Loading

13 December 2010

प्रदेश का विकास नहीं हो रहा है — नरेश गर्ग

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश गर्ग 
 ओढ़ां न्यूज.
    आज देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार, नशाखोरी व अफसरशाही का बोलबाला है। सरकार विकास का कितना भी ढिंढोरा पीटे लेकिन जब तक अफसरशाही व भ्रटाचार पर लगाम नहीं कसती तब तक देश व प्रदेश का भला नहीं हो सकता।
    यह बात भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश गर्ग ने आज गांव ओढ़ां, नुहियांवाली, घुकांवाली, रिसालियाखेड़ा और बिज्जूवाली सहित दर्जन भर गांवों का दौरा करते हुए अपने कार्यकर्ता संपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज कोई भी काम करवाने के लिए ऊपर से नीचे तक रिश्वत देनी पड़ती है और प्रदेश की परिस्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें जागना होगा और इस भ्रष्टाचारी सरकार का अंत करना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु वे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ें।  इस अवसर पर उनके साथ जितेंद्र गर्ग ओढ़ां, हर्ष सिरसा और राजेंद्र सोनी बप्पां सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment