Loading

22 March 2014

  • १८ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की ९२ सीटों के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन।

  • शिव सेना ने कहा, नरेन्द्र मोदी युग की शुरूआत का मतलब यह नहीं कि आडवाणी युग का अंत हो गया।
  • वरिष्ठ पत्रकार एम जे अकबर भारतीय जनता पार्टी में शामिल।
  • मलेशिया ने लापता विमान की तलाश के लिए अमरीका से समुद्र की गहराई में काम करने वाले खोजी उपकरण मांगे।
  • आईसीसी ट्वेंटी-२० क्रिकेट विश्व कप में आज ग्रुप-एक में दक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका से और इंग्लैंड का न्यूजीलैंड से मुक़ाबला।
------
देश के १८ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की ९२ सीटों के लिए नामांकन भरने की आज आखिरी तारीख है। इनमें हरियाणा की सभी १०, केरल की सभी २० और दिल्ली की सभी सात सीटें शामिल हैं, जहां १० अप्रैल को मतदान होना है। महाराष्ट्र, ओड़िशा और उत्तर प्रदेश में दस-दस, मध्य प्रदेश में नौ, झारखंड में चार, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, नगालैंड, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप की एक-एक सीट के लिए भी आज नामांकन भरने का काम पूरा हो जाएगा। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी दो-दो सीट के लिए नामांकन भरने का काम आज समाप्त हो जायेगा।
------
दिल्ली में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। कांग्रेस की कृष्णा तीरथ और रमेश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी के मनोज तिवारी और रमेश विधूड़ी ने अपने पर्चे दाखिल किये।
-------
बाहरी मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में ९ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए अभी तक सात उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे हैं। भीतरी मणिपुर लोकसभा सीट पर १७ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए अभी तक केवल मणिपुर डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट के जी. टोनसाना ने पर्चा भरा है।
------
अरूणाचल प्रदेश में नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन आज तीस उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विधानसभा चुनाव के लिए अब तक १०६ नामांकन पत्र और लोकसभा चुनाव के लिए सात नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं।

नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में सागली से कांग्रेस उम्मीदवार मुख्यमंत्री नबाम तुकी, तुतिंग-यिंगकियोंग से भाजपा उम्मीदवार, पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग और रोइंग से पिपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी लाइता उमब्रे शामिल हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में लिकाबाली से विधानसभा उपाध्यक्ष जोमडे केना और पीपीए अध्यक्ष निख कामिन शामिल हैं जबकि अरूणाचल पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस वर्तमान सांसद ताकम संजोय, पीपीए उम्मीदवार जाले सोनाम और निर्दलीय उम्मीदवार सुबु केची ने अपना पर्चा भरा। विनोद शंकर बैरवा, आकाशवाणी समाचार, ईटानगर
------
झारखंड में लोकसभा की चार सीटों पर पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का आज आख़िरी दिन होने के कारण राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष सुदेश महतो के रांची से चुनाव लड़ने के कारण संघर्ष बहुकोणीय हो गया है।

झारखंड में इस बार आम चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि राज्य के महत्वपूर्ण सीटों पर कई पार्टियों के जाने माने चेहरे अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जेएमसी के विधायक हेमलाल मुर्मु और विधुचरण मेहतो ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक ने भी अपनी सदस्यता छोड़ तृणमूल कांग्रेस से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इन सब स्थिति से चुनाव के बाद राज्य की मिली-जुली हेमन्त सोरेन सरकार की स्थिरता पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा हो सकता है। राजेश सिन्हा, आकाशवाणी समाचार, रांची
------
उत्तर प्रदेश में आज आखिरी समय पर किये गये फेरबदल में भारतीय जनता पार्टी ने बिजनौर सीट से राजेन्द्र सिंह के स्थान पर स्थानीय विधायक भारतेन्दु सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व सेना प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वी. के. सिंह ने गाजियाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर नामांकन पत्र भरने का आज आखिरी दिन है।

बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में आज मेरठ से अपना पर्चा भरा। यहां से सपा के स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने भी अपना दावा पेश किया। वहीं जया प्रदा राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर बिजनौर से, भाजपा के हुकुम सिंह कैराना से और कांग्रेस के राजबब्बर गाजियाबाद से उन कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं जो प्रथम चरण के चुनावों में ताल ठोककर उतर चुके हैं। दूसरी तरफ रालोद के मुखिया अजीत सिंह मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे भाजपा के सतपाल सिंह से दो-दो हाथ करने के लिए बागपत से मैदान में हैं। मिराजुद्दीन, आकाशवाणी समाचार, लखनऊ
------
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में असम की पांच सीटों और त्रिपुरा की एक सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू हो गया है। नामांकन २४ तारीख तक वापस लिये जा सकते हैं। इन सीटों पर ७ अप्रैल को वोट डाले जायेंगे।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि असम की पांच सीटों के लिए ५६ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से सबसे अधिक १४ उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं।

पहले चरण में जिन उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होना है इनमें कांग्रेस के पवन सिंह घाटोवार और रानी नराह प्रमुख है, साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सरबानंद सोनवाल असम गण परिषद के जोसफ टोप्पो और सीपीआई के दुप्रद बुरागोहिया भी मैदान में है। सभी दल पहले चरण में ६४ लाख मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में हैं। इस बार २१ लाख से अधिक महिला मतदाता भी हैं। चुनाव रैलियों में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के मुद्दे पर ज्यादातर उम्मीदवार जोर दे रहे हैं। मानस प्रतिम शर्मा, आकाशवाणी समाचार, गुवाहाटी
------
अरुणाचल प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की घटनाओं पर नजर रखने वाले उड़न दस्तों और निगरानी दलों ने तेरह लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी, तीन हजार से ज्यादा शराब की बोतलें, बियर, वाइन तथा केन बियर की बोतलें जब्त की है।
------
मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा मंत्री पारस जैन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। श्री जैन पर आरोप है कि वे, राजकीय कालीदास बालिका महाविद्यालय में निर्माण कराने के लिए नगर निगम द्वारा नक्शे के अनुमोदन हेतु दबाव बनाने के वास्ते धरने पर बैठे।
-------
तमिलनाडु में एम डी एम के नेता वाइको ने आज चेन्नई में पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में मृत्यु दंड की सजा ख़त्म करने की कोशिश करने और कोडनकुलम परमाणु संयंत्र को बंद करने पर दबाव डालने का वादा किया गया है।
घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि वह कावेरी नदी जल बटवारे की समस्या और मछुआरा समस्या के समाधान के लिए केन्द्र पर दबाव बनायेगी। इसमें श्रीलंका में पृथक ईलम पर जनमत संग्रह कराने का भी आग्रह किया गया है। एम डी एम के पार्टी का भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन है जो दूसरी बार एन डी ए के नेतृत्व में है। पार्टी को सात सीटें आवंटित की गयी हैं।
देश भर में मोदी लहर कर जिक्र करते हुए श्री वाइको ने कहा कि अगला प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी का बनने की सम्भावना तमिलनाडु के ४० सीटों को शामिल किए बिना जताई गयी है।
------
श्री लालकृष्ण आडवाणी को टिकट देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए शिवसेना ने आज सवाल किया है कि उनकी लोकसभा सीट पर निर्णय करने में पार्टी ने इतना विलम्ब क्यों किया। शिवसेना के मुखपत्र सामना के सम्पादकीय में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा में नरेन्द्र मोदी युग की शुरूआत का मतलब यह नहीं है कि आडवाणी युग का अंत हो गया है। सम्पादकीय में कहा गया है कि श्री आडवाणी का राजनीतिक जीवन बेदाग है और जनता के साथ उनका सम्बन्ध अभी भी अक्षुण्ण है।
-------
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के पक्ष में लहर के दावे पर सवाल उठाये और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दल-बदल को बढ़ावा दे रही है। एक ट्वीट में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को उनकी पसन्दीदा जगह से टिकट न देने और पार्टी की अन्दरूनी कलह का भी उल्लेख किया।
------
वरिष्ठ पत्रकार एम. जे. अकबर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में एक संक्षिप्त समारोह में वे भाजपा में शामिल हुए।
------
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा एनडीए के सत्ता में आने की स्थिति में श्री अरूण जेटली को कथित उप-प्रधानमंत्री के रूप में लाने की कथित चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि वे किसी पद की आकांक्षा नहीं रखते।
------
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि वरिष्ठ पार्टी नेता श्री जसवंत सिंह के सम्मान को लोकसभा टिकट के आधार पर नही आंका जा सकता। मीडियाकर्मियों के इस प्रश्न के जवाब में कि क्या श्री जसवंत सिंह पार्टी छोड़कर निर्दलीय सदस्य के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं, श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी उनकी क्षमता का उपयोग करेगी।

जहां तक श्री जसवंत सिंह का प्रश्न है वो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। किसी की प्रतिष्ठा और किसी के सम्मान का मूल्यांकन केवल टिकट के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से उनकी योग्यता, उनकी क्षमता, उनकी प्रतिभा का पूरा सदुपयोग करेगी।
------
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मध्यप्रदेश के मंडला जिले के पटपारा रैयत गांव में तेंदु पत्ता तोड़ने वाली आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की। इन महिलाओं ने उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बताया और कम मजदूरी दिये जाने की शिकायत की।
------
आम आदमी पार्टी नेता अरविन्द केजरीवाल को आज हरियाणा के फरीदाबाद में काले झण्डे दिखाये गये। श्री केजरीवाल यहां रोड शो कर रहे थे। श्री केजरीवाल जब अपने कुछ समर्थकों के साथ फरीदाबाद पहुंचे तो कुछ स्थानीय निवासियों ने उन्हें काले झण्डे दिखाये और आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगाये ।
------
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में रक्षाकर्मियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिर वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। परम विशिष्ट सेवा पदक से १५ रक्षाकर्मियों को नवाजा गया। कीर्ति चक्र से तीन कर्मियों को सम्मानित किया है। उत्तम युद्ध सेवा पदक से दो तथा शौर्य चक्र से १० रक्षाकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
रक्षा अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, रक्षामंत्री ए.के. एंटनी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद थी।
------
मलेशिया ने लापता विमान की तलाश के लिए अमरीका से समुद्र की गहराई में काम करने वाले खोजी उपकरणों की मांग की है। यह विमान दो सप्ताह पहले लापता हो गया था। विमान में २३९ लोग सवार थे। पेंटागन के प्रेस सचिव ने कहा कि अमरीका के विदेश सचिव चक हेगल ने मलेशिया के रक्षा मंत्री और प्रभारी परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन को आश्वासन दिया है कि अमरीका इस प्रकार के कार्य के लिए समुद्र की गहराई में सैनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और उपलब्धता की जांच करेगा और मलेशिया को जल्दी ही इस संबंध में जानकारी देगा।
------
लापता विमान की तलाश में ऑस्ट्रेलिया ने आज तीसरे दिन दक्षिणी हिन्द महासागर में अपने विमान और जहाज भेजे हैं। उपग्रह से प्राप्त नई तस्वीरों में पर्थ के दक्षिण-पश्चिम में दो हजार पांच सौ किलोमीटर दूर जल क्षेत्र में कुछ चीजें तैरती हुई दिखाई दी हैं।
-------
मालदीव में आज १८वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान शातिपूर्वक चल रहा है। खराब मौसम के कारण अद्दू एटॉल द्वीप में मतदाता मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि मतदान स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे खत्म होगा और इसके तुंरत बाद वोटों की गिनती का काम शुरू हो जायेगा। देर रात तक नतीजे मिल जाने की संभावना है।

मालदीव की संसद - मजलिस की ८५ सीटों पर मतदान जारी है। इनमें १३ राजधानी माले और ७ अद्दू अटोल में हैं जबकि बाकी ६५ सीटें विभिन्न टापुओं में बसी हैं। आज के चुनाव में ३०२ उम्मीदवार हैं जिनमें २३ महिला उम्मीदवार शामिल हैं। १९०० से अधिक स्थानीय पर्यवेक्षक और यूरोपियन संघ और राष्ट्रमंडल की दो टीमें चुनाव की निगरानी कर रही हैं। अभिषेक दयाल, आकाशवाणी समाचार, कोलंबो
------
रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने यूरोपीय संघ और अमरीका के ताजा प्रतिबंधों के बावजूद उक्रेन से क्राइमिया के अधिग्रहण संबंधी कानून पर औपचारिक हस्ताक्षर कर दिए हैं।
उधर, यूरोपीय संघ ने क्राइमिया प्रायद्वीप का रूस में विलय कराने से संबद्ध १२ लोगों को निशाना बनाया है। इससे पहले उक्रेन और यूरोपीय संघ ने राजनीतिक संबंध और मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
------
बंबई शेयर बाजार का आज विशेष कारोबारी सत्र हुआ। सवा ग्यारह बजे से १२ बजकर ४५ मिनट तक चले विशेष सत्र में सेन्सेक्स दो अंक की वृद्धि के साथ २१ हजार ७५५ पर बन्द हुआ। इसी तरह निफ्टी में भी दो अंक की वृद्धि हुई और यह ६ हजार ४९५ पर बन्द हुआ। शेयर बाजार के साफ्टवेयर आदि का परीक्षण करने के लिए यह विशेष सत्र हुआ था।
------
आईसीसी ट्वेंटी-२० क्रिकेट विश्व कप में आज ग्रुप-एक के मैच में दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला श्रीलंका से और इंग्लैंड का मुक़ाबला न्यूजीलैंड से होगा। दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड का मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। दोनों मैच चटगांव में खेले जायेंगे।
------
  • Filing of nominations for 92 Lok Sabha seats spread over 18 States and Union Territories ends today.

