Loading

03 January 2020

शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तीसरा दिन

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में एनएसएस की 50 वर्षगांठ पर आयोजित सात दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत तीसरे दिन नोडल अधिकारी डॉ संदीप शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई के साथ साथ छतों की सफाई के रूप में श्रमदान किया। सुख सहायक बजीर सिंह की देखरेख में स्वयंसेविकाओं ने भोजन तैयार किया।
आज के शिविर में विशेष अतिथि के रूप में जिले के वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र पन्नीवालिया सहित ओढां, कालांवाली और बड़ागुढा के कुछ पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र पन्नीवालिया ने पत्रकार और पत्रकारिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह भी पत्रकार थे अत: आपको भगत सिंह की लिखी पुस्तकों को अवश्य पढऩा चाहिए। मंच का संचालन करते हुए पंजाबी प्रवक्ता जितेंद्र गर्ग ने पत्रकारिता को लेकर स्वयंसेवकों की जिज्ञासाओं को उनके सामने रखा जिसका उन्होंने विस्तार से उत्तर देते हुए कहा कि सूचनाओं का आदान प्रदान करना ही पत्रकारिता है अत: आप सब भी पत्रकार हैं जो आजकल स्माटफोन पर अपने मित्रों को सूचनाएं भेजते है। प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिता में भी अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. फूलसिंह और एसएस हरपाल सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ स्वयंसेवकों ने सुबह की प्रार्थना और श्रमदान के साथ किया। श्रमदान में उन्होंने भूमि को समतल किया, गड्डे ठीक किए, कचरा उठाया और पौधों की कटाई-छंटाई की। शिविर प्रभारी हिंदी प्रवक्ता पवन कुमार ने भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई ज्योतिराव फ़ुले की जयंती पर संक्षिप्त जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वे पहली महिला शिक्षिका, समाज सेविका और मराठी कवयित्री थी। उन्होंने स्त्री अधिकारों और शिक्षा के क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने सभी बिरादरी और धर्मों के लिए काम किया। अपने पथ पर अडीग होकर चलने की प्रेरणा दी। कठिन परिस्थितियों का सामने करते हुए अपने पथ चलते रहना चाहिए।इस मौके पर शिविर प्रभारी पवन कुमार, रोहताश, बलविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, उज्जल सिंह, विनोद सोनी और माडूराम सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

छायाचित्र: 3ओडीएन2.जेपीजी-ओढां। स्वयंसेवकों को संबोधित करते वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र पन्नीवालिया।

उपमंडल पत्रकार संघ की विशेष बैठक आयोजित

ओढां
उपमंडल पत्रकार संघ कालांवाली की विशेष बैठक ओढां में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संघ के महासचिव अशोक गर्ग ओढां ने की। बैठक में सर्वप्रथम पत्रकार नरेश गर्ग की माता कौशल्या देवी और पत्रकार गुरमीत सिंह खालसा की दादी जंगीर कौर के निधन पर शोक व्यक्त करके दो मिनट का मौन रखा गया। तदुपरांत विनोद अरोड़ा कालांवाली, पवन मेहता बड़ागुढा और गोपाल शर्मा रोड़ी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए तीनों को संघ में शामिल किया गया। इस अवसर पर संघ की आगामी गतिविधियों बारे विचार विमर्श के दौरान फरवरी माह में मंडी कालांवाली में मैडिकल कैंप लगाने के विषय में चर्चा की गई जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र पन्नीवालिया ने उपस्थित पत्रकारों को सकारात्मक पत्रकारिता संबंधी अनेक टिप्स देते हुए बताया कि हमेशा निजी हितों से ऊपर उठकर देश व समाज के हित में लिखना चाहिए। इस बैठक में प्रधान बिल्लू यादव, संरक्षक जगतार सिंह तारी, मुख्य सलाहकार भूपेंद्र पन्नीवालिया, महामंत्री अशोक गर्ग, उपप्रधान संदीप जैन, कोषाध्यक्ष कृष्ण जिंदल, रेशम सिंह बड़ागुढ़ा, हरविंद्र सिंह गिल, जसपाल तग्गड़, अमित झुंझ और सतीश गर्ग सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

छायाचित्र: 3ओडीएन1.जेपीजी-ओढां। बैठक में भाग लेते उपमंडल पत्रकार संघ के पदाधिकारी व सदस्य।

02 January 2020

एक ही रात में चार धार्मिक स्थलों में चोरी

ओढां
गांव घुकांवाली में बीती रात धुंध का फायदा उठाते हुए चोरों ने चार धार्मिक स्थलों के गुल्लक तोड़कर नकदी चोरी कर ली। श्री हनुमान मंदिर के पुजारी रामसिंह शर्मा ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे और गुल्लक का ताला तोड़कर नगदी चुराकर ले गए।
इसके उपरांत अज्ञात चोरों ने गोगामेडी, बखुआ धाम और समाध का गुल्लक तोड़कर नकदी चोरी कर ली। श्री हनुमान मंदिर के प्रधान वेदप्रकाश गोदारा ने बताया कि वैसे तो चारों धामों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन धुंध के कारण चोरों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ओढां कृष्ण लाल ने बताया कि छानबीन जारी है।

छायाचित्र: 2ओडीएन3.जेपीजी-ओढां। श्री हनुमान मंदिर की टूटे हुए लॉक वाली खाली गुल्लक।

शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का दूसरा दिन

खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह ने दिया स्वच्छता का संदेश
ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में एनएसएस की 50 वर्षगांठ पर आयोजित सात दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत दूसरे दिन नोडल अधिकारी डॉ संदीप शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई, साज सज्जा व पार्क निर्माण आदि कार्यों के रूप में श्रमदान किया। खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह ने स्वयं सफाई करते हुए स्वयंसेवकों को स्वच्छता का संदेश दिया। राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पौधों की काट छांट करते हुए उन्हें व्यवस्थित किया। पंजाबी प्रवक्ता जितेंद्र गर्ग के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने क्यारियों का निर्माण किया। सहायक बजीर सिंह की देखरेख में स्वयंसेविकाओं ने भोजन तैयार किया। इस शिविर में एनएसएस की दो यूनिट कार्यरत हैं। इस अवसर पर मिडल हैड कृष्ण सिंह व अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. फूल सिंह भी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी डॉ संदीप शर्मा व अन्य वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में भूमिका को लेकर प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह ने पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों की शिक्षा पर बल दिया। प्रधानाचार्य विक्रमजीत सिंह ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए उन्हें एनएसएस के लक्ष्यों को जीवन में अपनाने पर बल दिया तथा खंड शिक्षा अधिकारी की भागीदारी के लिए धन्यवाद किया।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए खेल मैदान के आसपास की भूमि को समतल किया,गड्डे ठीक किए, कचरा उठाया और पौधों की कटाई-छंटाई की। शिविर प्रभारी पवन कुमार ने श्रमदान का महत्व बताते हुए कहा कि श्रमदान से शरीर मजबूत होता है ओर शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है और मानसिक विकास होता है अत: श्रम ही जीवन है तथा श्रम करने वाला ही उन्नति पाता है। कार्यवाह प्रधानाचार्य रोहताश ने सिक्खों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह की जयंती पर बोलते हुए कहा कि उनकी जयंती को प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे एक वीर यौद्धा थे और प्रेम में विश्वास रखते थे। इस मौके पर शिविर प्रभारी पवन कुमार, रोहताश, बलविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, माडूराम आदि स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

छायाचित्र: 2ओडीएन1एवं2.जेपीजी-ओढां। एनएसएस शिविर में सफाई कार्य में सहयोग देते खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह एवं नुहियांवाली शिविर मे श्रमदान करती छात्राएं।

ओढां में विद्यार्थियों को सक्षम बनाने के लिए दिए आधुनिक टिप्स

ओढां 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में बीईओ हरमेल सिंह की अध्यक्षता में क्लस्टर कोऑर्डिनेटर स्कूल हेड सक्षम रिव्यू व ब्लॉक लेवल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा विद्यार्थियों की शिक्षा में सुधार लाना । बीईओ हरमेल सिंह ने अपने संबोधन में आए हुए अध्यापकों को समझाते हुए कहा कि आधुनिक युग को देखते हुए जैसे व्हाट्स एप फेसबुक अन्य कई प्रोग्रामिंग द्वारा विद्यार्थियों को  समझाने के लिए सहारा ले सकते हैं।
कमजोर विद्यार्थियों को सक्षम बनाने में सहायता करें तथा बैठक में सक्षम प्रोग्रेस एक्शन प्लान व क्लस्टर स्तर पर सक्षम प्रैक्टिस पेपर पर चर्चा की गई। सभी स्कूलों के  मुखियों ने अपने-अपने विचार दूसरे स्कूलों के साथ सांझा किए। इस बैठक में ओढां ब्लॉक के 85 स्कूलों ने भाग लिया व स्कूल हेड तथा बीआरपी व एबीआरसी ने बढ़चढ़ के भाग लिया। इस मौके पर अमन गोदारा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां के प्राचार्य विक्रमजीत , जितेंद्र गर्ग पंजाबी ,नरेंदर कुमार मौजूद रहे।


छायाचित्र: 1ओडीएन5.जेपीजी-ओढां। संबोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी ओढां हरमेल सिंह।