Loading

06 April 2011

समाचार News (2) 05.04.2011

मुख्य समाचार :
  • टू जी स्पैक्ट्रम मामले में लोकलेखा समिति ने रिलायंस कम्युनिकेशन्स के अध्यक्ष अनिल अंबानी से पूछताछ की।
  • राष्ट्रमण्डल खेलों में घोटाले के सिलसिले में दिल्ली और नोएडा में डीडीए तथा सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर सीबीआई के छापे।
  • समाजसेवी अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार से निपटने के लिए लोकपाल विधेयक लाने में देरी के विरोध में नई दिल्ली में अनशन शुरू।
  • दिल्ली पुलिस ने पायलट लाइसेंस के लिए जाली मार्कशीट इस्तेमाल करने के आरोप में अहमदाबाद में एक पायलट सहित दो व्यक्ति पकड़े।
  • आइवरी कोस्ट में एलासाने ओआत्रा के सैनिको का आबिदजान में राष्ट्रपति लॉरे गबागो के निवास पर कब्जा।
  • रूस से विशेष विकिरण उपचार पोत भेजने का जापान का अनुरोध। ओनागावा में भारतीय दल के राहत कार्य जारी।
  • सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में उछलने के बाद सौ अंक से अधिक गिरा।


------------
 संसद की लोकलेखा समिति ने टू-जी स्पैक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितता की छानबीन के सिलसिले में आज रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष अनिल अम्बानी से पूछताछ की है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता में समिति ने एटिसलाट डीबी टैलीकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल झंब से भी पूछताछ की है। आज बाद में एस-टैल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिक दास और यूनिटैक वायरलैस के प्रबंध निदेशक सिगवे बै्रक भी समिति के सामने पेश होंगे। कल टाटा सन्स के अध्यक्ष रतन टाटा और कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया से पूछताछ की गई थी।
------------
 केन्द्रीय जांच ब्यूरो राष्ट्रमंडल खेलों में कथित घोटालों की छानबीन के सिलसिले में आज दिल्ली और नोएडा में बीस स्थानों पर छापे मार रहा है। हमारे संवाददाता ने सीबीआई सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण और केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जुबली स्पोर्ट्‌स प्राइवेट लिमिटेड के आवासीय और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली जा रही है। सीबीआई ने राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में नौ मामले भी दर्ज किए हैं।
------------
जानेमाने समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार से असरदार ढंग से निपटने के लिए लोकपाल विधेयक लाने में कथित देरी के विरोध में आज नई दिल्ली में जंतर मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके साथ किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल और स्वामी अग्निवेश सहित कई हस्तियों ने भी उपवास रखा है। ये लोग पहले राष्ट्रपिता की समाधि राजघाट गए और फिर इंडिया गेट से पदयात्रा करते हुए जंतर मंतर पहुंचे। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने श्री हजारे से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। अपील में कहा गया है कि सात मार्च को प्रधानमंत्री, विधि मंत्री और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री अन्ना हजारे और उनके साथ मुलाकात के दौरान डॉक्टर मनमोहन सिंह ने श्री हजारे का यह सुझाव मान लिया था कि लोकपाल विधेयक के उनके प्रारूप पर मंत्रियों की एक उप समिति समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श करेगी।
 श्री हजारे ने यह प्रारूप प्रधानमंत्री को सौंपा था। रक्षा मंत्री के नेतृत्व में उप समिति ने श्री हजारे के साथियों से चर्चा की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका, क्योंकि उन लोगों की जिद थी कि सरकार प्रारूप को ज्यों का त्यों स्वीकार कर ले।
------------
मुम्बई में बहुत से लोग श्री अन्ना हजारे के समर्थन में आजाद मैदान में भूख हड़ताल कर रहे हैं। आज सुबह मोटर साइकिलों और कारों की एक विशाल रैली दादर में शिवाजी पार्क से दक्षिण मुम्बई में आजाद मैदान पहुंची। जागरूक नागरिक मंच मे मयंक गांधी का कहना है कि बहुत से लोग घर या दफ्‌तर में उपवास रख रहे हैं, जबकि कइयों ने एसएमएस और ई-मेल से समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि शाम को छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन के आसपास परचे बांटे जाएंगे, ताकि लोगों को भ्रष्टाचार की समस्या और लोकपाल विधेयक की जरूरत के बारे में जागरूक किया जा सके।
------------
नागर विमानन महानिदेशालय से पायलट लाइसेंस लेने के लिए फर्जी अंक तालिका जमा कराने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद में एक पायलट सहित दो और व्यक्तियों को गिरफ्‌तार किया है। इस आरोप में अब तक कुल ११ लोग गिरफ्‌तार किए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त अशोक चांद ने नई दिल्ली में आकाशवाणी को बताया कि इनमें से पांच पायलट दिल्ली पुलिस ने गिरफ्‌तार किए हैं, जबकि दो को राजस्थान पुलिस ने जयपुर में पकड़ा है। विमानन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी और तीन दलालों को भी पकड़ा जा चुका है। ये गिरफ्‌तारियां महानिदेशालय की इस शिकायत की छानबीन के बाद की गईं कि एक व्यक्ति ने पायलट लाइसेंस लेने के लिए फर्जी अंक तालिका दी थी।
पिछले सप्ताह के अंत में पुलिस ने निजी एयरलाइंस इंडिगो के अभिनव कौशिक को गिरफ्‌तार किया था।
------------
गोवा विधानसभा मे आज विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यो ने कार्यवाही मे बाधा डाली क्योकि अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव की उनकी माग को नहीं माना।  भाजपा के सदस्य शिक्षा मंत्री अतानासियो मोनसेरेट से शनिवार को मुंबई हवाई उड्डे पर स्वीकृति राशि से अधिक विदेशी और भारतीय मुद्रा रखने के कारण कस्टम अधिकारियों द्वारा पूछताछ किये जाने को लेकर स्थगन प्रस्ताव रखने की मांग कर रहे थे। तीन दिन के बाद आज सदन की बैठक फिर शुरू होने पर विपक्ष के नेता मनोहर पारिकर ने ये मुद्दा उठाया और कहा कि ये एक बहुत गंभीर बात है कि किसी राज्य के शिक्षा मंत्री को देश से बाहर पैसा ले जाते हुए पकडा जाय। उन्होंने कहा कि सदन को प्रश्नकाल स्थगित करके स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करनी चाहिए। लेकिन अध्यक्ष प्रताप सिंह राणे ने उनकी मांग पर विचार नहीं किया। इस पर विपक्षी सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए और अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही ढाई बजे तक स्थगित कर दी।
------------
असम विधानसभा के लिए कल पहले चरण में ६२ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। अब इस महीने की ११ तारीख को दूसरे चरण के मतदान की तैयारी चल रही है। इस चरण में असम के निचले क्षेत्रों के १४ जिलों और बोडोलैंड स्वायत्तशासी परिषद में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में ४७ महिला प्रत्याशियों सहित कुल ४९६ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हमारे गुवाहाटी संवाददाता ने खबर दी है कि चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।
राहुल गांधी ने चौगांव, राहा और मजबत में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। भाजपा के शत्रुन सिन्हा शाहनवाज से और स्मृति इरानी भी चुनावी सभा में व्यस्त है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने भी पिछले तीन दिनों में सीपीआईएम उम्मीदवारों के लिए प्रचार किए। इधर असमगण परिषद के वरिष्ठ नेता भी चुनावी प्रसार में लगे हुए है।
------------
 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए कुल ३६४ उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इस चरण में १८ अप्रैल को उत्तर बंगाल के छह जिलों की ५४ सीटों पर मतदान होगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं।

पहाड़ के मुख्य दल गोरखा जन मुक्ति दल मोर्चा से दार्जिलिंग कालंगपुंग विधानसभा के लिए चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को टेबल चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया है, जबकि करसांग विधानसभा सीट में इस पार्टी के उम्मीदवार को मोमबत्ती चिन्ह प्रदान किया गया है। इसी तरह अखिल भारतीय गोरखा लीग के उम्मीदवारों को कालंगपुंग और दार्जिलिंग में मोमबत्ती चुनाव चिन्ह दिया गया है, जबकि इसी दल के -- उम्मीदवार को टेबल चिन्ह प्रदान किया गया है। चुनाव चिन्ह को लेकर मतदाताओं में कोई भ्रांति उत्पन्न हो, इसलिए मोर्चा नेतृत्व जिला चुनाव अधिकारी से तीनों सीटों पर मोर्चा को एक ही चुनाव चिन्ह प्रदान किये जाने की मांग कर रहे हैं।
------------
केरल में मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में तेजी से प्रचार कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अनेक उम्मीदवार कई दौर का प्रचार पूरा कर चुके हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य वाले राज्य में इस बार चुनाव प्रचार पहले से भिन्न है। अपनी चुनावी सभाओं में वाममोर्थी के नेता और मुख्यमंत्री बी.एस अच्युतानन्दन अपने सिहासी विरोधियों को घेरने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं। उधर कांग्रेस सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए श्री अच्युतानन्दन और उनके बेटे को निशाना बना रही है। जबकि भाजपा दोनों ही मोर्चो पर विकास की उपेक्षा के आरोप की आड़ के साथ राज्य में बेहतर राजनीतिक भविष्य की तलाश में है। इस बीच चुनाव आयोग ने पेड न्यूज के साथ ही राजनीतिक दलों की चुनावी खर्चों पर निगरानी बढ़ा दी है। इन सबके बीच मतदाताओं में जागरूकता के लिए अन्य कार्यक्रमों के साथ ही जादू के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री ए के एंटनी ने आज त्रिशूर जिले में पुडुक्कड, ओलूर और चलाक्कुडी में जन सभाओं में एलडीएफ शासन की आलोचना की। उनका कहना था कि अगर यूडीएफ सत्ता में आया तो कानून और व्यवस्था सुधारने तथा राज्य के विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सीपीएम और जमाते इस्लामी नेताओं के बीच कथित बातचीत से कोई हैरानी नहीं होती, क्योंकि वो पार्टी पहले भी ऐसे हथकंडे अपना चुकी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रात कोच्चि पहुंच रही हैं। वे कल हेयरपाड और त्रिशूर में तथा कोझिकोड में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।
------------
 लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने उम्मीद जतायी है कि भारतीय जनता पार्टी केरल विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलेगी। कोजीकोड में आज पत्रकारों से उन्होंने कहा कि पार्टी केरल में प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। श्रीमती स्वराज ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाला एल डी एफ और कांग्रेस नेतृत्व वाला यू डी एफ, केरल की जनता के हितैषी नहीं हैं।
------------
 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला डीएमके और अन्ना डीएमके पार्टी के नेतृत्व वाले दो बड़े राजनीतिक गठबंधनों के बीच है। लेकिन पर्यटन के गढ़, दूरदराज के दक्षिणी जिले कन्याकुमारी की स्थिति अलग है। पिछले चुनाव में कन्याकुमारी जिले में दो सीटें कांग्रेस और तीन डीएमके ने जीती थीं।

कन्याकुमारी सीट पर डीएमके के उम्मीदवार और आज के पर्यटन मंत्री सुरेश राजन चुनाव लड़ रहे हैं, जहां इनका मुकाबला एआईएडीएन के और बीजेपी के उम्मीदवारों से है। वहीं भिलावनकोडू विधानसभा क्षेत्र से सीपीएम ने अपने वर्तमान विधायक लिमारोज को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। कन्याकुमारी के जिला मुख्यालय नागर कोइल में बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कोन राधाकृष्णन का डीएमके और एआईएडीएमके के साथ मुकाबला है।
------------
 तिरुचिरापल्ली पश्चिम की निर्वाचन अधिकारी संगीता के नेतृत्व में एक दल ने आज एक वाहन की छत पर बोरों में बंद पांच करोड़ ११ लाख रुपये की नकदी जब्त की। इस रकम का कोई हिसाब-किताब नहीं था। इस दल को सुराग मिला था कि मतदाताओं में बांटने के लिए यह रकम ले जाई जा रही है। उसके बाद छापा मारकर रकम जब्त कर ली गई और आयकर अधिकारियों को सौंप दी गई। विधानसभा चुनाव के दौरान धन बल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने की मुहिम में राज्य में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पहली बार इतनी बड़ी रकम पकड़ी है।
------------
 केन्द्रीय केबिनेट मंत्री और रांची से कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय को पार्टी कार्यकर्ताओं और झारखंड महिला कांग्रेस की नेता आभा सिन्हा के साथ अब से कुछ देर पहले रांची में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को धुर्वा थाना  लाया गया है। श्री सहाय और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता रांची के इस्लाम नगर इलाके में अनाधिकृत कब्जा हटाने के अभियान के विरोध में धरना दे रहे थे।
 राज्य में झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर एक महीने से भी पहले से अनाधिकृत कब्जे हटाने का अभियान चल रहा है और कई पुराने कब्जे खत्म कर दिए गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दल इससे बेघर लोगों को दोबारा बसाने की मांग कर रहे हैं।
------------
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेच्छाछिवा  ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह के साथ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने की व्यवस्था के बारे में आज शाम अपनी बातचीत का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के साथ व्यापार, निवेश और पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहता है। श्री वेच्छाछिवा भारत की एक दिन की यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका रस्मी स्वागत किया गया।
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शिष्टमंडल स्तर की बातचीत में अंतर्राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक बातचीत होगी। समुद्री लूटेरों से निपटने के लिए समुद्र में समन्वित गश्त, व्यापार संबंध बढ़ाने और बुनियादी ढांचे विशेष रूप से पर्यटन के क्षेत्र में थाईलैंड का निवेश बढ़ाने के बारे में मुख्य रूप से चर्चा होगी।
दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए जल्दी ही व्यापक मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौता होने की उम्मीद है। दोनों के बीच पिछले वर्ष व्यापार में ३४ प्रतिशत वृद्धि हुई और यह छह अरब साठ करोड़ डॉलर से अधिक हो गया।
थाइलैंड के प्रधानमंत्री अपनी भारत यात्रा के दौरान विदेशमंत्री एस एम कृष्णा और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत करेंगे । वे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलने जायेंगें और भारतीय उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगें। प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह आज शाम शिष्टमंडल स्तर की बातचीत के बाद विशिष्ट अतिथि के सम्मान में भोज देंगे।                                              
------------
 ब्रसल्स में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के बारे में बातचीत सम्पन्न होने से पहले कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की व्यापार और आर्थिक संबंध समिति इसकी समीक्षा करेगी। दोनों पक्षों के मुख्य वार्ताकार समझौते के मसौदे को अन्तिम रूप देने के लिए आज दूसरे दिन अपना विचार विमर्श जारी रखे हुए हैं। दोनों पक्षों के अधिकारी मोटर वाहनों और उनके कल पुर्जों और शराब के लिए अपने बाजार खोलने तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकारों और सेवाओं जैसे प्रमुख मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने में लगे हैं। हमारे संवाददाता ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दोनों पक्ष जून २००७ में व्यापक व्यापार और निवेश समझौते के लिए शुरू हुई बातचीत के १२ प्रमुख मुद्दों में से चार पर सहमत हो गए हैं।
यूरोपीय संघ चाहता है कि भारत पूरी तरह तैयार या यहां पर लाकर जोड़ी जाने वाली कारों की इकाइयों के लिए शुल्क या तो पूरी तरह समाप्त कर दे या उसमें जबर्दस्त कटौती करे, लेकिन भारतीय वार्ताकार घरेलू कार उद्योग के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मांग को नहीं मान रहे हैं। यूरोपीय संघ यह भी चाहता है कि भारत खुदरा, बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाओं में सीधे विदेशी निवेश सहित अपने सेवा क्षेत्र को खोले।
 वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर इस समझौते पर यूरोपीय संघ के वाणिज्य सचिव से बातचीत करने के लिए इस सप्ताह ब्रसल्स जाने वाले हैं।
------------
जापान ने रूस से विकिरण खत्म करने वाला वह विशेष जहाज मंगवाया है, जो परमाणु पनडुब्बियों से परमाणु सामग्री निकालता है। जापानी मीडिया के अनुसार फुकुशिमा परमाणु बिजलीघर के इंजीनियर रेडियोधर्मी जल समुद्र में छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं, क्योंकि वहां बेहद रेडियोधर्मी जल को रखने की और जगह नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए ही रूस से मदद मांगी गई है। सुजुरान नाम का यह विकिरण खत्म करने वाला जहाज फुकुशिमा बिजलीघर की तरल परमाणु सामग्री को ठोस रूप दे देगा।
------------
 भारत के राष्ट्रीय आपदा सहायता बल के ४६ सदस्यों का एक दल जापान में भूकम्प और त्सुनामी से बुरी तरह तबाह इलाके में लापता लोगों की तलाश में मदद कर रहा है। इस दल ने अब तक कई शव, नकदी और दूसरा कीमती सामान निकालने में मदद की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दल को मियागी प्रान्त में सबसे ज्यादा तबाह कस्बों में राहत और तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस समय यह दल ओनागावा कस्बे में काम कर रहा है।
------------
 खबर है कि आइवरी कोस्ट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यताप्राप्त राष्ट्रपति अलासाने ओआत्रा की वफादार सेनाओं ने आबिदजान में वर्तमान राष्ट्रपति लॉरेन गबाबो के निवास पर कब्जा कर लिया है। श्री ओआत्रा के प्रवक्ता के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि श्री गबाबो घर में थे या नहीं।
ु संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गबाबो की सेनाओं ने नागरिकों पर मोर्टार, रॉकेट से छोड़े जाने वाले गोलों और भारी मशीनगनों की मार बढ़ा दी है। शहर में पांच दिन की लड़ाई में लाखों नागरिक फंसे हुए हैं। श्री गबाबो पद छोड़ने से इंकार कर रहे हैं, हालांकि नवम्बर के राष्ट्रपति चुनाव के संयुक्त राष्ट्र अनुमोदित परिणाम में श्री ओआत्रा को विजयी घोषित किया गया है।
------------
अफगानिस्तान में आज सैंकड़ो छात्र काबुल विश्वविद्यालय के सामने एकत्र हुए और हाल में अमरीका में पवित्र कुरान जलाये जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अमरीका विरोधी प्रदर्शनों के पांचवें दिन आज छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की। ये छात्र अमरीका सरकार से पादरी टैरी जोन्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे जिनकी देखरेख में बीस मार्च को कुरान की प्रति जलाई गई थी। इन छात्रों ने इस घटना को अमानवीय और दुनिया भर के मुसलमानों के खिलाफ निंदनीय कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि वे तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे जब तक पादरी को कानून में कटघरे में नहीं लाया जाता। अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित दुनिया भर के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। चार दिनों के प्रदर्शनों के दौरान संयुक्त राष्ट्र के सात विदेशी कर्मचरियों सहित कम से कम २३ लोग मारे गए हैं और करीब डेढ सौ पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हुए हैं। राष्ट्रपति हामिद करजई ने अमरीका के राष्ट्रपति और संसद से इस घटना की निंदा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस तरह की घटनाएं फिर न हों।
------------
बम्बई शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आज सेन्सेक्स में ६८ अंक की वृद्धि हुई। अब से कुछ देर पहले सेन्सेक्स ८० अंक की गिरावट के साथ १९ हजार ६२१ पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी २१ अंक गिरकर ५ हजार ८८७ पर आ गया।
------------
सरकार युवाओं के प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए देशभर में दस हजार से अधिक मेंटर युवा क्लब बनाने पर विचार कर रही है। खेल और युवा मामलों के मंत्री अजय माकन ने मणिपुर में युवा रोजगार कौशल परियोजना का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री माकन ने कहा कि इस परियोजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का अपना काम धंधा शुरू करने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
------------
क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक विजय के बाद सचिन तेदुलकर को भारत रत्न देने की महाराष्ट्र सरकार की लंबे समय से की जा रही मांग ने और जोर पकड़ लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण ने आज राज्य विधानसभा को सूचित किया कि उनकी सरकार केन्द्र से सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट और विश्व कप जीतने में उनके महान योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की सिफारिश करेगी।
------------
भारतीय क्रिकेट टीम के निवर्तमान कोच गैरी कर्स्टन ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम से विदा लेना उनके लिए बहुत ही कठिन हो रहा है लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि वे भारतीय क्रिकेट को बहुत ही अच्छी स्थिति में छोड़कर जा रहे हैं। गैरी कर्स्टन ने मुम्बई में अपने विदाई संवाददाता सम्मेलन में बहुत ही भावुक होकर यह बात कही। दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन तीन साल भारतीय टीम के कोच रहे और इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम को टैस्ट रैकिंग में पहले नम्बर तक पहुंचाया और २८ वर्षों बाद भारत ने क्रिकेट विश्व कप जीता। कर्स्टन अपना कार्यकाल बढ़ाये जाने की पेशकश नामंजूर कर चुके हैं।
------------
 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी ने २०१५ से विश्व कप प्रतियोगिता के लिए टीमों की संख्या १४ से घटाकर दस करने के अपने फैसले की पुष्टि की है। इस फैसले के बाद २०११ के विश्व कप में इंग्लैंड को हराने वाली टीम आयरलैंड अगली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेगी। केवल आईसीसी के पूर्ण सदस्य भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ही चार वर्ष बाद अगले विश्व कप में भाग ले सकेंगे। २०१९ के क्रिकेट विश्व कप के लिए दस टीमों का फैसला क्वालीफाइंग राउंड से होगा। मुम्बई में आईसीसी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में १२ टीमों की प्रतियोगिता की संभावना पर भी विचार किया गया, लेकिन बोर्ड ने ंअपने पहले के ही निर्णय पर कायम रहने का फैसला किया। इस बार क्रिकेट विश्व कप में आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के अलावा आयरलैंड, केन्या, कनाडा और नीदरलैंड्स ने भाग लिया था।
------------
 आईपीएल के बर्खास्त आयुक्त ललित मोदी ने कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन के कारण उनका पासपोर्ट रद्द करने के फैसले के खिलाफ विदेश  मंत्रालय में अपील दायर की है। ललित मोदी के वकील ने बताया कि मुख्य पासपोर्ट अधिकारी के सामने यह अपील दायर की गई है। इसमें मुम्बई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा उनका पासपोर्ट रद्द किये जाने को चुनौती दी गई है। मोदी इस समय लंदन में है।
------------
 कृतज्ञ राष्ट्र आज स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की १०४ वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उप राष्ट्रपति मो० हामिद अंसारी, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई केन्द्रीय मंत्रियों ने दिल्ली में उनकी समाधि समता स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं ने संसद के सैंट्रल हॉल में बाबू जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन चढ़ाये। इस उपलक्ष्य में एक शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है। आज शाम एक स्मृति व्याख्यान का भी आयोजन किया जाएगा।
------------
बाबू जगजीवन राम की जयंती के सिलसिले में सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थान मानवता अभियान द्वारा कल नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने किया। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आमंत्रित कवियों ने राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव, समतामूलक समाज की स्थापना और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर कविता पाठ किया। इस मौके पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक और मानवता अभियान के अध्यक्ष एम.के गांधी ने भी अपने विचार रखे।
------------
श्री सत्य सांईबाबा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। श्री सत्य सांई इंस्टीट्यूट ऑफ हायर मेडीकल साइसेंज अस्पताल के निदेशक ए.एन. सफाया ने बताया है कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार है, लेकिन अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सांई बाबा अभी होश में हैं। उन्हें फेफड़ों में तकलीफ के कारण पिछले महीने की २८ तारीख को पुट्टापार्थी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 इस बीच अस्पताल के आसपास और पुट्टापार्थी हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है,क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सत्य साईं बाबा का हालचाल जानने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। अस्पताल के आसपास धारा १४४ लगा दी गयी है। आन्धप्रदेश के मुख्यमंत्री एन.किरण कुमार रेड्डी सांईबाबा का हालचाल जानने के लिए वहां पहुंच रहे हैं।
------------
चैत्र नवरात्रों में जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णोदेवी की पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए कल से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पिछले वर्ष २०१० के पहले तीन महीनों के मुकाबले इस वर्ष माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने वालों की संख्या ४७ हजार अधिक है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पिछले वर्ष १४ लाख ९९ हजार के मुकाबले इस वर्ष १५ लाख ४६ हजार श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।
नवरात्र के पहले दो दिनों में ७५ हजार के करीब श्रद्धालुओं ने कटरा पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। श्रीमाता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड और पुलिस के अधिकारियों ने नवरात्रों के शेष दिनों में श्रद्धालुओं के रश को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं। इस बीच जम्मू शहर जो कि मंदिरों के शहर नाम से भी प्रसिद्ध है में माता के मंदिरों को बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में जा रहे हैं और वो माता के दर्शनों के लिए लम्बी कतारों में खड़े अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
------------

THE HEADLINES:
  • Parliament's Public Accounts Committee questions Reliance Communications Chairman Anil Ambani and others in the 2G spectrum allocation scam.
  • CBI conducts searches in offices and residences of  DDA and CPWD officials in Delhi and Noida  in connection with the Commonwealth Games probe.
  • Social worker Anna Hazare on hunger strike  in New Delhi to protest against  delay in bringing a Lokpal Bill to effectively deal with corruption.
  • Delhi Police arrest two persons including a pilot from Ahmedabad for allegedly using forged marksheets to procure licence.
  • In Ivory Coast, residence of entrenched ruler Laurent Gbagbo in Abidjan captured by forces loyal to Alassane Ouattara.
  • Japan asks  Russia to send a special radiation treatment ship to decommission nuclear submarines; Indian team from National Disaster Response Force continues to provide relief in the town of Onagawa.
  • Sensex erases early gains;  loses more than 100 points in afternoon trade.
||<><><>||
 Reliance Communications Chairman Anil Ambani was today questioned by Parliament's Public Accounts Committee,PAC, in connection with alleged irregularities in the 2G spectrum allocation.  Atul Jham Etisalat DB Telecom CEO was also questioned by the panel headed by senior BJP leader Murli Manohar Joshi. The PAC had yesterday quizzed  Chairman Ratan Tata and corporate lobbyist Niira Radia in connection with the 2G spectrum scam. S-Tel CEO Shamik Das and Unitech Wireless Managing Director Sigve Brekke are also scheduled to appear before the PAC later in the day.
||<><><>||
 The Central Bureau of Investigation is today carrying out searches at 20 locations in Delhi and Noida  in connection with the Commonwealth Games probe.
Our correspondent quoting CBI sources reports, searches are being conducted at residential and officials premises of Delhi Development Authority and Central Public works department  officials and Jubilee Sports private limited. The CBI has also registered  ninth case in connection with the probe into alleged irregularities in the conduct of the Commonwealth Games.
||<><><>||
Noted Social worker ,Anna Hazare, today started his hunger strike  at Jantar Mantar in the national capital  to protest against the reported delay in bringing a Lokpal Bill to effectively deal with corruption.  Other important personalities who joined him in the fast include Kiran Bedi, Arvind Kejriwal and Swami Agniwesh.  They first went to Rajghat, the Samadhi of the Father of Nation and later started  their campaign from the India Gate lawns which  concluded at Jantar Mantar.  A large number of  people participated in the rally. People in Mumbai have come forward to show their support for social activist Anna Hazare’s agitation for the demand to involve civil society in formulation of the anti-graft Lokpal Bill. Pledging support for Hazare’s fast unto death campaign in Delhi, many activists also sat on fast at Azad Maidan in Mumbai. The Prime Minister's office appealed Hazare to abandon his hunger strike.
||<><><>||
  Two more persons, including a pilot, were arrested in Ahmedabad by Delhi Police for allegedly using forged marksheets to procure license from the country's airline regulator, Directorate General of Civil Aviation,  DGCA. With this, the total number of arrests in such cases has risen to 11. Ashok Chand, Deputy Commissioner of Police told AIR in New Delhi with this, five pilots have been arrested by Delhi Police while two others have been apprehended by Rajasthan Police in Jaipur in connection with the racket. A senior DGCA official and three touts were also arrested in this case earlier.
||<><><>||
Just five days left for active campaigning for the assembly election a never before political tussle is underway in Kerala. An aggressive Congress led UDF is attacking the ruling LDF from all sides for its alleged failure to bring about development. As tit for tat LDF blames Congress and the Centre for corruption and escalating prices of essential items. In the midst of this BJP, offering Modi model development in Kerala, is confident of opening account in the state assembly.
Democratic process of god’s on country is on a different mode these days. A few days left for active campaigning, to win over the voters political parties seem to forget norms of dignified politics. While the front line campaigner of ruling LDF, Chief Minister V.S. Achuthanandan, levels allegations against all political opponents, UDF is targeting Chief Minister and his son for misuse of office. At the same time, BJP denounce LDF and UDF saying both fronts are least interested in Kerala’s development. Meanwhile, Election Commission has further stepped up monitoring of poll related expenses and paid news phenomenon. To create further awareness among voters a special magic programme will be unveiled at the intiative of the Commission.
||<><><>||
 Union Minister Mr A K Antony addressed a few election campaign meetings at Pudukkad, Ollur and Chalakkudi in Thrissur district today.  Meanwhile, Congress President Sonia Gandhi will be arriving in Kochi tonight to participate in the election campaign meetings of the UDF. Leader of the Opposition in the Lok Sabha Sushma Swaraj expressed the hope that BJP will open account in the Kerala Assembly in the coming elections.
||<><><>||
In Tamilnadu,  the assembly elections are by and large  be divided into two major political blocks lead by DMK and AIADMK. But remote southern district and hub of religious tourism Kanya Kumari certainly has a different story. Our Correspondent reports that in the last assembly elections the Congress won two seats and DMK had won three seats from Kanyakumari district.   
 Traditionally it was an old bastion of congress party but in recent years the BJP and CPM have also made inroads in this famous centre of religion. The state tourism Minster and existing DMK MLA Suresh Rajan is facing tough challenge from AIADMK and BJP candidates from kanyakumari assembly segment. The left CPM place its existing MLA Leema Roise once again from Vilavancodu constituency. The ex central Minster and BJP candidate Pon Radhakrishnan is giving tough challenge to DMK and AIADMK candidates from district headquarters and assembly constituency Nagercoil. 
||<><><>||
The Chief electoral officer of Tamil Nadu Mr.Praveen Kumar has said that the election commission is stepping up security measures for ten thousand polling booths in the state.Speaking to newspersons in Chennai, the CEO said that large amount of cash and non cash items are being seized through out the State.
||<><><>||
A team led by Tiruchirapalli West Electoral Officer and RDO Sangeetha seized unaccounted cash amounting to  five crore eleven lakhs rupees packed in gunny bags atop an omni bus today. Acting on a tip off that money is being transferred to be distributed among the voters; the team seized the money and handed it over to IT officials. This is the highest amount to be retrieved in the State by the Election Commission officials as part of curbing influence of money during elections.
||<><><>||
In West Bengal,  altogether 364 candidates are in the fray for first phase of assembly elections in the state. During this phase, election will take place for 54 seats  covering 6 north Bengal districts on 18th of this month. Meanwhile filling of nomination are on for second and third phase of polls also.
||<><><>||
In Assam, campaigning for the second phase of Assembly elections are in full swing.  64 constituencies comprising 14 districts in lower part of Assam and the bodoland territorial Council are to be covered in this phase of elections on 11th of this month.  Our Correspondnet reports that the leaders of almost all the political parties are rushing to different constituencies.
The All India Congress general secretary and Lok Sabha Member Rahul Gandhi addressed three election rallies at Chaygaon, Majbat and Raha constituencies today within a span of two and a half hour. The Delhi Chief Minister Shiela Dixit is also addressing two election meetings at Guwahati today. Senior Bharatiya Janata Party leaders Shahnawaz Hussain, Film stars- Shatrughan Sinha and Smriti Irani are also addressing a series of meetings for the party in the poll-bound constituencies today. The Tripura Chief Minister Manik Sarkar is campaigning for the CPI (M) Party in the State. Due to strict implementation of model code of conduct and expenditure monitoring by the Election Commission, the campaign by the candidates mainly limited to public meetings, House-to-house campaign, distribution of leaf-lets and street-corner meetings. Wall writing, postering and campaigning by mike is hardly noticed.
||<><><>||
The health condition of Sri Satya Saibaba  continues to be critical. In the latest health bulletin issued this morning, Sri Satya Sai Institute of Higher Medical Sciences Director, A N Safaya said his condition continued to be same as yesterday. However he said the level of consciousness has improved. Stating that his vital systems are in stable condition, the Director said Saibaba is still on assisted ventilator and on slow dialysis process. The spiritual leader was admitted to hospital at Puttaparthi following lung congestion on 28th of last month.
District police have imposed Section 144 near the hospital to control people who are gathering in large numbers. Meanwhile, putting on hold his proposed visit to Puttaparthy, Andhra Pradesh Chief Minister N Kiran Kumar Reddy has reviewed the situation from Hyderabad. Later, Revenue Minister Raghuveera Reddy told reporters that the state Government has sent Principal Secretary Finance L V Subrahmaniam to take all required measures and coordinate with the Trust at Puttaparthy. A team of doctors has also been rushed from Hyderabad. Camping in Puttaparthy, Principal Secretary Health P V Ramesh has been coordinating all medical teams. Stating that the Government has left no stone unturned to improve the health condition of the spiritual leader, the minister has appealed to people to maintain calm and not to get anxious. He assured that transparency would be maintained about Saibaba’s health condition.
||<><><>||
In Ivory Coast,  the residence of  entrenched ruler Laurent Gbagbo in Abidjan  has been captured. Reports say,  forces loyal to Alassane Ouattara, the country's internationally recognised president, said they had taken the building after a day of fierce combat. A spokesman for Mr Ouattara, Patrick Achi, said it was not yet clear whether Mr Gbagbo had been inside. UN Secretary General Ban Ki-moon said the attacks were ordered to defend civilians and were not a declaration of war on Mr Gbagbo. He said Mr Gbagbo's forces had stepped up the use of mortars, rocket-propelled grenades and heavy machine-guns against civilians.
||<><><>||
Japan has asked Russia to send a special radiation treatment ship used to decommission nuclear submarines. Japanese media reported the move since the engineers at the Fukushima Daiichi nuclear plant were forced to release radioactive water into the sea after it ran out of storage capacity for more highly contaminated water. The floating radiation treatment plant  called Suzuran will solidify contaminated liquid waste from the country's crippled nuclear power plant. Meanhwile, the Operator of theTokyo Electric Power Co,TEPCO, said today that it started paying condolence money to local governments to aid people evacuated from around its stricken plant.
||<><><>||
A 46-member Indian relief and rehabilitation team has recovered bodies and valuables during its relief and rehabilitation work in the disaster hit north east of Japan.  An External Affairs Ministry release says that delegation has been deployed in the earthquake and Tsunami hit areas of that country.  The team belongs to National disaster response force and has been assigned relief work in the worst affected towns of Miyagi Prefecture.  The release says that the team is presently working in the town of Onagawa.
||<><><>||
The British Prime Minister David Cameron has arrived in Pakistan for talks . He is seeking a fresh start in relations with Islamabad, nine months after accusing it of turning a blind eye to terrorism.   This is his first trip to Pakistan since taking office in May 2010. Prime Minister Cameron will meet President Asif Ali Zardari  and also hold talks with Prime Minister Yousuf Raza Gilani during his visit.
||<><><>||
The Libyan government has said it is open to any political reform but Muammar Gaddafi must stay in power to avoid a new Iraq or Somalia.A spokesman told media that Colonel Gaddafi was a unifying figure, and insisted his forces only targeted armed rebels, not civilians.The Libyan leader has reportedly appeared in public in Tripoli. Meanwhile, evacuees from the besieged city of Misrata accused pro-Gaddafi forces of atrocities against civilians.  Fighting has continued in the east of the country where the rebels have been trying to regain ground lost in recent days, and coalition aircraft attacked military vehicles believed to belong to Col Gaddafi's forces.
||<><><>||
The US Federal Aviation Administration,FAA, today said it will order inspections of some 175 older Boeing 737s worldwide. The move comes following a fuselage rupture which forced a Southwest Airlines flight into an emergency landing.The aviation watchdog said in a statement that the FAA will issue an emergency directive tomorrow.
||<><><>||
Ahead of concluding India-European Union talks on the  free trade agreement in Brussels, the Prime Minister's Trade and Economic Relations Committee will review the issue in New Delhi tomorrow.  The chief negotiators of the two countries are continuing their discussions on the second day today to finalise the draft. Officials from both sides have remained engaged in resolving difference on key issues like opening of markets in auto and auto components, wines and spirits, and intellectual property rights and services.
||<><><>||
Reversing all its initial gains, the Sensex at the Bombay Stock Exchange stood 98 points, or 0.5 percent in negative territory, at 19,604, in afternoon deals, a short while ago, after losing more than 150 points at one stage. The market fell on profit-booking by investors, after a recent sharp rally, and as global crude oil prices hovered around two-and-a-half year highs, raising inflation and interest rate worries.
||<><><>||
The  rupee appreciated by 18 paise to 44.41 rupees against the dollar in early trade today. It had closed at  44.59 rupees against the greenback in the previous session. Dealers said,  the strengthening of rupee was supported by capital inflows and a higher opening in the stock market.
||<><><>||
World oil prices were lower in Asian trade today. New York's light sweet crude was down 23 cents to 108.24 dollars per barrel while Brent North Sea crude fell seven cents to 120.99 dollars per barrel.
||<><><>||
National Maritime Day is being celebrated today. In Gujarat, all major and minor ports are celebrating National Maritime Day. Our correspondent reports that country's first major port Kandla has registered highest traffic handling record of 82 million tonnes during the last financial year in the country.
||<><><>||
In UP, the festival of Chaiti Chand and birthday celebration of Lord Jhuley Lal are being observed with full religious fervour by the Sindhi community today. The Jhuley Lal temples across the state have been colourfully decorated and religious processions were taken out.
||<><><>||
Several functions are being organised across the country to pay tributes to freedom fighter and  Former Deputy Prime Minister Babu Jajivan Ram on his 104th Birth Anniversary today.  Vice President Mohammad Hamid Ansari, Lok Sabha Speaker Miera Kumar, UPA Chairperson Sonia Gandhi  and several Union Ministers offered floral tributes at his samadhi -Samata Sthal in Delhi.
||<><><>||
Sacked IPL Commissioner Lalit Modi has appealed to the Ministry of External Affairs against its decision to revoke his passport for alleged foreign exchange violations. Modi's lawyer said his client had filed an appeal before the Chief Passport Officer challenging revocation of his passport by Mumbai's Regional Passport office.
||<><><>||
After Team India’s historic win of the cricket world cup, Maharashtra government’s long time demand of giving a Bharat Ratna to India’s iconic player Sachin Tendulkar has gained momentum. Maharashtra Chief Minister Prithviraj Chavan today informed the state assembly that his government is going to recommend to the centre that Tendulkar should be given the highest civilian award, in view of his outstanding contribution to the game of sport and also for winning the world cup title.
||<><><>||
An Emotional outgoing India coach Gary Kirsten today said that bidding adieu to the Indian team is one of the hardest goodbyes he has ever had to say but he was satisfied to leave Indian cricket in a healthy state.
||<><><>||
The International Cricket Council has confirmed its decision to cut team numbers for the World Cup from 14 to 10 starting with the 2015 tournament. It means there is no place for Ireland, who beat England in the 2011 World Cup.
||<><><>||
Government plans to set up over 10 thousand Mentor Youth Clubs across the country for training and skill development of the youth. Youth Affairs and Sports Minister Ajay Maken announced this, after inaugurating the Youth Employability Skill, Project in Manipur.
||<><><>||
Thai Prime Minister Abhisit Vejjajiva says he is looking forward to discussions with his Indian counterpart,  Dr. Manmohan Singh this evening to energise mechanisms to meet the security challenges. Thai Prime Minister said that his visit will further strengthen the strategic partnership between the two countries.  
Thai Prime Minister in his delegation level talks with his Indian counterpart will discuss wide range of issues of  international, regional and  mutual concern.  Coordinated patrolling in the sea to deal with piracy, expansion in trade ties and greater Thai investment in the infrastructure particularly in the tourism will be the focus of discussion in the talks.  Comprehensive free trade area agreement is expected to be inked soon between the two countries  to expand the trade basket.
||<><><>||
In Jammu and Kashmir, pilgrimage to holy cave shrine of Mata Vaishno Devi ji has gone up by 47,000 during first three months of this year as compared to 2010. A heavy rush of pilgrims is being witnessed since yesterday. About 75 thousand pilgrims have arrived at Katra, the base camp of Mata Vaishnodevi Shrine.
||<><><>||

05 April 2011

समाचार News (1) 05.04.2011

मुख्य समाचार :-
  • टू-जी स्पेक्ट्रम मामले में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही लोक लेखा समिति ने अंनिल अंबानी और अन्य बड़े उद्योगपतियों को आज पूछताछ के लिए बुलाया है।
  • भारत और थाईलैंड समुद्री डकैतियों को रोकने के लिए समन्वित गश्त और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर आज नई दिल्ली में चर्चा करेंगे।
  • आइवरी कोस्ट में संयुक्त राष्ट्र और फ्रांस ने राष्ट्रपति लॉरेन्ट बाग्बो के वफादार सैनिकों के शिविरों पर हेलीकॉप्टरों से हमले किए।
  • भारत क्रिकेट टीम विश्वकप जीतने के बाद आईसीसी की एकदिवसीय रैकिंग में शीर्ष स्थान के नजदीक।
----
 टू जी स्पेक्ट्रम मामले में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कर रही लोक लेखा समिति ने रिलायंस कम्युनिकेशन्स के अध्यक्ष अनिल अंबानी, एतिसालात डी बी टेलीकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल  झांम्ब, एस-टैल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिक दास और यूनिटैक वायरलैस के प्रबंध निदेशक सिगवे ब्रेकी को आज पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। लोक लेखा समिति ने कल इस मामले में शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा और कार्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया से पूछताछ की। समिति के अध्यक्ष डॉ० मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि इस मामले में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही लोक लेखा समिति और संयुक्त संसदीय समिति के बीच कोई मतभेद नहीं है। उद्योगपति रतन टाटा और कार्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया से नई दिल्ली में पूछताछ के बाद संवाददाताओं से बातचीत में डॉ० जोशी ने कहा कि दोनों समितियों के अपने-अपने कार्यक्षेत्र है। उन्होंने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति को इस मामले में शर्तों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि लोक लेखा समिति, प्राप्त अधिकारों और नियमों के मुताबिक अपना काम कर रही है। पूछताछ के बारे में उन्होंने कहा कि कार्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया ने सवालों के सीधे जवाब नहीं दिए, जबकि टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने सीधे और स्पष्ट जवाब दिए।

रतन टाटा ने सभी जवाब बहुत खुश्क्ता से दिये उन्होंने यह स्वीकार किया कि ये जो टेप में वर्णन है उनकी और श्रीमति राडिया की बातचीत का वो सही है। उनकी आवाज है जहां उनके पास जानकारी नहीं थी वहां उन्होंने कमीटी को दो तीन दिन के अंदर सारी जानकारियां देने का वायदा भी किया है।
-----
 कांग्रेस ने कहा है कि संसद की लोक लेखा समिति टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की अच्छी तरह से जांच कर रही है।
-------
 उच्चतम न्यायालय ने सरकार को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा के निकट सहयोगी सादिक बाशा की रहस्यमयी मौत की जांच, सीबीआई को सौंपने के लिए तीन दिन के अन्दर अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। न्यायधीश जी एस सिंघवी और ए के गांगुली की पीठ ने अतिरिक्त महाधिवक्ता इन्दिरा जयसिंह के इस बयान के बाद यह आदेश दिया कि तमिलनाडु सरकार ने यह जांच सीबीआई को सौंपने के लिए अपनी सहमति दे दी है।
-------
 प्रधानमंत्री कार्यालय ने सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हजारे से आज से प्रस्तावित आमरण अनशन न करने की अपील की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि श्री अन्ना हजारे के साथियों की विधि मंत्री एम वीरप्पा मोइली और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पिछले महीने की सात तारीख को जब बैठक हुई थी, प्रधानमंत्री डॉक्टर सिंह ने भ्रष्टाचार के मामलों पर चिंता जताई थी।
ृ प्रधानमंत्री ने श्री हजारे के सुझावों को स्वीकार करते हुए कहा था कि मंत्रियों के दल की एक उप समिति बाद में सिविल सोसायटी के कार्यकर्त्ताओं के साथ इस मुद्दे पर विचार करेगी।
 -------
 केरल में विधान सभा की १४० सीटों के लिए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण पर हैं। इस बीच चुनाव पे्रक्षक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन निश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार पर  नजर  रखें हुए हैं। हमारे संवाददाता के अनुसार जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है।