  • Shiv Sena  says, beginning of Narendra Modi's era doesn't mean end of Advani's era.
  • Senior Journalist MJ Akbar joins BJP.
  • Malaysia seeks under sea surveillance equipments from US for searching missing plane.
  • And in ICC Twenty-20 Cricket World Cup, South Africa to take on Sri Lanka, and England to meet New Zealand in Group-I today.
{}>><><<{}
Today is the last date for filing of nominations for 92 Lok Sabha constituencies spread over 18 states and union territories. These include all ten seats in Haryana, all the 20 constituencies in Kerala and all seven seats in Delhi which go to the polls on the 10th of next month. Filing of nominations will also end today for ten seats each in Maharashtra, Odisha and Uttar Pradesh, nine in Madhya Pradesh, four in Jharkhand and one each in Chhattisgarh, Jammu and Kashmir, Manipur, Mizoram and Nagaland and one each in the Union Territories of Andaman and Nicobar Islands, Chandigarh and Lakshwadeep. Filing of papers will also come to close for two seats each in Arunachal Pradesh and Meghalaya. Today is also the last date for filing of nominations for all the 60 seats of Arunachal Pradesh assembly and 70 Assembly Constituencies in Odisha.
{}>><><<{}
Four candidates of Congress and BJP contesting Lok Sabha elections from Delhi filed their nomination papers today. The candidates are Congress' Krishna Tirath and Ramesh Kumar and BJP's Manoj Tiwari and Ramesh Bidhuri.
Tirath, who is the Minister of Child and Women Development, is fighting the election from North West Delhi Lok Sabha seat where she faces BJP's Udit Raj and Aam Aadmi Party's Rakhi Bidlan. Ramesh Kumar is pitted against Devendra Sehrawat of Aam Aadmi Party and BJP's Ramesh Bidhuri for the South Delhi seat. Manoj Tiwari faces Congress' Jaiprakash Agarwal and Aam Aadmi Party's Anand Kumar in North East Delhi constituency.
{}>><><<{}
Seven candidates have so far filed nomination papers for the April-9 Lok Sabha elections in the Outer Manipur Lok Sabha constituency. They include candidates from Congress, BJP, Trinamool Congress, NCP, and JD-U.
G Tonsana of Manipur Democratic People's Front is the only candidate so far who has filed papers for the April-17th election in Inner Manipur Lok Sabha seat, for which the last date of filing nomination papers is the 26th of this month. The last date for withdrawal of papers for both the constituencies is the 29th of this month.
{}>><><<{}
The scrutiny of nomination papers for the first phase of Lok Sabha polls for five seats in Assam and one in Tripura has begun. The last date of withdrawal of nomination papers is the 24th of this month. Polling will be held on the 7th of next month in these seats.
In Assam, a total of 56 candidates have filed nominations for five seats. Our correspondent reports that 64 lakh voters are eligible to exercise their franchise in the first phase in the state.
"The prominent candidates whose political fate will be decided in the first phase include Congress candidates Pawan Singh Ghatowar and Rani Narah and State BJP President Sarbanand Sonowal, Asom Gana Parisahd’s Joseph Toppo and CPI’s Drupad Buragohain are also in the fray. All the political parties have intensified their campaigns to attract 64 lakh voters in this phase. This time, over 31 lakh women voters can play a key role in deciding the fortune of candidates. MANAS PRATIM SARMA, AIR NEWS, GUWAHATI."
{}>><><<{}
Hitting out at BJP over the Advani ticket issue, Shiv Sena today questioned why the party took so long to decide on his Lok Sabha seat. In an editorial in Sena mouthpiece 'Saamna' in Mumbai, party President Uddhav Thackeray said, while Narendra Modi's era has begun, it does not mean that it is the end of Advani's era. The editorial said, the BJP veteran's political character is without any blot and the relation that the veteran leader has with the masses is still intact.
Earlier the Shiv Sena decides to field its candidates in Uttar Pradesh, Bihar and Delhi for the Lok Sabha elections. Sena spokesperson Sanjay Raut told reporters in Mumbai that Shiv Sena will field 20 candidates in Uttar Pradesh, five in Bihar and will contest all seven seats in Delhi. He said the Shiv Sena is in alliance with the BJP in Maharashtra and not in Uttar Pradesh or other states. Uddhav Thakre's son and Yuva Sena president Aaditya Thackeray however in a tweet said that Sena would not field candidates against Narender Modi and BJP chief Rajnath Singh.
{}>><><<{}
BJP President Rajnath Singh today said the party's respect for senior leader Jaswant Singh can not be measured in terms of a Lok Saba ticket. Replying to a media query that Jaswant Singh may quit the party and fight as an independent candidate, Mr. Singh said he is a senior leader and party will use his potential.
Jaswant Singh was denied ticket from Barmer parliamentary constituency where BJP has fielded former MP, Colonel Sonaram Choudhary.
{}>><><<{}
With Punjab Chief Minister Prakash Singh Badal reportedly pitching Arun Jaitley as Deputy Prime Minister if NDA comes to power, the senior BJP leader today played down the suggestion, saying he was not looking for positions. He said that a lot of people who met him in Amritsar believe that Amritsar and Punjab need a good voice at the Centre and probably that is one of the expectations from him.
{}>><><<{}
Questioning the BJP's claim of a wave in favour of its Prime Ministerial candidate Narendra Modi, Congress leader Digvijay Singh today accused the party of engineering defections. In a tweet, he also alluded to the internal rift within the main opposition party in the backdrop of senior leaders being denied the choice of tickets.
Launching a scathing attack on Narendra Modi, Singh questioned whether the BJP's Prime Ministerial candidate was bigger than the party and RSS.
{}>><><<{}
Senior journalist MJ Akbar today joined BJP. His induction in the party came at a brief function in presence of BJP president Rajnath Singh in New Delhi. Appreciating Akbar's journalistic career, Mr Singh said his presence will boost his party.
{}>><><<{}
In Uttar Pradesh, in a major reshuffle, the BJP today changed its Bijnor candidate. Local MLA Bhartendu Singh has now replaced Rajendra Singh. Bhartendu Singh is in the process of filing his nomination papers. Former army Chief and BJP candidate V K Singh filed his papers from Ghaziabad Lok Sabha constituency where he will be challenged by Raj Babbar of Congress and Shazia Ilmi of the Aam Aadmi Party. Our correspondent has filed this report:
"Bollywood actress and Congress candidate Naghma today filed her nomination for Meerut seat, from where local MLA and cabinet minister Shahid Manzur also filed his papers on Samajwadi Party ticket. Jaya Prada on RLD ticket from Bijnor, Hukum Singh of BJP from Kairana and Raj Babbar of Congress from Ghaziabad are some of the prominent contestants of the first phase. RLD chief Ajit Singh and ex Mumbai police commissioner, now a BJP candidate, will take on each other from Baghpat seat. Merajuddin, AIR NEWS, Lucknow."
{}>><><<{}
In Jharkhand, political activities are picking up, as today is the last day for filing of nominations for the first phase of election in four Lok Sabha seats in the State. With the coming of AJSU President Sudesh Mahto in the Lok Sabha poll from Ranchi, the fight is becoming multi-cornered. More from our correspondent:
"This time the general election in Jharkhand is going to be very intense as many prominent political faces are fightining elections from important constituencies. Many have left their earlier political party to join other party to contest elections. Also two JMM MLA Hemlal Murmum, and Vidhyut Waran Mehto have resigned from their Vidhan Sabha seats to contest Lok Sabha polls from the ticket of the BJP. Earlier one Congress MLA also tendered his resignation to contest on TMC ticket. All these are going to raise a question mark on the stability of the present coalition government of Hemant Soren in the state after the elections. RAJESH SINHA, AIR NEWS, RANCHI."
{}>><><<{}
In Madhya Pradesh, a case of violation of the model code of conduct has been registered against state’ School Education Minister Paras Jain. He had allegedly sat on a dharna in Ujjain to press for approval of a map by Municipal Corporation for construction work in Government Kalidas Girls College. The principal of the college who was with the minister during the dharna, has also been suspended.
{}>><><<{}
In Tamil Nadu, MDMK leader Vaiko today released the Party’s election manifesto in Chennai. The party manifesto promises that it would strive to cancel death penalty, and also to insist on the closure of Koodankulam nuclear plant. Later speaking to newsmen, Vaiko said that it would stress upon the Centre to settle the Cauvery water sharing problem, the fishermen issue and also urge for conducting a referendum on separate Eelam at Srilanka.
The MDMK is aligning with the BJP headed NDA for the second time. It has been allotted seven seats.
{}>><><<{}
Malaysia has sought undersea surveillance equipment from the US to search the missing Malaysian plane, that disappeared two weeks ago with 239 people, including 5 Indians, on board. Pentagon Press Secretary said, US Defense Secretary Chuck Hagel assured Malaysia's Defence Minister and acting Transport Minister Hishammuddin Hussein, that he would assess the availability and utility of military undersea technology for such a task and inform him.
Search teams involving 26 countries are still trying to locate flight MH370, which went missing an hour after taking off from Kuala Lumpur.
Australian planes and ships have set off for the third day of scouring the southern Indian Ocean in search of missing Malaysian Airliner. With weather conditions reported to be much better than on previous days, six planes are now hunting for signs of wreckages after new satellite images showed objects floating in the water 2,500 kilometres south-west of Perth.
{}>><><<{}
In Australia, five people have been killed in a fiery light plane crash at Caboolture airfield, north of Brisbane today. The Cessna 206 is understood to have been taking off with skydivers when it crashed and burst into flames. Those on board are believed to include the pilot, two instructors and two customers who had been due to dive from 14,000 feet onto the beach at Bribie Island.
{}>><><<{}
In Maldives, voting is on and is reported to be peaceful throughout the country for its 18th Parliamentary elections, with no incident of violence being reported from any polling station. The polling percentage is, however, low, as bad weather is keeping the voters away from polling stations in Addu Atoll island. Eight hour long polling will come to a close at 4 pm local time and counting of votes will start immediately. Our correspondent reports that the results are expected to be announced late tonight.
"Voting peaceful in Maldives Parliamentary Election Maldivian capital Male has the largest number of parliamentary constituencies - 13. Addu Atoll has 7 and the remaining 65 are scattered around various islands. A total of 302 candidates, including 23 women, are in fray in today’s parliamentary polls. Over 1900 local monitors and two teams from European Union and Commonwealth are monitoring the polls. Political experts believe Former President Nasheed's Maldivian Democratic Party will bag a significant number of seats, though the four party ruling coalition is also trying to wrest control of the parliament. Polling will end at 4 and counting will start at 4.30 in the evening local time. Provisional results are likely to be declared later tonight. Abhishek Dayal, Air News, Colombo."
{}>><><<{}
In Pakistan, at least 35 people have been killed and several injured today when a truck collided with two buses in a populated area in Balochistan. The accident occurred when two speeding buses collided with a truck coming from opposite direction.
{}>><><<{}
Back Home,
President Pranab Mukherjee presented gallantry awards to defence personnel for their distinguished services at a Defence Investiture Ceremony at Rashtrapati Bhavan in New Delhi today. 15 personnel were conferred Param Vishist seva medals. The awardees include Lt. Gen. Ashok Singh of Infantry, Air Marshal Jaswinder Singh Chauhan of Air Force and Vice Admiral Niranjan Kumar Nadella. Three Kirti Chakra awards were also given and the recipients are Lt Commander Abhilash Tomy, Major Mahesh Kumar and Wing Commander Darryl Castelino. Castelino was awarded posthumously. Two Uttam Yudh seva medals and 10 Shaurya Chakra awards were also conferred on the defence personnel.
Vice President Mohd. Hamid Ansari, Prime Minister Dr. Manmohan Singh, Defence Minister AK Antony and Congress President Sonia Gandhi were among the dignitaries present on the occasion.
{}>><><<{}
In Sports,
In the ICC Twenty-20 Cricket World Cup, South Africa will take on Sri Lanka, and England will clash with New Zealand in the Group-I matches today. The South Africa-Sri Lanka game will begin at 3 PM Indian Time, while the England-New Zealand fixture will take place at 7 PM. Both matches will be played at Chittagong.
Yesterday, India got off to a thrilling start, as they defeated Pakistan by 7 wickets in their opening Group match at Dhaka.
Meanwhile, Bangladesh and the Netherlands yesterday advanced to the Group stage, after they topped their respective Qualifying Groups.
{}>><><<{}

21 March 2014

  • मुम्बई की अदालत ने टेलीफोन ऑपरेटर सामूहिक दुष्कर्म के चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शक्ति मिल मामले में २४ मार्च को सजा सुनाई जाएगी।

  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह सीटों के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन।
  • निर्वाचन आयोग लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंधों की समीक्षा कर रहा है।
  • उत्तराखंड से कांग्रेसी सांसद सतपाल महाराज भारतीय जनता पार्टी में शामिल। बूटा सिंह समाजवादी पार्टी की ओर से राजस्थान में जालौर से उम्मीदवार।
  • अफगानिस्तान में काबुल के एक होटल पर आतंकवादी हमले में चार विदेशी सहित नौ लोगों की मौत।
  • बंगलादेश में ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारम्भिक मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच।
------
मुम्बई सत्र न्यायालय ने आज टेलीफोन आपरेटर दुष्कर्म मामले में सभी चार अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कल २२ अगस्त को एक फोटो पत्रकार और ३१ जुलाई को एक टेलीफोन आपरेटर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच अभियुक्तों को दोषी ठहराया था। दुष्कर्म के ये मामले पिछले वर्ष मध्य मुम्बई की शक्ति मिल में हुए थे।

अदालत ने विजय जाधव, मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद कासिम शेख को दोनों मामलों में दोषी पाया है। इन तीनों के अलावा अदालत ने सिराज खान को २२ अगस्त को हुए फोटो पत्रकार सामूहिक दुष्कर्म मामले में और मोहम्मद अशफाक शेख को ३१ जुलाई को हुए टेलीफोन आपरेटर सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी पाया है।
 
पत्रकार के साथ गैंगरेप के मामले में सजा २४ मार्च को सुनाई जायेगी। मुंबई के शक्ति मील कंपाउंड में हुए सामूहिक ब्लात्कार के दोनों मामलों में न्यायालय ने पांच आरोपियों को दोषी करार दिया था। गौरतलब है कि दोनों मामलों में दो नाबालिकों को मिलाकर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें से तीन लोग दोनों मामलों में शामिल हैं। दो नाबालिक आरोपियों के मामले की सुनवाई किशोर व न्याय बोर्ड कर रहा है। स्वीटी कोठारी, आकाशवाणी समाचार, मुंबई।
------
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में असम की पांच और त्रिपुरा की एक सीट के लिए नामांकन पत्र भरने का आज आखिरी दिन है। नामांकन पत्रों की जांच कल की जायेगी। इन निर्वाचन क्षेत्रों में ७ अप्रैल को मतदान होगा।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य में तेजपुर, कालियाबोर, डिब्रूगढ़, लखीमपुर और जोरहाट में पहले चरण में मतदान होगा। इसमें ६४ लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
 
नामांकन भरने की प्रक्रिया तीन बजे तक चलेगा । मंत्री पबन सिंह घाटोवार केन्द्रीय राज्य मंत्री रानी नराह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सर्बानन्द सोनोवाल और असम गणपरिषद के अरूण शर्मा ने अपना पर्चा भर दिया है। जबकि २४ मार्च तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। पहले चरण में कुल ६४ लाख मतदाता हैं। इस बीच, असम में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री तरूण गोगोई आज बरपेटा में कांगे्रस उम्मीदवार के समर्थन में रैलियों में हिस्सा ले रहे हैं। असम गणपरिषद, भाजपा, और ए.एल.यू.ए.डी. भी मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने की कोशिश में हैं। मानस प्रत्युम शर्मा आकाशवाणी समाचार, गुवाहाटी।
------
महाराष्ट्र में लोकसभा के ४८ में से २९ निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरने का काम चल रहा है। कुछ जगहों को छोड़कर मुख्य राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।
------
शिवसेना ने उत्तरप्रदेश, बिहार और दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार खड़े करने का फैसला किया है। उद्धव ठाकरे के पुत्र युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया है कि शिवसेना, नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
------
१८ राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लोकसभा के ९२ निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन भरने के लिए अब केवल एक दिन बाकी रह गया है। हरियाणा की सभी दस सीटों, केरल के सभी २० निर्वाचन क्षेत्रों और दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए नामांकन भरने का कल आखिरी दिन है और वहां अगले महीने की १० तारीख को मतदान होना है। कल ही महाराष्ट्र, ओडीशा और उत्तरप्रदेश में दस-दस, मध्यप्रदेश में नौ, झारखंड में चार और छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, मिज+ोरम, नगालैण्ड तथा केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप में भी एक-एक सीट के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन है। अरूणाचल प्रदेश और मेघालय में दो-दो सीटों के लिए नामांकन पत्र दााखिल करने का कल ही आखिरी दिन है।
अरूणाचल प्रदेश विधानसभा की सभी ६० सीटों और ओडीशा विधानसभा की ७० सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की कल ही आखिरी तारीख है।
------
दिल्ली से लोकसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के छह उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। कांग्रेस के महाबल मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के हर्षवर्धन और आम आदमी पार्टी के आशुतोष, राखी बिड़ला, राजमोहन गांधी और देवेन्द्र सहरावत ने पर्चे दाखिल किए हैं। महाबल मिश्रा लोकसभा की पश्चिमी दिल्ली सीट और हर्षवर्धन चांदनी चौक से उम्मीदवार हैं, जहां उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी के आशुतोष चुनाव लड़ेंगे। राजमोहन गांधी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र, राखी बिड़ला उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और देवेन्द्र सहरावत दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
------
मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी एस सम्पत आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक कर रहे हैं। निर्वाचन आयुक्त एच एस ब्रह्मा और नसीम जै+दी तथा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद हैं। पूर्ण निर्वाचन आयोग चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के दो दिन के दौरे पर हैं।

हमारे लखनऊ संवाददाता ने खबर दी है कि आयोग दोपहर बाद मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा। आयोग के अधिकारी कल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिले थे। भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने ऐसे अधिकारियों को हटाने की मांग की जो कथित रूप से सत्तारूढ दल के नजदीकी हैं।
------
उत्तराखण्ड से कांग्रेस सांसद सतपाल महाराज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
------
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बूटा सिंह राजस्थान में जालौर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि बिहार के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और आठ बार सांसद रहे बूटा सिंह जालौर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चार बार चुनाव जीते हैं। पहली बार वे वहां से १९८४ में चुने गये थे। २००९ के चुनावों के बाद उन्हें कांगे्रस से निकाल दिया गया था, लेकिन पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के पिछले चुनावों के दौरान उनका निलम्बन समाप्त कर दिया था।
------
उत्तर प्रदेश में कैराना निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार करतार सिंह भडाना और दो अन्य के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इन पर चुनाव प्रचार के दौरान जमालपुर गांव में एक डांस पार्टी आयोजित करने का आरोप है। शामली जिले में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार कवर हसन और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन के खिलाफ भी आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले दर्ज हुए हैं।
------
मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और खण्डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार अरूण यादव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन पर १२ अप्रैल को खरगौन जिले के झीरनिया में एक उत्सव के दौरान ढोल वालों को दो सौ रूपये बांटने का आरोप है।
------
राजस्थान के टौंक जिले में बीसलपुर बांध में एक नौका पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गए। तीन लोग लापता हैं। नौका में पन्द्रह लोग सवार थे।
------
मेघालय के पश्चिमी खासी पर्वतीय जिले में कल रात आए चक्रवाती तूफान में चार लोगों की मौत हो गयी और ४१ घायल हो गए। दस गांवों के एक सौ तिरानवें मकान पूरी तरह नष्ट होने से कई लोग बेघर हो गए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि घायलों को नोंगस्टोन और शिलांग के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
राहत और बचाव के कार्य जारी हैं। लेकिन डिप्टी कमीशनर एस.आर लिंगदोह के अनुसार कल रात चार राहत शिविर बनाए गए थे और कुछ आज बनाये जा रहे हैं। मेघायल सरकार ने आपदा से निपटने के लिए ५० लाख रूपये जारी किये हैं। इसके अलावा मृतकों के परिवारजनों को डेढ़ लाख रूपये की सहायता दी जायेगी। जिले के डिप्टी कमीशनर पहले ही १० लाख रूपये राहत और बचाव कार्यों के लिए जारी कर चुके हैं। क्षतिग्रस्त इलाकों में राहत के कार्यों में स्थानीय एनजीओ भी सहायता कर रहे हैं। जिला के बड़े अधिकारी नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशांत शर्मा, आकाशवाणी समाचार, शिलांग।
------
भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलम्बित अधिकारी प्रदीप शर्मा ने गुजरात उच्च न्यायालय में अपील दायर करके राज्य में आतंकवाद विरोधी दस्ते द्वारा एक महिला आर्किटेक्ट की जासूसी की जांच और एफ आई आर दर्ज करने का अनुरोध किया है। श्री शर्मा के वकील के अनुसार उच्च न्यायालय में याचिका कल दायर की गई और इस पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की उम्मीद है। याचिका में न्यायालय से आग्रह किया गया है कि वह पुलिस को एफ आई आर दर्ज करके घटना की जांच करने का निर्देश दे।
------
अफगान पुलिस ने पुष्टि की है कि राजधानी काबुल में कल रात एक पांच सितारा होटल पर हुए हमले में ९ लोग मारे गये जिनमें ४ विदेशी भी हैं। नवरोज की पूर्व संध्या होने के कारण होटल में विदेशियों समेत कई लोग नया साल मनाने के लिए मौजूद थे। रात के वक्त हमलावरों ने होटल के रेस्तरां में मेहमानों पर हमला किया, मगर सुरक्षा बलों ने चारों को मार गिराया। मृतकों में कुछ बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। दो सुरक्षाकर्मी भी हमले के दौरान घायल हुए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

अफगानिस्तान में कल के दो भीषण आतंकी हमलों से यह साफ हो जाता है कि आगामी ५ अप्रैल को होने वाले राष्ट्रपति और प्रांतीय परिषदों के चुनाव अफगान सरकार के लिए कितनी बड़ी सुरक्षा चुनौती है। इस बार का राष्ट्रपति चुनाव अफगानिस्तान के लिए खास अहमियत रखता है क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया एक राष्ट्रपति, दूसरे निर्वाचित नेता को सत्ता की बागडोर सौंपेंगे। चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के उग्रवादियों की धमकियों के मद्देनजर अफगान सुरक्षा बलों के लिए अपनेी क्षमता साबित करने का सही वक्त आ गया है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय सेना लगभग समूचे देश की हिफाजत की जिम्मेदारी अफगान सुरक्षा बलों को सौंप चुकी है। -काबुल से राजेन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट के साथ दिल्ली से मैं कनकलता।
------
मलेशिया के लापता विमान के मलबे के स्थान पर खोज के लिए अनेक देशों के विमान और जहाज फिर से लग गए हैं, अनुमान है कि यह मलबा लापता विमान का हो सकता है। पांच सैनिक और नागरिक विमान मलबे की खोज के काम में लगे हुए हैं, आठ मार्च को लापता हुए विमान में दो सौ ३९ लोग सवार थे। उपग्रह से लिए गए चित्रों में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर के दक्षिण पूर्व में समुद्र में मलबे की पहचान की गई थी। खराब मौसम की वजह से कल खोज का काम रोक दिया गया था।
------
टी-२० विश्व क्रिकेट चैम्पियनशिप के पहले मैच में आज ढाका के मीरपुर के शेर-ए-बंगला नेशनल स्टेडियम में भारत अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलेगा। भारत, गु्रप दो में पाकिस्तान, पिछले चैम्पियन वेस्टइंडीज, आस्ट्रेलिया और मेजबान बांग्लादेश के साथ है। गु्रप एक में श्रीलंका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें हैं जबकि इस ग्रु्रप में अभी एक क्वाईलीफायर टीम का फैसला होना बाकी है।

आकाशवाणी से इस मैच का आंखों देखा हाल प्रसारित किया जायेगा। इसे शाम साढ़े छह बजे से राजधानी और एफ एम गोल्ड चैनल पर सुना जा सकेगा।
------
बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज शुरूआती कारोबार में एक सौ तीस अंक की बढ़त के साथ २१ हजार ८७० पर खुला। अब से कुछ देर पहले सेन्सेक्स २३ अंक बढ़कर २१ हजार ७६३ पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी १४ अंक की वृद्धि के साथ ६ हजार ४९७ पर था। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में रूपया आज डॉलर के मुकाबले २८ पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर की कीमत ६१ रूपये ०६ पैसे बोली गई।
------
आज विश्व कविता दिवस है। युनेस्को ने प्रति वर्ष २१ मार्च को कवियों और कविता की सृजनात्मक महिमा को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय किया है। इस अवसर पर आज नई दिल्ली में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित सबद-विश्व कविता उत्सव का उद्घाटन किया गया। चार दिवसीय कविता उत्सव २४ मार्च तक चलेगा।
------
  • Mumbai Court awards life term to four convicts in the telephone operator gang rape case. Sentence in Shakti mill rape case to be pronounced on 24th.

  • Nominations for the 1st phase of polls in 6 Lok Sabha seats end today.
  • Full Election Commission is reviewing poll preparedness in Uttar Pradesh with Senior Officials in Lucknow.
  • Congress MP from Uttarakhand Sat Pal Maharaj joins BJP.; Buta Singh to contest as Samajwadi Party candidate from Jalore, Rajasthan.
  • In Afghanistan Nine civilians including four foreigners killed in militant attack on a Kabul Hotel.
  • AND In the T-20 World Cup India to take on arch rivals Pakistan in the opening match this evening.
<><><> 
A Mumbai Sessions court today pronounced life imprisonment for all four convicts in the telephone operator gang-rape case. The court had yesterday convicted five persons for the gang-rape of the photojournalist on August 22nd and a telephone operator on July 31st last year that took place at the Shakti Mills located in central Mumbai. Our correspondent reports that Principal Sessions Judge Shalini Phansalkar-Joshi has pronounced the quantum of sentence in telephone operator gang-rape case only.

"Four convicts in the Shakti Mills telephone operator gang rape case were today sentenced to life imprisonment by a Mumbai Sessions court. The court, meanwhile, adjourned the hearing on the quantum of punishment to the convicts in the photojournalist gang rape case till March 24. While reading out the sentence of one of the convicts in the telephone operator case, the court said that the offence of rape is brutal and is a violation of the survivor's right to life. Over seven months after the gang rape of two women in the abandoned Shakti Mills compound in Mumbai, five persons were yesterday held guilty by the Sessions court. A total of seven persons including two minors, were arrested in connection with the two gang rapes involving a telephone operator and a photojournalist in July-August 2013. Three of the convicts are common to both the cases. Two minors, one in each case, are being tried by the Juvenile Justice Board separately."SWEETY KOTHARI/AIR NEWS/MUMBAI."
The crime branch that investigated both cases submitted a 362 page chargesheet in the telephone operator case on October 8 last year, while a 600 page chargesheet was filed in the photojournalist case on September 19.
<><><> 
Today is the last day for filing of nomination papers for five Lok Sabha seats in Assam and one in Tripura. Polling in these constituencies will be held on the 7th of next month. In Assam, the constituencies going to the polls in the first phase are Tezpur, Kaliabor, Dibrugarh, Lakhimpur and Jorhat. Our Guwahati correspondent reports on the latest electioneering scenario.
"The filing of nomination process will come to end at 3 pm today. DoNER minister Pawan Singh Ghatowar, Union minister for State Rani Narah, state BJP President Sarbananda Sonowal and Asom Gana Parishad candidate Arun Sarma have submitted their nomination papers. Scrutiny of nominations will be done tomorrow. The last date of withdrawal of nomination papers is 24th of this month. 64 lakh voters can exercise their voting rights in the first phase. Meanwhile, campaigning gets momentum in the state. Political parties are holding rallies to attract voters. Chief Minister Tarun Gogoi is attending meeting in Barpeta district. Asom Gana Parishad, BJP, AIUDF are also trying to woo voters. Manas Pratim Sarma/AIR NEWS/Guwahati.
<><><> 
With less than a day left for closing of nominations for 92 Lok Sabha constituencies spread over 18 states and union territories, political activity is gaining momentum with candidates rushing to file their papers. Nominations will close tomorrow for all ten seats in Haryana, 20 constituencies in Kerala and all seven seats in Delhi which go to the polls on the 10th of next month. Filing of nominations will also end tomorrow for ten seats each in Maharashtra, Odisha and Uttar Pradesh, nine in Madhya Pradesh, four in Jharkhand and one each in Chhattisgarh, Jammu and Kashmir, Manipur, Mizoram and Nagaland and one each in the Union Territories of Andaman and Nicobar Islands, Chandigarh and Lakshadweep. Filing of papers will also come to close tomorrow for two seats each in Arunachal Pradesh and Meghalaya.
Tomorrow is the last date for filing of nominations for all the 60 seats of Arunachal Pradesh assembly and 70 Assembly Constituencies in Odisha.
<><><> 
Congress MP from Uttarakhand Satpal Maharaj has joined the BJP. He joined the party in the presence of BJP President Rajnath Singh in New Delhi today.
<><><> 
Former Union Minister and veteran leader Buta Singh is to contest as a Samajwadi Party candidate from Jalore Parliamentary constituency in Rajasthan. Eight times MP Buta Singh had won from this seat four times as a Congress candidate.
<><><> 
Six candidates from Congress, BJP and Aam Aadmi Party contesting Lok Sabha elections from Delhi filed their nomination papers today. The candidates are Congress' Mahabal Mishra, BJP's Harsh Vardhan and Aam Aadmi Party, AAP's, Ashutosh, Rakhi Bidlan, Rajmohan Gandhi and Devendra Sehrawat.
<><><> 
The Shiv Sena decides to field its candidates in Uttar Pradesh, Bihar and Delhi for the Lok Sabha elections. Sena spokesperson Sanjay Raut told reporters in Mumbai that Shiv Sena will field 20 candidates in Uttar Pradesh, five in Bihar and will contest all seven seats in Delhi.
<><><> 
The Chief Election Commissioner VS Sampat is holding a review meeting about election preparedness in Uttar Pradesh with all the District Magistrates and senior police officials in Lucknow today. Election Commissioners HS Bramha and Naseem Zaidi and other senior officers of the commission are present at the meeting. The Election Commission panel is on a two day visit of UP to review the Loksabha poll preparations in the state.
Our Lucknow correspondent reports that the full election commission will hold the review meeting this afternoon with Chief Secretary Jawed Usmani, and State Chief Electoral Officer Umesh Sinha and other senior officers. Yesterday, the poll panel met with the representatives of recognised political parties. The leaders of BJP, BSP and Congress had reportedly demanded the removal of certain officials who were alleged to be close with the leaders of the ruling party.
Meanwhile, the police have seized one crore twenty four lakh Rupees in Muzaffarnagar late last night. A statement from election office says that over one lakh twelve thousand litres of illicit liquor have been confiscated so far in the state which could have been used to lure the prospective voters. Besides, over one thousand two hundred illegal arms, around three thousand live cartridges and 190 Kilograms of explosives have also been seized in the state since the announcement of Lok Sabha elections.
<><><> 
Still in Uttar Pradesh a case of violation of the Model Code of Conduct has been registered against the Rashtriya Lok Dal candidate for Kairana constituency, Kartar Singh Bhadana and two others. Bhadana was booked over allegations of holding a dance party at Jamalpur village during election campaigning. Police said cases of alleged violation of Model Code of Conduct were also registered against BSP candidate Kawar Hasan and SP contestant Nahid Hasan in Shamli district.
