Loading

08 April 2011

प्रादेशिक समाचार-07.04.2011) news

मुख्य समाचारः

*  हरियाणा में विद्युत ट्रांसमिशन बढ़ोतरी के लिए 4610 करोड़ रूपए की व्यापक योजना बनाई गई है।
*  हरियाणा सरकार ने अध्यापक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण नीति में संशोधन का निर्णय किया है।
*  दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम ने 2009-10 की तुलना में पिछले वित्त वर्ष के दौरान 41 प्रतिशत अधिक राजस्व एकत्रित किया है।
*  केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में  मैट्रो के स्थान पर ट्राम सेवा शुरू करने का निर्णय किया गया है।


    बिजली की बढ़ती मांग के दृष्टिगत ट्रांसमिशन प्रणाली की क्षमता बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने 4609 करोड़ 77 लाख रूपए की योजना बनाई हैं 205 सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं 129 तक की क्षमता बढ़ाई जा रही हैं बिजली मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी गुड़गांव के निकट निमोठ गांव में 66 केवी सबस्टेशन के उद्घाटन के समय दी है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष 640 स्टेशन बनाए गए तथा 2 लाख 9 हजार किलोमीटर लाईने बिछाई गई। नलकूपों का भी जाल बिछाया गया है।

    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जनवरी 2009 से जून 2010 तक की गई राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षा के अनुसार हरियाणा प्रधानमंत्री ग्राम  सड़क परियोजना के अंतर्गत गुणवत्ता के आधार पर देशभर में प्रथम स्थान पर है। यह जानकारी चंडीगढ़ में मुख्य सचिव श्रीमती उर्वशी गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय स्थाई समिति बैठक में दी गई हैं। यह भी बताया गया इस योजना के तहत उपलब्धियों में भी हरियाणा शिखिर पर है। 2001-01 में शुरू की गइ्र इस योजना के तहत पिछले वित्त वर्ष तक 1268 करोड़ रूपए की लागत से 4270 किलोमीटर सड़के बनाई गई। बैठक में 100 सड़कों के निर्माण हेतु स्वीकृति हुई जिसे ग्रामीण   विकास मंत्रालय के पास स्वीकृति प्राप्त करने हेतु भेजा जा रहा है।

    हरियाणा सरकार ने अध्यापक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण नीति में संशोधन का निर्णय किया हैं शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा है कि हमने वह त्रुटि पूर्ण पद्धति वापिस लेने का फैसला किया है जिसे अध्यापक भर्ती में महिलाओं के साथ पक्षपात हो। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने सन् 2005 में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा  की थी। इस प्रकार 68 प्रतिशत पद पुरूषों के लिए जा रहे थ। महिलाओं 33 प्रतिशत आरक्षण के लाभ के साथ शेष 68 प्रतिशत में भी योग्यता आधारित चयन का लाभ मिल सकेंगे। भर्ती एजेंसियों को त्रुटि सुधार के लिए कहा गया है।

    हरियाणा की विभिन्न मंडियों में कल 762 टन गेहूॅ की आवक हुई है जिससे अब तक की कुल आवक बढ़कर 1091 टन हो गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया है कि कुल आवक में से 791 टन गेहूॅ 6 सरकारी खरीद एजिंसियों ने 1120 रूपए प्रति क्ंिवटल के न्यूनतम समर्थन भाव पर खरीद लिया हैं शेष लगभग 300 टन गेहूॅ निजी व्यापारियों ने खरीदा है। मेवात जिला 503 टन गेहूॅ की आवक से फिलहाल सब से आगे है।

    हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती उर्वशी  गुलाटी ने चेतावनी दी है कि कुण्डली मानसेर पलवल एक्सप्रैस मार्ग के निर्माण में देरी करने वालों को बख्शा नही जाएगा और सख्त कारवाही होगी। उन्होंने परियोजना की धीमी प्रगति पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वह उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।

    हरियाणा सरकार की नियुक्ति वाले भूतवपूर्व सैनिक आकस्मिकि अवकाश प्राप्त करने के लिए अब सैन्य सेवा की गणना का लाभ भी ले सकेंगे। यह निर्णय आज चंडीगढ़ में सचिव समिति की बैठक में लिए गया जिसमें प्रशासनिक मुद्दे और शासन पर विचार विमर्श हुआ । मुख्य सचिव श्रीमती उर्वशी गुलाटी ने कहा  कि सरकार सदैव भूतपूर्व सैनिकों के प्रति उदार रही है।

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने वर्ष 2009-10 की तुलना में पिछले वर्ष के दौरान राजस्व वसूली में 41 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की हैं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री मोहम्द शाईन ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान निगम को 4 हजार 664 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ  और अब तक की यह सर्वाधिक वार्षिक राजस्व बढ़ोतरी है। श्री शाईन ने बताया कि बीते मार्च मास के दौरान निगम ने चार सौ 39 करोड़ 31 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त किया जबकि मार्च 2010 का राजस्व 378 करोड़ 25 लाख रूपए का था। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में रिकार्ड वृद्धि निगम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान का परिणाम है जिसके अंतर्गत समग्र तकनीकी और व्यवसायिक घाटा कम करने के प्रयास किए गए ।

    हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सभी स्त्रोतों से न्यायोचित ढंग से बिजली खरीद द्वारा पिछले वित्त वर्ष में लगभग 12 अरब 18 करोड़ रूपए की बचत की है। चंडीगढ़ में ये जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक अरूण कुमार ने कहा है कि बिजली का खरीद मूल्य सवा तीन लाख रूपए से कम होकर 2 रूपए 89 पैसे यूनिट हो गया है। वर्ष 2009-10 में लगभग 10 हजार 913 करोड़ रूपए के खर्च से लगभग तीन करोड़ साढ़े 35 लाख यूनिट बिजली की खरीद की गई जबकि पिछले वर्ष  तीन करोड़ 45 लाख यूनिट की खरीद पर 9 हजार 9 सौ साढ़े 76 करोड़ रूपए खर्च किए गए । इस प्रकार पिछले वर्ष कम लागत से अर्थात 9 हजार सात सौ 48 लाख रूपए से अधिक बिजली की खरीद की गई।

    सिरसा जिलें में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत उन्हें ड्राईविंग सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण हेतु स्थानीय अधिकृत आटो कम्पनियों का सहयोग प्राप्त किया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार फीस की आधी राशि प्रशासन देगा जबकि निर्धनता सीमा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं और लड़कियों के लिए 75 प्रतिशत राशि प्रशासन द्वारा दी जाएगी।

    हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 13 अप्रैल को हरियाणा निवास में दिन में 11 बजे आयोजित किया जा  रहा है। इस अवसर पर अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। अकादमी के निदेशक सी आर मौदगिल के अनुसार सहिकारिता तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री व हर मोहिंदर सिंह चट्ठा मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में वर्ष 2010 के लिए सिरसा के मास्टर अमरीक सिंह को हरियाणा, पंजाबी गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुस्तक पुरस्कार श्रेणी में सिरसा के डाक्टर दर्शन सिंह और श्रीमती जोगिन्दर कौर अन्गिहोत्री, फरीदाबाद की श्रीमती इन्दु गुप्ता, फतेहाबाद के श्री नायब सिंह मंडेर तथा श्रीवीर सिंह थिन्द, यमुनानगर के गोबिंद सिंह सढौरा, अुबाला के डाक्टर मुख्यतयार सिंह तथा रोहतक की श्रीमती कंवलजीत कौर जुनेजा का सम्मानित किया जाएगा। पंजाबी साहित्य क्षेत्र में इनके अतिरिक्त कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

    चंडीगढ़ को सौर ऊर्जा नगरी तथा यहां मैट्रों की जगह ट्राम चलाने की योजना हैं प्रशासन इस प्रकार की योजना बना रहा है कि मलिन बस्तियां न हो और यहां की वास्तुकला विरासत पर रिपोर्ट बने। स्वीकृति के लिए इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जा रहा है। यह तथ्य प्रशासन द्वारा पंजाब, हरियाणा उच्च न्यायालय में एक हल्फिया ब्यान में प्रस्तुत किए गए है जिसमें रिपोर्ट प्रस्तुति के लिए 6 महीने का समय मांगा गया है। शहर को मलिन बस्ती मुख्त बनाने के लिए राज्य स्तरीय नीति निर्धारण की आवश्यकता जताई गई है।

    मिर्चपुर उत्पीड़न में मिर्चपुर गांव में मारे गए ताराचंद की पत्नी और परिवार ने आरोप लगाया है जाट समुदाय उन पर गवाही से मुकरने के लिए दबाव डाल रहा हैं दिल्ली की रोहणी अदालत में अब तक 35 में से 30 गवाह मुकर गए हैं बहुचर्चित दलित काण्ड के कारण सुनवाई हिसार से दिल्ली तबदील की गई और दोषियों को भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में भेजा गया था।

    हरियाणा सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत  गृह विभाग की विभिन्न शाखाओं के लिए राज्य जन सूचना अधिकारी नामजद किए है। अधीक्षक पासपोर्ट को पासपोर्ट शाखा के लिए राज्य जन सूचना अधिकारी नामजद किया गया हैं गृह विभाग के अवर सचिव को प्रथम अपील अथोरिटी बनाया गया है।
-----------------------------------

समाचार News (3) 07.04.2011

मुख्य समाचार
  • लोकपाल विधेयक  मुद्दे पर गतिरोध दूर करने के लिए सरकार अन्ना हजारे के प्रतिनिधियों से कल फिर बातचीत करेगी। सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे से अनशन समाप्त करने की अपील ।
  • उत्तर प्रदेश के दो मंत्रियों ने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हत्याकांड  में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दिया।
  • प्रधानमंत्री ने कहा है कि केन्द्र हिंसा छोड़ने वाले किसी भी गुट से बातचीत करने को तैयार। उन्होंने अल्फा के साथ वार्ता को सफल बताया।
  • सरकार ने रसायन उद्योग के नियमन के लिए कार्यदल बनाया।
  • और खाद्य मुद्रास्फीति चार महीने में सबसे कम स्तर नौ दशमलव एक आठ प्रतिशत।
-----
 भ्रष्टाचार रोधी लोक पाल विधेयक का प्रारूप तैयार करने के बारे में सरकार और प्रबुद्ध नागरिकों के बीच  बातचीत कुछ मुददों पर मतभेद के कारण आज अधूरी रही। सरकार के प्रतिनिधि और केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने बातचीत के बाद बताया कि मिली-जुली प्रारूप समिति की अध्यक्षता अन्ना हजारे को सौंपने और समिति के गठन के लिए सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने की मांग के बारे में मतभेद हैं।

जो दो ईशू आउट स्टेटिंग हैं वो ये हैं के मांग है कि जो ये ज्वाइंट कमेटी बनेगी उसकी चेयरमैनशिप अन्ना हजारे जी करेंगे। इसपे हमारी सहमति अभी नहीं है। दूसरी ये दो कमेटी उसका एक सरकारी नोटिफीकेशन होना चाहिए। इस डिमांड पर भी हमारी अभी सहमति नहीं है। कल सुबह इस बारे में हम दुबारा बातचीत करेंगे और देखेंगे कि कोई रास्ता निकल सकता है बाकी चीजों पर सहमति है।
  हमारे संवाददाता ने बताया है कि इससे सरकार को अन्ना हजारे की मांग के बारे में फैसला करने के लिए विचार करने का थोड़ा समय मिल जाएगा। बातचीत में शामिल प्रबुद्ध नागरिको के प्रतिनिधि अरविन्द केजरीवाल और स्वामी अग्निवेश ने कहा कि वे चाहते हैं कि सरकार समिति के गठन के बारे मे औपचारिक अधिसूचना जारी करें।
 दूसरी ओर अन्ना हजारे ने इन खबरों का खंडन किया है कि वे समिति की अध्यक्षता करना चाहते है। उन्होंने सुझाव दिया है कि उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायधीश को समिति का प्रमुख बनाया जाना चाहिए।
 भ्रष्टाचार रोधी लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर अन्ना हजारे का  अनशन आज तीसरे दिन भी जारी है। अनेक लोगों ने जन्तर-मन्तर पर इक्ट्ठा होकर अन्ना हजारे के अनशन के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
 इस बीच, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे से अपना अनशन समाप्त करने की अपील की है। श्रीमती गांधी ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ श्री हजारे के विचारों पर सरकार पूरा गौर करेगी। श्रीमती गांधी ने कहा कि अन्ना हजारे हमेशा जनहित से पूरी गहराई से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार समाप्त करने की तुरंत आवश्यकता के बारे में सभी एकमत हैं। उन्होंने कहा कि इस से जुड़े कानून कारगर होने चाहिएं और उनसे वांछित परिणाम मिलने चाहिएं।
  भारतीय जनता पार्टी ने भी लोकपाल विधेयक के बारे में सरकार के प्रारूप को बेअसर बताते हुए कडा कानून बनाने का अन्ना हजारे की मांग का समर्थन किया है।
-----
     भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी समाजसेवी अन्ना हजारे के आमरण अनशन का समर्थन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ए बी बर्धन ने आज चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार से कड़ा भ्रष्टाचार - रोधी कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकपाल विधेयक के बारे में सरकार के प्रारूप में कई खामियां हैं।
-----
 उत्तरप्रदेश में परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा ने आज त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी की हत्या के बाद उनके विभागों में पाई गई अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह ने लखनऊ में पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री मायावती ने उनके इस्तीफे राज्यपाल बी.एल. जोशी को भेज दिए हैं।
 परिवार कल्याण विभाग में काम कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी.पी. सिंह की दो अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब वे सवेरे अपने घर के पास टहल रहे थे।
 कैबिनेट सचिव ने यह भी बताया कि परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव प्रदीप शुक्ला को हटा दिया गया है।
-----
 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि केन्द्र, हिंसा छोड़ने वाले किसी भी उग्रवादी संगठन से बातचीत करने को तैयार है। असम में बाड़पेटा में आज एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि जटिल समस्याएं भी बातचीत से हल की जा सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अल्फा नेताओं के साथ उनकी हाल की बातचीत लाभकारी रही है। हमारे संवाददाता ने बताया कि डॉ० मनमोहन सिंह ने राज्य के अन्य उग्रवादी संगठनों से भी संविधान के दायरे में बातचीत के लिए आगे आने की अपील की।

प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने बाप बेटा के चुनावी सभा के दौरान असम में विकास की गति को बनाये रखने के लिए आम लोगों से कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील की। दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा में यह आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी बंगला देसियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। असम गण परिषद के परिभूषण चौधरी और एनसीपी के नेता तारीख अनवर और अगासा संगवा ने भी चुनाव प्रचार किया।  रमणीकांत शर्मा के साथ गोवाहाटी से कृष्ण कुमार लाल।
 राज्य में, दूसरे दौर का मतदान ११ अपै्रल को होगा। इसमें १४ जिलों के ६४ निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।
-----
 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज नामांकन पत्र भरने का काम श्ुारू हो गया। इस चरण में ६३ सीटों के लिए तीन मई को वोट डाले जाएंगे। इस बीच दूसरे चरण के लिए तीन सौ दस नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच कल होगी।
-----
 राज्य की भाजपा इकाई का मानना है कि पिछले साल के  लोकसभा और पंचायत चुनावों के बाद राज्य के राजनीतिक समीकरण  बहुत बदल गए हैं। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने आज कोलकाता में पत्रकारों से कहा कि भाजपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के शासन के दौरान बेहतर शासन व्यवस्था के आधार पर लोगों  से वोट मांगेगी।
-----
 केरल में विधानसभा चुनाव में तीन दिन रह गए हैं। चुनाव प्रचार में शामिल पार्टियां और नेता, विकास के मुद्दों से ज्+यादा आपसी आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य के सभी १४ जिलों में प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।

राजनीतिक चेतना से परिपूर्ण राज्य में चुनावी प्रचार के दौरान व्यक्तिगत आक्षेप करने का दौर बढ़ गया है। इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पालाकाट के जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री वी एस अच्चुतानंदन अपनी प्रतिद्वंद्वी यूडीएफ उम्मीदवार रूचिका सुभाष के बारे में कथित टिप्पणी के सम्बन्ध में रिपोर्ट भेज दी है। उधर, अच्चुतानन्दन ने उनके बयान को गलत अर्थों में न लेने का मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया है। कांग्रेस के ए के एंटनी  और भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने कोटायन में चुनाव प्रचार किया। रामकृष्ण पिल्लई के साथ राघवेश पांडे आकाशवाणी समाचार तिरूवंतपुरम।
-----
 तमिलनाडु विधानसभा के लिये मतदान के केवल पांच दिन बचे हैं। लगभग सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं  के राज्य के दौरे से चुनाव प्रचार चरम पर है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि वैसे तो मैदान में कई पार्टियां मौजूद हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ डीएमके पार्टी वाले मोर्चे और विपक्षी अन्ना द्रमुक वाले गठबंधन के बीच रहेगा।

तमाम विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार महत्वपूर्ण नेताओं का दौरा करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी आज कुच्ची कुटी जिले में एक चुनाव सभा को सम्बोधित किया। राहुल गांधी ने विकास, उद्धार एवं महिलाओं के लिए और अवसर उपलब्ध कराने के लिए यूपीए सरकार के साथ डीएमके सरकार को राज्य के लिए जरूरी बताया। वहीं सीपीआई नेता ए वी बर्धन ने आज चेन्नई में कहा कि पैसों और उपहारों के बल पर वोट पाने की कोशिशों पर चुनाव आयोग की कड़ाई स्वागत योग्य कदम है।  
-----
 उधर, पुडुचेरी में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार देश से गरीबी मिटाने और सभी वर्गों के विकास के  हर सम्भव प्रयास करेगी। विलियानूर में एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि तेज+ विकास से गरीबों को लाभ होगा, इसीलिए सभी कार्यक्रम गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों को  लक्ष्य में रखकर बनाए गए हैं।
-----
 भारतीय जनता पार्टी ने गोवा के शिक्षा मंत्री बाबू मानशेराट को े बर्खास्त करने की मांग की है। श्री मानशेराट को मुम्बई हवाई अड्डे पर स्वीकृत सीमा से अधिक विदेशी मुद्रा ले जाते हुए पकड़ा गया था। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई दिल्ली संवाददाताओं से कहा कि कांगे्रस को  भ्रष्टाचार में लिप्त अपने नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिये।
-----

सरकार ने रसायन उद्योग के नियमों को युक्तिसंगत बनाने के लिए एक कार्यदल बनाया है। योजना आयोग के सदस्य अरुण मेहरा इसके अध्यक्ष होंगे। रसान और उर्वरक मंत्रालय में संयुक्त सचिव एस सी गुप्ता ने नई दिल्ली में बताया कि भारत के रसायन उद्योग को रसायनों के सुरक्षित उपयोग के बारे में यूरोपीय समुदाय द्वारा निर्धारित नियमों के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। ये नियम जून २००७ में तय किए गए थे।
--
 सूचना और प्रसारण मंत्रालय, देश भर के सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के प्रसारण का दायरा बढ़ाने और उन्हें अधिक कार्यकुशल बनाने के लिए धन उपलब्ध कराने के तौर-तरीकों पर विचार कर रहा है। नई दिल्ली में पहले राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन के उदघाटन के बाद सूचना औेर प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने पत्रकारों से  कहा कि सरकार, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की मदद से सामुदायिक रेडियो स्टेशन खोलने का एक प्रस्ताव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सांसदों को एक प्रस्ताव भेजा जायेगा।
 श्रीमती अंबिका सोनी ने सामुदायिक रेडियो स्टेशनों को विज्ञापनों के लिये डी ए वी पी द्वारा बहुत कम दर दिये जाने पर चिंता व्यक्त की।

डीएवीपी के जो एड का रेट है उसको बढ़ाने के लिए हमने पहले ही किसी को नियुक्त किया है के सुझाव दें और उससे हम कोशिश करेंगे इनको मदद करने की इसके अलावा मैंने कहा है कि मंत्रालय और जगहों से पता कराकर जैसे दूसरे मुल्कों में कम्युनिटी, रेडियो स्टेशन फंड की स्थापना की गई है हमें भी कुछ ऐसा देखना चाहिए।
-----
 बिहार सरकार ने राज्य के करीब साढ़े तीन करोड़ बच्चों को स्वास्थ्य कार्ड देने के लिए नई पीढ़ी स्वास्थ्य गारंटी योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार राज्य स्वास्थ्य मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य कार्ड देने के लिए तेजी से काम करने की आवश्यकता है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमरजीत सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे इस मिशन के अध्यक्ष होंगे।
-----
 खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति २६ मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में घटकर चार महीने में सबसे कम ९ दशमलव एक-आठ प्रतिशत रह गई। इससे पहले के हफ्ते में यह साढ़े नौ प्रतिशत थी। मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे हफ्ते दहाई से नीचे है। इस सप्ताह के दौरान दालों की कीमतों में वार्षिक आधार पर ५ दशमलव तीन-नौ प्रतिशत की कमी हुई।
-----

मुम्बई शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी और सेंसेक्स २१ अंक की मामूली कमी के साथ १९ हजार ५९१ अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी छह अंक गिरकर पांच हजार ८८६ अंकों पर आ गया। आज एक डॉलर की कीमत ४४ रुपये बीस पैसे रही। राजधानी के सर्राफा बाजार में आज चांदी दो सौ रुपये उछलकर ५८ हजार छह सौ रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी, लेकिन सोना ३५ रुपये की गिरावट के साथ २१ हजार २६५ रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
-----
     भारतीय नागरिक गोपाल दास २७ साल बाद पाकिस्तान की जेल से छूटकर आज अपने घर लौट आया। पाकिस्तान के अधिकारियों ने गोपाल दास को अटारी-वाघा सीमा चौकी पर भारतीय अधिकारियों को सौपा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अटारी-वाघा सीमा चौकी पर अपने बड़े भाई आनंद वीर और दो बहनों के साथ इतने बरसों बाद उसकी मुलाकात बड़ी भावुक रही।

गोपालदास की बहनें एवं भाई आनन्द वीर गोपाल दास को दो दशकों से भी ज्यादा समय के बाद देखने पर अपने आंसू नहीं रोक पाये। ऐसा ही हाल खुद गोपाल दास का भी था। पंजाब के गुरूदास पुर जिले में स्थित अपने गांव भैंडी मियां खांपहुंने पर गांव वासियों द्वारा गोपाल दास का भव्य स्वागत किया गया। उनके नजदीकी रिश्तेदारों ने घर पहुंचने पर गोपालदास की आरती उतारी और उनकी कुशल वापसी पर भगवान का शुक्रिया अदा किया। गुरूदास पुर से इंद्रजीत वाजपा के साथ आकाशवाणी के लिए राजेश बाली।
 १९८४ में अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में घुस गए गोपालदास को १९८७ में जासूसी के आरोप में आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज+रदारी ने २७ मार्च को मानवीय आधार पर गोपाल दास की बाकी बची सजा माफ कर दी थी।
-----
 आई पी एल ट्वेंटी-२० क्रिकेट प्रतियोगिता कल से शुरू हो रही है। ५१ दिनों के इस टूर्नामेंट में कुल ७४ मैच होंगे। पहला मुकाबला महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और गौतम गंभीर की कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच चेन्नई में होगा।

 डेढ़ महीने के विश्वकप के बाद अब बारी है, फटाफट क्रिकेट की।  चौथे सीज+न में इस बार कोच्ची टस्कर्स और पुणे वारियर्स के शामिल होने के बाद आठ की बजाय दस टीमें खेलेंगी।  नीलामी के बाद टीमों का स्वरूप काफी कुछ बदल गया है।  कुछ पुराने स्टार्स चले गए, तो नए खिलाड़ियों ने उनकी जगह ली है। विश्वकप विजेता कप्तान धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी सं ालेंगे जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर विश्वकप का अपना सपना पूरा हो जाने के बाद धोनी की तरह लगातार चौथी बार मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे।  बहरहाल, जो खिलाड़ी कल तक एक दूसरे के साथ मिलकर खेल रहे थे, वही अब एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।  इसके अलावा दस टीमों में पांच देसी और पांच विदेशी कप्तानों के बीच मुकाबला रहेगा और यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार पलड़ा किसका भारी रहता है? लवलीन निगम/आकाशवाणी समाचार।
-----
 फैमिली सर्किल कप टेनिस टूर्नामेंट में सानिया मिर्जा और एलीना वेसनिना ;म्समदं टमेदपदंद्ध ने लिजेल हुबेर ;स्पम्रमस भ्नइमतद्ध और लिजा रेमंड् ;स्पें त्ंलउवदकद्ध की जोड़ी को ६-३ , ६-४ से  हरा कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला एला कुद्रयावत सेवा ;।ससं ज्ञनकतलंअजेमअंद्ध और अनास्तासिया रोडियोनोवा ;।देंजेंपं त्वकपवदवअंद्ध से होगा। सिग्लस में सानिया प्री क्वार्टर फाइनल में जर्र्मनी की साबिने लिसिस्की ;ैंइपदम स्पेपबापद्ध से खेलेंगी। 

THE HEADLINES:
  • Government to hold another round of talks tomorrow with representatives of Anna Hazare to find a solution to the end on Lok Pal Bill; Sonia Gandhi appeals to Anna Hazare to give up his fast.
  • Two Uttar Pradesh Ministers resign taking moral responsibility in the CMO murder case.
  • Prime Minister says, Centre  ready to talk to any militant group which shuns violence; describes talks with ULFA as successful.
  • Government sets up a Task Force to regulate the Chemical Industry in the country
  • AND, Food inflation falls to a four month low of 9.18 per cent.
||<><><>||
Talks between the government and civil society leaders remained inconclusive today to draft an anti-corruption Lok Pal Bill due to differences on some issues. Speaking to reporters after the second round of talks today, government's representative and Union Minister Kapil Sibal said, differences persist on their demand that the joint drafting committee be headed by Anna Hazare and on issuing a government notification about the constitution of the committee.
Appealing Anna Hazare to break his fast-unto-death, he said that he will hold another round of talks with these representatives tomorrow. The UPA Chairperson Mrs. Sonia Gandhi has also appealed to Anna Hazare to give up his fast saying that she was sure that his views will receive the government's full attention in fight against corruption. Meanwhile, Anna Hazare has denied that he wants to head the committee and suggested that a retired Supreme Court Judge should head such a panel. A large number of people joined Hazare at Jantar Mantar today to pledge their support for the agitation launched by him. Information and Broadcasting Minister Ms Ambika Soni said that the decision on the drafting Anti Corruption bill can not be taken in haste and it needs a larger debate at the  national level involving all sections of the society. She said this while talking to reporters on the sideline of a function in New Delhi.   
||<><><>||
The Joint Parliamentary Committee examining the telecom policies on grant of licenses and spectrum today invited suggestions from the public in general, experts and organisations on the issue.  The Committee, headed by Congress MP P C Chacko, has sought views and suggestions ,in various formats, from various stakeholders on the subject within two weeks.          
||<><><>||
The Prime Minister Dr. Manmohan Singh has said that the Centre is ready to talk to any militant group which shuns violence. Addressing an election rally at Barpeta in Assam this afternoon, Dr. Singh said that talks are the main way to solve even complex issues. The Prime Minister said his recent talks with the ULFA leaders were fruitful. The Prime Minister appealed to other militant groups of the state to come forward to talk with the Government within the parameter of the Constitution.
The second and the concluding phase of elections in the state will be held in 64 constituencies comprising 14 districts on April 11. Meanwhile, re-polling in ten polling booths of six Assembly constituencies in Barak valley passed off peacefully.
||<><><>||
300 nominations have been filed for second phase of elections to the West Bengal State Assembly to be held on the 27th of this month. Elections in this phase would be held in Kolkata, North and South 24 Parganas Districts. For the fourth phase of poll to be held on the third of next month, up to now 11 nominations have been filed so far. In Tamil Nadu only five  days are left for polling and electioneering has reached a feverish pitch. AIR correspondent reports that  a number of parties are in the fray but the battle is most likely between the ruling DMK front and the opposition AIADMK led alliance in most of the constituencies. In Kerala with hardly three days left for active campaigning for the assembly poll, more than developmental issues, mutual allegations dominate the last leg of intense campaigning underway in all fourteen districts. More national leaders of Congress, CPIM and BJP are slated to reach Kerala in coming days to give further fillip to campaigning.
||<><><>||
Uttar Pradesh Family Welfare Minister Babu Singh Khushwaha and Health Minister Anant Kumar Mishra today resigned from the Cabinet owning moral responsibility for the irregularities detected in their departments after murder of a CMO of the state. Speaking to reporters in Lucknow, Cabinet Secretary Shashank Shekhar Singh said taking moral responsibility for the irregularities in their respective departments both the ministers have willingly sent their resignations to Chief Minister Mayawati, which she has forwarded to Governor B L Joshi. Chief Medical Officer of Family Welfare Dr B P Singh was shot dead in Lucknow on  2nd of this month near his house during a morning walk. Cabinet Secretary Singh said that Principal Secretary (family welfare) Pradeep Shukla has also been removed after serious financial irregularities were detected in the department.
||<><><>||
Indian national Gopal Das today came home after he was set free by Pakistan government. Pakistani President Asif Ali Zardari had remitted his sentence following an appeal by the Indian Supreme Court. Das's family members and a few people from Bhaini Mian Khan village of Gurdaspur district of Punjab received him. Lamenting that he had lost the golden period of his youth behind the bars in Pakistan, Gopal Das asked the Indian government why it was silent for the last 27 years.
Gopal Dass, soon after entering his motherland India, thanked God. It was an emotional reunion of brothers and sisters when he embraced them at Attari border. His brother Anand Vir and sisters Krishna Devi and Asha Rani were in tears seeing him after more than two decades. Gopal Dass was also unable to hold back his tears.         
A resident of Punjab’s Bhaini Mian Khan village in Guradaspur Distt., Gopal Dass was given a hero’s welcome by the villagers when he reached there.
Das said that 32 Indian nationals, who have completed their jail term in Pakistan, are still languishing there.
||<><><>||
The government has set up a task force to rationalise chemicals industry rules. It  will be headed by Arun Maira,Member of Planning Commission. Ministry of Chemicals and Fertilisers Joint Secretary S C Gupta said today  in New Delhi, there is a need to make the chemicals industry aware of the issues related to REACH . Regulation on Registration, Evaluation, Authorisation and Restriction of  Chemicals (REACH) there are the European Community set of rules for ensuring safe use of chemicals. With took effect in June, 2007. REACH seeks to streamline and framework on chemicals of the European Union . AIR correspondent reports, compliance with REACH provides access to a market of 30 European countries with 550 million people.
||<><><>||
Food inflation fell to 9.18 per cent for the week ended March 26, the lowest level in almost four months. Food inflation stood at 9.50 per cent in the preceding week. The last time food inflation was lower than this level was during the week ended November 27 last year, when it was registered at 8.69 per cent. The latest numbers also mean that food inflation is in single digits for the second consecutive week. During the week under review, prices of pulses fell by 5.39 per cent on an annual basis. However, other food items continued to exhibit an upward trend in terms of the rate of price rise. Food inflation was in double digits for most of the last fiscal and it has shown signs of slight moderation since the last week of February.   
||<><><>||
In Afghanistan, six security personnel were killed and 10 others injured  today as Taliban gunmen detonated a bomb hidden in an ambulance at a police centre near the southern city of Kandahar. According to Kandahar governor's office, three insurgents, who were thought to have been armed with assault rifles and rocket-propelled grenades, were also killed. 
||<><><>||
In Japan, a tsunami warning has been issued for the  north-eastern part of the after an earthquake with a magnitude of 7.4 struck off the east coast of Honshu.  The  quake was 118 kilometres   north of Fukushima and  40 kilometres offshore.  Japanese TV said the tsunami is predicted to have a wave three feet  high and those in the warning zone should move to high ground.  The Tokyo Electric Power Company  which operates Fukushima, says it is checking on the situation at the damaged plant following the latest earthquake. The quake was strong enough to shake buildings in Tokyo.
||<><><>||
The fourth edition of the Indian Premier League Twenty-20 cricket tournament begins tomorrow.   In the opening fixture,    Chennai Super Kings will take on Kolkata Knight Riders at the M A Chidambaram Stadium, Chepauk, Chennai. The match is scheduled to start at 8 P.M. This year's edition is spread over 51 days, and will comprise 74 matches across 13 venues. The current edition of the tournament will have two new teams in Kochi Tuskers Kerala and Pune Warriors, taking the total of franchises to Ten.
||<><><>||
Sania Mirza and her Russian partner Elena Vesnina have entered the quarter-finals of the Women's Doubles in the Family Circle Cup tennis tournament.   In the first round at Charleston, United States, the duo beat second seeds Liezel Huber and Lisa Raymonds of the host nation in straight sets 6-3, 6-4. The Sania-Elena pair will take on the Russian-Australian combination of Alla Kudryavtseva and Anastasia Rodionova.
||<><><>||
The Sports Ministry today constituted a committee under Justice (retd) Mukul Mudgal and comprising, among others, badminton legend Prakash Padukone to examine suggestions on the National Sports Development Bill. The committee will also make recommendations to fine-tune the draft, within two weeks.
||<><><>||
The Information and Broadcasting Ministry is looking for ways and means to provide funds to community radio stations across the country to make them efficient to expand their reach. Talking to reporters after inaugurating the First National Community Radio Sammelan in New Delhi, the Information and Broadcasting Minister, Ms. Ambika Soni said that the government is considering to formulate a proposal for setting up community radio stations with the help of MPLAD funds. She said that she will send a proposal to the Members of Parliament on this.
||<><><>||
Cultural Secretaries of India and Bangladesh today discussed the schedule of Joint celebrations to mark the 150th Anniversery of renowned Poet Rabindranath Tagore. The talks held between Jawahar Sircar and Suraiya Begum in New Delhi today. The two sides are meeting for the second time to give finishing touches to the joint commemorative programmes which are expected to start in Delhi on 7th May. The decision to jointly celebrate Tagore's 150th birth anniversary was taken during Prime Minister Sheikh Hasina's visit to New Delhi in January last year when both the Prime Ministers agreed joint celebrations of Tagore's 150th birth anniversary in 2011-12 in a manner befitting his vision and spirit.
||<><><>||
Government today came out strongly against a report on presence of a drug resistant bacteria in the public water system in New Delhi. Speaking to reporters in New Delhi, Secretary Department of Health Research V M Katoch said the motives behind it were not scientific and the government will respond in an appropriate forum. International medical journal 'Lancet' reported that deadly superbug NDM-1 was found in about a quarter of water samples taken from drinking supplies and puddles on the streets of New Delhi. He said that the report was unsupported by any clinical and epidemiological evidence.
||<><><>||

07 April 2011

समाचार News (2) 07.04.2011

मुख्य समाचार :
  • सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से आमरण अनशन खत्म करने की अपील की, कहा श्री हजारे के  प्रतिनिधियों के साथ बातचीत सही दिशा में।
  • पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र भरने का सिलसिला शुरू।
  • खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति की दर चार महीने के सबसे निचले स्तर ९ दशमलव एक-आठ प्रतिशत पर पहुंची।
  • पाकिस्तान में २७ वर्ष की कैद के बाद भारतीय नागरिक गोपाल दास रिहा।
  • आइवरीकोस्ट में फ्रांस के हेलीकॉप्टर ने राष्ट्रपति के निवास के पास युद्धग्रस्त क्षेत्र से जापान के राजदूत को सुरक्षित निकाला।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एंटीबॉयटिक दवाओं के अधिक इस्तेमाल के खिलाफ सचेत किया। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस।
--------
 सरकार प्रभावशाली भ्रष्टाचार निरोधी कानून का मसौदा तैयार करने के लिए कमेटी बनाने के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के वास्ते अन्ना हजारे के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बातचीत कर रही है। सरकार द्वारा मनोनीत लोगों और केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के साथ बातचीत का तीसरा दौर शुरू हो गया है। अगले दौर की वार्ता शुरू होने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता अरिवन्द केजरीवाल ने कहा कि सरकार को लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए संयुक्त समिति गठित करने के बारे में औपचारिक सूचना जारी करनी चाहिए। स्वामी अग्निवेश ने बातचीत की शुरूआत को गतिरोध दूर करने वाला बताया और उम्मीद जाहिर की कि इस मुद्दे का हल निकल आएगा। हालांकि अन्ना हजारे ने अनौपचारिक समिति के गठन को नामंजूर कर दिया है। कल शाम दो दौर की बातचीत के बाद श्री कपिल सिब्बल ने पत्रकारों को बताया कि  बातचीत सही दिशा में चल रही है। प्रख्यात गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे से आमरण अनशन खत्म करने की अपील करते हुए केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खतरे से निपटने के लिए कारगर ढंग से कानून बनाने पर दो चरणों में हुई वार्ता में लगभग सहमति हो गई है।
 गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे के जन लोकपाल मुद्दे पर  आमरण अनशन का आज तीसरा दिन है। नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर  श्री हजारे ने  पत्रकारों कहा कि वे बातचीत के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी या प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे लोगों से होनी चाहिये जिनके पास फैसले लेने की शक्तियां हैं।
 बड़ी संख्या में लोग अन्ना हजारे को उनके द्वारा शुरू किए गए आंदोलन में समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए।
 हमारे संवाद्दाता ने बताया कि लोकपाल का विचार बुनियादी तौर पर ऑम्बड्समैन के कार्यालय से लिया गया है जो मध्य यूरोपीय देशों में है। इसकी प्रमुख भूमिका भ्रष्टाचार को रोकने में होती है।             
पहला लोकपाल बिल चौथे लोकसभा में १९६९ में पारित किया गया था, परन्तु राज्यसभा में नौ बार पुनर्जीवित करने के बावजूद भी ये बिल पारित नहीं किया जा सका है। पिछले ४६ वर्षों में १४ सरकारें आई और गयीं, परन्तु यह बिल जस का तस पड़ा रहा। अंतिम बार २००८ में राज्यसभा में इसे पुनर्जीवित किया गया था। आलोचकों के मुताबिक इस बिल में कई खामियां बताई जा रही हैं और इसे ठीक करने के लिए गांधीवादी सत्याग्रही अन्ना हजारे की अगुवाई में एक जन लोकपाल बिल का मसौदा तैयार किया गया है। सरकारी लोकपाल बिल जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वंय कोई कदम नहीं उठा सकता, वहीं जन लोकपाल बिल स्वंय कदम उठाने के पक्ष में है। सरकार लोकपाल को सलाहकार की भूमिका देने के पक्ष में है, जबकि जन लोकपाल को जांच का अधिकार दिये जाने का प्रस्ताव है। जन लोकपाल को पुलिस के अधिकार देने के साथ साथ प्रधानमंत्री, राजनेता और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार भी प्रस्तावित है। यही नहीं, जन लोकपाल में समस्त सतर्कता अधिकारों को भी समावेशित करने का भी प्रस्ताव है।
--------
       लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने सामाजिक कार्यकर्ता श्री अन्ना हजारे के आमरण अनशन के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने का आह्‌वान किया है।
 कुट्टायम में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान श्रीमती स्वराज ने कहा कि उनकी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ श्री अन्ना हजारे को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने लोकपाल बिल पर भी व्यापक विचार विमर्श किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि केरल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का है।
----------
 पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चौथे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चरण में बर्धमान जिले में बर्धमान तथा कटवा सब डिवीजनों हावड़ा, हुगली और पूर्वी मिदनापुर की ६३ सीटों के लिए अगले महीने की ३ तारीख को वोट डाले जाएंगे।
 इस बीच दूसरे चरण के चुनाव के लिए ३१० नामांकन-पत्र दाखिल किये गए हैं। नामांकन-पत्रों की जांच कल होगी। इस चरण में मुर्शिदाबाद, नादिया और बीरभूम की ५० सीटों के लिए इस महीने की २३ तारीख को मतदान होगा। तीसरे चरण के तहत कोलकाता, उत्तर और दक्षिण चौबीस परगना जिलों की ७५ सीटों के लिए भी नामांकन भरने का काम जारी है। इस चरण के लिए मतदान २७ अप्रैल को होगा। हमारे संवाद्दाता ने खबर दी है कि ५४ सीटों पर पहले चरण में १८ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार धीरे-धीरे तेज हो रहा है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा आगामी नौ अप्रैल से राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए कल अंतरिम निर्देश जारी कर देने के बाद चुनाव कार्य में जुटे लोगों ने शांति की सांस ली है। इसके बावजूद भी उत्तरी बंगाल के ५४ सीटों के लिए प्रथम चरण में होने वाले चुनावों के लिए कई दिक्कतों के बावजूद चुनाव प्रचार कार्य जोरों पर चल रहा था। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार के लिए जुलूस, नारेबाजी को अपना कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जानकारी देने तथा  उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पद्धति अपना रहे हैं।
----
 असम में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोरदार अपील कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, असम गण परिषद और ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सहित सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं कर रहे हैं। ११ अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा, जिसमें ६४ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहनसिंह आज शाम बारपेटा और दारांग में आयोजित दो चुनाव सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। नलबाड़ी में चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार आवश्यक वस्तुओं की महंगाई को रोकने में विफल रही है। इससे समाज के कमजोर वर्गो का जीना दूभर हो गया है। असम गण परिषद के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार मोहंता ने कहा है कि असम के लोग राज्य में राजनीतिक परिवर्तन चाहते हैं।
---------
  कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया है कि आम आदमी के हित में कांग्रेस और डीएमके पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन जारी रहेगा। तमिलनाडु में थोथोकुड़ी जिले में विलातिकुलम में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए और तमिलनाडु सरकार दोनों एक साथ मिलकर गरीब लोगों के कल्याण के लिए सामान्य सिद्धांतों पर काम कर रही है। राज्य सरकार और केन्द्र के सहयोग का उल्लेख करते हुए श्री गांधी ने कहा कि तमिलनाडु और देश के विकास के लिए आगे भी डीएमके के साथ गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में डीएमके और कांग्रेस के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की अपील की। थोथोकुड़ी जिले में कांग्रेस के दो और डीएमके के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
 हमारे संवाददाता ने बताया है कि तमिलनाडु चुनाव में राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

चुनाव आयोग के पास भी ऐसी शिकायतों का अम्बार लग गया है,जिसमें तमाम राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाये हैं। वहीं वोटरों को कथित तौर पर देने के लिए इस्तेमाल होने वाले बिना हिसाब किताब के जब्त हो रहे रूपयों पैसों और कीमती उपहारों की खबरें अखबारों में सुर्खियां बनी हुई है। वहीं ऐसे माहौल में राजनीतिक दलों के दिग्गजों का तूफानी चुनावी दौरा जारी है। आज दोपहर राहुल गांधी ने कुचुपुडी में एक जनसभा को संबोधित किया।
-----------
    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार को उन लोगो के नाम उजागर करने चाहिए जिन्होने अपना काला धन विदेशी बैंको में जमा कर रखा है। चेन्नई में संवाददाताओ से बातचीत करते हुए भाजपा नेता ने भ्रष्टाचार और कुशासन से सम्बद्ध विभिन्न मामलों का जिक्र किया । अवैध धन को जब्त किये जाने के निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि तमिलनाडु चुनावों को देखते हुए यह आवश्यक था।
----
 केरल में निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जी-तोड़ कोशिश में लगा है। मतदान के लिए एक लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।
 हमारे संवाददाता ने बताया कि कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा की जा रही हैं।

चुनावी आंकड़ों के अनुसार यहां पिछले कुछ वर्षों में दोनों ही मोर्चों को बारी-बारी सत्ता मिली है। ऐसे में वाम मोर्चा एक बार फिर अपनी उपलब्धियों के सहारे जनादेश प्राप्त कर नया इतिहास बनाने को एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। जबकि यूडीएफ पहले से चली आ रही चुनाव परम्परा और कथित सरकार विरोधी भावनाओं के सहारे चुनाव मैदान में है। कांग्रेस नेतृत्व वाले मोर्चे के नेता विकास का मुद्दा भी उठा रहे हैं। उधर, भाजपा भी विकास के मुद्दे पर जनता के बीच है। लेकिन मुख्य मुकाबला दोनों मोर्चों के बीच ही है। बसपा को पिछले चुनाव में शून्य दशमलव ६९ प्रतिशत वोट मिले थे। बावजूद इसके पार्टी इस चुनाव में राज्य में लगभग सभी जगह चुनाव लड़ रही हैं।  इन सबके बीच चुनाव आयोग शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
-----
 कांग्रेस नेता और केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री ए० के० एन्टनी ने आज वामदलों पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि
स्पैक्ट्रम घोटाले के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और न ही अभियुक्तों की सहायता के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप किया जाएगा।
वे एर्नाकुलम प्रैस क्लब में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
----
 खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति २६ मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में घटकर चार महीने के सबसे निचले स्तर ९ दशमलव एक-आठ प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे पहले के हफ्ते में यह साढ़े नौ प्रतिशत थी। इन आंकड़ों से साबित हो रहा है कि मुद्रास्फीति की दर दूसरे सप्ताह भी इकाई में बनी हुई है। इस सप्ताह के दौरान दालों की कीमतों में वार्षिक आधार पर ५ दशमलव तीन-नौ प्रतिशत की कमी हुई।
      ------
 बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज ६९ अंक की कमजोरी के साथ खुला। अब से कुछ देर पहले यह चार अंक बढ़कर १९ हजार ६१४ पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक अंक की वृद्धि के साथ पांच हजार ८९२ पर आ गया।
-----
 लीबिया के सरकार विरोधी गुट द्वारा तेल निर्यात किए जाने की खबरों के बीच सटोरियों द्वारा मुनाफा वसूली के लिए की गयी बिकवाली से आज एशियाई वायदा बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई।  न्यूयार्क वायदा बाजार में लाइट स्वीट क्रूड का मई अनुबंध ३९ सेंट गिरकर १०८ डॉलर ४४ सेंट प्रति बैरल रह गया।  ब्रेंट नार्थ सी कू्रड का मई वायदा डिलीवरी ५१ सेंट गिरकर १२१ डॉलर ७९ सेंट प्रति बैरल रह गया।
----
 गेंहू की कीमतों में गिरावट जारी है। इसकी कीमत में शून्य दशमलव दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिलहाल गेंहू की कीमत एक हजार १८७ रूपये साठ पैसे प्रति क्विंटल हो गई है। इस वर्ष गेंहू का अनुमानित उत्पादन आठ करोड़ ४२ लाख ७० हजार टन होने की संभावना के कारण ये दर स्थिर है। बाजारों में पर्याप्त मात्रा में गेंहू उपलब्ध है, जबकि आटा मिलों की तरफ से मांग कम है। इससे भी गेंहू की कीमतें गिरी हैं।
----
 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि भविष्य में किसी भी आपदा से निपटने के लिए वह  प्रबंधन ढांचे को तैयार करेगा। पिछले महीने जापान में त्सुनामी से हुई तबाही का उल्लेख करते हुए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शशिधर रेड्डी ने कहा कि इस दिशा में प्रबंधन प्राधिकरण सभी आवश्यक उपाय कर रहा है, जिसमें आपदा के दौरान सभी प्रकार की चिकित्सा सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराया जाना भी शामिल है। उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देश की सभी इमारतों को भूकम्परोधी बनाने के उपाय पर भी गौर कर रहा है। उन्होंने पिछले वर्ष मंगलौर हवाई दुर्घटना के शिकार लोगों को मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समर्थन देने की दिशा में प्राधिकरण के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। श्री रेड्डी ने ये भी कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्राधिकरण ने कार्यबल का गठन कर दिया है।
-----
       पाकिस्तान की जेल में २७ वर्षों से बंद भारतीय कैदी गोपाल दास को आज अटारी-बाघा सीमा चौकी पर पाकिस्तान के अधिकारी, भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया। १९८४ में अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में घुस आए गोपालदास को १९८७ में जासूसी के आरोप में आजीवन कारावास की सजा दी गई। भारत के उच्चतम न्यायालय की अपील को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज+रदारी ने मानवीय आधार पर गोपाल दास की बाकी बची सजा को माफ कर दिया।

