Loading

06 May 2011

प्रादेशिक समाचारः-05.05.2011

मुख्य समाचारः
* संासद श्री दीपेंद्र हुड्डा ने जनता से कहा है कि वे विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनेताओं से सीधी बातचीत करें।
* इनैलो नेता अजय सिंह चौटाला ने मंडी से गेहॅ का समय पर उठान न होने का आरोप लगाया है।
* परशुराम जयंती प्रदेश भर में धूमधाम से मनाई जा रही है।
* राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
* यमुनानगर में हुये सड़क हादसों में आज चार लोग मारे गये।

रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनता से राजनेताओं से विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर
सीधी बातचीत करने को कहा है। 15 मई को गोहाना में होने वाले विकास रैली के संबंध में वे जिले के गोवों के
दौरे के दौरान लोगों से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि 15 मई को केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री सी पी जोशी
व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पानीपत से वाया गोहाना होकर रोहतक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को 6 लेन
करने की आधार शीला रखेंगे और उसी दिन इसका काम शुरू हो जायगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से
रोहतक से चंडीगढ़ पहुॅचना आसान हो जायगा।

इनैलो के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में इस वर्ष अच्छी बरसात व अच्छे मौसम के
चलते बम्पर फसल हुई है पर सरकार की गलत नीतियों के चलते मंडियों से गेहूॅ का समय पर उठान नहीं हो रहा
। आज भिवानी में कार्यकर्ताओं की समस्यायें सुनते हुये उन्होंने प्रदेश में बढ़ते बिजली संकट पर कहा कि राज्य
सरकार छ वर्ष से कह रही है कि हरियाणा बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होगा जबकि आज प्रदेश में जरूरत
की आधी बिजली भी उपलब्ध नही हैं। अमेरिका द्वारा पाक में की गई त्वरित कार्रवाई पर पुछे गये सवाल पर
अजय चौटाला ने कहा कि आंतकवाद पर सीधी भाषा को नहीं समझता , उन्होंने भारत में आतंकवाद से बचने के
लिये ऐसी ही राह अपनाने की उम्मीद जताई।

आज पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने
लोगों को भगवान परशुराम की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपनी अपील करते हुये कहा है कि उनकी शिक्षाये
आज भी प्रांसगिक है। हमारे यमुनानगर संवाददाता के अनुसार हरियाणा ग्रहमण सभा, युवा ब्राहमण परिषद और
हरियाणा ग्राहमण परिसंघ द्वारा जगाधरी , यमुनानगर, नादौर , कपाल मोचन, बिलासपुर में हवन यज्ञ किये गये
और भंडारों का आयोजन हुआ। हमारे फतेहाबाद संवाददाता पे बताया है कि वहां के परशुराम मंदिर में विशेष
कार्यक्रम आयोजित हुये जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि अरविंद शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य
संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गीलाखेड़ा भी शामिल हुये और हवन यज्ञ और संगीत कार्यक्रम में भाग लिया।
चंडीगढ़ में भी आज परशुराम जयंती की धूम रही। ब्राहमण सभा चंडीगढ़ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब
यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डा के एन पाठक ने ज्योति जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की और दिव्य ज्योति
जागृति संस्थान के अनुयायियों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व अंबाला शहर से विधायक विनोद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने सच्चाई के मार्ग पर
चलते हुये गरीब व जरूरत मंदों के अधिकारों की रक्षा की। आज अंबाला के परशुराम मंदिर में ब्राहमण सभा द्वारा
आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हो भवन विस्तार के लिये 51 हजार रूपये देने की घोषणा की।

हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हैलीकाप्टर दुर्घटना में
अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री दोरजी खांडू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने
इस दुर्घटना में श्री खाडू के साथ हुये अन्य लोगों के निधन पर भी संवेदना व्यक्त किया है।
हरियाणा सरकार ने अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री दोरजी खांडू के निधन पर दुःख व्यक्त कते हुये दो दिन के
राजकीय शोक की घोषणा की हैं। आज सुबह से ही सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहा
और सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये।

यमुनानगर जिले में आज हुये दो अलग अलग हादसों में एक महिला सहित चार लोग मारे गये है। जिले के गांव
बमबोला के पास जगाधरी चंडीगढ़ मार्ग पर एक नव विवाहिता व एक बुजुर्ग की उस समय मृत्यु हो गई जब एक
कार का संतुलन बिगड़ गया और कार वृद्ध को टक्कर मारते हुई जोहड़ में जा गिरी। अन्य घटना में तड़के
छछरौली कस्बे के निकट मोटर साइकिल ट्राली की टक्कर में मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवक मौके पर ही
मारे गये।
कुरूक्षेत्र से लोकसभा संसाद श्री नवीन जिंदल आज यमुनानगर सडत्रक हादसें में मारे गये। लोगों के परिजनों से
मुलाकात कर संवेदाना व्यक्त की और प्रत्येक परिवार को उचित मदद का आश्वासन दिया।

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में प्लास्टिक के कप प्लेंटों, चम्मचों कांटो व अन्य वस्तुओं के निर्माण वितरण और ब्रिकी
पर रोक लगाने का निर्णय किया हैं। पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज चंडीगढ़ में बताया कि
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस प्रस्ताव को मजूंरी दे दी है और इन वस्तुओं पर रोक प्रयोग के बाद इन
द्वारा पर्यावरण को पहुॅचने वाले नुकसान को देखते हुये लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पौलीथिन के कैंरी बैग भी
न केंवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि सीवरेज व्यवस्था भी ठप्प कर देते है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति और सीवरेज प्रणालियों के विस्तार के लिये
1255 करोड़ रूपये की राशि को मूजरी दे दी है। इसमें से 568 करोड़ रूपये ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति प्रणाली
को सुधारने पर खर्च किये जायेंगे। कल चंडीगढ़ में जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की इस वित्त वर्ष की पहली बैठक
की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित राशि का पूरा
उपयोग करने के निर्देश दिये।

खाद्य आपूर्ति एवं सहकारिता मंत्री हरमोहिन्दर सिंह चट्ठा ने सिंख पंथ के कार सेवक बाबा हरबंस सिंह की स्थि
कलश यात्रा के प्रदेश में पहुॅचने पर विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह में
बाबा हरबंस सिंह को त्याग भावना व समाज सेवा की मुर्ति बताते हुये युवाओं से कहास कि उनके जीवन से प्रेरधा
लेकर समाज सेवा का काम करें। गौरतलब है कि बाबा जी की महाराष्ट्र में पुल निर्माण कार सेवा से प्रभावित होर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सभी व्हीकल टैक्स माफ कर दिये थे।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वितायुक्त नवराज संधु ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में खाद्य भंडारण की
समस्या नहीं रहे कि वर्तमान में सरकार के पास 40 लाख मीट्रिक टन क्षमता के भंडारण गृह बनाने की निविदायें
स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की योजना के अनुसार प्रदेश में सार्वजनिक निजी भागीदारी
के तहत भंडागार बनाने हेतु आवेदन मांगे गये है।

झारखंड में नक्सली हमले में तीन दिन पहले शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान प्रताप सिंह का आज
रोहतक के गांव जसिया में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। कमांडर ओ एस चरक ने
बताया कि झारखंड के लोहरदगा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया था, जिसमें
छह जवान मारे गए थे। इनमें रोहतक का प्रताप सिंह भी शामिल था। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई
दी।

No comments:

Post a Comment