Loading

17 April 2011

प्रादेशिक समाचारः-17.04.2011

मुख्य समाचारः
’ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश ने नव नियुक्त जजों से आग्रह किया है कि वे अपने निर्णयों में दृढ़ रहे और मामलों को लंबित न रखे।
’ राजस्व विभाग आगामी 6 माह में खुले दरबार लगा कर फसलों की गिरदावरी का काम पूरा कर लेगा।
’ पी जी आई चंडीगढ़ दिल्ली के बाद सफलतापूर्वक लीवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला संस्थान बन गया है।
’ झज्जर जिले के गांव कासनी की कनिष्ठा ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2011 का खिताब जाती है।

    हरियाणा में नए भर्ती हुए 82 न्यायिक अधिकारियों के लिए छठा इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम आज चंडीगढ़ ज्यूडिशियल एकेडमी में शुरू हुआ। पंजाब तथा हरियाणा उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति श्री रंजन गोगोई ने एक वर्ष तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इन नव नियुक्त ज्यूडिशियल ऑफिसर्स का चयन दस हजार आवेदको में से किया गया है। न्यायमूर्ति श्री गोगोई ने इस अवसर पर अपने संबोधन में न्यायिक अधिकारियों से आग्रह किया कि वे वकीलों के साथ विनम्र रहे लेकिन उन्हें दृढ़ रहना होगा। उन्होंने कहा कि निर्णय को लंबित नहीं रखा जाना चाहिए यदि मामला उलझा हुआ हो तो मुख्य बिदंुओं को नोट कर लेना चाहिए। मुख्य न्यायधीश ने सभी नए भर्ती हुए न्यायिक अधिकारियों को जजों द्वारा पालन किए जाने वाले नैतिक मूल्यों की पुस्तकें प्रदान की। इस समारोह में पंजाब तथा हरियाणा उच्च न्यायलय के वर्तमान एवं सेवा निवृत्त न्यायधीश तथा पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।
    राजस्व मंत्री श्री सतपाल सांगवान ने कहा है कि विभिन्न कारणों से बरबाद फसलों का किसानों को समय पर मुआवजा न मिल पाने के कारण किसानों के नाम गिरदावरी नही होना है। अब राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश भर में तहसील स्तर पर खुले दरबार लगा कर वे स्वयं किसानों की गिरदावारी का काम करवाएंगे। भिवानी जिले का गांव नांगल में ग्रामीणों की जमीन संबंधी समस्याएं सुनने के बाद एक पत्रकार वार्ता में मंत्री ने बताया कि प्रदेश भर में गिरदावरियों को ठीक करवाने के लिए उस डी एम तथा तहसीलदारों की अगुवाई में पटवारी कानूनगों तथा ग्राम सचिवों की कमेटी बना कर आगामी 6 माह में यह काम पूरा किया जाएगा। अकेले भिवानी जिले में ही एक अरब 39 करोड़ रूपए का मुआवजा किसानों को दिया जा रहा है जो अब तक का रिकार्ड है।
राजस्व मंत्री ने बताया कि दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए हर खेत्र में पानी पहुचाने के लिए चलाई गई लिफट दरीगेशन योजना के लिए करोड़ों का बजट तैयार कर इसे दुरूस्त किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में श्री सांगवान ने आठ मई की विश्वास रैली में मुख्यमंत्री द्वारा बादड़ा में तहसील बनवाना दादरी में 101 बिस्तरों वाला अस्पताल तथा दादरी रोडवेज डिपों बनाने की घोषणा होने की बात कही।

    शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे झज्जर जिले की सभी ड्रेनों की सफाई शीघ्रतापूर्वक करवाएं ताकि बरसात के मौसम में पानी की निकासी सही ढंग से हो सके तथा क्षेत्र में कहीं भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। आज झज्जर में उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ साथ स्कूलों में बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उनका आह्वान किया कि वे अपने बच्चों विशेष कर लड़कियों को शिक्षित बनाए।

    पी जी आई चंडीगढ़ के डाक्टरों की एक टीम ने संस्थान का पहला लीवर ट्रांस्प्लांट सफलतापूर्वक संपन्न किया। उत्तर भारत में दिल्ली के बाहर पी जी आई लीवर ट्रांस्प्लांट करने वाला पहला संस्थान बन गया है। यह ऑपरेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक रोगी पर किया गया जिसका लीवर फेल हो गया था उसे एक दुर्घटना में गंभीर चोटों के बाद मृत मस्तिष्क वाली एक लड़की का लीवर लगाया गया जिसके अंग उसके परिजनों ने दान कर दिए थे। पी जी आई में लीवर ट्रांस्प्लांट के नोडल अधिकारी डाक्टर अरूणाशुं बेहरा जिन्होंने डाक्टर एल कामन तथा अन्य डाक्टरों्र की एक टीम के साथ यह ऑपरेशन किया ने बताया कि रोगी को आई सी यू में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है। पी जी आई में सप्ताह लीवर फेल होने से पीड़ित लगभग तीस रोगी आते है जिनमें से कइयों को लीवर बदलने की जरूरत होती है पहले ऐसे रोगियों को इजलाज के लिए दिल्ली भेज दिया जाता था इस सफल ट्रांस्प्लांट के बाद पी जी आई में भी ऐसे रोगियों का उपचार किया जा सकेगा। इस उपलब्धि से पी जी आई के डाक्टरों का लंबे समय से देखा सपना साकार हो गया है।