<><><> 
In Madhya Pradesh, a case of violation of the model code of conduct has been registered against state Congress president and party candidate from Khandwa Lok Sabha constituency Arun Yadav. He had allegedly distributed two hundred rupees to a drummer during a local festival in Jhirnia of Khargone district on 12th of this month .
<><><> 
In Meghalaya, four persons died and 41 injured when a severe cyclonic storm hit West Khasi Hills District late last night. 193 houses in ten villages were completely destroyed leaving several people homeless. The injured persons were admitted to Nongstoin and Shillong Civil Hospitals. More from our correspondent:
"Relief operations in the cyclone hit areas of the West Khasi Hills District of Meghalaya are in full swing. The Deputy Commissioner S. Kharlyngdoh has informed that more Relief Camps will be set up today in addition to the four that were constructed last night. The Government of Meghalaya today, sanctioned an amount of Rupees 50 lakh for the affected families. This amount is in addition to Rupees 1.5 lakh which will be given to the next of kin of the deceased. The Deputy Commissioner of districts, has also sanctioned Rupees 10 lakh. The district official are at the site to access the extent of damage and preparing a report for the Government. Prashant Sharma, AIR News, shillong."
<><><> 
In Rajasthan, 8 persons died and 3 are missing in a boat mishap in Bisal-pur Dam in Tonk district today. 4 persons were injured when their boat capsized in the dam. 15 persons were travelling in the ill-fated boat.
<><><> 
A three member BJP delegation today met Home Minister Sushilkumar Shinde demanding proper security to its leaders in view of Lok Sabha elections. Talking to reporters later Ravi Shankar Prasad who led the delegation said, the party gave a memorandum to the Home Minister expressing apprehensions over the media reports of security threats. Mr Shinde had categorically said yesterday that the government has no information regarding terror threat to BJP leaders.
<><><> 
Suspended IAS officer Pradeep Sharma has moved Gujarat High Court seeking registration of an FIR and a probe into the snooping on a woman architect by state anti-terrorist squad. Pradeep Sharma had earlier approached Gandhinagar police and requested to lodge an FIR in connection with the incident against those involved in snooping on him as well as the architect, but the police did not register the complaint. According to Sharma's lawyer, the petition was filed in the high court yesterday and is likely to come up for hearing next week.
<><><> 
In Afghanistan, 9 civilians including 4 foreigners were killed in an attack on a hotel in the capital Kabul last night. Police said, four youths sneaked into the high security 5-star hotel in the evening hiding pistols inside their socks and feigning as hotel guests. Being Nowroz eve, a number of guests including foreigners were present at the hotel to celebrate Afghan New Year. The assailants attacked the guests in the restaurant, before all the four were gunned down by the Afghan security forces. The casualties include children and women guests present in the hotel at the time of shoot out. At least two security guards have also been wounded in the incident. Taliban have claimed responsibility for the attack. More from our correspondent:-
The two deadly attacks in Afghanistan yesterday indicate the security challenges before Afghan government ahead of the April 5 Presidential and Provincial Council elections. The Presidential election in Afghanistan this time assumes special significance, as it is for the first time in the history of the country that a democratically elected President will transfer the reigns of power to another elected leader. In view of the threats from the insurgents to disrupt the electoral process, it is time for Afghan security forces to prove themselves, as they have taken over the responsibility of defending almost the entire nation on their shoulders.-With Rajendra Upadhyay, this is Arti Rana AIR News, Kabul.
<><><> 
Aircraft and ships from several countries have resumed their search for debris that may have come from the missing Malaysian Airliner. Five military and civilian aircraft are taking part in the search for debris from flight MH370, which disappeared on the 8th of March with 239 people on board. Satellite images released yesterday showed objects possibly related to the plane in waters far south-west of the Australian city of Perth. Bad weather hampered yesterday's search.
<><><> 
The European Union has stepped up sanctions against Russia following the annexation of Crimea. EU leaders meetings in Brussels added 12 more names to an existing list of 21 Russian and Crimean officials, subjected to visa bans and asset freezes. Earlier, the United States announced sanctions against 20 Russians, all close to President Putin.
<><><> 
The United Nations says the number of people seeking asylum in industrialised countries rose by 28 percent last year. Figures released by the UN's Refugee Agency show there were more than 6 lakh applicants, the highest total for ten years. The largest number were from Syria.
<><><> 
The Sensex at the Bombay Stock Exchange gave almost all its initial gains in afternoon trade, to stand just 3 points in positive territory, at 21,743 a short while ago. Earlier in the morning, the Sensex had jumped 130 points, on fresh buying by funds and retail investors, amid a firm global bourses.
<><><> 
Moving in line with equity market, the rupee today recovered by 28 paise to 61.06 against American currency in morning trade on fresh selling of dollars by banks and exporters due to weakness of the US unit in the overseas market. A forex dealer said, Persistent capital inflows from foreign funds into equity market also boosted the rupee value against the dollar.
<><><> 
In the ICC Twenty-20 Cricket World Cup Opener, India will take on arch rivals Pakistan today at Sher-E-Bangla National Stadium in Mirpur. All India Radio will broadcast the live commentary of the match, alternately in Hindi and English on the Rajdhani and FM Gold Channels from 6:30 PM. India is placed in Group-2 with Pakistan, defending champions West Indies, in form Australia and hosts Bangladesh. Group-1 comprises Sri Lanka, England, South Africa, New Zealand and a qualifier spot yet to be filled.
<><><>

17 March 2014

राजनीतिक रंग फीका

राजनीतिक रंग फीका

आमतौर पर राजनेता होली को जनसंपर्क के अचूक अवसर की तरह उपयोग में लाते रहे हैं। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाने की वजह से आचार संहिता लागू हो गई है।

इससे नेताओं के हाथ बंध गए हैं। इस बार होली मिलन समारोहों पर चुनाव आयोग की भी नजरें हैं और यदि नेता इन समारोहों में हिस्सा लेते हैं तो इन आयोजनों उनके या पार्टी के चुनाव खर्च में जोड़ा जा सकता है।

इसी तरह सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के बीच पड़ी इस होली ने बहुत से छात्रों की होली को फीका कर दिया है।