Loading

20 March 2018

युवाओं को चरित्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका से अवगत करवाया

तरुण योजना के तहत स्वयंसेवकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
ओढ़ां न्यूज
विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा द्वारा ग्रवित योजना के तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां के मीटिंग हाल में ग्रवित ग्रामीण विकास के लिए तरुण योजना के तहत स्वयंसेवकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कर्तव्य बोध गीत गाकर किया गया।
इस अवसर पर जिला औद्योगिक केंद्र सिरसा से प्रदीप कुमार इंडस्ट्रीज एक्टेनशन अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को विभाग द्वारा दिए जाने वाले ऋ ण इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य विभाग ओढ़ां से चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित कंबोज ने अच्छे स्वास्थ्य व विभिन्न प्रकार की लगने वाली बिमारियों के उपचार व विभाग द्वारा चलाई गई योजनाओं बारे में बताया। साक्षर भारत मिशन के जिला समन्वयक व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां के प्राचार्य हरमेल सिंह ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेडी से रिसोर्स पर्सन सुमन नैन व सुरेन्द्र कुमार ने चरित्र निर्माण की अवधारणा एवं उनकी तकनीक, ग्रामीणों के चरित्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में अवगत करवाया।
ग्रवित योजना के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मदन वर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई ग्रवित योजना के तहत प्रशिक्षित ऊर्जावान युवाओं को ग्रामीण विकास मे सहयोग देते हुए अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने व समाज को जागृत करने के कार्य करने होंगे ताकि युवाओं के सहयोग से ग्रामीण विकास हो सके। युवाओं को ग्रवित योजना मे वालंटियर के रूप मे जुड़कर सरकार द्वारा चलाई गई जा रही विकास योजनाओं को गांव के प्रत्येक जन तक पहुंचाने, ग्रामीण विकास में सहयोग करने और समाजसेवी ग्रामीण युवाओं को ग्रवित वालंटियर बनकर समाज को जागृत करना होगा। डीपीएम ने बताया कि सरकार द्वारा गांव को सात स्टार रैनबो स्कीम के तहत गांव को गुड गोवर्नेस, ड्रापआउट ना होना, गांव के विकास मे सहभागिता, अपराध मुक्त गांव, लिंगानुपात मे बराबरी, पूर्ण स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य पूर्ण करने पर विशेष ग्रांट दी जायेगी।

युवाओं के कारण भारत विश्वस्तर पर चर्चा का विषय बना : खट्टर

राजकीय इंजीनियिरिंग कॉलेज में छात्र समारोह आयोजित
ओढ़ां
चौधरी देवीलाल राजकीय इंजीनियिरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में आयोजित छात्र समारोह का उद्घाटन हरियाणा प्रदेश पंजाबी मोर्चा के अध्यक्ष रमेश खट्टर ने किया। कॉलेज पहुंचने पर उनका स्वागत कॉलेज के निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. वजीर सिंह ने किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में रमेश खट्टर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन किसी भी विद्यार्थी के लिए सबसेे कोमल तथा यादगार पल होता है। विद्यार्थी देश तथा समाज के निर्माता होते है। जब से भारत ने तकनीकी और कौशल शिक्षा पर ध्यान देना शुरू किया है तब से भारतीय युवाओं के तेजी से बढ़ते कदमों के कारण आज भारत विश्वस्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तकनीकी और कौशल शिक्षा पर जोर दे रहे है। जिसका स्पष्ट उदहारण है कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा पर लगभग 13978 करोड़ रूपये का बजट पास किया है। जिस पर अकेले तकनीकी शिक्षा पर लगभग 438 करोड़ रूपये का बजट पास किया गया है।

रमेश खट्टर ने बताया कि आप सभी विद्यार्थीयों के लिए जरूरी सूचना तथा खुशी का अवसर है कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फेलोशिप योजना का ऐलान किया है। इस योजना के अनुसार हर साल बी.टेक के 1000 प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करके उन्हें आईईआईटी तथा आईआईएसई में पीएचडी करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए खुशी का विषय है कि हरियाणा में आज ईमानदार मुख्यमंत्री की सरकार है जिनका यह सपना है कि हर पढ़े लिखे युवा को उसकी योग्यता व मैरिट के आधार पर बिना किसी रिश्वत और सिफ ारिश के नौकरी दी जाए। समारोह के समापन पर रमेश खट्टर ने कॉलेज में हुई खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज प्राध्यापक डॉ. मीना कुमारी, डॉ. त्रिलोक रजंन मुदगिल, सीमा योद्धा, पवन कंबोज, प्रियंका हांडा, वेदप्रकाश, पुनीत चावला, डॉ. भुपेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मानिक गोयल, रूबरिंद्र सिंह, प्रो. सचिन दहिया, संजय दहिया, डॉ. रजनी कंबोज, डॉ. श्याम सुन्दर, गौरव सिंह सिसोदिया, सीमा रानी, राजेंद्र देवरथ, जयवीर सिंह, परविंद्र सिंगला, देवेंद्र पाल, देवेंद्र दलाल, ताराचन्द, सुरेंद्र मेहता और सुनील मेहता सहित सभी स्टॉफ  सदस्य मौजूद रहे।

19 March 2018

ओढ़ां में चल रहा है ग्रवित वालंटियर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
खंड ओढ़ां, रानियां, डबवाली व बडागुढ़ा के वालंटियर ले रहे हैं प्रशिक्षण
ओढ़ां न्यूज
विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा द्वारा ग्रवित योजना के तहत हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी द्वारा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां मीटिंग हॉल में ग्रवित ग्रामीण विकास के लिए तरुण योजना के स्वयंसेवकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मतस्य विभाग सिरसा से मतस्य अधिकारी बृजमोहन शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मछली पालन व्यवसाय के बारे में बताया।
 उन्होंने बेरोजगारों को लोन दिलाने, मछली पालकों को गांव के तालाब पट्टे पर दिलाने, सस्ते दामों पर मछली बीज उपलब्ध करवाने, निरीक्षण करने, बिमारियों का उपचार करने, मछली पकडऩे व मंडी करण में सहायता प्रदान करने व मछली पालन अपनाते हुए धन कमाकर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने बारे विस्तार से बताया। डीआरडीए से जिला कनस्लटेंट स्वच्छ भारत मिशन सुखविन्द्र सिंह ने स्वच्छता व डीआरडीए द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे मे बताया। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी से आए रिसोर्स पर्सनों ने युवाओं को पंचायती राज की अवधारणा, ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली, दायित्व, शक्तियों व जिम्मेदारियों, विकास एवं पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली, प्रमुख योजनाओं व उनके क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों व विभाग में युवाओं के लिए प्रमुख क्षेत्रों एवं गतिविधियों, ग्रामीणों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने बारे बताया गया।

ग्रवित योजना के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मदन वर्मा बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई ग्रवित योजना के तहत प्रशिक्षित ऊर्जावान युवा प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं  को संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक संस्कारित युवा ही समाज में परिवर्तन ला सकता है। इसके लिए सबसे पहले ग्रवित युवाओं को चुनौतियों का सामना करते हुए स्वयं को संस्कारों में ढालना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम मे खंड ओढ़ां, रानियां, डबवाली व बडागुढ़ा के विभिन्न गांवों से आये ग्रवित वालंटियर भाग ले रहे है। युवाओं को ग्रामीण विकास मे सहयोग देते हुए आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने व समाज को जागृत करने के लिए आगे आना होगा ताकि युवाओं के सहयोग से ग्रामीण विकास की अलख जगाई जा सके। युवाओं को ग्रवित योजना मे वालंटियर के रूप मे जुड़कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को गांव के प्रत्येक जन तक पहुंचाने, ग्रामीण विकास में सहयोग करने व समाजसेवी ग्रामीण युवाओं को ग्रवित वालंटियर बनकर समाज को जागृत करने, गुड गोवर्नेस, ड्रापआउट ना होने, गांव के विकास मे सहभागिता, अपराध मुक्त गांव, लिंगानुपात मे बराबरी, पूर्ण स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण, गांव मे ग्राम गौरव पट्ट बनाने, गांव के संसाधनोंं से ही कार्य करने व पंचायत राज को मजबूत बनाने, युवाओं द्वारा नये कार्यक्रम चलाने, अनेक प्रकार के ग्रामीण विकास के कार्यों को करने, गांव में सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय परिवर्तन लाने के लिए सभी ग्रामीणों को प्रेरित करने, शिक्षा का महत्व बताने, ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक सामाजिक व आर्थिक बदलाव हेतू ग्रामीण युवाओं को स्वयंसेवी बनाने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करने, जल संरक्षण, पालीथीन मुक्त करने, पर्यावरण स्वच्छ, नशामुक्ति, पौधरोपण, लोगों को उनके मूल अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी देने इत्यादि विषयों पर जानकारी देने व प्रेरित करके जागृत करने का कार्य करेंगे।


नवमी तिथि का क्षय होने कारण आठ दिन की होगी नवरात्रि : सत्यदेव

चेत्र नवरात्रि पर श्री दुर्गा मंदिर में प्रज्जवलित की अखंड ज्योति
ओढ़ां न्यूज
चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर ओढ़ां की पुरानी मंडी में स्थित श्री दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह सवा आठ बजे मंदिर के पुजारी सत्यदेव शर्मा ने श्री सालासर यात्री संघ ओढ़ां के प्रधान मास्टर हरीराम गोयल के हाथों घट स्थापना के उपरांत अखंड ज्योति प्रज्जवलित करवाई।
इस अवसर पर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि आज चेत्र शुक्त प्रतिपदा से ही भारतीय नववर्ष भी शुरू होता है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के उपरांत नवरात्रि के नौ दिन मां के विभिन्न रूपों की पूजा का विधान है अत: आज प्रथम नवरात्रि नवदुर्गाओं में प्रथम दुगा शैलपुत्री की पूजा और उपासना की जाती है। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। चैत्र में नवरात्रि में उपासना व पूजा अर्चना करने से आत्मशुद्धि के साथ-साथ घर की नकारात्मकता भी दूर होती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस बार सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक चैत्र नवरात्रि 25 मार्च तक चलेंगी क्योंकि इस बार नवमी तिथि का क्षय होने कारण नवरात्रि आठ दिन की होगी। इस मौके पर सुरेंद्र बांसल, प्रेम गोयल, अशोक कुमार, शंटी गोयल, मनीष कुमार, बंटी गोयल, विकास शर्मा, हैप्पी गर्ग, राकेश गोयल, सतीश गर्ग, विनोद गोयल, संदीप शर्मा, राजेश कांसल, सुखजीवन सिंगला, वत्सल गर्ग, रविकुमार, फकीर गर्ग और श्री सालासर यात्री संघ के सदस्य मौजूद थे।

संत बाबा कर्म सिंह चोरमार पंथ की महान सख्शियत थे : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

संत बाबा कर्म सिंह चोरमार को बड़ी संख्या में सिक्ख संगत ने दी श्रद्धांजलि
ओढ़ां न्यूज
क्षेत्र के गांव चोरमार खेड़ा के दशमेश सीनियर सकैंडरी स्कूल में आज गुरुद्वारा चोरमार साहिब के मुख्य सेवादारसंत बाबा कर्म सिंह का भोग, श्रद्धांजलि और गुरमत समागम किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिक्ख संगत ने श्रद्धांजलि और गुरमत समागम में शामिल होकर अपनी ओर से संत बाबा कर्म सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस समागम में ग्राम पंचायत व अन्य संप्रदायों द्वारा गुरुद्वारा चोरमार साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी हैडग्रंथी बाबा गुरपाल सिंह को सौंपते हुए उन्हें पगड़ी पहनाई।



इस मौके पर उपस्थित सिक्ख संगत को संबोधन करते हुए तख्त श्री दमदमा साहब के जथेदार सिंह साहिब भाई हरप्रीत सिंह ने कहा कि मौत एक अटल सच्चाई है जो सबको आनी है। उन्होंने कहा कि मौत नींद का नाम है और बड़ी नींद मौत बन जाती है। उन्होंने कहा कि आज का समागम बताता है कि संत बाबा कर्म सिंह का क्षेत्र में कितना सत्कार था। उन्होंने कहा कि संत बाबा कर्म सिंह चोरमार पंथ की महान सख्शियत थे जिन्होंने पंथ के लिए नि:स्वार्थ कार्य किया और बिना किसी भेदभाव के सरबत का भला चाहा अत: हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर एसजीपीसी की अंतरिम समिति के सदस्य संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने कहा कि संत बाबा कर्म सिंह जी ने क्षेत्र में सिक्ख धर्म के प्रचार के साथ साथ शिक्षा की रौशनी फैलाने का काम भी किया। श्री गुरुग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह खालसा ने कहा कि बाबा कर्म सिंह जी सभी धर्मों के लोगों से प्यार करने वाले धर्म निरपेक्ष व्यक्तित्व थे जिनके पदचिन्हों पर हमें चलना चाहिए।
इस मौके पर मा. शमशेर सिंह चोरमार, जसविन्द्र सिंह लुधियाना, रणजीत सिंह एडवोकेट, दशमेश सीनियर सकैंडरी स्कूल चोरमार के प्रिंसिपल पवन कुमार ने भी अपनी ओर से संत बाबा कर्म सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर हरियाणा प्रयटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, इनसो के राष्ट्रीय प्रधान दिगविजय सिंह चौटाला, बाबा कर्म सिंह के सुपुत्र डा. बलवीर सिंह, सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह, हरियाणा माटी निगम के चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपरसन श्रीमती रेनू शर्मा, इनैलो नेता जसवीर सिंह जस्सा, मार्केट समिति डबवाली के चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना, पूर्व चेयरमैन शेर सिंह रोड़ी, बाबा प्रीतम सिंह मलड़ी, बाबा दर्शन सिंह दादू, बाबा मेजर सिंह देसू खुर्द, सुरिन्द्र सिंह वैदवाला, महंत शिवानंद केवल, बाबा प्रदीप सिंह चांदपुरा, एसजीपीसी मैंबर जगसीर सिंह मांगेआना, बाबा महेन्द्र सिंह मस्तूआना, हरपाल सिंह चीका, बाबा अजीत सिंह कारसेवा वाले, भाई कन्हैया ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविन्द्र सिंह, रजिन्द्र सिंह देसूजोधा और सर्बजीत सिंह मसीतां सहित अनेक गण्मान्य व्यक्ति बाबा कर्म सिंह चोरमार को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हुए थे।