भारतीय सीमा में प्रवेश करने के साथ ही गोपाल दास ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। अपने रिश्तेदारों, भाई आनंदवीर व बहनों आशा रानी व कृष्णा देवी से मिलकर उनकी और उनके नजदीकियों की आंखें नम हो आईं। पंजाब में गुरूदासपुर के भेनी नियाखाल गांव के वसनी गोपालदास के घर उस दिन से ही त्यौहार जैसा माहौल चला आ रहा है, जब २७ मार्च को पाकिस्तान राष्ट्रपति द्वारा उसकी बाकी सजा माफ करने की बात कही गई थी और आज वहां हर तरफ खुशियां थीं।
-----
 जम्मू कश्मीर में सीमावर्ती पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपने के एक ठिकाने को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि  सुराग मिलने पर विशेष कार्रवाई दल और राष्ट्रीय राइफल्स ने पुंछ जिले की मेंढर तहसील के गनी-कोटली वन क्षेत्र में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकवादियों के छिपने के ठिकाने से हथियारों का एक बड़ा जखीरा और लश्करे तैयबा से सम्बद्ध कुछ दस्तावेज बरामद किये।
-----
 आइवरी कोस्ट के मुख्य नगर अबिजान में युद्धग्रस्त राष्ट्रपति भवन के निकट जापानी राजदूत के निवास से राजदूत ओकामोरा यूशिफुमि को फ्रांसिसी हैलीकॉप्टरों द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। लोहौं बागबो इसी भवन में छिपे हुए हैं और राष्ट्रपति पद छोड़ने से इन्कार कर रहे हैं। श्री यूशिफुमि को फ्रांसिसी सैनिकों की छावनी पोर्ट बोएट ले जाया गया है। फ्रांसिसी सेना का कहना है कि जापान और संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर ये कार्रवाई की गई है। इस बीच, निवर्तमान राष्ट्रपति अब भी इस बात पर अटल हैं कि वे निर्वाचित राष्ट्रपति हैं। दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय तौर पर श्री उआत्तारा विजयी माने जाते हैं।
-----
       पाकिस्तान के क्वेटा में आज एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के घर के पास हुए शक्तिशाली विस्फोट में एक पुलिसकर्मी मारा गया और १३ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा है कि एक आत्मघाती हमलावर ने क्वेटा के गुलिस्तां मार्ग पर एक घर के बाहर खड़े वाहन में यह विस्फोटक रखा था। बताया गया है कि मामले की जांच कर रहे पुलिस के उप महानिरीक्षक भी इस विस्फोट से जख्मी हो गए हैं।
-----
      अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रान्त कंधार में आज बन्दूकधारियों ने पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र पर हमला किया और सुरक्षाबलों के साथ उनकी मुठभेड़ अब भी जारी है। खबरों में बताया गया है कि गोलीबारी के बाद एक विस्फोट भी हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कई हमलावर इस विस्फोट में शामिल थे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तालिबान और उसके सहयोगी संगठन बार बार हमलाकर अफगानिस्तान की सेना को निशाना बना रहे हैं। वे काबुल में हामिद करजई की सरकार का तख्ता पलट चाहते हैं।
----
 उधर, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमरीका में कुरान जलाये जाने की घटना के खिलाफ अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसक वारदातों की निंदा की है। कल शाम दोनों नेताओं ने एक घंटे तक वीडियो कांफ्रेंस की, जिसमें घटना के विरोध में हुए प्रदर्शनों में मजारे शरीफ स्थित संयुक्त राष्ट्र परिसर पर किये गये इस हमले में कम से कम २४ लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया गया और समस्या के समाधान पर विचार विमर्श किया। काबुल में अमरीकी दूतावास द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि दोनों ही राष्ट्रपतियों ने हमले की निन्दा की है। मारे जाने वाले लोगों में संयुक्त राष्ट्र के सात कर्मचारी भी हैं।
 अफगानिस्तान में ये हिंसक घटनाओं ऐसे समय में हुई हैं, जब जुलाई से मजारे शरीफ के कुछ सुरक्षित क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध का नियंत्रण अफगानी सेनाओं को सौंपा जाना है। इसके बाद ही अफगानिस्तान से अमरीकी सेनाओं की वापसी शुरू होगी।
 इस बीच, कुरान जलाये जाने के मामले को लेकर राजधानी काबुल में भी और विरोध प्रदर्शनों की खबर है। इस मुद्दे पर पिछले सात दिनों से इस प्रकार के प्रदर्शन हो रहे हैं।
-----
 मडगास्कर में कल दक्षिण पश्चिमी  कस्बे तौलियारा  में विषैली सारडाइन मछली खाने से १४ से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और १२० लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गये। विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्री घास खाने से मछलियां विषैली हो गई थीं, जिसके इस्तेमाल से ये घटना हुई। उनका ये भी कहना है कि विश्वव्यापी पर्यावरण के गर्म होने के कारण अस प्रकार की घास बहुत अधिक पैदा हो रही है।
-----
       उत्तरी मैक्सिकों के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों ने अमरीकी सीमा के पास तमौलीपास में दफनाये गए लगभग साठ शव बरामद किए हैं। सरकार का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ये उन्ही यात्रियों के शव हैं जिन्हें दो सप्ताह पहले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली संदिग्ध गैंग के लोगों ने अगवा कर लिया था। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और रक्षा कर्मियों को ये शव उस वक्त मिले जब २५ मार्च को वे इस क्षेत्र में गायब हुई कई बसों का पता लगा रहे थे। कल भी मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ मैक्सिको के संघर्ष के विरूद्ध कई शहरों में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किए। मैक्सिको सरकार ने ड्रग माफिया के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। वर्ष २००६ से मैक्सिकों सरकार द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई में मृतकों की संख्या करीब ३४ हजार तक पहुंच गई है।
-----
 आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। विश्व स्वास्थ्य संगठन -डब्ल्यूएचओ की स्थापना की याद में हर साल सात अपै्रल को यह दिवस मनाया जाता है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए देश भर में चित्रकला प्रतियोगिताएं, स्लोगन लेखन, मार्च जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोगाणुरोधी दवाओं के प्रतिरोध को केन्द्र बिन्दु रखा है। ऐसी दवाएं संक्रमित बीमारियों का प्रभावी इलाज करती हैं मगर शारीरिक क्षमता पर प्रतिरक्षा पर प्रतिरोधक असर भी डालती हैं। पिछले साल भारत में ही ऐसी दवाओं के खिलाफ चार लाख से अधिक शिकायतें मिली थीं। लोगों को ऐसी दवाओं के प्र्रति जागरूक करने के लिए इस बार ÷आज नहीं रोका तो कल इलाज भी नहीं होगा' का  नारा दिया गया है। आज अपना ६३वां स्थापना दिवस मना रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस साल मलेरिया, टीबी और एड्स जैसी बीमारियों का जड़ से उखाड़ने का आह्‌वान भी किया है।
-----
       आध्यात्मिक गुरू श्री सत्य सांई बाबा की हालत स्थिर बनी हुई है । आज सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटन में श्री सत्य साई उच्च चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक ए. एन सफाया ने बताया कि श्री सांई बाबा की नब्ज और रक्त चाप सामान्य है और स्वास्थ्य में सुधार के लक्षण नज+र आ रहे  हैं। उनके गुर्दों में सुधार को देखते हुए डायलेसिस में और कमी कर दी गई है लेकिन उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर रखा गया है।
 श्री सत्य सांई बाबा को फेफडो में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले १० दिन से उनका उपचार चल रहा है।
----           
     मध्यप्रदेश में बालक-बालिकाओं की अनुपात दर में कमी से सामाजिक  कार्यकर्ताओं के बीच चिंता पैदा कर दी है। हमारे भोपाल संवाददाता ने खबर दी है कि वर्ष २०११ की जनगणना के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार राज्य में बालक-बालिकाओं की अनुपात दर नौ सौ ३२ से नौ सौ १२ पर आ गई है।

 बाल लिंग अनुपात छह साल आयु समूह में प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या है। पिछले एक साल के दौरान प्रदेश के कुल ५० जिलों में से २५ जिलों में बाल लिंगानुपात में २० अंकों की कमी आई है। रीवां और सिदी जिलों में तो इसमें ४० से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाल लिंगानुपात में ये गिरावट यह दर्शाती है कि विकास के बावजूद समाज की पुरुषवादी मानसिकता में बदलाव नहीं आ रहा है। उनका सुझाव है कि ऐसे जिलों में जहां बाल लिंगानुपात में खासी गिरावट आई है, वहां पी एन डी टी एक्ट का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।
-----
 पहला राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। तीन दिन के इस सम्मेलन में सामुदायिक रेडियो के दिच्चा निर्देच्चो, कार्यक्रम निर्माण और कोष में समुदायों को शामिल करने की रणनीतियों सहित विविध मसलो पर विचार विमर्च्च किया जायेगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा कॉमनवेल्थ एजुेकच्चन मीडिया सेंटर फॉर एच्चिया की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में सामुदायिक रेडियो स्टेच्चनो के लिए योजना की रूपरेखा तैयार की जायेगी। इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी करेंगी। देच्च भर के १०७ सामुदायिक रेडियो स्टेच्चनों के प्रतिनिधि और विभिन्न सरकारी विभागों के नीति निर्धारक इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
-----

समाचार News (1) 07.04.2011

मुख्य समाचार :-
  • केन्द्र ने कहा-वह भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक पर सभी सम्बद्ध पक्षों से बातचीत को तैयार। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की आपत्ति के बाद कृषिमंत्री शरद पवार भ्रष्टाचार के बारे में मंत्रिसमूह से हटे।
  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डल समिति ने पर्यावरण की चिंताओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा निधि को मंजूरी दी। केयर्न वेदांता समझौता मंत्रिसमूह को सौंपा।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पायलटों और इंजीनियरों की वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एंटीबायोटिक दवाओं के दुरूपयोग के प्रति जागरूकता के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन।
  • मलेशिया में अगले महीने होने वाले सुलतान अजलान शाह कप टूर्नामैंट के लिए अर्जुन हल्लपा भारतीय टीम के कप्तान बनाये गए।
-------
 सरकार ने कहा है कि वह भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक के बारे में सभी सम्बद्ध पक्षों से बातचीत करने को तैयार है। सूचना और प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक सभी को स्वीकार्य होना चाहिए। कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने कल कहा था कि सरकार संसद के अगले सत्र में भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक पेश करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार से निपटने के इच्छुक हैं और वे इस बारे में सुझावों का स्वागत करेंगे।
 इस बीच, केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की आपत्ति के बाद, भ्रष्टाचार के बारे में गठित मंत्रिसमूह से हट गए हैं।
 श्री पवार ने कल रात पत्रकारों को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि वे वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले इस मंत्रिसमूह में नहीं रहना चाहते। इससे पहले श्री पवार ने कहा था कि सभी मंत्रिसमूहों से हटकर उन्हें खुशी होगी। लेकिन अन्ना हजारे का कहना है कि श्री पवार के इस फैसले से कोई फायदा नहीं बल्कि उन्हें केन्द्रीय मंत्रिमण्डल से भी इस्तीफा दे देना चाहिए।
  अन्ना हजारे के आमरण अनशन का आज तीसरा दिन है। राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में उनके अभियान के जोर पकड़ने के बाद उसे समाप्त करने के कोई संकेत नहीं है। कल बड़ी संख्या में लोगों ने अन्ना हजारे से मिलकर उनके अभियान के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
 इससे पहले, अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार से निपटने के एक व्यापक कानून की मांग की।
 अन्ना हजारे ने कांग्रेस की आलोचना की है कि वह उनके भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को अनावश्यक और समय से पूर्व बताकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने भाजपा पर मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया।
------
 सरकार ने केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप मे किसी नये व्यक्ति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को इस पद के लिए नाम सुझाने को कहा गया है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने श्री पी जे थॉमस पर भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस पद पर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी थी।
     ------
 आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति - सी.सी.ई.ए. ने राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा निधि को मंजूरी दे दी है। इस निधि का इस्तेमाल स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और नई परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। इन योजनाओं को मंजूरी देने के लिए मंत्रियों का एक दल भी बनाया गया है।
 बैठक के बाद पेट्रोलियम मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने यह जानकारी दी।

