Loading

27 February 2017

समाचार:-

  • उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में अभी तक मध्यम से तेज मतदान होने की खबर। राज्य के शेष दो चरण और मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज।
  • दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालत द्वारा विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तरप्रदेश में चुनाव के लिए दिये गए कस्टडी पेरोल को रद्द किया।
  • बिहार विधानसभा में कर्मचारी चयन आयोग के क्लर्क परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक मामले को लेकर हंगामा। विपक्ष ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
  • तमिलनाडु में तूतूकुड़ी जिले में कल हुई नाव दुर्घटना में मरने वाले लोगों की संख्या दस हुई।
  • नेपाल में आज सुबह मध्यम तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस किए गए। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं।
  • नवासीवें ऑस्कर पुरस्कारों में 'ला ला लैंडने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित  छह पुरस्कार जीते। फिल्म मून लाइट ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित तीन पुरस्कार जीते।

<><><> 
उत्तर प्रदेश में अवध और पूर्वी क्षेत्र के 12 जिलों के 51  निर्वाचन क्षेत्रों में आज वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर एक बजे तक 38 प्रतिशत से ज्यादा मतदान की खबर है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।  कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। बहराइच जिले के बलहा निर्वाचन क्षेत्र में अधिकतम 28 प्रतिशत मतदान हुआ। सुल्तानपुर में न्यूनतम 18 प्रतिशत मतदान की खबर है। श्रावस्ती जिले में 27 जबकि संतकबीर नगर में 21 प्रतिशत मतदान की खबर है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं ।  निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सामान्य पर्यवेक्षकों के अलावा ढ़ाई हजार से अधिक माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात किए हैं।  भारत-नेपालआंतरिक जिला और अंतर-राज्  सीमाएं सील कर दी गई हैं। ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल लगाए गए हैं।
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में तकनीकी गड़बडि़यों के कारण कई मतदान केन्द्रों पर शुरूआती दौर में मतदान में बाधा आई। ऐसी मशीनों को या तो ठीक कर लिया गया या बदल दिया गया। अनेक स्थानों पर लोग मतदाता सूचियों से अपने नाम गायब होने की शिकायत लेकर उत्तेजित दिखे। ऐसे लोग मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद वोट डालने से वंचित रह गए। गोंडा जिले के गांव में स्थानीय लोगों ने मतदान बहिष्कार की घोषणा की थीजिसे बाद में स्थानीय प्रशासन ने सुलझा लिया। फैजाबाद में बीती रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और राज्य सरकार के मंत्री अवधेश प्रसाद के वाहन पर हमला की घटना प्रकाश में आई है। इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक हजार छह सौ आबादी क्षेत्र और दो हजार तीन सौ मतदान केन्द्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है और वहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुनील शुक्आकाशवाणी समाचारलखनऊ।
आज जिन जिलों में मतदान हो रहा है उनमें-अमेठीसुल्पानपुरफैजाबादबाराबंकीअंबेडकर नगरबहराइचश्रावस्तीबलरामपुरगोंडाबस्तीसिद्धार्थनगरसंतकबीर नगर शामिल हैं। मतदान सात बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। एक हजार आठ सौ मतदान केन्द्रों से मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जा रही है।
औरजानकारी के लिए बात करते हैं अपने संवाददाता मुल्तान सिंह यादव से जो इस समय सिद्धार्थ नगर में फोन लाइन पर मौजूद हैं
प्रश्जी मुल्तान मतदान की क्या स्थिति है वहां पर ?
प्रश्इस बार वहां चुनाव में क्या-क्या स्थानीय मुद्दें हैं
<><><> 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवें चरण के चुनाव में लोगों से बड़ी तादाद में मतदान करने की अपील की है। श्री मोदी ने ट्वीट कर लोकतंत्र के इस उत्सव में बड़ी संख्या में सहभागी बन वोट देने का आग्रह किया है।
<><><> 
राज्य के शेष दो चरण के मतदान के लिए प्रचार जोरों पर है। इस चरण में चार और आठ मार्च को वोट डाले जायेंगे। मऊ में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल मिलकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन एक डूबता हुआ जहाज है।
इस बीच हमारे इलाहाबाद संवाददाता ने बताया है कि विभिन्न दलों के प्रमुख नेता आज चुनाव रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।
पार्टियों के प्रमुख और स्टार प्रचारक बिना किसी रियायत के एक दूसरे की सीधी आलोचना कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया में एक रैली में प्रधानमंत्री से पूछा कि अब तक के उनके कार्यकाल में कितना विकास कार्य हुआ है। गोरखपुर में भाजपा नेता उमा भारती ने अखिलेश यादव को तमाम मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी महराजगंज में एक जनसभा को संबोधित कर रहे है और बाद में गोरखपुर में एक संयुक्त रोड शो में भाग लेंगे । आजमगढ़ में चुनावी रैली में बोलते हुए भाजपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस समाजवादी गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन बताया। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमितशाह भी आज बलिया में एक जनसभा करने वाले है। संजय प्रताप सिंहआकाशवाणी समाचारइलाहाबाद।
<><><> 
दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालत द्वारा विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कस्टडी पेरोल पर रिहा करने के 16 फरवरी के आदेश को खारिज कर दिया है। न्यायाधीश मुक्ता गुप्ता ने अंसारी के पेरोल को रद्द करने की निर्वाचन आयोग की याचिका को स्वीकृति दे दी। विधायक अंसारी उत्तर प्रदेश में मऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए हाल ही में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुये हैं। अदालत ने उन्हें प्रचार में हिस्सा लेने के लिए चार मार्च तक के लिए पेरोल पर रिहा करने की मंजूरी दी थी। हालांकि उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग की याचिका पर गौर करते हुए 17 फरवरी को इस आदेश के पालन पर रोक लगा दी थी। निर्वाचन आयोग ने इस आधार पर उनका पेरोल रद्द करने की याचिका दायर की थी कि अंसारी भारतीय जनता पार्टी विधायक कृष्‍णानंद राय की 2005 में हुई हत्या मामले में गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
<><><> 
मणिुपर में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेता मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। 
पिछले शनिवार को इम्फाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनाव रैली के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल इम्फाल पहुंच रहे हैं। श्री गांधी इम्फाल ईस्ट जिले में हाप्ता कांगजीबंग में चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। मणिपुर पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने आकाशवाणी को बताया कि उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा कड़ी करते हुए आवश्यक उपाय किए गए हैं। शीर्ष राजनीतिक नेताओं के दौरे से राज्य में चुनाव प्रचार तेज़ हो गया है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। इम्फाल से जी.गनाटे की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से मैं विशाल शर्मा।
<><><> 
बिहार विधानसभा मेंराज्य कर्मचारी चयन आयोग के क्लर्क परीक्षा प्रश्न पत्र के लीक होने के मुद्दे पर आज हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी नेता प्रेम कुमार ने प्रश्न पत्र लीक मामले में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार और 27 विधायकों के शामिल होने का आरोप लगाया। विपक्षी नेता ने मंत्रियों के इस्तीफे की मांग करते हुए इस घटना की सी बी आई से जांच कराने को कहा। सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। एन डी ए सदस्यों के नेतृत्व में विपक्ष सदन के बीचोंबीच आ गया। वे स्थगन प्रस्ताव की मांग कर रहे थे।
विपक्ष ने सदन में प्रश्नकाल को भी बाधित किया। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक बहुत बड़ा घोटाला है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन में जवाब देना चाहिए। हंगामे के बीच संसदीय मामलों के मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्षी नेता को चुनौती दी और कहा कि अगर इस मामले में किसी भी मंत्री और विधायक के शामिल होने का कोई सबूत हो तो उसे सदन के सामने पेश किया जाए।
<><><> 
तमिलनाडु में तूतूकुड़ी जिले के मनापाडु तिरूचेंदूर के निकट समुद्र में एक नाव दुर्घटना में मरने वाले लोगों की संख्या दस हो गई है। तमिलनाडु के मंत्री कादमबुर राजू ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के प्रत्येक परिजन को दो-दो लाख रूपये का मुआवजा दिया।
<><><> 
नेपाल में आज सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भूकंप से अभी तक जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
आज सुबह 45 मिनट के अंतराल पर नेपाल में दो बाद भूकंप के झटके महसूस हुए। सुबह नौ बजकर बाईस मिनट पर आए पहले भूकंप की तीव्रता चार दशमलव छह और दस बजकर छह मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता चार दशमलव सात थी। दोनों भूकंप का केन्द्र काठमांडू से करीब एक सौ तीस किलोमीटर दूर रानीछाप जिले में था। राजधानी काठमांडू में भी भूकंप के छटके महसूस किए गए । नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार इस महीने में अब तक पांच बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए है। राजकुमारआकाशवाणी समाचारकाठमांडु।
<><><>
नवासीवें ऑस्कर अकेडमी पुरस्कार समारोह में 'ला ला लैंडने छह पुरस्कार जीते हैं। इस फिल्म के लिए एमा स्टोन (Emma Stone) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीइसके गीतों और निर्देशक डेमियन शेज़ल (Damien Chazelle) को पुरस्कृत किया गया है। फिल्म मूनलाइट (Moonlight) को सर्वश्रेष्ठ चलचित्र का पुरस्कार दिया गया है। केसे एफ़लेक (Casey Affleckको फिल्म मैनचैस्टर बॉय द सी (Manchester By The Sea) में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। महेरशला अली (Mahershala Ali) ने फिल्म मूनलाइट के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कारजबकि विओला डेविस (Viola Davis) को फैंसेज (Fencesमें उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
ईरान की फिल्म द सेल्समैन को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंटरी के लिए ओ.जे.मेड इन अमेरिका (O.J. Made in Americaको पुरस्कार दिया गया। सीरिया युद्ध पर आधारित डाक्यूमेंटरी द व्हाइट हेलमेट्स (The White Helmetsको लघु वृतचित्र का अवार्ड मिला।
पुरस्कार समारोह लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया गया।
<><><> 
नई दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में दस मीटर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में जीतू राय और हिना सिद्धू ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले मौजूदा विश्व कप प्रतियोगिता में पूजा घाटकर ने दस मीटर एयर राइफल मुकाबले में भारत को कांस्य पदक दिलाया था।
विश्व की पूर्व नंबर-एक खिलाड़ी और वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाली हिना सिद्धू महिलाओं के दस मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में क्वॉलीफिकेशन दौर में ग्यारहवें स्थान पर रहीं।
<><><> 
भारत ने कन्सास में हैदराबाद के इंजीनियर श्रीनिवास कुच्चिभोटला की हत्या और वारंगल के उनके साथी को घायल किये जाने के बाद अमरीकी सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि अमरीका को इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
अमरीका में कंसास और मिसूरी राज्यों के गवर्नरों ने पिछले हफ्ते गोलीबारी की घटना में भारतीय इंजीनियर की मौत की कड़ी निंदा की है।
<><><> 
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से आज प्रसारित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्पीक का विषय है : विदेशों में सुरक्षित और कानूनी प्रवास
कार्यक्रम एफ एम गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित किया जाएगा।
श्रोता टोल फ्री नम्बर 1 8 0 0-1 1 -5 7 6 7 पर स्टूडियो में मौजूद विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं। आप हमारे स्टूडियो में 011-2331-4444 पर भी कॉल कर सकते हैं।
<><><> 
कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में जारी अशांति के लिए भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा है कि स्थिति चिंताजनक है। आज नई दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि रामजस कॉलेज की स्थिति से निपटने के लिए हिंसा कोई समाधान नहीं है।
<><><> 
दिल्ली उच्च न्यायालय ने नर्सरी दाखिले में नजदीकी के आधार पर प्रवेश देने संबंधी नियम पर रोक लगाने वाले आदेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार की अपील खारिज कर दी है। इस याचिका में एकल न्यायाधीश के अंतरिम आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी।  मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.रोहिणी और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने एकल न्यायाधीश को याचिकाओं पर शीघ्र फैसला करने का निर्देश दिया।
<><><> 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रांतिकारी चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्र के प्रति श्री आजाद के अमूल्य बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
<><><>

सबइंस्पैक्टर इंद्रजीत की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित

ओढ़ां
पुलिस विभाग में 34 वर्ष साढ़े 8 माह तक अपनी सेवायें देने के बाद सबइंस्पैक्टर इंद्रजीत आज थाना ओढ़ां से सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर उनके सम्मान में आयोजित विदाई पार्टी में थाना प्रभारी दलेराम महला ने अपने संबोधन में कहा कि इंद्रजीत ने अपने कार्यकाल के दौरान मेहनत व लगन से अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुये निष्ठा के साथ समाज की सेवा की।
उन्होंने बताया कि इद्रजीत ने अपना कार्यकाल 14 जून 1982 को एक सिपाही के रूप में हिसार से शुरू किया और उसके बाद वे सिरसा आ गये तथा शेष कार्यकाल जिला सिरसा के ही विभिन्न पुलिस स्टेशनों विशेषकर ओढ़ां में रहकर अपनी सेवायें दी। ओढ़ां में वे मुंशी और एएसआई के रूप में भी रहे तथा अब एसआई (सबइंस्पैक्टर) के रूप में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने उनके गले में फूलमालायें पहनाकर और उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सबइंस्पैक्टर इंद्रजीत ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकाल के दौरान जाने या अनजाने में उनके कारण यदि किसी का दिल दुखा हो तो वे माफी चाहते हैं तथा उन सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने आगे बढऩे में उनको सहयोग दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी दलेराम महला सहित एएसआई चंदन सिंह, जयसिंह, राजकुमार, एसए सुभाष चंद्र, मुंशी विनोद कुमार, सुखदीप सिंह, पवन कुमार और रतन लाल सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

ओढ़ां के अधिकतर उपभोक्ताओ को ऑन लाईन राशन वितरित


अब तक वंचित राशन कार्डों को अगले माह कर दिया जायेगा ऑन लाईन : मुरारी लाल

ओढ़ां
हरियाणा सरकार के खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड पर राशन की वस्तुओं का वितरण ऑन लाईन किये जाने के बाद अब ओढ़ां के सभी तीन डिपो पर भी राशन वितरण ऑन लाईन कर दिया गया है।
डिपो होल्डर मुरारी लाल ने बताया कि ओढ़ां में ऑन लाइन राशन वितरण हेतु अभी एक ही मशीन उपलब्ध है। अत: तीनों डिपो के उपभोक्ताओं का डाटा एक मशीन में लोड करवाया गया है। रविवार को डिपो होल्डर मुरारी लाल और प्रिंस कुमार ने ओढ़ां में सार्वजनिक स्थानों पर जाकर उपभोक्ताओं के अंगूठे के निशान लेते हुये उनको राशन स्लिप वितरित करते हुये बताया कि तीसरा डिपो होल्डर माडूराम उपभोक्ताओं से राशन स्लिप लेकर उनको राशन वितरित कर रहा है।
मुरारी लाल ने बताया कि ओढ़ां में 66 गुलाबी (एवाई) राशन कार्ड धारक हैं जिनको 2 रूपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 35 किलोग्राम गेहूं तथा 226 पीले (बीपीएल) राशन कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूं दिया जा रहा है जबकि ओपीएच राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 5 किलोग्राम गेहूं तथा प्रति कार्ड 2 किलोग्राम चीनी सहित अन्य उपलब्ध राशन सामग्री वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो राशन कार्ड अभी तक किसी कारणवश ऑन लाईन नहीं हो पाये हैं उन सभी को अगले महीने से ऑन लाईन कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर उन्होंने उपभोक्ताओं को सूचना देते हुये बताया कि उपभोक्ता 28 फरवरी शाम 8 बजे तक ही अपने फिंगर प्रिंट देकर राशन स्लिप ले सकते हैं उसके बाद नहीं तथा जो उपभोक्ता राशन स्लिप ले चुके हैं उनको राशन स्लिप दिखाने पर ही राशन मिलेगा अन्यथा नहीं। डिपो होल्डरों से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऑन लाईन राशन वितरण प्रणाली सही है। इस अवसर पर सैकड़ों महिला पुरूष उपभोक्ता मौजूद थे।

'ओथे अमलां दे होनगे नबेड़े किसे ना तेरी जात पूछनी...

डेरा शाह मस्ताना बिलोचिस्तानी में मासिक सत्संग आयोजित

ओढ़ां
खंड के गांव घुकांवाली में बस स्टेंड के निकट स्थित डेरा शाह मस्ताना बिलोचिस्तानी में मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान डेरा के प्रबंधक बाबा गुरदयाल सिंह ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए फरमाया कि यह मनुष्य जन्म अति दुलर्भ जो परमात्मा ने हमें दिया है।
उस मालिक ने मनुष्य को जन्म इसलिये दिया कि वो नाम सुमिरन कर अपना जीवन सफल बनाये लेकिन लेकिन मनुष्य विषय विकारों में उलझकर अपने मूल उद्देश्य को भुला बैठा है। उन्होंने कहा कि भगवान ने मनुष्य को इस जग में इसलिये भेजा ताकि वो अच्छे कर्म करते हुये चौरासी के चक्कर से मुक्त हो जाये तथा उसका यह उद्देश्य नाम का सुमिरन करने से पूरा हो सकता है। कहा जाता है कि यदि कुछ पाना है तो कुछ खोना भी पड़ता है लेकिन नाम का सुमिरन करने पर तो कुछ खर्च भी नहीं होता लेकिन सुमिरन के अभाव में जो मनुष्य भगवान की कृपा से विमुख हो जाता है उसे दर दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं।
इस अवसर पर कविराजों ने विभिन्न भजनों द्वारा 'एह वक्त गुजरदा जांदा है, लक्खां विच्चों कोई बिरला मुल्ल वक्त दा पौंदा है' 'मैं नीवां ते मेरा मुरशद ऊच्चा' 'मिलियां तेरे दर तों सतगुरु जी रहमतां हजारां' 'तूं जप लै सतगुरु दा नाम तेरी दो दिन दी जिंदगानी' 'तेरे नाम दी एह संगत दीवानी' 'मौज मस्तानी, अंतर्यामी, दिलां दा जानी, बाबा तूं अनामी वालेया' 'मेरे सतगुरु जी मुझे बुला लो मैं दर आने के काबिल नहीं हूं' 'ओथे अमलां दे होनगे नबेड़े किसे ना तेरी जात पूछनी' 'मीरां वाली लगन लगाके देख लै आवेगा जवाब तार पाके वेख लै' 'लानत है लानत तैनूं कर्मा देया मारेया, अपना तूं चंगा मंदा कदे ना विचारेया' 'शाह मस्ताना जी नूं हाल अपना मैं सुणाके देखां... आदि अनेक भजन सुनाकर संगतों को निहाल किया तथा अटूट लंगर भी बरताया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरुष उपस्थित थे।

26 February 2017

समाचार:-

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा देश में डिजिटल लेन-देन तेजी से बढ़ रहा है। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा डिजिटल अर्थव्यवस्था भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ महत्वपूर्ण। उन्होंने भीम ऐप को अपनाने का आह्वान किया।
  • प्रधानमंत्री ने युवा पीढ़ी के लिए विज्ञान को रोचक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा देश को और अधिक वैज्ञानिकों की जरूरत।
  • ओडिसा में पंचायत चुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए व्यापक प्रबंध, 11 जिलों में 51 सीटों के लिए कल वोट डाले जाएंगे।
  • वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं। 
  • गुजरात पुलिस ने राजकोट से आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया।


------
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत ने एकसाथ एक सौ चार उपग्रहों का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर इतिहास रचा है। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष  अनुसंधान संगठन - इसरो के कम लागत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की विश्वभर में सराहना हुई है। श्री मोदी ने कहा कि भारत का कार्टो सैट - 2 डी उपग्रह संसाधनों और बुनियादी ढांचों और शहरी विकास की योजनाओं के आकलन में मदद करेगा। इस उपग्रह से किसानों को विशेष रूप से फायदा होगा।
देश में जो सभी जल स्रोत वो कितना हैउसका उपयोग कैसे हो सकता हैक्या-क्या ध्यान रखना चाहिएइन सारे विषयों पर यह हमारा नया सैटेलाइट कार्टोसैट-2डी बहुत मदद करेगा। हमारे सैटेलाइट ने जाते ही कुछ तस्तीरें भेजी हैं जिस पर काम शुरू कर दिया है। हमारे लिए यह भी खुशी की बात है कि इस सारे अभियान का नेतृत्व हमारे युवा वैज्ञानिकहमारी महिला वैज्ञानिक उन्होंने किया है। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएसएलवी का यह सफल प्रक्षेपण  न केवल इसरो के लिए बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रक्षेपण में युवा वैज्ञानिकों और महिला वैज्ञानिकों का विशेष योगदान रहा।
एक साथ 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास रचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। और ये भी खुशी की बात है कि यह लगातार 38वॉं पीएसएलवी का सफल लॉन्च है। यह न केवल इसरो के लिएबल्कि पूरे भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसरो का यह कॉस्ट इफेक्टिव एफीसिएंट स्पेस प्रोग्राम सारी दुनिया के लिए एक अजूबा बन गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा बैलिस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण से भारत रक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाई तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री ने भारतीय वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई दी। यह मिसाइल दो हजार किलोमीटर की दूरी से भी शत्रु देश के मिसाइल को हवा में निशाना बना सकती है और उसे नष्ट कर सकती है। 
इंटरसेप्टर टेक्नॉलोजी वाले इस मिसाइल ने अपने ट्रायल के दौरान जमीन से करीब-करीब 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर दुश्मन की मिसाइल को ढेर करके सफलता अंकित कर दी है। सुरक्षा के क्षेत्र में यह बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्धि है और आपको जान करके खुशी होगी दुनिया के मुश्किल से 4 या 5 ही देश है जिन्हें ये महारत हासिल है।
श्री मोदी ने कहा कि देश को और अधिक वैज्ञानिकों की जरूरत है। इसके लिए बच्चों में स्कूल स्तर से ही विज्ञान विषयों में रूचि विकसित करनी होगी।  उन्होंने महात्मा गांधी के कथन का हवाला दिया कि कोई भी विज्ञान आकाश से नहीं उतरा है बल्कि सभी अनुभव से विकसित हुए हैं।
आज का वैज्ञानिक आने वाली पीढि़यों के जीवन में स्थायी बदलाव का कारण बनता है। महात्मा गांधी कहा करते थे -नो साइंस हैज डॉप्ड्ड फ्रोम द स्काईस इन ए परफेक्ट फ्रोम। ऑल साइंसस डिवेलोप एंड आर बिल्ट अप थ्रो एक्सपीरियंस। पूज्य बापू ने ये भी कहा था-आई हैव नथिंग बट प्रेज़ फॉर द ज़ीलइंडस्ट्री एंड सैक्रिफाइस दैट हैव ऐनिमेटिड द मॉर्डन साइंटिस्ट इन द परस्यूट आफ्टर ट्रूथ।
प्रधानमंत्री ने हाल में 14वें प्रवासी भारतीय दिवस का उल्लेख किया जिसमें नवाचार को बढ़ावा देने की  विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उन्होंने मछुआरों के लिए उपयोगी मोबाइल एप की भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तेजी से डिजिटल लेन-देन अपना रहा है। सरकार ने डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढावा देने के लिए डिजिधन जैसी योजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक नागरिक विशेषकर युवाओं से कहा कि वे डिजिटल अर्थव्यवस्था के दूत के रूप में काम करें और भ्रष्टाचार तथा काले धन के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व करें। डॉक्टर भीम राव आम्बेडकर की 125वीं जयन्ती का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रत्येक युवा से कम से कम एक सौ 25 लोगों को भीम एप की जानकारी देने को कहा।
इस बार की बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती और भीमऐप इसको विशेष महत्व दें। इसलिए मैं कहना चाहूंगा डॉबाबा साहब ने रखी नींव को हमें मजबूत बनाना है। घर-घर जाकर सबको जोड़कर 125 करोड़ हाथों तक भीमऐप पहुंचाना है।
श्री मोदी ने  इस वर्ष  27 सौ लाख टन अनाज के रिकॉर्ड उत्पादन पर प्रसन्नता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि यह पिछले रिकॉर्ड से आठ प्रतिशत ज्यादा है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आन्दोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह सरकारी कार्यक्रम न रहकर जन शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का अभियान बन गया है।  उन्होंने कहा कि कुड्डलूर जिला प्रशासन ने एक विशेष अभियान के तहत बाल विवाह को प्रतिबंधित कर दिया है और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खोले हैं।
अब तक करीब 175 से ज्यादा बाल विवाह रोके जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत करीब-करीब 55-60 हजार से ज्यादा बेटियों के बैंक अकाउंट खोले हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुवा जिले में कन्वर्जन्स मॉडल के तहत समस्त विभागों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में जोड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान और इसकी  जागरूकता फैलाने में सहभागिता के लिएसमाजविभिन्न संगठनोंएजेंसियोंसरकार और व्यक्तिगत प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि दोहरे शौचालय-गड्ढे वाली व्यवस्थालोगों के लिए सुविधाजनक होगी क्योंकि इसे आसानी से खाली करके पुनउपयोग में लाया जा सकता है।
बार महीनों में पीट में जमा कचरा पूरी तरह से डी-कम्पोज्ड हो जाता है। यह डी-कम्पोज्ड कचरा हैंडल करने में बहुत ही सुरक्षित होता है और खाद की दृष्टि से अत्यंत महत्पूर्ण खाद एनपीके किसान भली-भांति एनपीके से परिचित है नाइट्रोजनफॉसफोरसपोटेशियम। ये पोषक तत्वों से पूर्ण होता है। यह कृषि क्षेत्र में बहुत ही उत्तम खाद माना जाता है 
श्री मोदी ने विभिन्न मंत्रालयों की भी सराहना की जो स्वच्छता-पखवाड़े के तहत सफाई-अभियान आगे बढ़ा रहे हैं।
श्री मोदी ने हाल में ट्वेन्टी-ट्वेन्टी विश्वकप जीतने वाली भारतीय दृष्टि बाधित क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने एशियाई रगबी सेवन्स ट्राफी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम के सदस्यों को भी बधाई दी।
                                        -------
ओडिसा में त्रिस्
तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित कर दिये गए हैं। सत्तारूढ़ बीजू जनतादल 8 सौ 46 में से 4 सौ 72 जिला परिषद सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी 2 सौ 98 सीट जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में ऊभरी है। कांग्रेस केवल 60 सीटें जीत सकी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने कटकबोलनगीर और गंजाम जिले के एक-एक सीट के परिणाम पर विभिन्न कारणों से रोक लगा दी है।
भारतीय जनता पार्टी ने बीजू जनतादल के गढ़ रहे सम्बलपुरबारगढ़बोलनगीर और देवगढ़ जिलों के अलावा जनजातीय-बहुल मलकानगीरी और मयूरभंज जिलों की अधिकतर  सीटें जीत ली हैं। कम से कम आठ जिला परिषदों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। सत्तारूढ़ बीजेड़ी ने 30 में से 17 जिला परिषदों में जीत दर्ज की है।
------
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। राज्य के तराई और पूर्वी भाग के 11 जिलों के 51 निर्वाचन क्षेत्रों में कल वोट डाले जाएंगे। अलापुर निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के निधन  के कारण वहां अब 9 मार्च को वोट डाले जाएंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि मतदान दलमतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किये जा रहे हैं।
नेपाल से लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ अंतर जनपदीय और अंतर राज्यीय सीमाएं सील कर दी गई हैं। सड़कों पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। चुनाव प्रचार में लगे राजनीतिक नेताओं और कार्यकताओं को उन क्षेत्रों से चले जाने को कहा गया है जहां वे मतदाता नहीं है। सुरक्षाकर्मी होटलढाबों और धर्मशालाओं की जांच में लगे हुए हैं। मतदान वाले इलाकों में अर्द्धसैनिक बल पहले से ही पहुंच चुके हैं और लोगों में सुरक्षा का भाव बनाये रखने के लिए उनका फ्लैगमार्च लगातार जारी है। कल के मतदान में 40 महिलाओं सहित कुल 607 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होना है। भारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीकांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने बाकी बचे दो चरणों के लिए अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सुनील शुक्आकाशवाणी समाचारलखनऊ।
      ------
उधरमणिपुर में विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता प्रचार के लिए राजधानी इंफाल में हैं। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज सुबह इंफाल में कहा कि राजधानी में कल प्रधानमंत्री की रैली काफी सफल रही।
-----
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। श्री जेटली से लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स के दक्षिण एशियाई केन्द्र में छात्रों द्वारा राष्ट्रविरोधी शब्द के संदर्भ और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशनआइसा तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदएबीवीपी के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कालेज में हुई झड़पों के बारे में सवाल पर उन्होंने यह बात कही। श्री जेटली ने तर्क दिया कि अलगाववादी और उग्र वामपंथी कुछ परिसरों में एक जैसी भाषा बोल रहे हैं।
-------
गुजरात में आतंकरोधी दस्ते ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से कथित रूप से जुड़े होने के आरोप में राजकोट और भावनगर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दस्ते के उप-पुलिस अधीक्षक के.केपटेल ने बताया कि इन दोनों आरोपियों पर कम से कम डेढ़ वर्ष से नजर रखी जा रही थी क्योंकि ये लोग अपने ट्वीटर और फेसबुक खातों तथा टेलीग्राम ऐप के जरिये इस्लामिक स्टेट के सम्पर्क में बने हुए थे। दोनों आरोपियों की पहचान वसीम और नईम रामोदिया के रूप में की गई है। ये दोनों भाई हैं। वसीम को राजकोट से और नईम को भावनगर से गिरफ्तार किया गया।
--------
गुजरात पुलिस ने अंडरवर्ल्ड माफिया दाउद इब्राहिम के लिए काम करने वाले एक शार्प शूटर और तीन अन्य लोगों को कल राजकोट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय ये लोग  एक कारोबारी की हत्या के लिए जामनगर जा रहे थे।
--------
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से कल प्रसारित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्पीक का विषय है : विदेशों में सुरक्षित और कानूनी प्रवास पर चर्चा।
यह कार्यक्रम एफ एम गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित किया जाएगा।
श्रोता टोल फ्री नम्बर 1 8 0 0-1 1 -5 7 6 7 पर स्टूडियो में मौजूद विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं। आप हमारे स्टूडियो में 011-2331-4444 पर भी कॉल कर सकते हैं।
हमारे ट्वीटर हैंडल @airnews alerts पर भी #tag आस्क एआईआर का इस्तेमाल करते हुए अपने सवाल पोस्ट किए जा सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन की डीटीएच-पर भी उपलब्ध रहेगा।
------
दूरसंचार सचिव जे.एस दीपक ने कहा है कि हाल के घटनाक्रम के बाद देश के दूरसंचार क्षेत्र में पांच ही बड़ी कंपनियां रह जाएंगी। इससे प्रतिस्पर्धा भी बनी रहेगी और स्पेक्ट्रम का बिखराव भी रूकेगा। श्री दीपक का यह बयान दूरसंचार क्षेत्र में हाल ही में प्रवेश करने वाली कंपनी रिलायंस जियो की आक्रामक पहल को देखते हुए महत्वपूर्ण हो गया है।
------
अप्रत्यक्ष कर अधिकारी संघ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वस्तु और सेवाकर परिषद के कुछ फैसलों को बदलने में हस्तक्षेप की मांग की है। प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपे गए ज्ञापन में वस्तु और सेवाकर नेटवर्क - जीएसटीएन को लेकर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक और गृहमंत्रालय की सुरक्षा से सम्बद्ध आशंकाओं और  वित्तीय चिंताओं का भी उल्लेख किया गया है। यह नेटवर्क नई कर व्यवस्था लागू करने के लिए बनाया गया तंत्र है।
--------