Loading

14 February 2014

रेल पुल रैली  स्वागत, सम्मान और सौगात का संगम होगा

डबवाली, 14 फरवरी।
          डबवाली में आगामी 16 फरवरी को होने वाली रेल पुल रैली स्वागत, सम्मान और सौगात का संगम होगा। यह बात आज मुख्यमंत्री हरियाणा के विशेष कार्याधिकारी (मीडिया) डा केवी सिंह ने आज डबवाली के स्थानीय संगरिया रोड स्थित ओम होटल में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा इस रैली में लगभग 380 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं को उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
जिनमें 358 करोड की परियोजनाएं केवल डबवाली विधानसभा क्षेत्र की है यह डबवाली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐेतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि इतनी राशि से पूरी होने वाली परियोजनाओं  की शुरुआत शायद ही किसी विधान सभा क्षेत्र के लिए हुई हो। इसके इलावा मुख्यमंत्री हरियाणा इस रैली में क्षेत्र के लिए कऱोडो रुपये की और अन्य घोषणाएं करेंगे। इसलिए यह रेल पुल  रैली क्षेत्र के लोगो के लिए एक सौगात होगी।
    उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है कि डबवाली में एक साथ दर्जनों बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत होने जा रही है। इन परियोजनाओं में  डबवाली का रेलवे ओवर ब्रिज, नुहियांवाली का 400 के वी सबसटेशन चोरमार का 220 के वी सबस्टेशन , कालुआना का खरीफ चैनल, राजकीय महाविद्यालय भवन व अन्य कई परियोजनाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि इस रेल पुल रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त डा अशोक तंवर का स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा। उनके अध्यक्ष पद का पदभार सम्भालने पर यहां पहली बार अभिनंदन होगा इस प्रकार से इस रैली में सम्मान का समारोह भी होगा। उन्होंने कहा कि इस रैली में 40 हजार से भी अधिक लोगो की भीड़ मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा
के प्रभारी डा शकील अहमद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अशोक तंवर का स्वागत करेगी। उन्होंने बताया कि रैली में पहुंचने के जिला के लोगो में जबरदस्त उत्साह है। जिला के सभी 334 गांव से लोग अपने अपने साधनों से रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने स्वयं 300 से भी अधिक गांव का दौरा किया है और इस दौरे में पूरे जिला की जो भी समस्याएं लोगो ने रखी है उन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबवाली शहर में पेयजल व  सीवरेज व्यवस्था के लिए 36 करोड की राशि स्वीकृत हुई है। मुख्यमंत्री हरियाणा से मांग की जाएगी कि यह राशि शीघ्र भिजवाएं ताकि शहर में पानी व सीवरेज से सम्बंधित कार्य शुरु हो सके। उन्होंने पत्रकारेंा के समक्ष उनकी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान और विपक्ष के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यो के आंकड़े भी प्रस्तृत किए।
    उन्होंने कहा कि 1999 से 2005 तक 6 वर्षो में डबवाली क्षेत्र में केवल मात्र 129 करोड 78 लाख रुपए की राशि खर्च की गई जबकि कांग्रेस पार्टी की  9 साल के कार्यकाल में लगभग छह सौ करोड रुपये की राशि खर्च हई जो एक कीर्तिमान है इसके इलावा साढे तीन सौ करोड की परियोजनाएं आगामी 16 फरवरी को शुरु होंगी। उन्होंने विधायक न होते हुए भी  पूरे ईमानदारी और साफ नियत से डबवाली में विकास तोड़ विकास कार्य करवाए जबकि विपक्ष ने ना सत्ता मे रहते हुए न ही विपक्ष में रहते हुए जिम्मेवारी नहीं निभाई।
     उन्होने कहा कि 16 फरवरी का दिन डबवाली क्षेत्र के लोगो के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा और उन्होंने जिला वासियों से अपील कि की वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में भाग लें। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिहाग, दरबारा सिंह, पवन गर्ग, किशन शर्मा, विनोद बंसल, नवरत्न
बंसल, प्रशांत गर्ग, मदन लाल वर्मा, राकेश बाल्मिकी, रवि वर्मा, भारत निरंकारी व रविंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।      

No comments:

Post a Comment