 ब्रिटेन के वेदांत गु्रप ने कहा था कि उसे सेबी से केयर्न इंडिया के ५१ प्रतिशत शेयर प्राप्त करने की अनुमति मिल गई है और अब कंपनी ओपन ऑफर पर आगे कदम बढ़ायेगी।
 केयर्न इंडिया के पास साढ़े छह अरब बैरल के राजस्थान ब्लॉक का ७० प्रतिशत हिस्सा है और वह किसी तरह की रायल्टी का भुगतान नहीं करता। वह वसूली के भी खिलाफ है, क्योंकि इससे उसके मुनाफे पर असर पड़ता है। इस ब्लॉक का शेष तीस प्रतिशत हिस्सा ओ.एन.जी.सी. के पास है।
 केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय जल मिशन के व्यापक दस्तावेज को भी मंजूरी दे दी है।
-----
 पायलटों और इंजीनियरो की परीक्षा की वर्तमान प्रकिया की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विच्चेषज्ञ समिति बनाई है। इसका उद्देच्च्य परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित, भरोसेमंद, कारगर और श्रेष्ठ पद्धतियों के अनुरूप बनाना है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि यह समिति परीक्षा और लाइसेंस प्रक्रिया के संचालन में इलेक्ट्रोनिक टेक्नोलोजी को शामिल करने की संभावनाओं पर विचार के बाद परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के बारे में सुझाव देगी। समिति नागरिक उड्डयन महानिदेच्चालय की ओर से लाइसेंस देने से पहले दस्तावेजो की पुष्टि की कारगर प्रणाली भी तैयार करेगी।
------
  राजधानी में कुट्टू के आटे के इस्तेमाल से बीमार होने के कारण कल एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। कल उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों  में मिलावटी कुट्टु के आटे से तैयार भोजन खाने से लगभग २०० लोग बीमार हो गए थे, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
-----
 उत्तर प्रदेच्च में कुट्टू के आटे मे मिलावट करने और बेचने के आरोप में सात व्यक्तियों के खिलाफ पांच प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। राज्य के विभिन्न जिलो मे करीब चार सौ क्विंटल आटा नष्ट कर दिया गया है।
 हमारे सवांददाता ने खबर दी है कि सरकार ने किचन ब्रांड कुट्टू के आटे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 हरियाणा में मिलावटी कुट्टू के आटे के इस्तेमाल से बीमार लोगों की संख्या करीब ६० हो गयी है। प्रशासन के अनुसार आटे का परीक्षण कराया जा रहा है।
-----
 असम में बराक घाटी की छह विधानसभा सीटों के १० मतदान केंद्रों पर आज दोबारा वोट डाले जा रहे हैं। सवेरे सात बजे से शुरू हुआ मतदान दिन में तीन बजे तक चलेगा। सोमवार को पहले चरण के मतदान के दौरान इन केंद्रों पर गड़बड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में खराबी की शिकायतें मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने यहां पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया था।
 ------
 इस बीच, दूसरे औेर अंतिम चरण के लिए ११ अपै्रल के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज बारपेटा और दरांग जिलों में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे।
-----
 तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य के अलग - अलग हिस्सों से बिना हिसाब - किताब का धन बरामद होना जारी है। राज्य के चुनाव अधिकारियों ने अब तक ऐसे तीस करोड़ रूपये जब्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने तिरूनलवेली जिले से पिछले २४ घंटे के दौरान लगभग ७५ लाख रूपये बरामद किए। चुनाव में धन-बल का इस्तेमाल रोकने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने यह अभियान शुरू किया है।
-----
 उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में रोडवेज की एक बस के खड्ड में गिर जाने से सात यात्रियों की मृत्यु हो गई और ५० घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।
हमारे लखनऊ संवाददाता ने खबर दी है कि घायलों को सहारनपुर और मुजफ्‌फरनगर जिलों के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।
-----
 झारखंड में नक्सलियों ने चतरा जिले में रिलायंस पॉवर कंपनी के महाप्रबंधक मनोज कुमार ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी और सहायक उपाध्यक्ष हिरेन गुझ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को घायल कर दिया। घायलों को रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह घटना चतरा जिले के तांडवा थाने के तहत हेसातु - सिदपा सड़क के बिरबिर नाले के निकट हुई, जब तीन वर्दीधारी सशस्त्र नक्सलियों ने रिलायंस कंपनी के अधिकारियों को ले जा रहे वाहनों पर गोलियां चलाईं। ये अधिकारी बिजलीघर लगाने के लिए एक स्थल का निरीक्षण करके लौट रहे थे। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान शुरू किया है।
----
 आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वस्थ्य जीवनशैली के बारे में जागरूकता के लिए देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन -डब्ल्यूएचओ की स्थापना के उपलक्ष्य में हर वर्ष सात अपै्रल को यह दिवस मनाया जाता है।  इस वर्ष का विषय एंटीबॉयोटिक दवाओं का दुरूपयोग रोकना है। विभिन्न स्थानों पर इस बारे में चित्रकला प्रतियोगिताएं, स्लोगन लेखन, मार्च जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
-----
  अनुभवी फारवर्ड अर्जुन हलप्पा को अगले महीने मलेशिया में होने वाले सुल्तान अजलान शाह कप के लिये भारतीय हाकी टीम का कप्तान चुना गया है जबकि ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह और सरदारा सिंह ४५ संभावित खिलाड़ियों में जगह नहीं बना सके। तीस वर्षीय हलप्पा पिछले साल विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में भारत की अगुवाई करने वाले राजपाल सिंह की जगह लेंगे। टूर्नामेंट के लिये १८ सदस्यीय टीम इस महीने की १८ और १९ तारीख को आखिरी ट्रायल के बाद चुनी जायेगी।
----
 प्रमुख पच्च्िचमी देच्च लीबिया में जारी संघर्ष के समाधान के लिए विद्रोहियों तथा कर्नल गद्दाफी के अधिकारियों के बीच वार्ता कराने की कोच्चिच्चों में जुटे हैं।  लेकिन दोनों पक्षों की ओर से शर्तें थोपे जाने की वजह से अब तक वार्ता शुरू होने के लिए कोई समझौता नहीं हो सका है।
-----
 इस बीच गद्दाफी ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पत्र लिखकर नेटो के हवाई हमले बंद कराने की अपील की है लेकिन अमरीका ने यह अपील ठुकरा दी है। अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कल गद्दाफी की अपील ठुकराते हुए कहा कि लीबियाई नेता को अपनी फौजें वापस बुलानी चाहिये और निर्वासन में चले जाना चाहिये।
-----
समाचार पत्रों से

 अखबारों ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनशन से संबंधित खबरों को विभिन्न शीर्षकों से दिया है। जहां राजस्थान पत्रिका लिखता है-नहीं माने अन्ना, अनशन जारी। वहीं दैनिक भास्कर ने लिखा है-हजारे से हारे पवार। राष्ट्रीय सहारा की खबर है-जनता बोली दूरे रहे नेता। अमर उजाला ने अन्ना हजारे के समर्थन में जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च करते लोगों के चित्र के साथ लिखा है-अनशन जारी, सरकार ने दिये वार्ता के संकेत।
 इकनॉमिक टाइम्स की पहली खबर है-केयर्न-वेदांता सौदे में आई मुश्किलें,  सौदे का १५ अप्रैल तक पूरा होना कठिन है।
 राजस्थान पत्रिका ने अनाज की इस वर्ष बंपर पैदावार होने की खबर को विस्तार से दिया है।
 नईदुनिया ने जान से खिलवाड़ शीर्षक से लिखा है-ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कुट्टू के आटे में की गई थोड़ी सी भी मिलावट इसे खतरनाक बना देती है। पत्र लिखता है-पहाड़ की पैदावार होने के कारण लोगों को इसकी पहचान नहीं है, जबकि कुट्टू का शुद्ध आटा डाटीशियन के लिहाज से बेहद सेहतमंद है।
 बिजनेस भास्कर ने अपने विशेष आलेख में लिखा है कि भारत के ग्रामीण घरों में स्वच्छ स्टोव पहुंचाने की कोशिश कर रहा है अमेरिका, लेकिन भारत को इस पर आपत्ति। पत्र लिखता है कि इसकी आड़ में प्रदूषण को कम करने की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर डालने की कोशिश कर सकते हैं विकसित देश। अपने हित साधने के लिए देश के रसोई घरों में हिलेरी का ताकना भारत को गवारा नहीं।
       नवभारत टाइम्स ने मुखपृष्ठ पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अध्ययन को खबर बनाया है कि ५३ प्रतिशत भारतीय बिना डॉक्टरी सलाह के एंटीवायटिक लेते हैं, जो फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है और सर्दी-जुकाम जैसी स्थिति में अगर डॉक्टर एंटीबायटिक नहीं लिखा तो भारत में ४८ प्रतिशत लोग डॉक्टर बदलना पसंद करते हैं।
 दैनिक जागरण ने कड़वा सच शीर्षक से लिखता है-संभ्रांत इलाकों में कन्याओं के लैंगिक अनुपात में ज्यादा कमी आई है। कम साक्षरता वाले इलाकों में बेटियों की संख्या बढ़ी है। पत्र ने शीर्षक दिया है-कन्याओं के लिए कहर बनी बढ़ती साक्षरता।
 नईदुनिया के मुखपृष्ठ पर है-अगर आप एयर इंडिया से यात्रा कर रहे हैं तो लाइन लगाकर बोर्डिंग पास लेने की या विंडो सीट के लिए किचकिच की जरूरत नहीं। एयर इंडिया ने छह हवाई अड्डों पर मोबाइल चैक-इन  की नई सुविधा शुरू की है।
 बिजनेस भास्कर के पहले पन्ने पर खबर है-घर से लेकर खेत तक उपयोगी है सोलर प्लांट, इसे लगाकर आप दूसरे घरों में बिजली सप्लाई देकर कमाई भी कर सकते हैं। लागत का २० प्रतिशत शुरुआती खर्च करके ही इसे लगाया जा सकता है, जबकि प्लांट पर ३० प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है और ५० फीसदी बैंक से पांच प्रतिशत की ब्याजदर पर मिल जाता है।
------
THE HEADLINES
  • Centre says it is ready for talks with all stake holders on anti-corruption bill; Agriculture Minister Sharad Pawar quits Group of Ministers on corruption following objection from social activist Anna Hazare.
  • Cabinet Committee on Economic Affairs approves creation of national clean energy fund to address environmental concerns; Refers Cairn-Vedanta Deal to a Group of Ministers.
  • Civil Aviation Ministry forms an Expert Committee to look into the current process of examination of pilots and engineers.
  • World Health Day is being observed today; WHO to create awareness against the over use of anti-biotic drugs.
  • AND IN SPORTS: Arjun Halappa appointed Captain of Indian Hockey team for next month's Sultan Azlan Shah Cup tournament in Malaysia.
||<><><>||
The Centre has said that it is ready to hold talks with all stake holders in the anti-corruption bill. Information and Broadcasting Minister Ambika Soni said the proposed Bill has to be acceptable to all and the government is ready for discussions with all stake holders.
Law Minister Veerapa Moily has said that the government is anxious to bring sthe anti-corruption bill in the next session of Parliament.

