Loading

01 January 2011

कॉलेज में दिखाया जादू का खेल


ओढां न्यूज़
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में बुधवार को महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता स्याल की अध्यक्षता में री-क्रियेशनल क्लब की ओर से प्रवक्ता प्रवीणलता व राजरानी द्वारा जादू के खेल का आयोजन किया गया।
जादू का खेल दिखाते जादूगर
    इसके अंतर्गत गत 15 वर्ष से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में जादू का खेल दिखाते आ रहे बरेली उत्तर प्रदेश से पधारे जादूगर मोहम्मद शकील और छोटा जादूगर राजू ने मिलकर बच्चे को गायब करना, ताश के पत्ते ढूंढना, गेंद को हाथ से गायब करना आदि तरह तरह के अनेक जादू के खेल दिखाकर दर्शकों को अचंभित कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रैस प्रवक्ता अंजू सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे।

ई-डिजीटल एवं वर्चुअल पुस्तकालय विषय पर विस्तार भाषण आयोजित

भाषण देती रचना दीवान
ओढ़ां
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में महिला पुस्तकालय की ओर से विस्तार भाषण का आयोजन किया गया। ई-डिजीटल एवं वर्चुअल पुस्तकालय विषय पर आधारित इस विस्तार भाषण का मुख्य उद्देश्य छात्राध्यापिकाओं को वर्तमान के परिवर्तित पुस्तकालय के रुपों से अवगत करवाना था। पुस्तकालयाध्यक्ष अंजू बाला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता स्याल ने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था के लिए पुस्तकालय रीढ़ की हड्डी साबित हो रहे हैं अत: हमें चाहिए कि हम इनका भरपूर उपयोग करें।
    विस्तार भाषण की मुख्य वार्ताकार जिला पुस्तकालयाध्यक्ष रचना दीवान ने आपेक सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में लाइब्रेरी आटोमेशन की आवश्यकता क्यों है एवं ई-जर्नल्स को कैसे लिया जाता है। उन्होंने बताया कि डिजीटल पुस्तकालय वर्चुअल पुस्तकालय से अलग कैसे काम करता है। जेबीटी प्रभाग के प्राचार्या डॉ. सुभाष ने कहा कि आज की लाइब्रेरी, लाइब्रेरी न होकर एक समूचा सूचनातंत्र है और लाइब्रेरियन सूचना मैनेजर का रोल अदा कर रहे हैं। अंत में कार्यक्रम आयोजक अंजू बाला ने अतिथि-वार्ताकार एवं तीनों प्राचार्यों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मंच का संचालन प्रवक्ता राजरानी ने किया। इस अवसर पर माता हरकी देवी सीनियर सैकंडरी स्कूल की प्राचार्या मनीषा गोदारा व पुस्तकालयाध्यक्ष रोशनी देवी, रचना दीवान की एसोसिएट कुलविंद्र कौर, महाविद्यालय की प्रैस प्रवक्ता अंजू सिंह सहित सभी स्टाफ व नान स्टाफ सदस्य एवं छात्राध्यापिकाएं उपस्थित थी।

ग्रामीण बचत अभियान के तहत शिविर का आयोजन

 ओढ़ां न्यूज़
    राष्ट्रीय बचत संस्थान चंडीगढ़ द्वारा ग्रामीण बचत अभियान के तहत बुधवार को खंड कार्यालय ओढ़ां में एक शिविर का आयोजन किया गया।
    इस शिविर में डबवाली के एसडीएम मुनीश नागपाल मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुनीश नागपाल ने अपने संबोधन कहा कि अल्प बचत योजना में राशी लगाने से गांव, राज्य और देश का भला होता है इसलिए सभी नागरिकों का फर्ज है कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक बचत खाता अवश्य खुलवाए। उन्होंने कहा कि बचत किया गया धन व्यक्ति के मुसीबत में काम आता है और इससे देश का भी भला होता है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट बचत कंपनियों में पैसा लगाने में धोखे की गुंजाइश रहती है इसलिए बचत का पैसा सरकारी बचत योजनाओं में ही लगाएं क्योंकि इसमें किसी प्रकार का धोखा नहीं होता। इस शिविर में राष्ट्रीय बचत संस्थान चंडीगढ़ के क्षेत्रिय निदेशक राजीव सागर, उपनिदेशक केके शर्मा एवं जिला बचत अधिकारी भारत इंद्र बांसल ने पंचों, सरपंचों ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लघु बचत योजनाओं में 50 हजार करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं जो पिछले वर्ष के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष के अंत तक सभी अभिकर्ताओं और सरपंचों के सहयोग से 6 हजार करोड़ रुपए की राशी जमा होने की संभावना है। इस अवसर पर उन्होंने और डाकपाल ओढ़ां निधि गुप्ता ने लघु बचत अभिकर्ताओं, आंगनबाड़ी वर्करों आदि को बचत करवाने में आ रही समस्याओं के निदान हेतु अनेक सुझाव भी बताए।
    इस अवसर पर भूप सिंह एसईपीओ, उमेद कुमार, मिठू सिंह, नरेंद्र कुमार, विष्णुदत्त, प्रेम कुमार, सतपाल पटवारी, राजेश कुमार, सरपंच वलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह, दलीप सिंह, हरचरण सिंह, जसवंत सिंह, जसविंद्र सिंह, तेजा सिंह, सोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, बनवारी लाल, अवतार सिंह और निशान सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

30 December 2010

गांवों में ग्रामसभा की बैठकें आयोजित की गई

ओढ़ां न्यूज
    पिछड़ा वर्ग अनुदान निधि के अंतर्गत मंगलवार को खंड के गांव हस्सू व मलिकपुरा में ग्राम पंचायतों की ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया गया।
     गांव हस्सू में एबीपीओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा की बैठक में सरपंच नरेंद्र सिंह, ग्राम सचिव प्रेम कंबोज, पंच मेजर सिंह, गुरचरण सिंह, महेंद्र सिंह, तेज कौर, बलवंत कौर, महेंद्र कौर, आंगनबाड़ी वर्कर सुखबीर कौर व छिंद्र कौर, पटवारी बलविंद्र सिंह और एडीओ सुरजीत सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में गांव के बेरोजगार लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार देने, प्राथमिक पाठशाला को अपग्रेड करने और इसमें एक वाटर टैंक बनाने, पाठशाला में शौचालय और किचन शैड बनाने तथा चारदीवारी ऊंची करने, गुरुद्वारा व डेरा साहिब के निकट स्थित जोहड़ों की चारदीवारी बनाने, शमशानघाट में पानी की व्यवस्था करने और चारदीवारी बनाने, बीसी चौपाल व आंगनबाड़ी भवन में मिट्टी डालने, गांव में वोकेशनल खोलने, मोगा नंबर 13000 व 19000 के खालों को पक्का करने, डबवाली रोड से लेकर डेरा साहिब तक पक्की सड़क बनाने तथा बसों की कमी को पूरा करने आदि कार्यों से संबंधित प्रस्ताव डाले गए।
    इसी प्रकार गांव मलिकपुरा में भी ग्राम पंचायत की ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। बुधवार 22 दिसंबर को ग्राम पंचायत लकडांवाली व सालमखेड़ा की ग्रामसभा की बैठकें गांव के पंचायत घरों में आयोजित की जाएंगी।

पवन गर्ग की नियुक्ति का स्वागत

 ओढ़ां न्यूज़
    भारतीय जनता पार्टी के समाज कल्याण सेल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के अनुसार पवन गर्ग ओढ़ां को सिरसा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पवन गर्ग ओढ़ां
    इस नियुक्ति को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष अरविंद शर्मा, प्रदेश सचिव महावीर प्रसाद, पूर्व मंत्री प्रो. गणेशी लाल और देव कुमार शर्मा डबवाली का आभार व्यक्त करते हुए श्री गर्ग की नियुक्ति का स्वागत किया है। नियुक्ति का स्वागत करने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश गर्ग हैप्पी, पिरथी गर्ग ओढ़ां, अमरनाथ गर्ग, मुखत्यार सिंह तगड़, सतपाल पिपली, विजय बांसल डबवाली, संजय ग्रोवर, तेजपाल शर्मा, जसविंद्र एडवोकेट, रोहताश जांगड़ा, सतपाल मेहता, अशोक शर्मा, कालू राम मेहता, सतनाम कंबोज, शलेंद्रा चौधरी, अमीर चंद मेहता, राजरानी, भीम गर्ग, चानन सिंह पाना, बुधराम शर्मा, भानूप्रताप, ओमप्रकाश स्वामी और प्रेम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं।