Loading

19 June 2011

प्रादेशिक समाचार-18.06.2011


आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा में वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान विंकलागों को पेंशन देने के लिए 99 करोड़ रूपए की राशि रखी
गई है।
* प्रदेश में बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत अब तक 160 बच्चो को मुक्त करवा कर उनको मजदूरी पर
रखने वालों के चालान किए गए है।
* हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्र से प्रदेश का अलग उच्च न्यायालय स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने का
आग्रह किया है।
* चंडीगढ़ का परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए और स्थानीय बसें चलाएगा।
हरियाणा की सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल ने कहा है कि वर्तमान वित्त वर्ष में हरियाणा
के विकलांग व्यक्तियों को पेंशन के लिए 99 करोड़ रूपए की राशि रखी गई है। जिससे करीब एक लाख तीस
हजार से अधिक विंकलांगों को लाभ मिलेगा।
दिल्ली में विकलंाग प्रदेशों के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में श्रीमती भुक्कल ने प्रदेशों
में विकलोगों के लिए लागू विभिन्न कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। सम्मेलन की अध्यक्षता भुकुल
वासिनक कर रहे थे तथा इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने किया था। श्रीमती भुक्कल ने कहा
कि हरियाणा सरकार विकलांगों के लिए नौकरियों में आरक्षित बकाया सीटों को भरने के लिए कटिबद्ध है।
इसके लिए रोजगार कार्यालयों और विभागों को लिखा गया है। श्रम विभाग ने ऐसे 60 कौशल चुने है। जिनमें
विकलांगों को प्रशिक्षण दे कर रोजगार के लायक बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विकलांगों को यह
राशि बैंकों के जरिए दी जाती है तथा स्कूल कॉलेज व विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षा प्राप्त कर रहे विकलांग
छात्रों को 300 रू से लेकर 1000 रू तक प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

हरियाणा के 12 जिलों में कल पंचायत उप चुनावों के लिए मतदान होगा। इसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के
माध्यम से किया जाएगा। राज्य के चुनाव आयुक्त धर्मवीर ने बताया कि इन उपचुनावों में 29 पंचों, 8 सरपचंों,
4 पंचायत समितियों व एक जिला परिषद के पद के लिए मतदान होगा। मतदान कल सुबह आठ बजे से ष्शाम
चार बजे तक होगा। सरपंचों व पंचों के मतों की गिनती मतदान के तुरंत बाद ष्शुरू होगी जबकि पंचायत
समिति व जिला परिषद के मतों की गणना 20 जून को खंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय में होगी। श्री धर्मवीर
ने बताया कि उप चुनावों के लिए कुल 186 पंचों, 10 सरपंचों, 5 पंचायत समिति व एक जिला परिषद के
सदस्य का चुनाव किया जाना था लेकिन इनमें से नाम वापसी के बाद 128 पंच तथा 2 सरपंच निर्विरोध
निर्वाचित हुए है जबकि पंचों की 29 सीटों व पंचायत समिति के एक सदस्य के लिए कोई नामांकन नही भरा
गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आठ जिलों भिवानी, फतेहाबाद, पंचकूला, पलवल, रोहतक, सोनीपत,
यमुनानगर और मेवात में पंचों व सरपंचों के लिए उपचुनाव नही होगा क्योकि इन जिलों में खाली पद
निर्विरोध भर लिए गए है।

प्रदेश में श्रम विभाग द्वारा चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत अब तक पूरे हरियाणा में 14
वर्ष से कम आयु के 160 बच्चों को विभिन्न दूकानों व प्रतिष्ठानों से मुक्त करवा कर करीब डेढ़ सौ व्यवसायिक
प्रतिष्ठानों व उनके मालिकों के चाालान किए गए है। श्रम विभाग द्वारा 20 जून मक ये अभियान चलाया जा
रहा है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया  िकइस अभियान के तहत सिरसा जिले में अब तक 21 बच्चो को
मुक्त करवा कर 13 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के चालान किए गए है। सिरसा में 15, डबवाली में 5 और ऐलनाबाद
में एक बच्चे को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डज्ञ ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय विधि मंत्री वीरप्पा मोइली से मुलाकात
करके हरियाणा के लिए अलग उच्च न्यायालय स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।
एक अधिकारिक वकवतय के अनुसार श्री मोइली ने श्री हुड्डा को आश्वासन दिया कि इस विषय में अनुकूल
दृष्टि से विचार किया जाएगा।
श्री मोइली ने हरियाणा में एक राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय खोले जाने के विषय में भी गहरी रूचि दर्शाई।
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के लिए जमीन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई बशर्ते इसमें
प्रदेश के विद्यार्थीयों के लिए कुछ सीटें आरक्षित रखी जाएं विधि मंत्री ने इस सुझाव पर अपनी सहमति
जताई।

पनीपत के उपायुक्त व डी आर डी ए अध्यक्ष जी एस अहलावत ने आज केंद्रीय अयोजना आयो एवं निर्माण
उद्योग परिषद द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाली जिला स्तरीय कार्यशाला के 5 वें दिन बैठक को
संबोधित करते हुए बताया कि मनरेगा परियोजना में पैसे की कोई कमी नही। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के
अधिकारिक पात्र लोगों को इसमें ष्शामिल करने के उद्देश्य से कार्य क्षेत्र का दायरा बढ़ाया है। इसमें छोटे व
सीमान्त किसान पैदावार बढ़ाने के लिए अपनी जमीन का सुधार करने हेतु सुविधाएं प्रापत् कर सकते है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन वर्ग को रोजगार मुहैया करवा कर उनके जीवन
स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि के प्रति कृत संकल्प है।

चंडीगढ़ प्रशासन के परिवहन सचिव राम किशन ने चंडीगढ़ ट्रासंपोर्ट अंडरटेकिंग की सर्वेक्षण बैठक में
अधिकारियों को स्थानीय बस सेवा और बढ़ाने के आदेश दिए है ताकि यात्रियों को 15 मिनट से अधिक
इंतजार न करना पड़े।
उन्होंने कहा  िकवे बेहतर परिहवन सेवाओं व यात्रियों की सुविधा के लिएऔर मिनि बसें चलाई जाएं ताकि
यात्रियों की अधिक संख्या वाले स्थानों पर इंतजार का समय कम किया जा सके और परिवहन तंत्र इको
मजबूत बनाया जा सके।
उनहोंने डायरेक्टर ट्रासंपोर्ट को सी टी यू बसों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए और भविष्य में यात्रियों
की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखकर बसों की आवश्यकता के विषय में भी योजना तैयार करने को कहा।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा विकसित मकई और चावल की किस्मों से अब छतीसगढ़ और
उत्तराखंड जैसे सुदूर प्रदेशों में इकना उत्पादन हो सकेगा। विश्वविद्यालय तथ छतीसगढ़ व उत्तराखंड़ राज्यों
से आई निजी क्षेत्र की बीज कंपनियों के बीच आज इस विषय में अनुबंध किए गए।
विश्वद्यिालय के कुलपति डॉ के एस खोखर ने इस विषय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश की
खाद्यान सुरक्षा के लिए वे प्रयासरत है कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित अधिक उत्पाद देने वाली रोगरोधी व
कम समय में पक कर तैयार होने वाली फसलों, फलों व सब्जियों की विभिन्न किस्मों के उन्नत बीज सभी
प्रदेशों में पहुॅचे।

No comments:

Post a Comment