Loading

18 December 2010

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसा
 
ओढ़ां न्यूज़
    जिला पुलिस अधीक्षक सतिंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार क्षमता से अधिक लोड ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस रखा है।
वाहनों के कागजात चैक करती ओढां पुलिस
    जिसके तहत शुक्रवार को कालांवाली टी प्वाइंट, पन्नीवाला मोटा बैरियर और जीटी रोड पर ट्रकों को रोककर उनके कागजात चैक किए गए और उनकी लोड ले जाने की क्षमता आदि के बारे में जांच पड़ताल की गई और इसी अभियान के तहत गत रात्रि एसपी महोदय ने भी ओढ़ां क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही पुलिस टुकडिय़ों को चैक किया। 
    वाहन चैक करने वाली टीम में एसआई धर्मवीर, एएसआई जगदीश प्रसाद, सुभाषचंद्र एएसआई, ओमप्रकाश दलाल और हैडकांस्टेबल आनंद कुमार आदि शामिल हैं।
 
सात गांवों में ग्रामसभा की बैठकें आयोजित की गई
ओढ़ां न्यूज़
    पिछड़ा वर्ग अनुदान निधि के अंतर्गत शुक्रवार को खंड के गांव रोहिडांवाली, असीर, खतरावां, तिगडी, तारुआना, मिठडी और तख्तमल में ग्राम पंचायतों की ग्रामसभा की बैठकों का आयोजन किया गया।
     गांव रोहिडांवाली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कनिष्ठ अभियंता धर्मवीर ढिल्लों की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सरपंच मास्टर बनवारी लाल, ग्राम सचिव जयपाल महला, सहायक महेंद्र सिंह, भरत सिंह, जगदीश लाल, गुरदेव सिंह और सतनाम सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में स्कूल में 2 कमरों और एक किचन शैड के निर्माण, किसानों को खेती के लिए पानी हेतु नहर के किनारे नलकूप लगाने, आंगनबाड़ी भवन के निर्माण, घग्गर नदी का पानी गांव तक लाने, हर महीने पीने के पानी का सैंपल लेने की व्यवस्था करने, गांव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने और गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के बारे में प्रस्ताव पास किए गए।
    वहीं ग्राम पंचायत असीर की ग्रामसभा की बैठक ब्लॉक समिति ओढ़ां के चेयरमैन जगदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें सरपंच कुलदीप सिंह, ग्राम सचिव कर्ण सिंह, पंच बलवीर सिंह, सुखदर्शन सिंह, टेक सिंह और बलजीत कौर सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में खालों की रिपेयर करने, मिडल स्कूल में दो कमरे और चारदीवारी बनाने और अपग्रेड करने, गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, सबमर्सिबल नलकूप लगाने, शिशुओं को घर घर जाकर पौष्टिक आहार देने, गलियों में कूड़ादान लगाने तथा गांव में आंगनबाड़ी भवन और महिला चौपाल बनाने आदि कार्यों संबंधी प्रस्ताव डाले गए।
    दूसरी ओर गांव खतरावां, तारुआना, मिठडी और तख्तमल में भी ग्राम पंचायत की ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। सोमवार 20 दिसंबर को ग्राम पंचायत चोरमार, देसू मलकाना, घुकांवाली, ख्योवाली, केवल और टप्पी की ग्रामसभा बैठकें गांव के पंचायत घरों या स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

17 December 2010


सात गांवों में ग्रामसभा की बैठकें आयोजित

ओढ़ां न्यूज़
    पिछड़ा वर्ग अनुदान निधि के अंतर्गत गुरुवार को खंड के गांव खोखर, तिलोकेवाला, चठ्ठा, जलालआना, आनंदगढ़, जगमालवाली और धर्मपुरा में ग्राम पंचायतों की ग्रामसभा की बैठकों का आयोजन किया गया।
     गांव आनंदगढ़ के राजकीय उच्च विद्यालय में सरपंच बलवंत गोदारा की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम सचिव जयपाल महला, पंच राजेंद्र गोदारा, वेदप्रकाश मंडा, जगतपाल गोदारा, माड़ू राम, जसवंत सिंह, ओमप्रकाश और मुख्याध्यापक हवा सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे।     
    इस बैठक में स्कूल में 5 कमरों के निर्माण, आंगनबाड़ी का नया भवन बनाने, सौर उर्जा से चालित स्ट्रीट लाइट लगाने, गांव में डिलीवरी हट बनाने, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय बनाने और पानी पहुंचाने, गांव में शमशानघाट, पशु अस्पताल, स्टेडियम और स्कूल में पौधारोपण करने, तीनों स्कूलों में मिड डे मील के लिए किचन के निर्माण तथा गलियों में कीचड़ से बचने हेतु घरों के सामने सोखता गड्ढे बनाने बारे प्रस्ताव पास किए गए।
    इसी प्रकार गांव चठ्ठा में सरपंच गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक हुई जिसमें ग्राम सचिव जसविंद्र सिंह, पंच गुरलाभ सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, नंबरदार बलवंत सिंह, कृषि विकास अधिकारी सुरजीत सिंह व सहायक अमरीक सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में राजकीय उच्च विद्यालय को अपग्रेड करने, कच्चे खालों को पक्का करने, कच्ची गलियों को पक्का करने, खेतों में पत्थर की पाइप लाइन डालने संबंधी प्रस्ताव पास किए गए।
    दूसरी ओर गांव खोखर, तिलोकेवाला, जलालआना, जगमालवाली और धर्मपुरा में भी ग्राम पंचायत की ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार 17 दिसंबर को ग्राम पंचायत रोहिडांवाली, असीर, खतरावां, तिगड़ी, तारुआना, मिठडी और तख्तमल की ग्रामसभा बैठकें गांव के पंचायत घरों या स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

16 December 2010

सालमखेड़ा की कौड़ी सबसे तेज दौड़ी
ओढां न्यूज़
सम्मानित करते सरपंच अवतार सिंह
खंड के गांव सालमखेड़ा में ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं के लिए एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गांव की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। विजेता महिलाओं को गांव के सरपंच अवतार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से ज्यादा आयु की महिलाओं के लिए मटका दौड़, आलू दौड़ और 100 मीटर दौड़ एवं 30 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ एवं 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
    खेलों का शुभारंभ करते हुए गांव के सरपंच अवतार सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं से आह्वान किया कि वे हर प्रकार की खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सरपंच ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मटका दौड़ और में भाग लेती प्रतिभा
    इस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान 30 वर्ष से ज्यादा आयु की महिलाओं के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में से मटका दौड़ में कौड़ी कौर ने प्रथम, परमजीत कौर ने द्वितीय एवं सुखविंद्र कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आलू दौड़ में जसप्रीत कौर ने प्रथम, परमजीत कौर ने द्वितीय एवं कर्मजीत कौर ने तृतीय जबकि 100 मीटर दौड़ में कौड़ी कौर ने प्रथम, परमजीत कौर ने द्वितीय एवं सिमरजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 30 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता 300 मीटर दौड़ में इंद्रजीत कौर ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय एवं सर्वजीत कौर ने तृतीय स्थान, 400 मीटर दौड़ में कुलदीप कौर ने प्रथम, रमनदीप कौर ने द्वितीय एवं इंद्रजीत कौर ने तृतीय तथा 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में रमनदीप कौर ने प्रथम, कुलदीप कौर ने द्वितीय तथा किरणजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में भाग लेती प्रतिभागी
    इस अवसर पर ओढ़ां पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार सोनी, राजकीय मिडल स्कूल के मुख्याध्यापक नरेंद्रपाल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला की मुख्य शिक्षिका मनजीत कौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जसपाल कौर व कुलवंत कौर, अध्यापक लाधू राम, प्रह्लाद सिंह मल्हान, कुलवंत सिंह सोनी, रामविलास पीटीआई, राजेश शास्त्री, एसएमएस प्रधान शर्मिला देवी, सचिव नीतू रानी, आशा वर्कर सिमरजीत कौर सहित काफी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

उर्जा संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया
 
ओढां न्यूज़ 
   उर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत गांव मलिकपुरा में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में उर्जा संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विज्ञान अध्यापक भारत भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में उर्जा के संरक्षण का महत्व बताते हुए जल संरक्षण द्वारा विद्युत पैदा करने एवं उर्जा के संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसे अति महत्वपूर्ण बताया।
    उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश लगातार तीन वर्ष से राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण पुरस्कार प्राप्त करने वाला पहला राज्य बन गया है। हरियाणा सरकार ने राज्य उर्जा संरक्षण कोष सृजित करने में पहल की है। हरियाणा पहला राज्य है जहां नए नलकूप कनैक्शनों और कृषि डीएसएम के लिए बीईई स्टार रेटिड पंप सैटस का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है तथा किसानों द्वारा स्टार रेटिड पंप सैटों की खरीद पर 50 प्रतिशत लागत उपलब्ध करवाने की योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर क्रियांवित की जा रही है।
    इस अवसर पर कला अध्यापक विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक सोमप्रकाश कला अध्यापक विनोद कुमार सहित विद्यालय के टीचिंग व नॉनटीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे।