Loading

25 March 2018

माता हरकी देवी कॉलेज में हुआ एनएसएस कैम्प प्रारंभ

ओढ़ां
माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ां में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंम्प का प्रारंभ हुआ जिसमें मंदर सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सुनीता स्याल, डॉ. सुभाष चन्द्र और डॉ. अभिलाषा शर्मा ने उनका स्वागत किया। मंदर सिंह व डॉ. सुनीता स्याल ने अपने भाषण द्वारा छात्राओं को प्रेरित किया।

ट्रेनर राजेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। इस दौरान एनएसएस प्रभारी चंचल सेतिया ने अपने अनुभव भी सांझा किए। प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण के उपरांत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय सड़क सुरक्षा रहा। सड़क सुरक्षा विषय पर अनेक विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रकट किए और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने पौधारोपण कर वातावरण को खुशहाल बनाए रखने को प्रेरित किया। अंत में मुख्यातिथि मंदर सिंह ने ट्रेनर राजेंद्र व अन्यों  को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

छायाचित्र: ओढ़ां। स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते ट्रेनर राजेंद्र कुमार एवं उन्हें सम्मानित करते मंदर सिंह।

जिला विकास प्राधिकरण की ओर से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित

ओढ़ां
जिला विकास प्राधिकरण की ओर से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में खंड के अध्यापकों, आशा वर्करों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि अनेक जिलों में सर्वे से प्राप्त जिला सिरसा संबंधी आंकड़े प्रोत्साहित करने वाले हैं जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं।

अंगेजी प्राध्यापक फूलसिंह ने कहा कि स्वच्छता के लिए हमारे पास स्कूली विद्यार्थियों के रूप में वो पावर उपलब्ध है जो अभियान में नींव का काम कर सकती है। अनेक स्कूलों में अध्यापकों द्वारा मोटीवेट विद्यार्थियों ने स्कूलों का ऐसा कायापलट किया है कि वहां स्वच्छता देखने लायक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जल बचत के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए। जल स्वच्छता अभियान के खंड समन्वयक प्रदीप बैनिवाल ने कहा कि इस अभियान को मात्र मीटिंगों तक सीमित न रखकर जीवित रूप देकर सुचारू ढंग से चलाने की आवश्यकता है। सुखविंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता के मामले में अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का नंबर काफी पीछे है। सन 1916 में महात्मा गांधी ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं झाडू उठाकर लोगों को प्रेरित करना बहुत बड़ी बात है। अध्यापकों को स्वच्छता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि दस गुणा दस का गड्ढा खोदकर उसमें सभी पेड़ पौधों के पतों को डाल पानी मिलाकर छोड़ दो, बचा हुआ मिड डेमहल भी डाल दो और थोड़ी छाछ डाल पुन: पानी मिलाकर मिलाकर छोड़ दो तो हमें उतम खाद प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि तीन गुणा तीन का सेखता गड्ढा बनाकर घरों के पानी का निपटान किया जा सकता है। नीचे एक फीट बड़े पत्थर, ऊपर एक फीट थोड़े बारीक पत्थर तथा ऊपर एक फीट में बिल्कुल बारीक बजरी डालकर प्रतिदिन 200 लीटर पानी का निपटान हो सकता है। सरपंचों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए कहा कि जब तब उनकी मांगे पूरी नहीं होती वे सरकारी कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे।


छायाचित्र: मंचासीन पदाधिकारी एवं उपस्थित अध्यापक, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

24 March 2018

गांव की गौरवगाथा को दुनिया के सामने लाएंगे गौरवपट्ट : पवन गर्ग

ओढ़ां और घुकांवाली में लगाए गौरवपट्टों का शिलान्यास किया

ओढ़ां

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की सोच का परिणाम है कि आज हरियाणा के गांव अपनी गौरवगाथा को दुनिया के सामने ला रहे हैं। यह बात डबवाली विधानसभा निगरानी कमेटी के चेयरमैन पवन गर्ग ने गांव ओढ़ां और घुकांवाली में लगाए गए गौरवपट्टों के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि गांवों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर लगाए जा रहे इन गौरव पट्टों पर गांवों के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, दानवीरों, महापुरूषों व पदक प्राप्त खिलाडिय़ों से लेकर उन सभी लोगों के नाम अंकित किए जा रहे हैं जिन्होंने किसी भी रूप में गांव का नाम रोशन किया है तथा जिस पर गांववासियों को गर्व का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि इन गौरवपट्टों पर गांव की जनसंख्या, गांव के प्रमुख विकास कार्यों के अलावा बड़ी उपलब्धियों को भी अंकित किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष मुखत्यार सिंह, सरपंच लखबीर कौर, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र बांसल व ओमप्रकाश, बूटा सिंह व भगवान दास घुकांवाली, कृष्ण बेरवाल, बलदेव सिंह सरां, लीलूराम पंच, जगतार सिंह और जसपाल तगड़ सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।

22 March 2018

पुत्र की याद में गोशाला को दिया 51 हजार का दान

ओढ़ां

एयरफोर्स सिरसा में कार्यरत ओढ़ां निवासी वेदप्रकाश सिंगला ने अपने बेटे स्वर्गीय हर्षदीप की बरसी पर उसकी याद में ओढ़ां की श्री श्री 108 बाबा संतोख दास गऊशाला को 51000 रुपये दान देते हुए गोवंश को चारा व मिष्ठान खिलाकर उनकी सेवा की।
इस अवसर पर गऊशाला के उपप्रधान पलविंदर सिंह चहल, कोषाध्यक्ष बसंतलाल शर्मा, एमएचडी एजूकेशन सोसाइटी के सचिव मंदर सिंह सरां और पूर्व सरपंच नरेंद्र मल्हान ने वेदप्रकाश सिंगला को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गौसेवक महावीर गोदारा, सुखदेव सिंह, जीतसिंह कुंडर, नछतर शर्मा, रामस्वरूप गोदारा, जगदीश राय, रामपाल, नत्थूराम थोरी और देसराज जांगू सहित गऊशाला प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

ग्रवित ग्रामीण विकास के लिए तरुण योजना के स्वयंसेवकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

योग्यता को हुनर में बदलने से मिलती है कामयाबी : प्रौ. अतर सिंह श्योराण 

ओढ़ां

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ.अत्तर सिंह श्योराण ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र योग्यता को हुनर में बदलना है क्योंकि जिस व्यक्ति को किसी काम का हुनर है तो वह दूसरे पर आश्रित ना रहकर स्वयं अपनी कामयाबी की इबारत लिखता है। ग्रवित के युवा अपने हुनर से समाज को नई दिशा देंगे।

विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा द्वारा ग्रवित योजना के तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां के मीटिंग हॉल में ग्रवित ग्रामीण विकास के लिए तरुण योजना के स्वयंसेवकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद से ट्रेनिंग मैनेजर नीलम कुमारी विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित हुई और उन्होंने कहा की ग्रवित के युवाओं को समाज और सरकार के बीच कड़ी का काम करते हुए पांच दिनों में हासिल किए प्रशिक्षण बाद गांव में जाकर सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। सरकार की ग्रवित योजना के परिणाम सकारात्मक आएंगे और दूसरे राज्यों की सरकार इस योजना से प्रेरणा लेंगी। उन्होंने ग्रवित के युवाओं को जीवन में संस्कारों को ढालने तथा सभी प्रकार के दुव्र्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में 80 प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यअतिथि व वशिष्ट अतिथि ने प्रमाणपत्र भी बांटे। कार्यक्रम में पहुंचने पर निदेशक अतर सिंह श्योराण व वशिष्ठ अतिथि नीलम कुमारी को डीपीएम मदन वर्मा, रिसोर्स पर्सन व वालंटियरों ने बुक्के देकर स्वागत किया तथा अन्त मे स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन वर्मा,  हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी से रिसोर्स पर्सन सुमन रानी ,सुरेन्द्र कुमार, डीइओ पूजा रानी व प्रशिक्षण प्राप्त ग्रवित स्वयंसेवक मौजूद थे ।