Loading

19 June 2011

प्रादेशिक समाचार-19.06.2011


आकाशवाणी चण्डीगढ़
प्रादेशिक समाचार, हिन्दी
तिथिः-19.06.2011
मुख्य समाचार:-
ऽ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोहतक के पी जी आई के कायाकल्प के लिए 150 करोड़ रूपए का अनुदान
मंजूर किया है।
ऽ केंद्रीय संसदीय मामलों संबंधी मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों से समाज के वंचित लोगों के विकास व
कल्याण को उच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
ऽ चंडीगढ़ में कल रात एक सड़क दुर्घटना में चार व्यकित्यों की मौत हो गई तथा 12 गंभीर रूप से घायल
हो गए।
ऽ भोपाल में आज पुरूषों की पहली राष्ट्रीय हॉकी चैपियनशिप में हरियाणा कर्नाटक के बीच होगा फाइनल
मैच।
क्ेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोहतक के पी जी आई के कायाकल्प के लिए डेढ़ सौ करोड़ रूपए के अनुदान को
मंजूरी दे दी है। ये अनुदान प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत होगा जिसमें केंद्र सरकार 125 व राज्य
सरकार 25 करोड़ रूपए का अनुदान देगी।
केंद्रीय अुनदान के जरिए साढ़े चार दशक से अधिक पुराने हो चले संस्थान के आपैरेशन थिएटरों के अलावा
आधारभूत ढांचे का विकास एवं अत्याधिक चिकित्सा उपकरण खरीदे जाएंगे। अस्पताल में सभी 16 नए ऑपरेशन
थिएटरों का एकीकृत परिसर बनाया जाएगा।

हरियाणा की सामाजिक न्याय व अधिकारिता म्ंात्री गीता भुक्कल ने केंद्र सरकार से अनुसूचित जातियों तथा पिछड़ी
श्रेणियों के लोगों के ऋण माफ करने का आग्रह किया है।
नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मुकुल वासिनक की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के
सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में श्रीमती भुक्कल ने बताया कि बाबू जगजीवन छात्रावास
योजना के तहत राज्य में 20 छात्रावासों का निर्माण किया गया ह। उन्होंने मांग की कि राज्स के निगमों द्वारा
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त निगम से लिए गए ऋणों को चुकाने की अवधि वर्तमान 5 वर्ष से बढ़ा कर आठ वर्ष
की जाए।
उन्होंने मागं भी की कि केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं जैसे कि सर्व शिक्षा अभियान तथा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य
मिशन में ठेके पर स्टाफ की भर्ती में अनुसूचित जातियों व पिछड़ी श्रेणियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया
जाए।
इसके अलावा श्रीमती भुक्कल ने अनुसूचित जाति के छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए दी जाने वाली वित्तीय
सहायता के वास्ते जरूरतमंद परिवारों के लिए आय की सीमा दो लाख 40 हजार रूपये से बढ़ाकर 5 लाख रूपए
करने की मांग भी की।

केंद्रीय संसदीय मामलों संबंधी मंत्री पवन कुमार बंसल ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अपील की है कि उनहें
विकासात्मक गतिविधियों और समाज के वंचित लोगों को आर्थिक तौर पर खुशहान करने के लिए काम करना
चाहिए।
प्ंाजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के फेडरेशन के 5 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनहोंने कहा कि वंचित
लोगों को आर्थिक विकास में शामिल करके ही सरकार की आर्थि नीतियों का लाभ सभी तक पहुॅच सकता है।
उन्होंने कहा कि ये तभी संभव है। जब समाज के सभी वर्गो को आर्थिक नीतियों की पूरी जानकारी हो और इस
कार्य में बैंक अहम भूमिका निभा सकते है।

दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की उस याचिका को खारिज कर दिया
है जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सी बी आई से अदालत में कुछ अतिरिक्त
दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश देने को कहा था।
विशेष सी बी आई जज पी एस तेज ने सी बी आई की ये दलील मानते हुए श्री चोटाला की याचिका खारिज कर
दी कि वे ऐसा मामले की सुनवाई में विलंब करने के लिए कर रहे है।
जज ने कहा कि इस मामले में पहले ही 18 बार सुनवाई हो चुकी है और श्री चोटाला द्वारा तीन और सुनवाइयों
के लिए अनुरोध किया गया है जबकि अदालत अभी भी उनके खिलाफ मुकद्मा चलाने के लिए आरोप तैयार करने
के मुद्दे पर बहस की सुनवाई कर रही है।

चंडीगढ़ में कल देर रात एक सड़क दुर्घटना में लांडरा के एक कॉलेज की बस से कुचल कर चार व्यक्तियों की
मौत हो गई तथा बारह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना कल रात लगभग 11 बजे सेक्टर 28 में हुई जहां लगभग 200 श्रद्धालुओं का एक जत्था नाडा साहिब की
ओर जा रहा था। बेकाबू हुई बस ने पहले एक स्कूटर को टक्कर मारी और फिर जत्थे पर जा चढ़ी। बस का
ड्राइवर फरार हो गया जबकि पुलिस ने कंडक्टर को गिरफतार कर लिया है। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने बस को
आग लगा दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सांस्कृतिक मंच भिवानी द्वारा भारतीय कला व सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने के लिए अंतराष्ट्रीय संस्था
स्पिक मैके के सहयोग से कत्थक नृत्य की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 15 से 19 जून तक आयोजित
इस कार्यशाला के माध्यम से स्कूली बच्चों को भारतीय संस्कृति व कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। इस
कार्यशाला के माध्यम से छात्र छात्राओं को भारतीय दर्शन आंतरिक अभिव्यक्ति दैव दर्शन व दैव स्तुति की
जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ाना तथा उनके व्यक्तित्व का विकास
करना था।
इस अवसर पर प्रसिद्ध नृत्यांगना नलिनी शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक मंत्रालय व एन सी ई आर टी द्वारा भी
इस कला को संजोए रखने व इसे प्रोत्साहित करने के लिए अनेदान व कार्यक्रम किए जाने ताकि अगली पीढ़ी
अपनी परंपरागत संस्कृति से जुड़ी है।

भोपाल में आज पुरूषों की पहली राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप फाइनल हरियाणा और कर्नाटक के बीच होगा।
आकशवाणी से फाइनल मैस का आंखो देखा हाल शाम सात बजकर 20 मिनट से प्रसारित किया जाएगा। यह
राजधानी ओर आर एन चैनलों पर उपलब्ध होगा। तीसरे स्थान के लिए आज एक अन्य मैच झाारखंड और पंजाब
के बीच होगा। कल खेले गये सेमीफाइनल मैचो में हरियाणा ने झारखंड को और कर्नाटक ने पंजाब को हराया।

देश के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून आने में कुछ दिन की देरी हो सकती है। मौसम विभाग ने देश
के पूर्वी और मध्य हिससे में वर्षा कम होने का अनुमान व्यक्त किया है। यह स्थिति 3 से 4 दिनों तक जारी रह
सकती है। लेकिन अगले दो तीन दिनों में मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून का असर
दिखेगा।
उधर पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से वर्षा हो रही है।
इसी बीच हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले हफते तीन चार बार वर्षा हुई है।
मॉनसून के 29 जून तक दिल्ली पहुॅचने की संभावना है। हमारे संवाददाता ने बताया कि मॉनसून के पहले 15
दिनों में देश में सामान्य से तीन प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस वर्ष देश में मॉनसून की वर्षा सामान्य रहने
की संभावना है।

No comments:

Post a Comment