Loading

28 January 2011

छीना झपटी की घटनाओं के पांच आरोपी गिरफ्तार

सिरसा 
            जिला की रोड़ी पुलिस ने मोबाईल छीना झपटी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल तथा वारदात में प्रयुक्त मारूति कार भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों को सिरसा अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनसे पुछताछ की जा सके।
जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी महासिंह ने बताया कि रोड़ी निवासी सुखजीत ङ्क्षसह पुत्र जगरूप ङ्क्षसह तथा मेजर ङ्क्षसह पुत्र गुरदेव सिंह निवासियान रोड़ी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बीती 21 जनवरी को मारूति कार सवार अज्ञात लोगों ने उनसे अलग अलग घटनाओं में उनके दो मोबाईल छिन लिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर जांच का जिम्मा थाना के सहायक उपनिरीक्षक सतबीर ङ्क्षसह को सौंपा गया। थाना प्रभारी महासिंह ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक सतबीर ङ्क्षसह पर आधारित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए गांव सुरतिया क्षेत्र से आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलविंद्र पुत्र गुरनाम, सुखराज पुत्र बुटा, नाहर ङ्क्षसह पुत्र गोरा ङ्क्षसह निवासियान सिंघो तलबंडी साबो पंजाब तथा बलकार पुत्र जगजीत निवासी सुरतिया तथा मनजिंद्र ङ्क्षसह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी बहमड थाना तलबंडी साबो पंजाब के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होने बताया कि आरोपियों से पुछताछ के दौरान कई अन्य वारदातों के सुलझने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment