Loading

04 January 2011

शिक्षा : english learning भाग 2

Reward और Award में क्या अंतर है?

ग्रामी अवार्ड
ग्रामी हो या बाफ़टा या फिर फ़िल्म फ़ेयर सारे समारोह में दिए जाने वाले पुरस्कार अवार्ड कहलाते हैं
कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनसे हम अच्छी तरह परिचित होते हैं लेकिन उनके इस्तेमाल में कहीं भूल हो जाती है. इसे ही हम कॉमन एरर्स के नाम से जानते हैं.
आज हम कुछ काफ़ी जाने पहचाने शब्द ले कर आए हैं जिनके इस्तेमाल में ग़लती होने की संभावना बढ़ जाती है.
इसी प्रकार का एक शब्द है Reward (रिवॉर्ड) और दूसरा Award (अवॉर्ड).
आज हम एक जैसे स्वर वाले शब्दों पर बात नहीं कर रहे हैं बल्कि एक जैसे अर्थ वाले शब्दों पर बात कर रहे हैं.
प्रतिफल, इनाम, बदला या पुरस्कार के अर्थों में इस्तेमाल होने वाले शब्द रिवॉर्ड का प्रयोग हम किसी सकारात्मक काम के बदले के लिए करते हैं. जैसे मेहनत का फल, लक्ष्य हासिल करने के लिए, परिक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए वग़ैरह.
कहीं कहीं गुमशुदा चीज़ की तलाश के लिए लगाए जाने वाले पोस्टरों पर भी बड़े अक्षरों में हम REWARD लिखा हुआ देखते हैं जिसका अर्थ ये होता है कि अगर वह चीज़ कोई व्यक्ति ढूंढ देता है तो उसे कुछ इनाम में दिया जाता है वह पैसा भी हो सकता है ट्रीट भी, यानी हल्की फुल्की दावत.
अवार्ड
अवार्ड में प्रमाण-पत्र भी शामिल होते हैं
इन वाक्यों को देखें
As a reward for passing my annual exam, my father took me to McDonalds for a treat.
The person who finds my cat will receive 500 rupees as a reward.
My boss said, “I’m so pleased with your work I’m going to reward you with two days holiday.”
यहां rewarded for something और to reward someone with something को ध्यान में रखें.
अब देखें अवॉर्ड (Award) को
ये भी किसी अच्छे कारनामे या उप्लब्धि के लिए दिया जाता है लेकिन यह ज़रा औपचारिक होता है. इसमें दिखावा शामिल होता है.
अवॉर्ड में प्रमाण-पत्र या ट्रॉफ़ी तरह की कोई चीज़ भी शामिल होती है जिसे आम तौर पर बहुत सारे लोगों के सामने पेश किया जाता है लेकिन रिवॉर्ड सिर्फ़ लेने और देने वाले के बीच में पूरा हो सकता है.
ऑस्कर
ऑस्कर अवार्ड जीतने वालों को यही ट्रॉफ़ी मिलती है
Rani and Priya received an award for getting outstanding results in the maths exam.
We would expect that the award was awarded in the school assembly or at a special presentation event.
Salman was awarded a gold medal for winning the half-marathon.
यह सब लोगों की उपस्थिति में होता है. अवॉर्ड में पैसा भी शामिल हो सकता है जैसे-
Anil received an award of Rs. 5000 as compensation for the bike accident.
अब तो आप समझ गए होंगे कि कहां रिवॉर्ड कहना है और कहां अवॉर्ड वैसे इन दोनों का प्रयोग संज्ञा और क्रिय दोनों रूप में हो सकता है.
इसी प्रकार दो और शब्द हैं 'persons' और 'peoples' अगली बैठक में इस पर बात करेंगे.

03 January 2011

मनुष्य को अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है—डॉ. कमलेश

कथा वाचते डॉ. कमलेश दास

ओढ़ां न्यूज़
    खंड के गांव पन्नीवाला मोटा बस स्टेंड पर निर्माणाधीन श्रीशिव-हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत् सप्ताह ज्ञान गंगा की त्रिवेणी के शुभारंभ में कथा वाचक श्री चित्रकूट धाम वाले डॉ. कमलेश दास ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को पूर्व जन्म के कर्मो का फल इस जन्म में भोगना पड़ता है।
उपस्थित श्रद्धालु 
    उन्होंने कहा कि भीष्म पितामह जिन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था वे अपनी देह के त्याग से पूर्व छह महीने तक वाणों की शैय्या पर लेटे रहे। इसी दौरान एक दिन उन्होंने श्रीकृष्ण जी से पूछा कि उनकी स्मृति में उन्होंने इस प्रकार का कोई कार्य नहीं किया जिसकी उन्हें इस प्रकार की सजा मिले तब ऐसा क्यों? इस पर श्रीकृष्ण जी ने उन्हें दिव्य दृष्टि प्रदान करते हुए कहा कि उनके बताने और उनके सुनने में अंतर रह सकता है अत: दिव्य दृष्टि द्वारा वे स्वयं ही जान लें कि उन्होंने ऐसा क्या किया था जिसकी उन्हें ऐसी सजा मिली।
    भीष्म पितामह ने देखा कि पिछले जन्म में वे सेनापति के रूप में कही से गुजर रहे थे तो रास्ते में एक सांप का बच्चा आ गया जिसे उन्होंने तलवार से उठाकर एक ओर फैंक दिया और उसका हश्र देखे बिना आगे चल दिए। सांप का वो बच्चा एक कांटे दार झाड़ी में जा गिरा और उसका पूरा शरीर कांटों से बिंध गया। बच्चे ने कांटों से निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन वो स्वयं को कांटों से मुक्त न कर सका। उस बच्चे की माता ने जब उसे निकालने का प्रयास किया तो सफल न हो सकी तथा उस बच्चे ने तड़प तड़प कर जान दे दी। उस समय उस बच्चे की माता ने सेनापति को श्राप दिया कि उसे भी एक दिन ऐसी ही मृत्यु मिले।
    कथा के मध्य दूरदर्शन कलाकार श्रीमती पूनम शास्त्री ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित पन्नीवाला मोटा के सरपंच प्रतिनिधि दाताराम, पूर्व सरपंच श्रवण डुडी, पुलिस बैरियर के इंचार्ज एएसआई बाबू लाल, छतरियां वाली के सरपंच विनोद कुमार, रघुआना के सरपंच जगतार सिंह, आनंदगढ़ के सरपंच बलवंत गोदारा, रोहिडांवाली के सरपंच मास्टर बनवारी लाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।


