Loading

25 February 2011

Rail Budget Highlights


  • Annual investment of over 57,000 crore rupees.
  • Rail based industries to be set up under Vision 2020 to meet the demand for coaches.
  • Metro Coach Factory to be set up in Kolkata.
  • Coach factory to be set up in Singur.
  • Economic focus along with social concerns.
  • Railway Industrial Park to be set up in Nandigram.
  • 10,000 shelters to be built for homeless.
  • Housing units will come up in Mumbai, Sealdah, Siliguri and Tiruchirapalli on pilot basis.
  • Manipur to be connected to Rail network for the first time.
  • Proposal for setting  up gas-based power plant in Maharashtra.
  • Diesel Locomotive Centre at Manipur.
  • Railway Bridge Factory in Jammu and Kashmir.
  • Safety will be first priority for Railways.
  • Centre for Excellence in software will be set up by CRIS.
  • 85 new proposals through Public-Private partnership.
  • Anti-collision devices to be commissioned in three railway zones including South and South Central soon.
  • No increase in passenger fares.
  • Nine new Duranto, frequency of five Duranto trains to be increased.
  • Three new Shatabdi - Pune-Secunderabad, Jaipur- Agra, Ludhiana-Delhi.  
  • 56 new express trains and 13 new passenger services.
  • A new Super AC class , New Go India smart card  and extension of concessions for senior citizens and physically challenged.
  • Ten Rajya Rani express trains connecting state capitals with important cities.
  • Four Kavi Guru Express trains and an equal number of  Vivek Express trains to commemorate the 150th  Birth anniversaries of Rabindrarnath Tagore and Swami Vivekanand.
  • To promote tourism, special  trains called Janam Bhumi Gaurav will also be run on four routes connecting important historical and educational places.
  • 25 new lines will be added while  six gauge conversion and 28 doubling projects would be taken up.
  • Sukhi Griha scheme under which  10,000 dwelling units  for those living along the rail track sides will be provided.
  • Pradhan Mantri Rail Vikas Yojana proposed for implementing social projects of the railways during the 12th plan.
  • Internet access on a pilot basis will be introduced in Howrah Rajdhani Express , Rail yatri sevaks with  modern trollies will be launched in six more stations and new portal for e ticketing would be set up.
  • Railway Vidyalay Prabandhan Board to improve the quality of education in 269 Railway schools.      

रंगोली प्रतियोगिता में जीएनएम इंटर्नशिप की पुष्पा वर्मा प्रथम

सिरसा
स्थानीय लार्ड शिवा स्कूल आफ नर्सिंग में गत दिवस संस्था के प्रांगण में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्यअतिथि डा0 यशपाल सिंगला, प्रिन्सिपल, लार्ड शिवा कालेज आफ फार्मेसी ने रिबन काट कर किया। वशिष्ठ अतिथि के तौर पर डा0 जितेन्द्र सिंह एवं श्री जगतार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल आफ नर्सिंग की प्रिंसिपल श्रीमति सत्या गुप्ता ने की। कालेज प्रवक्ता विष्णु शर्मा ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम दिन रंगोली, मेंहदी, डिस्कस थ्रो व गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसका सभी उपस्थित अतिथियों व विद्यार्थियों ने भरपूर लुत्फ उठाया। रंगोली प्रतियोगिता में जीएनएम इंटर्नशिप की पुष्पा वर्मा ने प्रथम, जीएनएम द्वितीय वर्ष की सविता ने द्वितीय व देवेन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में जीएनएम तृतीय वर्ष की शालू ने प्रथम, इंटर्नशिप की पुष्पा वर्मा ने द्वितीय व तृतीय वर्ष की पूनम वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में जीएनम द्वितीय वर्ष की सोनू ने 29.4 मीटर डिस्कस फेंक कर प्रथम व 25 मीटर डिस्कस फेंक कर प्रथम वर्ष की सुदेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसी दौरान मुख्यातिथि ने छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर उनकी होंसला अवजाही करते हुए  कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए खेलों का जीवन में विशेष महत्व है और लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी चाहिए कि वे खेल प्रतियोगिताओं में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। 
तत्पश्चात गोला फेंक प्रतियोगिता में 5.5 मीटर गोला फेंक कर जीएनएम-प्रथम वर्ष की सुदेश ने प्रथम स्थान हासिल किया व 4.11 मीटर गोला फेंक कर सविता जीएनएम द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के दुसरे दिन आज रस्सा कस्सी, वालीवाल, बेडमिंटन व कब्बडी के लीग मेचों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संस्था के लार्ड शिवा कालेज आफ फार्मेसी के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री विजय नरेश, श्री रमेश कुमार व लार्ड शिवा स्कूल आफ नर्सिंग के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत रखे गए 35 करोड़ के विकास कार्य करने के लक्ष्य की प्राप्ति की जाएगी

सिरसा, 24 फरवरी। सिरसा जिला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत रखे गए 35 करोड़ के विकास कार्य करने के लक्ष्य की प्राप्ति की जाएगी। इस योजना के तहत इस माह के दौरान जिला प्रशासन को 15 करोड़ रुपए की राशि और प्राप्त हो चुकी है, जो विभिन्न खंडों में विकासकारी कार्यों हेतु वितरित की जा रही है।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि जिला में अब तक 11 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि विभिन्न कच्चे व पक्के कार्या पर खर्च की गई है जिससे 1206 विकास कार्य पूरे किए गए है, जबकि 399 विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजना के तहत जिला के लगभग सभी गांवों में मांग के आधार पर 23 हजार 53 परिवारों को रोजगार मुहैया करवाया जा चुका है।
    श्री ख्यालिया ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत 14 लाख कार्य दिवस पूरे किए जाएंगे। अब तक 8 लाख से भी अधिक कार्य दिवस पूरे किए गए है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार इस योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों की कृषि योग्य भूमि पर खाले पक्के करने व वाटर टैंक का निर्माण तथा पौधारोपण जैसे करवाए जा सकेंगे।
    उन्होंने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों की कृषि योग्य भूमि में इस योजना के तहत 1 लाख 50 हजार तक के विकास कार्य करवाए जा सकते है। इस योजना के तहत उसी किसान की भूमि पर विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिन किसानों के मनरेगा में काम करने के लिए जॉब कार्ड बने है। जॉबधारक किसान को स्वयं ही अपनी जमीन में कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा किसानों की पहचान कर कार्य शुरु करवाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस वर्ष के दौरान मनरेगा के तहत 35 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य होने चाहिए। अधिकारी कार्यों में यह भी तय करें कि मनरेगा के मानदंडों के अनुसार गांव में 60 प्रतिशत धनराशि कच्चे कार्यों पर और 40 प्रतिशत राशि पक्के कार्यों पर खर्च होनी चाहिए।
    श्री ख्यालिया ने अधिकारियों को आदेश दिए कि जिले के प्रत्येक गांव में मनरेगा के तहत कार्य शुरु हुआ दिखाई देना चाहिए। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि प्रत्येक जॉबकार्ड धारक को उसकी मांग अनुसार काम मिलना चाहिए। अधिकारी उन्हीं कार्यों की परियोजना तैयार करे जो ग्राम सभा द्वारा पास किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत विकास कार्य करने में धन की कमी को किसी भी सूरत में आड़े नहीं आने दिया जाएगा। इसके साथ-साथ गांव में किए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट करने की वीडियोग्राफी करवाने के भी निर्देश दिए। सोशल ऑडिट की निगरानी के लिए उपमंडल स्तर पर उपमंडलाधीशों के नेतृत्व में टीम बनाने के निर्देश भी दिए।

विशेष बच्चों तथा बुजुर्गों को फल वितरित किए

सिरसा, 24 फरवरी। स्थानीय एयरफोर्स वाईव्स वैलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती आशिमा सभरवाल ने आज स्थानीय स्वयंसेवी संस्था दिशा और वृद्धाश्रम में जाकर विशेष बच्चों तथा बुजुर्गों को फल वितरित किए और उनका हाल चाल जाना। उनके साथ एसोसिएशन की अन्य सदस्या भी उपस्थित थी जिनमें श्रीमती कॉपल सामीहाल, शामली डे, श्रीमती भागमनी, श्रीमती सरिता सजीव, श्रीमती हेमा लुदरा शामिल है।
    श्रीमती आशिमा सभरवाल ने उक्त दोनों संस्थाओं में बच्चियों और वृद्ध महिलाओं से सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही सहायता के बारे में चर्चा की। उन्होंने संस्था के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे सरकार की सभी योजनाओं से जरुरतमंद व्यक्तियों को लाभांवित करने के लिए निरंतर प्रयास करे जिससे इन व्यक्तियों को लाभ होगा। उन्होंने संस्थाओं में रहने वाले बच्चों और वृद्धों को सरकार की योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी।
    उनका यह दौरा आगामी 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में था। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में एयरफोर्स वाईव्स वैलफेयर एसोसिएशन (अफवा) द्वारा आगामी 8 मार्च को महिलाओं, लड़कियों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान अफवा द्वारा विभिन्न जगहों पर पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने बारे महिलाओं को जागरुक किया जाएगा।

प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्या का समाधान करे

डबवाली, 24 फरवरी। उपमंडल अधिकारी ना0 श्री मुनीश नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्या का समाधान करे। श्री नागपाल आज अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।      इस अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता डी. के रंजन, तहसीलदार राजेंद्र कुमार तथा विभिन विभागों के कार्यकारी अभियंता व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
    उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्थ करे ताकि डबवाली शहर एक सुंदर शहर दिखाई दे। उन्होंने शहर में अतिक्रमण हटाने के भी नगरपालिका अधिकारियों को कहा। इसके साथ-साथ अवैध निर्माण को तुरंत रोकने और अवैध निर्माण हटवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करे कि शहर में हर प्वाइंट पर प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल मिले।
    उन्होंने आज जनशिकायतें सुनने का विशेष कार्यक्रम रखा था क्योंकि आज डबवाली में खुल दरबार का आयोजन किया जाना था जो प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते स्थगित कर दिया गया था।  लोगों की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए उनके द्वारा शिकायत सुनने का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने दो दर्जन से भी अधिक शिकायतों का मौके पर निपटारा किया।