Loading

21 March 2017

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बामनिया के जन्मदिवस पर हुआ हवन यज्ञ

सिरसा। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया के जन्मदिवस के अवसर पर आज युवा मोर्चा कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए हवन यज्ञ में बामनिया के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना के साथ आहूतियां डाली।
बाद में प्रसाद वितरित करते हुए अमन चोपड़ा ने कहा कि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने अपने राजनीतिक सफर को जिस प्रभावशाली ढंग से गतिमान किया है वह अन्य सुवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि आज बामनिया युवाओं के लिए आदर्श व्यक्तित्व बनकर उभर रहे हैं तथा युवा शक्ति को एकजुट करने के लिए निष्ठावान होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा की ऊर्जा और क्षमता से समाज को बड़ी संभावनाएं हैं ताकि वे आगे बढ़कर देश व समाज की सेवा करने में महती भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें हर ढंग से ताकत दे, ऊर्जावान बनाए और स्वस्थ जीवन लेकर समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देते रहें। इसके बाद दिशा संस्था में बच्चों को भोजन करवाया गया तथा उनके साथ बामनिया, चोपड़ा ने अपने परिवार व साथी कार्यकर्ताओं सहित बच्चों के साथ समय बिताया। कार्यक्रम में भाजपा के मीडिया प्रभारी कपिल सोनी को भी उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी गई। इस अवसर पर जिला पार्षद जिकेश मेहता, गुरजिंद्र चेयरमैन, तरुण गुलाटी, अमित मेहता, नीरज बंसल, कर्ण दुग्गल, सोनू वर्मा, जोगेन्द्र सोनी, तरसेम सामा, रोहित मेहता, अमित मेहता, राजेन्द्र लोहिया, अशोक मुत्ती, नछतर सिंह, जगत कक्कड़, राजेन्द्र रेणु, मंगत कम्बोज, विक्रम चानना सहित काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment