Loading

12 February 2014

14 फऱवरी को प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे सांसद तंवर

चंडीगढ़,12 फऱवरी- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर 14 फऱवरी को सुबह 12 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में विधिवत रूप से प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित अनय राजनैतिक हस्तियां शिरकत करेंगी।

343 करोड़  रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

 

सिरसा, 12 फरवरी:  आगामी 16 फरवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा डबवाली में 343 करोड़  रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और यहीं पर आयोजित रेलपुल रेैली में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनांद भी होगा।

    यह बात मुख्यमंत्री हरियाणा के विशेषकार्याधिकारी (मीडिया) डा के वी सिंह ने आज स्थानीय शिवदेई रैस्टोरैंट में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा अशोक तंवर पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार भाग लेंगे, उनका रैली में नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा 10 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास रैली स्थल पर ही यानि खेल परिसर डबवाली में करेंगे। मुख्य परियोजना रेलवें ओवरब्रिज की होगी जिसके निर्माण पर 82 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इस पुल के बनने से डबवाली की दशकों पुरानी समस्या का हल होगा। इसके साथ-साथ 131.57 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित नुहियांवाली में 400 के वी सबस्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस सब स्टेशन को सीधा राजीव थर्मल पावर प्लांट खेदड़ से जोड़ा गया है। इस सब स्टेशन की स्थापना से जिलावासियों को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी और बिजली की समस्या का स्थाई समाधान होगा।     इसी प्रकार से चोरमार गांव में 220 के वी सब स्टेशन का उद् घाटन होगा इस सब स्टेशन के निर्माण पर 82.12 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। सब स्टेशन के बनने से 101 गांवों के 84 हजार 700 उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री हरियाणा रत्ताखेड़ा गांव में 1 करोड़ 15 लाख 34 हजार रुपए की लागत से बने कस्तूरबां गांधी बालिका विद्यालय का उद्घाटन करेंगे।
    उन्होंने बताया कि इसी दिन कालूआना खरीफ चैनल का शिलान्यास भी किया जाएगा।   36 लाख 03 हजार रुपए की राशि से तैयार होने वाले इस खरीफ चैनल से चक्का, बनवाला, गंगा, चक्क फरीदपुर, अहमदपुर, दारेवाला, रामगढ़, रिसालियाखेड़ा, मुन्नावाली, बिज्जुवाली, गोदिंका, कालूआना गांवों को लाभ होगा। लगभग 17702 एकड़ क्षेत्र लाभान्वित होगा। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को ही सांवतखेड़ा गांव में एक करोड़ 26 लाख 60 हजार रुपए की लागत से बनने वाले जलघर, ओढां में एक करोड़ 84 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बनने वाले जलघर का शिलान्यास किया जाएगा।
इसी प्रकार से सिरसा के सैक्टर 19 में कैनाल आधारित जलघर का शिलान्यास मुख्यमंत्री हरियाणा श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 16 फरवरी को करेंगे। इस जलघर पर 22 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। यह जलघर लगभग 19.38 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। सैक्टर 19 के साथ-साथ सैक्टर 20,21 व 22 के उपभोक्ताओं को पीने का स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। गंगा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस भवन पर 3 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।
    डा सिंह ने कहा कि 16 फरवरी को एतिहासिक परियोजनाओं के उद् घाटन व शिलान्यास के साथ-साथ रैली भी एतिहासिक होगी जिसमें 40 हजार से भी अधिक लोग एकत्रित होंगे। इस रैली में मुख्यमंत्री हरियाणा चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी डा0 शकील अहमद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा अशोक तंवर, हरियाणा के वित्त मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह च_ा, सह-प्रभारी सुश्री आशा कुमारी, बेरी के विधायक डा रघुबीर कादियान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूल चंद मुलाना, चौ0 रणजीत सिंह व पंजाब के कई विधायक व नेता पहुंचेगे।
    उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले संभवत: यह सबसे बड़ी रैली होगी इसलिए राजनीतिक दृष्टि से इस रैली के महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व प्रदेश कागे्रस कमेटी के अध्यक्ष तथा सांसद डा अशोक तंवर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह भरने का कार्य करेंगे। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व की सरकार में हुए विकास कार्यो को गिनवाया और कहा कि विपक्ष विकास कार्यो के मामले में उनके आगे कहीं नहीं टिकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 597 करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यो पर खर्च की गई है। पूरे जिला में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 3800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई है। डबवाली विधानसभा में 343 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास 16 फरवरी को किया जाएगा। डबवाली हलका सड़कों के मामले में प्रदेश का प्रथम हलका है। उन्होंने कहा कि जिला की सभी सड़कों पर मरम्मत व निर्माण कार्य 15 फरवरी से पहले शुरू कर दिया जाएगा और शीघ्र ही जिला की सभी सड़के चकाचक होंगी। उन्होंने कहा कि सिरसा के सांसद डा अशोक तंवर के कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बनने से युवा वर्ग कांग्रेस से जुड़ेगा और कांग्रेस की लोकप्रियता का ग्राफ और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि रेलपुल रैली में पूरे जिला की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी। उन्होने दावा किया कि 40 हजार से भी अधिक लोग एकत्रित होंगे। इस रैली के निमंत्रण के लिए वे 300 गंावों में लोगों को निमंत्रण दे चुके हैं। लोगों में जबरदस्त उत्साह है और 16 फरवरी को रैली वाले दिन डबवाली शहर में रैली में पहुंचने वालों की भीड़ ही भीड़ दिखाई देगी। इस अवसर पर उनके साथ जगसीर मिठड़ी, लादुराम पूनिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिहाग, भूपेश मैहता, गोपीराम चाडीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

319 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

 

सिरसा, 12 फरवरी:  आगामी 16 फरवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा डबवाली में 319 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और यहीं पर आयोजित रेलपुल रेैली में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनांद भी होगा।

    यह बात मुख्यमंत्री हरियाणा के विशेषकार्याधिकारी (मीडिया) डा के वी सिंह ने आज स्थानीय शिवदेई रैस्टोरैंट में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा अशोक तंवर पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार भाग लेंगे, उनका रैली में नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा 10 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास रैली स्थल पर ही यानि खेल परिसर डबवाली में करेंगे। मुख्य परियोजना रेलवें ओवरब्रिज की होगी जिसके निर्माण पर 82 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इस पुल के बनने से डबवाली की दशकों पुरानी समस्या का हल होगा। इसके साथ-साथ 131.57 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित नुहियांवाली में 400 के वी सबस्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस सब स्टेशन को सीधा राजीव थर्मल पावर प्लांट खेदड़ से जोड़ा गया है। इस सब स्टेशन की स्थापना से जिलावासियों को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी और बिजली की समस्या का स्थाई समाधान होगा। इसी प्रकार से चोरमार गांव में 220 के वी सब स्टेशन का उद् घाटन होगा इस सब स्टेशन के निर्माण पर 82.12 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। सब स्टेशन के बनने से 101 गांवों के 84 हजार 700 उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

अमेरिका की मोदी से मुलाकात पर सरकार को ऐतराज

सलमान खुर्शीद ने किया विरोध

सलमान खुर्शीद ने किया विरोध

अमेरिका की भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से सुलह सफाई की कोशिशें विरोधियों को रास नहीं आ रही हैं।


भारत स्थित अमेरिकी राजदूत नैंसी पावेल की मोदी से मुलाकात तय हो जाने से नाराज विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अमेरिका को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का ख्याल रखने की नसीहत दी है।


जबकि सपा ने इसे अमेरिका की भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी करार दिया है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह इस मुलाकात और मोदी को ज्यादा अहमियत नहीं देते। 
 
विरोधियों को डर, भाजपा को होगा लाभ

विरोधियों को डर, भाजपा को होगा लाभ

दरअसल मोदी विरोधियों को लगता है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमेरिका और मोदी के बीच शुरू हुई सुलह सफाई की कोशिश भाजपा को राजनीतिक लाभ दे सकती है।


सुलह सफाई पर सबसे कड़ा ऐतराज सलमान खुर्शीद ने जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका यहूदियों के नरसंहार को नहीं भुला सकता, उसी तरह भारत गुजरात दंगों को।


विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका को मोदी के अतीत को भी ध्यान में रखना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका की तरह भारत को भी अब मोदी के मामले में नरमी जतानी चाहिए तो उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका यहूदियों के नरसंहार को नहीं भूल सकता, उसी तरह भारत भी गुजरात के नरसंहार को नहीं भुला सकता।


खुर्शीद ने सवाल किया कि क्या गुजरात सरकार में मंत्री रही माया कोडनानी को दंगों के दौरान फूल देने के लिए अदालत ने सजा सुनाई है।
 
सपा ने भी किया मोदी से मुलाकात का विरोध

सपा ने भी किया मोदी से मुलाकात का विरोध

विदेश मंत्री ने अमेरिका पर मोदी से न मिलने का दबाव डाले जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का राजदूत देश की किसी भी शख्सियत से मिलने के लिए स्वतंत्र है।


उधर, सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस मुलाकात से यह साफ हो गया है कि अमेरिका हमारे अंदरूनी मामले में दखल दे रहा है।


उन्होंने यहां तक कहा कि सरकार को राजनयिकों की मुख्यमंत्रियों से मुलाकात को ही प्रतिबंधित कर देना चाहिए।


माना जा रहा है कि अमेरिका की राजदूत नैंसी पावेल आगामी 13 फरवरी को गांधीनगर में मोदी से मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्रालय ने मुलाकात कराने के लिए अमेरिकी दूतावास द्वारा आग्रह भेजे जाने और इसी हफ्ते नैंसी की मोदी से संभावित मुलाकात की पुष्टि की है।