Loading

22 March 2018

पुत्र की याद में गोशाला को दिया 51 हजार का दान

ओढ़ां

एयरफोर्स सिरसा में कार्यरत ओढ़ां निवासी वेदप्रकाश सिंगला ने अपने बेटे स्वर्गीय हर्षदीप की बरसी पर उसकी याद में ओढ़ां की श्री श्री 108 बाबा संतोख दास गऊशाला को 51000 रुपये दान देते हुए गोवंश को चारा व मिष्ठान खिलाकर उनकी सेवा की।
इस अवसर पर गऊशाला के उपप्रधान पलविंदर सिंह चहल, कोषाध्यक्ष बसंतलाल शर्मा, एमएचडी एजूकेशन सोसाइटी के सचिव मंदर सिंह सरां और पूर्व सरपंच नरेंद्र मल्हान ने वेदप्रकाश सिंगला को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गौसेवक महावीर गोदारा, सुखदेव सिंह, जीतसिंह कुंडर, नछतर शर्मा, रामस्वरूप गोदारा, जगदीश राय, रामपाल, नत्थूराम थोरी और देसराज जांगू सहित गऊशाला प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

ग्रवित ग्रामीण विकास के लिए तरुण योजना के स्वयंसेवकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

योग्यता को हुनर में बदलने से मिलती है कामयाबी : प्रौ. अतर सिंह श्योराण 

ओढ़ां

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ.अत्तर सिंह श्योराण ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र योग्यता को हुनर में बदलना है क्योंकि जिस व्यक्ति को किसी काम का हुनर है तो वह दूसरे पर आश्रित ना रहकर स्वयं अपनी कामयाबी की इबारत लिखता है। ग्रवित के युवा अपने हुनर से समाज को नई दिशा देंगे।

विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा द्वारा ग्रवित योजना के तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां के मीटिंग हॉल में ग्रवित ग्रामीण विकास के लिए तरुण योजना के स्वयंसेवकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद से ट्रेनिंग मैनेजर नीलम कुमारी विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित हुई और उन्होंने कहा की ग्रवित के युवाओं को समाज और सरकार के बीच कड़ी का काम करते हुए पांच दिनों में हासिल किए प्रशिक्षण बाद गांव में जाकर सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। सरकार की ग्रवित योजना के परिणाम सकारात्मक आएंगे और दूसरे राज्यों की सरकार इस योजना से प्रेरणा लेंगी। उन्होंने ग्रवित के युवाओं को जीवन में संस्कारों को ढालने तथा सभी प्रकार के दुव्र्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में 80 प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यअतिथि व वशिष्ट अतिथि ने प्रमाणपत्र भी बांटे। कार्यक्रम में पहुंचने पर निदेशक अतर सिंह श्योराण व वशिष्ठ अतिथि नीलम कुमारी को डीपीएम मदन वर्मा, रिसोर्स पर्सन व वालंटियरों ने बुक्के देकर स्वागत किया तथा अन्त मे स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन वर्मा,  हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी से रिसोर्स पर्सन सुमन रानी ,सुरेन्द्र कुमार, डीइओ पूजा रानी व प्रशिक्षण प्राप्त ग्रवित स्वयंसेवक मौजूद थे ।

20 March 2018

विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा मूक बधिर बालक सन्नी

राज्य स्तरीय पैरा जूडो प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

ओढ़ां न्यूज़

भाई कन्हैया आश्रम में रहने वाले सन्नी नामक बालक ने राज्य स्तरीय पैरा जूडो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता गुडग़ांव में 16 से 18 मार्च के बीच आयोजित की गई।
यह जानकारी देते हुए भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवादार गुरविंद्र सिंह ने बताया कि सिरसा के आरकेजे वेलफेयर सेंटर से आठ लड़के और तीन लड़कियों में शामिल भाई कन्हैया आश्रम के सन्नी ने भी इस प्रतियोगिता में शिरकत की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि 18 मार्च 2016 को डबवाली के महाबीर जैन, विकास संस्थान से सन्नी को सिरसा स्थित भाई कन्हैया आश्रम लाया गया था इस मूक बधिर बालक सन्नी को आरकेजे वेलफेयर सेंटर के स्कूल में पढाई के लिए दाखिल करवाया गया और सरकारी रिकार्ड में बच्चे का पता भाई कन्हैया आश्रम व अभिभावक के स्थान पर गुरविंद्र सिंह का नाम लिखा गया है। आश्रम के पते पर ही सन्नी का आधार कार्ड व पासपोर्ट बनवाया जा रहा है ताकि यूरोप में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में इस बालक को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिल सके। गुरविंद्र सिंह ने आरकेजे स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया है जिनके सहयोग से इस विद्यार्थी ने यह उपलब्धि प्राप्त की है।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार हेतू आवेदन आमंत्रित

ओढ़ां न्यूज़
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार हेतू आवेदन आमंत्रित किये गयें हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च 2018 है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी ने बताया कि आवेदन करने के लिये भारत सरकार खेल एंव युवा मामले मंत्रालय की साईट पर http://yas.nic.in/ पर से हिदायतें व फार्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिये से संबंधित आवेदनकर्ता 26 मार्च तक अपना आवेदन पत्र जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना के तहत कल 21 मार्च को सांय 4 बजे स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में उपायुक्त प्रभजोत सिंह की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य कम सदस्य सचिव जिला शिक्षुता कमेटी आई.टी.आई. प्रदीप कुमार भुक्कर ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है कि वे इस बैठक में निश्चित समय व स्थान पर भाग लेना सुनिश्चित करें।

आगामी 22 मार्च 2018 को प्रात: 11 बजे स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अतिरिक्त उपायुक्त डा. मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एलडीएम एम.पी. शर्मा ने बैठक से संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वे निश्चित समय व स्थान पर बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें।

संस्कृति समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों के समग्र रूप का नाम : रमेश

दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्याक्रम संस्कृति-2018 शुरू
ओढ़ां न्यूज
चौधरी देवीलाल राजकीय इंजनियिरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्याक्रम संस्कृति-2018 का शुभारंभ हरियाणा प्रदेश पंजाबी मोर्चा के अध्यक्ष रमेश खट्टर ने किया। रमेश खट्टर के आगमन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वजीर सिंह व स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर रमेश खट्टर ने छात्रों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि संस्कृति किसी भी समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों के समग्र रूप का नाम है, जो उस समाज के सोचने, विचारने, कार्य करने, खाने-पीने, बोलने, नृत्य, गायन, साहित्य, कला, वास्तु आदि में परिलक्षित होती है। अत: शिक्षा व खेल ही नहीं अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कायक्रम में अमित ने सोलो गीत, विशाल व दीपक ने डूड डांस आशा रानी ने सोलो डांस तथा मुकेश ने सोलो गीत सहित अनेक विद्यार्थियों द्वारा अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कायक्रम संस्कृति-2018 का समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्यातिथि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. विजय कुमार कायत होंगे। इस मौके पर त्रिलोक रजंन, पवन कुमार, डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता, सीमा, प्रिंयका, रजनी, पुनीत चावला, भुपेंद्र सिंह, अशोक गर्ग, मानिक गोयल, सचिन दहिया, संजय दहिया, श्याम सुंदर, गौरव सिंह, राजेंद्र, जयवीर सिंह, परविंद्र, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र मेहता और सुनील सहित सभी स्टॉफ  सदस्य मौजूद रहे।