चुनाव प्रचार को महज एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवार और उनके समर्थक सुबह से ही प्रचार में जुट जा रहे हैं। नुक्कर नाटक और लोक धुनों पर आधारित गीतों के साथ जन सम्पर्क पर प्रत्यासियों का खासा जोर है। इस बीच लगभग सभी दलों के प्रचारकों की आज से चुनावी सभाएं हो रही हैं। भाजपा के शेष नेतृ/नेत्री सुषमा स्वराज और कांग्रेस के राहुल गांधी की आज कासर कोड में चुनावी सभाएं हैं। उधर वामपंथी दिग्गज प्रकाशकरार और मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंद पहले से ही समुचे राज्य में धुंआधार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच चुनाव आयोग की ओर से मतदाता परिचय पत्र बाँटने का काम शुरू कर दिया गया है।
-------
 तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। हमारे संवाददाता के अनुसार विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का राज्य में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

तमिलनाडु में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है राज्य की राजनीति के दोनों बड़े खिलाड़ियों एम करूणानिधि और जय ललिता के बीच शब्दों की लड़ाई और पीछे हो गई है। राष्ट्रीय नेता भी अब लगातार चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनीया गांधी भी आज दोपहर चेन्नई में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी। राज्य में जहां एक ओर ज्यादातर जगहों पर सीधी लड़ाई दिख रही है। वहीं कन्याकुमारी में कम से कम तीन विधानसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।
------
 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए ३६४ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में उत्तरी बंगाल के छह जिलों में ५४ सीटों पर १८ अप्रैल को वोट पड़ेंगे।
---
 उधर, असम में कल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ६६ प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इस चरण में ३८ महिलाओं सहित ४८५ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। शेष ६४ सीटों के लिए ११ अप्रैल को वोट पड़ेंगे, जिसमें ९६ लाख मतदाता ४९६ उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
------
 उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने से इंकार किया है। हमारे लखनऊ संवाददाता ने बताया है कि विशेष कार्यबल और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस महानिदेशक ने डॉक्टर सिंह के हत्यारों का सुराग देने वालों को दो लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की।
-------
 प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा के बीच आज नई दिल्ली में शिष्टमंडल स्तर की बातचीत में समुद्र में समन्वित गश्त, सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विकास में ज्यादा सहयोग पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। थाईलैंड के प्रधानमंत्री भारत की एक दिन की यात्रा पर नई दिल्ली आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि बातचीत में अंतर्राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और आपसी मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श होगा।

