Loading

11 February 2014

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक


सिरसा, 11 फरवरी। देश में परिवारतंत्र नहीं, बल्कि लोकतंत्र है। यहां चाय बेचने वाला, जुता बनाने वाला, अध्यापक का बेटा यानि कोई भी काम करने वाला किसी भी जाति, धर्म, मजहब का व्यक्ति जनता का जनादेश लेकर प्रधानमंत्री बन सकता है। ये शब्द भारतीय जनता पार्टी, सिरसा के नगर प्रधान सतपाल मेहता ने गत दिवस जनता भवन में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, सिरसा की बैठक में कहें। मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 11 फरवरी से घर-घर जाकर पार्टी के कार्यक्रम ‘‘एक नोट कमल पर वोट’’ का शुभारंभ करेंगे व प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के हक में वोट की अपील करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले 60 दिन का समय पार्टी को दो, ताकि देश कांग्रेस मुक्त किया जा सके और एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समृद्ध भारत का सपना साकार किया जा सके, ताकि देश की योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। इस बैठक में हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य श्री शाम बजाज का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहताश जांगड़ा, गुरदेव सिंह राही, प्रहलाद राय मीणा, नगर मंत्री राजेश बजाज, आशा जैन, राजेंद्र लोहिया, राजकुमार, बाबू राम सैनी, रवि गर्ग, सुरेश पंवार, राम कुमार फौजी, हर्ष अग्रवाल, रमेश जैन, ओम प्रकाश, शीशेवाला, युवा जिलाध्यक्ष तरूण गुलाटी, महामंत्री मुकेश मेहता, महिला प्रधान शलेंद्रा चौधरी, राजरानी गुंबर, हरपिंद्र शर्मा, ललित सोनी, जगत कक्कड़, अशोक सोनी, ओम प्रकाश सामा, बिट्टू डेयरीवाला व राजकुमार सिघांनिया सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समाचार :

  • तेलंगाना विधेयक आज संसद में पेश होने की संभावना नहीं, क्योंकि राज्यसभा ने स्पष्टीकरण मांगा कि यह धन विधेयक है या नहीं।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानिया की मौत सिर और चेहरे पर चोट की वजह से हुई।
  • महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे पर समझौता, कांग्रेस-२६ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी २२ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • उच्चतम न्यायालय ने केदं्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कोयला खंड आवंटन घोटाले संबंधी छह मामलों में आरोपपत्र दाखिल करने को कहा।
  • अमरीका ने भारत के सौर मिशन के तहत इस्तेमाल की जाने वाली घरेलू बैटरियों और मॉड्यूल के इस्तेमाल को चुनौती दी।
-----
तेलंगाना विधेयक आज राज्यसभा में पेश नहीं हो पाएगा। राज्यसभा सचिवालय ने इस विधेयक पर विधि मंत्रालय से राय मांगी है। सचिवालय ने विधि मंत्रालय से पूछा है कि यह विधेयक धन विधेयक है या नहीं। अगर विधि मंत्रालय इसे धन विधेयक बताता है, तो इसे पहले लोकसभा में पेश करना होगा। आंध्र प्रदेश के विभाजन के लिए बना यह विधेयक आज राज्यसभा में पेश किया जाना था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इसे पहले ही मंजूरी दे चुके हैं।
-----
दक्षिण दिल्ली में हाल में अरूणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानिया की मौत के सिलसिले में उसके शव की परीक्षण रिपोर्ट से पता चलता है कि उसकी मौत किसी वस्तु से सिर और चेहरे पर लगी चोटों के कारण हुई। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्‌तार किये गये तीन लोगों पर अब इस रिपोर्ट के आधार पर हत्या के आरोप लगाये जा सकते हैं।
-----
पूर्वोत्तर क्षेत्र के सांसदों के एक समूह ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात कर जातीय भेदभाव विरोधी कानून लाने और अरुणाचल प्रदेश के युवक नीडो तानिया की मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

अपने ज्ञापन में उन्होंने प्रधानमंत्री को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र के छात्रों के साथ हो रहे हर तरह के जातीय भेदभाव की जांच और रिपोर्ट तैयार करने के लिए उच्चतम न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित किए जाने की मांग शामिल है।
-----
दिल्ली के अम्बेडकर नगर इलाके में मणिपुर के दो युवकों पर हमला करने के सिलसिले में कल शाम दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया। बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों के एक गु्रप ने जिनखनसुअन नौलक और उसके भाई पर हमला किया था। पुलिस इस मामले में आज पहचान परेड कराएगी।
-----
महाराष्ट्र में कांगे्रस लोकसभा की २६ सीटों और राष्ट्रवादी कांगे्रस पार्टी २२ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह फैसला कल दोनों दलों की बैठक में लिया गया। राष्ट्रवादी कांगे्रस पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि उनकी पार्टी चुनाव में कांगे्रस को पूरा समर्थन देगी।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की ४८ सीटें हैं। उत्तर प्रदेश के बाद यह सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है।
-----
जनलोकपाल विधेयक केंद्र को न भेजने के अपने निर्णय को सही बताते हुए दिल्ली सरकार ने कहा है कि वर्ष १९९६ से २०१३ के बीच १३ वित्त विधेयक विधानसभा में पेश किए जाने से पहले केंद्र सरकार को नहीं भेजे गए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार गृह मंत्रालय के उस असंवैधानिक आदेश के आगे नहीं झुकेगी जिसके तहत दिल्ली सरकार को विधानसभा में कोई विधेयक पेश करने से पहले केंद्र की स्वीकृति लेना जरूरी है।

गृहमंत्रालय का ऑर्डर गलत हैं यह मैंने एल.जी. साहब को बताया। एल.जी. साहब ने मुझे बताया कि वो केंद्रीय लॉ-मिनिस्ट्रि की राय मांगेंगे और जो लॉ-मिनिस्ट्रि उनको राय देगी वो इसके हिसाब से चलेंगे।

उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस बारे में संवैधानिक स्थिति पर कानून मंत्रालय की सलाह मांगी है।
-----
कांग्रेस ने कहा है कि भारत ऐसा लोकतंत्र नहीं है, जहां कोई भी कानून अपने हाथ में ले सकता है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कल नई दिल्ली में कहा कि कानून के अंतर्गत दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक  पेश करने से पहले उपराज्यपाल के जरिए पूर्व मंजूरी जरूरी है।

यह नियम पहले से ही है जो करीब ८-१० साल से अधिक समय पहले बना था। उस समय न तो आम आदमी पार्टी का अस्तित्व था और न ही जनलोकपाल विधेयक का। इस नियम के तहत विधेयक के बारे में पूर्व स्वीकृति लेना जरूरी है और उसे उप-राज्यपाल के माध्यम से भेजना होता है। यह सिद्धांत की बात है और हम इसका समर्थन करते हैं। हम इस नियम को असंवैधानिक या गैर-कानूनी बता कर इसका खंडन नहीं कर रहे हैं। इस व्यवस्था के आलोचक भी मानते हैं कि यह एक स्थायी नियम है।

वहीं भाजपा नेता डा. हर्षवर्धन ने कहा है कि देश में कानून बनाने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं का पालन होना चाहिए।

भ्रष्टाचार को जड़मूल से सफा करने के लिए अरविंद केजरीवाल जी से शायद सौ गुना ज्यादा कमिटेड हैं और इसके लिए देश में बनने वाले किसी भी सख्त से सख्त कानून के भी पक्षधर हैं। लेकिन किसी भी देश में कानून को बनाने के लिए संविधान के तहत कुछ कानूनी प्रक्रियाएं हैं और मर्यादाएं हैं।
-----
वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा है कि बैंकों के मुनाफे का इस्तेमाल केवल वेतन में बढ़ोतरी के लिए नहीं किया जा सकता, क्योंकि अन्य दायित्व भी हैं। कल नई दिल्ली में इंडियन ओवरसीज बैंक के ७८वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि बैंकों के मुनाफे और आय पर अन्य लोगों का भी दावा है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी वेतन की समीक्षा के लिए दो दिन की हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन कल देशभर में बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। हालांकि एटीएम काम करते रहे। निजी क्षेत्र के बैंकों में सामान्य कामकाज हुआ।
-----
उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई से कहा है कि कोयला खंड आवंटन घोटाले संबंधी छह मामलों में तीन सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल किया जाए।

न्यायमूर्ति आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता में तीन न्यायाधीशों की पीठ ने सीबीआई का यह बयान भी दर्ज किया कि वह सभी तरह की प्रारंभिक पूछताछ और जांच पूरी कर अप्रैल के अंत तक नियमित मामले दर्ज कर लेगी।

न्यायालय ने सीबीआई को राज्य सरकार की मंजूरी या सहमति लिए बिना सरकारी नियंत्रण वाले सार्वजनिक उपक्रमों की जांच करने की छूट दे दी।

इस बीच, सीबीआई ने इस मामले में ३१ दिसम्बर २०१३ तक जांच में हुई प्रगति के बारे में स्थिति रिपोर्ट बंद लिफाफे में पेश की।
-----
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने करोड़ों रूपए के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाला मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा और एक अन्य अभियुक्त की जमानत याचिका नामंजूर कर दी है। राज्य में मायावती सरकार के कार्यकाल के दौरान इस योजना को लागू करने ेमें कथित गड़बड़ी के सिलसिले में इन दोनों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई की अदालत में मुकद्दमा चल रहा है।

न्यायमूर्ति धरणीधर झा ने बाबूसिंह कुशवाहा और तत्कालीन निर्माण परियोजना प्रबंधक वी एन श्रीवास्तव की जमानत अर्जी कल अस्वीकार कर दी।
-----
न्यायमूर्ति एम. बी. शाह आयोग ने ओड़िशा सरकार से राज्य में वर्ष २००८ से २०११ के बीच गैर-कानूनी ढंग से खनन गतिविधियां चलाने वाली कंपनियों से छह खरब रुपए वसूलने की सिफारिश की है। आयोग की रिपोर्ट कल संसद के पटल पर रखी गई। आयोग ने रिपोर्ट में कहा है कि वसूली गई राशि गैर-कानूनी खनन गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों के विकास पर खर्च की जानी चाहिए।
-----
दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में इटली के दोनों आरोपी नौसैनिकों पर समुद्री डकैती विरोधी कानून लगाने के मुद्दे पर उत्पन्न विवाद के मामले में उच्चतम न्यायालय फैसला सुनाएगा।

न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान की अध्यक्षता वाली पीठ ने महाधिवक्ता जी.ई. वाहनवती से कहा है कि वे इस कानून को चुनौती देने वाली इटली सरकार की याचिका पर केन्द्र की राय लें।

इटली ने आगाह किया है कि वह अपने नौसैनिकों पर समुद्री डकैती के खिलाफ बने सख्त कानून को लागू करने की स्थिति में चुप नहीं बैठेगा।
-----
अमरीका ने भारत के सौर मिशन के तहत इस्तेमाल की जाने वाली बैटरी और मॉड्यूल को चुनौती देते हुए कहा है कि यह भेदभाव पूर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के विपरीत है। अमरीका ने यह भी कहा है कि इससे अमरीकी घरेलू सौर पैनल निर्माण उद्योग पर बुरा असर पड़ रहा है।

अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि माइक फ्रोमैन ने वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के सौर मिशन के तहत, अमरीकी बैटरियों और मॉड्यूल की जगह भारत में ही बनी सौर बैटरियों और मॉड्यूलों का इस्तेमाल करना होता है, जो अमरीका और अन्य देशों से आयात की गई बैटरियों और मॉड्यूलों के प्रति भेद-भावपूर्ण है।
-----
मुम्बई में छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल २ पर कल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की विज्ञप्ति में बताया गया है कि सबसे पहले कल दिन में एक बजे सिंगापुर से आने वाला एयर इंडिया का विमान टर्मिनल-२ पर उतरेगा। पहली रवानगी जेट एयरवेज की लंदन हीथ्रो उड़ान की होगी जो दोपहर एक बजकर बीस मिनट पर रवाना होगी।
-----
समाचार पत्रों सें
  • क्रिकेट सट्टेबाजी में मयप्पन का भी हाथ होने संबंधी खबरें लगभग सभी अखबारों में हैं। नई दुनिया ने लिखा है कि मुद्गल समिति ने श्रीनिवासन के दामाद को पाया दोषी, सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट।  दैनिक भास्कर की सुर्खी है- सट्टेबाजी में जिन्हें बोर्ड ने बख्शा, वो दोषी निकले। पत्र का कहना है कि आईपीएल से बाहर हो सकती हैं चेन्नई और राजस्थान की टीमें। नवभारत टाइम्स ने बॉक्स में लिखा है कि समिति ने सिफारिश की है कि क्रिकेट में गड़बड़ियां रोकने के लिए सचिन जैसे खिलाड़ियों से मदद ली जानी चाहिए।
  • तेलंगाना मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही न चल पाने को भी सभी अखबारों ने अहमियत दी है। दैनिक जागरण का कहना है- तेलंगाना पर राज्यसभा में अशोभनीय व्यवहार। हिन्दुस्तान ने राष्ट्रपति के इस बयान को छापा है कि संसद लोकतंत्र की गंगोत्री है, इसे दूषित न करें।
  • वायु प्रदूषण रोकने पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस- शीर्षक से नई दुनिया ने लिखा है कि कोर्ट ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दैनिक ट्रिब्यून ने एनसीआर के लिए गठित पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण की इस सिफारिश को अहमियत दी है कि देशभर में निजी डीजल कारों पर ३० फीसदी अतिरिक्त पर्यावरणशुल्क लगाया जाए।
  • बैंकों से कर्ज लेकर जानबूझकर नहीं लौटाने वालों पर नकेल कसने के लिए वित्त मंत्री के निर्देश को जनसत्ता और हरिभूमि ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
  • सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रतियोगियों को दो और मौके दिये जाने को अमर उजाला ने राहत भरी खबर बताया है।
  • विदेशी पक्षी भी दिल्ली में बना रहे हैं आशियाना- शीर्षक से हिन्दुस्तान  ने लिखा है- एशियन वॉटर वर्ल्ड सेंसर की रिपोर्ट के अनुसार मध्य और उत्तरी एशिया से आने वाले पक्षियों को रास आ रही है आबोहवा।
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार अरूणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानिया की मौत सिर और चेहरे पर लगी चोटों के कारण हुई, इस खबर को लगभग सभी अखबारों ने अहमियत दी है। नवभारत टाइम्स  का कहना है कि अदालत ने पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय से गाइडलाइंस बनाने को कहा।
-----

NEWS

  • Telangana Bill unlikely to be placed in Parliament today as Rajya Sabha seeks clarification whether it is a money bill.
  • Arunachal student Nido Tania died due to injuries on head and face, says autopsy report.
  • Congress, NCP reach seat sharing deal in Maharastra; Congress gets 26 seats, while NCP to contest on 22.
  • Supreme court asks CBI to file chargesheet in six cases relating to coal block allocation scam.
  • US challenges the domestic content requirement of India's Solar mission.
[]<><><>[]
The Telangana Bill will not come up in the Rajya Sabha today with the House secretariat seeking clarifications from the Law Ministry whether it is a money bill or not.  The Telangana Bill will have to be introduced in the Lok Sabha first if the Law Ministry opines that it is a money bill.
Government sources said the bill could be introduced in the Rajya Sabha on Wednesday if the Law Ministry is of the opinion that legislation is not a money bill .
The Bill, that seeks to bifurcate Andhra Pradesh, was expected to be introduced in the Rajya Sabha today after President Pranab Mukherjee gave his nod.  
Home Ministry officials said the Andhra Pradesh Reorganisation Bill, which was approved by the Union Cabinet but rejected by the state Assembly, has been sent back to the Home Ministry with the Presidential approval.
[]<><><>[]
 The autopsy report of Arunachal Pradesh student Nido Tania has revealed that he succumbed due to injuries on his head and face caused by a blunt object. He was allegedly beaten to death in South Delhi. Delhi Police sources said that  19-year-old Tania died due to blunt trauma on head and face. In view of the report, the three people who were arrested in the case earlier and charged with assault may now face murder charges.
[]<><><>[]
Two juveniles were apprehended last evening in connection with the attack on two Manipur youths in the Ambedkar Nagar area of Delhi. The boys were attacked by a group of unidentified bike-borne assailants.
The Police will conduct a test identification parade, TIP in this regard today. Delhi Police Commissioner BS Bassi said that a case has been registered in the matter.
[]<><><>[]
A group of MPs from the Northeast met Prime Minister Manmohan Singh and demanded an anti- racial discrimination law and judicial inquiry into the death of Aruachal Pradesh youth Nido Tania. They also demanded an all-party meeting to discuss the issue.
In their memorandum, they submitted a five-point chart of demands to the Prime Minister including setting up of a judicial commission headed by a retired Supreme Court judge to study and prepare a report on all forms of racial discrimination with students of the Northeast.
[]<><><>[]
Congress will contest on 26 seats and the NCP on 22 in Maharashtra in the next Lok Sabha elections. A decision in this regard was taken at a seat sharing meeting between Congress and NCP leaders in New Delhi yesterday. Senior NCP leader Praful Patel told reporters that his party will extend complete support to the Congress in the elections.
Our correspondent reports that Maharashtra which has 48 parliamentary constituencies, is the second largest state in terms of Lok Sabha members after Uttar Pradesh  which has 80 seats.
[]<><><>[]
The Delhi Government has directed the Anti- Corruption Branch to register FIRs in three cases of Delhi Jal Board which have allegedly resulted in loss of 341 crore rupees to the state exchequer. An official release said that the cases related to the wrong allotment of various works at the Bhagirathi water treatment plant to a private company at a highly inflated cost resulting in a loss of 158 crore rupees and alleged irregularities in purchase of water meters.
[]<><><>[]
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal has refused to reconsider his decision about convening a special Assembly session at the Indira Gandhi stadium. In reply to a letter to Lieutenant Governor, Najeeb Jung, Mr Kejriwal said that paramilitary forces should be deployed at the venue if Delhi Police feels incompetent to provide security.
[]<><><>[]
Supporting its decision not to send the Jan Lokpal Bill to the Centre, the Delhi government has said as many as 13 finance bills were not referred to the Central Government prior to introduction in the legislative assembly between 1996 and 2013. Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal said that his government would not bow down to the Home Ministry's unconstitutional order which requires Delhi government to obtain prior approval from the Centre before tabling any bill in the assembly.
I have informed this to Lt. Governor that the order by the Home Ministry is wrong. However, Lt. Governor told me that he will seek the advice from Central Law Ministry, and he will take decision according to it.
Kejriwal, who is keen on pushing the Jan Lokpal Bill through the assembly without going to the Centre first, yesterday met Lt Governor Najeeb Jung. The Governor sought opinion of the Law Ministry on the constitutional position on whether it was necessary for the Delhi government to obtain prior approval from the Centre before tabling the Jan Lokpal Bill in the Assembly.
 []<><><>[]
The Congress has said that India is not a lawless republic where anyone can take the law into his or her hands. Party spokesman Abhishek Singhvi told reporters in New Delhi yesterday that under the rules, prior approval through the Lieutenant Governor is required for tabling the Jan Lokpal Bill in the Assembly. 
There is a rule. The rule was created before either AAP was born or the Janlokpal Bill was being thrashed around more than 8-10 years ago. Under that rule a prior approval and a rooting through Lt. Governor is required. That is the matter of principle and we stand by that principle. And that rule is not being struck down by anybody as unconstitutional or illegal. Even those who criticized it say that it is a standing rule.
The BJP senior leader Dr. Harshvardhan also said that there is a constitutional way to form a law.
We are 100 times more committed than Arvind Kejriwal to remove corruption from it's roots. And we are in favour of any stringent law but in any country to form law there are constitutional limits and process.
[]<><><>[]
The Supreme Court has asked the CBI to file charge sheets in six cases related to coal block allocation scam. The court also passed an important direction giving liberty to the CBI to proceed in its probe against  state-owned PSUs without the approval and consent of state government.
A three-judge bench headed by Justice R M Lodha also recorded CBI's statement that it would complete the probe on all preliminary inquiries and regular cases registered by April end.
The agency informed the court that it will file the chargesheet within three weeks. The CBI also placed before the court its latest status report in a sealed envelope about the progress of investigation till December the 31st, 2013.
[]<><><>[]
A dispute over invoking the anti-piracy law against two Italians marines, accused of killing two Indian fishermen, will be adjudicated by the Supreme Court.  A bench headed by Justice B S Chauhan asked Attorney General G E Vahahvati to take instruction from the Centre on the Italian government's plea challenging invocation of the anti-piracy law against its two marines.  Italy had warned that it would react to India's move.
[]<><><>[]
 The Allahabad High Court yesterday rejected the bail plea of former Uttar Pradesh minister Babu Singh Kushwaha and another accused in the multi-crore National Rural Health Mission, NRHM scam.  They are facing trial before a CBI court for alleged irregularities in the implementation of the scheme during the Mayawati government in the state.
[]<><><>[]
The United States challenged the domestic content requirement of India's solar mission which it alleged is discriminatory and against international norms.
The US Trade Representative, Mike Froman told reporters at a news conference in Washington that the US was forced to take such a measure so as to protect  10,000 American jobs in solar industry and to have a significant piece of a pie in the second largest solar market of the world.
[]<><><>[]
US Ambassador to India Nancy Powell plans to meet BJP leader Narendra Modi, signalling a shift in America's stand. A State Department spokesperson told media persons that the request to meet Modi has been made by Powell herself, but did not confirm the possible date of the meeting, which is expected to take place in Ahmedabad this month.
In 2005, the US State Department had revoked a visa that Modi had for travelling to the US in the wake of the 2002 riots in Gujarat.
[]<><><>[]
NEWSPAPER HEADLINES
  • The findings of a Supreme Court Panel on the 'IPL spot fixing scandal' - is covered extensively by the Press. According to the Statesman, the panel said Gurunath Meiyappan Was involved in betting. It even flayed the Mumbai Police for not being 'willing' to investigate the involvement of underworld don Dawood Ibrahim in the scandal.
  • The 'Delhi Nagar Swaraj Bill 2014' is also discussed. Asian Age reports - 'Delhi CM Arvind Kejriwal's proposed 'mohalla sabhas', part of the Bill coming up before the Delhi Court today, are on the lines of the Marxists' dreaded local committees in West Bengal that   had virtually turned into Kangaroo courts.
  • "LG sends Jan Lokpal BIll to Law Ministry", headlines the Pioneer. Lt Governor Najeeb Jung has referred the 'Delhi Jan Lokpal Bill 2014' to the Union Law Ministry to get an opinion on its Constitutional Position - on whether it is necessary for the Delhi Government to obtain prior approval from the Centre - before its introduction in the Delhi Assembly.
  • Bountiful: India set for record harvest. Hindustan Times informs us that India is set to post its highest ever food output - with a likely production of over 263 million tons of food grain this year, according to Agriculture Minister Sharad Pawar.
  • Decks have been cleared for an SIT probe into the 1984 anti-sikh riots, with Lieutenant Governor Najeeb Jung giving consent to AAP's request, writes Mail Today.
  • Days of illegible & scrawly preion & dosages by doctors may soon be a thing of the past, says The Indian Express. The Medical Council of India has decided that once the order becomes law, doctors should only write preions in CAPITAL letters.
[]<><><>[]

10 February 2014

समाचार

  •  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा-अगर जनलोकपाल विधेयक पास नहीं होता है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने इसे जिम्मेदारी से भागने की चाल बताया।
  • दिल्ली पुलिस ने १४ वर्षीय एक मणिपुरी लड़की के साथ दुष्कर्म मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया।
  • ओडिशा में नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या १३ हुई, २० लोग अब भी लापता ।
  •  ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एंजेसी की चिंताओं पर विचार के लिए सहमत।
  • मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ६० मिनट से अधिक के वर्ग मे बांगलादेश के वृत्तचित्र ÷आर यू लिसनिंग' को सर्वश्रेष्ठ गोल्डन कोंच डॉक्यूमेंटरी सम्मान।
  • १५ साल की रूसी खिलाड़ी यूलिया लिप्नितस्काया सोची शीतकालीन ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की स्केटर।
-------
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धमकी दी है कि अगर जनलोकपाल विधेयक अन्य पार्टियों के समर्थन के अभाव में राज्य विधानसभा ने पारित नहीं किया, तो वे इस्तीफा दे देंगे। कल रात नई दिल्ली में श्री केजरीवाल ने कहा कि अगर विवादित कानून को विधानसभा की मंजूरी नहीं मिली, तो उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
 
देश से भ्रष्टाचार दूर करने के लिए अगर सौ बार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी तो सौ बार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं। भ्रष्टाचार से देश को मुक्ति दिलानी है।
श्री केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जनलोकपाल विधेयक लाना आम आदमी पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक है। इस बीच, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने जनलोकपाल विधेयक पर श्री केजरीवाल के इस्तीफे की धमकी को जिम्मेदारी से भागने की चालाक तरकीब बताया है। पार्टी ने कहा है कि अगर प्रस्तावित विधेयक प्रक्रियाओं के मुताबिक पेश किया गया, तो वह उसका समर्थन करेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।
 
वो जनलोकपाल बिल को केवल अपना पॉलीटिक्ल एक टूल बना रहे हैं, हथियार बना रहे हैं और जो गर्वनेंस के की इश्यूज हैं उनसे भाग रहे हैं। वो अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
-------
दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक पारित न होने की स्थिति में इस्तीफा दे देने की मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की घोषणा का अन्ना हजारे ने समर्थन किया है। केजरीवाल ने कल शाम दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में अन्ना हजारे से मुलाकात की और उन्हें जनलोकपाल और स्वराज विधेयक विधानसभा में पेश करने की आप सरकार की योजना के बारे में बताया। केजरीवाल के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब में अन्ना हजारे ने कहा कि अगर लोकपाल विधयेक पारित नहीं हुआ तो केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।
-------
तेलंगाना गठन संबंधी विधेयक मंगलवार को संसद में पेश किए जाने की संभावना है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने आकाशवाणी को बताया कि संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पेश करने की अनुशंसा करने वाली फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय के ज+रिए राष्ट्रपति को भेज दी गई है। प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने की आज संभावना है।
-------
दिल्ली पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है जो १४ वर्षीय एक मणिपुरी लड़की से दुष्कर्म मामले की जांच करेगा। पुलिस ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त बी. एस. जयसवाल के नेतृत्व में गठित एस.आई.टी. ने कल मजिस्ट्रेट के समक्ष लड़की का बयान दर्ज कराया। इस मामले के आरोपी आशीष उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि एस.आई.टी. मामले की गहनता से जांच करेगी, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाएगी और जल्द से जल्द आरोपपत्र दायर करेगी।
-------
भारतीय ओलिम्पिक महासंघ के चुनावों में एन. रामचंद्रन को अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति-आई. ओ. सी. में भारत के लौटने का रास्ता साफ हो गया है। विश्व स्क्वॉश संघ के प्रमुख, ६५ वर्षीय रामचन्द्रन का अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन एक औपचारिकता भर था क्योंकि इस पद के लिए सिर्फ वे ही अकेले उम्मीदवार थे। भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष राजीव मेहता को निर्विरोध महासचिव चुना गया है। अखिल भरतीय टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल खन्ना निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने बताया कि आईओसी के पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया से पूरी तरह से संतुष्ट है।
 
हमने आईओसी की टीम से कहा है कि वो इस रिपोर्ट को आईओसी के बोर्ड तक पहुंचाकर भारतीय खिलाड़ियों का तिरंगे के तले दोबारा खेलना जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।
-------
ओडिशा में सम्बलपुर जिले के पितापल्ली के निकट हीराकुड जलाशय में एक सौ दस मुसाफिरो को ले जा रही एक मोटर बोट के पलटने से पांच महिलाओं और दो बच्चों सहित कम से कम तेरह लोग डूब गए हैं। इस हादसे में बीस लोग लापता हैं। अब तक अस्सी लोगों को बचाया जा चुका है। रात को फ्लैश लाइट्स की मदद से बचाव कार्य जारी रहा। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि नौका में पिकनिक मनाने जा रहे लोगों का एक समूह और कुछ स्थानीय लोग सवार थे।
 
ओड़िशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल और अन्य स्वयं सेवक बांध से शव निकालने में लगे हुए हैं। अपुष्ट सूत्रों का दावा है कि बचाव दल ने अब तक १६ शव निकाले हैं। शवों को वी एस एस मेडिकल कालेज अस्पताल में ले जाया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने घायल हुए सभी लोगों पर अपने वाले खर्च की राशि को वहन करने की घोषणा की है। भुवनेश्वर से प्रकाश दास की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से मैं शशांक कुमार।
-------
आंध्र प्रदेश में आदिम जनजातीय चेन्चू समुदाय के सदस्यों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना-मनरेगा के तहत एक सौ छब्बीस रुपये औसत दिहाड़ी प्राप्त की। इस राज्य में इस योजना के तहत दी जाने वाली औसत दिहाड़ी से बीस प्रतिशत अधिक है। इस जनजाति के लोग इस समय राज्य के सिर्फ पांच जिलों-महबूबनगर प्रकासम, कुरनूल, नलगोंडा और गुंटूर में बसे हैं। स्थानीय प्रशासन से रोजगार और बेहतर खाद्य सुरक्षा मुहैया कराने के आश्वासन मिलने और अन्य कई उपायों के बाद करीब ३३ हजार लोगों ने खुद को मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत करवाया।
-------
ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की चिंताओं पर विचार के लिये सहमत हो गया है । पिछले दो दिनों में दोनो पक्षों के बीच तेहरान में परमाणु सहयोग पर वार्ता हुई । इस वार्ता में सात नए व्यावहारिक कदमों पर सहमति बनी है। इन कदमों पर अमल १५ मई तक किया जाना है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी  ने बताया कि ईरान ने परमाणु सहयोग के उपायो की सूची तैयार कर ली है।
-------
सीरिया सरकार और विद्रोही विपक्ष के बीच दूसरी शांति वार्ता आज जिनेवा में शुरू हो रही है। सीरिया सरकार का प्रतिनिधिमंडल जिनेवा पहुंच चुका है और विद्रोही विपक्ष ने बातचीत में भाग लेने पर सहमति जताई है। संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत लखदर ब्राहिमी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सीरिया संकट का राजनीतिक समाधान ढूंढने की कोशिश में यह वार्ता आयोजित की गई है।
 
जिनेवा में सीरिया सरकार और विपक्ष के प्रतिनिधि तीसरे दौर की सीधी बातचीत के लिए ऐसे समय मिल रहे हैं जब होम्स में उनके बीच फंसे पड़े लोगों को बाहर निकालने और उन तक राहत पहुंचाने का समझौता हुआ है। दोनों ही पक्ष इससे पहले २२ जनवरी को मोंट्रुव में और २४ जनवरी को जिनेवा में सीरिया संकट के राजनीतिक हल पर बातचीत में शामिल हुए थे। जिनेवा में हफ्ते भर चली बातचीत के दौरान यह तय हुआ कि २०१२ के जिनेवा समझौता के आधार पर आगे चर्चा होगी। अतुल तिवारी, आकाशवणी समाचार दुबई।
-------
कल संपन्न हुए मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बांग्लादेश के फिल्म निर्माता कमर अहमद साइमन के ९० मिनट के वृत्तचित्र-आर यू लिस्निंग को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म का गोल्डन कॉन्च पुरस्कार दिया गया है। ६० मिनट की सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म का गोल्डन कॉन्च पुरस्कार जर्मनी की मारिया स्टडमायर की-÷÷इन बिटवीन : आई सेंग यून इन नॉर्थ एंड साउथ कोरिया'' को दिया गया है।
-------
रूस की १५ साल की खिलाड़ी यूलिया लिप्नितस्काया सोची शीतकालीन ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की स्केटर बन गई हैं। यूलिया ने इटली, कनाडा, जापान और अमरीका की अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी खिलाड़ियों को हरा दिया।
-------
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से आज प्रसारित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम ÷पब्लिक स्पीक' का विषय है- ष्विविधता में एकता और नागरिक सहिष्णुता''। यह कार्यक्रम एफ.एम. गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर रात साढ़े नौ बजे से दस बजकर पांच मिनट तक प्रसारित किया जाएगा। श्रोता टेलीफोन नम्बर ०११-२ ३ ३ १-४ ४ ४ ४ पर स्टूडिओ में मौजूद विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन की डीटीएच सेवा पर भी उपलब्ध रहेगा।
-------
समाचार पत्रों  से
दिल्ली में जन लोकपाल विधेयक पर चल रही खीचतान और कानूनी परामर्श से संबंधित खबरें अधिकांश अखबारों में सुर्खियों में दी हैं।  जनसत्ता ने लिखा है-अरविन्द केजरीवाल के आग्रह पर केन्द्र के नरम पड़ने के संकेत, १२ साल पुराने आदेश वापस लेने के आग्रह पर विचार हो सकता है ।
कल विभिन्न राज्यों में अलग-अलग पार्टियों की रैलियों में नेताओं के संबोधन हर अखबार ने अपनी तरह से दिया हैं। दैनिक ट्रिब्यून ने लिखा है-मौसम है वसन्त का और राजनीति गरमा रही है। आरोप प्रत्यारोपों पर पत्र लिखता है- चुनावी वसन्त में तल्ख बौछार।
हिन्दुस्तान की पहली सुर्खी है-मंहगे तोहफे लेना भी होगा भ्रष्टाचार। सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान! ऐसा करने पर जाना पड़ सकता है जेल।
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सरकारी बैंकों के कर्मियों की आज और कल दो दिन की हड़ताल को लगभग सभी अखबारों ने अहमियत दी है और लिखा है-इससे बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।
नवभारत टाइम्स के पहले पन्ने की खबर है-टेंशन दूर करने के लिए राहत की डोज, डॉक्टरों के लिखे दवा के नाम के पर्चे अब अंग्रेजी के केपिटल अक्षरों में लिखना जल्द ही जरूरी किया जा सकता है। हरिभूमि ने लिखा है-चिकित्सा परिषद ने मसौदे को मंजूरी दी है।
सिडनी में रविवार को रंगों का त्यौहार कलर-रन मनाये जाने के रंगीन चित्र राजस्थान पत्रिका सहित कुछ अखबारों ने मुख पृष्ठ पर देते हुए लिखा है-ऑस्ट्रेलिया में होली।
अमर उजाला ने कामयाबी शीर्षक से अपनी पहली खबर दी है-भारतीय मूल के डॉक्टर के बिना सर्जरी के दिल मे लगाया पेसमेकर।
केन्द्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय में अधिकारी डॉ पी जे सुधाकर के बारे में दैनिक भास्कर के पहले पन्ने पर बहुआयामी व्यक्तित्व शीर्षक से लिखा है-उम्र ५३ साल, डिग्री, डिप्लोमा एक सौ उन्नीस।
-------

NEWS

  • Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal says, he will resign if Jan Lokpal Bill is not passed; Congress and BJP term it a tactic to run away from responsibility.
  • Delhi Police constitutes Special Investigation Team to probe the rape of a 14-year-old Manipuri girl.
  • Death toll in Odisha boat tragedy rises to 13; 20 still missing.
  • Iran agrees to address IAEA concerns over its nuclear program.
  • Bangladesh’s 90-minute documentary, ‘Are You Listening’, bags Golden Conch Award for Best Documentary at the Mumbai International Film Festival.
  • And, fifteen-year-old figure skater Yulia Lipnitskaya of Russia becomes the youngest athlete to win a Gold at the Winter Olympics.
{><<>><}
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal has said that he will resign if the anti-graft legislation, the Jan Lokpal Bill is not passed by the state Assembly. Talking to reporters in New Delhi last night, Mr Kejriwal said, he does not have the right to stay in office if this legislation does not get the approval of the Assembly. He said that bringing the Jan Lokpal Bill to contain corruption was a key election promise made to voters by his Aam Aadmi Party.

"To remove corruption from the country , I can sacrifice the Chief Minister's post a hundred times. I am not here to become a Chief Minister. I am here to rid the nation of corruption. "
Kejriwal's comments came after he sent a letter to Lt. Governor Najeeb Jung urging him to protect the Constitution and not the interest of the Congress and the Union Home Ministry.
Meanwhile, Anna Hazare has also said that Kejriwal should resign if the Jan Lokpal Bill is not passed. Hazare said this after Kejriwal met him in Delhi, and informed him about the AAP government's plan to introduce Jan Lokpal and Swaraj bills in the assembly.
The Congress has termed Kejriwal's statement, a tactic to run away from responsibility. The party said it will support the proposed legislation provided laid down procedures are followed.
BJP leader Vijay Goel said, Arvind Kejriwal is using the bill to run away from key issues.
"He is using Jan Lokpal Bill as a political tool. He is running from the key issues of governance and his responsibility."
The Jan Lokpal Bill and Swaraj Bill will be tabled on the floor of the Delhi Assembly on Thursday.
{><<>><}
The Delhi Police has constituted a Special Investigation Team, SIT to probe the rape of a 14-year-old Manipuri girl allegedly by her landlord's son two days ago. The SIT, led by Deputy Commissioner of Police (south) BS Jaiswal, recorded the girl's statement before a magistrate yesterday. Police said that the SIT will thoroughly investigate the case, collect scientific evidence and file a charge sheet as soon as possible.The accused in the case has already been arrested.
{><<>><}
The bill to create Telangana is likely to be introduced in Parliament tomorrow. Talking to AIR, the Home Ministry spokesperson said, the file recommending the introduction of the Andhra Pradesh Re-organisation Bill in Parliament has been sent to the President through the Prime Minister's Office. The spokesperson added that the approval of the President is expected today and the bill will be introduced tomorrow.
The Union Cabinet had on Friday approved the draft bill for the creation of Telangana by bifurcating Andhra Pradesh, notwithstanding the state Assembly's rejection of the legislation.
{><<>><}
The death toll in the Odisha boat tragedy has risen to 13, with 20 people still missing. A motor boat, carrying over 110 passengers, had capsized in Hirakud Reservoir in Sambalpur district last evening. Our correspondent reports that the rescue operations are underway.
"The Odisha Disaster Rapid Action Force and other volunteers are engaged in retrieving the bodies from the Hirakud Reservoir. The bodies have been taken to Hospital at Burla and Sambalpur. They have been successful in rescuing about 80 passengers so far. Chief Minister of Odisha has expressed deep grief over the incident. The state government has also announced to bear treatment expenses of all the injured persons. Prakash Das, AIR News, Bhuwaneshwar."

{><<>><}
Iran has agreed to address the concerns of the UN nuclear watchdog, IAEA over its nuclear program. The two sides met in Tehran over the past two days to discuss bilateral nuclear co-operation. They signed a seven point agreement to make Tehran’s nuclear program more transparent. Under the seven-point deal, which will be implemented by May 15th this year, Iran will provide access to additional information about its nuclear sites and documents related to its nuclear program.
{><<>><}
The second round of Geneva-II peace conference between the Syrian Government and the rebel opposition gets underway in Geneva today. The Syrian Government delegation has reached Geneva and the rebel opposition has agreed to join the talks. Our West Asia correspondent reports that UN Special envoy Lakhdar Brahimi would be mediating the talks to find a comprehensive political solution to the crisis in Syria.
"The second round of Geneva-II peace talks comes in the backdrop of agreement to allow the evacuation of civilians from the besieged old city of Homs and the access to aid for trapped civilians. Despite divergent views the two sides would once again face each other in Geneva which in itself is significant. They sat on the negotiating table for the first time at the International conference on Syria in Montreaux in Geneva. Both sides agreed on Geneva-I Communique as the basis for talks but with varied interpretations. It is expected that the second round of talks would see more serious negotiations. Atul Tiwary, AIR News."
{><<>><}
Bangladesh’s film maker Kamar Ahmad Simon’s 90-minute documentary, ‘Are You Listening’, has bagged the Golden Conch Award for the Best Documentary Film at the Mumbai International Film Festival, for Documentary, Short and Animation Films. The Golden Conch for Best Documentary Film up to 60 minutes went to Germany’s Maria Stodtmeier’s “In Between : Isang Yun in North and South Korea’. While, FTII production ‘Black Rock’ directed by Vikrant Janardhan Pawar was adjudged the Best Short Fiction film in International Competition, Kashmiri film ‘Tamaash” won the Golden Conch award for the Best Short Fiction Film in the National Competition. The festival concluded in Mumbai yesterday.
{><<>><}
In Assam, the adult vaccination drive against Japanese Encephalitis, JE gets underway in 9 districts from today. State Immunisation Officer BK Choudhury said that more than 47 lakh people in the age group between 15 to 70 are being covered under the drive. Our correspondent reports that with this, Assam has become the first state to start adult vaccination to wipe out Japanese Encephalitis.
"Vaccination will be given in 9 working days at 62 health blocks. This drive is likely to cover around 54 percent of total population in 9 districts. But pregnant women and persons infected with HIV will not be given the vaccination. More than 3 thousand  Japanese Encephalitis cases have been registered in the state during last 3 years. With Manas Pratim Sarma, This is Suparna Saikia, AIR NEWS, Delhi."

{><<>><}
Decks have been cleared for India's return to the Olympic fold, with the Indian Olympic Association conducting its polls, and N. Ramachandran being elected as the President. After being elected unopposed yesterday, Ramachandran said that the IOC observer team is satisfied with the elections.

"As far as the IOC observer team is concerned, they are completely satisfied with the conduct and the fairness of the election. The House has urged the IOC team to take this report back to the IOC E. board to try to ensure that the Indian athlete walks beneath the Indian tri-colour once again at the earliest."

Kho-Kho Federation of India President Rajeev Mehta and All India Tennis Association Chief Anil Khanna were elected unopposed as the Secretary General and the Treasurer respectively.
The Indian body was suspended by the IOC last December after it elected Secretary-General Lalit Bhanot, who spent 10 months in jail on corruption charges related to the 2010 Commonwealth Games in New Delhi.
{><<>><}
Fifteen-year-old Russian figure skater Yulia Lipnitskaya has become the youngest athlete in the world to win a Gold medal at the Winter Olympics. Making her debut at the Sochi Winter Olympics, Lipnitskaya recorded the best result ever in women's free skating yesterday, scoring 141.51 points and earning a combined total of 214.41.
Out of contention for a medal, India's Shiva Keshavan remained at 37th spot after third and penultimate round of men's singles luge competitions.
{><<>><}
The News Services Division of All India Radio in its weekly Live Phone-in programme, 'PUBLIC SPEAK', will bring you a discussion tonight, on 'Unity in Diversity and Citizen's Tolerance'. This can be heard on FM Gold Channel and additional frequencies from 9.30 to 10.05 pm.  Listeners can pose questions to experts sitting in our Studio on telephone number: 011: 2331-4444. This programme will also be available on Doordarshan DTH.
{><<>><}
NEWSPAPER HEADLINES
Arvind Kejriwal threatening to quit over the Jan Lok Pal Bill makes front page news in most dailies today. 'Kejriwal declares start of end-game' is the Mail Today headline. 'Government teeters as congress rules out support for bill' writes the Times of India. 'Ministry of Home Affairs to consider Kejriwal's request' says The Tribune, referring to the 2002 order that makes it mandatory for all bills to be sent to the Centre before being tabled in the Delhi Assembly.
Many papers show Narendra Modi addressing scheduled caste organizations in Kochi. The Hindustan Times, quoting him as saying. 'I'm still untouchable for many'.
The Indian Express has a picture of Prakash Karat addressing the left front rally yesterday in Kolkata which drew 3 lakh people.
Be prepared to shell out more if you are planning to buy a house in Delhi. 'Over 30 per cent hike in circle rates likely in Delhi' is the Pioneer headline.
If you enjoy eating chaat in Chandni Chowk, you can do so without worrying about the hygiene. In a special report, Hindustan Times writes, 'From May eat street food without any fear' - as eight safe zones are identified in the city where vendors will be required to maintain high standards of cleanliness.
And finally, the Hindustan Times has an interesting item which says that a Japanese company has developed a device, which looks like a badge, and can track the employees activities throughout office hours - from how long you are sitting idle, to whom you speak, and even your visits to the washroom!    
{><<>><}