Loading

26 June 2017

दिव्यांगजनों की सहायता पुण्य का कार्य : बिजेंन्द्र सिंह

दिव्यांगजनों का मूल्यांकन शिविर आयोजित
ओढ़ां
खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग द्वारा सोमवार को दिव्यांग जनो को कृत्रिम अंग दिये जाने को लेकर मुल्याकंन शिविर आयोजित किया गया जिसमें खंड ओढ़ां के अतिरिक्त खंड बड़ागुढ़ा तथा कालांवाली के दिव्यांग भी पहुंचे।



शिविर का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी नागरिक बिजेन्द्र सिंह ने किया। इस मुल्यांकन शिविर में कानपुर की एलिम्को कम्पनी के अधिकारियों द्वारा दिव्यांगो का मुल्यांकन किया गया जिसके आधार पर लगभग दो माह पश्चात कंपनी द्वारा मुल्यांकन किये गये दिव्यागों को कृत्रिम अंग एंव सहायक उपकरण जैसे तिपहिया साईकिल, सुनने वाली कानो की मशीन, केलिपरर्स, नौवीं व दसवीं में पढऩे वाले दिव्यांग बच्चों को लेपटॉप आदि वितरित किये जाएंगे। 
इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकारी व कर्मचारी दिव्यागों की अधिक से अधिक सहायता करें क्योंकि यह पुण्य का कार्य है। इनको सहारे की जरूरत है और हम सहारा दे सकते है। उन्होने कहा कि एलिम्को कम्पनी द्वारा जिला भर में कैंप लगाकर सहायक उपकरण प्रदान किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी दिव्यांगजन इस शिविर में जांच हेतु आए हैं उनमें से योग्य लाभपात्रों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु हम सब मन से प्रयास करें क्योंकि ये भी समाज का एक हिस्सा है। उन्होने कहा कि सभी उपस्थित दिव्यांगजनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जो सुविधायें हम सबको मिल रही है वे सभी सुविधायें दिव्यांग जनो को भी मिलनी चाहिये।
इस शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बतरा ने एसडीएम का स्वागत करते हुए कहा कि दिव्यागों के लिए मुल्यांकन हेतु जिला के सभी खंडों में 30 जून तक खंड कार्यालयों में कैम्प लगाकर दिव्यागों का मुल्यांकन किया जा रहा है। उन्होने लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पड़ोस, गली-मौहल्लों में यदि कोई दिव्यांग है तो उनका मुल्यांकन करवाये और इन शिविरों का लाभ उठाये। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां बलराज सिंह मलेठिया, सचिव रैडक्रॉस सोसाईटी प्रदुमन कुमार, डॉ. अमित कंबोज, पंचायत समिति के चेयरमैन मनोज शर्मा, सरपंच लखबीर कौर, सरपंच सतबीर कस्वां, ब्लॉक समिति सदस्य सिमरजीत कौर, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण बेरवाल, सरपंच महेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रिसाल सिंह, समाज कल्याण विभाग से राजकुमार सहित अनेक गांवों के सरपंच पंच तथा क्षेत्र भर के दिव्यांग व उनके परिजन मौजूद थे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने गुरसाहब सिंह फुल्लो

ओढ़ां
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा ओढ़ां मंडल की कार्यकारिणी का गठन खंड कार्यालय ओढ़ां में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सतीश जग्गा डबवाली एवं ओढ़ां भाजपा मंडल अध्यक्ष सतिंद्र गर्ग ने की। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में मनीराम केहरवाला उपस्थित हुए।

नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष गुरसाहब सिंह फुल्लो, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चठ्ठा, राकेश कुमार जंडवाला और काका सिंह फुल्लो, महामंत्री सतनाम सिंह चोरमार और गुरनाम सिंह माखा, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप ओढ़ां, सचिव बलकरण सिंह तिगडी, बलवीर सिंह घुकांवाली, रमनदीप सिंह किंगरा, जीवन सिंह खोखर, जीत सिंह मिठड़ी, प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चोरमार, सह प्रवक्ता रूप सिंह नौरंग, प्रचार सचिव बलबीर सिंह असीर तथा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में हरविंदर सिंह पीपली, सुखजिंदर सिंह पाना, गोरा सिंह जंडवाला, मनीष कुमार च_ा, बलविंदर सिंह टप्पी, बलजीत सिंह ओढ़ां, जगदीप सिंह फुल्लो और सुखदेव सिंह नौरंग को रखा गया है। इस मौके पर ओढ़ां मंडल के विभिन्न गांवों से अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत लोगों की सोच में आने लगा है बदलाव : वर्मा

चिकित्सक संघ ने किया प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित
ओढ़ां
राष्ट्रीय अनुभवी चिकित्सक संघ की जिला इकाई की ओर से गोल्डन स्टार युवा कल्ब पन्नीवाला मोटा के सहयोग से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजपाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा किसरकार द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत लोगों की सोच में बदलाव आने लगा है। अगर हम बेटियों को भी शिक्षा व खेलों में बेटों जैसी आजादी दें तो बेटियां भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का ये अभियान तभी सार्थक सिद्ध होगा जब हम बेटा-बेटी के अंतर को समाप्त कर देंगे। डॉ. वर्मा ने कहा कि एक वो समय था जब बेटियों को बोझ समझा जाता था लेकिन आज यही बेटियां शिक्षा व खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने नशे पर बोलते हुए कहा कि आज का युवा नशे की गर्त में जा रहा है। स्वच्छता अभियान के खंड संयोजक प्रदीप बैनीवाल ने कहा कि जब बेटा कि सी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करता है तो वह डिमांड रख देता है और उसकी जिद्द हम पूरी भी करते हैं। लेकिन जब एक बेटी अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसकी डिमांड को अनदेखा कर दिया जाता है। बेटी डिमांड के रूप में सिर्फ  शिक्षा में आजादी चाहती है जिसे पूरा किया जाना चाहिए। क्लब सदस्य कार्तिक बैनीवाल व सुरेश लुटासरा ने भी बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा पर सम्बोधित किया।
इस मौके पर छात्रा शहनाज ने बेटी पर एक मार्मिक कविता पेश की। तो वहीं छात्रा आरजू ने अपने सम्बोधन में कहा कि अक्सर देखा जाता है कि अभिभावक अपनी लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में लड़कों जैसी आजादी नहीं देते। लेकिन लड़कियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेशभर में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा आरजू खैरवां, सरना देवी, विजयता रानी व शहनाज को चिकि त्सक संघ की ओर से प्रशंसा पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटियों के हाथों पौधा रोपण भी करवाया गया। इस मौके पर सरपंच सतवीर कस्वां, सुखदेव सिंह भागसर, डॉ. छत्तरपाल, संदीप कुमार, सीताराम, मोहनलाल, जगदीश कुमार, प्रेम मेहता, द्वारका प्रसाद, डॉ. वेदपाल, सुरेन्द्र भारी, हाकम कस्वां, दाता राम, प्राचार्य सुरेन्द्र मदान, राहुल कुमार, रवि कुमार व नरेन्द्र कुमार सहित आंगनवाड़ी विभाग के कर्मचारी व काफी संख्या में गणमान्य लोग तथा युवा कल्ब के सदस्य मौजूद थे।

ओढ़ां व बड़ागुढा तथा कालांवाली शहर के दिव्यांगों की जांच आज

ओढ़ां
26 जून को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में खंड ओढ़ां व बड़ागुढा तथा कालांवाली शहर के दिव्यांगों की जांच हेतु जांच शिविर लगाया जाएगा तथा जांच के बाद दिव्यांगों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। 
उक्त जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री नरेश बत्रा ने देते हुए बताया कि 26 जून को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में शिविर लगा कर खंड ओढ़ां व बड़ागुढा तथा कालांवाली शहर के दिव्यांगों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में तिपहिया साईकिल, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग, कानों की मशीन, बैशाखी, मंदबुद्धि बच्चों को एमआर किट, नेत्रहीनों को स्मार्ट कैन, नेत्रहीन 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट इत्यादि उपकरण जांच के पश्चात दिए जाएंगे। श्री बत्रा ने बताया कि शिविर में जांच करवाने वाले दिव्यांग अपने साथ आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र जिसमें आय 15 हजार रुपये मासिक से कम हो, फोटोग्राफ जिसमें दिव्यांगता दर्शाई गई हो, 40 प्रतिशत या इससे कम दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी लाएं।

जगदीश जोशी ने संभाला थाना ओढ़ां का कार्र्यभार

ओढ़ां
ओढ़ां के नए थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने ओढ़ां थाना का कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वे 10 वर्ष पूर्व भी ओढ़ां थाना में रह चुके हैं। अत: उन्हें पूरे क्षेत्र की जानकारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाएगा तथा जो लोग कानून का साथ देंगे उनको थाने में इज्जत दी जाएगी। उन्होंने स्टाफ को भी मुस्तैद रहने को कहा है।