भारत और थाईलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आपसी हित के और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर व्यापक बातचीत करने की आशा है। हमें उम्मीद है कि एक संयुक्त वक्तव्य थाईलैंड के पीएम की यात्रा के अंत में जारी किया जायेगा।
 समुद्री गश्त में सहयोग की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझा समुद्री सीमाएं हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंध बहुत मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक मुक्त व्यापार समझौते को जल्दी ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा जिससे आपसी व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा।
----
 आइवरी कोस्ट में संयुक्तराष्ट्र और फ्रांस के हेलीकॉप्टरों ने राष्ट्रपति लॉरा बागबो के कार्यालय, आवास और उनके सैनिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए  हवाई हमले किये। ग्बागबो की सेना पर नागरिकों की हत्या और संयुक्तराष्ट्र शांति रक्षकों पर हमले का आरोप है। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के कार्यालय ने बताया है कि संयुक्तराष्ट्र महासचिव बान की मून ने फ्रांस से सैनिक भागीदारी की मांग की थी।
 संयुक्तराष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि संयुक्तराष्ट्र और फ्रांस के हेलीकॉप्टरों द्वारा आइवरी कोस्ट पर किये गए हमलों का मकसद वहां के नागरिकों की रक्षा करना है। इसे लॉरा बागबो के खिलाफ संयुक्तराष्ट्र की सैनिक कार्रवाई के रूप में नहीं देखना चाहिए।
----
 लीबिया में संघर्ष विराम के कूटनीतिक प्रयासों की विफलता के बाद कर्नल गद्दाफी की सेना ने मिसराता पर टैंकों से हमला किया। लीबिया के पूर्वी इलाकों में भी लड़ाई की खबरें हैं। विद्रोहियों ने तेल शहर ब्रेगा पर फिर से हमला किया।
 इस बीच लीबिया की सरकार देश में आम चुनाव या संवैधानिक सुधारों के लिए तैयार हो गई है लेकिन यह पूरी प्रक्रिया कर्नल गद्दाफी के नेतृत्व में की जाएगी।
----
 जापान के इंजीनियरों को विकिरण से दूषित जल को प्रशांत महासागर में छोड़ना पड़ा है, क्योंकि वे क्षतिग्रस्त फुकुशिमा परमाणु बिजली संयंत्र में खतरनाक रिसाव रोक पाने में विफल रहे हैं।
 इंजीनियरों ने परमाणु संयंत्र से विकिरण से प्रभावित दस हजार टन मात्रा में जल का प्रशांत महासागर में निपटान किया है और इस पर जल्द काबू पाने के प्रयासों के तहत रंगीन पाउडर डाला गया है ताकि संयंत्र के परिसर में खतरनाक रिसाव के स्रोत का पता लगाया जा सके।
 जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव यूकियो इदानो ने कहा कि उनके पास यही एकमात्र विकल्प है। तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कम्पनी-टेप्को ने कहा कि वह पांचवे और छठे रिएक्टर के निकट रेडियोधर्मिता वाला पंद्रह सौ टन पानी निकालने पर विचार कर रही है।
----
 क्रिके विश्व चैंपियन भारत आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के और करीब हो गया है। उसके १२१ रेटिंग अंक हो गए हैं। भारत और शीर्ष पर कायम आस्ट्रेलिया के बीच अब केवल सात अंक का अंतर रह गया है। श्रीलंका पहले की तरह तीसरे नंबर पर बना हुआ है। टीम के कुछ खिलाड़ियों की व्यक्तिगत रैंकिंग में सुधार हुआ है। बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर एक पायदान ऊपर नौवें और गौतम गंभीर चार स्थान ऊपर दसवें नंबर पर पहुंच गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला शीर्ष पर कायम हैं।
 गेंदबाजी में हरभजन सिंह दो पायदान ऊपर १८वें स्थान पर, जबकि जहीर खान १५वें स्थान पर हैं। डेनियल विटोरी शीर्ष पर हैं।  चोटी के पांच आलराउंडरों की सूची में केवल एक बदलाव हुआ है। युवराज विश्व कप में अपने शानदार आलराउंड प्रदर्शन के कारण चौथे स्थान पर हैं।
-----
 लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ताजा विश्व टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। रोहन बोपन्ना और ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी अब आठवें स्थान पर पहुंच गई है। डबल्स रैंकिंग में भूपति पांचवे, पेस सातवें और बोपन्ना १५वें स्थान पर बरकरार हैं। सिंगल्स में सोमदेव देववर्मन को भी दो स्थान का फायदा हुआ है और वह करियर की सर्वश्रेष्ठ ७१वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वहीं महिला वर्ग में सानिया मिर्जा नौ स्थान के सुधार के साथ ९०वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हालांकि महिला डबल्स में वह ३३वें नंबर पर बनी हुई है।
-----
 आज वासंतिक नवरात्र का दूसरा दिन है। इस दिन मां ब्रह्‌मचारिणी की उपासना की जा रहा है। सुबह से ही देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंत्रोच्चार और घंटों की मधुर ध्वनि के बीच परम्परागत ढंग से अनुष्ठान किये जा रहे हैं। भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।
-----
 श्री सत्य साईं बाबा की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। फेफड़ों में जकड़न की शिकायत के बाद उन्हें पिछले महीने की २८ तारीख को पुट्टापर्थी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनका वाइटल सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी आज साईं बाबा को देखने अस्पताल जाएंगे।
-----
समाचार पत्रों से
-------
 टू-जी स्पैक्ट्रम आवंटन मामले में लोक लेखा समिति-पीएसी के सामने टाटा ग्रुप के चेयरमैन रत्न टाटा और कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के पेश होने को सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। राष्ट्रीय सहारा और दैनिक भास्कर को उम्मीद है कि जल्द आ सकती है टू-जी पर पीएसी की रिपोर्ट।
 भ्रष्टाचार के खिलाफ वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे के अनिश्चितकालीन उपवास पर जाने को हिंदुस्तान ने पहली खबर बनाते हुए लिखा है-आमरण अनशन के अस्त्र से आज जंग छेड़ेंगे अन्ना हजारे।
 राजधानी दिल्ली में प्लास्टिक की थैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने को अमर उजाला ने सुर्खी दी है-दिल्ली में न बनेंगे न बिकेंगे प्लास्टिक बैग। जनसत्ता को उम्मीद है कि प्लास्टिक की थैलियों से मुक्ति पाएगी दिल्ली।
 समूचे उत्तर भारत में कल भूकंप के झटके महसूस किए जाने पर दैनिक जागरण ने लिखा है-भूकंप से सहमा उत्तर भारत। हिंदुस्तान का कहना है-३१ साल बाद भारत-नेपाल सीमा पर आए इस भूकंप ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है।
 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी और सचिन तेंदुलकर के आधुनिकतम विमान सुखोई-३० एमकेआई पर उड़ान भरने को दैनिक भास्कर ने सुर्खी दी है-अब सुखोई में उड़ान भर आसमान छुएंगे धोनी, आईपीएल के बाद हो सकती है ये उड़ान। नवभारत टाइम्स ने सचिन के इस बयान को पहली खबर बनाया है कि रिटायरमेंट के बारे में अभी सोचा नहीं।
 राजस्थान के कुछ जिलों में छह वर्ष तक की बालिकाओं की आबादी में जबर्दस्त गिरावट को राजस्थान पत्रिका ने पहले पन्ने पर जगह दी है। दैनिक ट्रिब्यून ने लिखा है कि दुल्हनों के अकाल पर  बेटों का मोह कम नहीं।
 हिंदुस्तान के पहले पन्ने पर खबर है-बिना लाइसेंस ड्राइविंग की तो जाएंगे जेल। अखबार लिखता है कि हर रोज दिल्ली की सड़कों पर एक सौ से ज्यादा ऐसे वाहन चालक पकड़े जाते हैं जिनके पास लाइसेंस नहीं होता।
 महंगाई दर लगातार ऊंचे रहने पर नवभारत टाइम्स ने सुर्खी दी है-डार्लिंग! शॉपिंग, फिल्म, रेस्टोरेंट....फिर कभी। अखबार के अनुसार मिडिल क्लास में लगभग ७० प्रतिशत लोगों ने बाहर खाना कम कर दिया है। इकनॉमिक टाइम्स की पहली खबर है-बाजार में तेजी बरकरार, २० हजार की दहलीज पर फिर पहुंचा बाजार।
 राष्ट्रीय सहारा के अनुसार-गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सोमालियाई युवा बन रहे हैं युवा डकैत।
 दैनिक जागरण कहता है कि धूम्रपान पर लगाम कसने पर अब केंद्र सरकार तंबाकू की खेती बंद कराने की तैयारी करा रहे हैं। राष्ट्रीय सहारा ने सुर्खी दी है-प्रतिबंध से तंबाकू सेवन नहीं घटेगा।
 दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार-अपनी ही भाषा में लिखें अब वेब एड्रेस। अखबार कहता है कि भारत में भाषा के बंधन को तोड़ कर इंटरनेट की दुनिया में एक दो नहीं सात कदम की छलांग लगा दी है और भारत आठ डोमेन वाला पहला देश बन गया है।
 इनके अलावा फर्जी पायलट लाइसेंस मामले में एक और गिरफ्तारी, इस बार भी मॉनसून के सामान्य रहने, देशभर मे कल नव संवत्सर मनाए जाने और दूसरे नवरात्रा में आज ब्रह्‌मचारिणी मां के पूजन होने को अखबारों ने प्रमुखता दी है।
-------
THE HEADLINES
  • The Public Accounts Committee of Parliament summons Reliance Communication Chairman Anil Ambani and other Telecom Companies CEOs to appear before it today.
  • India and Thailand to discuss  cooperation in defence and coordinated patrolling in sea to check piracy in New Delhi today.
  • In the Ivory Coast UN and France conduct helicopter raids at military camps loyal to President Laurent Gbagbo.
  • Team India comes closer to take top spot in one day ICC ranking after winning the World Cup.
[]><><><[]
The Public Accounts Committee (PAC ) probing the alleged irregularities in the 2G scam has asked Reliance Communications Chairman Anil Ambani, Etisalat DB Telecom CEO Atul Jhamb, S-Tel CEO Shamik Das and Unitech Wireless Managing Director Sigve Brekke to appear before it today. Top industrialist Ratan Tata and corporate lobbyist Niira Radia were quizzed by the PAC in the connection. The (PAC) Chairman Dr. Murli Manohar Joshi   said that there is no conflict between the PAC and the JPC probing the alleged irregularities in the 2G scam.
Regarding questioning yesterday he said that corporate lobbyist Nira Radia was evasive while responding to the queries but Tata Chairman Rattan Tata was candid and clear. Nira Radia was quizzed for more than two hours in the morning and Ratan Tata appeared before the Parliamentary panel in the afternoon. Last week, the CBI filed its first chargesheet in the case against Former Telecom Minister A Raja and eight others. Raja is in jail for alleged irregularities in the allocation of 2G spectrum licenses. A Joint Parliamentary Committee (JPC), chaired by Congress leader P C Chacko, has also been set up to look into all the details of the 2G spectrum allocation from 1998 to 2008.
<><><>
Coordinated patrolling in the sea to deal with piracy and cooperation in defence and infrastructure will be the focus of discussions between Prime Minister Dr. Manmohan Singh and his Thai counterpart Abhisit Vejjajiva in New Delhi today. He arrives on a day long state visit. Briefing reporters, the External Affairs Ministry spokesman Vishnu Prakash said that wide ranging discussions on international, regional and bilateral issues will come up for discussion in the talks. Prime Minister of India and Prime Minister of Thailand are expected to have wide ranging discussions on an array of bilateral, regional and international issues and we expect to issue a joint statement at the conclusion of the visit.
 Referring to cooperation in the patrolling of the sea, Mr. Prakash said the two countries share a common maritime boundary and have seen a robust expansion of its trade and economic ties. He added that a comprehensive free-trade area agreement between the two countries will be concluded soon to give further boost to bilateral trade.
<><><>
The Prime Minister's office has appealed to noted Social Worker Anna Hazare to abandon his proposed hunger strike from today. The appeal pointed out that during the meeting of Mr. Anna Hazare and his colleagues with the Law Minister and other senior officials on the 7th of last month Dr. Singh had said that he appreciates and shares their concern on corruption. The Prime Minister had subsequently accepted Mr. Hazare's suggestion that a sub-committee of a group of ministers would interact with civil society activist and discuss the draft which they had given him. The sub-committee headed by  the Defence Minister had met Mr. Anna Hazare's colleagues but the interaction proved fruitless as the activists insisted on the government accept the their draft in full.
<><><>
The Union Minister for Water Resources Salman Khurshid ruled out any threat from Chinese plans to set up a dam on the Brahmaputra River, saying information available with the government is not indicative of any concern. Mr. Khurshid said, people often worry about the impact of what the Chinese do on the Brahmaputra. Inaugurating a workshop on Water Resources Management in Shillong, Mr. Khurshid said around 80 per cent of the water that flows in the Brahmaputra, originates in Indian Territory. However, the minister contended that though there was nothing alarmist as of now, we have to keep eyes open and be careful.
<><><>
With Just eight more days left for the date of polling in Tamilnadu, National leaders of various parties are making their way to the State. UPA chairperson Mrs. Sonia Gandhi is also arriving in Chennai today. Senior BJP, Left and other congress party leaders had also addressed various meetings and criticized both DMK run state government and the UPA’s leadership at the centre.
As the election day near, war of words between the main players of Tamilnadu politics M karunanidhi and Jayalitha is getting more bitter. The party owned or directly associated TV channels are also intensely engaged in this war following their party line .The national leaders are also descending in the state . Congress president Sonia Gandhi is taking part in the campaign programme at Chennai this afternoon. Party workers from both Congress and DMK are hoping that visit of Sonia Gandhi will improve DMK’s chances to retain power in the state. While the opposition parties are highlighting the omissions and commissions of the government, political observers believe that the battle likely to be tight.
In Kerala preparations are on for the poll in 140 assembly seats. Meanwhile, election observers are keeping a vigil to ensure that mode code of conduct is not violated in the state. However, all political parties have the stepped up election conventions and rallies through out the state.
<><><>
The condition of Sri Satya Saibaba is reportedly critical. The team of doctors treating him at the Sri Satya Sai Institute of Higher Medical Sciences said this in a health bulletin last evening. Saibaba has been admitted to the hospital at Puttaparthi in Andhra Pradesh following lung congestion on the 28th of last month. The Director of the Institute A N Safia said in the bulletin that Saibaba’s vital systems are not adequately responding and his condition is critical.
<><><>
In Uttar Pradesh, the state government has ruled out handing over investigation of the case of murder of the Chief Medical Officer B P Singh to the CBI. Our Lucknow correspondent reports that the Special Task Force and the local police both are investigating the case and a manhunt has begun to book the culprits. The Director General of the state police has announced a cash reward of 2 lakhs rupees for providing information about the killers of Dr. Singh who was murdered in a posh locality in the state capital Lucknow on Saturday. Doctors from the Provincial Medical Services have postponed their stir till the 10th of this month following talks with the state government. 
<><><>
In Ivory Coast , UN and French attack helicopters fired at military camps loyal to strongman President Laurent Gbagbo and the presidential palace and residence.   Gbagbo's forces have been accused of killing civilians and attacking UN peacekeepers.  The office of the French President Nicolas Sarkozy said UN Secretary-General Ban Ki-moon had requested France's military participation. UN chief Ban Ki-moon has said that helicopter raids by UN and French forces in Ivory Coast were to protect civilians and did not mean the global body had taken up arms against  strongman Laurent Gbagbo.  Spokesman for the UN Department of Peacekeeping Operations   Nick Birnback told reporters in New York that Gbagbo's forces have consistently used heavy weapons against civilians and peacekeepers in recent days. He says the action was taken according to the mandate the mission has from the UN Security Council.
<><><>
After winning the ICC Cricket World Cup Team India comes closer to be the Number one team in the world.  At the same time, the Indian team's in-form players moved up in the individual standings of the latest ICC ODI rankings issued in Dubai yesterday. With 121 points India,  are now just seven points behind Australia.  However,  Micheal Clarke's Australian men have the chance to increase the lead over the 2011 champions as they have a three-match series against Bangladesh starting next week.
<><><>
The duo of Leander Paes and Mahesh Bhupthi have displaced Mike and Bob Bryan as the world number one doubles team. This follows their title triumph at the Miami Masters. Individually, Bhupathi is still at number five and Paes at number seven in the ATP doubles ranking.
<><><>
Japan has started dumping more than 10,000 tonnes of radioactive water from the crippled Fukushima nuclear plant into the Pacific. The government insists the water is contaminated with only low levels of radiation and is not harmful to humans. Plant operator Tokyo Electric Power Company (TEPCO) started dumping the water yesterday, saying a total of 11,500 tonnes would be released into the Pacific.  Prime Minister Naoto Kan's top spokesman, Yukio Edano, said in a televised press conference: "We have no choice but to release water tainted with radioactive materials into the ocean as a safety measure."
<><><>
A United Nations plane has crashed at Kinshasa airport in the Democratic Republic of Congo, killing 32 of the 33 people on board, the UN says. The CRJ-100 jet broke in two and burst into flames as it attempted to land in heavy rain. It had reportedly flown from Goma via Kisangani in the north-east. Twenty UN workers were listed as being on the plane, which had a Georgian crew and both Congolese and foreign nationals aboard. The nationality of the lone survivor remains unknown.
<><><>
TODAY'S NEWSPAPERS
The responses of industrialist Ratan Tata and corporate lobbyist Niira Radia, to quizzing by the Public Accounts Committee,PAC, in the 2G spectrum case, is a lead headline across papers this morning.'Tata was candid, Radia evasive on 2G says PAC Chief Joshi' reads the Indian Express headline.
The Hindu focusses on the assembly elections in Assam- '66% vote in Assam Phase 1, no untoward incident reported from any constituency', is the lead in the paper, along with the photograph of tribal women with babies slung by their side, milling in queues, to vote.
Social activist Anna Hazare's fast-unto-death on the Lokpal bill, from today, as part of his anti-corruption movement, is widely reported.
The Cricket World Cup is still making headline news-- this time there's a controversy on whether the winning Indian team got the real thing or a replica. The Times of India clarifies it all in its lead headline--'Real or fake? Breathe easy, Team India lifted right cup', and goes on to add that the perpetual trophy detained by the customs was meant only for promos, according to the ICC. Still on cricket, the lead in the Hindustan Times is lavish praise by Sachin Tendulkar for his skipper--"Dhoni best captain i played under"
While all papers report on the mild tremor experienced in North India yesterday, the Statesman reports that the Narora atomic power station in UP, 450 km from the epicentre was safe. An exclusive story in the Indian Express is on the Indian contingent from the National Disaster Response Team in quake hit Japan, making a difference,by finding bodies in a badly hit town.
Dont reach for that pan masala. 'Smokeless tobacco products have 28 carcinogens', reports the Tribune, quoting the latest Health Ministry study.
<><><>
Libyan troops loyal to leader Moammar Gadhafi used tanks and snipers to keep the western city of Misrata under siege Monday as diplomatic efforts to end the Libyan conflict continued. Fighting was also reported Monday in eastern Libya where rebels and pro-government forces have been at a stalemate. Libyan rebels made a new push into the strategic oil town of Brega. A Turkish ferry converted into a hospital ship brought 250 wounded people to Benghazi for treatment. The ship had docked in Misrata under escort by Turkish fighter planes after waiting unsuccessfully for days for permission.
<><><>
Preliminary results in Haiti's presidential election suggest musician and singer Michel Martelly won the runoff vote on 20 March.  He defeated ex-senator and former first lady Mirlande Manigat, officials quoted by news agencies say. Turnout in the second round was high and voting was largely peaceful, although still marred by fraud. Final results are not expected until 16 April at the earliest.
[]><><><[]

समाचार News (3) 04.04.2011

मुख्य समाचार :
  • असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 66 प्रतिशत से अधिक मतदान।
  • टू-जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में उद्योगपति रतन टाटा और कॉर्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया लोक लेखा समिति के सामने पेश।
  • उच्चतम न्यायालय ने सरकार से सादिक बाशा की मौत की जांच, सीबीआई को सौंपने के लिए तीन दिन के अंदर अधिूसचना जारी करने को कहा।
  • सीमा शुल्क विभाग का दावा भारतीय क्रिकेट टीम को दी गई विश्वकप ट्रॉफी असली।
  • उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके। जान-माल के नुकसान की कोई खबर नही।
  • लीबिया में मोअम्मर गद्दाफी की सेना पश्चिमी शहर मिसराता पर कब्ज+े के नजदीक।
  • सेंसेक्स तीन महीने में सबसे अधिक 281 अंकों के उछाल के साथ  19 हजार सात सौ दो पर ।
------
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। तेरह जिलों के बासठ निर्वाचन क्षेत्रों में आज दिन में तीन बजे मतदान समाप्त हुआ। डिबू्रगढ़ से हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि पहले चरण में 38 महिलाओं सहित 485 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
डिब्रूगढ़ में आज दोपहर तीन बजे लोकतंत्र का महापर्व सम्पन्न हो गया है। आज जिनका राजनीतिक भविष्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। उनका फैसला 13 मई के बाद मतों की गिनती के बाद ही होगा। तब तक इन मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जायेगा। आज दिन में चाबुआ, लाहोबाल और दुरियाजान के ग्रामीण इलाकों के साहेदागंज केन्द्रों के दौरे के बाद और डिबू्रगढ़ शहर के दौरे के बाद सब जगह मतदान को लेकर जनता में भारी उत्साह है। महिलाओं ने भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह बारिश के बाद दिन में धूप खिली जिससे जनता में जोश आ गया और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गये।
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने सभी बासठ सीटों पर और असम गणपरिषद ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। इस चरण में 157 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में थे। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, बिजली मंत्री प्रद्युत बोर्दोलोई, राज्य भाजपा अध्यक्ष रणजीत दत्ता और असम गणपरिषद के वरिष्ठ नेता वृंदावन गोस्वामी शामिल हैं। 126 सदस्यों की विधानसभा की शेष 64 सीटों के लिए 11 अप्रैल को वोट पड़ेंगे, जिसमें 96 लाख मतदाता 496 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
------
तमिलनाडु में मतदान के लिए अब सिर्फ नौ दिन रह गये हैं और विभिन्न राजनीतिक दलो के बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए वहां जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कल वहां पहुंचेंगी। भारतीय जनता पार्टी के वेंकैया नायडु और अरूण जेटली भी राज्य के दौरे पर हैं। ऑल इंडिया अन्ना डी एम के पार्टी प्रमुख जयललिता और डीएमके पार्टी अध्यक्ष एम. करूणानिधि विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा कर रहें हैं। श्रीमती सोनिया गांधी और श्री करूणानिधि चेन्नई में मिलकर सभाएं करेगे। डीएमके की प्रमुख सहयोगी पार्टी कांग्रेस 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
------
केरल में चुनाव प्रचार के लिए अब केवल एक सप्ताह रह गया हैं, भाजपा ने आज तिरुअनंतपुरम में अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। पार्टी ने सत्ता में आने पर सभी जरूरतमंद लोगों को जमीन और मकान उपलब्ध कराने का वायदा किया है। पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र में केरल में गुजरात की तर्ज पर औद्योगिक विकास करने का भी वायदा किया है। इस बीच, राज्य के सभी जिलों में चुनाव प्रचार और तेज हो गया है।
------
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 364 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज नाम वापस लेने के अंतिम दिन 24 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। आठ नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द किए गए। पहले चरण में उत्तरी बंगाल के छह जिलों में 54 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। दूसरे और तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का काम जारी है। हमारे कोलकाता संवाददाता ने खबर दी है कि चुनाव प्रचार धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है।
उत्तर बंगाल के 6 जिलों के 54 विधानसभा सीटों के लिए प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का आयोजन प्रतिदिन जोर पकड़ता जा रहा है। आज उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन और चुनाव में रहे उम्मीदवारों द्वारा चुनाव चिन्ह प्राप्त होने के बाद चुनाव प्रचार में और गति आने की संभावना है। राजनीतिक दल और उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 13 अप्रैल तक माइक प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगाया है।
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बैनर्जी ने आज शाम कोलकाता के मटियाबुर्ज क्षेत्र में पदयात्रा की। जाने माने लेखक शंखो घोष, अभिनेत्री अपर्णा सेन और कई प्रसिद्ध गायकों और लेखकों सहित बुद्धिजीवियों ने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए शहर में जुलूस निकाला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गौतम देव ने दक्षिण दिनाजपुर जिले में कई चुनाव रैलियों को संबोधित किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी ने भी उत्तरी बंगाल के विभिन्न इलाकों में नुक्कड़ सभाओं और पार्टी की रैलियों में हिस्सा लिया।
------
संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि टू-जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही लोक लेखा समिति और संयुक्त संसदीय समिति में कोई विवाद नहीं है। आज नई दिल्ली में प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा और कार्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया से पूछताछ के बाद संवाददाताओं से बातचीत में डॉक्टर जोशी ने कहा कि दोनों समितियों का काम का अपना-अपना दायरा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति को उसका अधिकार क्षेत्र बताया गया है, जबकि लोक लेखा समिति नियमों और उसे दी गई जिम्मेदारी के अनुसार काम कर रही है।
मुद्दे के कई पहलू हैं हम राजस्व को हुए नुकसान को समझने के इच्छुक हैं। पब्लिक मनी को हुए नुकसान को जानना चाहते हैं। इसमें आपराधिक षड्यंत्र हो सकता है। आरोप पत्र किस बात के लिए मिला है यह अलग मुद्दा है यदि हमें पता लगेगा कि यह धन के दुरूपयोग का मामला है तो हम उसे देखेंगे।
दोनों समितियों के बीच विवाद की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इस घोटाले की कई अन्य एजेंसियां और समितियां भी जांच कर रही हैं। आज की गई पूछताछ के बारे में उन्होंने कहा कि नीरा राडिया ने प्रश्नों का खुलकर उत्तर नहीं दिया, जबकि टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने स्पष्ट जवाब दिए।
लोक लेखा समिति ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष अनिल अंबानी, एटिस्लाट डी.बी. टेलीकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल झम्ब, एस-टेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शमिक दास और यूनीटेक वायरलैस के प्रबंध निदेशक सिग्वी ब्रेक्के को भी कल पेश होने के लिए बुलाया है।
------
कांग्रेस ने कहा है कि संसद की लोक लेखा समिति टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की अच्छी तरह से जांच कर रही है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि लोक लेखा समिति ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है। टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की भाजपा की मांग को राजनीतिक हथकंडा बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी इस मांग और संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद करने को लेकर आत्ममंथन करना चाहिए।
------
उच्चतम न्यायालय ने सरकार को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा के निकट सहयोगी सादिक बाशा की रहस्यमयी मौत की जांच, सीबीआई को सौंपने के लिए तीन दिन के अन्दर अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। न्यायधीश जी एस सिंघवी और ए के गांगुली की पीठ ने अतिरिक्त महाधिवक्ता इन्दिरा जयसिंह के इस बयान के बाद यह आदेश दिया कि तमिलनाडु सरकार ने यह जांच सीबीआई को सौंपने के लिए अपनी सहमति दे दी है। सीबीआई ने अड़तीस वर्ष के बाशा से टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की थी। इसके बाद पिछले महीने की 16 तारीख को रहस्यमयी स्थितियों मे चेन्नई में अपने आवास पर उसकी मौत हो गई थी।
------
सीमा शुल्क विभाग ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम को दी गयी विश्वकप ट्रॉफी असली है। केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी वक्तव्य में इस बात का खंडन किया गया है कि असली आई.सी.सी. विश्वकप, हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के पास पड़ा है। वक्तव्य में स्पष्ट किया गया है कि मुंबई के सीमा शुल्क अधिकारियों के कब्जे में जो ट्रॉफी है, वो प्रमोशनल कप है, जिसे दुबई में आई.सी.सी. मुख्यालय ले जाया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें यह ट्रॉफी अपने पास रखने को कहा था, क्योंकि सरकार से इस ट्रॉफी को देश में लाने की मंजूरी नहीं मिली थी।
------
देश के कुछ उत्तरी हिस्सों में आज शाम पांच बजकर दो मिनट पर भूकंप का झटका आया, जिसे रिक्टर पैमाने पर पांच दशमलव सात मापा गया। भूकंप का झटका नई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी महसूस किया गया। कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर था। यह भूकंप करीब तीस सेकंड तक चला।
------
मुंबई के शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 281 अंक बढ़कर पिछले तीन महीने के सबसे ऊंचे स्तर 19 हजार सात सौ दो पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्‌टी 82 अंक बढ़कर पांच हजार नौ सौ आठ पर जा पहुंचा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का मूल्य 55 रुपये बढ़कर 21 हजार 120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी 6 सौ रुपये बढ़कर 57 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची जो अब तक का सबसे ऊंचा मूल्य है। अमरीका में कच्चे तेल का वायदा मूल्य एक सौ आठ डॉलर प्रति बैरल से अधिक जा पहुंचा। जो पिछले ढाई वर्ष का सबसे अधिक मूल्य है जबकि लंदन में ब्रैंड क्रूड का मूल्य 119 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गया।
------
भारत विश्व चैंपियन बनने के बावजूद आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में अब भी आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर बना हुआ है लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ियों की व्यक्तिगत रैंकिंग में सुधार हुआ है। बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर एक पायदान ऊपर नौवें और गौतम गंभीर चार स्थान ऊपर दसवें नंबर पर पहुंच गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला शीर्ष पर कायम हैं।
गेंदबाजी में हरभजन सिंह दो पायदान  ऊपर 18वें स्थान पर, जबकि जहीर खान 15वें स्थान पर हैं। डेनियल विटोरी शीर्ष पर हैं।  चोटी के पांच आलराउंडरों की सूची में केवल एक बदलाव हुआ है। युवराज विश्व कप में अपने शानदार आलराउंड प्रदर्शन के कारण चौथे स्थान पर हैं।
------
लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ताजा विश्व टीम  रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। रोहन बोपन्ना और ऐसाम उल हक कुरैशी की जोडी अब आठवें स्थान पर पहुंच गई है। डबल्स रैंकिंग में भूपति पांचवे, पेस सातवें और बोपन्ना 15वें स्थान पर बरकरार हैं। सिंगल्स में सोमदेव देववर्मन को भी दो स्थान का फायदा हुआ है और वह करियर की सर्वश्रेष्ठ 71वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वहीं महिला वर्ग में सानिया मिर्जा नौ स्थान के सुधार के साथ 90वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हालांकि महिला डबल्स में वह 33वें नंबर पर बनी हुई है।
------
लीबिया में मोअम्मर गद्दाफी की सेना पश्चिमी शहर मिसराता पर कब्जे के नजदीक है, इसलिए सैकड़ो विद्रोही लड़ाकुओं को समुद्र के रास्ते वहां से हटाया गया है। ऐसा लगता है कि गद्दाफी और उनके पुत्र पूर्वी मोर्चे पर विद्रोहियों को पछाड़ने के बाद कोई समाधान निकालने की कोशिश कर रहे है।ं तुर्की के जहाजों ने मिसराता से सैकड़ो घायल लोगों को निकाला है और उन्हें विद्रोहियों के कब्जे वाले बेन्गाजी बन्दरगाह पर ले जाया गया है। अलजजीरा ने नाविकों के हवाले से बताया है कि गद्दाफी की सेना ने बचाव जहाज+ों पर हमला किया । एक अन्य चैनल ने भी नाविकों के हवाले से बताया है कि गद्दाफी की सेना ने शहर को चारों ओर से घेर लिया है और शहर के बीचो बीच मोर्टारों और रॉकेटों से हमले किए जा रहे है।
------
यमन के शहर तैज+ में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान सेना की गोलीबारी में कम से कम बारह लोग मारे गये और सैकड़ों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि कम से कम तीस लोगों की हालत गंभीर है। तैज+ की अधिकतर सड़कों पर अवरोध खड़े कर दिये गये हैं और  सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने के लिए देश के विभिन्न नगरों में कई हफ्‌तों से प्रदर्शन जारी है। लेकिन राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सॅालेह सत्ता छोड़ना नहीं चाहते । वे पिछले 32 वर्षो से यमन पर शासन कर रहे हैं।
------
भारत में अमरीका के राजदूत तिमोथी रोमर ने कहा है कि हाल की क्रिकेट कूटनीति से भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के लिए आशावादी शुरुआत हुई है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि केवल भारत और पाकिस्तान ही अपने आपसी मुद्दों को सुलझा सकते हैं। श्री रोमर ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने असली और ठोस मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने विश्वकप जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और भारत के लोगों को बधाई भी दी।
------
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा के बीच कल नई दिल्ली में शिष्टमंडल स्तर की बातचीत में समुद्र में समन्वित गश्त, सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विकास में ज्यादा सहयोग पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। थाईलैंड के प्रधानमंत्री भारत की एक दिन की यात्रा पर कल नई दिल्ली आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि बातचीत में अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और आपसी मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श होगा।
भारत और थाईलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आपसी हित के और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर व्यापक बातचीत करने की आशा है। हमें उम्मीद है कि एक संयुक्त वक्तव्य थाईलैंड के पीएम की यात्रा के अंत में कल जारी किया जायेगा।
------
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से आज रात प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम पब्लिक स्पीक का विषय हैः नदियों में प्रदूषण की रोकथाम।
यह कार्यक्रम एफ एम गोल्ड पर रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित किया जाएगा। श्रोता टेलीफोन नम्बर : 2 3 3 1 4 4 4 4  पर सवाल पूछ सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन डीटीएच पर भी उपलब्ध रहेगा।

THE HEADLINES:
  • Over 66 per cent voting in the first phase of polling in Assam.
  • Top industrialist Ratan Tata and corporate lobbyist Niira Radia appear before PAC in connection with 2G spectrum allocation scam.
  • Supreme Court directs Government to issue notification within three days, for a C.B.I.  probe  into the death of Sadiq Batcha,an associate of former Telecom minister A.Raja.
  • Customs Department claims that the Cup given to the Indian Cricket team was the real trophy.
  • In Libya,  Col. Gaddafi's forces  on the verge of overrunning the key western city of Misrata.
  • A 5.7 magnitude quake jolts parts of Northern India ; No report of any damage or injury.
  • Sensex  jumps  281 points to a three month high,closes at 19,702.
||<><><>||
The Election Commission says, over 66 per cent voting was recorded during the first phase of poll in Assam.
 Polling was held in the 13 Assam districts  in 62 of the 126 assembly seats. AIR correspondent reports,the fate of 485 candidates including 38 women have been sealed in the ballot.The Congress and the BJP had fielded 62 candidates each for the first phase, while the Asom Gana Parishad (AGP) had put up 51 . There are 157 independent candidates in the fray for the first phase. Among the prominent candidates whose fate were sealed in the first phase vote include Chief Minister Tarun Gogoi.
ULFA 'military chief' Paresh Barua's octogenarian mother Miliki Baruah today cast her vote in Chabua constituency of Dibrugarh district saying she had always faith in democracy.AND, For the first time in 15 years, 41 cadres of the ethnic Karbi Anglong N C Hills liberation front participated in the democratic process and gave an exemplary solution by preferring ballots to the bullets. In the high profile Silchar constituency itself, women and boys lined up at 6 am,well before the polling hours. In Upper Assam as well the mood was positive and upbeat.
||<><><>||
In Tamilnadu, just nine  days are left for polling. National leaders of various parties are making their way to the state. Congress President Mrs Sonia Gandhi will arrive in the State tomorrow, while BJP leaders Venkaiah Naidu and Arun Jaitely are already in the city. The AIADMK supremo Jayalalithaa, DMK Chief M.Karunanidhi are touring various constituencies ahead of polling on 13th of April. AIR Chennai Correspondent reports that Mrs Gandhi and Mr Karunanidhi will be sharing dias at Chennai.
Visits of National leaders have raised the expectation of the voters and have also created an ambience that elections are at hand. The BJP leader Arun Jaitley’s comment on corruption and 2 g scam has hit the headlines of the media in Chennai today Similarly Janata Party President Mr Subramaniam Swamy who is at present touring various parts of the State is also taking up the same issue. DMK has been banking on the achievements and targeting the opposition aiadmk for lack of coordination among them. In this backdrop, the visit of the Congress President Mrs Sonia Gandhi gains significance as anxious voters are on the look out for a joint show of solidarity with the DMK alliance.
In West Bengal, altogether 364 candidates are in fray for the first phase of Assembly Elections in the State. 24 candidates have withdrawn their nominations on the last day of withdrawal of candidature today.
Eight nomination papers were rejected after scrutiny. AIR Correspondent reports, the First phase of Elections will take place in 54 seats covering Six North Bengal Districts on 18th of this month.
In Kerala only a week is left for assembly polls and campaigning by all major political parties has reached a feverish pitch.

In Puducherry, door-to-door canvassing and road shows by candidates and political parties continue to dominate the campaigning.
||<><><>||
The Public Accounts Committee (PAC) Chairman Dr. Murli Manohar Joshi today said that there is no conflict betwewen PAC and JPC probing the alleged irregularities in the 2G scam. He was speaking to reporters after questioning top industrialist Ratan Tata and corporate lobbyist Niira Radia in New Delhi.
Dr. Joshi said that  Nira Radia was evasive while responding to the queries but Rattan Tata was candid and clear. Nira Radia was quizzed for more than two hours in the morning and Ratan Tata appeared before the Parliamentary panel in the afternoon. The PAC has asked Reliance Communications Chairman Anil Ambani, Etisalat DB Telecom CEO Atul Jhamb, S-Tel CEO Shamik Das and Unitech Wireless Managing Director Sigve Brekke to appear before it tomorrow.The  Congress today said that PAC is conducting an effective investigation into the 2G scam. Talking to reporters in New Delhi today, party spokesperson Manish Tewari  described BJP's demand of Joint Parliamentary Committee's probe into the 2G scam a mere political stunt, adding  that BJP should introspect on the demand of JPC probe and wasting crucial time of parliamentary proceedings.
||<><><>||
The Supreme Court today directed the government to issue within three days a notification for handing to the CBI the probe into the mysterious death of Sadiq Batcha, a close aide of former Telecom Minister A Raja. A two judge bench passed the order after taking on record Additional Solicitor General Indira Jaising's statement that Tamil Nadu Government has given its consent for transfer of the probe to the CBI, which has expressed its willingness to take over the case.
||<><><>||
The Customs department has claimed that the Cup given to the Indian cricket team was the real trophy.  A statement issued by the Central Borad of Excise and Customs,CBEC denied that the original ICC World Cup was lying with the Customs Department at airport.  The statement makes it clear that the trophy in the custody of Mumbai Customs   is a promotional one and will be taken to the ICC Headquarters in Dubai.  The Board said that that BCCI had asked the customs to keep the  Trophy in its custody since there was no clearance from the government for its import into the country.
||<><><>||
The number one tag still eludes India but the newly-crowned world champions have closed the gap on top-placed Australia. With 121 points, team India are now just seven points behind Australia. The ICC said in a statement that World Cup runners-up Sri Lanka have remain third with 118 points, while South Africa are at fourth. In the individual rankings,Tendulkar has risen a place to ninth while Gautam Gambhir's  Sri Lanka's Tillekeratne Dilshan has risen to his career best ranking to date and is occupying the third position on the rankings.   With a total of 500, he scored the most runs in the ICC Cricket World Cup 2011.
||<><><>||
Hundreds of rebel fighters were been pulled out by sea as Muammar Gaddafi's forces are on the verge of overrunning the key western city of Misrata. Turkish aid ships bought hundreds of wounded including rebel fighters from Misrata to the rebel held port of Benghazi and the sailors were quoted by 'Al Jazeera' as saying that the rescue ships were attacked by Gaddafi's snipers. Meanwhile, Greek Foreign Minister Dimitris Droutsas said after a meeting in Athens between the Prime Minister and a high level Libyan envoy that Gaddafi's regime was looking for a solution. His comments came as 'New York Times' reported that at least two sons of Gaddafi were proposing a transition to a constitutional democracy in Libya that would include their father's ouster from power.
||<><><>||
In Yemen, at least 12 people are reported to have been killed and hundreds other wounded in anti-government protests in the city of Taiz when troops opened fire on demonstrators. At least 30 people are said to be in a critical condition. The march in Hudaida was organised in protest at the crackdown in Taiz over the weekend, which left at least two people reported dead. President Ali Abdullah Saleh, who has ruled the country for 32 years, has signalled that he has no plans to leave.
||<><><>||
Coordinated patrolling in the sea to deal with piracy and copperation in defence and infrastructure will be the focus of discussions between Prime Minister Dr. Manmohan Singh and his Thai counterpart Abhisit Vejjajiva in New Delhi tomorrow. He arrives on a day long state visit tomorrow. Briefing reporters, the External Affairs Ministry spokesman Vishnu Prakash said that wide ranging discussions on international, regional and bilateral issues will come up for discussion in the talks.
||<><><>||
An Earthquake of 5.7 intensity on the Richter scale today hit parts of Northern India exactly two minutes past five in the evening. Tremor was also felt in New Delhi and adjoining Noida, Ghaziabad and Gurgaon. However, no report of any damage or injury  was reported from the affected areas so far . Accoding to Met department, the  epicentre of this quake was  on Indo-Nepal border. The earthquake lasted about 30 seconds.
||<><><>||
Delhi government has decided to impose a blanket ban on the manufacture, storage and use of plastic bags in the national capital. The decision to this effect was taken at a Cabinet meeting presided over by Delhi Chief Minister Mrs Shiela Dikshit.
||<><><>||
The News Services Division of All India Radio in its weekly phone-in programme “Public Speak”  will bring you a discussion tonight on “Prevention of Pollution in Rivers”. It can be heard on FM Gold Channel from 9.30 pm.
||<><><>||