    हरियाणा की कनिष्ठा धनकड़ ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2011 का खिताब जीता है। कनिष्ठ की इस उपलब्धि पर उसके पैतृक गांव झज्जर जिले में कासनी के लोगों को गर्व है उसके परिजनों को उम्मीद है कि कनिष्ठा की यह जीत हरियाणा में महिलाओं की प्रगति को प्रोत्साहित करेगी। इसी गाव में रहने वाले कनिष्ठा के दादा दादी अपनी पोतह की सफलता पर खासे उत्साहित हैं 22 वर्षीय इस सुदंीह के पिता राज सिंह धनकड़ भारतीय नौ सेना अधिकारी है। जबकि इसके दादा मातृ राम धनकड़ नौ सेना के ही रिटायर्ड कामांडर है। कनिष्ठा की माता कुसुम धनकड़ दिल्ली में लेक्चरर है तथा उसकी दादी चावली देवी गांव की सरपंच रह चुकी है।

    हरियाणा सरकार ने शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए प्रदेश के तिहत्तर शहरों में मूलभूत संरचनाएं जैसे सड़के, जल निकासी, जलापूर्ति, सीवरेज इत्यादि के अंतर को घटाने के लिए शहर विकास योजनाए तैयार की हैं एक अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष शहरी स्थानीय निकायों के लिए एक हजार 695 करोड़ रूपए से अधिक की राशि निर्धारित की है जो गत वर्ष के आंवटन से 91 करोड़ रूपए अधिक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को लागू करने के लिए दो वर्ष पूर्व 144 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई। सभी स्थानीय निकायों के वार्डो के विकास के लिए दो वर्षो में एक करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। जिनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी अनुसूचित जातियों के लोगों की है।

    रोहतक के सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक मूल्यों को स्थापित किया है। वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पहले प्रदेश में एक ऐसा दौर भी आया था जब राजनीति में हर लिहाज से गिरावट आ गई थी। आज रोहतक में एक समारोह में श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भी राज्य की हुड्डा सरकार की विकासात्मक गतिविधियों का जारेदार समर्थन किया हैं उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्षेत्रवाद की राजनीति का अंत कर दिया है।

    कपास की फसल के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने के लिए प्रदेश के 11 जिलों में मिनी मिशन सैकेंड क्रियान्वित की गई हैं कृषि विभाग के महानिदेशक डाक्टर अशोक यादव ने आज सिरसा में कृषि विभाग के कार्यालय में अधिकारियों तथा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को बी टी कॉटन के बीजों की कमी नहीं रहने दी जाएगी और पर्याप्त मात्रा में बी टी कॉटन का बीज सरकार द्वारा उपलबध करवाया गया हैं उन्होंने कहा कि किसानों की मांग को देखते हुए बी टी कॉटन की विभिन्न किस्मों की बीज अत्यधिक मात्रा में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सिरसा जिले में 12 लाख से भी अधिक पैकंेटों की व्यवस्था की गई है।

    यमुनानगर जिला उपायुक्त ने कहा है कि गत वर्ष बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे के रूप में किसानों को 6 करोड़ 44 लाख रूपए की राशि वितरित की जा रही है। बाढ़ के कारण जिन किसानों के नलकूपों को नुकसान हुआ था उन्हें 27 लाख रूपए तथा जिन लोगों के पक्के अथवा कच्चे मकान आंशिक अथवा पूर्ण रूप से क्षमिग्रस्त हुए थे। उन्हें भी मुआवजे के रूप में एक करोड़ नवासी लाख रूपए की राशि मुआवजे के रूप में प्रदान की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में जल सेवाएं मंडल द्वारा बाढ़ बचाओं कार्यो पर 68 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जा रही है। बाढ़ बचाओं कार्यो का निर्माण जोर शोर से चल रहा है जो 31 मई तक पूरा हो जाएगा।

    इसी जिले के रैडक्रंस सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हीमोफीलिया दिवस पर आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में डाक्टरों की एक टीम द्वारा मरीजो की निःशुल्क जांच की गई। इस शिविर में 25 विंकलाग व्यक्तियों को तिपहिया साइकलें, सात व्हील चेयर तथा सुनने की मशीने वितरित की गई।

No comments:

Post a Comment