Loading

28 April 2017

भाजपा महिला मोर्चा ओढ़ां मंडल की कार्यकारिणी गठित

ओढ़ां
भाजपा महिला मोर्चा ओढ़ां मंडल का गठन करते हुए आज पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। भारतीय जनता महिला मोर्चा सिरसा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग के निर्देशानुसार मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा एंव ओढ़ां मंडल की प्रभारी ममता जग्गा के नेतृत्व में ओढ़ां मंडल की अध्यक्षा कृष्णा देवी घुकांवाली ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श करके कार्यकारिणी में रमनदीप कौर किंगरा तथा सुनीता रानी घुकांवाली को महामंत्री नियुक्त किया है।
उपाध्यक्ष पद का दायित्व सुनिता रानी चोरमार, नीतु रानी नुहियांवाली और संदीप कौर जंडवाला को दिया गया है। मंत्री के तौर पर जसविंद्र कौर जगमालवाली, जसवीर कौर घुकांवाली, बेगम रानी च_ा तथा प्रीतपाल कौर की नियुक्ति की गयी है। वहीं पीपली की कर्मजीत कौर को कोषाध्यक्ष तथा परमीत रानी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। महिला नेत्री जसविंद्र कौर ओढ़ां, सरबजीत कौर मलिकपुरा, कुलविंदर कौर च_ा, बेअंत कौर मिठड़ी, परमजीत कौर किंगरा, गुरमेल कौर जगमालवाली, सतवीर कौर मिठड़ी, पूजा नुहियांवाली, परमजीत कौर जंडवाला, संतोष रानी तथा किरणदीप कौर घुकांवाली को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। 
इन नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिला उपाध्यक्षा एंव गोरीवाला मंडल की प्रभारी ममता जग्गा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा आज एक सशक्त माध्यम है जो सरकार और जिला की महिलाओं में एक सेतु बन कार्य कर रहा है। प्रदेश की आधी आबादी को उनका हक मिले तथा वो मान सामान के साथ जीवन यापन कर सके इस हेतु महिला मोर्चा प्रयासरत है। आने वाले समय में संगठन विस्तार योजना के तहत डबवाली विधानसभा में कई और महिलाओ को मोर्चा का सदस्य बनाकर पार्टी में शामिल किया जायेगा। उन्होंने ओढ़ां मंडल की नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार, संगठन एवं आम महिलाओं में समन्वयक की भूमिका निभाएं और सुनिश्चित करें कि इलाका कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं देश तथा प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले पायें।

No comments:

Post a Comment