Loading

29 January 2011

गणितज्ञों के जीवन इतिहास पर प्रतियोगिता का आयोजन


ओढ़ां न्यूज.
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में गणित क्लब की ओर से क्लब अध्यक्षा डॉ. बिमला साहू की ओर से गणितज्ञों के जीवन इतिहास विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता स्याल ने छात्राध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमें हमारे पूर्वज गणितज्ञों द्वारा दिए गए योगदान की महता को पता चलता है। इस अवसर पर जज की भूमिका मैडम शशि एवं राजरानी ने निभाई। प्रतियोगिता में शुभचरण ने रामानुजम, किरण ने पाइथागोरस, रेणु ने आर्यभट्ट और प्रियंका ने कार्ल क्रेडरिक आदि पर विभिन्न आयामों से प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में रेणु ने प्रथम, शुभचरण ने द्वितीय एवं किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरातन विद्यार्थी परिषद् 30 जनवरी रविवार को


ओढ़ां न्यूज.
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में द्वितीय वार्षिक पुरातन विद्यार्थी परिषद् की बैठक 30 जनवरी रविवार को परिषद् के को-आर्डीनेटर डॉ. रघुबीर सिंह प प्रभारी प्राध्यापिका राज परुथी की देखरेख में होगी। यह जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्या सुनीता स्याल ने बताया कि माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान का बीएड का पहला सत्र 2006-07 में शुरु हुआ था अत: इस बैठक में तब से लेकर अब तक के सभी विद्यार्थी शामिल होंगे। इस विषय में सभी विद्यार्थियों से पत्र व्यवहार हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को एक साथ मिलने का मौका देना एवं कॉलेज के विकास व परिसर को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझावों को प्यवहारिक करना तथा निर्देशन व परामर्श देना है। इसमें उनके जीवन, प्लेसमैंटसंबंधी समस्याओं का निदान करना व प्रत्येक क्षेत्र नियुक्ति, चयन व समायोजन संबंधी जानकारी दी जाएगी।

बणी ने ख्योवाली को 15 रनों से हराया

 ओढ़ां न्यूज.
    खंड के गांव आनंदगढ़ में जनचेतना युवा क्लब द्वारा ग्राम पंचायत व गांववासियों के सहयोग से आयोजित नौवीं शहीद मदन लाल माकड़ मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को अनेक दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले।
    पहला मैच गांव बणी और ख्योवाली की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें बणी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए जिसमें ओपनर बंसी ने 6 चौकों सहित 27 गेंदों में 39 रनों और मनोज ने 4 चौकों सहित 12 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में ख्योवाली के गेंदबाज विक्रम ने 3 ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट और सन्नी ने 2 ओवरों में 10 रन देकर एक विकेट लिया तथा तीन बल्लेबाज रन आऊट हो गए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी ख्योवाली की टीम 9.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी जिसमें विक्रम ने 4 चौकों सहित 16 गेंदों में 23 रनों पर नरेश द्वारा स्टंप आऊट और सुशील ने एक छक्के व एक चौके सहित 7 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में बणी के गेंदबाज भीमसैन ने 2 ओवरों में 12 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार बणी की टीम ने यह मैच 15 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच का मैन आफ दी मैच का पुरस्कार बणी के बल्लेबाज बंसी लाल को दिया गया जिसने 39 रन बनाए।
    आज का दूसरा मैच गांव मल्लेकां और करंडी पंजाब की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मल्लेकां की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए जिसमें बल्लेबाज जसविंद्र ने 2 चौकों सहित 12 गेंदों में 14 रनों और रतन ने 3 चौकों सहित 11 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में करंडी के गेंदबाज रमेश ने 2 ओवरों में 10 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी करंडी की टीम 8 ओवरों में 7 विकेट खोकर 50 रन ही बना सकी जिसमें कुलदीप ने 3 चौकों सहित 16 गेंदों में 19 रनों और सती ने 2 चौकों सहित 9 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में मल्लेकां के गेंदबाज जगमीत ने 2 ओवरों में 10 रन देकर 3 विकेट लिए। इस प्रकार मल्लेकां की टीम ने यह मैच 12 रनों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार मल्लेकां के बल्लेबाज रतन को दिया गया जिसने 18 रन बनाए।
    इस अवसर पर सरपंच बलवंत गोदारा, क्लब प्रधान ओमप्रकाश गोदारा, पायलट बडिया, बजरंग गोदारा, मुंशीराम मास्टर, अनिल वीर बैनिवाल, विक्की चायवाला, प्रभु गोदारा, बलबीर डाकिया और संजय मास्टर सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी गांववासी उपस्थित थे।

एड्स को लेकर एक सैमिनार का आयोजन

ओढ़ां न्यूज
    नेहरु युवा केंद्र सिरसा द्वारा खंड कार्यालय में एड्स को लेकर एक सैमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रुप में सरकारी अस्पताल के डॉ. सहनाब अरोड़ा ने शिरकत की तथा नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक नरेंद्र यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. सहनाब अरोड़ा ने कहा कि एड्स एक भयंकर बिमारी है जो व्यक्ति को मौत के दरबाजे तक ले जाती है और यह बिमारी एचआईवी नामक वायरस के कारण फैलती है। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रति जागरुकता ही इस समस्या को हल कर सकती है। जिला युवा समन्वयक नरेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नेहरु युवा केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि युवा ही वह योद्धा है जो एड्स को पराजित कर सकता है क्योंकि यदि युवा एड्स के प्रति जागरुक हो जाएं तो पूरा समाज जागरुक हो जाएगा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सतीश ख्यालिया, संदीप वर्मा, राजबीर सिंह, नसीब सिंह, राज्य पुरस्कार विजेता अनिल कुमार परिहार, अरविंद, होशियार सिंह गौतम झोरड़ सहित 35 के लगभग युवा उपस्थित थे।
 
 ओढ़ां। संबोधित करते डॉ. सहनाब अरोड़ा एवं उपस्थित युवा।

मर्यादा फ्री मैडीकल कैम्प 30 को

  सिरसा - 
  मर्यादा सेवा संस्थान 30 जनवरी रविवार को कंगनपुर रोड़ पर फ्री मेडीकल चैकअप कैम्प लगाएगी। यह मेडीकल कैम्प राजकीय कन्या पाठशाला न. 3 ऑटो मार्किट के पीछे लगाया जाएगा। इस आशय की सूचना देते हुए मर्यादा के प्रचार सचिव लक्ष्मी नारायण स्वामी ने बताया इस मेडीकल कैम्प के आयोजन में सहयोगी संस्था श्री गणेश धमार्थ न्यास भी भागीदार होगी। प्रचार सचिव लक्ष्मीनारायण स्वामी ने बताया कि कैम्प में आंखों के रेटिना विशेषज्ञ सर्जन डॉ अमित वासिल,फिजिशन व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गिजवानी(एम.डी. मेडीसन), डॉ. पी.एन. पैंसिया (जनरल प्रैक्टिस ऑफ मेडीसन) तथा जोड़ों के दर्द व हड्डी रोग के माहिर डॉ. विनोद जांगड़ा इस मेडीकल कैम्प में पधार रहे हैं जो लोगों की जांच व टैस्ट आदि का कार्य मुफ्त करेंगे।प्रचार मंत्री स्वामी ने लोगों से अपील की है कि अपने जानकार रोगियों को लाकर उपचार में उनकी मदद करें। इस कैम्प का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी होशियारी लाल शर्मा करेंगे।
जारीकर्ता
वैद्य महावीर प्रसाद
मो. 9416433246