Loading

19 January 2011

यूरिया खाद किसानों की मांग के अनुरुप उपलब्ध है

सिरसा, 18 जनवरी।
             जिला में इस समय यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। विभिन्न एजेंसियों के पास जिला में 5500 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है जो किसानों की मांग के अनुरुप पर्याप्त है।
    यह जानकारी देते हुए उप-कृषि निदेशक जगदीप बराड़ ने बताया कि गत एक सप्ताह के दौरान जिला में विभिन्न एजेंसियों द्वारा 23 हजार मीट्रिन टन से भी अधिक यूरिया खाद किसानों को उपलब्ध करवाया जा चुका है। अब तक जिला में 76 हजार 164 मीट्रिक टन यूरिया की सप्लाई जिला में हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कृभकों द्वारा गत एक सप्ताह के दौरान 8276 मीट्रिक टन, एनएफएल द्वारा 2620 मीट्रिक टन, आईपीएल के माध्यम से 5290 मीट्रिक टन, नागार्जुना एग्रो द्वारा 4648 मीट्रिक टन, चैंबल फर्टिलाईजर द्वारा 2048 मीट्रिक टन व इफको द्वारा 438 मीट्रिक टन यूरिया की सप्लाई की जा चुकी है।
    उन्होंने बताया कि सिरसा जिला में 2 लाख 75 हजार हैक्टेयर भूमि में गेहूं, 52 हजार हैक्टेयर भूमि में सरसों, 11 हजार हैक्टेयर में चना एवं 12 हजार हैक्टेयर भूमि में जौ की बिजाई की गई है, जिनके लिए जिला प्रशासन द्वारा एक लाख एमटी यूरिया खाद की मांग कृषि निदेशालय हरियाणा को भेजी गई है। जिला में अब तक 76 हजार 164 एमटी यूरिया खाद की सप्लाई विभिन्न सहकारी संस्थाओं व प्राईवेट कंपनियों के माध्यम से हो चुकी है और किसानों को वितरित की जा चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे पूरे सीजन के लिए एक बार में ही खाद खरीद कर इकठा न करे।

उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्हृ निर्धारित किए

सिरसा, 18 जनवरी।
          भारत सरकार के गुरुद्वारा चुनाव आयोग द्वारा भविष्य में होने वाले शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्हृ निर्धारित किए गए है। चुनाव में भाग लेने वाली इच्छुक पार्टियां व व्यक्ति चुनाव चिन्हृ अलॉट करवाने के लिए आगामी 20 जनवरी तक गुरुद्वारा चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किए गए चुनाव चिन्हृों में से तीन चिन्हृ के लिए आवेदन चंडीगढ़ स्थित सचिव गुरुद्वारा आयोग कार्यालय कोठी नंबर 23 सैक्टर-8-ए में भिजवा सकते है। चुनाव आयोग के चुनाव चिन्हो में दवात, बैंड बाजा, बलछा, हिरण, पैडस्टल पंखा, झोपड़ी, लाउडस्पीकर, बलद, डाकिया, स्कूटर, टब, थ्रेशर मशीन, वुडन बॉक्स, भैंस, ऊंट, फ्रीज, हथौड़ा, ताला, थाली और कटोरी, पैडस्टल लैंप, रिक्शा, ढाल, टैम्पो, आम का पेड़, टैंकर, ट्यूबवैल, टोका मशीन, दीवार घड़ी, टै्रक्टर, रेलगाड़ी, घड़ीयाल, लोटा, ट्राली, टॉर्च, धोबी, रेहड़ा, घोड़ा, सूरजमुखी का फूल, ट्रक, मोर को शामिल किया गया है।

शराब तस्करी व सट्टाखाईवाली करने के आरोप में विभिन्न स्थानों से 5 लोग काबू

सिरसा।
                 जिला पुलिस ने शराब तस्करी व सट्टाखाईवाली करने के आरोप में बीते दिवस विभिन्न स्थानों से 5 लोगों को काबू किया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सदर डबवाली पुलिस ने गांव अबूबशहर निवासी बुटा सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को 10 बोतल शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया है।
वहीं एक अन्य मामले में शहर डबवाली पुलिस ने भोला सिंह पुत्र वरयाम सिंह निवासी मोहराज पंजाब को 900 ग्राम चूरापोस्त के साथ मंडी डबवाली के साथ काबू किया है। जिला की डिंग पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में नरेश पुत्र कृष्णलाल निवासी डिंग मंडी को 210 रूपए की सट्टाराशि के साथ डिंग मंडी से काबू किया है।
शहर सिरसा पुलिस ने रोहताश पुत्र गंगाजल निवासी रानियां रोड़ सिरसा को 10 बोतल देसी शराब सहित रानियां रोड़ क्षेत्र से काबू किया है।
जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने रामरूवरूप पुत्र चेतराम निवासी कुमथला को 7 बोतल शराब के साथ काबू किया है। उपरोक्त गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ संबधित थानों में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किए गए है।

हत्यारोपी पति को काबू

सिरसा।
                  रानियां पुलिस ने गांव सादेवाला में बीती 6 जनवरी को विवाहिता की जलने से हुई मौत प्रकरण में मृतका के हत्यारोपी पति को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि बीती 6 जनवरी को गांव सादेवाला निवासी मायादेवी (23 साल) पुत्री सतबीर सिंह की जल जाने के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता सतबीर सिंह निवासी घोडांवाली की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति राजकुमार व सास सावित्री पत्नी ठाकरराम के खिलाफ भादंसं की धारा 498ए, 304बी, 34 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस ने मृतका के पति राजकुमार को काबू कर लिया है।

सुरेंद्र कुमार जाखड के निधन पर शोक व्यक्त किया

सिरसा, 18 जनवरी-
             लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष डा. बलराम जाखड के पुत्र एवं इफको के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार जाखड के अचानक  निधन पर हरियाणा के पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा ने गहरा शोक व्यक्त किया और जाखड  परिवार से संवेदना जताई। नेहरा ने कहा कि स्व.सुरेंद्र कुमार जाखड ने लंबे समय से इफको के चेयरमैन के रूप में किसानों के हितों की सुरक्षा की और सहकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर देश की सेवा करके किसानों के लिए जो काम किया उसके लिए उन्हे हमेशा याद रखा जाएगा। नेहरा ने कहा कि उन्होंने हमेशा आम आदमी के भले के लिए कार्य किया। नेहरा ने कहा कि सुरेंद्र कुमार जाखड के निधन से जहां जाखड परिवार को निजी तौर पर भारी कमी हुई है वहीं उनके निधन से क्षेत्र के लोगों और किसानों ने भी अपना एक हितचिन्तक खोया है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र कुमार जाखड के निधन से हुई क्षति की भरपाई कभी नहीं हो सकती।