Loading

12 February 2014

319 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

 

सिरसा, 12 फरवरी:  आगामी 16 फरवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा डबवाली में 319 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और यहीं पर आयोजित रेलपुल रेैली में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनांद भी होगा।

    यह बात मुख्यमंत्री हरियाणा के विशेषकार्याधिकारी (मीडिया) डा के वी सिंह ने आज स्थानीय शिवदेई रैस्टोरैंट में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा अशोक तंवर पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार भाग लेंगे, उनका रैली में नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा 10 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास रैली स्थल पर ही यानि खेल परिसर डबवाली में करेंगे। मुख्य परियोजना रेलवें ओवरब्रिज की होगी जिसके निर्माण पर 82 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इस पुल के बनने से डबवाली की दशकों पुरानी समस्या का हल होगा। इसके साथ-साथ 131.57 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित नुहियांवाली में 400 के वी सबस्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस सब स्टेशन को सीधा राजीव थर्मल पावर प्लांट खेदड़ से जोड़ा गया है। इस सब स्टेशन की स्थापना से जिलावासियों को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी और बिजली की समस्या का स्थाई समाधान होगा। इसी प्रकार से चोरमार गांव में 220 के वी सब स्टेशन का उद् घाटन होगा इस सब स्टेशन के निर्माण पर 82.12 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। सब स्टेशन के बनने से 101 गांवों के 84 हजार 700 उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

No comments:

Post a Comment