The government headed by Manmohan Singh has demonstrated his will power to go all out against corruption and we are ready to come with next session itself we are prepared to introduce the bill. It has been the intention of the GoM and the intension of our Prime Minister to have a proper transparent dialogue with the Anna Hazare's group and rest of them.
Human Resource Development Minister Kapil Sibal said that a sub-committee of the GoM held discussions with some activists but they were adamant that the government should take a decision on the draft submitted by them before 5th of this month.
Meanwhile, Agriculture Minister Sharad Pawar has quit the Group of Ministers, GoM on corruption following social activist Anna Hazare's objection to his being part of the Ministerial panel on corruption.  Mr Pawar told the media last night that he has written a letter to the Prime Minister informing him that he does not want to be part of the GoM. The panel is headed by Finance Minister Pranab Mukherjee.  Mr Hazare, however, said that Mr Pawar's decision to quit the GoM on corruption will not serve any purpose and demanded that he resign from the Union Cabinet too.
In the meantime, the fast unto death by social activist Anna Hazare has entered the third day today. A large number of people visited him yesterday at Jantar Mantar in New Delhi to express their solidarity with the cause.
Earlier, Mr Hazare wrote a letter to the Prime Minister Dr. Manmohan Singh demanding a comprehensive law to deal with corruption.
||<><><>||
The Cabinet Committee on Economic Affairs, CCEA, has approved the constitution of a National Clean Energy Fund in the Public Account of India.  The fund will be used for funding research and innovative projects in clean energy technology. An inter-ministerial group has been constituted to approve the schmes and projects for financing under the fund.
The  CCEA has also referred the Cairn-Vedanta deal on energy to a Group of Ministers, GoM. Petroleum Minister S Jaipal Reddy said after the meeting in New Delhi that the GoM will be headed by Finance Minister Pranab Mukherjee.

The issue of clearance of sale of Cairn shares to Vedanta resources should be referred to Group of Ministers and Group of Ministers will be head by Shri Pranab Mukherjee.
The Union Cabinet has approved the Comprehensive Mission Document of the National Water Mission. The Water Mission aims at conservation of water, minimizing wastage and ensuring its equitable distribution both across and within States through integrated water resources development and management.  The Cabinet also approved the opening of a Consulate General  in Perth, which will benefit the growing Indian community in Western Australia.
||<><><>||
The Civil Aviation Ministry of has set up an expert committee to examine the current system of examination of pilots and  engineers with a view  to  making the examination system secure, credible, efficient and in line with modern and best practices. The Committee will also examine introduction of electronic technology in the conduct of examinations and licensing procedure  and make recommendations for their improvement. Introduction of an effective system of cross-verification of documents filed by candidates will also be examined by the Committee.
||<><><>||
In order to eliminate the queues at the airports and reduce the waiting time, Air India  has introduced a mobile check-in facility for its domestic passengers from the six major metro cities from today. In a statement an Air India  spokesperson said the new facility will enable passengers from Delhi, Mumbai, Chennai, Kolkata, Hyderabad and Bengaluru to check-in for their flights from their web-enabled mobile hand sets. He said to check the passengers may access URL http://flyai.mobi and follow the sequence-wise instructions given on the mobile screen.
||<><><>||
In Uttar Pradesh, 5 FIRs have been lodged against seven persons for preparing and selling adulterated Buckwheat/Kuttu flour.

In Uttar Pradesh the government has banned sell of Kitchen Brand Kuttu Flour. Owner of the said brand flour factory at Ghaziabad has been arrested and factory has also been sealed. About 600 people were taken ill in Ghaziabad, Meerut, Muzaffarnagar, Bulandshahr and Gautan Buddha Nagar after consuming eatables prepared from the contaminated flour. The Food and Drug Authority officials have conducted state wide raids and arrested about 25 persons including whole sale dealers.
||<><><>||
Delhi police have registered 14 criminal cases against various retailers of the contaminated buckwheat in east and northeast Delhi. 11 people were arrested for allegedly selling the adulterated buckwheat.
A 58-year-old MCD employee died at the Lal Bahadur Shastri Hospital yesterday. He was among the estimated 300 persons admitted to various city hospitals after having consumed adulterated buckwheat in east and northeast Delhi.
[]><><><[]
In Tamil Nadu, with just five days to go for the polls, campaigning is reaching its peak with national leaders taking centre stage canvassing support for various fronts. Congress leaders Rahul Gandhi, P.Chidambaram, CPIM General secretary Prakash Karat, CPI General Secretary A.B. Bardhan, BJP leader M Venkiah Naidu, have all hit the campaign trail. Our correspondent reports that the war of words, allegations and counter allegations dominate the campaign of the state leaders who are crisscrossing the state, to catch the attention of the undecided voter who it seems could decide the winner. A report from our correspondent who travelled across several districts.

It’s difficult to believe but startling is the fact that the freebies have got a big thumbs down from voters across the state. Voters in Thanjavur, Thiruvarur, Nagapattinam the rice granary of Tamil Nadu, are angry that they have been taken for granted and speak out openly against doles to lure them.The story is no different in the Villupuram and Kancheepuram districts People want quality infrastructure including better roads, uninterrupted power supply and check on spiraling prices. Issues they say affect them badly. Voters are angry against the political class and they say that their grievances remain unaddressed. Election commission pro active measures to curb money power has had its impact. Say no to cash for votes, seems to be the message from the voter.
||<><><>||
In Kerala, campaigning is reaching its peak for the April 13 assembly polls. CPIM, the leading party of the ruling Left Democratic Front has further stepped up campaigning by fielding prominent national leaders to seek vote across the state to counter the Congress led United Democratic Front campaigning.

God's own country's main political rivals, LDF and UDF, are in the political battle filed with the spirit of an eye for an eye and a tooth for a tooth. Congress party has approached the election commission against Chief Minister V S Achuthanandan stating that his statement about Lathika Subhash of congress amounts to character assasination. Lathika Subhash is fighting against V S Achuthandan from Malampuzha constituency. CM has denied the allegation. However, she has also approached the court on the issue. Even as high profile leaders of Congress, CPIM and BJP are crisscrossing Kerala to ensure victory of their party candidates, the voters salute the actions of election commission for implementing election code strictly. Meanwhile, the Commission has clarified that voters slip will be issued at polling booths as well through help desks. As part of 40 company central force deployment, security personnel has reached Thiruvanthapuram from Maharashtra yesterday.
||<><><>||
In Assam, amid tight security arrangements repolling is on in ten polling booths of six assembly constituencies in Barak valley area of the state. Repolling will be upto 3 pm. Maximum number of five polling booths are in Silchar assembly constituency. One each polling station is in Karimganj South, Borkhola, Algapur, Udharbond and Dholai. Polling was held in these booths during the first phase of elections on April 4. Repolling was necessitated due to malpractices and non- functioning of EVMs.
||<><><>||
Today is World Health Day. The day is celebrated every year to mark the founding of the World Health Organisation, WHO. This year the theme is Combatting Drug Resistance. It aims to reduce the misuse of anti-biotics which causes the microbes to become drug resistant.  Several functions like painting competitions, slogan writing, awareness walks etc are being organised across the country to spread awareness about the need to adopt a healthy lifestyle.

Last year, at least 4,40,000 new cases of multidrug resistant-tuberculosis were detected and extensively drug-resistant tuberculosis has been reported in 69 countries this year. The malaria parasite is acquiring resistance to even the latest generation of medicines. WHO  warns that although we live in an era of medical breakthroughs, Drug resistance is becoming more and more severe and many infections are no longer easily cured, leading to prolonged and expensive treatment and greater risk. With the slogan  "No Action Today, No Cure Tomorrow", the message is loud and clear.
||<><><>||
Veteran forward Arjun Halappa has been appointed captain of the Indian team for next month's Sultan Azlan Shah Cup hockey tournament in Malaysia. 30-year-old Halappa will replace Rajpal Singh, who led India in last year's World Cup, the Commonwealth Games and the Asian Games.  This was disclosed by Hockey India Secretary General Narinder Batra yesterday. On the conclusion of the first phase of the training camp at the Major Dhyan Chand National Stadium in New Delhi, Hockey India conducted the selection trials on April 4th and 5th to shortlist the probables for the championship to be played from May 5th to 15th at Ipoh.
[]><><><[]
TODAY'S NEWSPAPERS

Developments on the second day of social activist Anna Hazare's fast-unto-death against corruption in New Delhi, dominates headlines today.
'One Indian's war against corruption gathers mass', reads the lead in the Asian Age, on support gathering for the crusade.
Supreme Court decisions also make front page news.
The Hindustan Times reports on the apex court quashing land allotment to a trust, under the caption,--'Supreme Court spikes BJP land dole to MP trust'.'State can't arm locals to fight Maoists' is another apex court observation, highlighted in the Statesman, while the 'Supreme Court quashes detention order' is a Hindu report, on the judges frowning on 'preventive detention'.
'How DGCA men fudged for 60 pilot licenses' is an Indian Express story on details emerging in the investigation in the fake pilot scam.
'India expects to reap record harvest, but storage a big problem in Punjab' reports the Tribune.
'Veg gravy train to chug along in May' is a Pioneer story, on India's first dedicated train carrying fruits and vegetables linking Vashi in Mumbai to Azadpur in Delhi--two of the country's largest mandis.
Carmaker Maruti to recall 13,157 diesel cars,  among them the popular Ritz, Swift and Dzire models, due to a faulty part is reported in the Times of India.
On World Health Day today, with its theme focussing on the overuse of drugs, the Hindustan Times has a report on colour coded antibiotics soon coming into the market. This would help to stop their over use and misuse,both of which could lead to the creation of deadly drug resistant superbugs.
||<><><>||