Loading

14 February 2014

16 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 

1.    गांव नुहियांवाली में 400 के वी सब स्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा 16 फरवरी को किया जाएगा। इस सब स्टेशन को बनाए जाने पर 131.57 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ और 400 के वी सब स्टेशन पीजीसी आईएल मताना से बिजली प्राप्त होगी। इस सब स्टेशन से 2 लाख 79 हजार 11 उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
2.    गांव चोरमारखेड़ा में 220 के वी सब स्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा 16 फरवरी को किया जाएगा। इस सब स्टेशन को बनाए जाने पर 82.12 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।  इस सब स्टेशन से 101 गांवों को लाभ होगा तथा 84 हजार 700 उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इस सब स्टेशन से 132 के वी सब स्टेशन डबवाली,आसाखेड़ा, कुरंगावाली व 33 के वी सब स्टेशन कालांवाली, पीपली, जण्डवाला, खोखर, खुइयां मलकाना गांवों के उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
3.    डबवाली शहर में सिरसा-मलोट रोड़ के फाटक नं -बी 32 पर  ओवर ब्रिज का शिलान्यास हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा 16 फरवरी को किया जाएगा। इसके निर्माण पर 82 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
4.    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कस्तूरबां गांधी बालिका विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस विद्यालय पर एक करोड़ 15 लाख 34 हजार रुपए की राशि खर्च होगी।
5.    डबवाली के राजकीय कालेज भवन का उद्घाटन 16 फरवरी को मुख्यमंत्री हरियाणा श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा करेंगें। इस कालेज भवन पर 15 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत आई है।
6.    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कालूआना खरीफ चैनल का शिलान्यास करेंगे। यह खरीफ चैनल 36 करोड  रुपए की राशि से तैयार होगा। इस चैनल के बनने से चक्का, बनवाला, गंगा, चक्क फरीदपुर, अहमदपुर, दारेवाला, रामगढ़, रिसालियाखेड़ा, मुन्नावाली, बिज्जुवाली, गोदिंका, कालूआना गांवों को लाभ होगा। लगभग 17702 एकड़ क्षेत्र लाभान्वित होगा।     
7.     16 फरवरी को सांवतखेड़ा गांव में एक करोड़ 26 लाख 60 हजार रुपए की लागत से स्वतंत्र जलघर का शिलान्यास मुख्यमंत्री हरियाणा श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा करेंगे।
8.    इसी दिन गावं ओढां में दूसरे जलघर का शिलान्यास करेंगे। इस जलघर पर एक करोड़ 84 लाख 80 हजार रुपए खर्च होंगे।
9.    मुख्यमंत्री हरियाणा 16 फरवरी को गांव गंगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास करेंगे। इस पीएचसी पर 3 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत आएगी।
10.    सिरसा के सैक्टर 19 में कैनाल आधारित जलघर का शिलान्यास मुख्यमंत्री हरियाणा श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 16 फरवरी को करेंगे। इस जलघर पर 22 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। यह जलघर लगभग 19.38 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। सैक्टर 19 के साथ-साथ सैक्टर 20,21 व 22 के उपभोक्ताओं को पीने का स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
11.    डबवाली स्थित राजकीय सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय का उद्घाटन भी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा क रेंगे। यह विद्यालय 2 करोड़ 28लाख 88 हजार रुपए की राशि से तैयार हुआ है।
12    16 फरवरी को ही मुख्यमंत्री हरियाणा श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा केहरवाला गांव में कस्तूरबां गांधी विद्यालय का उद् घाटन करेंगे। इस विद्यालय के निर्माण पर एक करोड़ 15 लाख 34 हजार रुपए की राशि खर्च हुई है।

No comments:

Post a Comment