Loading

23 February 2011

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी (तिथिः-22.02.2011)

मुख्य समाचारः
ऽ  मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिला रिवाड़ी के गांव होंध चिल्लर में 1984 में बड़ी संख्या में सिखों की हत्या में
लिप्त लोगों को दंण्डित किया जायेगा।
ऽ  इंडियन नैषनल लोकदल ने एक याचिका दायर कर कार्यकारी  स्पीकर से सातों निर्दलीय विधायकों की
सदस्यता रद्द करने की मांग की।
ऽ  हरियाणा ने प्रदेष के 6 जिलों के किषोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के नाम अधिसूचित किये।
ऽ  स्कूल-बस और ट्रक डप्पर की टक्कर में दो बच्चों की मौत और 6 अन्य घायल।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 1984 के दंगों के दौरान रेवाड़ी जिले के गांव होंध चिल्लर में सिखों की जघन्य
हत्या को निदंनीय बताया और कहा कि दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। 
आज चंडीगढ़ में एक पत्रकार सम्मेलन में श्री हुड्डा ने बताया कि एक सिख प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मिलकर इस
बारे में ज्ञापन सौंपा है जिसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में और कोई अन्य कार्रवाई मंडल
आयुक्त की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। 
मिर्चपुर मामलें के संबंध में श्री हुड्डा ने इस बात का खंडन किया कि गांव में किसी समुदाय के बच्चों को षिक्षा
प्राप्त करने से वचिंत किया जा रहा है। उन्होंने इस बात का भी खंडन किया की मिर्चपुर घटना पर कोई गुप्त
समझौता किया गया है।
------------------------------------

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा ने पिछले 6 वर्षांे के दौरान सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास
किया है और इस बात की पुष्टि नैषनल काउंसिल आफ एप्लाईड इकनॅामिक रिसर्च की रिपोर्ट में की गई है। 
मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि नैषनल काउंसिल आफ एप्लाइड
इकनॉमिक रिसर्च की रिर्पोट के अनुसार प्रमुख राज्यों के लिए वर्ष 1999-2000 के स्थिर मूल्यों पर प्रति व्यक्ति
राज्य घरेलू उत्पाद के मामले में वर्ष 2007-2008 के चालू मूल्यों पर उनसठ हजार रूपये के साथ हरियाणा का
प्रथम स्थान है।
उन्होंने बताया कि 11 वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान हरियाणा के सकल राज्य घरेलू उत्पाद की औसत वृद्धि 9.5
प्रतिषत रही और 12 वीं पंचवर्षीय योजना में यह 11 प्रतिषत तक पहुंचने की संभावना है। 
------------------------------------

इंडियन नेषनल लोकदल विधायक दल के उपनेता षेर सिंह बडषामी ने विधानसभा के कार्यकारी स्पीकर के पास
आज को एक याचिका दायर कर सातों निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग की है। 
श्री बडषामी द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि ये सातों विधायक निर्दलीय प्रत्याषी के तौर पर चुनाव जीते थे
और कांग्रेस पार्टी की सरकार में षामिल होने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी की जनसभाओं व बैठकों में षामिल
हांेने से इन विधायकों का आचरण निर्दलीय विधायकों वाला नहीं रहा है। ऐसे में संविधान के 10 वें अनुछेद व
दलबदल कानून के अंतर्गत इन सातों विधायकों की विधानसभा सदस्यता तुरंत रद्द की जानी चाहिए।
------------------------------------

प्रदेष की राज्यपाल और दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं तकनीकी विष्वविद्याालय, मुरथल के कुलाधिपति श्री
जगन्नाथ पहाड़िया ने विष्वविद्याालय के कुलपति श्री एच एस चहल की नियुक्ति की अवधि 8 फरवरी से तीन वर्ष
या 68 वर्ष की आयु तक कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से जो भी पहले हो के लिए बढ़ा दी है।
------------------------------------

