इस वर्ष अक्तूबर से खान-पान के लिए ट्रॉली सेवा शुरू की जायेगी। विशेष ड्रेस पहने हुए विनम्र कर्मचारी होंगे और मनोरंजन की व्यवस्था होगी। एक रिपोर्ट -
इन प्रमुख रेलगाडि़यों में यात्रा करने वाले मुसाफिरों के अनुभव से भारतीय रेलवे ने तीस रेलगाडि़यों में खान-पान व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी ली है। इस पर 25 करोड़ रूपये की लागत आने का अनुमान है। इन तीस रेलगाड़ियों मे 15 राजधानी और 15 शताब्दी रेल शामिल हैं। अक्तूबर से शुरू होने वाले त्योहारो के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने परियोजना स्वर्ण के तहत तीन महीने का कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अन्तर्गत रेल के डिब्बों के अंदरूनी भाग को नया रूप दिया जायेगा। इस परियोजना मे रेलगाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है। समाचार कक्ष से अर्चना साह अग्रवाल।
---------------------------------------------------
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी में आज कला अकादमी में तीन दिन के मोडी फैस्‍ट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। श्री पर्रिकर ने कहा कि सरकार के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह पहल करने के बाद इसके बारे में लोगों को जानकारी दे।
मोडी फेस्ट में तीन वर्ष के दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न नीतियो और कार्यक्रमों की प्रगति तथा उपलब्धियों को दर्शाया जा रहा है।
---------------------------------------------------
ईद-उल-फितर आज देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की और बाद में एक दूसरे को मुबारकबाद दी। दिल्ली से हमारे संवाददाता ने बताया है कि ईद को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।
राजधानी में आज ईद का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां और उपहार भी भेंट किए। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक और बल्लीमारान जैसे इलाकों में खूबसूरत सजावट की गई है और लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। यह पर्व शांतिभाईचारे और समानता का संदेश देता है। दिपेन्द्र कुमारअकाशवाणी समाचारदिल्ली।
उत्तर प्रदेश से भी ईद मनाए जाने की खबरें हैं।
ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर ईद मुबारक के बोल से पूरा माहौल भर गया। लोग एक दूसरे से गले मिलते हुए त्यौहार की मुबारकबाद देते रहे। राजधानी लखनऊ में लगातार हल्की बरसात के बावजूद त्यौहार का उत्साह कम नहीं था और लोग बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलोंईदगाहों और मस्जिदों में सामूहिक नमाज के लिए एकत्रित हुए। सामूहिक नमाज़ अलग-अलग समयों पर प्रातआठ बजे से शुरू होकर दोपहर तक अलग-अलग स्थानों पर चलती रही। त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुनील शुक्आकाशवाणी समाचारलखनऊ।
तेलंगाना से हमारे संवाददाता ने बताया है कि ईद-उल-फित्र का त्योहार परम्परागत उत्साह से मनाया जा रहा है।
कल शाम ईद का चांद दिखने के बाद आज सुबह लाखों लोगों ने मक्का मस्जिदमीर आलम ईदगाहकुली कुतुब शाह का मकबराईदगाह मदन्नापेट और ईदगाह सनथनगर में ईद की नमाज़ अदा की गयी। हैदराबाद और सिकंदराबाद में लोगों ने एक महीने के रोजे के बाद विशेष नमाज़ अदा की। ज्यादातर नमाजियों ने पारंपरिक परिधान में विशेष नमाज अदा की और एक दूसरे को बधाई दी। प्रार्थना मैदानों के लिए राज्य परिवहन ने विशेष बसें चलाई हैं। जल बोर्ड और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने आवश्यक व्यवस्था की है। प्रार्थना के बाद लोगों को एक दूसरे को बधाई देते हुए देखा जा रहा है। हैदराबाद से लक्ष्मी की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से मैं मुकेश कुमार।
लेह-लद्दाख मे ईद-उल-फित्र का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। हमारे लेह संवाददाता ने खबर दी है कि सुन्नी समाज ने ईदगाह में और शिया लोगों ने पोलो मैदान में ईद की नमाज अदा की। इसके लिए आज तड़के ही बड़ी संख्या में लोग इन स्थानों पर पहुंचने लगे थे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जीउप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को विशेष कर जम्मू कश्मीरवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।
मुझे पूरा यकीन है कि अच्छाइयों और इंसानियत का यह त्यौहार कश्मीर में अमनचैन,मेलजोल एवं खुशहाली का माहौल बढाने में मदतगार साबित होगा और वादी में नया सवेरा रोशन करेगा।
---------------------------------------------------
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईद उल फितर के अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्रीमती गांधी ने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार भाईचाराआपसी सदभाव और शांति को बढ़ावा देगा।
---------------------------------------------------
ओडिशा की धार्मिक नगरी ''पुरी'' में भगवान जगन्नाथउनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दर्शनों के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कल शाम रथ यात्रा रोक दी गई थी। आज सवेरे रथ यात्रा फिर शुरू हुई और गुंडिचा मंदिर पहुंची। एक रिपोर्ट -
बारिश के बावजूद श्रद्धालु जय जगन्नाथ के घोष के साथ रथों को खींच रहे हैं। सबसे आगे भगवान बलभद्र का तालध्वज रथ और उसके पीछे शेष दोनों रथ खींचे जा रहे हैं। ये तीनों देव अगले 3 जुलाई को वापसी की ''बहुदा यात्रा'' तक गुंडिचा मंदिर में ही विश्राम करेंगे। इस रथ यात्रा को देखने विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पुरी पहुंचते हैं। इस बीचआज बरिपाड़ा में भगवान जगन्नाथ और उनके भाई और बहन की रथयात्रा मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुरी की रथ यात्रा के अगले दिन इस जिला मुख्यालय में रथ यात्रा मनाई जाती है। बरिपाड़ा रथयात्रा की अनूठी विशेषता यह है कि देवी सुभद्रा के रथ को महिला श्रद्धालु ही खींचती हैं। पुरी से एसएन पटनायक की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से मैं आनंद कुमार।
---------------------------------------------------
इराक में मोसुल शहर को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियो से छुड़ाने के संघर्ष में सैनिक और आगे बढ़ गये हैं। एक वक्तव्य में इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-आबदी ने कहा है कि सैनिक इस आतंकी गुट पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल सलाम-अल-उबेदी ने बताया कि अब मोसुल पर  फिर से कब्जा करने के लिए एक वर्ग किलोमीटर से भी कम दूरी बची है और शहर में इस्लामिक स्टेट के कुछ सौ आतंकवादी ही शेष रह गए हैं।
---------------------------------------------------
भारत की यशस्विनी सिंह ने आई एस एस एफ जूनियर विश्व निशानेबाजी विश्व प्रतियोगिता के 10 मीटर पिस्टल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। जर्मनी के सुहल में यशस्विनी के स्वर्ण पदक की मदद से भारत पदक तालिका में दूसरे स्‍थान पर आ गया है। दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत दो स्‍वर्णएक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। तालिका में पहला स्थान चीन का है।                   
---------------------------------------------------
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से आज प्रसारित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्पीक का विषय है : जीएसटी और इसके फायदे
यह कार्यक्रम एफ एम गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित होगा।
श्रोता टोल फ्री नंबर 1 8 0 0 - 1 1 - 5 7 6 7 पर स्टूडियो में मौजूद विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं। हमारे स्टूडियो में 011-2331-4444 पर भी कॉल किया जा सकता है।
ट्वीटर हैंडल @airnews alerts पर भी #tag आस्क एआईआर का इस्तेमाल करते हुए सवाल पोस्ट किये जा सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन की डीटीएच सेवा पर भी उपलब्ध रहेगा।
---------------------------------------------------
महाराष्ट्र में कोंकण और नासिक के कुछ भागों में भारी वर्षा हुई। इस बीच 24 घंटों के दौरान मुम्बई और उपनगरों में बारिश से कुछ राहत मिली है।
---------------------------------------------------
मध्यप्रदेश के कुछ भागों में मॉनसून पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के निदेशक अनुपम कश्यपी ने कहा कि यह जल्दी ही राज्य के दक्षिण-पूर्वी और मध्यवर्ती भागों में पहुंच जायेगा।
राज्य के कुछ भागों मे मॉनसून सक्रिय हो जाने के कारण कल छिंदवाड़ा और मंदसौर जिले में बिजली गिरने से  पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए।
---------------------------------------------------