सर्दी में भी पानी की किल्लत का सामना

ओढां न्यूज़
    गांव रिसालियाखेड़ा के जलघर में कार्यरत कर्मचारी समय पर ड्युटी नहीं देरहे हैं जिसके कारण लोगों को समय पर जल सप्लाई नहीं मिल पाती और गांव में कीजाने वाली जल सप्लाई की पाइपें अनेक जगहों से लीक हो रही हैं। 
    वार्ड नंबर 8 और ९ के लोगों श्रीचंद, विनोद कुमार, सतपाल गैदर, लीलाधर सिलग, प्रह्लाद कुमार, राजू नागल, सूरजाराम सिलग तथा दुलीचंद आदि का कहना है कि जल सप्लाई वाली पाइप चार जगहों बस स्टेंड के निकट, स्कूल के निकट, नंदराम स्वामी के घर निकट और एक जगह वार्ड नंबर 9 में पाइप लीक हो रही है जिसके कारण लोगों के घरों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता तथा जल सप्लाई बंद होने के बाद गंदा पानी पाइपों में चला जाता है जो सप्लाई के समय लोगों के घरों में पहुंच जाता है। लोगों का कहना है कि इस गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि गंदे पानी से फैलने वाली किसी भी बीमारी के लिए विभाग को जिम्मेदार माना जाएगा क्योंकि जल सप्लाई का कार्य करने वाले कर्मचारी को लोगों ने अनेक बार इस विषय में कहा है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। गांववासी अशोक कुमार सुथार ने कहा कि सर्दी के मौसम में भी पानी न मिलने के कारण उन्हें डेढ़ सौ रुपए प्रति टैंकर पानी मोल लेकर काम चला रहे हैं। लोगों की मांग है कि पाइप लाइन को ठीक करके लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाए ताकि गांववासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    इस विषय में विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरभजन सिंह से बात किए जाने पर उन्होंने कहा कि लीकेज को ठीक करने के लिए मैकेनिक को भेज दिया गया है और ग्रामीणों की समस्या का हल शीघ्र ही कर दिया जाएगा।

खंड की सर्वोत्तम माता का चयन मंगलवार को

ओढ़ां न्यूज़
    महिला एवं बाल विकास कार्यालय ओढ़ां में 4 जनवरी मंगलवार को खंड स्तर पर सर्वोत्तम माता का चयन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सुपरवाइजर सेब कौर ने बताया कि सर्किल वाइज जो बेस्ट मदर चुनी गई हैं उनमें से तीन प्रथम द्वितीय व तृतीय बेस्ट मदर का चुनाव करने हेतु सीडीपीओ हरमीत कौर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है जो मंगलवार को आयोजित बेस्ट मदर समारोह में खंड की बेस्ट मदर का चुनाव करेगी।

गांवों में गठित की जाएंगी कांग्रेस कमेटियां

  ओढ़ां न्यूज़
    युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शीशपाल केहरवाला और सिरसा लोकसभाप्रभारी भूपेंद्र बैनिवाल ने रविवार को गांव पिपली, जगमालवाली, असीर, जलालआनाऔर माखा सहित अनेक गांवों का दौरा करने के बाद ओढ़ां में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओंकी एक बैठक ली।
     इस बैठक में अब तक सदस्यता से वंचित कार्यकर्ताओं के सदस्यताफार्म भरवाते हुए उन्होंने कहा कि जिन गांवों में युवा कांग्रेस की कमेटियां गठित नहीं कीगई हैं उनमें कमेटियां गठित की जाएं। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता कांग्रेस व राहुलगांधी की नीतियां लोगों तक पहुंचाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथजोड़ें। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य अब युवाओं के ही हाथ में है इसलिए युवाओं कोचाहिए कि वे सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान, पौधारोपण सहित सभी प्रकार केसामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लें। 
    इस अवसर पर उनके साथ कुलदीप सिंहदेसूजोधा प्रधान युवा कांग्रेस, महासचिव सुखदेव सिंह, बलजिंद्र सिंह माखा, अमनदीप जगमालवाली, सुखदेव राम ओढ़ां, रामनिवास, मुकेश, सुभाष और कुलदीप गुडियाखेड़ा सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।