Loading

31 January 2011

KISAN ATM




As technology is spreading its wings across the length and breadth of the country, a need was felt by Bank to provide its customers in rural areas with an ATM which is easy to operate, does not warrant high level of literacy, remembering PINS and can read out instructions on screen to get cash or services. As a solution to this Bank plans to deploy Kisan ATMs in rural areas to serve the customers of our remote rural branches. The first such ATM is installed at Sivagangai branch Tamilnadu and inaugurated by the Hon’ble Finance Minister Shri P. Chidambaram.

Kisan ATMs are user-friendly cash dispensing machines, which are voice enabled and work on bio-metric authentication like finger print verification. Kisan ATMs can communicate with the users in local language. To make the operations easier Kisan ATMs are provided with touch screen monitor. The screen options glow as the instructions are read out to the customer and the customer needs only to touch the option desired by him. The ATMs also have dip-type card reader and hence ensure that the machine never captures the card inserted by the customer. All the above features make these ATMs so easy and convenient that people with practically no exposure to technology can use it comfortably.

Kisan ATM cards

Bank has issued a new series of cards for the Kisan ATMs. The cards have an attractive design.


ATM Functions

The ATM will support the following functions:

1. Cash Withdrawal
2. Balance Enquiry


ATM operation


Kisan ATMs are meant to bring in 24x7 banking facilities with the state of art technology, which was so far available only to metro and urban population now within the reach of rural masses and thus providing an much needed fillip for Financial Inclusion.
 

search suggest : orkut

orkut - login

Social networking and discussion site operated by Google.
www.orkut.com/ - Cached - Similar
 
 
 

Cool Orkut Graphics for Scraps | Orkut Style

We provide free graphics for your Orkut profile and scrap book, use the best tools and effects to make your message standout.
www.orkutstyle.com/
 
 

optimised search : facebook

Welcome to Facebook

Facebook is a social utility that connects people with friends and others who work, study and live around them. People use Facebook to keep up with friends, ...
www.facebook.com/

Login | Facebook


Sign UpFacebook helps you connect and share with the people in your life. ... Password: Keep me logged in. or Sign up for Facebook · Forgot your password? ...
www.facebook.com/login.php

www.facebook.com/barackobama

Facebook for iPhone Version 3.2.2 has been released, which fixes the login problems that some users were seeing. We're currently working on another update. ...
www.facebook.com/iphone


Login | Facebook

Facebook is a social utility that connects people with friends and others who work, study and live around them. People use Facebook to keep up with friends, ...
www.facebook.com/login.php - Cached - Similar
  

23 करोड़ रुपए की राशि खर्च करके साक्षरता अभियान चलाया जाएगा

सिरसा, 31 जनवरी। सिरसा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसा, फतेहाबाद और जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में साक्षर भारत योजना के तहत 15 से 35 आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को साक्षर करने के लिए 23 करोड़ रुपए की राशि खर्च करके साक्षरता अभियान चलाया जाएगा।
    यह बात सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने आज स्थानीय डीआरडीए कांफ्रेस हाल में आयोजित प्रैस कांफ्रेस में कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरे देश में 365 जिलों का चयन किया गया है जिसमें सिरसा संसदीय क्षेत्र के तीनों जिले शामिल किए गए है। उन्होंने बताया कि साक्षर भारत योजना के तहत इन जिलों के सभी गांवों में लोक शिक्षा केद्र खोले जाएंगे जिनमें पुस्तकालय, प्रशिक्षण कार्यक्रम, साक्षरों को पठन पाठन की सामग्री की सुविधाएं निशुल्क मुहैया होंगी। इस योजना के तहत सिरसा जिला में 8 करोड़ 85 लाख, फतेहाबाद में 6 करोड़ 66 लाख 84 हजार तथा जींद जिले के नरवाना क्षेत्र लगभग 8 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन लोक शिक्षा केंद्रों में सामाजिक बुराईयों को दूर करने, युवाओं के लिए कार्यक्रम शुरु करने, ओपन विश्वविद्यालय व स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कोर्सिज करवाए जाने के कार्यक्रम भी शुरु किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी अप्रैल माह से शुरु हो जाएगा।
    डा. तंवर ने कहा कि सिरसा जिला में बालिकाओं में निरक्षरता का अंधेरा दूर करने के लिए भी चौपटा, रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली, औढ़ा खंडों में एक-एक कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल और मॉडल स्कूलों की स्थापना की जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में लड़कियों को स्कूलों में ही पढऩे व ठहरने की सुविधाएं निशुल्क मुहैया होगी। इन स्कूलों के निर्माण पर पांच करोड़ रुपए की राशि प्रति स्कूल खर्च होगी। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला में प्रदेश में सबसे अधिक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही डीएवी संस्था के उच्च अधिकारियों से बातचीत करने वाले है जिससे यह संस्था सिरसा जिला में बड़े से बड़ा शिक्षण संस्थान खोल पाए इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार से भी बात करेंगे।
    उन्होंने कहा कि जिला में बढ़ती गैस की मांग को देखते हुए राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरण योजना के तहत शीघ्र ही चौटाला, बणी व रोड़ी गांव में भारत पैट्रोलियम कंपनी द्वारा तीन एजेंसियां खोली जाएंगी। प्रत्येक एजेंसी द्वारा एक-एक हजार गैस कनैक्शन दिए जाएंगे जिससे जिला में रसोई गैस वितरण की समुचित व्यवस्था हो पाएगी। इसके साथ-साथ उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वे सुनिश्चित करेंगे कि जिला में रसोई गैस की कालाबाजारी न हो। उन्होंने कहा कि जिला में खाद्य वस्तुओं के वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के रुप में सिरसा खंड सहित प्रदेश के तीन खंडों का चयन किया गया है। स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य जिला में शीघ्र ही शुरु किया जाएगा।
    सांसद ने एक प्रश्र के जवाब में कहा कि घग्घर नदी के पानी को ट्रीट करने का मामला राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजा गया है जिसे वे आगामी सप्ताह में दिल्ली के पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों से मिलकर स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत भी अधिक से अधिक धनराशि मुहैया करवाने के लिए केंद्रीयग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों से शीघ्र बातचीत करेंगे।
    उन्होंने कहा कि आज जिला अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला में चल रही विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिला में चालू वित्त वर्ष के दौरान दिसम्बर माह तक इंदिरा आवास योजना के तहत मकानों का निर्माण करने पर चार करोड़ रुपए की राशि खर्च हो चुकी है। इस योजना के तहत जिला में आठ करोड़ रुपए की राशि खर्च की जानी है। इसके साथ-साथ सांसद विकास निधि योजना के तहत इस वर्ष जिला में एक करोड़ 15 लाख रुपए  की राशि खर्च की गई है। जिला में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत अभी तक 10 करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि खर्च करके 535 विकास कार्य करवाए गए है। इसी प्रकार से डीडीपी हरियाली योजना के तहत 2 करोड़ 27 लाख रुपए और बीआरजीएफ योजना के तहत 12 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।    
    उन्होंने खेल के  क्षेत्र बारे बताया कि जिला खेल विभाग द्वारा जिला में 20 स्टेडियमों के निर्माण का मामला मुख्यालय को भेजा गया है। इसके साथ-साथ फूलकां में खेल अकादमी स्थापित करने की दिशा में भी तेजी लाई जाएगी और इस बारे में चंडीगढ़ मुख्यालय पर बात करेंगे। इसके लिए उन्होंने जिला खेल अधिकारी को भी पूरी परियोजना शीघ्र तैयार करने और चंडीगढ़ भेजने के निर्देश दिए।
    उन्होंने उक्त योजनाओं के साथ-साथ अन्य योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की भी अधिकारियों के साथ समीक्षा की और अधिकारियों को विकास कार्यों में तीव्रता लाने में निर्देश भी दिए है।  उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला स्तरीय सतर्कता एवं जांच कमेटी की बैठक में अपने विभागों द्वारा की गई उपलब्धियों और एक्शन टेकन रिपोर्ट लेकर आए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार की नीतियों को लागू करने में किसी प्रकार की कोताही न बरते और वे गांव में भी निश्चित समय व तिथि का निर्धारण कर जाए ताकि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
    इस अवसर पर कांग्रेस नेता ओमप्रकाश केहरवाला, सुरेंद्र दलाल, भूपेश मेहता, तेजभान पनिहारी, डा. सुभाष जोधपुरिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
   

सांसद डा. अशोक तंवर ने अधिकारियों को निर्देश दिए

सिरसा, 31 जनवरी। सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला के विकास के लिए नई परियोजनाएं तैयार कर मुख्यालयों को भिजवाए और उन परियोजनाओं से उनको अवगत करवाए ताकि वे मुख्यालय स्तर बातचीत करके परियोजनाओं को स्वीकृति दिलवा सके।
    डा. तंवर आज स्थानीय डीआरडीए कांफ्रेस हाल में जिला स्तरीय सतर्कता एवं जांच समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में उपायुक्त श्री सी.जी रजिनीकांथन, अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी, उपमंडल अधिकारी ना0 श्री एस.के जैन, उपमंडल अधिकारी ना0 डबवाली श्री मुनीश नागपाल, ऐलनाबाद के उपमंडलाधीश श्री रुप सिंह, नगराधीश एच.सी भाटिया सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने इस बैठक में सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में तीव्रता के साथ-साथ गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए।    
    उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान जितने भी ज्यादा से ज्यादा कार्य हो पाए उनके लिए बजट की मांग केंद्र व राज्य सरकार के स्तर पर तुरंत करें। वे स्वयं भी नरेगा के तहत मिलने वाली धनराशि के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त योजना के तहत विधानसभा क्षेत्रवार कार्यों की अलॉटमैंट की जाए ताकि सभी क्षेत्रों में समान रुप से कार्य हो सके। इसके साथ-साथ उन्होंने लोक निर्माण व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी कहा कि वे जिला में सड़कों की मरम्मत व समुचित मात्रा में पेयजल व्यवस्था करवाए। विशेष रुप से कालांवाली और स्थानीय बेगू रोड़, सिरसा-ऐलनाबाद रोड़ की चर्चा हुए उन्होंने कहा कि इन सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के तौर पर किया जाए।
    डा. तंवर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय सांसद निधि कोष के तहत होने वाले कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर उन्हें दे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित की गई योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने ढाणियों में बिजली कनैक्शन उपलब्ध करवाने के लिए विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे पता लगाए कि स्थानीय सांसद विकास निधि योजना के तहत ढाणियों में बिजली कनैक्शन देने के लिए धनराशि दे सकते है तो 10 व्यक्तियों से अधिक वाली ढाणियों में बिजली कनैक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस योजना के तहत 50 प्रतिशत राशि स्थानीय सांसद निधि कोष योजना के तहत दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि समन्वित ग्रामीण ऊर्जा कार्यक्रम के तहत सौलर लाईट व सौलर पावर प्लांट लगाने की अधिक से अधिक परियोजनाएं तैयार करे। यह भी कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में इस प्रकार के ज्यादा से ज्यादा उपकरण लगाए। उन्होंने जिला अधिकारियों को जिले के रिकार्ड को कम्प्यूराईज्ड व ऑनलाईन करने पर बधाई दी।
    उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में आदेश दिए कि वे सुनिश्चित करे कि कहीं पर भी रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी न हो पाए और इसके लिए सभी क्षेत्रों में उचित वितरण हो। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिला में खोले जाने वाले छह-छह कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल और मॉडल स्कूलों के लिए सरकार के नियमानुसार स्थान निर्धारित करे और कोशिश करें कि उन गांवों में जहां ये स्कूल खोले जाएं वहां ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंद बच्चों को लाभ मिल सके।
    डा. तंवर ने सभी योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कहा कि वे निकट भविष्य में अधिकारियों के साथ साईट पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।