Loading

14 February 2014

रेल पुल रैली की तैयारियां अंतिम चरण में


डबवाली, 14 फरवरी।
        16 फरवरी को डबवाली  में होने वाली  रेल पुल रैली की तैयारियां अंतिम चरण में है। रैली स्थल तिरंगा नजर आने लगा है और सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस के जवानों व अधिकारियों ने रैली स्थल को सम्भाल लिया है। 
नौ एकड से भी अधिक क्षेत्र में लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई है और रैली स्थल को दस सैक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था एवं लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई है इस रैली में लोग कुर्सियों पर बैठकर ही अपने नेताओं का भाषण सुनेंगे। रैली के आयोजक डा केवी सिंह ने आज रैली स्थल का दौरा किया। उनके अनुसार लोगो के बैठने के लिए 25 हजार से भी अधिक कुुर्सियां लगाई गई है और स्थल को दस सैक्टरों में बांटा गया है। महिलाओं व पुरुषों के बैठने के लिए अलग अलग सैक्टर बनाए गए है। उन्होंने बताया कि रैली में 60 बाई 40 का बढा मंच तैयार किया गया है जिसको तिरंगा लुक दिया गया है। मंच के सामने सुरक्षा की दृष्टि से डी बनाई गई डी के बाहर मंच के सामने इलक्ट्रोनिक मीडिया गैलरी व उसके साथ ही मीडिया गैलरी बनाई गई जहां से पत्रकार एवं छायाकर रैली की कवरेज कर पाएंगे। आज जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ सिंह ने भी रैलीस्थल पर सुरक्षा का जायजा लिया और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की  डियुटी सुनिश्चित की।

No comments:

Post a Comment