Loading

23 January 2011

हार्ट डिसिसीज स्क्रिनिंग एंड चैकअप कैंप का आयोजन किया गया

सिरसा।
                    वर्तमान में बदलते हुए खानपान तथा दिनचर्या के कारण हृदयरोगी बढ़ रहे है। अगर हम अपने खान पान पर नियंत्रण रखे तथा कड़ी मेहनत करें तो हृदय रोग से बचा जा सकता है। उक्त उदगार संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने चिकित्सा शिविर के उदघाटन अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे। पूज्य गुरू जी ने कहा कि आज अधिकतर सब्जियां प्रदूषित पानी से तैयार की जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए घातक है। पूज्य गुरूजी ने कहा कि आर्गेनिक खाने से बीमारियों से  काफी हद तक बचा जा सकता है।  पूज्य गुरू जी ने कहा कि परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्ममाह के उपलक्ष्य में साध संगत मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेती है। पूज्य गुरू जी ने बताया कि साध संगत 60 से अधिक मानवता भलाई कार्य कर रही है। जिनमें पौधारोपण, रक्तदान, वेश्यावृति कल्याण अभियान, नशा मुक्ति इत्यादि शामिल है। उन्होने बताया कि 25 जनवरी को शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्मदिन पर आयोजित होने वाले भंडारे के अवसर पर मानवता भलाई कार्यों की श्रृंखला में और भी कार्य जोड़े जाएंगे। पूज्य गुरू जी ने बताया कि वेश्यावृति कल्याण अभियान के तहत अब तक वेश्यावृति त्याग कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने वाली 11 'शुभ देवियों की शादियां करवाई जा चुकी है।

               परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज डेरा सच्चा सौदा में परम पिता शाह सतनाम जी महाराज हार्ट डिसिसीज स्क्रिनिंग एंड चैकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विदेशों से आए हृदयरोग विशेषज्ञों ने आधुनिकतम तकनीक से रोगियों की जांच की। इसके अलावा घुटनों के रोगों की जांच भी की गई तथा जन कल्याण परमार्थी शिविर में कैंसर, शुगर, नेत्र सहित विभिन्न रोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जांच की गई तथा मरीजों को दवाइयां दी गई।
                   शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डवेल्पमेंट फांउडेशन के तत्वावधान में शाह सतनाम जी धाम के सचखंड हाल में आयोजित चिकित्सा शिविर का उदघाटन पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने पावन कर कमलों के द्वारा रिबन जोड़कर किया। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने आए चिकित्सकों का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हे अपने पावन आशीर्वाद दिया।
                  इस विशाल चिकित्सा शिविर में देश के प्रख्यात चिकित्सकों के साथ साथ अमेरिका से भी चिकित्सक अपनी सेवाएं देने के लिए आए थे। इस अवसर पर शाह सतनाम जी हैल्थ केयर विंग के अध्यक्ष डा. शान-ए-मीत सिंह इन्सां , डा. पीआर नैन इन्सां सहित अन्य गण्मान्य लोग उपस्थित थे।
                    चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने के लिए आए हृदयरोग विशेषज्ञ कार्डियोलोजिस्ट डा. सेन गुप्ता अमेरिका, मेडिकल इंडस्ट्रियल अमेरिका से आए ड्रियू डेयास, सहित काॢडयोलोजिस्ट समीर बहल, शिविन साहू, विश्वमोहन, रोहित टंडन, ओम जीवन, फिजीशियन डा. गौरव, डा. जय, डा. सीएम खन्ना, एलएन शर्मा, सुनील पांडेय, सुरेश बिश्रोई सहित अन्यों ने अपनी सेवाएं दी। वहीं इस मौके पर आयोजित जन कल्याण परमार्थी शिविर में कैंसर, शुगर, नेत्र, आंख, नाक, कान, स्त्री रोग, सामान्य रोगों की जांच की गई व दवाइयां दी गई। इन चिकित्सा शिविरों में देश विदेश से करीब 150 से अधिक विशेषज्ञ डाक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ टीम के सदस्यों सहित डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के हजारों सेवादार चिकित्सा शिविर में प्रबंध कार्यों में जुटे हुए थे।
 

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार दूसरों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते है

सिरसा।
           मानवता भलाई कार्यों में यूं ही आगे बढ़ते रहों। जो दूसरों का भला करते है,ईश्वर, अल्लाह, राम उनका भला कई गुणा बढ़ चढ़कर करता है। आज कलयुग में लोग दूसरों का बुरा करने में लगे रहते है वहीं दूसरी तरफ शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के हजारों सेवादार दूसरों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते है। यह मालिक की रहमत ही है। उक्त उदगार संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शनिवार देर सायं डेरा सच्चा सौदा में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य गुरू जी ने ग्रीन एस का ध्वजारोहण करके किया। इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के हजारों सेवादार भाई बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में ग्रीन एस के सेवादारों ने मार्च पास्ट किया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विंग द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों पर आधारित झांकियां निकाली गई। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग अपने उद्देश्य पर खरा उतर रही है। यह एक ऐसी फोर्स है जो हर आपदा में फंसे हुए लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहती है तथा अपने प्राणों पर खेलकर दूसरों की जान को बचाती है। प्राकृतिक आपदा, आगजनी, सड़क दुर्घटना, बेघरों को मकान बनाकर देना, रक्तदान, पौधारोपण ,नशा मुक्ति सहित अनेक मानवता भलाई कार्यों में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सेवादार हर समय दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते है। पूज्य गुरू जी ने बताया कि वर्ष 2001 में गठित की गई शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों की संख्या 35000 के करीब पहुंच चुकी है। पूज्य गुरू जी ने बताया कि रक्तदान, पौधारोपण के क्षेत्र में किए गए बेमिसाल कार्यों की बदौलत शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग का नाम अनेक बार गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो चुका है। पूज्य गुरू जी ने ग्रीन एस के सेवादारों को मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी बने रहने का आह्वान करते हुए उन्हे अपने पावन आशीर्वाद से नवाजा। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने अपनी मधुर वाणी में शबद भजन भी सुनाया, जिस पर साध संगत मंत्र मुग्ध होकर झूमने लगी।

प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज प्रदेश अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है

सिरसा।
        प्रदेश सरकार की शिक्षा व खेल नीतियों के कारण आज प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है जिसका नतीजा है कि गांव-गांव से खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहें हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने डिंग में हो रहे दूसरे कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर विशिष्ट अतिथि कही। टूर्नामेंट के दौरान श्री शर्मा ने डिंग मंडी व कुक्कड़थाना के खिलाडिय़ों से मुलाकात की और दोनों टीमों के मध्य टॉस करवाया। क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए श्री शर्मा ने जाट क्लब डिंग को ५१०० रूपये की नकद राशि भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के खेल मैदान के चारों ओर चारदिवारी बनाने में सहयोग देने की भी बात कही। खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी कभी हार से निराश नहीं होता। इससे पहले गांव पहुंचने पर ग्राम पंचायत डिंग की सरपंच कांता दहिया के पति इंद्राज दहिया व जाट क्लब के अध्यक्ष प्रसेन जेवलिया ने होशियारी लाल शर्मा का टूर्नामेंट में पहुंचने पर स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। इस मौके पर एकता मंच के प्रधान हवा सिंह फौगाट, राम लाल दहिया, नंदलाल शर्मा, दौलत राम दहिया, रण सिंह दहिया, प्रह्लाद सिंह, पूर्ण सिंह दहिया, लाल चंद सुथार, राम लाल शर्मा, पृथ्वी शर्मा, वेद शर्मा, हजारी फुटेला, जगदीश पूर्व मेंबर, नंद किशोर शर्मा, भूप बावरिया, राजू जांगड़ा, संजय शर्मा, ओम गोदारा, सतबीर राड़, विनोद पचार, ओम प्रकाश पिलानिया, प्रमोद जेवलिया, नीतिन फौगाट, प्रह्लाद दहिया, मांगेराम खिचड़, अजब बिश्रोई, जय प्रकाश दहिया, हरीश खुराना, राजेंद्र जाखड़, कृष्ण पिलानिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

बबलू शर्मा लेंगे जैन दीक्षा

सिरसा,
                                    भाई के नक्शे कदम पर चलते भाई ने त्यागा संसारिक जीवन
बबलू शर्मा
              संत शिरोमणि स्वामी फूल चंद जी महाराज के शिष्य श्री सुमति मुनि जी, श्री सत्य प्रकाश मुनि व श्री समर्थ मुनि के सानिध्य में अध्ययनरत वैरागी बबलू शर्मा संसारिक जीवन से परित्याग करके 30 जनवरी रविवार को धार्मिक नगरी सिरसा में जैन दीक्षा ग्रहण कर रहे है।
    एस.एस. जैन सभा सिरसा के प्रधान प्रेमी नाहटा व युवक मंडल के प्रधान शिव जैन ने बताया कि बबलू शर्मा 25 अप्रेल 2010 को स्वामी फूल चंद जी की ९ वीं पुण्यतिथि पर जैन संतो के सम्पर्क में आये और जैन धर्म में लगन लग गई तभी से संतो के साथ ही वैरागी बन रह रहे है। बबलू शर्मा का जन्म भिवानी में 15 सिंतबर 1992 में हुआ। दसंवी तक शिक्षित बबलू ने अपने गुरूओं से जैन धर्म के अनेक ग्रंथो, प्रतिक्रमण, 25 बोल, मेरी भावना, 12 भावना, आज्ञम अध्ययनरत आदि का ज्ञान का प्राप्त किया।
    बबलू शर्मा के तीन भाई है जिनमें एक भाई ने पहले ही जैन दीक्षा गृहण की हुई है जो समर्थ मुनि के रूप में जाने जाते है व अन्य दो भाई भिवानी में ही रहते है। बबलू शर्मा के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। बबलू शर्मा की माता कृष्णा देवी भिवानी जिले के मानहेरू के सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। उन्होंनें बताया कि वैरागी बबलू ब्राह्मण परिवार से संबध रखते है और उन्हें बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ अपने आपको भक्ति में लगाया व जैन धर्म में रूचि रखने लगा। उन्होंने बताया कि किसी ज्योतिषि ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि बबलू के परिवार से दो संत बनेगें। प्रधान ने बताया बबलू शर्मा की 29 जनवरी को मेंहदी रस्म अदा की जाएगी व 30 जनवरी को वे जैन दीक्षा लेंगे। इस अवसर पर सुन्दर झांकिया भी निकाली जाएगीं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पंजाब, राजस्थान सहित अनेक प्रांतो से श्रावक व श्रद्धालु जैन दीक्षार्थी को शुभाशीष प्रदान करेगें।

62वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की फुल-ड्रैस रिहर्सल की गई

सिरसा,
           आज स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में 62वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की फुल-ड्रैस रिहर्सल की गई, जिसमें उपायुक्त श्री सीजी रजिनीकांथन ने ध्वजारोहण कर परेड़ का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मास पीटी शो तथा डंबल लेजियम शो की भी रिहर्सल की गई। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित थे।
    उपायुक्त श्री सीजी रजिनीकांथन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के  इस जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा मुख्यातिथि होंगे, जो समारोह में ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के मास पीटी शो में विभिन्न स्कूलों के 1300 से भी अधिक बच्चे भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के आधा दर्जन से भी अधिक टीमें देश भक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों की छटा बिखेरेंगी। इन कार्यक्रमों में 300 के लगभग बच्चे भाग लेंगे।
    इस मौके पर नगराधीश श्री एचसी भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में भव्य मार्च पास्ट और परेड़ होगी। परेड़ का नेतृत्व डबवाली के डीएसपी श्री रविन्द्र कुमार करेंगे। इस परेड़ में पुलिस, हरियाण गृहरक्षी विभाग, एनसीसी, गल्र्स गाइड, स्काउट्स व अन्य स्कूलों की एक दर्जन टुकडिय़ां भाग लेंगी। इन टुकडिय़ों में जिला पुलिस की टुकड़ी जिसका नेतृत्व एसआई अजीत सिंह, महिला पुलिस बल की टुकड़ी जिसका नेतृत्व एएसआई श्रीमती सुशील बाला, गृहरक्षी विभाग की टुकड़ी जिसका नेतृत्व प्लाटुन कमांडर श्री जगदीश चन्द्र शर्मा, नेशनल कॉलेज सिरसा की एनसीसी की टुकड़ी जिसका नेतृत्व श्री भजन लाल, रा.क.व.मा.वि. सिरसा की एनसीसी की टुकड़ी जिसका नेतृत्व सार्जेंट मधु जांगड़ा, रा.क.व.मा.वि. गल्र्स गाइड की टुकड़ी जिसका नेतृत्व सोनाली, रा.उ.वि. सिकंदरपुर जिसका नेतृत्व साहुल देसवाल, रा.व.मा.वि. खैरपुर की टुकड़ी जिसका नेतृत्व गुरबचन सिंह, एसएस जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की टुकड़ी जिसका नेतृत्व नेहा जैन, भारतीय सैनिक व.मा.वि. की टुकड़ी जिसका नेतृत्व नरेन्द्र सिंह और आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टुकड़ी जिसका नेतृत्व तेजेन्द्र सिंह करेंगे।
    उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की नीतियां प्रदर्शित करती हुई झांकियां भी निकाली जाएंगी। इसके साथ-साथ सांस्कृतिक व अन्य सभी कार्यक्रम देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होंगे। परेड़ में भाग लेने वाली टुकडिय़ों में प्रथम, द्वितीय स्थानों पर रहने वाली टुकडिय़ों का चयन किया जाएगा। इसी प्रकार झांकियों में भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली झांकियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। एक दिन पूर्व शहीद भगत सिंह स्टेडियम सहित पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। पूरे शहर में सभी जगह विशेष सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ-साथ शहर के सभी चौकों को सजाया जाएगा और विभिन्न स्थानों पर गेट स्थापित किये जाएंगे।
    आज के इस रिहर्सल कार्यक्रम में सांस्कृतिक टीमों, मास पीटी शो व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों के इंचार्ज को निर्देश दिये गये कि वे अपनी टीमों का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में और ज्यादा सुधार के लिए इंचार्जों को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 24 व 25 जनवरी को भी वे अपने स्कूलों में बिना ड्रैस के रिहर्सल करें। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्वतंत्रता सेनानियों, जिला के गणमान्य व्यक्तियों व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में मुख्यातिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
    उपमंडलाधिकारी ना. श्री एसके जैन ने सभी स्कूल अध्यापकों व कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों से कहा कि वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मास पीटी शो में भाग लेने वाले स्कूलों के अध्यापकों से कहा कि वे बेहतर व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह मेंपीने के पानी व स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। समारोह में भाग लेने वाले बच्चों को मिठाईयां व आकर्षक इनाम भी दिये जाएंगे। आज इस रिहर्सल कार्यक्रम में उपपुलिस अधीक्षक पूर्ण चंद पंवार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश मेहरा, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमकुम ग्रोवर विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।