सिरसा, 17 जनवरी। 62वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से आगामी 26 जनवरी को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव श्री प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि पूरे जोर शोर से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि 9 बजकर 58 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस समारोह में 1300 से भी अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी शो का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा, स्थानीय आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एस.एस जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय महावीर दल, स्थानीय खालसा हाई स्कूल, ममता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा के बच्चें भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस समारोह की परेड में एक दर्जन से भी अधिक पुलिस बल एन.सी.सी, स्काऊट्स, गल्र्स गाईड तथा अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं की टुकडिय़ां भाग लेंगी। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन 19 जनवरी को स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के चयन के लिए प्रस्तुति देने हेतु स्थानीय स्कूलों के साथ-साथ जिला के विभिन्न स्कूलों को आमंत्रित किया गया है। उपमंडल अधिकारी ना0, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों का चयन किया जाएगा।
उपमंडल अधिकारी ना0 श्री एस. के जैन के अनुसार पी.टी शो की तैयारी के लिए पूर्वाभ्यास राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुरु कर दिया गया है। इसके बाद आगामी 20 जनवरी से 24 जनवरी तक स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में रिहर्सल करवाई जाएगी। 24 जनवरी को फाईनल व फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस समारोह के दिन होने वाले कार्यक्रम के समय पर ही करवाया जाएगा। इसलिए संबंधित स्कूल, संस्थाओं के प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील है कि वे उपरोक्त तिथिवार समय पर स्वयं व अपने स्कूलों के बच्चों को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में भिजवाना सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं व अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की नीतियों प्रदर्शित करती हुई झांकियां भी निकाली जाएंगी जिसमें एक दर्जन से भी अधिक विभाग झांकियों का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में परेड की प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टुकडिय़ों का चयन किया जाएगा और पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ-साथ झांकियों में भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली झांकियों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। क्तयों, संस्थाओं व अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की नीतियों प्रदर्शित करती हुई झांकियां भी निकाली जाएंगी जिसमें एक दर्जन से भी अधिक विभाग झांकियों का प्रदर्शन करेंगे।
17 January 2011
ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन
सिरसा, 17 जनवरी। सिविल जज श्री अभिषेक फुटेला की अध्यक्षता में गांव नेजियाखेड़ा में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 11 मामले रखे गए जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया है।
इस मौके पर श्री अभिषेक फुटेला ने बताया कि सिरसा जिला में अभी तक 345 लोक अदालतों का आयोजन करके 45 हजार 252 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इन मामलों में 1545 केस मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित है। इन मामलों में संबंधित व्यक्तियों और उनके परिजनों को 13 करोड़ 70 लाख 500 रुपए का मुआवजा दिलवाया गया है। लोक अदालतों में कुल 83 हजार 252 मामले रखे गए थे।
उन्होंने बताया कि जिला में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 1591 पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता भी उपलब्ध करवाई गई है जिसमें मुफ्त कानूनी सहायता का 1321 पुरुषों व 270 महिलाओं ने लाभ प्राप्त किया। इससे पूर्व नेजिया खेड़ा गांव में ही कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर गांव के सरपंच बलवंत सिंह, एडवोकेट प्रभजोत कौर, पवन बेहरवाल, बलबीर कौर गांधी, सुनीता गुप्ता, मोनिका शर्मा, गौरव शर्मा (सभी एडवोकेट), नायब तहसीलदार बलवंत सिंह लांबा, सामाजिक शिक्षा एवं पंचातय अधिकारी काशी राम तथा गांव के अनेक पुरुष व महिलाएं उपस्थित थे।

अतिरिक्त सूचना : चल अदालत और ग्रामीण लोक अदालतों का उद्देश्य विवादित मामलों का जल्दी समाधान है.अतः इनका लाभ उठायें
व्यवसायिक मार्गदर्शन अभियान का आयोजन
सिरसा, 17 जनवरी।
आगामी 21 जनवरी तक रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगार युवकों/युवतियों को रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु व्यवसायिक मार्गदर्शन अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस गिल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत बेरोजगार युवक व युवतियों को उन्हें उनकी योग्यता व स्थान अनुसार अपना व्यवसाय चयन संबंधी जानकारी विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ उच्च/उच्चतर विद्यालयों से निकलने वाले प्रार्थियों को प्रशिक्षण तथा नौकरियों बारे भी विस्तार से बताया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभाग द्वारा समय-समय पर मागदर्शन संबंधी सुविधाओं से आमजन को अवगत करवाना है। उन्होंने बताया कि योग्य एवं अनुभवी व्यक्तियों द्वारा रोजगार कार्यालय में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

हमारे सुझाव :
- रोजगार समाचार का अध्ययन करें
- समाचार पत्र और वेबसाइट को भी समय समय प़र दे
मर्यादा सेवा संस्थान की नयी कार्यकारिण्री का गठन करने की घोषणा
सिरसा
आज भौतिकवादी अर्थप्रधान युग में खुदगर्जी की तेजरफ्तार जिन्दगी ने अपने आस-पास का दायरा समेटने की सभी हदें पार कर दी हैं,अब तो मैं और मेरे बच्चों तक दुनिया सिमट गई है। घर में अगर बेसहारा बूढ़े मां-बाप अथवा दादा-दादी हैं तो उनकी स्थिति बड़ी दयनीय है। यही कारण है कि आज समाज में जगह-जगह वृद्धाश्रमों की झलक दिखाई दने लगी है। यह शब्द नवगठित मर्यादा सेवा संस्थान के अध्यक्ष वैद्य महावीर प्रसाद ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में जहां बुजुर्ग माता-पिता के लिए मातृदेवो भव-पितृदेवो भव की परंपरा के अन्तर्गत उनके अनुभव से सीखने की चाहत थी अब यह बेकार बात हो गयी है।
वैद्य महावीर प्रसाद ने कहा कि हमारी संस्था मर्यादा बुजुर्गों में सकारात्मक सोच पैदा करके समाज में जागृति पैदा करके पारिवारिक तालमेल बैठाने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर मर्यादा सेवा संस्थान की नयी कार्यकारिण्री का गठन करने की घोषणा की। जिसमें संरक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल,उपप्रधान ओमप्रकाश शास्त्री,सचिव कैप्टन महावीर सिंह सोलंकी,सहसचिव ओमप्रकाश पिपलावा,प्रचार सचिव लक्ष्मीनारायण स्वामी,कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा,सलाहकार राधेश्याम कौशिक तथा कार्यकारिणी सदस्यों में श्यामसुन्दर अग्रवाल,राधेश्याम शर्मा,खेमचंद गोठवाल तथा प्रेम चन्द शर्मा शामिल हैं।
जारीकर्ता
वैद्य महावीर प्रसाद
मो. 9416433246

पंजाबी समाज की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
सिरसा
अखिल भारतीय पंचनद समिती की बैठक स्थानीय चावला रेस्टोरेंट में इकाई प्रधान अश्वनी बठला की अध्यक्षता में हुई जिसमें पंजाबी समाज के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक को बतौर मुख्यावक्ता संबोधित करते हुए समिती के राष्ट्रीय महासचिव श्याम बजाज ने कहा कि पंजाबी मान-सम्मान से जीने वाले लोग हैं तथा इन्होंने भारी संकटो में भी कभी किसी के आगे हाथ नहीं पसारा। उन्होने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा हक हलाल की कमाई करने और दूसरों की मदद करने को हमेशा पहल दी है। उन्होंने कहा कि पंचनद समिती का उद्देश्य पूरे पंजाबी समाज को एक जुट करके उन्हें उनका मान-सम्मान दिलाना है। कुरूक्षेत्र में पंचनद समिती द्वारा सो एकड़ में बनने वाले पंजाबी धाम के बारे में उन्होंने कहा कि संतो के आर्शीवाद से यह धाम जरूर बनेगा। श्री बजाज ने मांग की कि हरियाणा सरकार पंजाबी धाम के लिए सो एकड़ भूमि देने की मांग को शीघ्र स्वीकार करें ताकि वहां दस लाख पंजाबी शहीदों की याद में पंजाबी धाम के रूप में स्मारक बनाया जा सके। सभा को संबोधित करते हुए समिती के उपाध्यक्ष प्रदीप सचदेवा ने कहा कि पंजाबियों के हित में काम करने वालों को पंजाबी समाज ने हमेशा असंख्य गुणा करके वापिस दिया है लेकिन इस समाज के विरूद्ध काम करने वालों को भी बख्शा नहीं गया है और उन्हें समाज ने खामोश रहकर सजा भी दी है। इसलिए पंजाबियों का समाज के सच्चे हितैषियों को ही अपना नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करना चाहिए। उन्होंने पंजाबी समाज की एक जुटता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह एकता हरियाणा में नया इतिहास रचेगी। समिती की युवा शाखा के प्रधान भीम भुड्डी ने अपने संबोधन में संगठन को आम लोगों तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि समिती द्वारा आज से ही सदस्यता अभियान की शुरूआत की जा रही है जिसके अंर्तगत नगर के प्रत्येक वार्ड में आगामी पंद्रह दिनों में बीस-बीस सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित जनों से इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। युवा शाखा के महासचिव नरेश रहेलन ने कहा कि हमारे समाज के लोग शिक्षित तथा प्रतिभाशाली हैं लेकिन राज्य में चल रहे भेदभाव के कारण उन्हें सरकारी नौकरियों से दर किनार किया जा रहा है और उनके स्थान पर कम शिक्षित और कम प्रतिभाशाली लोगों को यह नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित पंजाबियों को इस अन्याय के विरूध लामबंद होने का आग्रह किया। बैठक में मंच संचालन महामंत्री केवल कृष्ण कटारिया ने किया। बैठक में पंजाबी समाज के बच्चों के रिश्ते करवाने के लिए समिती की ओर से सेवा कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य के लिए राजेन्द्र ग्रोवर को संयोजक चुना गया। अंत में महासचिव राजेश मेहता ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मु.सभा सचिव अरूण मेहता, अनिल दूमड़ा, सतीश धींगड़ा, डा. राजकुमार धींगड़ा, देवेन्द्र मिगलानी, नरेश मलिक, गुरशरण सिंह ग्रोवर, पूर्व पार्षद ओम बहल, महिला प्रधान कमलेश आहूजा, कोषाध्यक्ष विश्म्बर चुघ, राकेश मदान, गुरदयाल मेहता, ओम प्रकाश सेठी, रवि मेहता, जोगेन्द्र गुम्बर, वजीर चंद, गुलशन वधवा, गुलशन गाबा, विजय बाठला, पूरनचंद गिरधर, प्रेम कटारिया, अशोक छाबड़ा, सुनील बत्रा, जोगेन्द्र सिंह ग्रोवर, भान चंद नारंग आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जारीकर्ता
राजेश मेहता,महासचिव

Subscribe to:
Posts (Atom)