महिला एवं बाल विकास द्वारा प्रदेष के 6 जिलों में किषोर न्याय बोर्ड के लिए नियुक्त किए गए नए सदस्यों के
नामों को अधिसूचित किया है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कुरूक्षेत्र से प्रोमिला गुप्ता, सोनीपत के गांव थारू से महावीर सिंह, सोनीपत से
कृष्णा षर्मा, रेवाड़ी से डॉ तपित भार्गव, जींद से नरेष जागलान, गुड़गांव से उषा सोलंकी व महेंद्र सिंह तथा
भिवानी से डॉ किरण कायस्थ षामिल है। इन सभी सदस्यों की अवधि पांच वर्ष की होगी।
------------------------------------

जींद रोहतक मार्ग पर गांव गुसाई खेड़ा के निकट आज एक स्कूल बस और डप्पर की टक्कर में दो स्कूली बच्चों
और बस ड्राईवर की मौत हो गई। दोनों बच्चे, सुभम और सिमरन भाई बहन थे । घटना में घायल 6 में से दो
बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हे पी जी आई रोहतक रैफर कर दिया गया है।
------------------------------------

रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस षिविर में चयनित एन सी सी कैडेटों को सषस्त्र सेनाओं में अधिकारियों के तौर
पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। एन सी सी के चंडीगढ़ जॉन के अतिरिक्त महानिदेषक, मेजर जनरल मोहबत
सिंह ने सैनिक स्कूल कपूरथला में पत्रकारों से यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि वायुसेना ने ऐसे कैडेटों की भर्ती षुरू कर दी है और इस वर्ष जनवरी महीने में गणतंत्र दिवस
षिविर से कुछ एन सी सी कैंडेटों का चयन किया है। उन्होंने बताया कि सषस्त्र सेनाओं में भर्ती के लिए, सेवा
चयन बोर्ड द्वारा ऐसे कैडेटों का साक्षात्कार लिया जाएगा और साक्षात्कार के लिए तैयारी हेतु तीन अकादमियां
चुनी गई है। उन्होंने बताया कि मलौंट और रोपड़ में लड़को और लड़कियों की दो एन सी सी बटालियनें स्थापित
की जा रही है। 
------------------------------------
 अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के बचपन और उसके जीवन के अनछुए पहलुओं को उजागर करने वाली एक किताब
का आज करनाल में उनके पति जेनपियरे हैरिसन द्वारा विमोचन किया गया। इस पुस्तक में कल्पना के बचपन से
लेकर नासा तक के सफर को दर्शाया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के उपकुलपति
डॉ डीडीएस संधू ने कहा कि कल्पना का पूरा जीवन एक मिसाल है और वे विश्वविद्यालय में छात्रों को प्रेरणा देने
के लिए जल्द ही उनकी याद को चिरस्थाई बनाने का  प्रयास करेंगे। कल्पना के पति जेनपियरे ने कहा कि इस
किताब से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल चैरिटी कार्यों के लिए किया जाएगा।
------------------------------------

22 February 2011

किसान के खेत में उगी 5 किलो की मूली

ओढ़ां न्यूज
    ओढ़ां के किसान निहाल सिंह के खेत में तीन से साढ़े फुट लंबी मूलियां उगी हैं जिनका
वजन साढ़े चार से पांच किलोग्राम है। किसान निहाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गोबर की खाद का इस्तेमाल किया था और अब से पहले इतने बड़े साइज की मूलियां उन्होंने नहीं देखी।

छायाचित्र: मूलियां दिखाते हुए किसान निहाल सिंह व काला सिंह।

लूट की योजना बनाते पकड़े गए चारों आरोपी जेल भेजे

ओढ़ां न्यूज
    ओढ़ां पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाते पकड़े गए चारों आरोपियों रणजीत पुत्र सुंदर सिंह, लखविंद्र पुत्र मक्खन, सतनाम पुत्र प्यारा सिंह व जोगेंद्र पुत्र शेरसिंह निवासी पीरांवाली जिला हिसार को दो दिन के रिमांड के बाद सोमवार को डबवाली स्थित एसडीजेएम महावीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जेल से सिरसा पुलिस उन्हें प्रोटक्शन वारंट पर लेगी। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान इन लोगों की निशानदेही पर शनिवार की शाम को सिरसा में बेगू रोड पर स्थित कीर्ति नगर में भूरा सिंह के घर पर छापामारी करके पुलिस द्वारा पुलिस की नकली वर्दियां और नोटों के बंडल बरामद किए गए थे।

हरियाणावीं, राजस्थानी और पंजाबी संस्कृति का गजब सांमजस्य देखने को मिला

सिरसा, 22 फरवरी। स्थानीय सी.एम.के कॉलेज के ऑडिटोरियम में आज हरियाणावीं, राजस्थानी और पंजाबी संस्कृति का गजब सांमजस्य देखने को मिला। मौका था स्पीक मैके के सहयोग से  करवाए गए 'म्हारी रीत-म्हारे गीत कार्यक्रम का जिसमें हरियाणावीं, राजस्थानी और पंजाबी साहित्य के लोक  गायकों ने गीतों को स्वरबद्ध किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सिरसा के उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
    कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर हरियाणवी गायिक डा. किरण ख्यालिया व श्रीमती सुनीता चौधरी ने की। डा. किरण ख्यालिया का लोक गायिका के रुप में जहां देश के चोटी के एक दर्जन कलाकारों में शुमार है, वहीं श्रीमती सुनीता चौधरी ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन की मशहूर फनकार है। इन दोनों गायिकाओं ने हरियाणवीं लोक संस्कृति को और अधिक विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न संस्कारिक गीतों का संकलन करके म्हारी रीत-म्हारे गीत नामक सीडी में अपना स्वर भी दिया है जिसे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली सहित भी हिंदी भाषी क्षेत्रों में एक नई पहचान मिली है।
    डा. किरण ख्यालिया और श्रीमती सुनीता चौधरी ने आज के इस कार्यक्रम में इष्ट देवताओं को याद करते हुए गीत की शुरुआत की। वैसे भी यह गीत हरियाणा में विवाह जैसे शुभ लग्न कार्यों की शुरुआत में गाया जाता है। गीत के बोल इस प्रकार है:-
कित तै आए अर्जुन पांडे  कित तै तो आए हनुमान,
हनुमान पियारे ये दोऊ कित रै समान
दोनों हरियाणवीं लोक साहित्य की गायिकाओं ने दूसरे लोकगीत की शुरुआत भात गीत से की। जब हरियाणा में बहन अपने भाई के घर भात न्योतने जाती है तो
क्यां ऐ न्योंदु बाबल राजा क्यॉ ऐ तै चाचे ताऊ
ऐरी भरी क्याँ ऐ तै न्योंदू मेरी मां का जाया जिसनै मैं उजली
इसके बाद डा. ख्यालिया और श्रीमती चौधरी ने हरियाणवीं लोक संस्कृति की पहचान सिठना गीत गाकर लोकगीत को स्वरबद्ध किया। इस गीत में उन्होंने सहेलियों और गांवों की बहनों पर गीत के रुप में सिठने कसे।
रेलगाड़ी तै उतर्या नवाब बदला कर लेती
ऐ बहणा काला हो तो बदल लेती, गोरा बालम तो बदल्या ना जाए
उनके इस गीत पर उपस्थित महिलाओं ने जमकर लोक नृत्य किया और ठुमके लगाए। ओडिटोरियम में बैठे सभी दर्शको ने हरियाणवीं संस्कृति से सराबोर हो कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।  इसी प्रकार से
नारी की महिमा में हरियाणवीं खास लोकगीत
ओ मैं तो छैल छबीली नार नारंगी सेहरे आले गाकर सभी महिलाओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। पुरुष दर्शनों ने भी अपने पांव ठिरका कर इन गीतों का भरपूर आनंद लिया।
    इस कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे राजस्थानी लोक एवं क्लासिकल गायक रहमत खां लांगा ने अपने गीतों के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेर कर सिरसा को संस्कृति के संगम में बदल दिया। उन्होंने राजस्थान का मशहूर गीत 'केसरिया बालम पधारो म्हारे देश गाकर श्रोताओं का खूब मनोरंजन करवाया। मान राग पर आधारित उनके इस गीत में सुर संगीत और वाद्य यंत्रों का गजब समावेश था। इसके साथ-साथ उन्होंने झंझुटी राग पर आधारित 'कानूनो न जाने म्हारी रीत सखी बाला वारी वारी गीत में तो राजस्थान की लोक संस्कृति का नजारा प्रस्तुत किया। उनके इस गीत पर उनके साथ आए पांच वर्षीय बाल कलाकार जाकिर खां ने जमकर नृत्य दिखाया। इनके गु्रप के कलाकारों ने खडताल पर मोहम्मद रफीक, सारंगी पर हाबिब खां और गायकी में साथ देने वाले मोहम्मत जाहिल तथा ढोलक पर सदीप खां ने जबरदस्त संगीत दिया।
    इस कार्यक्रम में स्थानीय पंजाबी गायक प्रवीन कुमार ने भी पंजाबी लोकगीत सुनाकर कार्यक्रम में पंजाब के लोक संस्कृति का तड़का लगाया। उन्होंने पंजाबी गीत दमा दम मस्त कलंदर गाकर दर्शकों की वाहवाही लुटी। इस कार्यक्रम में सिरसा एजुकेशन सोसायटी द्वारा सभी कलाकारों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती विजया तोमर ने मुख्यातिथि एवं बाहर से आए सभी कलाकारों का कॉलेज परिवार की और से स्वागत किया। इस अवसर पर सिरसा एजुकेशन सोसायटी के प्रधान प्रवीन बागला, डा. आर.एस सांगवान, डा. करण सिंह, डा. वेद बैनीवाल, आनंद बियानी सहित, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की प्रधान शिल्पा वर्मा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बिजली बैठकों का आयोजन किया जाएगा


सिरसा, 22 फरवरी ।  बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्परता से निवारण करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र में  23 फरवरी, बुधवार को  उपमण्डल कार्यालय परिसर माधोसिंघाना जिला सिरसा, सिटी सब-डिवीजन कार्यालय परिसर फतेहबाद, बिजली निगम कार्यालय परिसर लोहारू जिला भिवानी, गाव कनीना जिला महेन्द्रगढ़, न्यू कालोनी गुडग़ाव व गाव बदरौला जिला फरीदाबाद में बिजली बैठकों का आयोजन किया जाएगा । इन बिजली बैठकों  की अध्यक्षता निगम के स बन्धित महाप्रबन्धक करेंगे।
यह जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बिजली बैठकों में सभी प्रकार की सामूहिक व व्यक्तिगत शिकायतों का निवारण करने के लिए महाप्रबन्धक के साथ  स बन्धित उपमहाप्रबन्धक व अधिकारी व कर्मचारी शिकायतों के समाधान के लिए जरूरी रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होंगे।
उन्होंने बताया कि बिजली बैठकों में सुबह दस बजे शिकायतों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा तथा पहले आने वाले शिकायतकत्र्ताओं की क्रमवार पहले सुनवाई की जाएगी। बिजली बैठक मे बिल ठीक करने, मीटर रीडिंग स बन्धी, मीटर बदलवाने, नया कनैक्शन, टूटे ख भें व तार दुरूस्त करने या बदलवाने, बिजली आपूर्ति, आदि से स बन्धित शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
बिजली बैठकों  में मीटर बदलवाने व नये कनैक्शनों के  लिए  एजेन्टों के माध्यम से मीटर भी उपलब्ध होंगे।