Loading

13 December 2010

चौटाला सरकार से 3 गुणा ज्यादा कार्य करवाए—अशोक तंवर

संबोधित करते अशोक तंवर 
 ओढां न्यूज.
   आगामी 25 दिसंबर को सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित बढ़ते कदम रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विचार सुनें।
मंचासीन नेता
    यह बात सिरसा के सांसद व युवा कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने रविवार को पंचायत भवन ओढ़ां में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समस्त हरियाणा का विकास समान रुप से कर रहे हैं और रैली वाले दिन मुख्यमंत्री सिरसा वासियों को रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन करके तोहफा देंगे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सिरसा जिला में चौटाला सरकार से तीन गुणा ज्यादा काम करवाए हैं। उन्होंने चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी पर 80 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके अलावा ओटू झील की खुदाई पर 134 करोड रुपए खर्च किए हैं ताकि उसका पानी किसानों तक पहुंचाया जा सके।
उपस्थित कार्यकर्ता समूह
    उनके अलावा इस बैठक को जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, डॉ. केवी सिंह, आनंद बियानी, जगसीर सिंह मिठडी, ओमप्रकाश केहरवाला, दलजीत सिंह तिलोकेवाला, युवा नेता अमित सिहाग, निर्मल सिंह सिद्धू और हनुमान दास पटीर आदि ने भी संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment