Loading

19 June 2011

local news सिरसा समाचार


राज्य सरकार खेलो के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ाने में सफल रही है
सिरसा। खेलो को प्रोत्साहन देने के लिए सराहनीय प्रदर्शन करने बाले खिलाडियो के लिए सरकारी नौकरियों मे आरक्षण व अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले में पदक जीतने वाले खिलाडियो को डीएसपी जैसे पद देकर राज्य सरकार खेलो के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ाने में सफल रही है। अपनी मेहनत और राज्य सरकार की खेल नीतियों के कारण हरियाणा के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रमण्डल व एशियाड में देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश की बेटियों ने भी खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उपरोक्त शब्द  हरियाणा प्रदेस काग्रेंस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिन्द कांडा ने एमडीएलआर कार्यालय में कराटे खिलाडियों के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने नेपाल में आयोजित नैशनल ओपन कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले जिला के 17 खिलाडिय़ों को गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए कहा कि उन्हे इन नन्हे खिलाडिय़ों पर नाज है, जिन्होंने छोटी उम्र में ही सफलता के झंडे गाडे है।  गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के प्रयासों से हरियाणा खेल हब के रूप में विकसित हुआ है, प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवांवित किया है। श्री कांडा ने कहा कि भाई गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा जिला में खेलों के विकास के लिए राज्य सरकार ने करोड़ों रूपए मंजूर किए है। सिरसा में एस्टोटर्फ हाकी मैदान, हॉकी व फुटबाल अकादमी सहित अनेक खेल सुविधाएं खिलाडिय़ों को दी जाने की कार्रवाई अमल में लाई गई है। सिरसा जिला के अनेक गांवों में खेल स्टेडियम व जिम खोले गए है ताकि युवा शक्ति खेलों से जुड़े। श्री कांडा ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर ललित जैन, दलीप जैन, राजकुमार वर्मा, पूर्व पार्षद राजेंद्र मकानी, राज मैहता, अमन सर्राफ, भूपेश गोयल, सतपाल ठेकेदार, रोशनी देवी, नीलम शेखावत, हरजीत ङ्क्षसह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

मरीजों को फल वितरित करके सांसद राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया
सिरसा, 19 जून : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य होशियारी लाल शर्मा ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करके सांसद राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी देश के उज्जवल भविष्य के परिचायक हैं और उनके मार्ग दर्शन में देश का युवा वर्ग कांग्रेस के साथ जुड़कर जहां समाज को नई दिशा दे रहा है, वहीं देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। शर्मा ने मरीजों को फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उन्हें भी राहुल गांधी के जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस मीडिया सैल के उपाध्यक्ष भोला जैन, कष्ट निवारण समिति के सदस्य संजय शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष मा. राजकुमार वर्मा, पूर्व पार्षद कृष्ण ङ्क्षसगला, संत लाल गुम्बर, हरीश सोनी, श्याम लाल वर्मा, बृजलाल, प्रवीण मिढ़ा, बलवीर सरपंच, मोहन खत्री, सुखदेव बाजीगर, सुभाष चौधरी, रङ्क्षवद्र मलिक, जाफर शरीफ, केशव, राजाराम, विजय जुलाहा, टहल ङ्क्षसह, भजन ङ्क्षसह नम्बरदार व सिविल अस्पताल के डा. गोङ्क्षबद गुप्ता, डा. सोमानी भी उपस्थित थे।

राहुल गांधी का जन्मदिवस कांग्रेसजनों द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया
सिरसा, 19 जून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिवस आज कांग्रेसजनों द्वारा कांग्रेस भवन में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने की। समारोह में सर्वप्रथम केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभाकामनाएं प्रेषित की गई और उनके जन्मदिवस की खुशी में सभी उपस्थिजनों तथा आसपास की दुकानों पर लड्डू वितरित किए गए। कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने राहुल गांधी के जन्मदिवस की कार्यकत्र्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी के कुशल मार्ग दर्शन में देश का युवा वर्ग आज सकारात्मक कार्यों में जुटा हुआ है और देश के विकास में युवा शक्ति महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। खोसा ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है ओर देश की युवा शक्ति राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत के विकास को नई दिशा देगी और देश आॢथक, सामरिक व सामाजिक तौर पर और मजबूत होगा। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा द्वारा सिरसा में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए जाने की सराहना करते हुए खोसा ने कहा कि हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा नित नए विकास के आयाम हासिल कर रहा है और हुड्डा ने लगभग 200 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाएं सिरसा वासियों को समॢपत करके जिले को बड़ी सौगात दी है, जिसके लिए जिला कांग्रेस व जिला के लोग उनका हाॢदक आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल डरोलिया, ब्लाक प्रधान लादू राम पुनिया, सुरजीत ङ्क्षसह भावदीन, कांग्रेस नेता नवीन केडिया, सहीराम सहारण, पार्षद हरदास ङ्क्षरकू, पार्षद रमेश मेहता, नरेश गंडा,  भूपेंद्र राठौर, सूबे ङ्क्षसह चाहरवाला, सुभाष कसवां, राजू बजाज, संजय चावरियां, कैलाश रानी, वीरपाल कौर, जितेंद्र धमीजा, पूर्व सरपंच हंसराज, कृष्ण ताजिया, श्रीराम सैनी, सुखङ्क्षवद्र मोरीवाला, संगीत कुमार, निर्मल गनेरीवाला, लालचंद कम्बोज, हनुमान दास पटीर, जरनैल ङ्क्षसह बराड़, सुशील कानसरिया, राधेश्याम पार्षद, दिलबाग ङ्क्षसह सिकंदरपुर, सतनाम बाजवा, सोहन पाल पोहड़का, दर्शन काहलों, मलकीतय ङ्क्षसह फौजी, हरप्रीत काहलों, गुरदेव ङ्क्षसह, कुलवंत राय, मदन खुराना, हरङ्क्षवद्र ङ्क्षसह, रामङ्क्षसह प्रचार मंत्री, बनवारी जौरासिया सहित उपस्थित सभी कार्यकत्र्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक ही रात में 5 नलकूपों की केबल चोरी
ओढ़ां-गांव ख्योवाली में एक ही रात में 5 नलकूपों की केबल अज्ञात चोर चुराकर ले गए। ओढ़ां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ख्योवाली के किसान रामनाथ गोदारा, भरत सिंह, अशोक कुमार और अमनदीप आदि ने बताया कि शुक्रवार की रात को चोर लकडांवाली रोड पर स्थित उनके नलकूपों से करीब डेढ़ डेढ़ सौ फुट तार निकालकर ले गए जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बनती है। किसान भरत सिंह ने बताया कि अब कपास नरमा की फसल में सिंचाई की आवश्यकता है इसलिए वे  नलकूप के लिए नई तार लाकर नलकूप चलाने पर मजबूर हो रहे हैं।

ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया
ओढ़ां-खंड के गांव रोहिडांवाली में शनिवार को बीआरजीएफ के तहत करवाए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करने और आगामी बजट के बारे में विचार विमर्श करने के उद्देश्य से गांव के सरपंच बनवारी लाल सांई की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। गांव में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस बैठक में गांववासियों ने अनेक समस्याओं का उल्लेख किया। इस बैठक में पंचायती भूमि को उपजाऊ बनाने हेतु नहर से शामलात भूमि तक पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव डाला गया। इसके अलावा पांच एकड़ से कम भूमि वाले 15 किसानों की भूमि को मनरेगा के तहत समतल करने, विवाह शादी व अन्य सांझे कार्यों के लिए गांव में एक सामुदायिक केंद्र बनाने, आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नया भवन बनाने आदि कार्यों से संबंधित प्रस्ताव डाले गए। इस अवसर पर ग्राम सचिव जयपाल महला, एबीपीओ सुनील कंबोज, मुख्याध्यापक प्रह्लाद सिंह, वीएलडीए रिसाल सिंह, महिला पंच शिमला देवी, पारो देवी, चंद्रकला, कृष्णा, पंच ओमप्रकाश, गुरतेज सिंह, महेंद्र लाल, वेदपाल और रोजगार सहायक सुनील कुमार सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment